Sanjana Kirodiwal
मनमर्जियाँ season 2

मनमर्जियाँ – S57

by Story With Sanjana April 23, 2021
written by Story With Sanjana April 23, 2021 30 comments
3

Manmarjiyan – S57

Manmarjiyan

Manmarjiyan – S57

दीपक ने वेदी के साथ जो किया उसके बाद से ही वेदी काफी दुखी थी लेकिन गुड्डू के प्यार और भरोसे ने उसे सम्हाल लिया। वही पिंकी ने जब गोलू को अपने प्रेग्नेंट होने की बात बताई तो गोलू की परेशानी और बढ़ गयी। उसने पिंकी से वादा किया की वह सब ठीक कर देगा। शगुन और गुड्डू के बीच दोस्ती वाला रिश्ता फिर से बन चुका था लेकिन गुड्डू इस वक्त वेदी को लेकर परेशान था वह शगुन से ठीक से बात तक नहीं कर पा रहा था। वेदी के खाना खाने के बाद गुड्डू ऊपर अपने कमरे में जाने लगा। जाते हुए वह शगुन के सामने से गुजरा लेकिन उसने शगुन पर ध्यान नहीं दिया वह किसी और ही सोच में गुम था। गुड्डू को परेशान देखकर शगुन का मन भी उलझन में पड़ गया वह मन ही मन महादेव से प्रार्थना करने लगी की कही फिर से कोई मुसीबत उस पर ना आ जाये। शगुन किचन की तरफ आयी तो देखा मिश्राइन अंदर थी। शगुन को देखते ही उन्होंने कहा,”शगुन बिटिया हमारा एक ठो काम कर दो जे दूध का ग्लास गुड्डू के कमरे में रखवाय दो”
“जी माजी मैं रख दूंगी”,शगुन ने कहा तो मिश्राइन प्यार से उसका गाल छूकर वहा से चली गई। शगुन अंदर आयी उसने धुले हुए बर्तन जमाये और फिर दूध का ग्लास लेकर सीढ़ियों की तरफ बढ़ गयी। गुड्डू से बात करने का मौका भी मिल गया। शगुन ऊपर आयी देखा गुड्डू अपने कमरे में नहीं है। उसने दूध ग्लास टेबल पर रखा और बाथरूम की तरफ आकर देखा गुड्डू वहा भी नहीं था। शगुन समझ गयी और खुद से कहा,”जरूर गुड्डू जी ऊपर छत पर होंगे”
शगुन ऊपर आयी देखा गुड्डू छत पर रखे झूले पर बैठा वंदना के घर की छत को देख रहा था। शगुन उसके पास आयी और कहा,”आप यहाँ क्या कर रहे है वो भी इतनी रात में ?”
“तुमहू सोई नहीं ?”,गुड्डू ने पूछा
“ये मेरे सवाल का जवाब नहीं है , आंटी ने आपके लिए दूध भिजवाया है नीचे आपके कमरे में रखा है चलकर पी लीजिये”,शगुन ने कहा
“हमारा मन नहीं है”,गुड्डू ने परेशानी भरे स्वर में कहा
“क्या हुआ आप ठीक तो है ना ?”,शगुन ने गुड्डू की बगल में बैठते हुए कहा। गुड्डू शगुन की तरफ मुंह करके बैठ गया और कहने लगा,”शगुन हमहु तुमको कुछो बताये तो तुमहू घर मेंतो किसी को नहीं बताओगी ना ?”
“नहीं”,शगुन ने गुड्डू के चेहरे की तरफ देखते हुए कहा
“पहिले वादा करो”,गुड्डू ने शगुन के सामने अपना हाथ करते हुए कहा
“वादा अब बताईये क्या बात है ?”,शगुन ने गुड्डू के हाथ पर अपना हाथ रखते हुए कहा
गुड्डू ने एक नजर वंदना के घर की छत को देखा और फिर शगुन से कहने लगा,”तुमहू वंदना आंटी को तो जानती ही हो , हमाये घर से दुइ घर छोड़कर उनका घर है , उनका भतीजा यहाँ रहता था और वेदिया उसके चक्कर में पड़ गयी। कुछ दिन पहिले जब तुमहू और वेदी यहाँ नहीं थे तब हमे पता चला की उस कमीने ने शादी कर ली है (शगुन ने सूना तो हैरानी से गुड्डू की तरफ देखा गुड्डू उसे वही कहानी सूना रहा था जो शगुन पहले से जानती थी लेकिन दीपक की शादी के बारे में उसे गुड्डू से पता चला। गुड्डू आगे कहने लगा) वेदी को बताये बिना ही उसने किसी और से शादी कर ली। वेदी के साथ साथ उस लड़की को भी धोखे में रखा। वेदी उसे बहुत चाहती थी ये उसकी आँखों में साफ दिखता था लेकिन उस लड़के ने वेदी को धोखा दिया और उसका दिल तोड़ दिया। हम चाहते तो उस लड़के की हड्डिया तोड़ देते लेकिन बीच में वेदी आ गयी। बचपन से आज तक हमने , अम्मा-पिताजी किसी ने कभी उसकी आँखों में एक आंसू नहीं आने दिया और आज किसी लड़के की वजह से हमने उसे रोते देखा। हम सबकुछ देख सकते है शगुन लेकिन पिताजी और वेदी की आँखों में आंसू नहीं”
कहते कहते गुड्डू का गला भर आया शगुन को जब सारा सच पता चला तो उसे वेदी के लिए बहुत दुःख हुआ। उसने गुड्डू के हाथ पर अपना हाथ रखा और कहा,”गुड्डू जी वेदी बहुत अच्छी लड़की है वो लड़का शायद हमारी वेदी के लायक ही नहीं था इसलिए महादेव ने उसका सच सामने ला दिया। आप चिंता मत कीजिये वक्त बड़े से बड़ा जख्म भर देता है , वेदी भी एक दिन ये सब भूल जाएगी और देखियेगा उसकी जिंदगी में दीपक से भी अच्छा लड़का आएगा और उसे बहुत खुश रखेगा। आप दिल छोटा मत कीजिये सब ठीक हो जाएगा”
“थैंक्यू शगुन हमने तुम्हे कितना परेशान किया कितना दिल दुखाया तुम्हारा उसके बाद भी तुमहू हमारा अच्छा सोच रही हो , तुम बहुत अच्छी हो शगुन”,गुड्डू ने अपने और शगुन के हाथ पर अपना हाथ रखते हुए कहा। शगुन का नाजुक सा हाथ गुड्डू के दोनों हाथो के बीच था और उसे ये बहुत अच्छा लग रहा था वह मुस्कुराई और कहा,”मुझे आपकी किसी बात का बुरा नहीं लगता , आप चाहे परेशान करे , गुस्सा करे , चिल्लाये , चिढ़ाए सब अच्छा लगता है”
“पागल हो तुम , तुम्हायी जगह कोई और होती ना तो अब तक सुताई कर दी होती हमायी”,गुड्डू ने मुस्कुराते हुए कहा
“उसके लिए तो आपके पिताजी काफी है”,शगुन ने गुड्डू को छेड़ते हुए कहा
“का चिकाई कर रही हो का हमायी ?”,गुड्डू ने शगुन को घुरा तो शगुन ने धीरे से अपना कान पकड़ कर सॉरी का इशारा किया गुड्डू के होंठो पर मुस्कान फिर तैर गयी। गुड्डू ने शगुन का हाथ छोड़ दिया और फिर बैठकर सामने खाली पड़े आसमान को देखने लगा। बगल में बैठी शगुन गुड्डू को देखने लगी। इस वक्त गुड्डू बहुत ही मासूम नजर आ रहा था। गुड्डू ने एकदम से गर्दन जब शगुन की तरफ घुमाई तो शगुन दूसरी और देखने लगी। गुड्डू शगुन के चेहरे को देखने लगा इस वक्त गुड्डू को शगुन कुछ ज्यादा ही प्यारी लग रही थी। गुड्डू शगुन को देखता रहा और फिर कहा,”अच्छा उह बनारस में जो तुम्हारा दोस्त था , का नाम था उसका,,,,,,,,,,,,,,,,हाँ पारस ,, उह तुम्हारा दोस्त था तो का कभी तुम्हे उस से प्यार नहीं हुआ ? ( शगुन ने हैरानी से गुड्डू को देखा तो गुड्डू ने आगे कहा ) हमारा मतलब कभी कोई फीलिंग्स भी नहीं आयी उसके लिए”
“पारस सिर्फ मेरा बहुत अच्छा दोस्त है , जैसे गोलू जी आपके दोस्त है बस वैसे ही”,शगुन ने गुड्डू का डाउट क्लियर करते हुए कहा
“और वो लड़का जिसके लिए तुमहू घर छोड़कर चली आयी थी ?”,गुड्डू ने फिर कहा
गुड्डू की बात सुनकर शगुन को लगा की गुड्डू को सब सच बता देना चाहिए लेकिन अभी वह कोई गड़बड़ नहीं चाहती थी इसलिए उसने एक झूठी कहानी मन ही मन में बनाई और गुड्डू को बताने लगी,”गुड्डू जी,,,,,,,,,,,,,!!!”
“यार एक तो तुम ना हमे जे गुड्डू जी बुलाना बंद करो , सुनके हस्बेंड वाली फीलिंग आती है”,गुड्डू ने शगुन को बीच में ही रोकते हुए कहा तो शगुन ने कहा,”अच्छा ठीक है मैं आपको अर्पित कहकर बुलाती हूँ”
“अर्पित काहे बुलाओगी , यार गुड्डू कहकर बुलाओ ना हमे कित्ता सही नाम है हमारा”,गुड्डू ने खीजते हुए कहा
“अच्छा ठीक है गुड्डू”,शगुन ने कहा
“हां तो का कह रही थी तुम ?”,गुड्डू ने शगुन की तरफ ध्यान लगाते हुए कहा
“गोलू जी ने आपको जो कुछ भी बताया वो सब झूठ था , मैं घर से निकली जरूर थी लेकिन किसी लड़के से शादी करने के लिए नहीं बल्कि अपनी पढाई पूरी करने के लिए। घरवालों को और रिश्तेदारों को लगा की मैं किसी लड़के के साथ भागी हूँ। फिर जब आप मेरे साथ घर आये तो सबको लगा की आप ही वो लड़के है तो सबने आपको,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,!!!”,कहते कहते शगुन रुक गयी
“मतलब तुम्हारा किसी के साथ कोई चक्कर नहीं है ?”,गुड्डू ने एकदम से खुश होकर कहा और फिर शगुन को देखकर खुद को नार्मल करके कहने लगा,”मतलब तुम्हे कभी किसी से प्यार नहीं हुआ ?”
शगुन ने गुड्डू की तरफ देखा , वह एकटक गुड्डू की आँखों में देखने लगी और धीरे से कहा,”नहीं मुझे कभी प्यार नहीं हुआ पर आपसे हो सकता है”
गुड्डू ने जैसे ही सूना उसका दिल धड़क उठा। शगुन जिस प्यार से गुड्डू को देख रही थी गुड्डू को लगा जैसे अभी उसका दिल बाहर आ गिरेगा। उसने शगुन से नजरे हटाई और उठते हुए कहा,”रात बहुत हो गयी है हमे लगता है तुम्हे नीचे जाना चाहिए”
शगुन ने गुड्डू का चेहरा देखा जो की शर्म के मारे लाल हुए जा रहा था। शगुन को मन ही मन बहुत हंसी आ रही थी। रंगबाजी , बदमाशी करने में जो गुड्डू सबसे आगे था रोमांस के मामले में वही गुड्डू शांत हो जाता था। होता भी क्यों नहीं बचपन से मिश्रा जी की छत्र छाया में पला बढ़ा है , एक गर्लफ्रेंड थी पिंकी जिसके साथ भी गुड्डू का रिश्ता कभी आगे नहीं बढ़ा। शगुन को शांत देखकर गुड्डू ने कहा,”कहा खो गयी चलो ?”
“हाँ चलते है”,कहते हुए शगुन उठी और गुड्डू के साथ नीचे चली आयी।

शगुन नीचे चली गयी और गुड्डू अपने कमरे में चला आया। उसने दूध का ग्लास उठाया और जैसे ही एक घूंठ भरा शगुन की कही बात याद आ गई – नहीं मुझे कभी प्यार नहीं हुआ पर आपसे हो सकता है”
जैसे ही गुड्डू को ये बात याद आयी उसके मुंह में भरे दूध का फनवारा बाहर आ गिरा। वह खांसने लगा और फिर खुद ही अपनी गर्दन को थपथपाया। गुड्डू ने बाकि बचा दूध का ग्लास वापस टेबल पर रख दिया और बाथरूम में आकर मुंह धोया। गुड्डू वापस बाहर आया उसने फैला हुआ दूध पोछा और कपडे बदलकर बिस्तर पर चला आया। बिस्तर पर बैठा बैठा गुड्डू शगुन के बारे में सोच रहा था। शगुन के बारे में सोचकर वह मुस्कुराने लगा। उसे धीरे धीरे शगुन पसंद आने लगी थी। गुड्डू ने अपने दोनों हाथो के सर के नीचे लगाया और बिस्तर पर लेट गया। कुछ देर बाद ही उसे नींद आ गयी।

उधर पिंकी की प्रेगनेंसी की बात सुनकर गोलू महाराज की नींद उडी हुयी थी वह परेशान सा अपने कमरे में यहाँ से वहा घूमते हुए खुद से कहने लगा,”का करे अब इति बड़ी समस्या का हल कैसे निकाले ?,,,,,,,,,,,,,,,,,,,कुछो सोच गोलू कुछो सोच,,,,,,,,,,,,,याद आया मिश्रा जी कहे रहय हमसे एक ठो बार की कोई भी काम हो हमे बताना हम करेंगे,,,,,,,,,,,,,जे सही रहेगा उन्ही से बात करेंगे,,,,,,,,,,,,,(अगले ही पल गोलू का दिमाग चलता है और वह बड़बड़ाता है) नहीं नहीं उनको कैसे बता सकते है जे सब के बारे में , अगर उनको पता चला हमारी वजह से पिंकिया पेट से है तो वो हमारी ही नसबंदी करवा देंगे,,,,,,,,,,,,,,नहीं नहीं नहीं जे रिस्क नहीं ले सकते,,,,,,,,,,,,,,फिर का करे गुड्डू भैया को बता नहीं सकते , बचा मनोहर उसे बताया तो पुरे कानपूर को पता चल जाएगा,,,,,,,,,,,,,,,,,,अरे महादेव कोई तो रास्ता दिखाओ हमे , हम वादा करते है सब रंगबाजी , कलाकारी छोड़ देंगे बस इह बार बचाय ल्यो,,,,,,,,,,,,(गोलू ने अपने दिमाग पर जोर डाला तो उम्मीद की एक आखरी किरण नजर आयी वो थी शगुन ),,,,,,,,,,,,,,,शगुन भाभी,,,,,,शगुन भाभी ही है जो हमायी डूबती नैया को पार लगा सकती है ,, हां हमसे बहुते नाराज भी है लेकिन हम मना लेंगे,,,,,,,,,,,,,,,,अरे हाथ जोड़ेंगे , पैर पकड़ेंगे , लोट जायेंगे पैरो में ,, अब तो वही हमे इस मुसीबत से बचा सकती है ,, एक ठो काम करते है थोड़ा सो लेते है सुबह उठते ही जायेंगे गुड्डू भैया के घर”

गोलू को एक उम्मीद नजर आयी वह जाकर सो गया। अगली सुबह किसी के शोर की आवाज सुनकर गोलू की आँख खुली वह उठा और कमरे से बाहर निकल कर घर के गेट पर आया देखा आलोक शर्मा जी जो की उसके पडोसी थे अपने बेटे मोंटी को पीटते हुए कह रहे थे,”नालायक खानदान का नाम डुबो दिया तुमने , शर्म नहीं आयी ऐसे कुकर्म करते हुए”
“अरे पिताजी हमने कुछो नहीं किया है यार हमारी बात तो सुनो , हम सच कह रहे है हम तो कल घर से बाहर गए ही नहीं थे”,मोंटी ने बचाव करने की कोशिश करते हुए कहा तो शर्मा जी ने पास ही पड़ा नाली धोने का झाड़ू उठाया और लगे मोंटी की सुताई करने। गोलू ने देखा तो उसे माजरा कुछ समझ नहीं आया उसने देखा उसके खुद के पिताजी पास ही खड़े मजे से सब देख रहे थे। गोलू उनके पास आया और कहा,”आप का 20-20 मैच की तरह सब देखकर इंजॉय कर रहे है जाकर छुडाइये ना उसको”
गोलू की बात सुनकर गुप्ता जी शर्मा जी के पास आये और उन्हें रोकते हुए कहा,”अरे अरे शर्मा जी काहे जवान बेटे पर हाथ उठा रहे है ? का का किया का है इसने ?”
“अरे पूछो मत गुप्ता जी का गुल खिलाया है इसने , पता नहीं कौनसी लड़की के लिए प्रेगनेंसी किट खरीद कर लाये है ,, हम कह रहे है जरूर कही ना कही मुंह काला करके आये है जे रात में”
“अरे तो भई तुम इतने यकीन के साथ कैसे कह सकते हो ?”,गुप्ता जी ने पूछा
“अरे कैसे का गुप्ता जी ? सुबह सुबह दूध लेने गए थे तब मेडिकल वाले ने खुद बताई हमे इनकी कारीगरी , इसे तो हम छोड़ेंगे नहीं”,आलोक शर्मा ने कहा
“फिर तो नीम वाली संटी से सुताई करो इनकी तब ही अक्ल आएगी इन्हे , हमाये गोलू ने किया होता ना जे सब तो उसकी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,!!”,कहते हुए गुप्ता जी ने जैसे ही अपने घर की ओर देखा गोलू वहा से नरराद था। आलोक जी के मुंह से मेडिकल वाले का नाम सुनकर गोलू को याद आया की कल उस ने ही दुकानवाले को कहा था की वह आलोक शर्मा का बेटा है और इसी झूठ के चलते पिटाई हो गयी मोंटी की। गोलू वहा से रफ्फू-चक्कर हो गया
कानपूर की गलियों में चप्पल पहने गोलू सुबह सुबह दौड़े जा रहा था अब बस शगुन ही थी जो उसे इन सब से बचा सकती थी

For notification subscribe my channel on Telegram – Sanjana Kirodiwal

क्रमश – Manmarjiyan – S58

Read More – manmarjiyan-s56

Follow Me On – facebook

Follow Me On – instagram

Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57MManmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57anmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57 Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57Manmarjiyan – S57

संजना किरोड़ीवाल

#Banaras#Lovestory#Manmarjiyan#ManmarjiyanSeason2#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
मनमर्जियाँ – S56
next post
मनमर्जियाँ – S58

You may also like

मनमर्जियाँ – S100

June 12, 2021

मनमर्जियाँ – S99

June 11, 2021

मनमर्जियाँ – S98

June 10, 2021

मनमर्जियाँ – S97

June 9, 2021

मनमर्जियाँ – S96

June 8, 2021

मनमर्जियाँ – S95

June 7, 2021

मनमर्जियाँ – S94

June 6, 2021

मनमर्जियाँ -S93

June 5, 2021

मनमर्जियाँ – S92

June 4, 2021

मनमर्जियाँ – S91

June 3, 2021

30 comments

Ruchi April 23, 2021 - 10:21 am

Hahaha maza aa Gaya . Monti bechara khamakha pit Gaya aur golu ji ki Lanka lagi padi hai.. Very interesting part 😁 aapki story padh ke covid ki tension bhul jate hain.. thank you for such a lovely part..

Reply
Tanushree April 23, 2021 - 10:54 am

hhaaye re bichara monty😁😆😆..ab mazaa ayega..

Reply
Kshmata April 23, 2021 - 10:59 am

हम्म गोलू ने लगता है कि मेरी बात सुन ली और शगुन से समस्या का हल निकालने को सोचा…अब तो शगुन ही गोलू को बचा सकती है…आज गुड्डू और शगुन को अच्छी वाली बातचीत बहुत अच्छी लगी और उसपर से शगुन का गुड्डू को कहना कि ‘नहीं मुझे किसी से प्यार नहीं हुआ, पर आपसे से हो सकता है’ कसम से बहुत प्यारा मूवमेंट लगा आज का

Reply
Manisha April 23, 2021 - 11:15 am

Golu k to “L” lgne h ab….,,😂😂😂

Reply
Alisha April 23, 2021 - 11:24 am

mam aapne comment thoda sa chura liya hamara chaliye hum toh itne mein hi kush hai Aur Golu Maharaj Aap Ab tak ke saare karm kand ka badla le rahe ho bhagvaan aapse aise lag raha hai Monty ki halat bhi aapki vajah se hi hui hai Par use aapko yeh andaja ho gaya hoga Aapki maut kaise ho sakti hai Aapne apne pair par kulhadi nhi maari Anpni kabar khud khod li hai Khair Shagun Ko Bata diye apne kand ke bare mein Kachu Jugad ho jaye to ho jaaye All yhe best 😂😂😂😂

Reply
Unika seth April 23, 2021 - 11:28 am

Hahahaahah mind blowing awesome part

Reply
Seema srivastava April 23, 2021 - 11:59 am

Very nice

Reply
Sushma April 23, 2021 - 12:00 pm

Nice

Reply
Preeti April 23, 2021 - 12:00 pm

Awesome part mazaa aa gya

Reply
Anshi April 23, 2021 - 12:16 pm

Awesome part dii. …bechara monti 😂😂😂

Reply
purti April 23, 2021 - 12:18 pm

golu ki kya Lanka lagayi mam bechara kuch v krta h gadbad ho jati h kuch yo sahi kro uski life me

Reply
Gungun April 23, 2021 - 12:22 pm

Bechra Monty free fokit ka piit gya Aab Golu Nagraj ka kya hoga uskai pita ji toh uski tarif kar Raha jab pata chala ga ki ushi ka beta yah sab Kiya hai toh😂😂😂 jaldi Golu Sagun kai Paro Mai laat jao Wahi tumaru Niya paar laga Sakti hai all the best Golu😂😂😂😂

Reply
Vaishali shirke April 23, 2021 - 12:42 pm

Ye golu ki kundali me rahu ketu Shani ki sadesati sab ek sath chal rahi lagta h bechara ek problem Khtm bhi nhi hoti ki dusri samne khadi Ho jati hai.

Reply
Garima pandey April 23, 2021 - 12:45 pm

Speechless 😂😂😂😂Neem ki santi 😂😄Hayeee….. gaye golu maharaj😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂

Reply
Akriti April 23, 2021 - 12:52 pm

Ise kahte hai kare koi or bhare koi or bechara monti be wajah uski sutai ho gai😂agar use pata chala ki ye sab Golu ne kiya hai or uski wajah se uski kutai hui hai to fir to Golu mahraj ka kya hoga wo to bhagavan hi malik hai
Golu ko to abhi filhal sagun hi bacha sakti hai

Story bahut hi interesting hoti ja rhi hai🥰😂😂

Reply
शैलेंद्र कुमार April 23, 2021 - 12:56 pm

मैम गोलू को तो अब सपने भी आ रहें होगें कि…उसकी सुताई हो रहीं हैं…लेकिन ये अच्छा हुआ कि शगुन ने गुड्डू को प्यारा अहसास करा दिया…अब वो गोलू का भी लगा दें बेड़ा पार😊 shandaar part👌👌👌👌👌

Reply
Dr MAMTA PRAJAPATI April 23, 2021 - 1:31 pm

Serious condition me bhi dhamaal comedy

Reply
Subita moond April 23, 2021 - 2:00 pm

Superb amazing part👌👌👌👌🌺🌺🌺🌺

Reply
Praptee April 23, 2021 - 2:50 pm

🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣😂😂😂😂😂😂😂🤣🤣🤣🤣
Bechara monti hihihihihihi husi hi nhi ruk rhi h mtlb uska koi lena dena nhi h fir bhi uski samat aa gai ab kya hoga golu babua ji apka 😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂

Reply
Sampreet Kaur April 23, 2021 - 3:08 pm

Golu ke life mein kaand khatam hi Nahin hote

Reply
Gungun April 23, 2021 - 3:34 pm

But Golu yah aacha kaam Kiya Anand Naam kai picha Mishra kai jagha Sharma bol gya warna 😂😂Guddu toh free ka pit jata😂😂😁 yah phir Sagun Guddu Ko bacha layi 😚 kuch bhi kar kar

Reply
Aarti April 23, 2021 - 3:46 pm

Golu ko shagun to kya bhagwan hi bacha sakta hai wo bhi galti se

Reply
Abha jha April 23, 2021 - 4:35 pm

Golu ka kand dekh kar aaj maja aa gaya ab golu bechara kya karega😂😂😂

Reply
Manu April 23, 2021 - 4:38 pm

Heee bhagwan ye kya ho gya 🤣🤣😂🤣😂🤣🤣😂😂🤣🤣🤣🤣😂

Reply
Preeti Agnihotri April 23, 2021 - 5:37 pm

Hahaha k1ya hoga golu ka

Reply
Kirti Kiran Sinku April 23, 2021 - 5:37 pm

😁😁😁golu to gaiyoo apni zindagi me..Sara khand kr Leta hh😅

Reply
Vikash Beniwal April 23, 2021 - 6:55 pm

Fir kand ho golu se bechara golu uski dubati naiya ab kon par lgayega ye to aap hi janti h

Reply
Roshni jaiswal April 23, 2021 - 9:59 pm

Very nice 👍 👍👍👍👍

Reply
Radhika April 23, 2021 - 10:25 pm

🤣 🤣hahaha….bahut badiya….ab bas shagun sab kuch theek karwane….aur bechara Golu bach jaye…kasam se Har koi jab Golu ko blame karta hai…aur use maar padti hai toh accha nahi lagta…😊😊

Reply
Sudha Gahavai April 24, 2021 - 6:36 am

बहुते वाट लगा रही हो आप भी गोलू की अब थोड़ा बक्श भी दो कब से बिचारा फंस रहा है मार खा रहा है उसके लिए दुख हो रहा है….. पता नही गुड्डू की याद कब वापस आयेगी अब शगुन की कुछ जुगाड करेगी लगता है आज तो तबियत से मोंटी की सुताई हो गई गोलू के कांड के वजह से ….

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal