Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer Season 5

Main Teri Heer Season 5 – 24

by Story With Sanjana June 6, 2025
written by Story With Sanjana June 6, 2025 1 comment
3

Main Teri Heer Season 5 – 24

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal

लड़के ने भूषण को राजन के बारे में बताया लेकिन भूषण को इस से कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ा उलटा वह इस बात का मजाक उड़ाकर सीढ़ियों पर लेटे हुए सुस्ताने लगा। लड़का जो कि राजन की खबर लेकर आया था भूषण की बेपरवाही देखकर उसके पास आया और कहा,”भूषण भैया ! राजन भैया तो आपके दोस्त है ना फिर आपको काहे नहीं बुलाये उह ?”


भूषण ने सुना तो उठा और लड़के की कॉलर पकड़कर गुस्से से कहा,”अबे कौनसा दोस्त ? साला जबसे उनकी यादास्त गयी है हमका दोस्त कम दुश्मन जियादा समझने लगे है उह , कुछ भी कहो मानने को तैयार ही नहीं है ऊपर से वो साला मुन्ना पता नहीं कौनसा जादू किये रहय राजन भैया पर साला जब भी उन से मिलो उसी के बारे में पूछते रहते है ,,,,,,,,,अरे इतना ही पिरेम है तो जाकर घुसो ना मुन्ना में,,,,,,!!”


कहते हुए राजन ने लड़के को पीछे धकियाया , कुछ देर पहले वह मस्त यहाँ बैठकर सुस्ता रहा था और लड़के ने राजन के बारे में बताकर उसे परेशान कर दिया। भूषण उठा अपने कपडे झाड़े और सिगरेट जलाते हुए कहा,”इलेक्शन मा 7 दिन ही बचे है चलकर तैयारी करते है , राजन भैया को घर बसाने की तैयारी करने दो ,, वैसे भी अभी सिर्फ लड़की वाले देखने आये है कौनसा सादी फिक्स हो गयी है,,,,,,,,,,सादी में बुलाएँगे ना राजन भैया हम सबको,,,,,,,,चलो उठो”


भूषण ने सिगरेट होंठो के बीच रख ली और आगे बढ़ गया। सभी लड़के उसके पीछे चल पड़े और कुछ देर बाद सभी बनारस की संकरी गलियों में चलते हुए आँखों से ओझल हो गए।

इंदौर पुलिस स्टेशन , इंदौर
“शक्ति ! हमारे डिपार्टमेंट को आप पर गर्व है , विराज चौहान के साथ आपने उसके काले धंधे सबके सामने लाकर डिपार्टमेंट के हर ऑफिसर का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। आज हमारे देश को आप जैसे ऑफिसर्स की बहुत जरूरत है,,,,,,,,,,,,डिपार्टमेंट ने ये फैसला किया है कि आपके इस अचीवमेंट के लिए आपको सम्मानित किया जाये,,,,,,,,,,,,,,प्लीज कम”, नए DIG सर ने कहा


शक्ति मुस्कुराते हुए DIG सर के पास आया और उन्हें सेल्यूट किया , जवाब में DIG सर ने भी शक्ति को सेल्यूट किया और उसके बाद उन्होंने अपने हाथो से शक्ति को मैडल पहनाया , फूलो का गुलदस्ता दिया। हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
“थैंक्यू सर !”,शक्ति ने कहा


DIG सर ने शक्ति को एक इन्विटेशन कार्ड दिया और कहा,”DCP शक्ति , आपका और आपकी टीम का लंच आज हमारी तरफ से,,,,,,,,,,,एन्जॉय”
शक्ति ने इन्विटेशन कार्ड लिया और थैंक्यू बोलकर अपनी टीम के पास चला आया। शक्ति और उसकी टीम में कुल मिलाकर 7 लोग थे जिनमे 2 फीमेल स्टाफ थी और बाकि सब मेल स्टाफ,,,,,,,,,,!!

मीटिंग ख़त्म होने के बाद शक्ति अपनी टीम के साथ इंदौर के 5 स्टार होटल “Moon डिलाइट” में पहुंचा। ये इस शहर का सबसे बड़ा और आलिशान होटल था। शक्ति ने गाड़ी पार्किंग में लगा दी। वह अपनी टीम के साथ फॉर्मल ड्रेस में था। शक्ति आगे चल रहा था और बाकि सब उसके पीछे चल रहे थे। शक्ति ने देखा तो रुका और पलटकर बाकि सबसे कहा,”गाईज ! आप लोग इस वक्त ड्यूटी पर नहीं है बल्कि हमारे साथ लंच करने होटल आये है सो बी कम्फर्टेबल एंड रिलेक्स”


“वो क्या है ना सर , आपके गुस्से की आदत हो चुकी है बस इसलिए,,,,,,,,,,!!”,फीमेल स्टाफ में से एक ने कहा
शक्ति मुस्कुराया और कहा,”वो हमारी ड्यूटी है लेकिन अभी हम ड्यूटी पर नहीं है , वी ऑल आर जस्ट फ्रेंड्स सो कम”
शक्ति को अच्छे मूड में देखकर बाकि सब का मूड भी अपने आप अच्छा हो गया और सब हँसते मुस्कुराते होटल के अंदर चले आये।

अंदर आकर शक्ति ने अपने साथ लाया इन्विटेशन रिसेप्शन पर दिया। शक्ति और उसकी टीम के लिए पहले से एक फॅमिली टेबल बुक था। मैनेजर शक्ति के पास आया और बहुत ही गर्मजोशी से उसका स्वागत कर उस से हाथ मिलाया और फिर अपने साथ लेकर टेबल की तरफ बढ़ गया।
मैनेजर ने सबको बहुत अच्छे से ट्रीट किया और वेटर सबके लिए वेलकम ड्रिंक ले आया। मैनेजर ने सबसे वेलकम ड्रिंक लेने का आग्रह किया और फिर हाथ बांधकर वही खड़ा हो गया।

शक्ति ने मैनेजर को देखा और कहा,”क्या हम कुछ देर बाद खाना आर्डर कर सकते है ? एक्चुली ये वेलकम ड्रिंक बहुत अच्छा है और हम इसे इंजॉय करना चाहते है,,,,,,,,,!!”
“स्योर सर एंड थैंक्यू”,मैनेजर ने मुस्कुरा कर कहा और वहा से चला गया
शक्ति अपनी टीम से बात करते हुए वेलकम ड्रिंक इंजॉय करने लगा। शक्ति को इतना खुशमिजाज देखकर बाकि सब हैरान थे वरना तो शक्ति 14-16 घण्टे बस गुस्से में रहता या गंभीर,,,,,,,,,,,,,!!

“मिस काशी गुप्ता , मिस्टर नितिन वर्मा ,  मिस्टर आदिल शैख़ , मिस काजल अग्रवाल और मिस रूबी यादव आप पांच एक ग्रुप में रहेंगे ,, बाकि सब का भी अपना अपना अलग ग्रुप है सभी आज की क्लास ग्रुप वाइज कम्प्लीट करेंगे,,,,,,,,,,,,,आज आप सबको प्रेक्टिकली सब देखना और समझना है ,, होटल “मून डिलाइट” यानि इंदौर का नंबर वन होटल और आज यहाँ आपकी इंटर्नशिप का पहला प्रेक्टिकल है,,,,,,,,,,,,हर ग्रुप के साथ होता का एक वेटर होगा जो एक पर्टिकुलर टेबल के लिए ऑलरेडी बुक किया गया है।

आपको बस टेबल के पास खड़े होकर सब ऑब्जर्व करना है और हर नेगेटिव पॉजिटिव पॉइंट को नोट करना है,,,,,,,,,,,,,गॉट इट,,,,,,,,,,,!!”
“यस सर,,,,,,,,!!”,सबने एक साथ कहा और फिर सर उन्हें सब समझाने लगे। कॉलेज से  1yt ईयर इंटरशिप के 30 स्टूडेंट आये थे जिन्हे 6 अलग अलग ग्रुप में बाँट दिया गया। काशी की किस्मत कहे या इस्तेफ़ाक़ उसे और उसके ग्रुप को वही टेबल मिला जिस पर शक्ति और उसकी टीम बैठी थी।


“काशी हमे टेबल नंबर 105 मिला है,,,,,,,,,!!”,नितिन ने काशी को एक पेपर दिखाकर कहा
“इंटर्नशिप के बहाने ही सही कम से कम मुझे इतने बड़े होटल में आने का मौका मिला वरना मैंने तो इसे हमेशा बाहर से ही देखा है,,,,,,,,,,,,काशी क्लास के बाद क्या तुम मेरी कुछ फोटोज क्लिक कर दोगी प्लीज”,काशी के साथ चलती रूबी ने ख़ुशी से भरकर कहा
“हाँ बिल्कुल , अभी क्लास के लिए चले , सर ने कहा है ना हमे हर पॉइंट्स नोट करने है,,,,,,,,!!”,काशी ने कहा


पाँचो मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। काशी अपनी टीम से बात करते हुए जैसे ही आगे बढ़ी उसकी नजर टेबल नंबर 105 पर पड़ी , काशी की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा शक्ति उसके सामने था। काशी ख़ुशी से भरकर जैसे ही आगे बढ़ी आदिल ने कहा,”काशी क्या कर रही हो ? हमे सर के ऑर्डर्स फॉलो करने है
तुम वहा कहा जा रही हो ?”


काशी को याद आया कि वह यहाँ अपनी इंटर्नशिप करने आयी है। वह रुक गयी और आदिल को देखकर झेंप गयी। काशी की सगाई हो चुकी है ये बात काशी के कॉलेज में कोई नहीं जानता था ना ही किसी को ये पता था कि काशी की शादी जिस से होने वाली है वो इस शहर में DCP है। पांचो साइड में खड़े होकर सर का इंतजार करने लगे। शक्ति अपनी टीम के लोगो से बात कर रहा था उसने काशी को नहीं देखा ना ही उसे पता था कि काशी यहाँ मौजूद है।

“काशी टेबल नंबर 105 का आर्डर तुम लोगी और आदिल काशी जो आर्डर ले उसे प्रिपेयर तुम करवाओगे बाकि तीन उस मील को सर्व करेंगे,,,,,,,,,,,,!!”,मिस्टर हुसैन ने कहा जो कि इन पाँचो के टीचर थे
“सर हम होटल मैनेजमेंट कोर्स में है , आप हम लोगो से ये वेटर वाले काम क्यों करवा रहे है ?”,काजल ने कहा


“मिस काजल ! आई नो आप सब किस कोर्स से है एंड दिस इज अ पार्ट ऑफ़ योर कोर्स,,,,,,,,,,,तो अगर परफेक्ट बनना है तो बेसिक से शुरू करना होगा और किसी को कुछ बोलना है ?”,हुसैन सर ने कठोरता से कहा
“नहीं सर हम कर लेंगे”,नितिन ने कहा तो बाकी सब ने भी अपनी सहमति जता दी।
“काशी जाओ और टेबल नंबर 105 का आर्डर लो,,,,,,बी कॉंफिडेंट एंड प्रोफेशनल”,हुसैन सर ने कहा
“यस सर,,,,,,!!”,काशी ने अपना डायरी और पेन सम्हालकर कहा  


काशी ने एक गहरी साँस ली और फुल कॉन्फिडेंस के साथ टेबल नंबर 105 के सामने जा पहुंची। काशी ने अपने चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल लाकर कहा,”गुड आफ्टरनून सर,,,,,,हमारा नाम काशी है , मून डिलाइट में आप सभी का स्वागत है , क्या हम आपका आर्डर ले सकते है ?”
“ये लड़की क्या कर रही है ? इतने बड़े फाइव स्टार होटल में ये हिंदी में आर्डर क्यों ले रही है ? रूबी तुम जाकर उनका आर्डर लो,,,,,,,,!!”,हुसैन सर ने गुस्से से दबी आवाज में कहा
“स्योर सर”,रूबी ने कहा


शक्ति ने जैसे ही काशी की आवाज सुनी अपने पास बैठे टीम मेंबर से नजर हटाकर सामने खड़ी काशी को देखा। शक्ति काशी को देखकर बहुत खुश हुआ लेकिन उस ख़ुशी को उसने अपने चेहरे पर नहीं आने दिया। उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं थे क्योकि वह जानता था काशी यहाँ अपनी इंटर्नशिप के लिए आयी है और इस वक्त शक्ति काशी का कॉन्फिडेंस कम नहीं करना चाहता था। शक्ति के साथ बैठे उसके टीम मेंबर भी नहीं जानते थे कि काशी शक्ति की मंगेतर है।

काशी को लगा शक्ति उसे देखकर खुश होगा लेकिन शक्ति के चेहरे पर कोई भाव ना देखकर काशी का मन उदास हो गया लेकिन फिर भी उसने अपने चेहरे की मुस्कुराहट को बरक़रार रखा और जैसे ही कुछ कहने को हुयी रूबी ने आकर उसे रोक दिया और मुस्कुराते हुए बाकी सब से कहा,”Good Afternoon Sir and Ma’am , My name is Ruby , welcome everyone to Moon Delight, may I take your order?”


रूबी ने कुर्सी के पीछे काशी का कोट खींचा और उसे हाथ से वापस जाने का इशारा किया। काशी इस से और ज्यादा उदास हो गयी और सबके सामने मुस्कुराते हुए सर झुकाकर वहा से चली गयी।

शक्ति ने हाथ से अपनी टीम को खाने का आर्डर देने का इशारा किया , उसकी नजरे कुछ ही दूर खड़ी काशी पर जिसे हुसैन सर डाँट रहे थे। शक्ति का दिल किया अभी जाए और उन्हें बताये कि वह खुद कौन है और काशी उसकी क्या लगती है ? पर ना जाने क्यों शक्ति खामोश बैठा रहा,,,,,,,,,,,!!


“काशी व्हाट इज दिस बिहेवियर ? तुम इतने बड़े कॉलेज से इंटर्न कर रही हो , इतने बड़े होटल में आज तुम्हारा प्रेक्टिकल है और तुम हिंदी में आर्डर ले रही हो , उन लोगो पर तुम्हारा क्या इम्प्रेशन पडेगा ? चेंज योरसेल्फ स्वीटहार्ट ऐसे तो तुम बहुत पीछे रह जाओगे,,,,,,,,,,,रूबी जो आर्डर लेकर आये उसे तुम आदिल के साथ मिलकर प्रिपेयर करवाऊंगी,,,,,,,,,,ठीक है ?”,हुसैन ने कहा


“ठीक है सर”,काशी ने बुझे स्वर में कहा तो हुसैन सर वहा से चले गए काशी ने पलटकर शक्ति को देखा तो पाया शक्ति को उसके यहाँ होने ना होने से कुछ फर्क नहीं पड़ा बल्कि वह सबके साथ बैठा किसी बात पर हंस मुस्कुरा रहा था।

गौरी का घर , इंदौर
“मम्मा मेरा नाश्ता कहा है ? जल्दी कीजिये मुझे आपके उस बोरिंग बैंक भी जाना है,,,,,,,,,,,,इंटर्नशिप के लिए”,गौरी ने आकर डायनिंग टेबल पर बैठते हुए कहा
जय पहले से वहा बैठा अपना नाश्ता कर रहा था। आज नाश्ते में वेज सेंडविच बना था जो कि जय और गौरी दोनों का फेवरिट था और जब भी घर में बनता था दोनों में झगड़ा जरूर होता था क्योकि जय को हमेशा गौरी की प्लेट से छीनकर जो खाना होता था। एक महीने बाद दिवाली थी और उसके एक हफ्ते बाद सबको बनारस जाना था।
“बस दो मिनिट अभी लायी”,नंदिता ने किचन से आवाज देकर कहा


जय की प्लेट में 2 सेंडविच रखे थे , जय ने चुपचाप एक सेंडविच उठाया और गौरी की प्लेट में रख दिया। उसने गौरी की तरफ देखा भी नही और सर झुकाकर अपना सेंडविच खाने लगा। गौरी ने देखा तो उसे बहुत हैरानी हुई क्योकि आज से पहले उसने ऐसा कभी नहीं किया था , सेंडविच के लिए दोनों के बीच हमेशा झगड़ा जो होता था। गौरी ने जय के ललाट को छुआ और कहा,”तुम्हारी तबियत तो ठीक है ना ?”
“मैं बिल्कुल ठीक हूँ आप जरूर वियर्ड बिहेव कर रही है,,,,,,,!!”,जय ने गौरी की तरफ देखकर कहा


“पक्का मैं इसे खा लू ? तुम बाद में चिल्लाओगे तो नहीं , और मैं अपने सेंडविच से तुम्हे नहीं देने वाली हु,,,,,,,,,ठीक है”,गौरी ने प्लेट में रखा सेंडविच उठाते हुए कहा और एक निवाला खा लिया
“ठीक है मत देना,,,,,,,,,आप एक काम करो ये भी आप खा लो मैं बाद में खा लूंगा,,,,,,,,,,,!!”,जय ने दूसरा सेंडविच भी उठाकर गौरी की प्लेट में रख दिया।

अब तो गौरी और ज्यादा हैरान थी , वह जय जिसका गौरी से झगड़ा किये बिना दिन नहीं गुजरता था वह आज उसके सामने इतना शांत था और तो और वह गौरी के लिए बाद में खाने को भी तैयार हो गया
“पक्का तुम ठीक हो ?”,गौरी ने अपना हाथ जय के हाथ पर रखकर कहा तो जय गौरी की तरफ देखकर मुस्कुराया और कहा,”हाँ , आप खाइये मुझे अपने दोस्त को फोन करना है”


कहकर जय उठा और वहा से चला गया वह बस गौरी के सवालो से बचना चाहता था। गौरी ने दुसरा निवाला खाया और कहा,”इसे क्या हुआ है ? ये अचानक से मेरे साथ इतना स्वीट कैसे हो गया ? जरूर इसे नया विडिओ गेम चाहिए या फिर अपने रिपोर्ट कार्ड पर साइन चाहिए होगा,,,,,,,,,,!!”
नंदिता गौरी के लिए सेंडविच लेकर आयी और गौरी बैठकर मजे से खाने लगी। जय का बदला हुआ रूप उसे समझ नहीं आया। 

Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24

Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24

  • Continue With Main Teri Heer – 25
  • Visit http://sanjanakirodiwal.com
  • Follow Me On instagram

संजना किरोड़ीवाल 

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal

अंदर आकर शक्ति ने अपने साथ लाया इन्विटेशन रिसेप्शन पर दिया। शक्ति और उसकी टीम के लिए पहले से एक फॅमिली टेबल बुक था। मैनेजर शक्ति के पास आया और बहुत ही गर्मजोशी से उसका स्वागत कर उस से हाथ मिलाया और फिर अपने साथ लेकर टेबल की तरफ बढ़ गया।
मैनेजर ने सबको बहुत अच्छे से ट्रीट किया और वेटर सबके लिए वेलकम ड्रिंक ले आया। मैनेजर ने सबसे वेलकम ड्रिंक लेने का आग्रह किया और फिर हाथ बांधकर वही खड़ा हो गया।

अंदर आकर शक्ति ने अपने साथ लाया इन्विटेशन रिसेप्शन पर दिया। शक्ति और उसकी टीम के लिए पहले से एक फॅमिली टेबल बुक था। मैनेजर शक्ति के पास आया और बहुत ही गर्मजोशी से उसका स्वागत कर उस से हाथ मिलाया और फिर अपने साथ लेकर टेबल की तरफ बढ़ गया।
मैनेजर ने सबको बहुत अच्छे से ट्रीट किया और वेटर सबके लिए वेलकम ड्रिंक ले आया। मैनेजर ने सबसे वेलकम ड्रिंक लेने का आग्रह किया और फिर हाथ बांधकर वही खड़ा हो गया।

अंदर आकर शक्ति ने अपने साथ लाया इन्विटेशन रिसेप्शन पर दिया। शक्ति और उसकी टीम के लिए पहले से एक फॅमिली टेबल बुक था। मैनेजर शक्ति के पास आया और बहुत ही गर्मजोशी से उसका स्वागत कर उस से हाथ मिलाया और फिर अपने साथ लेकर टेबल की तरफ बढ़ गया।
मैनेजर ने सबको बहुत अच्छे से ट्रीट किया और वेटर सबके लिए वेलकम ड्रिंक ले आया। मैनेजर ने सबसे वेलकम ड्रिंक लेने का आग्रह किया और फिर हाथ बांधकर वही खड़ा हो गया।

#Banaras#haanYeMohabbatHai#Love-You-Jindgi#Lovestory#MainTeriHeer#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalsanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Manmarjiyan Season 3 – 15
next post
Manmarjiyan Season 3 – 16

You may also like

Main Teri Heer Season 5 – 90

September 14, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 89

September 13, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 88

September 12, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 87

September 11, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 86

September 10, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 85

September 9, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 84

September 8, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 83

September 6, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 82

September 5, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 81

September 4, 2025

1 comment

Kshmata June 7, 2025 - 12:34 am

Jai to ab pta hai ki usko behen ki shadi hone k sirf ek maheena hai aur wo uske baad chali jayegi ..fir wo kiske sath ladai krega… isliye Jai ne apna sendwich Guri ko de diya…jab guri ko pta chalega to wo bhi bahut udaas hogi…lakin yaha to filhaal hamari Kashi udaas ho gai .. Sakti k na dekhne par.. Kashi ko ab thoda serious hona hoga…tabhi to wo sapno ko pura kar payegi…khar koi nhi shakti baad m sab thik kar dega…lakin abhi to Bhushan ko thik Krna banta hai…kitna ehasan faramosh aadmi hai yeh

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal