Sanjana Kirodiwal
मनमर्जियाँ season 2

मनमर्जियाँ – S51

by Story With Sanjana April 15, 2021
written by Story With Sanjana April 15, 2021 28 comments
3

Manmarjiyan – S51

Manmarjiyan

Manmarjiyan – S51

प्रीति की सगाई का फंक्शन शुरू हो चुका था सभी आ चुके थे। गुड्डू के आने से गुप्ता जी को लगा की गुड्डू को सब याद आ चुका है इसलिए वे उसे पहले की तरफ ही दामाद जी कहकर बुला रहे थे वही गुड्डू को लगा की गोलू की कहानी की वजह से सब उसे दामाद जी बुला रहे है और उसे इस बात से कोई खास फर्क भी नहीं पड़ रहा था लेकिन जब पारस को शगुन के साथ देखा तो थोड़ी जलन की भावना उसके मन में हुई। गुड्डू ने पारस से ज्यादा बात नहीं की और सगाई वाली जगह पर चला आया। वह प्रीति के पास ही खड़ा था जैसे ही नजर पारस पर पड़ी देखा वह शगुन को ही देख रहा है तो गुड्डू ने फुसफुसाते हुए प्रीति से कहा,”वो लड़का कौन है ?”
प्रीति ने पारस को देखा और फिर मुस्कुराकर गुड्डू से कहा,”वो दी के फ्रेंड है पारस भैया”
“हुंह फ्रेंड,,,,,,,,,,,,,,हमे तो न बनाया कभी इतना क्लोज फ्रेंड”,गुड्डू ने शगुन की तरफ देखते हुए मन ही मन कुढ़ते हुए कहा। कुछ देर बाद अंगुठी पहनाने की रस्म शुरू हुई तो गुड्डू को याद आया की उसकी अंगूठी भी उस रात बिस्तर के नीचे चली गयी थी। वह चुपचाप खड़ा सगाई का फंक्शन देख रहा था। पास ही में गोलू खड़ा अपनी और पिंकी की सगाई को इमेजिन करते हुए सोचने लगा,”बस इस बार कानपूर जाकर पिंकी के पापा से शादी की बात कर लेंगे , अब नहीं रहा जाता यार उसके बिना”
वेदी शगुन के पास खड़ी प्रीति और रोहन को देखकर खुश हो रही थी उसे खुश देखकर शगुन ने कहा,”जल्द ही तुम्हारी जिंदगी में भी ये पल आने वाला है”
“हाँ भाभी आपको पता है गुड्डू भैया ने भी परमिशन दे दी है अपनी तरफ से”,वेदी ने सामने देखते हुए कहा
“क्या ? उन्हें पता है दीपक के बारे में ?”,शगुन ने हैरानी से कहा
“हाँ भाभी और सबसे अच्छी बात जे है की भैया हमारी भावनाओ को समझा उन्होंने कहा की वो खुद पिताजी से इस बारे में बात करेंगे”,वेदी ने शगुन की तरफ देखते हुए कहा तो शगुन मुस्कुरा दी और सामने खड़े गुड्डू को देखते हुए मन ही मन कहने लगी,”बस ऐसे ही एक बार मेरी फीलिंग्स को भी समझ लीजिये ना गुड्डू जी , आपके लिए मेरे दिल में कितना प्यार है बस एक बार दिखाने दीजिये”
गुड्डू ने जैसे ही शगुन की तरफ देखा शगुन का दिल धड़क उठा वह दूसरी तरफ देखने लगी लेकिन जब फिर से नजरे गुड्डू पर गयी तो पाया की गुड्डू अभी भी उसे ही देख रहा है , इसके बाद दोनों एक दूसरे की आँखों में देखने लगे उन्हें किसी की परवाह नहीं थी बस एक दूसरे की आँखों में ना जाने क्या खोजना चाह रहे थे।
“इतना काहे घूर रहे हो गुड्डू भैया तुम्हायी है ?”,गोलू ने फुसफुसाते हुए कहा तो गुड्डू की तंद्रा टूटी और उसने शगुन ने नजर हटाते हुए कहा,”हम हम कहा घूर रहे है हम तो बस ऐसे ही”
“चलो चलते है सगाई कब की हो चुकी , वहा हॉल में डांस प्रोग्राम है”,गोलू ने कहा तो गुड्डू उसके साथ चला आया। हॉल में सोफे-गद्दे हुए लगवाए हुए थे सभी मेहमान वहा आकर बैठ गए। प्रीति और रोहन एक दूसरे का हाथ थामे साथ साथ बैठे थे। गुड्डू और गोलू भी वही बैठे थे। अब चूँकि वेदी की दोस्त की सगाई थी तो पहला डांस बनता था उसकी दोस्तों का और उनमे शामिल हो गयी हमारी वेदी भी। प्रीति की 2 सहेलिया और उनके बीच वेदी सब साथ डांस करने लगी। म्यूजिक सिस्टम पर गाना बजने लगा
“बोले चूड़ियाँ बोले कंगना
हाय मैं हो गयी तेरी साजना
बोले चूड़ियाँ बोले कंगना
हाय मैं हो गयी तेरी साजना
तेरे बिन जियो नय्यो लग दा मैं ते मरग़ैय्या
ले जा ले जा सोणिये ले जा ले जा
दिल ले जा ले जा हो”
तीनो ने बहुत ही खूबसूरती से डांस किया था। गुड्डू तो वेदी को देखकर खुश हो रहा था। पहली बार उसे इतने अच्छे से डांस करते जो देखा था। मिश्रा जी और मिश्राइन भी दूसरी तरफ गुप्ता जी और बाकि बड़े लोगो के साथ बैठे थे। गोलू का भी नाचने का मन कर रहा था लेकिन मिश्रा जी की वजह से बेचारा अपनी भावनाओ को दबाये खड़ा था।
इन सब में शामिल कोई और भी था जो की बहुत ही प्यार से वेदी को डांस करते हुए देख रहा था और वो था अपना अमन , वेदी के लिए उसकी भावनाये अब साफ साफ दिखने लगी थी। गोलू कभी अमन तो कभी डांस करती वेदी को देख रहा था जब ये कन्फर्म हो गया की अमन वेदी को ही देख रहा है तो गोलू उसके पास आया और कहा,”बेटा गर्मी बहुत है थोड़ा ठंडा वंडा पिलाओ यार मेहमानो को”
“हां भैया लेकर आते है”,कहकर अमन वहा से चला गया गोलू जैसे ही पलटा देखा मिश्रा जी उसे ही देख रहे है तो गोलू खिंसियाते हुए मिश्रा जी की तरफ चला आया तो उन्होंने कहा,”सब ठीक है ?”
“हां”,गोलू ने कहा
“हम्म्म गुड्डू के साथ सब ठीक है यहाँ कोई परेशानी तो नहीं हुई ?”,मिश्रा जी ने फिर पूछा
“हां हम सम्हाल लिए सब”,गोलू ने चौडाते हुए कहा
“जियादा हवा में ना जाओ गोलू जब जब तुमको लगता है सब ठीक है बेटा तब तब गड़बड़ होती है , खैर जाओ गुड्डू के पास जाओ उम्मीद है इस बार कोई गड़बड़ नहीं होगी”,मिश्रा जी ने अपनी दाढ़ी सहलाते हुए कहा। गोलू वहा से वापस गुड्डू की तरफ चला आया। शगुन डांस देख ही रही थी की वेदी ने देखा तो वह उसके पास आयी और उसे भी अपने साथ ले गयी और सबके बीच लेजाकर खड़ा कर दिया। गाना भी उस वक्त शगुन के हिसाब से ही चल रहा था
“अपनी माँग सुहागन हो , आहा आ
संग हमेशा साजन हो , आहा आ”
कहते हुए शगुन पलटी तो नज़रे प्रीति पर चली गयी। शगुन की आँखो की नमी ने प्रीति को बैचैन कर दिया। उन दो लाइन्स में शगुन का दर्द साफ झलक रहा था। गाना आगे बजने लगा
“आके मेरी दुनिया में वापस ना जाना
सेहरा बांध के माही तू मेरे घर आना”
जैसे ही शगुन ने सामने देखा गुड्डू नरारद था लेकिन अगले ही पल प्रीति की हूटिंग ने शगुन का ध्यान अपनी तरफ खींचा और उसने पलटकर देखा गुड्डू प्रीति की सहलियो के साथ खड़ा डांस कर रहा है
“ओह्ह सोहनी किती सोहनी आज तू लगदी वे”, गाते हुए गुड्डू शगुन की तरफ आया और अपने कंधे को शगुन के कंधे से टकराते हुए आगे गाया,”बस मेरे साथ ये जोड़ी तेरी सजदी वे”
गुड्डू को देखकर गोलू भी खुद को रोक नहीं पाया और आकर डांस करते हुए शगुन की बगल में आकर गाने लगा,”रूप ऐसा सुहाना तेरा”
“चाँद भी है दीवाना तेरा”,दूसरी तरफ गुड्डू ने आकर कहा
ये सब देखकर प्रीति अपना लहंगा सम्हाले उनके बीच आयी और दोनों को शगुन से साइड कर डांस करते हुए कहा,”जा रे जा ओह झूठे तेरी गल्ला हम ना माने , क्यों तारीफे करता है तू हम तो सबकुछ जाने”
सब इतना सुंदर लग रहा था की किसी की नजर नहीं हट रही थी उन सबसे। ये सब देखकर मिश्राइन भी थोड़ा इमोशनल हो गयी क्योकि शगुन के दिल के हालातो को वो अच्छे से समझती थी। वह उठी और शगुन के पास आकर उसका चेहरा अपने हाथो में लेते हुए कहा,”ओह्ह्ह्ह ओह्ह्ह ओह्ह ओह्ह हो हो मेरे दिल की दुआ कहे ,
(गुड्डू की तरफ इशारा करके) तेरी जोड़ी सलामत रहे ,
ओह्ह सजन जी हाँ सजन जी
यू ही बीते सारा जीवन साथ में (कहते हुए शगुन का सर चुम लेती है)
शगुन का दिल भर आता है इतनी अच्छी सास इतना अच्छा परिवार पाकर भला किस लड़की को ख़ुशी नहीं होगी बस इसके बाद क्या था ? रोहन , उसके घरवाले , वेदी , प्रीति , गोलू , गुड्डू , अमन , विनोद , शगुन सब एक साथ डांस करने लगे। पारस कुछ दूर खड़ा मन ही मन शगुन के लिए खुश हो रहा था। सोनिया ने सबको साथ डांस करते देखा वह भी पारस का हाथ कर उसे अपने साथ ले आयी और दोनों सबके साथ डांस करने लगे। सबा अपने में मस्त थे बस गुड्डू की नजरे शगुन और शगुन की नजरे गुड्डू पर थी। गाना खत्म हुआ डांस भी खत्म हो गया उसके बाद सभी खाना खाने चले आये। वेदी , प्रीति , उसकी सहेलिया , रोहन और उसके दोस्त सब बैठकर खा रहे थे। अमन वही खड़ा लड़को से सबको खाना परोसने को कह रहा था। शगुन बाकि मेहमानो में लगी थी। गोलू दूसरे काम देख रहा था और गुड्डू मिश्रा जी से बचने की कोशिश वह नहीं चाहता था मिश्रा जी के सामने जाये और वे उसे यहा आने एक बारे में पूछे। गुड्डू जा ही रहा था की सामने से आते मिश्रा जी से टकरा गया तो मिश्रा जी ने कहा,”सामने भी देख ल्यो जरा”
“सॉरी पिताजी हम वो,,,,,,,,,,,,,,हम हिया आना नहीं चाहते थे वो तो गोलू का काम था इसलिए,,,,,,,,,,,,,,,हमे तो जे भी नहीं पता था की शगुन भी यहाँ है,,,,,,,,,,हम आज ही निकल जायेंगे वापस कानपूर के लिए”,गुड्डू एक साँस में सब कह गया

“हमहू कुछो पूछे तुमसे ?”,मिश्रा जी ने गुड्डू को घूरते हुए कहा तो गुड्डू ने ना में गर्दन हिला दी।
“तो फिर जे सब हमे काहे बता रहे हो ? तुम्हायी अम्मा को कुछो काम होगा तुमसे जाकर मिल ल्यो”,कहकर मिश्रा जी चले गए। गुड्डू ने चैन की साँस ली और चला गया। शगुन ने देखा सब खाना खा रहे है लेकिन गुड्डू नहीं है तो उसने गोलू से कहा,”गोलू जी गुड्डू जी कहा है ? सब खाना खा रहे है पापा भी उनके बारे में पूछ रहे थे”
“रुको भाभी हमहु देखते है”,कहते हुए गोलू वहा से चला गया थोड़ी देर में वापस आया तो गुड्डू उसके साथ ही था। शगुन ने दोनों से खाना खाने को कहा तो गुड्डू ने कहा,”तुम नहीं खा रही हो ?”
“गुड्डू जी पारस और उसके घरवाले आये है तो मुझे उनसे मिलना है आप लोग शुरू कीजिये मैं अभी आती हूँ”,कहकर शगुन चली गई गुड्डू और गोलू आकर खाने के लिए बैठे लेकिन अगले ही पल गुड्डू की भँवे तन गयी क्योकि उसी टेबल पर आकर पारस और सोनिया बैठ गए साथ में शगुन भी थी। गुड्डू ने गोलू की तरफ देखा और धीरे से कहा,”जे लौंडा हिया का कर रहा है ?”
“हमे का पता भाभी,,,,,,,,,,,,,,,हमरा मतलब शगुन जी लेकर आयी है वही बताएंगी”,गोलू ने भी धीमे स्वर में कहा
“गुड्डू जी गोलू जी ये पारस है मेरे फ्रेंड और ये है सोनिया इनकी मंगेतर”,शगुन ने कहा गुड्डू ने जैसे ही सूना उसे लगा जैसे उसके सीने पर रखा पत्थर किसी ने एकदम से उठा दिया हो पहली बार उसने पारस और सोनिया को देखा और मुस्कुरा दिया।
“3 महीने बाद इन दोनों की शादी है और पारस आप दोनों को पर्सनली इन्वाइट करने आया है”,शगुन ने कहा तो गुड्डू के कलेजे को थोड़ी और ठंडक मिली और उसने पारस से हाथ मिलाते हुए कहा,”अरे बहुत बहुत मुबारक हो आप दोनों को”
“शगुन आपके हसबेंड बहुत प्यारे है”,सोनिया ने शगुन की तरफ देखकर कहा तो गुड्डू और शगुन एक दूसरे को देखने लगे और फिर पारस ने कहा,”आप दोनों को आना है और हाँ वो एक हफ्ते पहले”
“हां हां जरूर आएंगे”,गुड्डू ने कहा उसे अब पारस से जैसे कोई शिकायत नहीं थी। सबने साथ मिलकर खाना खाया।

शाम हो चुकी थी और मेहमानो के जाने का समय भी हो चुका था। रोहन प्रीति से मिला उसे तोहफा दिया। रोहन के घरवाले और रिश्तेदार रोहन के साथ वहा से चले गए महादेव की कृपा से सब अच्छे से हो गया। मिश्रा जी और मिश्राइन ने जाना चाहा तो शगुन ने उन्हें रुकने को कहा , गुप्ता जी ने भी मिश्रा जी से वही रुकने की बात की तो दोनों रुक गए।
चाची सगाई में नहीं आयी थी इस बात का सबको दुःख था लेकिन अमन और विनोद ने अपना पूरा सहयोग दिया। सब थक चुके थे इसलिए आराम करने लगे। गोलू और अमन हलवाईयो और लड़को से कहकर बाकी काम निपटवा रहे थे। गुड्डू अपनी अम्मा के साथ था वेदी और प्रीति भी वही थी। मिश्रा जी और गुप्ता जी कमरे में बैठकर बातो में लगे थे।
शाम में गुप्ता जी ने मिश्रा जी और मिश्राइन से संध्या आरती देखने चलने को कहा। विनोद भी उनके साथ निकल गया। गुड्डू , गोलू , शगुन , वेदी और प्रीति सब सो रहे थे। गुड्डू और नीचे वाले कमरे में सोये हुए थे। कुछ देर बाद गुड्डू के कानो में आवाज पड़ी वह उठा और कमरे से बाहर आया तो देखा घर के बाहर कुछ भीड़ जमा है। गुड्डू बाहर आया तो देखा चाची के घर के बाहर कुछ लोग हल्ला कर रहे है। गुड्डु वहा आया और एक आदमी जो की ज्यादा ही शोर कर रहा था गुड्डू ने उसके पर हाथ रखा तो आदमी गुस्से से गुड्डू की तरफ पलटा और उसे सुनाने लगा। गुड्डू ने उस से बात करनी चाही तो उसने गुड्डू को धक्का दे दिया। ये गुड्डू को कहा बर्दास्त होना था , उसने आदमी को मारने के लिए जैसे ही हाथ उठाया हाथ हवा में ही रह गया ,, गुड्डू की नजरे सामने छत की बालकनी में खड़ी शगुन पर चली गयी !

क्रमश – Manmarjiyan – S52

Read More – manmarjiyan-s50

Follow Me On – facebook

Follow Me On – instagram

For notification subscribe my channel on Telegram – Sk Story / Sanjana Kirodiwal

Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51Manmarjiyan – S51

संजना किरोड़ीवाल

Manmarjiyan
#Banaras#Manmarjiyan#ManmarjiyanSeason2#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
मनमर्जियाँ – S50
next post
मनमर्जियाँ – S52

You may also like

मनमर्जियाँ – S100

June 12, 2021

मनमर्जियाँ – S99

June 11, 2021

मनमर्जियाँ – S98

June 10, 2021

मनमर्जियाँ – S97

June 9, 2021

मनमर्जियाँ – S96

June 8, 2021

मनमर्जियाँ – S95

June 7, 2021

मनमर्जियाँ – S94

June 6, 2021

मनमर्जियाँ -S93

June 5, 2021

मनमर्जियाँ – S92

June 4, 2021

मनमर्जियाँ – S91

June 3, 2021

28 comments

Rachna Aggarwalye s April 15, 2021 - 11:13 am

Jalkukde guddu ko thoda chen mila ki paras ki shadi hone wali h😂😂
Gane pe nachne me sbne chance mar lia🤣🤣🤣🤣
Vedi ko jb deepak k bare me pta chlega tb kya hogaa 😟😟😟😟😟

Reply
Varsha April 15, 2021 - 11:25 am

Very nice shayad ab lG rha hai ki Guddu ko dhere dhere sab yaad ane lgega bas ese hi chlti rhe kahani or ye Dipak ka sach jaldi se vedi ko pta chle warna or wo kya kya sochti hogi uska to dil hi tut jayga khair thank you very nice story

Reply
Akriti April 15, 2021 - 11:33 am

Ab or kya hona baki hai 😲,vedi ko Dipak ki sachchai jaldi hi pata chal jaye tabhi to wo Aman ki feeling ko samjhegi 😔

Reply
Tanushree April 15, 2021 - 11:51 am

vedi ko deepak ke baar main oata chalega to kitta dukhi hogi..bas jaldi oata chale or vo aman ke pyaar lo smjhe..pinki ki yaad aa rhi h mam ..use bhi bula dijiye..bichara golu.guddu ke chakkar main aoni orem ki nyyai par nhi kr paa raha..bas jaldi golu or.pinki bhi mil jaye

Reply
Unika seth April 15, 2021 - 11:56 am

Awesome part

Reply
Sushma sorout April 15, 2021 - 12:03 pm

Nice

Reply
Preeti April 15, 2021 - 12:08 pm

Sb acha chl rha h bs vedi ko deepak ka sach bhi pta chl jaaye

Reply
SAMPREET KAUR April 15, 2021 - 1:09 pm

jab acjha krne jaata hai kaand hi ho jata hai.. kismat hi kharab hai hamare guddu ki

Reply
Kshmata April 15, 2021 - 1:11 pm

अब तो गए हमारे गुड्डू जी…शगुन से वादा किया कि अब लड़ाई नहीं करेंगे और ना ही मारपीट…पिटेगे अब गुड्डू जी

Reply
Vaishali shirke April 15, 2021 - 1:20 pm

SHAGUN SE PROMISE KIYA HAI ISLIYE GUDDU NE KHUD KO LADAI KARNE SE ROK LIYA BUT YE CHACHI KE GHAR KE BAHAR AAB KONSI MUSIBAT AYI HAI YE TO NEXT PART ME PATA CHALEGA I HOPE AAB KUCH BAKHEDA NA HO

Reply
Dr MAMTA PRAJAPATI April 15, 2021 - 1:26 pm

Guddu bhaiya lag gai Lanka

Reply
शैलेंद्र कुमार April 15, 2021 - 1:48 pm

मैम अब आया टिवस्ट… शगुन से वादे की वजह से गुड्डू लड़ेगा नहीं.. और मार खायेगा… लेकिन गोलू हैं वहां इसलिए वो लड़ेगा उनसबसे…और कहीं सिर पर चोट की वजह से गुड्डू की याददाश्त वापस आ गई तो..मजा आ जायेगा… वैसे बोले चूडिय़ां गाने में सबकी परफेक्ट पोजीशन थीं😊 shandaar part👌👌👌👌👌

Reply
purti April 15, 2021 - 3:54 pm

nice man you are brilliant mam thank u

Reply
Radhika April 15, 2021 - 4:54 pm

❤️❤️ superb part…

Reply
Praptee April 15, 2021 - 6:09 pm

Amazing part ❤️

Reply
Seema srivastava April 15, 2021 - 6:52 pm

Very beautiful

Reply
Tanushree April 16, 2021 - 12:16 pm

mam next part kab dalengi app

Reply
Palak tuli April 16, 2021 - 2:31 pm

Next part kb aayega

Reply
Shreya jain April 16, 2021 - 3:32 pm

sanjana ji aaj ka part kb upload krengi aap

Reply
Vikash Beniwal April 16, 2021 - 5:38 pm

Nice

Reply
Raj laxmi April 16, 2021 - 5:46 pm

Mam waiting for the next next part. Please upload it soon

Reply
Avnesh April 16, 2021 - 6:44 pm

Nice part next part kab ayega

Reply
Subita moond April 16, 2021 - 8:34 pm

Nice amazing part👌👌👌👌👌 ab guddu ji kya karne wale hai

Reply
Swati April 16, 2021 - 9:02 pm

Please next part upload kare…ya phir kb karengi ye bata dijiye..we r waiting for next part.

Reply
Arpita April 17, 2021 - 10:17 am

Next part kab upload karengi aap plzzz jaldi kijiye n plzzzz ja🙏🙏🙏🙏🙏

Reply
Mukesh jain April 17, 2021 - 10:58 am

Sanju di do din ho gye hai agla bhag kab tak aayega is bhag ka aant oadhne ke baad bahut besabar ho reha hu agle bhag ke liye

Reply
Palak tuli April 17, 2021 - 11:23 am

Mam pls upload next part . Break mat diya kro aap hume

Reply
ombrothersservices April 19, 2021 - 8:23 am

Nice part

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal