Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer Season 5

Main Teri Heer Season 5 – 36

by Story With Sanjana June 26, 2025
written by Story With Sanjana June 26, 2025 1 comment
3

Main Teri Heer Season 5 – 36

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal

सुमित कमरे के बाहर खड़ा निशि का इंतजार कर रहा था। कुछ देर बाद कमरे का दरवाजा खुला और निशि एक बहुत ही प्यारी सी लाल रंग की ड्रेस पहनकर बाहर आयी। उस ड्रेस में निशि बहुत ही प्यारी लग रही थी उस पर उसके खुले बाल और होंठो पर पुती लाल रंग की लिपस्टिक उसे और भी आकर्षक बना रही थी। ड्रेस के बांयी तरफ घुटने से कुछ ऊपर तक कट लगा हुआ था जिस से निशि की गौरी दूधिया जांघ दिखाई दे रही थी। उसने हिल्स पहन रखी थी। वह किसी हीरोइन की तरह चलकर सुमित के पास आयी और कहा,”चले सर”


“यू जस्ट लुकिंग अमेजिंग निशि,,,,,,,,पार्टी में हर कोई तुम्हे देखने वाला है”,कहते हुए सुमित ने अपना हाथ निशि की तरफ बढ़ाया तो निशि ने सुमित का हाथ थाम लिया और चल पड़ी।
सुमित को निशि के हाथ में कुछ गर्माहट महसुस हुयी तो उसने चलते चलते निशि की तरफ देखकर कहा,”तुम्हारा हाथ गर्म क्यों है ? क्या तुम्हारी तबियत खराब है ?”
निशि मुस्कुराते हुए चलती रही और सामने देखते हुए कहा,”ये मेरे हॉटनेस की वजह से है,,,,,,,,,!!”


“नाइस कॉन्फिडेंस,,,,,,,,,!!”,सुमित ने कहा और निशि के साथ पार्टी में चला आया। पार्टी में आते ही सबने निशि को घेर लिया , लड़के तो लड़के लड़किया भी निशि को तारीफ कर रही थी लेकिन निशि की निगाहे तो किसी और को ढूंढ रही थी। वंश एक कोने में अकेला कुर्सी पर बैठा हाथ में पकडे फूल की पखुड़िया एक एक करके तोड़ रहा था। निशि के बिना ये पार्टी उसे बोरिंग लग रही थी पर वह सबको दिखाना नहीं चाहता था और बाहर से कूल बनने का दिखावा कर रहा था जबकि सच तो यही था कि वह निशि को बहुत मिस कर रहा था।


पंखुड़ियों को तोड़ते हुए वंश बड़बड़ाने लगा,”मैं उस से नाराज हुआ तो कम से कम उसे मुझे मनाना तो चाहिए ना , वो आकर प्यार से एक बार सॉरी भी बोलती तो मैं मान जाता लेकिन नहीं उसमें तो दुनियाभर का ऐटिटूड भरा है और वैसे भी इस बार गलती मेरी नहीं थी,,,,,,,,,,,,,,!!”
“गलती मेरी थी , मैंने तुम्हे गलत समझा और बिना सोचे समझे इतना कुछ बोल दिया,,,,,,,,!!”,निशि की आवाज वंश के कानो में पड़ी


वंश ने गर्दन घुमाकर देखा निशि उसके बगल में ही खड़ी थी। वंश ने निशि को देखा तो बस देखता ही रह गया , निशि इतनी प्यारी लग रही थी कि वंश अपनी नजरे उस पर से हटा ही नहीं पाया। वंश को खामोश देखकर निशि ने कहा,”अगर अपनी सुबह वाली गलती के लिए मैं तुम्हे अब सॉरी कहूं तो क्या तुम मुझे माफ़ करोगे ?”
“हाँ मैं कर,,,,,,,,,,,,ये क्या पहना है तुमने ?”,वंश ने पहले तीन शब्द प्यार से कहे लेकिन जैसे ही उसकी नजर निशि की पूरी ड्रेस पर गयी तो आगे के शब्द उसके मुंह से हैरानी से निकले और वह उठ खड़ा हुआ।


निशि ने सुना तो चिढ़कर कहा,”क्यों क्या खराबी है इस ड्रेस में ? मायरा तो तुम्हे बहुत अच्छी लगती है ऐसे कपड़ो में,,,,,,,!!”
वंश ने निशि को घुरा और कहा,”तुम मायरा नहीं हो,,,,,,,!!”
वंश के कहने का मतलब कुछ और था लेकिन निशि ने गलत समझ लिया और पास खड़े सुमित से कहा,”देखा सर मैंने कहा था ना आपसे , लेकिन आपने कहा कि मैं इस से प्यार से बात करू,,,,,,,,,,,,प्यार समझ ही नहीं आता है इसे,,,,,,,,!!”


“निशि मेरा वो मतलब,,,,,,,,,,!”,वंश ने कहा लेकिन निशि वहा से चली गयी।
वंश ने अफ़सोस से सुमित को देखा तो सुमित ने कहा,”क्या हुआ है तुम्हे ? कितनी प्यारी तो लग रही है वो इस ड्रेस में,,,,,,,,,,!!”
“हाँ बहुत ज्यादा और मैं नहीं चाहता मेरे अलावा कोई उसे इस ड्रेस में देखे,,,,,,,!!”,वंश ने कहा  
“आई थिंक तुम निशि को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसिव हो रहे हो”,सुमित ने वंश के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा


“नहीं बल्कि मैं जानता हूँ उसने ये ड्रेस सिर्फ मुझे दिखाने के लिए पहनी है,,,,,,,,,,,,,,स्टुपिड गर्ल वो नहीं जानती वो मुझे टीशर्ट ट्राउजर में भी खूबसूरत ही लगती है,,,,,,उसे ये करने की जरूरत नहीं थी,,,,,,,,,,!!”,वंश ने कहा दूर खड़ी निशि को दूसरे लड़के-लड़कियों के साथ हँसते मुस्कुराते देखकर कहा
“मैं जानता ही था,,,,,,!!”,सुमित ने खुश होकर कहा
“क्या जानते थे आप ?”,वंश ने सुमित की तरफ पलटकर पूछा  


“यही की तुम दोनों एक दूसरे के लिए बने हो एन्जॉय”,सुमित ने कहा और वंश को उलझन में डालकर वहा से चला गया
वंश वही खड़ा सुमित के बारे में सोचता रहा कि उसने नजर दो तीन लड़को पर गयी जो साथ खड़े होकर एकटक निशि को ही देख रहे थे। निशि अपने एक पैर पर दूसरा पैर रखकर कुर्सी पर बैठी बहुत ही स्टाइल के साथ जूस पी रही थी और लड़को की नजर उसके दूधिया पैरो पर थी जो ड्रेस के खिसकने से साफ़ दिखाई पड़ रही थी। वंश ने देखा तो अपना सर पीट लिया और निशि की तरफ बढ़ गया।

वंश निशि के आगे आकर खड़ा हो गया और लड़को को देखा तो लड़के चुपचाप वहा से चले गए। वह निशि की तरफ पलटा और बहुत ही अच्छे से उसकी ड्रेस के लटकते कपडे को उठाकर उसकी जांघो को ढकते हुए कहा,”आई डोंट वांट टू नो कि तुमने ये क्यों पहना है ? बट एटलीस्ट तुम इसे ठीक से केरी कर सकती हो,,,,,,,,,,,,,,,और ये क्या पी रही हो तुम ? तुम , तुम शराब पी रही हो , तुम्हारा दिमाग तो ठीक है,,,,,,,,,,,,!!”


निशि ने अपनी गर्दन वंश की तरफ घुमाई और मदहोशी में डूबी आँखों से वंश को देखकर कहा,”नहीं मेरा  दिमाग नहीं बल्कि तुम्हारी आँखे खराब है ये शराब नहीं बल्कि वोदका है,,,,,,,,,,ट्राय करो”
वंश ने निशि के हाथ से गिलास लिया और पलटकर साइड में रखते हुए कहा,”मैंने अभी पीना शुरू नहीं किया है और तुम्हे भी,,,,,,,,,,,,,निशि निशि,,,,,,,,,,कहा चली गयी ?”
वंश गिलास रखकर जैसे ही पलटा निशि अपनी कुर्सी से गायब थी। वंश ने इधर उधर देखा तभी उसके कानो में निशि की आवाज पड़ी।

वंश ने पलटकर देखा तो पाया कि निशि टेबल पर चढ़ी है और पार्टी के आधे से ज्यादा लोग टेबल के इर्द गिर्द मौजूद है। निशि के हाथ में बियर की बोतल थी और वह उसे पीते हुए टेबल पर उछल कूद कर रही थी , तेज म्यूजिक बज रहा था और नीचे खड़े लोग निशि को निचे उतारने के बजाय उसे और ज्यादा चियर्स कर रहे थे। वंश वही खड़ा सब तमाशा देख रहा था उसे निशि पर गुस्सा भी आ रहा था और साथ ही वह निशि को लेकर परेशान भी था कि उसने शराब कैसे पी ली ?


“ओह्ह्ह गॉड ! निशि वहा क्या कर रही है ?”,सुमित ने आकर वंश से कहा
“ये सब आपकी वजह से हो रहा है , उसे पार्टी में लेकर आने वाले तो आप ही है,,,,,,,,,,!!”,वंश ने गुस्से से लेकर धीमे स्वर में कहा
“आई ऍम सो सॉरी मुझे नहीं पता था ये सब,,,,,,,मैं उसे लेकर आता हूँ,,,,,,,,!!”,कहकर सुमित जैसे ही जाने को हुआ वंश ने उसे रोक लिया और कहा,”मैं खुद कर लूंगा,,,,,,,,,!!”
वंश टेबल की तरफ आया उसने वहा खड़े लोगो को साइड किया और निशि से नीचे उतरने को कहा।


“नहीं नहीं नहीं मैं नीचे नहीं आउंगी , मुझे यहाँ बहुत मजा आ रहा है , तुम भी ऊपर आ जाओ,,,,,,,,,,एहहहह पार्टी”,निशि ने चिल्लाते हुए कहा
सुमित ने जाकर तक तक म्यूजिक बंद करवा दिया। वंश ने देखा निशि उसकी बात नहीं सुन रही है तो उसने निशि का हाथ पकड़ा और उसे नीचे उतारते हुए कहा,”निशि नीचे आओ और ये तमाशा बंद करो,,,,,,,,,,,,,!!”
“मैं कोई तमाशा नहीं कर रही , मेरी लाइफ है मैं जैसे चाहे इंजॉय करू,,,,,,,,,,,,तुम कौन होते हो मुझे रोकने वाले,,,,,,,,,!!”,निशि ने नशे के उन्मांद में गुस्से से कहा।


“मैं तुम्हारा कोई भी नहीं फिर भी चलो यहाँ से,,,,,,,,,तुमने शराब पी रखी है और तुम्हे इस पार्टी में नहीं होना चाहिए”,वंश ने निशि को साथ ले जाने की कोशिश करते हुए कहा
निशि ने वंश से अपना हाथ छुड़ाया और कहा,”मैं तुम्हारी बात क्यों मानू ? मैं तुम्हारी वाइफ नहीं हूँ,,,,,,,,और तुम भी तो दूसरी लड़कियों के साथ एन्जॉय कर रहे थे मैंने तुम्हे कुछ बोला,,,,,,,,,अब मेरी मर्जी है मैं शराब पिऊ , डांस करू या किसी की बांहो में,,,,,,,,,,,!!”


वंश ने सुना तो उसने थोड़ा तेज आवाज में गुस्से से कहा,”शटअप ! हेव यू लोस्टेड ? क्या बोल रही हो कुछ होश है तुम्हे,,,,,,,,,,,,,,एक रख के दी ना,,,,,,,,,!!”
कहते हुए वंश का हवा में हाथ तक उठ गया लेकिन वह निशि को मार नहीं पाया और गुस्से से अपना हाथ झटक कर निशि से कहा,”अब चलोगी या और तमाशा करना है ?”
“मैं चल नहीं सकती , मेरे पैर दर्द कर रहे है”,निशि ने मासूमियत से कहा तो वंश को छोड़कर वहा मौजूद सभी मुस्कुराने लगे। ऐसा कहते हुए निशि इतनी क्यूट जो लग रही थी। सुमित तो के.डी के पास आकर हसने लगा और धीमे स्वर में कहा,”वैसे इस सीन से पहले मैंने कैमरामेन से कैमेरा ऑन करने को कह दिया था”  


“वैरी गुड,,,,,,,,,वैसे हमे इस सीरीज की कहानी लिखने की जरूरत नहीं थी , इन दोनों की जिंदगी किसी सीरीज से कम नहीं है”,के.डी ने मुस्कुराते हुए कहा
निशि की बात सुनकर वंश का गुस्सा गायब हो गया लेकिन वह सबकी तरह ना तो मुस्कुराया और ना ही कोई प्रतिक्रया दी बल्कि अपने चेहरे पर कठोर भाव लिए वह निशि के पास आया और उसे गोद में उठाकर होटल की तरफ बढ़ गया।

सभी वंश को देखते ही रह गए और मायरा वह तो गुस्से से अपना गिलास फेंककर वहा से चली गयी। वंश के जाने के बाद सुमित ने थोड़ा ऊँची आवाज में कहा,”अरे इतना सन्नाटा क्यों है ? प्ले द म्यूजिक,,,,,,,,,,,,,,,,,,!!
म्यूजिक सिस्टम एक बार फिर चल पड़ा और सुमित सबको पार्टी इंजॉय करने को कहकर वहा से चला गया। सुमित भी वंश और निशि के पीछे पीछे होटल की तरफ चला गया।

निशि ने शराब पी रखी थी वह कोई और तमाशा ना करे सोचकर वंश उसे उसके कमरे की बजाय अपने कमरे में ले आया। शराब पीने की वजह से निशि अब बेसुध होने लगी थी और धीरे धीरे उसकी आँखे मूंदने लगी। वंश ने उसे अपने बिस्तर पर लेटाया तब तक निशि सो चुकी थी। वंश निशि के पैरो के पास आया और उसके पैरो से सेंडल निकाले और उसके पैरो को कम्बल से ढक दिया। ठंडा इलाका होने की वजह से यहाँ ठण्ड ज्यादा थी। वंश ने देखा निशि के बाल उसके चेहरे पर बिखरे है तो वह उसके पास आया और उसके बालो को साइड करने लगा।

वंश की उंगलियों ने जैसे ही निशि के गालों को छुआ उसे महसूस हुआ कि निशि को तेज बुखार है,,,,,,,,,,उसने निशि के बालों को साइड किया और केबल ऊपर तक खींचते हुए कहा,”हाह ! कितनी पागल है ये लड़की इसे बुखार है और इसने मुझे बताया तक नहीं , ऊपर से एक पतला सा कपड़ा पहनकर ये बाहर घूम रही थी,,,,,,,,,,सच में ये खुद को लेकर कितनी केयरलेस है,,,,,,,,,,!!”


बड़बड़ाते हुए वंश की नजर एक बार फिर निशि के चेहरे पर चली गयी और उसने कहा,”सोते हुए कितनी प्यारी लगती है,,,,,,,जैसे कोई मासूम बच्चा,,,,,,,अह्ह्ह्ह लेकिन ये इतनी भी मासूम नहीं है , सबके सामने इसने मुझसे क्या कहा कि मैं कौन होता हूँ इसे रोकने वाला ? इसके इस सवाल का जवाब मैं इसे कल दूंगा जब ये पुरे होशो हवास में होगी,,,,,,अह्ह्ह सच में पागल है ये , नवीन अंकल ने अब तक कैसे सम्हाला होगा इसे ?”


वंश निशि से दूर हटा और बगल में पड़े बिस्तर पर बैठकर अपने शर्ट के दो बटन खोलकर , पानी का बोतल उठाया और पीने लगा। वंश अभी पानी पी ही रहा था कि सुमित कमरे में आया।
सुमित निशि को लेकर कुछ गलत ना समझे सोचकर वंश ने कहा,”इसने ड्रिंक कर रखी है और इसे तेज बुखार भी है इसलिए मैं इसे हमारे कमरे में ले आया”


“अच्छा किया,,,,,,,,,मैंने इस से जब पूछा कि तुम्हारा हाथ गर्म क्यों है तो इसने मुझसे कहा कि मैं हॉट हूँ इसलिए,,,,,,,,पागल लड़की अगर पता होता इसे बुखार है तो मैं इसे बाहर पार्टी में आने को कहता,,,,,,,,,,,,!!”,सुमित कहते कहते रुक गया क्योकि उसने देखा वंश उसे ही घूर रहा है


“आप जान बूझकर निशि को पार्टी में लेकर आये थे ना ? ये सब करने की क्या जरूरत थी ? आपने देखा ना बाहर कितना तमाशा हुआ है,,,,,,,,,,,,सब इसके बारे में कितना गलत सोच रहे होंगे,,,,,,,,,और हॉट ? ये हॉट लगती है आपको,,,,,,,,,!!”,कहते हुए वंश निशि की तरफ पलटा और उसके मासूम चेहरे को देखकर कहा,”ये बस क्यूट है और इसलिए मुझे इस पर आजकल गुस्सा नहीं आता”
“आई ऍम सॉरी वंश , वो तुम्हे अपसेट देखा तो मुझे लगा तुम निशि की वजह से अपसेट हो मैंने बस इसलिए इसे पार्टी में आने को कहा,,,,,,,,,,,,,सिर्फ तुम्हारे लिए,,,,,,,,,,लेकिन तुम दोनों एक दूसरे से इतना बहस करते हो ना कि मैं क्या बताऊ”,सुमित ने मासूम बनने की कोशिश करते हुए


“हम्म्म इट्स ओके,,,,,,,,,,,मैं उसका ख्याल रख लूंगा , बस बाहर किसी को ये पता नहीं चलना चाहिए निशि इस कमरे में मेरे साथ है,,,,,,,,,,,अकेले”,वंश ने अकेले शब्द पर कुछ ज्यादा ही जोर देकर कहा
“ठीक है , तुम पक्का उसका ख्याल रखोगे ना आई मीन वो ड्रंक है उसके साथ कुछ गलत,,,,,,,,,,,!!”,सुमित ने निशि की परवाह करते हुए कहा
वंश ने सुमित की आँखों में देखा और कहा,”मैं उस से प्यार करता हूँ , उसके साथ गलत करने की सोच भी नहीं सकता,,,,,,,,,,,,!!!”


“हम्म्म मैं जाता हूँ,,,,,,,!!”,सुमित ने कहा और वहा से चला गया। वंश ने दरवाजा बंद किया और दूसरे बिस्तर पर आकर बैठ गया। निशि सो रही थी और वंश बस प्यार भरी नजरो से उसे सोते हुए देख रहा था।

बनारस , अस्सी घाट
मुन्ना और राजन अस्सी घाट की सीढ़ियों पर साथ साथ गंगा आरती के लिये खड़े थे। भूषण अपने लड़को के साथ वहा आया था। लड़को में से एक की नजर जब राजन और मुन्ना पर पड़ी तो उसने भूषण को दोनों के साथ होने के बारे में बताया। भूषण के चेहरे पर तुरंत गुस्से के भाव झिलमिलाने लगे और उसने कहा,”जे राजन भैया उह साले मुन्ना के साथ का कर रहे है ?”


“भैया लगता है रमेश के जैसे इह ने मुन्ना राजन भैया को भी अपनी मीठी मीठी बातो में फंसाकर अपनी तरफ कर लिया है”,लड़के ने कहा
भूषण ने दोनों हाथो से लड़के का कोलर पकड़ा और गुस्से से कहा,”साले जान ले लेंगे उसकी अगर उसने ऐसा कुछो सोचा भी तो , रमेश्वा का गम नाही है पर राजन भैया को मुन्ना की तरफ जाने नाही देंगे”
भूषण को गुस्से में देखकर लड़का घबरा गया तो भूषण ने उसे छोड़ दिया। साथ खड़े लड़को में से एक आगे आया और कहा,”भैया जे मुन्ना का ड्रामा कुछो जियादा ही हो रहा है , हम तो कहते है आज इसका काम कर ही देते है”


भूषण ने पलकें झपकाकर गर्दन हिला दी। लड़का सीढ़िया उतरते हुए आगे बढ़ गया। चलते चलते उसने अपनी जेब से एक छोटा चाकू निकाला वह भीड़ में मुन्ना के पीछे आ खड़ा हुआ और चाकू को मुन्ना की पीठ पर दे मारा। चाकू मुन्ना को लगता उस से पहले मुन्ना के बगल में खड़े राजन की नजर उस लड़के के हाथ में पकडे चाकू पर चली गयी और उसने हाथ बीच में करके चाकू को मुन्ना की पीठ तक पहुँचने से रोक लिया जिस से उसका हाथ भी जख्मी हो गया।


लड़के ने देखा तो तुरंत भीड़ में गायब हो गया , मुन्ना ने राजन की तरफ देखा तो राजन ने मुस्कुराते हुए अपना जख्मी हाथ पीछे छुपा लिया।

आरती लेने के लिए मुन्ना आगे बढ़ गया और राजन अपना जख्मी हाथ देखने लगा।

Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36

Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36 Main Teri Heer Season 5 – 36

क्रमश

  • Continue with – Main Teri Heer – 37
  • Visit http://sanjanakirodiwal.com
  • Follow Me On instagram

संजना किरोड़ीवाल

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal
#Banaras#Love-You-Jindgi#MainTeriHeer#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalsanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Main Teri Heer Season 5 – 35
next post
Manmarjiyan Season 3 – 26

You may also like

Main Teri Heer Season 5 – 90

September 14, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 89

September 13, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 88

September 12, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 87

September 11, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 86

September 10, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 85

September 9, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 84

September 8, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 83

September 6, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 82

September 5, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 81

September 4, 2025

1 comment

Kshmata June 26, 2025 - 11:53 am

Ohhhh….yeh Rajan to sach m badal gaya hai…isne Munna ko bachne k liye khud ko. Zakhmi kar liya…jab Munna ko pta chalega yeh sab….to Bhushan ko to chodega nhi ..lakin Rajan k liye usse kafi dukh hoga… idhar yeh Nishi bhi bukhar m short dress pehan rhi… drink bhi kiya…tabhi uski tabiyat thodi thik hui hai…but zyada drink kar apni tabiyat kharab kar lee…kal hoga dhamka…jab wo khud ko Vansh k kamre m dekhengi

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal