Sanjana Kirodiwal
Love You Zindagi Season 3

Love You Zindagi Season 3 – 18

by Story With Sanjana February 27, 2025
written by Story With Sanjana February 27, 2025 1 comment
2

Love You Zindagi Season 3 – 18

Love You Zindagi - 1 Season 3
Love You जिंदगी – 1 Season 3

नैना ,  शीतल और सार्थक तीनो बाहर लॉन में चले आये जहा पार्टी का बंदोबस्त था। अवि हॉल में ही खड़ा किसी सोच में डूबा था और फिर ऑफिस रूम की तरफ बढ़ गया। कुछ देर बाद अवि भी लॉन में चला आया और मेहमानो से मिलने लगा। अवि ने देखा सबकी नजरे आज नैना पर थी , खुद् अवि भी बार बार नैना को देख रहा था। नैना बाहर से शांत नजर आ रही थी लेकिन अंदर ही अंदर एक तूफान चल रहा था।

आज रात अनुराग का सच सबके सामने आना बहुत जरुरी था। नैना जानती थी इसके बाद वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पायेगी क्योकि अगली सुबह उसे विहान के हॉस्पिटल में एडमिट होना था।

नैना को थप्पड़ मारने के बाद निबी अपने कमरे में आयी तो देखा अनुराग वहा पहले से मौजूद था। निबी अनुराग के पास आयी और कहा,”हम आज रात ही यहाँ से चले जायेंगे,,,,,,,,,,,,,मैं अब तुम्हारी और बेइज्जती होते नहीं देख सकती ऐनी। मैं सोच भी नहीं सकती नैना तुम्हे लेकर ऐसी सोच रखती है,,,,,और भाई वो तो ये मानने को तैयार ही नहीं है कि नैना ने ऐसा कुछ किया। उस नैना की वजह से उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया,,,,,,,,,,,,ये सब उस नैना की वजह से हो रहा है , हम यहाँ नहीं रुकेंगे , यहाँ से चले जायेंगे”


अनुराग अपना प्लान बिगड़ते देखकर निबी के पास आया और उसकी बांहो को थामकर कहने लगा,”निबी ! यही तो नैना चाहती है कि तुम इस घर से चली जाओ और इस घर और अवि की पूरी जायदाद उसके हिस्से में आ जाये। तुम्हे क्या लगता है इस घर में मैं इसलिए हूँ कि मुझे तुम्हारे डेड की जायदाद चाहिए ?

नहीं निबी बल्कि मैं बस नैना का असली चेहरा सबके सामने लाना चाहता हूँ। अगर हम ऐसे ही यहाँ से चले गए तो नैना सबकी नजरो में अच्छा बनने का दिखावा करती रहेगी ,, लेकिन अगर आज रात सबके सामने हमारी सगाई हो गयी तो फिर नैना अपने प्लान में कभी कामयाब नहीं हो पायेगी,,,,,,,,,,,,,,एंड गेस व्हाट , आज सगाई में कौन आ रहा है ?”


“कौन ?”,निबी ने हैरानी से पूछा
“मेरे मॉम डेड आ रहे है , उन्होंने हमे माफ़ कर दिया है निबी वो बस आने ही वाले है।”,अनुराग ने कहा
निबी ने सुना तो उसके मन को थोड़ी तसल्ली मिली कि अनुराग के घरवाले मान गए। निबी को खामोश देखकर अनुराग ने कहा,”अब जल्दी से तैयार हो जाओ , आज रात मैं तुम्हे बस सिर्फ हँसते-मुस्कुराते देखना चाहता हूँ।”


निबी अनुराग के गले लगी और कहा,”थैंक्यू ऐनी ! थैंक्यू सो मच , इस घर में सिर्फ तुम्हे मेरी परवाह है,,,,,,,,,,,,,I Love You ऐनी”
“I Love You Too बेबी”,अनुराग ने निबी का सर सहलाते हुए कहा और मन ही मन खुद में बड़बड़ाने लगा,”बस आज की रात निबी उसके बाद तुम हमेशा के लिए मेरे जाल में कैद हो जाओगी और वो नैना चाहकर भी कुछ नहीं कर पायेगी”

निबी तैयार होने लगी और अनुराग भी अपना बिगड़ा हुआ हुलिया सुधारने लगा। कुछ देर बाद दोनों एक दूसरे का हाथ थामे बाहर चले आये।  

अवि ने अनुराग और निबी को साथ देखा तो उसका खून खौल गया लेकिन नैना के लिए वह शांत रहा। नैना ने अनुराग और निबी पर ध्यान नहीं दिया और शीतल के साथ खड़ी बातें करती रही। चौधरी साहब ने अनुराग को देखा तो वे मुस्कुराते हुए उसकी तरफ चले आये और उसे अपने साथ लेकर चले गए।

निबी अपनी मम्मी के पास चली आयी और सबसे मिलने लगी। निबी के गले में मंगलसूत्र और माँग में सिंदूर देखकर मेहमान आपस में खुसर फुसर करने लगे क्योकि निबी ने शादी कर ली है ये बात अभी तक किसी को पता नहीं थी।


सौंदर्या निबी को साथ लेकर साइड में आयी और धीमे स्वर में कहा,”निबी क्या तुम अनुराग को लेकर स्योर हो ? ना जाने मुझे क्यों ऐसे ख्याल आ रहे है कि वो लड़का , वो लड़का तुम्हारे लिए सही नहीं है,,,,,,,,,,,,!!”
निबी ने सुना तो उसके चेहरे से ख़ुशी गायब हो गयी और चेहरे पर कठोरता के भाव उभर आये। उसने दबे स्वर में गुस्से से कहा,”मॉम ! लगता है ये सब आपकी प्यारी बहू ने आपसे कहा है,,,,,,,,,,,,आप अनुराग से पहली बार मिली है इतनी जल्दी आप उसे जज कैसे कर सकती है ?”


“निबी ! नैना मुझसे कुछ क्यों कहेगी ? तुम अनुराग के प्यार में इतनी अंधी हो गयी हो कि तुम सच देख ही नहीं पा रही,,,,,,,,,,,,!”,सौंदर्या ने कहा
“मॉम ! भाई अगर अपना लाइफ पार्टनर खुद चुन सकते है तो मैं क्यों नहीं ? मैं अनुराग से प्यार करती हूँ मॉम और मैं जानती हूँ मैंने कुछ गलत नहीं किया है,,,,,,,,,,मुझे समझ नहीं आ रहा आखिर आप और नैना मुझसे चाहती क्या है ?”,निबी ने थोड़ा गुस्से से कहा


“नैना ? वो तुम्हारी भाभी है निबी,,,,,,,,,!!”,सौंदर्या को निबी के मुंह से नैना का सीधा नाम सुनकर अच्छा नहीं लगा
“भाभी और वो , वो भाभी के नाम पर कलंक है मॉम , जब आप जानेंगी आपकी प्यारी बहू नैना ने आज क्या किया है तो आप सुन नहीं पायेगी,,,,,,,,,,,,!!”,निबी ने कहा


“मुझे नैना के खिलाफ एक शब्द नहीं सुनना निबी , तुम समझ नहीं रही हो निबी,,,,,,,,,,,,,तुम जो कर रही हो वो तुम्हे बर्बाद कर देगा,,,,,,,,,,,!!”,कहकर सौंदर्या वहा से चली गयी। आज निबी पर उन्हें बहुत गुस्सा आ रहा था क्योकि निबी कुछ भी समझना नहीं चाह रही थी।

सौंदर्या गुस्से में नैना की तरफ आयी और उसे अपने साथ लेकर साइड में चली आयी। उन्होंने नैना को अपने सामने किया और धीमे स्वर में गुस्से से कहा,”नैना ! तुमने कहा था तुम सब सम्हाल लोगी , अनुराग की सच्चाई सबके सामने आ जाएगी और खुद निबी की जिंदगी से चला जायेगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ , उलटा आज उनकी सगाई हो रही है। तुम कुछ कर क्यों नहीं रही ? क्या तुम मुझसे कुछ छुपा रही हो नैना ? बोलो नैना आखिर तुम चुप क्यों हो ?”


नैना ने सुना तो उसका मन भारी हो गया। उसने सौंदर्या की तरफ देखा और कहा,”I am sorry मॉम , मुझे माफ़ कर दीजिये मैंने कोशिश की लेकिन सब उलझ गया , पर मुझे यकीन है मॉम चीजे बदल जाएगी,,,,,,,,,,,!!”
“कब नैना ? जब सबके सामने अनुराग और निबी की सगाई हो जाएगी तब या जब सबके सामने हमारी इज्जत उछल जाएगी तब। मैंने निबी से बात करने और उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वो लड़की कुछ सुनने को तैयार ही नहीं है।


नैना ने सौंदर्या जी को परेशान देखा तो उनके पास आयी और उनके हाथो को अपने हाथो में लेकर कहा,”मॉम ! मैं समझ सकती हूँ इस वक्त आप क्या महसूस कर रही है और मैं कभी नहीं चाहती थी आप ऐसे परेशान हो। अनुराग का सच आज सबके सामने आ जायेगा मॉम,,,,,,,,,,,,,ट्रस्ट मी”
सौंदर्या जी ने नैना का गाल छुआ और कहा,”मुझे भरोसा है नैना”


नैना मुस्कुराई और सौंदर्या जी के गले आ लगी। सास बहु का ये प्यार देखकर दूर खड़ी शीतल मुस्कुरा उठी। शीतल के बगल में खड़े सार्थक ने कहा,”सब नैना से कितना प्यार करते है , वो बहुत लकी है”
“हाँ सार्थक ! नैना को अपने ससुराल में ऐसे खुश देखकर मुझे तसल्ली मिल गयी , अब मैं ख़ुशी ख़ुशी तुम्हारे साथ यहाँ से वापस जा सकती हूँ”,शीतल ने कहा

चौधरी साहब अनुराग को अपने रिश्तेदारों से मिलवाने लगे।  कुछ देर बाद एक कपल वहा आया तो अनुराग मुस्कुराते हुए उनकी तरफ बढ़ गया और दोनों के पैर छूकर उनसे गले मिला। चौधरी साहब ने देखा तो वे सौंदर्या के साथ उस तरफ चले आये। अनुराग ने उन दोनों को देखा तो चौधरी साहब से कहा,”डेड ये मेरे मम्मी पापा है”


सौंदर्य साहब ने सुना तो खुश होकर उनसे मिले लेकिन सौंदर्या जी का मुंह उतर गया। अब तो अनुराग के माँ बाप भी वहा आ चुके थे उन्होंने कुछ ही दूर खड़ी नैना को देखा तो पाया नैना उन्हें ही देख रही है। अनुराग के मम्मी-पापा सौंदर्या और चौधरी साहब से मिले। फॉर्मेलिटी करते हुए सौंदर्या भी मुस्कुरा दी लेकिन अंदर ही अंदर परेशान भी थी


“बहुत अच्छा लगा कि आप लोग यलिए हाँ आये , देखिये भाईसाहब बच्चो ने जो किया वो सही तो नहीं था लेकिन इनकी ख़ुशी के लिए हमे अब इस बात को स्वीकार कर लेना चाहिए कि बच्चो ने अपने लिए जो चुना है वो सही है।”,चौधरी साहब ने कहा


“बिल्कुल भाईसाहब ! बच्चो की ख़ुशी में ही हमारी ख़ुशी है,,,,,,,,,,,,,हमे ये शादी मंजूर है , हम कल ही अपनी बहू को घर लेकर चले जायेंगे”,अनुराग के पास ने कहा तो अनुराग ने थोड़ा गुस्से और हैरानी से उन्हें देखा और फिर धीरे से उनका कोट खींचकर उन्हें चुप रहने का इशारा किया


“अरे नहीं नहीं भाईसाहब इतनी जल्दी नहीं , इन्होने अपनी मर्जी से शादी कर ली लेकिन समाज और परिवार में इस शादी का दिखना भी जरुरी है आखिर चंडीगढ़ में हमारे खानदान का इतना नाम है। मै चाहता हूँ अनुराग और निबी की शादी पुरे रीती रिवाज से हो”,चौधरी साहब ने कहा


“लेकिन इतनी जल्दी ये सब,,,,,,,,,,,!!”,अनुराग की मम्मी ने कहा
” इसलिए तो मैं आज इन दोनों की सगाई की अनाउंसमेंट करने वाला हूँ ताकि परिवार और रिश्तेदारी में बेटी को लेकर किसी तरह की बात ना बने,,,,,,,,,,,आईये आपको मेहमानो से मिलवाता हूँ,,,,,,,,आईये बहन जी”,चौधरी साहब ने कहा और दोनों को वहा से लेकर चले गए।

नैना एकटक उन्हें ही देख रही थी अवि वहा आया और कहा,”तुम ठीक हो ?”
“वे लोग अनुराग के माँ बाप नहीं है”,नैना ने सामने देखते हुए कहा
“क्या ? कौन दोनों ?”,अवि ने असमझ की स्तिथि में कहा
नैना ने अवि की तरफ देखा और कहा,”डेड का विश्वास जीतने के लिए अनुराग ने अपने नकली माँ-बाप को यहाँ बुलाया है।”
“व्हाट द हेल ? वो इतना कैसे गिर सकता है ? बस बहुत हो गया नैना मैं डेड को सब सच बताने जा रहा हूँ उसके बाद जो होगा देखा जायेगा”,अवि ने गुस्से से कहा


नैना ने अवि की बांह पकड़कर उसे रोका और कहा,”तुम ऐसा कुछ नहीं करोगे पडोसी,,,,,,,,,,,,!!”
अवि ने देखा इतना सब होने के बाद भी नैना शांत है तो उसे बहुत बुरा लगा वह नैना से नाराज होकर वहा से चला गया।

नैना अवि का गुस्सा समझती थी लेकिन अब उसे अवि के गुस्से से ज्यादा परवाह उस घर की इज्जत की थी जिस घर में वह दुल्हन बनकर आयी थी। नैना ने भारी मन से आसमान की तरफ देखा और आँखों ही आँखों में अपने महादेव से प्रार्थना की। कुछ देर बाद ही नैना के कानों में अनाउंसमेंट की आवाज पड़ी उसने सामने देखा। चौधरी साहब , अनुराग के बुलाये नकली माँ-बाप के साथ सामने स्टेज पर खड़े थे और साथ ही निबी और अनुराग भी खड़े थे।

माइक चौधरी साहब के हाथ में था और उन्होंने कहा,”लेडीज एंड जेंटलमेंट ! आज हमारे घर की रौनक , हमारी बहू कम बेटी नैना का आज जन्मदिन है और इसी ख़ुशी में आज ये एक छोटी सी पार्टी रखी है जिसमे आकर आप लोगो ने इस पार्टी की शान को बढ़ा दिया है। मैं आप सभी को नैना से मिलवाना चाहूंगा,,,,,,,,,,,,,,,,नैना बेटा यहाँ आओ”


सामने खड़ी नैना ने सुना तो वह स्टेज की तरफ बढ़ गयी। नैना चौधरी साहब के पास चली आयी तो उन्होंने सबसे नैना का इंट्रो करवाते हुए कहा,”ये है नैना हमारे घर की रौनक और हमारी बहू ,, आज नैना के जन्मदिन के इस शुभ मौके पर मैं आप सभी को एक खुशखबरी और देना चाहता हूँ। मेरी बेटी निबेदिता , जिसने अपना जीवनसाथी चुन लिया है और आज आप सबकी मौजूदगी में उसकी सगाई अनुराग से होने जा रही है।”


जैसे ही सबने सुना सब खुश होकर तालिया बजाने लगे। नैना अंदर ही अंदर गुस्से से उबल रही थी लेकिन बाहर से खुद को नार्मल दिखाने की कोशिश कर रही थी। चौधरी साहब ने अनुराग को निबी को आगे आने को कहा और दोनों से अंगूठी बदलने को कहा।


अनुराग ने जीतभरी मुस्कान के साथ नैना को देखा और अपने हाथ में पकड़ी अंगूठी जैसे ही निबी को पहनाने लगा एक आवाज सबके कानों में पड़ी,”रुक जाओ ! ये सगाई नहीं हो सकती”
स्टेज पर खड़े सभी लोगो ने सामने देखा और जैसे ही अनुराग ने देखा उसके चेहरे का रंग उड़ गया और शब्द उसके गले में अटक गए। अनुराग ने देखा सामने उसके घरवालों के साथ उसके असली पापा खड़े थे।

Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18

Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18 Love You Zindagi – 18

Continue with Love You Zindagi – 19

Read Previous Part Love You Zindagi – 17

Follow Me On instagram

Sanjana Kirodiwal

Love You Zindagi - 1 Season 3
Love You जिंदगी – 1 Season 3
A Woman
A Woman by Sanjana Kirodiwal

नैना ,  शीतल और सार्थक तीनो बाहर लॉन में चले आये जहा पार्टी का बंदोबस्त था। अवि हॉल में ही खड़ा किसी सोच में डूबा था और फिर ऑफिस रूम की तरफ बढ़ गया। कुछ देर बाद अवि भी लॉन में चला आया और मेहमानो से मिलने लगा। अवि ने देखा सबकी नजरे आज नैना पर थी , खुद् अवि भी बार बार नैना को देख रहा था। नैना बाहर से शांत नजर आ रही थी लेकिन अंदर ही अंदर एक तूफान चल रहा था।

नैना ,  शीतल और सार्थक तीनो बाहर लॉन में चले आये जहा पार्टी का बंदोबस्त था। अवि हॉल में ही खड़ा किसी सोच में डूबा था और फिर ऑफिस रूम की तरफ बढ़ गया। कुछ देर बाद अवि भी लॉन में चला आया और मेहमानो से मिलने लगा। अवि ने देखा सबकी नजरे आज नैना पर थी , खुद् अवि भी बार बार नैना को देख रहा था। नैना बाहर से शांत नजर आ रही थी लेकिन अंदर ही अंदर एक तूफान चल रहा था।

नैना ,  शीतल और सार्थक तीनो बाहर लॉन में चले आये जहा पार्टी का बंदोबस्त था। अवि हॉल में ही खड़ा किसी सोच में डूबा था और फिर ऑफिस रूम की तरफ बढ़ गया। कुछ देर बाद अवि भी लॉन में चला आया और मेहमानो से मिलने लगा। अवि ने देखा सबकी नजरे आज नैना पर थी , खुद् अवि भी बार बार नैना को देख रहा था। नैना बाहर से शांत नजर आ रही थी लेकिन अंदर ही अंदर एक तूफान चल रहा था।

नैना ,  शीतल और सार्थक तीनो बाहर लॉन में चले आये जहा पार्टी का बंदोबस्त था। अवि हॉल में ही खड़ा किसी सोच में डूबा था और फिर ऑफिस रूम की तरफ बढ़ गया। कुछ देर बाद अवि भी लॉन में चला आया और मेहमानो से मिलने लगा। अवि ने देखा सबकी नजरे आज नैना पर थी , खुद् अवि भी बार बार नैना को देख रहा था। नैना बाहर से शांत नजर आ रही थी लेकिन अंदर ही अंदर एक तूफान चल रहा था।

नैना ,  शीतल और सार्थक तीनो बाहर लॉन में चले आये जहा पार्टी का बंदोबस्त था। अवि हॉल में ही खड़ा किसी सोच में डूबा था और फिर ऑफिस रूम की तरफ बढ़ गया। कुछ देर बाद अवि भी लॉन में चला आया और मेहमानो से मिलने लगा। अवि ने देखा सबकी नजरे आज नैना पर थी , खुद् अवि भी बार बार नैना को देख रहा था। नैना बाहर से शांत नजर आ रही थी लेकिन अंदर ही अंदर एक तूफान चल रहा था।

#SanjanaKirodiwalLove you Zindagi StoryLoveYouZindagiSeason3Sanjanakirodiwalstory
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Main Teri Heer Season 4 – 81
next post
Main Teri Heer Season 4 – 82

You may also like

Love You Zindagi Season 3 – 51

April 24, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 50

April 22, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 49

April 21, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 48

April 17, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 47

April 15, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 46

April 14, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 45

April 13, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 44

April 12, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 43

April 11, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 42

April 10, 2025

1 comment

Kshmata February 27, 2025 - 11:37 pm

Aery wha…yeh to kamaal ho gaya…lakin yeh kiya kisne…kahin Naina ne to nhi bulaya Anurag k gharwale ko…agar esa hai to bahot badhiya… umeed hai ki ab kuch sahi ho…waise itni jaldi sahi hone ki umeed nhi hai…kya pata Anurag k gharwale bhi mile huye ho Anurag se

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal