Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer Season 5

Main Teri Heer Season 5 – 13

by Story With Sanjana May 21, 2025
written by Story With Sanjana May 21, 2025 3 comments
3

Main Teri Heer Season 5 – 13

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal

विकास और उसकी फॅमिली नवीन से मिले बिना ही उठकर चले गए और जाते भी क्यों नहीं पूर्वी ने उनके सामने निशि की इतनी तारीफ जो कर दी थी। वंश बाहर ही था उसके फोन पर पूर्वी का मैसेज आया वंश ने मैसेज देखा तो उसकी आँखे हैरानी से फ़ैल गयी। वह पूर्वी को वापस जवाब दे पाता इस से पहले घर का दरवाजा खुला और विकास अपने मम्मी पापा के साथ बाहर आया। उन्हें देखकर वंश ने हाथ में पकड़ा फोन कान से लगा लिया और जोर जोर से बात करने लगा ताकि विकास और उसके घरवालों को सुन जाये


“हाँ सर , हाँ सर , क्या सर ? हाँ क्या सच में ? अरे सर लेकिन मैं ऐसा कैसे कर सकता हूँ ? आप कह रहे है निशि और मेरा रोमांटिक सीन,,,,,,,,,,,,,,क्या सुहागरात का सीन,,,,,,,,,,,सर हाथ पकड़ने , गले लगाने तक तो ठीक था लेकिन आप मुझे किस कर करने के लिए कह रहे है,,,,,,,,,,मुझे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन निशि को हो सकती है , आज उसे लड़के वाले देखने आये है,,,,,,,,,,!!”,वंश ने विकास के घरवालों को सुनाते हुए कहा


“बाप रे बाप ये कैसी सीरीज में काम करती है नवीन की बेटी , आपने मेरे बेटे के लिए ऐसी लड़की पसंद की आप घर चलिए आपको तो मैं बताती हूँ,,,,,,,,, तड़कता भड़कता बदन , छी छी छी नाम से ही पता चल रहा है क्या क्या होता होगा इसमें , विकास चल बेटा मैं तेरे लिए कोई और लड़की ढूंढ दूंगी,,,,,,,पर ये ये नहीं बेटा,,,,,,,,,,!!”,विकास की माँ ने कहा


वंश ने सुना तो मन ही मन खुश हुआ और नाटक करते हुए फिर ऊँची आवाज में कहा,”नहीं नहीं सर लड़केवालों को कोई ऐतराज नहीं है , वो शादी के बाद भी निशि को शूटिंग करने देंगे , आजकल ये सब तो नॉर्मल है ना सर,,,,,,,,,!!”
“मम्मी आप लोग चलिए,,,,,,,,,मैं आता हूँ”,विकास ने अपने मम्मी पापा को वहा से भेजा पर वंश की तरफ चला आया


विकास को सामने देखकर वंश के मन में ख्याल आया लेकिन वह विकास से कुछ पूछता इस से पहले विकास ने वंश के हाथ से फोन लिया और वंश को दिखाया उसकी तरफ बढाकर कहा,”बंद है”
वंश चुप हो गया तो विकास ने कहा,”अगर निशि को मैं पसंद नहीं था तो वो साफ मना कर देती तुम सबको ये नाटक करने की जरूरत नहीं थी,,,,,,,,,!!”
“लिस्टन ब्रो ! वो नहीं बोल पायी इसलिए तो मुझे ये सब करना पड़ा , बट तुम्हे और तुम्हारी फॅमिली को इंसल्ट करने का मेरा कोई इंटेंशन नहीं था , आई ऍम सॉरी”,वंश ने गंभीरता से कहा


“बॉयफ्रेंड हो ?”,विकास ने पूछा
“तुम्हे क्या लगता है ?”,वंश ने कहा
“वो तो तुम्हे देखकर ही समझ गया था जिस मोहब्बत से तुम निशि को देख रहे थे , और फिर उसकी मम्मी ने तुम्हारे लिए कहा “बेटे जैसा ही है” ,, मैं तभी समझ गया था कि मेटर सीरियस है सबकी हाँ है,,,,,,,,,,,!!”,विकास ने कहा
“हाँ उस हिटलर को छोड़कर , और वो निशि वो भी तो नहीं कहती कुछ अपने डेड से,,,,,,,,!!”,वंश ने चिढ़ते हुए कहा  


विकास मुस्कुराया और कहा,”अपने डेड को नहीं बोल पायी , उसने तुम्हे तो आई लव यू बोला है ना ?”
“अह्ह्ह नहीं लेकिन मैं उसे बहुत पसंद करता हूँ,,,,,,,और वो भी मुझे बहुत पसंद करती है ,, लेकिन उसने मुझे आई लव यू क्यों नहीं बोला ?”,वंश ने पहले  गंभीरता से कहा और फिर खुद ही उलझन में पड़ गया
विकास ने वंश का कंधा थपथपाया और कहा,”ये तुम उस से जाकर पूछना , मेरे अपने पापा से कहकर नवीन अंकल को ना बोलने को कह दूंगा”


वंश ने सुना तो उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने ख़ुशी के मारे विकास को गले लगाया और कहा,”थैंक्स ब्रो ! आगे मैं खुद सम्हाल लूंगा”

विकास काफी देर तक नहीं आया तो उसके मम्मी पापा वापस आये और उसे आवाज दी। विकास ने वंश को बाय बोला और अपने मम्मी पापा की तरफ चला आया तो उसके पापा ने कहा,”तू चिंता मत कर बेटे मैं तेरे लिए इस से अच्छी लड़की लड़की देखूंगा”
विकास ने पलटकर वंश को देखा और कहा,”ये 7वी लड़की थी पापा और यहाँ भी वही रीजन ,, नेक्स्ट टाइम लड़की देखने से पहले ये जरूर पता कर लेना कि उसका कोई बॉयफ्रेंड ना हो”


वंश ने सुना तो मुस्कुरा उठा लेकिन अगले ही पल उसे कुछ याद आया और वह बड़बड़ाया,”हाँ यार ये छिपकली ने मुझे अब तक आई लव यू क्यों नहीं कहा ? क्या वो मुझसे प्यार नहीं करती ? लेकिन उस से पहले उस पूर्वी से निपटता हूँ,,,,,,,,,,,,,!!”

नवीन पूर्वी से विकास और उसके घरवालों के जाने के बारे में पूछ ही रहा था कि तभी वंश दनदनाते हुए अंदर आया और नवीन को साइड करके पूर्वी से कहा,”ए पूर्वी तुम्हारे दिमाग में क्या भूसा भरा है , तुमने कैसे सोच लिया मैं ऐसी घटिया सिरिजो में काम करता हूँ,,,,,,,,,,तुमने उनसे कहा मैं जिस सीरीज में काम करता हूँ उसका नाम “तड़कता भड़कता बदन” है ,, तुम्हे क्या मैं ऐसा लगता हूँ ?”
बेचारी पूर्वी वंश को गुस्से में देखकर निशि के पीछे जा छुपी और कहा,”अरे लेकिन मैंने तो तुम्हारी हेल्प करने के लिए ऐसा बोला”


“तो तुम्हारे पास बोलने को कुछ ढंग का नहीं था , निशि के सामने से हटो तुम मेरे सामने आओ,,,,,,,,!!”,वंश ने कहा
“बात क्या है तुम दोनों आखिर झगड़ा किस बात पर कर रहे हो ? और विकास और उसके पेरेंट्स कहा है ?”,नवीन ने पूछा
“उन्हें तो मैंने भगा दिया”,पूर्वी ने ख़ुशी से कहा जबकि वो ये भूल गयी कि ये उसका और वंश का प्लान था। वंश ने सुना तो अपना सर पीट लिया , पूर्वी को भी थोड़ी देर से समझ आया कि उस से कहा गलती हुई उसने झेंपते हुए नवीन को देखा और मुस्कुरा दी।


“तुमने ऐसा क्यों किया ? और अब ये समोसे इमरती कौन खायेगा ?”,नवीन ने हाथ में पकड़ी प्लेट को देखकर कहा
वंश ने दो समोसे उठाये उसमे से एक पूर्वी की तरफ उछाला और दुसरा खुद खाते हुए बोला,”ये हम लोग खा लेंगे,,,,,,,,,,,निशि को उस बिकास से बचाने की ख़ुशी में,,,,,,,,,,,!!”
वंश ने जानबूझकर विकास को बिकास कहा ,  मेघना ने सुना तो हंस पड़ी लेकिन पूरा हंस पाती इस से पहले नवीन ने पटलकर उसे देखा और मेघना चुप हो गयी। नवीन ने प्लेट मेघना को थमाई और वंश के सामने आकर कहा,”इसका मतलब तुम सबने मिलकर उन्हें भगा दिया,,,,,,,,,!!”


“निशि योर डेड इज ग्रेट हाँ , बड़ी जल्दी समझ आ गया इन्हे,,,,,,,,,,,अंकल वो लड़का निशि के लिए गुड मैच नहीं था,,,,,,,समोसा खाइए”,वंश ने बचे हुए समोसे का एक निवाला अपने हाथ से नवीन को खिला दिया
“हम्म्म्म अच्छा है”,नवीन ने कहा लेकिन अगले ही पल उसे याद आया कि वंश और पूर्वी मिलकर विकास को भगा चुके है। वह वंश की तरफ पलटा तब तक वंश निशि की तरफ आ चुका था।
“विकास निशि के लिए गुड मैच नहीं है तो फिर गुड मैच कौन है ?”,नवीन ने कहा    

“मैं,,,,,,,,,,,,!!”,वंश ने निशि के बगल में खड़े होकर कहा
निशि की हाइट वंश के कंधे तक , दोनों का रंग भी एक जैसा , निशि मासूम तो वंश क्यूट , दोनों साथ में इतने प्यारे लग रहे थे कि मेघना ने तो उसी वक्त दोनों की बलाये ले ली,,,,,,,उसे तो शुरू से वंश पसंद था।  निशि ने सुना तो उसने हैरानी से वंश को देखा उसका दिल धड़कने लगा लेकिन नवीन को कही हार्ट अटैक ना आ जाये सोचकर वंश ने आगे कहा,”मेरा मतलब मेरे जैसा , मेरे जैसा लड़का निशि का परफेक्ट मैच होगा ,, जो उसे प्रोटेक्ट करे , उसकी परवाह करे और उसे आपसे भी ज्यादा प्यार करे,,,,,,,,,,!!”


कहते हुए वंश ने निशि की तरफ देखा , उसकी आँखों में कुछ था जो इस वक्त सिर्फ निशि देख पा रही थी। वंश और निशि को एक दूसरे की आँखों में खोया देखकर नवीन उन दोनों के बीच में आया और दोनों को दूर करके कहा,”हाँ हाँ ठीक है लेकिन विकास को क्यों भगा दिया वो भी अच्छा लड़का है”
“ओह्ह्ह नवीन बस करो , निशि के लिए वो लड़का मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया”,मेघना ने सोफे की तरफ आकर कहा


वंश ने उनकी प्लेट से जूस का गिलास उठाया और पीते हुए सोफे पर आ बैठा और कहा,”वही तो मैं कह रहा हूँ आंटी कि दुनिया में अच्छे लोगो की कमी नहीं है ,, और अभी कौनसा निशि की शादी करने की उम्र है”
नवीन ने सुना तो वंश की तरफ आये और कहा,”लेकिन कल तुमने ही तो मुझसे कहा था कि निशि की शादी कर दीजिये”
“अरे वो तो मैंने आपसे निशि का पीछा छुड़वाने के लिए कहा था , और आपने सीधा लड़के वालो को घर बुला लिया,,,,,,,,,,,,कम से कम निशि से तो पूछ लेते कि वो क्या चाहती है ?”,वंश ने अपना जूस खत्म करते हुए कहा  

“क्या चाहती है निशि ?”,नवीन ने निशि से ना पूछकर वंश से पूछा
वंश ने निशि की तरफ देखा और गंभीरता से कहा,”वो मुझे चाहती है”
वंश के शब्दों ने निशि के दिल को एक बार फिर धड़का दिया। वह वंश की तरफ देखने लगी। वंश एकटक निशि की आँखों में देखे जा रहा और उसका यू देखना निशि की बेचैनी को बढ़ाने लगा। निशि को खामोश देखकर नवीन ने वंश से कहा,”ये क्या बकवास है ? निशि तुम्हे क्यों चाहेगी ?”


“तुम्हारे डेड कुछ पूछ रहे है निशि , बताओ इन्हे तुम क्या चाहती हो ?”,वंश ने निशि को देखते हुए कहा
निशि कुछ बोल ही नहीं पायी वह इतना घबरा गयी कि खामोश हो गयी , शब्द उसके गले में अटक गए। पास खड़ी पूर्वी ने निशि को चुप देखकर दबी आवाज में कहा,”यही सही मौका है निशि बोलो,,,,,,,,,,बोलो निशि
लेकिन निशि चुप की चुप रही और सहमी हुई सी नवीन को देखते रही। वंश ने निशि को खामोश देखा तो अपना हाथ अपने ललाट पर मारकर निशि की तरफ करके कहा,”एक तो ये लड़की सही वक्त पर कुछ बोलेगी नहीं,,,,,और बाद में अपनी इस बेवकूफ दोस्त के साथ बैठकर रिग्रेट करेगी”


नवीन हैरानी से नवीन को देखता रहा तो वंश ने उन्हें साइड में करके निशि की तरफ आते हुए कहा,”और बाकी सब बाद में पहले ये बताओ तुमने मुझे अभी तक आई लव यू क्यों नहीं बोला ?”
“हाँ क्या ?”,निशि के मुंह से दो बोल फूटे
“क्या क्या आई लव यू , तुम मुझे पसंद करती हो ना तो फिर तुमने मुझसे कहा क्यों नहीं ?”,वंश ने कहा
“निशि तुम्हे आई लव यू क्यों बोलेगी ?”,नवीन ने बीच में आकर कहा


“ठीक है तो आप बोल दीजिये”,वंश ने चिढ़कर कहा
“हाँ मैं बोल देता हूँ आई लव,,,,,,,,,,,,,,मैं तुम्हे आई लव यू क्यों बोलूंगा ?”,नवीन पहले प्यार से बोला और फिर एकदम से भड़क गया
“हाँ आप नहीं बोल सकते लेकिन वो तो बोल सकती है,,,,,,,,,!!”,वंश ने निशि की तरफ इशारा करके कहा
“वो भी क्यों कहेगी ?”,नवीन ने पूछा


“क्योकि वो मुझे पसंद करती है और ये जो पूरा ड्रामा यहाँ हो रहा है उसी के लिए हो रहा है क्योकि मैं उसे किसी और से शादी करते नहीं देख सकता”,परेशान  होकर वंश ने सच उगल दिया
“क्यों ? तुम्हे उसकी शादी से क्या प्रॉब्लम है ? तुम क्यों नहीं देख सकते उसकी शादी ?”,नवीन ने पूछा
“अरे क्योकि मैं उसे पसंद करता हूँ,,,,,,,,,,,!”,वंश ने चिढ़कर कहा  
“ये सब हो क्या रहा है ? मेरा सर फट जाएगा,,,,,,,,,,,,अह्ह्ह मैं पागल हो जाऊंगा”,नवीन ने अपना सर पकड़ा और सोफे पर आ बैठा


मेघना जूस का गिलास लेकर आयी और नवीन की तरफ बढ़ाकर कहा,”जूस”
“तुम सब मिले हुए हो , तुम कुछ बोल क्यों नहीं रही ?”,नवीन ने मेघना से कहा
“मैं तो कब से कह रही हूँ कि वंश अच्छा लड़का है,,,,,,,,और अब तो ये मुझे और अच्छा लगने लगा है”,मेघना ने खुश होकर कहा
“थैंक्यू सासु माँ”,वंश ने दूर से ही मेघना के पैर छूने की एक्टिंग करते हुए कहा


“सासु माँ ? तुम हद से आगे बढ़ रहे हो वंश,,,,,,,,,,,,,!!”,नवीन ने उठकर गुस्से से कहा
“ऐसा कुछ नहीं है अंकल मैं अपनी हद जानता हूँ,,,,,,,,,,,आपको मेरी बात पर यकीन नहीं है तो आप निशि से पूछ लीजिये”,वंश ने कहा
“वो सब मैं पूछ लूंगा , तुम पहले निकलो यहाँ से,,,,,,,,,!!”,नवीन ने झल्लाते हुए कहा
“मतलब मैं चला जाऊ यहाँ से ?”,वंश ने पूछा
“हाँ,,,,,,,,,,!!”,नवीन ने गुस्से और चिढ में जोर से कहा


“हाँ तो प्यार से बोलो ना चिल्ला क्यों रहे हो ? चला जाता हूँ,,,,,,,,,,,!!”,नवीन ने मुंह बनाते हुए कहा
“चले जाओ प्लीज,,,,,,,,,,,,,!”,नवीन ने धीरे से लगभग रोते हुए कहा
वंश वहा से जाने के लिए आगे बढ़ गया। नवीन ने जैसे ही राहत की साँस ली वंश वापस आया और निशि की तरफ इशारा करके कहा,”लेकिन इसने मुझे आई लव यू क्यों नहीं बोला ?”
“गेट आउट,!!”,नवीन ने फिर चिल्लाकर कहा वो भी इतना कि एक बार के लिए उसका गला ही बैठ गया। नवीन को परेशान देखकर वंश वहा से चला गया। नवीन ने खुद को सम्हाला और पूर्वी से कहा,”यू , गेट आउट , जाओ यहाँ से,,,,,,,,,,,!!”


“तेरे डेड सच में पागल हो गए है”,पूर्वी ने फुसफुसाकर निशि से कहा जो कि नवीन को सुन गया तो उसने कहा,”हाँ हो गया हूँ मैं पागल , पागल हूँ मैं,,,,,,,,,,,,,!!”
 पूर्वी ने नवीन को गुस्से में देखा तो जल्दी से वहा से चली गयी।
“डेड ! डेड शांत हो जाईये,,,,,,,,,,,!!”,निशि ने नवीन के पास आकर कहा
“निशि तुम बताओ , तुम बताओ मुझे क्या तुम उसे , उस वंश को पसंद करती हो ?”,नवीन ने पूछा


निशि ने सुना तो धड़कते दिल के साथ हाँ में गर्दन हिला दी। नवीन ने सुना तो पीछे हटा और गुस्से से कहा,”फिर मेरे पास बोलने के लिए अब बचा ही क्या है ?”
“वंश अच्छा लड़का है डेड”,निशि ने डरते डरते कहा लेकिन नवीन ने एक नजर निशि को देखा और वहा से चला गया। निशि रोने लगी तो मेघना उसके पास आयी और उसे चुप करवाते हुए कहा,”रोना बंद करो बेटा , नवीन से मैं बात करुँगी”
निशि मेघना के गले आ लगी,,,,,,,,,,,,,,,,!!”

Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13

Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13Main Teri Heer – 13

  • Continue With Main Teri Heer Season 5 – 14
  • Visit http://sanjanakirodiwal.com
  • Follow Me On instagram

संजना किरोड़ीवाल  

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal

हाँ तो प्यार से बोलो ना चिल्ला क्यों रहे हो ? चला जाता हूँ,,,,,,,,,,,!!”,नवीन ने मुंह बनाते हुए कहा
“चले जाओ प्लीज,,,,,,,,,,,,,!”,नवीन ने धीरे से लगभग रोते हुए कहा
वंश वहा से जाने के लिए आगे बढ़ गया। नवीन ने जैसे ही राहत की साँस ली वंश वापस आया और निशि की तरफ इशारा करके कहा,”लेकिन इसने मुझे आई लव यू क्यों नहीं बोला ?”
“गेट आउट,!!”,नवीन ने फिर चिल्लाकर कहा वो भी इतना कि एक बार के लिए उसका गला ही बैठ गया। नवीन को परेशान देखकर वंश वहा से चला गया। नवीन ने खुद को सम्हाला और पूर्वी से कहा,”यू , गेट आउट , जाओ यहाँ से,,,,,,,,,,,!!”

हाँ तो प्यार से बोलो ना चिल्ला क्यों रहे हो ? चला जाता हूँ,,,,,,,,,,,!!”,नवीन ने मुंह बनाते हुए कहा
“चले जाओ प्लीज,,,,,,,,,,,,,!”,नवीन ने धीरे से लगभग रोते हुए कहा
वंश वहा से जाने के लिए आगे बढ़ गया। नवीन ने जैसे ही राहत की साँस ली वंश वापस आया और निशि की तरफ इशारा करके कहा,”लेकिन इसने मुझे आई लव यू क्यों नहीं बोला ?”
“गेट आउट,!!”,नवीन ने फिर चिल्लाकर कहा वो भी इतना कि एक बार के लिए उसका गला ही बैठ गया। नवीन को परेशान देखकर वंश वहा से चला गया। नवीन ने खुद को सम्हाला और पूर्वी से कहा,”यू , गेट आउट , जाओ यहाँ से,,,,,,,,,,,!!”

#Banaras#haanYeMohabbatHai#Love-You-Jindgi#Lovestory#MainTeriHeer#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalsanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Main Teri Heer Season 5 – 12
next post
Manmarjiyan Season 3 – 5

You may also like

Main Teri Heer Season 5 – 90

September 14, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 89

September 13, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 88

September 12, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 87

September 11, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 86

September 10, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 85

September 9, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 84

September 8, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 83

September 6, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 82

September 5, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 81

September 4, 2025

3 comments

Bindu Neriya May 21, 2025 - 1:38 pm

Purvi aur Vansh success rahe Vikash ke family ko yaha se bhagane me aur Vikash bi jan gaya ki Vansh Nishi ko pasand karta hai aur jab Naveen ko is baare me ata chala ki yeah sab kyu kiya gaya tab waha gussa hogaya aur Vansh aur Purvi ko janne ko kaha aur NIshi se pucha voh kya chahati hai toh uska jawab sunkar voh gusse se chala gaya..Meghna jitni kush hai Naveen utna hi pareshan hai aur Vansh ki himmat ki daat deni padegi Naveen se sidha sidha keh diya ki voh Nishi ko pasand karta hai aur voh usse per usne abhi tak usse i love u nahi kaha…interesting part Maam♥♥♥♥♥

Reply
Kshmata May 21, 2025 - 2:40 pm

Meri to aankho k samne pura seen chal Raha hai…kaise vansh ne Purvi ki help se Vikash aur uske ghar walo ko bhagaya…upar se Naveen ji k saamne he Nishi se puch rha hai ki usne usko ab tak I love u kyu nhi bola 🤣🤣🤣🤣 kasam se itna funny lag raha hai padhte huye…real m agar koi drama bana to tab kaisa hoga…by God yeh vansh na iss story ka Golu lagta hai…khar ab to Nishi ne Naveen ji ko bta diya hai ki wo Vansh ko pasand krti hai aur Meghna ki bhi haa hai…ab kya karenge Naveen ji

Reply
Jharna Choudhary May 21, 2025 - 11:08 pm

😂😂😂😂😂😂interestimg part..maja agya naveen ko ullu bna dia…

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal