Sanjana Kirodiwal
Love You Zindagi Season 3

Love You Zindagi Season 3 – 17

by Story With Sanjana February 25, 2025
written by Story With Sanjana February 25, 2025 1 comment
2

Love You Zindagi Season 3 – 17

Love You Zindagi - 1 Season 3
Love You जिंदगी – 1 Season 3

अनुराग की बात सुनकर नैना का खून खौल गया उसका दिल किया अभी और इसी वक्त अनुराग को ज़िंदा जमीन में गाड़ दे लेकिन उसने पहली बार अपने गुस्से को दबा लिया और कहा,”समझ मे नहीं आ रहा तुम्हे सूअर कहू या कुत्ता ? तू घटिया है ये मैं पहले ही जानती थी लेकिन घटिया होने के साथ साथ इतनी गिरी हुई सोच रखता है ये आज पता चला,,,,,,,,,,,,सुन बे दहड़ियल ये जो तूने अपने चेहरे पर मसुमियत का नकाब पहना है वो बहुत जल्दी उतरेगा,,,,,,,,!!”


“ओह्ह्ह कम ऑन नैना , तुम तो ऐसे गुस्सा हो रही हो जैसे तुमने कभी ये सब किया नहीं है,,,,,,,,,,,,,दिल्ली में रही हो तुम और वहा ये सब नार्मल है , शादी से पहले अवि के साथ भी तो कभी न कभी,,,,,,,,,,!!”,कहते हुए अनुराग ने जैसे ही नैना को छूने के लिए हाथ बढ़ाया नैना ने उसका हाथ बीच में रोक दिया। अनुराग की पहली बदतमीजी पर नैना ने खुद को रोक लिया लेकिन अनुराग अब वाहियातपने पर उतर आया था और अवि के लिए गलत शब्द सुनकर नैना अपना गुस्सा


कंट्रोल नहीं कर पायी। उसने अनुराग का हाथ नीचे किया और खींचकर एक तमाचा अनुराग के गाल पर रसीद कर दिया। तमाचा इतना तेज था कि अनुराग पास पड़ी टेबल पर जा गिरा और इस से उसका दाँत होंठ पर आ लगा और खून निकल आया।

नैना उसके पास आयी वह टेबल से अपना सर उठाता इस से पहले नैना ने अपने हाथ से उसके सर को टेबल से लगाए रखा और गुस्से से कहा,”अब तक तूने जो बकवास की मैंने सब साइड किया लेकिन मेरे कैरेकटर पर ऊँगली उठाने का हक़ किसी को भी नहीं है , तुझे भी नहीं,,,,,,,,,,,,,मैं चाहती तो दो मिनिट में तेरी सच्चाई सबके सामने ला सकती हूँ और सब मेरा यकीन भी कर लेंगे लेकिन सिर्फ निबी की वजह से अब तक मैं खामोश थी।

मेरे डेड ने मुझे सब सिखाया है लेकिन किसी का दिल दुखाना नहीं,,,,,,,,,,,और तू समझता क्या है खुद को ? गन्दी नाली में पलने वाले कीड़े , वन नाईट स्टेण्ड की बात करता है वो हाल करुँगी तेरा कि तू जिंदगी में कभी खुद के लिए स्टेण्ड नहीं ले पायेगा”

तभी ऑफिस रूम की तरफ किसी के आने की आहट हुई , नैना अनुराग के साथ यहाँ अकेली है देखकर कोई उसे गलत न समझे सोचकर नैना ने अनुराग को छोड़ा और जैसे ही दरवाजे की तरफ आने लगी। दरवाजा खुला और निबेदिता अंदर आयी। नैना को वहा देखकर निबेदिता उलझन में पड़ गयी लेकिन अगले ही पल उसकी नजर अनुराग पर पड़ी तो वह और परेशान हो गयी। नैना ने कुछ नहीं कहा और वहा से चली गयी।

निबेदिता अनुराग के पास आयी और कहा,”ऐनी तुम यहाँ क्या कर रहे हो ? और नैना भाभी यहाँ क्यों आयी थी ? तुम्हारे होंठ पर चोट कैसे लगी ?”
अनुराग ने एक साथ इतने सवाल सुने तो अपना सर झुकाकर अपना माथा सहलाने लगा। उसे चुप देखकर निबी ने कहा,”ऐनी बताओ मुझे क्या हुआ ?”


अनुराग ने मासूम सा चेहरा बनाया और नैना के चेहरे को अपने हाथो में लेकर कहने लगा,”बेबी वो नैना , वो नैना बहुत शातिर है ,, मुझे यहाँ बुलाया और कहा कि तुम मुझे बहुत पसंद आये मेरे साथ रिलेशनशिप में आ जाओ ,, मैंने उसे मना भी किया और समझाया भी कि ये सब गलत है लेकिन वो जबरदस्ती मुझे छूने लगी और किस करने की कोशिश की,,,,,,,,,,,,,,,मैंने उसे कहा भी कि मैं निबी को धोखा नहीं दे सकता तो उसने ऐसी बाते कही कि मैं तुम्हे बता भी नहीं सकता , वो बहुत अजीब बिहेव कर रही थी , ऐसे जैसे खुद को मुझ पर फ़ोर्स कर रही हो और इन्ही सब में मैं नीचे जा गिरा और ये चोट,,,,,,,,,,,,,!!”

निबेदिता ने सुना तो उसके होश ही उड़ गए , नैना अनुराग से ये सब कह सकती है उसे विश्वास नहीं हुआ,,,,,,,,,,,,,उसने अनुराग की तरफ देखा और कहा,”क्या तुम सच कह रहे हो ?”
अनुराग ने निबेदिता के सर पर हाथ रखा और कहा,”तुम्हारे सर की कसम बेबी”
निबी ने सुना और गुस्से में वहा से चली गयी। अनुराग ने होंठ पर लगे खून को अपने अंगूठे से पोछा और मुस्कुरा उठा

अनुराग की बातो से आहत होकर नैना हॉल में चली आयी उसने डायनिंग पर रखे जग में से गिलास में पानी लिया और एक साँस में पी गयी। अंदर ही अंदर नैना एक ऐसी आग में जल रही थी जिसे वह चाहकर भी बाहर नहीं दिखा पा रही थी। नैना की धड़कने इस वक्त तेज थी और आँखों से गुस्सा झलक रहा। आखिर अनुराग उस से इतनी घटिया और गिरी हुई बातें कैसे कर सकता है ? नैना ने लम्बी साँस ली और खुद को सामान्य रखने की कोशिश की लेकिन नैना ने महसुस किया कि वह अब पहले वाली नैना रही ही नहीं है।

नैना बदल चुकी थी और यही बात नैना को अंदर ही अंदर परेशान कर रही थी।अवि तैयार होकर कलाई पर घडी बांधते हुए सीढ़ियों से नीचे आ रहा था कि उसने गुस्से से भरी निबी को नैना की तरफ जाते देखा। अवि कुछ समझ पाता इस से पहले ही निबी नैना के पास आयी और उसे अपनी तरफ किया ! नैना कुछ समझ पाती इस से पहले ही निबी खींचकर एक थप्पड़ नैना के गाल पर रसीद कर दिया।
“निबी,,,,,,,!!”,सीढ़ियों पर खड़ा अवि चिल्लाया , उसे अपनी बहन निबेदिता से ऐसी उम्मीद नहीं थी। वह सीढ़ियों से जल्दी जल्दी उतरकर हॉल में आया।

इस वक्त हॉल में सिर्फ नैना , निबी और अवि मौजूद थे। सौंदर्या जी बाहर मेहमानो के साथ थी और चौधरी साहब भी बाहर ही लॉन में थे। वही शीतल और सार्थक गेस्ट रूम में नैना की बर्थडे पार्टी के लिए तैयार हो रहे थे। नैना फटी आँखों से निबी को देख रही थी , उसे समझने में वक्त लग गया कि अचानक से ये क्या हुआ ? अवि ने निबी की बांह पकड़कर उसे नैना से दूर किया और कहा,”निबी ! तुम होश में तो हो , ये क्या हरकत थी तुमने नैना पर हाथ उठाया तुम पागल हो गयी हो क्या ?”


“आप मत सिखाईये मुझे होश,,,,,,,,,!!”,निबी ने गुस्से में आकर अपनी बाँह झटकते हुए कहा
आज से पहले अवि ने निबी को इतना बद्तमीज कभी नहीं देखा था , अचानक निबी का ये रूप देखकर अवि हैरान था और नैना भी , अवि नैना से आगे कुछ कहता इस से पहले निबी ने कहा,”पूछिए अपनी वाइफ से ये घर के ऑफिस रूम में अकेली अनुराग के साथ क्या कर रही थी ?”
नैना ने सुना तो उसे एक धक्का सा लगा वह हैरानी से निबी को देखते हुए उसकी बात समझने की कोशिश करने लगी


“तुम कहना क्या चाहती हो निबी ? नैना के बारे में अगर तुमने एक शब्द भी गलत कहा तो मैं भूल जाऊंगा कि तुम मेरी बहन हो,,,,,,,,,,,!!”,अवि ने गुस्से से कहा
“तो भूल जाईये लेकिन मैं चुप नहीं रहूंगी,,,,,,,,,,,,,नैना भाभी को अनुराग इतना भा गया कि ये उसके साथ रिलेशनशिप में आने की बाते कर रह थी , ज़रा पूछो इनसे क्या ऐसा सोचते हुए भी इन्हे शर्म नहीं आयी ?”,निबी ने गुस्से से कहा


अवि ने सुना तो उसे अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ , उसे नैना पर खुद से भी ज्यादा भरोसा था। उसने निबी की बांह पकड़ी और गुस्से से कहा,”नैना ऐसा नहीं कर सकती , उस घटिया अनुराग के प्यार में तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है निबी,,,,,,,,,,!!”


“दिमाग खराब मेरा नहीं नैना का हुआ है जो आपको छोड़कर अनुराग पर डोरे डाल रही है , ये तो शुरू से ही इस शादी के खिलाफ थी,,,,,,,,,,,पर जब मॉम डेड ने अनुराग को एक्सेप्ट कर लिया तो ये अनुराग के साथ ही,,,,,,,,,,,,,,,,छी मुझे तो इन्हे अपनी भाभी कहने में भी शर्म आ रही है ,, शादीशुदा होकर ये किसी दूसरे के पति के साथ रिश्ता बनाने की बात कैसे कर सकती है ?”,निबी ने कहा


अवि इस से ज्यादा नैना के बारे में गलत नहीं सुन सकता था इसलिए उसने खींचकर एक थप्पड़ निबी के गाल पर मारा और कहा,”बकवास बंद करो , एक और शब्द अगर तुमने नैना के लिए कहा तो मैं तुम्हारी जान ले लूंगा”
आज पहली बार अवि ने निबी पर हाथ उठाया था। निबी फ़टी आँखों से अपने भाई को देखने लगी। गुस्से में अवि बस निबी को घूरे जा रहा था। नैना ने सुना तो उसका दिल टूट गया , वह अपनी सफाई में कुछ बोल ही नहीं पायी , उसने पास पड़ी कुर्सी के हत्थे को पकड़ लिया।

उसे एक भारीपन के साथ अपने सीने में कुछ चुभता हुआ महसूस हो रहा था। वह लगभग गिरने वाली थी कि अवि ने उसे सम्हाला और कहा,”नैना ! नैना निबी ने जो कुछ भी कहा उस पर ध्यान मत दो , वो इस वक्त होश में नहीं है,,,,,,!!”
“मुझे यहाँ से ले चलो अवि,,,,,,,,,,,,,,मुझे यहाँ घुटन हो रही है”,नैना ने आँखों में आँसू लाते हुए कहा


अवि ने देखा नैना इस वक्त बिल्कुल ठीक नहीं थी उसने उसे अपने सीने से लगाया और कहा,”सब ठीक है नैना , शांत हो जाओ मैं हूँ तुम्हारे साथ,,,,,,,,,,,,मैं ऐसी किसी भी फिजूल बात पर विश्वास नहीं करता , मैं जानता हूँ तुमने ऐसा कुछ नहीं किया है”


नैना ने महसूस किया वह बोलना चाहती थी लेकिन कुछ बोल नहीं पायी , उसकी आँखों से आँसू बहते रहे। निबी ने देखा तो वहा से चली गयी। अवि ने नैना को कुर्सी पर बैठाया और पानी का गिलास नैना की तरफ बढ़ा दिया। नैना ने काँपते हुए दोनों हाथो से गिलास को थामा और पानी पीया लेकिन उसकी आँखों के सामने अभी भी गुस्से से भरा निबी का चेहरा आ रहा था।


अवि ने जेब से रूमाल निकाला और नैना के आँसू पोछे , उसका चेहरा साफ किया और उसके चेहरे को अपने हाथो में लेकर उसकी आँखों में देखते हुए कहा,”नैना ! मैं जानता हूँ तुम गलत नहीं हो जरूर उस अनुराग ने ऐसा कुछ किया और निबी से ये सब कहा होगा ,, तुम्हे उन दोनों के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है नैना ,, मुझे तुम पर खुद से ज्यादा भरोसा है नैना ,, मैं मान ही नहीं सकता तुम ऐसा कभी करोगी,,,,,,,,,,,,,!!”


नैना ने एक गहरी साँस ली और ऊपर देखा , अवि देख पा रहा था कि नैना इस वक्त कितना हर्ट थी , नैना ने अवि की तरफ देखा और कहा,”मैं सिर्फ उस से बात करने गयी थी , उसे समझाने गयी थी कि वो निबी की जिंदगी बर्बाद ना करे लेकिन उसने,,,,,,,,,,,,,,एक आदमी इतना घटिया और गिरा हुआ कैसे हो सकता है पडोसी ? वो मुझसे इस तरह की बातें कैसे कर सकता है ? निबी ने मुझसे ये सब कहा और मैंने बदले में कुछ नहीं कहा , मैं बस खामोश खड़ी उसे देख रही थी,,,,,,,,,,,,,,मैं ऐसी नहीं थी , मैं इतनी कमजोर कैसे हो सकती हूँ ?”
कहकर नैना ने अपना सर झुका लिया।


अवि ने देखा निबी की बातो का नैना पर गहरा असर पड़ा है तो उसने नैना के हाथ को अपने हाथ में लेकर कहा,”तुम कमजोर नहीं हो नैना और अनुराग जैसे लोगो के लिए तुम्हे खामोश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है,,,,,,,,,,,,,,,,आज कुछ भी हो जाये मैं उस अनुराग का सच सबके सामने लाकर रहूंगा”  
नैना ने अवि को देखा और कहा,”मुझे लगता था वो सच में निबी से मोहब्बत करता है लेकिन मैं गलत थी , मैं गलत थी पडोसी,,,,,,!!”


अवि ने एक बार फिर नैना के चेहरे को थाम लिया और कहा,”हर कोई मोहब्बत के काबिल नहीं होता नैना , मैं साबित कर दूंगा कि तुम गलत नहीं हो,,,,,,,,,तुम कभी गलत नहीं हो सकती,,,,,,,,,,!!”
नैना ने देखा सार्थक और शीतल तैयार होकर ख़ुशी से भरे चेहरे लिए हॉल की तरफ ही आ रहे थे। कुछ देर पहले यहाँ जो कुछ भी हुआ , नैना नहीं चाहती थी सार्थक और शीतल को वो सब पता चले और दोनों परेशान हो। नैना ने उसी पल अपने चेहरे के भाव बदले और मुस्कुरा कर सामने देखते हुए कहा,”तुम दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हो , मेरी नजर ना लगे”


“नैना ! तुम भी अजीब हो ना , भला तुम्हारी नजर लग सकती है हमे,,,,,,,,,,,और तुम दोनो यहाँ क्या कर रहे ? मेहमान तो सब बाहर है और बर्थडे गर्ल अपने पडोसी को छोडो और थोड़ा बाहर भी चलो मेहमानो के बीच,,,,,,,,,,!!”शीतल ने कहा
अवि उठा और पलटकर शीतल से कहा,”मैं बस नैना को लेने ही आया था”


“लेने आये थे तो फिर लेकर गए क्यों नहीं ? यहाँ क्यों हो ? वैसे आज नैना इतनी सुंदर लग रही है कि इसे देखकर शायद तुम भी भूल गए होंगे कि तुम यहाँ क्यों आये थे ? है न ?”,शीतल ने अवि की टाँग खींचते हुए कहा
अवि ने नैना को देखा और प्यार से कहा,”हाँ ये बहुत सुंदर लग रही है इतनी कि मैं सब भूल गया”
नैना ने सुना तो एक नजर अवि को देखा और फिर शीतल सार्थक से कहा,”गाइज चलो सब बाहर वेट कर रहे है,,,,,,,,,,,,,,!!”


नैना शीतल और सार्थक के साथ आगे बढ़ गयी। जाते जाते उसने पलटकर अवि को देखा और अपनी पलकें झपका कर उसे ये अहसास दिलाया कि वह अब ठीक है। अवि ने भी जवाब में अपनी पलकें झपका दी और मन ही मन खुद से कहा,” मैं वादा करता हूँ नैना जिसने भी तुम्हारी आँखों में आँसू दिए है ना मैं उसे,,,,,,,,, जिस खेल को अनुराग ने शुरू किया है उसे अब मैं ख़त्म करूंगा”

Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17

Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17Love You Zindagi – 17

Continue with Love You Zindagi – 18

Read Previous Part Love You Zindagi – 16

Follow Me On instagram

संजना किरोड़ीवाल

Love You Zindagi - 1 Season 3
Love You जिंदगी – 1 Season 3
A Woman
A Woman by Sanjana Kirodiwal

अनुराग की बात सुनकर नैना का खून खौल गया उसका दिल किया अभी और इसी वक्त अनुराग को ज़िंदा जमीन में गाड़ दे लेकिन उसने पहली बार अपने गुस्से को दबा लिया और कहा,”समझ मे नहीं आ रहा तुम्हे सूअर कहू या कुत्ता ? तू घटिया है ये मैं पहले ही जानती थी लेकिन घटिया होने के साथ साथ इतनी गिरी हुई सोच रखता है ये आज पता चला,,,,,,,,,,,,सुन बे दहड़ियल ये जो तूने अपने चेहरे पर मसुमियत का नकाब पहना है वो बहुत जल्दी उतरेगा,,,,,,,,!!”


“ओह्ह्ह कम ऑन नैना , तुम तो ऐसे गुस्सा हो रही हो जैसे तुमने कभी ये सब किया नहीं है,,,,,,,,,,,,,दिल्ली में रही हो तुम और वहा ये सब नार्मल है , शादी से पहले अवि के साथ भी तो कभी न कभी,,,,,,,,,,!!”,कहते हुए अनुराग ने जैसे ही नैना को छूने के लिए हाथ बढ़ाया नैना ने उसका हाथ बीच में रोक दिया। अनुराग की पहली बदतमीजी पर नैना ने खुद को रोक लिया लेकिन अनुराग अब वाहियातपने पर उतर आया था और अवि के लिए गलत शब्द सुनकर नैना अपना गुस्सा

अनुराग की बात सुनकर नैना का खून खौल गया उसका दिल किया अभी और इसी वक्त अनुराग को ज़िंदा जमीन में गाड़ दे लेकिन उसने पहली बार अपने गुस्से को दबा लिया और कहा,”समझ मे नहीं आ रहा तुम्हे सूअर कहू या कुत्ता ? तू घटिया है ये मैं पहले ही जानती थी लेकिन घटिया होने के साथ साथ इतनी गिरी हुई सोच रखता है ये आज पता चला,,,,,,,,,,,,सुन बे दहड़ियल ये जो तूने अपने चेहरे पर मसुमियत का नकाब पहना है वो बहुत जल्दी उतरेगा,,,,,,,,!!”


“ओह्ह्ह कम ऑन नैना , तुम तो ऐसे गुस्सा हो रही हो जैसे तुमने कभी ये सब किया नहीं है,,,,,,,,,,,,,दिल्ली में रही हो तुम और वहा ये सब नार्मल है , शादी से पहले अवि के साथ भी तो कभी न कभी,,,,,,,,,,!!”,कहते हुए अनुराग ने जैसे ही नैना को छूने के लिए हाथ बढ़ाया नैना ने उसका हाथ बीच में रोक दिया। अनुराग की पहली बदतमीजी पर नैना ने खुद को रोक लिया लेकिन अनुराग अब वाहियातपने पर उतर आया था और अवि के लिए गलत शब्द सुनकर नैना अपना गुस्सा

#HindiKahaniyalove storiesLOVE YOU ZINDAGILove you Zindagi StoryLoveYouZindagiSeason3sanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Main Teri Heer Season 4 – 79
next post
Main Teri Heer Season 4 – 80

You may also like

Love You Zindagi Season 3 – 51

April 24, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 50

April 22, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 49

April 21, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 48

April 17, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 47

April 15, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 46

April 14, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 45

April 13, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 44

April 12, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 43

April 11, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 42

April 10, 2025

1 comment

Kshmata February 26, 2025 - 3:25 pm

Jitna lichad tha yeh Anurag Mittal…aaj usne sabit bhi kar diya…jo yeh chahata tha wo ho gaya…nibi aur Avi dono ne ek dusre ko aaj thappad mara…aur to aur Nibi ne Naina, apni bhabhi ko thappad mara…isse zyada kya bura hoga Naina k liye khud k janamdin par yeh sab…khar ab Avi iss kutte Anurag ko dool chatayega

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal