Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer Season 5

Main Teri Heer Season 5 – 12

by Story With Sanjana May 20, 2025
written by Story With Sanjana May 20, 2025 2 comments
3

Main Teri Heer Season 5 – 12

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal

नवीन का घर , मुंबई
वंश नवीन का बताया सामान लेकर उसके घर के बाहर पहुंचा और बेल बजा दी। दरवाजा मेघना ने खोला लेकिन आज मेघना के चेहरे पर ना रोजाना वाली ख़ुशी थी , वंश उसे देखकर मुस्कुराया और सामान मेघना की तरफ बढ़ा दिया तो मेघना ने कहा,”वंश इसे अंदर रख दोगे ?”
“हाँ क्यों नहीं ?”,वंश ने कहा और ख़ुशी ख़ुशी अंदर चला आया। उसने सब सामान डायनिंग टेबल पर रखा , उसकी निगाहे निशि को ढूंढ रही थी लेकिन निशि उसे कही नजर नहीं आयी तो उसने मेघना से कहा,”अह्ह्ह्ह आंटी निशि कोचिंग गयी क्या ?”


“नहीं बेटा ! आज उसने कोचिंग से छुट्टी ली है,,,,,,,,!!”,मेघना ने बुझे स्वर में कहा और किचन में चली गयी  
वंश सीढ़ियों की तरफ बढ़ गया और निशि के कमरे के सामने चला आया। दरवाजा खुला था वंश ने देखा शीशे के सामने खड़ी निशि उसकी तरफ पीठ किये हुए है वह अंदर आया और कहा,”ये तुम्हारे डेड को सुबह सुबह दौरे पड़ते है क्या ? 10 समोसे , 1 किलो इमरती , 1 किलो गुलाब जामुन और जूस के डिब्बे  क्या आज तुम्हारे घर में कोई पार्टी है ?”


वंश की आवाज सुनकर निशि पलटी , वंश को वहा देखकर उसे ज्यादा हैरानी नहीं हुई उलटा वह उदास थी , वंश की वजह से उसकी जिंदगी में उथल पुथल जो मचने वाली थी।  वंश ने निशि को देखा और कहा,”तुम इतना तैयार होकर कहा जा रही हो ?”
वंश को इतना कोल्ड बिहेव करते देखकर निशि को गुस्सा आ गया और उसने वंश के पास आकर कहा,”क्या तुम्हे सच में नहीं पता ? कल रात जो तुम डेड को अपनी महान एडवाइज देकर गए हो मेरी शादी की अब बैठकर मेरे होने वाले पति को देखो,,,,,,,,,,,डेड ने लड़केवालों को बुलाया है”


वंश ने सुना तो एकदम से उसके चेहरे पर गुस्से के भाव उभर आये और उसने निशि के करीब आकर कहा,”तुमने कैसे डिसाइड कर लिया वो तुम्हारा होने वाला पति है ?,,,,,,,,,,,और तुम्हारे डेड क्या लौंडे जेब में लेकर घूमते है,,,,,,,,,,,इतनी जल्दी वो तुम्हारे लिए लड़का कैसे देख सकते है ?”
“तुमने ही कहा था ना उनसे निशि की शादी करवा दो,,,,,,,,,!!”,निशि ने चिढ़कर कहा
”अरे मैंने कहा था क्योकि मुझे लगा शादी की बात से वो कुछ दिन शांत हो जायेंगे,,,,,और फिर मैं उन्हें हमारे बारे में बता दूंगा,,,,,,,,,!!”,वंश ने कहा


“क्या बताओगे तुम ?”,निशि ने कमर पर हाथ रखकर लगभग वंश पर चढ़ते हुए कहा
“यही कि मैं तुम्हे पसंद करता हूँ,,,,,,,,,,!!”,वंश ने निशि की आँखों में देखते हुए गंभीरता से कहा
वंश की बात सुनकर निशि का दिल धड़कने लगा। वह पीछे हटी वंश उसकी आँखों में देखते हुए उसकी तरफ बढ़ने लगा और निशि धीरे धीरे अपने कदम पीछ बढ़ाने लगी। वंश का यू एकटक देखना निशि को खामोश कर गया।

चलते चलते वंश रुका और निशि को अपनी तरफ खींचकर कहा,”मैं एक ही बात बार बार नहीं दोहराऊंगा निशि,,,,,,,,,,हाँ मैं तुम्हे पसंद करता हूँ और इतना करता हूँ कि इस जिंदगी में तो तुम्हे किसी और के साथ नहीं बाँट पाऊंगा,,,,,,,,,और अब अपने लिए तुम्हे खुद लड़ना होगा , डोंट वरी मैं तुम्हारे साथ रहूंगा”
कहते हुए वंश ने निशि को छोड़ा और जाने लगा चलते चलते वंश रुका और निशि की तरफ देखकर बड़े प्यार से कहा,”अच्छी लग रही हो”

वंश के जाने के बाद निशि के होंठो पर मुस्कान तैर गयी वह ख़ुशी से उछल पड़ी और तभी उसका फोन बजा। निशि ने अपना फोन उठाकर देखा पूर्वी का फोन था। निशि ने पूर्वी का फोन उठाया और ख़ुशी से चहकते हुए कहा,”पूर्वी पूर्वी पूर्वी उसने मुझसे कहा वो मुझे पसंद करता है और मुझे किसी से शेयर नहीं कर सकता,,,,,,,,,,,,,ओह्ह्ह पूर्वी मैं बहुत खुश हूँ,,,,!!”
“हहहहहह किसने कहा ?”,पूर्वी ने हैरानी से पूछा


“वंश ने,,,,,,,,उसने खुद मुझसे ये कहा है अपने मुंह से,,,,,,,,,,,,,हाह केन यू इमेजिन पूर्वी वंश ने मुझसे ये कहा,,,,,,,,,!!”,निशि ने ख़ुशी से भरकर कहा
“वंश ने ये कहा,,,,,,,,लेकिन उस गधे ने इतना लेट क्यों कहा ? आज तो तुम्हे देखने लड़के वाले आ रहे है ना,,,,,,!!”,पूर्वी ने कहा
“नहीं गधा वो नहीं गधी मैं हूँ , उसने पहले भी कहा था लेकिन मैंने ही सीरियसली नहीं लिया,,,,,,,,,,और कल रात डेड को हाँ बोल दिया और उन्होंने आज लड़के वालो को बुला लिया,,,,,,,,,,,ओह्ह्ह ये मैंने क्या कर दिया पूर्वी ?”,निशि कहते कहते एकदम से मायूस हो गयी


“तुमने और वंश ने अपने ही पैरो पर कुल्हाड़ी मार ली है , उसने तुम्हारे डेड को शादी का आईडिया देकर और तुमने उन्हें हाँ बोलकर,,,,,,,,,,,तुम दोनों सच में एक दूसरे के लिए ही बने हो ,  परफेक्ट मैच”,पूर्वी ने निशि को डांट लगाते हुए कहा।
” मुझे क्या पता था ऐसा हो जायेगा,,,,,,,,,,अब मैं क्या करू ? मैं डेड को कैसे रोकू और वंश को कैसे यकीन दिलाऊ कि मैं भी उसे पसंद करती हूँ,,,,,,,,,,वो तो ये सब सिटुअशन देखकर मुझे ही गलत समझेगा,,,,,,,,,,हाह मैंने तो खुद ही सब बर्बाद कर दिया”,निशि ने लगभग रोते हुए कहा

“ये सब बंद करो तुम्हारे घर के बाहर ही हूँ आती हूँ फिर मिलकर सोचेंगे क्या करना है ?”,पूर्वी ने कहा और फोन काट दिया
निशि ने अपना फोन बिस्तर पर फेंका और अपना दुपट्टा सम्हालते हुए कमरे से बाहर चली आयी। वह हॉल में आयी और इधर उधर देखा , उसकी नजरें वंश को ढूंढ रही थी। निशि उसे ढूंढते हुए किचन की तरफ चली आयी और अगले ही पल उसकी बैचैन आँखे चमक उठी। वंश मेघना के साथ अंदर किचन में था और उनकी मदद कर रहा था।


“निशि,,,,,,,,,,,,निशि,,,,,,!!”,पूर्वी की दबी हुई आवाज निशि के कानो में पड़ी तो उसने पलटकर देखा पूर्वी आ चुकी थी। निशि उसके पास आयी तो पूर्वी ने कहा,”तुम यहाँ क्या कर रही हो चलो मेरे साथ,,,,,,,,,!!”
पूर्वी निशि को अपने साथ लेकर सोफे पर आ बैठी और इस रिश्ते को रोकने का प्लान करने लगी।

बेल बजी तो हॉल में खड़ा नवीन आया और दरवाजा खोला। सामने खड़े आदमी औरत और वंश के हमउम्र लड़के को देखकर नवीन का चेहरा ख़ुशी से खिल उठा। नवीन ने अपने हाथ जोड़े और उन्हें नमस्ते करते हुए उन्हें अंदर ले आये। निशि और पूर्वी का प्लान बीच में ही रह गया। दोनों अपनी जगह पर खड़ी हो गयी। नवीन ने उन्हें बैठने को कहा और मेघना को आवाज दी,”मेघना ! मेघना ये लोग आ गए है”


“शायद वो लोग आ गए , मैं बाहर जाती हूँ बेटा तब तक तुम ये जूस गिलास में निकाल दो”,मेघना ने अपने हाथ पोछते हुए कहा
“हम्म्म ठीक है आंटी,,,,,,,,!”,वंश ने कहा

मेघना बाहर आयी और लड़के के माँ बाप से मुस्कुराते हुए मिली। निशि के तो हाथ पाँव फूलने लगे थे , वह घबराई हुई सी बस वहा खड़ी थी। लड़का निशि के पास आया और कहा,”हेलो !”
“हहहहह हेलो , हेलो”,निशि ने घबराकर कहा
“अरे बेटा विकास तुम खड़े क्यों हो बैठो ना ? बी कम्फर्टेबल इसे अपना ही घर समझो,,,,,,,,,,!!”,नवीन ने कहा तो लड़का जिसका नाम विकास था वह बिल्कुल निशि के बगल वाले सोफे पर आ बैठा। मजबूरन निशि को भी उसी सोफे पर विकास के बगल में बैठना पड़ा। पूर्वी पास में पड़े सिंगल सोफे पर आ बैठी।

गिलासों में जूस डालते हुए वंश निशि के बारे में सोचने लगा और खुद में ही बड़बड़ाया,”मैं ये सब क्यों कर रहा हूँ ? मैं तो इस कहानी का हीरो था फिर मैं साइड हीरो कैसे बन गया ? फोकस वंश फोकस तू भले ही इस कहानी का हीरो होगा लेकिन अभी तुझे विलीन बनना है और निशि को जो देखने आया है उसे यहां भगाना है लेकिन कैसे ? एक तो ये छिपकली ने इतनी जल्दी चीजे मिक्स कर दी है। मैं उसे पसंद करता हूँ ये बात वो जानती है फिर वो लड़का देखने के लिए हाँ कैसे बोल सकती है ? उस से तो मैं बाद में निपटूंगा पहले निशि के ना होने वाले दूल्हे से तो मिल लू,,,,,,,,,,,,!!”

वंश किचन से बाहर आया और हॉल में चला आया। वंश को देखकर पूर्वी उसके बगल में आकर खड़ी हो गयी ताकि वह वंश से बात कर सके। वही विकास के पापा ने वंश को देखकर कहा,”ये शायद आपका बेटा है”
“अरे नहीं ये तो,,,,,,,,,,,,,,!!”,नवीन ने कहना चाहा तभी मेघना बोल पड़ी,”बेटे जैसा ही समझिये”
“हाँ घर का होने वाला दामाद भी तो बेटा ही होता है,,,,,,,,,,,!”,वंश ने पूर्वी की तरफ झुककर दबी आवाज में कहा
पूर्वी ने सुना तो उसकी आँखे एकदम से बड़ी हो गयी उसने वंश को देखा तो वंश मुस्कुराया और एकदम से कठोर होकर कहा,”सामने देखो”


पूर्वी को सामने देखने का कहकर वंश ने विकास के पापा से कहा,”नमस्ते अंकल”
“नमस्ते बेटा ! क्या करते हो आप ?”,विकास के पापा ने पूछा
“आपकी होने वाली बहू से प्यार,,,,,,,,,,,,!!”,वंश ने कहा
वंश की बात सुनकर सब हैरान रह गए। निशि के चेहरे पर तो हवइया उड़ने लगी वंश सबके सामने ये सब जो कह रहा था। वह बस अपनी उंगलियों को क्रॉस करके बैठी थी। वंश ने देखा सब उसे ही देख रहे है तो उसने कहा,”अरे वैसे नहीं , मैं एक्टर हूँ सीरीज में काम करता हूँ। मेरी सीरीज में निशि मेरी हेरोइन है,,,,,,,,!!”


“ओह्ह्ह अच्छा ! तुमने तो हम सबको डरा ही दिया,,,,,,,,!”,विकास की मम्मी ने कहा
नवीन ने वंश को देखा तो वंश ने निशि की तरफ देखने लगा। माहौल को हल्का करने के लिए नवीन ने कहा,”मेघना वो चाय नाश्ता तैयार है ना , निशि बेटे जाओ मेहमानो के लिए नाश्ता लेकर आओ”
“मैं ले आता हूँ,,,,,,,,,,,!!”,वंश ने कहा
“तुम नहीं निशि जाएगी,,,,,,,,,!!”,नवीन ने कहा और निशि को भेजकर खुद वंश के बगल में आकर धीरे से कहा  

“वंश तुम्हे पता नहीं है ये लोग निशि को देखने आये है , जब लड़का लड़की को देखने आता है तभी चाय नाश्ता लकड़ी को लाना होता है”
“मुझे कैसे पता होगा ? मेरी शादी थोड़ी हुई है,,,,,,,,,,,,!!”,वंश ने मुंह बनाकर कहा
नवीन ने सर झटका और वापस उन लोगो की तरफ चला आया।


“भाई नवीन हमे तुम्हारी बेटी बहुत अच्छी लगी और बाकि विकास से भी पूछ लेते है,,,,,,,,,,क्यों विकास तुम्हारा क्या जवाब है ?”,विकास के पापा ने कहा
“मुझे भी अच्छी लगी,,,,,,,,,,!!”,विकास ने शरमाते हुए कहा
“अरे तो फिर वहा बैठकर क्या कह रहे हो आकर पैर छुओ इनके”,विकास की माँ ने कहा


विकास उठा और वंश के सामने से निकला , चलते चलते उसने अपनी टाई सही करते हुए वंश को लुक दिया। वंश को भला ये कहा मंजूर था लेकिन वह फिर भी मुस्कुराया और अपना पैर आगे कर दिया। विकास वंश के पैर में उलझा और सीधा मेघना में जा गिरा।
वंश ने बगल में खड़ी पूर्वी की तरफ हाथ बढाकर उस से हाथ मिलाया तो पूर्वी समझ गयी कि वंश भी नहीं चाहता ये सगाई हो

मेघना विकास को साइड कर उठी और कहा,”ये क्या बदतमीजी है ?”
“आई ऍम सो सॉरी आंटी , वो मैं मेरा मेरा पैर फिसल गया,,,,,,,,,,,आई ऍम रियली सॉरी”, विकास ने हड़बड़ाते हुए कहा
“अब इस उम्र में अक्सर पैर फिसल ही जाता है,,,,,,,,!!”,वंश ने कहा तो सब फिर से उसकी तरफ देखने लगे। वंश ने हाथ में पकड़ा फोन कान से लगाया और कहा,”फोन , फोन पर कह रहा था , वो मेरा डायरेक्टर है ना उसका पैर फिसल गया गिर गया बेचारा,,,,,,,,,,,फेक्चर हुआ है शायद मैं बात करके आता हूँ,,,,,,,,,,,!!”


 वंश वहा से निकल गया। मेघना भी निशि की मदद करने का कहकर किचन में चली गयी।
“मैं जरा अभी आया”,नवीन ने कहा और वह भी किचन की तरफ चला गया। हॉल में बस विकास उसके मम्मी पापा और पूर्वी थे। पूर्वी ने उन्हें देखा तो बिकास के मम्मी पापा मुस्कुराये। जवाब में पूर्वी भी मुस्कुरा दी।

“बेटा आप शायद निशि की दोस्त हो , वैसे कौनसी सीरीज में काम करती है निशि ?”,विकास की मम्मी ने पूछा
यही मौका था जब पूर्वी निशि की मदद कर सकती थी। वह आकर सोफे पर बैठी और धीमे स्वर में कहा,”अरे आंटी जी बहुत ही पारिवारिक सीरीज है , निशि उसमे हीरोइन है वंश हीरो,,,,,,,ऐसी एक्टिंग करते है दोनों देखकर लगता ही नहीं एक्टिंग ऐसे लगता है सच में दोनों के बीच बहुत गहरा प्यार है,,,,,,,,,,,और सीरीज , सीरीज का नाम सुनेंगे तो आप भी कहेंगे की हाँ प्यार तो है”


“क्या नाम है सीरीज का ?”,इस बार विकास ने पूछा
“तड़कता भड़कता बदन,,,,,,,,,,,,,आये हाय क्या अच्छी सीरीज है,,,,,,,,,,निशि से शादी के बाद तुम देखने आना उसकी शूटिंग”,पूर्वी ने विकास से कहा तो बेचारे का मुंह खुला का खुला रह गया
“तड़कता भड़कता बदन , छी ! ये कैसी पारिवारिक सीरीज है ?”,विकास के पापा ने कहा


“अरे पारिवारिक है अंकल जी पूरा परिवार एक साथ देख सकता है , लेकिन अलग अलग कमरों में बैठकर,,,,,,,,,,,,!!”,पूर्वी ने खिंसियाते हुए कहा
विकास की मम्मी ने सुना तो विकास के पापा के कान में धीरे से कुछ कहा और फिर तीनो उठकर बिना कुछ कहे वहा से चले गए।

निशि जूस लेकर हॉल में आयी और पीछे पीछे नवीन मेघना भी चले आये लेकिन हॉल में विकास और उसके घरवालों को ना पाकर नवीन ने कहा,”ये लोग कहा गए ?”
“वो लोग तो चले गए,,,,,,,,,,,,!!”,पूर्वी ने बेपरवाही से कहा
नवीन ने सुना तो हैरानी से कहा,”चले गए,,,,,,,,,,,,लेकिन क्यों ?”

Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12

Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12Main Teri Heer – 12

  • Continue With Main Teri Heer – 13
  • Visit http://sanjanakirodiwal.com
  • Follow Me On instagram

संजना किरोड़ीवाल

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal

बेटा आप शायद निशि की दोस्त हो , वैसे कौनसी सीरीज में काम करती है निशि ?”,विकास की मम्मी ने पूछा
यही मौका था जब पूर्वी निशि की मदद कर सकती थी। वह आकर सोफे पर बैठी और धीमे स्वर में कहा,”अरे आंटी जी बहुत ही पारिवारिक सीरीज है , निशि उसमे हीरोइन है वंश हीरो,,,,,,,ऐसी एक्टिंग करते है दोनों देखकर लगता ही नहीं एक्टिंग ऐसे लगता है सच में दोनों के बीच बहुत गहरा प्यार है,,,,,,,,,,,और सीरीज , सीरीज का नाम सुनेंगे तो आप भी कहेंगे की हाँ प्यार तो है”

बेटा आप शायद निशि की दोस्त हो , वैसे कौनसी सीरीज में काम करती है निशि ?”,विकास की मम्मी ने पूछा
यही मौका था जब पूर्वी निशि की मदद कर सकती थी। वह आकर सोफे पर बैठी और धीमे स्वर में कहा,”अरे आंटी जी बहुत ही पारिवारिक सीरीज है , निशि उसमे हीरोइन है वंश हीरो,,,,,,,ऐसी एक्टिंग करते है दोनों देखकर लगता ही नहीं एक्टिंग ऐसे लगता है सच में दोनों के बीच बहुत गहरा प्यार है,,,,,,,,,,,और सीरीज , सीरीज का नाम सुनेंगे तो आप भी कहेंगे की हाँ प्यार तो है”

बेटा आप शायद निशि की दोस्त हो , वैसे कौनसी सीरीज में काम करती है निशि ?”,विकास की मम्मी ने पूछा
यही मौका था जब पूर्वी निशि की मदद कर सकती थी। वह आकर सोफे पर बैठी और धीमे स्वर में कहा,”अरे आंटी जी बहुत ही पारिवारिक सीरीज है , निशि उसमे हीरोइन है वंश हीरो,,,,,,,ऐसी एक्टिंग करते है दोनों देखकर लगता ही नहीं एक्टिंग ऐसे लगता है सच में दोनों के बीच बहुत गहरा प्यार है,,,,,,,,,,,और सीरीज , सीरीज का नाम सुनेंगे तो आप भी कहेंगे की हाँ प्यार तो है”

#Banaras#haanYeMohabbatHai#Love-You-Jindgi#Lovestory#MainTeriHeer#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalsanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Manmarjiyan Season 3 – 4
next post
Main Teri Heer Season 5 – 13

You may also like

Main Teri Heer Season 5 – 90

September 14, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 89

September 13, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 88

September 12, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 87

September 11, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 86

September 10, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 85

September 9, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 84

September 8, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 83

September 6, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 82

September 5, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 81

September 4, 2025

2 comments

Kshmata May 20, 2025 - 12:20 pm

🤣🤣🤣🤣 dost ho to Purvi jaise… matlab kon se series ka naam tadakta bhadakta badan hota…aur upar se wo family series ho…wha Purvi jo Vansh nhi kar paya, wo tumne kar diya…bhaga diya vikas k ghar walo ko…well done yr ..aur aaj officially Vansh ne bhi Nishi ko khul kar apne dil baat bol kar bta diya ki wo usse pyar Katra hai…but inki shadi kaise hogi…baba ne to Vansh k liye ladki dekh ker hai…

Reply
Bindu Neriya May 20, 2025 - 2:05 pm

Vansh ko jab pata chala ki ladke wale Nishi ko dekhne arahe hai toh usse Nishi per bahut gussa aya ki voh uski feelings jante hue haa kaise keh di iss riste ke liye..Vansh ne firse usse kaha ki voh Nishi ko kisiki nahi hone dega voh uski hai voh usse pasand karta..Vansh aur Nishi dono ne khud apna pair khulhadi per mar diya aur ab sochne lage is riste ko kaise tode…Jaise hi Purvi ko mauka mila usne pura fayda utaya aur Nishi aur Vansh ke series ke baare me batane lagi jisse sunkar voh khud hi utkar chale gaye…Aaj to Purvi ne bacha liya Nishi ko nahi toh uska rista fix ho jata…interesting part Maam♥♥♥♥♥

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal