Sanjana Kirodiwal
मनमर्जियाँ season 2

मनमर्जियाँ – S82

by Story With Sanjana May 24, 2021
written by Story With Sanjana May 24, 2021 28 comments
3

Manmarjiyan – S82

Manmarjiyan Season 2

Manmarjiyan – S82

गुड्डू गोलू की हल्दी की रस्म में नहीं आया ये देखकर गोलू को बहुत दुःख हुआ हंसी उसके चेहरे से गायब हो गयी। गोलू को हल्दी लगाकर शगुन साइड हो गयी और वेदी के पास चली आयी। मोहल्ले की औरते ढोलक बजा रही थी। कुछ वहा सबके बीच नाच भी रही थी। गोलू की अम्मा ने शगुन को साइड में खड़े देखा तो उसका हाथ पकड़कर उसे सबके बीच ले आयी और कहा,”अरे तुम्हाये सबसे प्यारे देवर की हल्दी है तुम भी नाचो गाओ थोड़ा”
शगुन ने वेदी को आने का इशारा किया और दोनों सबके साथ मिलकर नाचने गाने लगी। गोलू ने देखा तो उठा और शगुन के ऊपर से पैसे वारकर ढोलक बजाने वाली को दे दिए। शगुन ने गोलू का हाथ पकड़ा और उसे भी नाचने का इशारा किया और धीरे से कहा,”गुड्डू जी नहीं है तो क्या हुआ हम सब है ना आपकी खुशियों में” गोलू ने सूना तो फीका सा मुस्कुरा दिया और शगुन के साथ नाचने लगा। कुछ देर बाद गोलू नहाने चला गया। कुछ रस्म थी इसलिए सभी लोग वही रुक गए। गुप्ता जी ने सबके चाय नाश्ते का इंतजाम करवा दिया था और खुद अपने साले के साथ बाकि सब काम देख रहे थे।
गोलू लगने के बाद बची हुई हल्दी को एक कटोरे में डालकर चाँदी के थाल में रखा , साथ ही तेल , मेहन्दी , फूल , कुमकुम , चावल , मौली रखी। गुप्ता जी के यहाँ रिवाज था जो हल्दी लड़के को लगती है वही हल्दी बाद में लड़के की भाभी के हाथो लड़की के यहाँ भेजी जाती है। अब गोलू की इकलौती भाभी थी शगुन , जिसे वह बहुत मानता था। गुप्ताइन ने उसे आकर कहा,”बहू जे हल्दी की थाली ना होने वाली दुल्हन के घर जाती है , और इसे लड़के की भाभी या चाची के हाथो भिजवाया जाता है। तुम्हे कोई ऐतराज ना हो तो का तुम जे थाली लेकर पिंकी के घर चली जाओगी ?”
शगुन ने सूना उसे पिंकी के घर जाना है तो वह मिश्राइन की तरफ देखने लगी। मिश्राइन ने शगुन को उलझन में देखा तो कहा,”चली जाओ बिटिया सब इतना प्यार से कह रही है”
“भाभी हम भी आपके साथ चलेंगे , हमे भी अपनी नई भाभी से मिलना है”,,गोलू के मामाजी की 15साला बिटिया ने कहा |

शगुन पिंकी के घर जाने के लिए तैयार हो गयी उसके साथ गोलू के मामा की लड़की हिना भी साथ चली आयी । हल्दी की थाली लिए शगुन बाहर आई तो गुप्ता जी की नजर शगुन पर पड़ी और वे उसके पास आये ।
“अरे बिटिया जे का ऐसे जाओगी ? रुको हमहू अभी गाड़ी मंगवाते है”,गुप्ता जी ने जेब से फोन निकालकर कहा 
“नही चाचा जी पास में ही तो है मैं चली जाऊंगी”,शगुन ने कहा 
“अरे नही बिटिया हमाये घर की बहू हो ऐसे अकेले जाओगी वो भी पैदल रुको , मामाजी की गाड़ी यही है लड़का ले जाएगा तुम दोनों को”,गुप्ता जी ने कहा और फिर किसी को फोन लगाया अगले ही पल गाड़ी घर के सामने खड़ी थी
गुप्ता जी ने शगुन और हिना को बैठने को कहा और लड़के से कहा,”छोटू गुड्डु की घरवाली है ध्यान से लेकर जाना और हाँ वापस भी लेकर आना है तो थोड़ा रुक जाना , इन्हें साथ लेते हुए आना”
“जी फूफाजी”,छोटू ने कहा शगुन और हिना आकर पिछली सीट पर बैठ गयी ।
कुछ देर बाद गाड़ी पिंकी के घर के सामने थी । शगुन थाली लेकर ध्यान से उतरी , पीली साड़ी में सिंपल लुक के साथ आज वह बहुत प्यारी लग रही थी । शगुन हिना के साथ अंदर आयी । घर के अंदर पिंकी की हल्दी की तैयारियां चल रही थी बस सबको हल्दी आने का इंतजार था । शगुन पहली बार पिंकी के घर आयी थी जैसे ही वह अंदर आयी सबकी नजरें उस पर जम गई । पिंकी की मम्मी ने देखा तो शगुन के पास आई और उसे अंदर लाते हुए सबसे कहा,”जे है मिश्रा जी की बहू शगुन , होने वाले दामाद जी की भाभी होने के नाते पिंकी की हल्दी लाई है” 
“नाम का तुम्हरा ?”,वहां बैठी एक महिला ने शगुन से पूछा 
“जी शगुन”,शगुन ने सहजता से कहा “बहुते सुंदर नाम है और तुमहू भी बहुते सुंदर हो एकदम ही चाँद जैसी बहू लायी है मिश्राईन”,महिला ने कहा तो शगुन मुस्कुरा उठी 
“जे बात 100 टका सही कही चाची , मिश्रा जी के लौंडे के तो भाग खुल गए”,पास बैठी दूसरी महिला ने कहा 
“लो कर लो बात मिश्रा जी का लड़का का कम है , अरे हमाये मोहल्ले का किशन कन्हैया है जिसके पीछे सारी लडकिया गोपियां बनी घूमे”,एक और महिला ने कहा 
शगुन बस चुपचाप मुस्कुराते हुए सुन रही थी ।इन सब अच्छी बातों में पीछे बैठी महिला ने कहा,”पर सुनने में आया है कि मिश्रा जी के लड़के को पिंकिया भी पसन्द थी” 
“जितने मुँह उतनी बातें दीदी , एक पिंकी के पीछे दो दो लड़के ही ही ही”,दूसरी ने कहा तो सभी खिलखिलाकर हंस पड़ी ।
शगुन को उनकी ये बात अच्छी नही लगी लेकिन उसने कुछ नही कहा । पिंकी को भी गुस्सा आया लेकिन उसकी मम्मी ने उसे रोक दिया और कहा,”अरे शगुन वहां क्यो खड़ी हो आओ अपनी होने वाली देवरानी को अपने हाथों से जल्दी लगाकर रस्म शुरू करो” 
“जी”,कहकर शगुन पिंकी के सामने आई अपनी उंगलियों पर हल्दी ली और पिंकी कस पैर हाथ कंधे और चेहरे पर हल्दी लगा दी ।पिंकी को अच्छा लगा कि शगुन वहां उसकी जेठानी के तौर पर आई उसने कहा,”हमे अच्छा लगा तुम हिया आयी , थोड़ी देर रुकोगी हमे तुमसे कुछो जरूरी बात करनी है”
“हम्म्म्म”,शगुन ने कहा तो पिंकी ने अपने पास खड़ी अपनी कजिन सुमन से कहा,”अये सुमन भाभी को हमारे कमरे में लेकर जाओ जरा और चाय नाश्ता करवाओ हम आते है”
“आइए भाभी”,सुमन ने कहा तो शगुन उसके साथ चली गयी । हिना ने भी अपनी होने वाली भाभी को हल्दी लगाई और फिर उसके साथ सेल्फी लेने लगी । सुमन शगुन को लेकर पिंकी के कमरे में आई और उसे बैठने को कहा । शगुन वहां रखी कुर्सी पर बैठ गयी , कुछ देर बाद सुमन शगुन के लिए चाय नाश्ता ले आयी और कहा,”भाभी ये लीजिये गरमा गरम चाय और पकौड़े” 
“इन सब की क्या जरूरत थी ?”,शगुन ने कहा 
“अरे पहली बार आप हमारे घर आई है लीजिये ना , वैसे मानना पड़ेगा गुड्डु भैया की पसन्द को , बहुते सुंदर है आप”,सुमन ने चाय का कप शगुन की तरफ बढ़ाकर कहा 
“शादी की तैयारियां कैसी चल रही है ?”,शगुन ने पूछा 
“सब बढ़िया , आज से तो गाना बजाना शुरू हो जाएगा , आप तो गोलू जीजू की तरफ से आएंगे”,सुमन ने कहा 
“हम्म्म्म”,शगुन ने कहा सुमन से बाते करते हुए शगुन ने चाय पी इतने में हिना आ गयी तो शगुन ने पकोड़े उसकी तरफ बढा दिए । हिना ने प्लेट से एक पकौड़ा उठाया और शगुन को खिलाते हुये कहा,”वैसे तो घर मे सबसे फेवरेट गोलू भैया है लेकिन आज से आप भी हो गयी हो” 
“आप भी बहुत क्यूट हो”,शगुन ने कहा तो हिना मुस्कुरा उठी और वही बैठ गयी 
पिंकी को हल्दी लग चुकी थी जल्दी जल्दी में नहाकर वह अपने कमरे में आई और सुमन से कहा,”सुमन तुम्हे ना हमारी मम्मी बुला रही है और हिना हमे ना शगुन से कुछ पर्सनल बात करनी है तुम ना जाकर तब तक जाकर हमारा घर देखो”
“पर्सनल बात…………गोलू भैया के बारे में ?”,हिना ने शरारत से कहा
“धत बेशर्म , बहुत शरारती हो तुम। जाओ जाकर घर देखो और कुछ चाहिए हो तो सुमन से कह देना”,पिंकी ने कहा
“ठीक है भाभी”,कहकर हिना वहा से चली गयी
हिना के जाने के बाद पिंकी ने कमरे का दरवाजा बंद किया और शगुन के सामने खड़ी होकर कहने लगी,”हमे बहुत अच्छा लगा तुम यहाँ आयी , हमने तुम्हारे और गुड्डू के साथ जो कुछ भी किया उसके लिए हम माफ़ी चाहते है शगुन। गुड्डू हमे पसंद था लेकिन उस से शादी करने का हम कभी सोचे ही नहीं थे। प्यार क्या होता है जे हमे गोलू के साथ रहकर पता चला। मानते है हमारी वजह से गुड्डू का बहुत दिल दुखा है और तुम्हारा भी लेकिन हम दिल से कह रहे है शगुन जे सब करके हम बहुत शर्मिन्दा है ,, हमे माफ़ कर दो”
“मुझे तुमसे कोई शिकायत नहीं है पिंकी , गुड्डू जी का दिल दुखाया उसके लिए दिल किया तुम्हारी जान ले लू लेकिन नहीं मैं ऐसा नहीं कर सकती। जब शादी की पहली रात उन्होंने बताया की वो तुम्हे पसंद करते है तब दिल किया की उसी रात सब छोड़कर अपने घर वापस चली जाओ लेकिन जब रौशनी की शादी में तुमसे मिली तब अहसास हुआ की गुड्डू जी जिसे प्यार समझ रहे है दरअसल वो सिर्फ उनका वहम है। उसी वहम को दूर करने और तुम्हारे झूठ को सामने लाने के लिए मैं उनके साथ रही,,,,,,,,,,,,उनके साथ रहते हुए मैंने जाना की गुड्डू जी बहुत अच्छे इंसान है और बहुत मासूम भी , उनका दिल बहुत साफ है शायद इसलिए वो हर किसी पर भरोसा कर लेते है। तुमसे मुझे शिकायत कैसे हो सकती है ? गोलू जी से शादी का फैसला करके तुमने मेरे रास्ते आसान कर दिए अब गुड्डू जी पूरी तरह मेरे हो जायेंगे”,शगुन ने कहा
“शगुन तुम बहुत अच्छी हो , गुड्डू मुझ जैसी लड़कियों को डिजर्व ही नहीं करता है। उसके लिए तुम ही परफेक्ट हो”,पिंकी ने शगुन के हाथो को थामकर कहा
“गोलू जी तुम्हे बहुत पसंद करते है और तुम्हे बहुत चाहते भी है , गुड्डू जी के साथ तुमने जो किया सो किया गोलू जी के साथ ऐसा कुछ मत करना ,, सबसे लड़कर उन्होंने तुम्हे अपनाया है उनका साथ हमेशा देना”,शगुन ने कहा
“मैं हमेशा गोलू के साथ रहूंगी”,पिंकी ने कहा शगुन को उसकी आँखों में गोलू के प्यार और विश्वास नजर आ रहा था। कुछ देर पिंकी से बात करके शगुन वहा से जाने लगी तो पिंकी ने कहा,”हमारी शादी से गुड्डू बहुत हर्ट होगा”
“चिंता मत करो मैं सम्हाल लुंगी”,शगुन ने पलटकर कहा
“कैसे ?”,पिंकी ने शगुन की तरफ देखते हुए कहा
शगुन मुस्कुराई और कहा,”पत्नी हूँ न , सम्हाल लुंगी”
शगुन का जवाब सुनकर पिंकी भी मुस्कुरा उठी। शगुन बाहर आई और हिना के साथ वहा से घर के लिए निकल गयी। शगुन वापस गोलू के घर पहुंची तब तक गोलू नहाकर आ चुका था। उसे जब पता चला की शगुन पिंकी के घर गयी थी तो वह शगुन के पास आया और उसे साइड में लाकर कहा,”भाभी का जरूरत थी आपको पिंकी के घर जाने की ?”
“क्यों मेरी होने वाली देवरानी के घर मैं क्यों नहीं जा सकती ?”,शगुन ने सामने से सवाल किया
“ऐसी बात नहीं है भाभी , आप जानती है पिंकी ने आपको और गुड्डू भैया को कितनी बार बेइज्जत किया है और दिल दुखाया है”,गोलू ने थोड़ा उदास होकर कहा
“गोलू जी बेइज्जत करने वाले भी अपने थे और दिल दुखाने वाले भी अपने थे , वैसे भी जब किसी इंसान को अपनी गलतियों का अहसास हो जाये तो उसे माफ़ कर देना चाहिए। आप पिंकी के साथ नई जिंदगी शुरू करने जा रहे है इन सब के बारे में मत सोचिये”,शगुन ने बड़े ही प्यार से गोलू को समझाया
“अगले जन्म में हमे पिंकी मिले ना मिले पर आप जैसी भाभी माँ जरूर चाहिए , सबके इतना बुरा बर्ताव करने के बाद भी आप सबको खुश रख रही है जरूर गुड्डू भैया ने पिछले जन्म में कोई पुण्य का काम किया होगा जिसे आप मिली”,गोलू ने आँखे नम करते हुए कहा
“क्या गोलू जी अगले जन्म में भी आपके गुड्डू भैया को हम ही झेले ?”,शगुन ने शरारत से कहा तो गोलू मुस्कुराने लगा
“गुड्डू भैया का गुस्सा कम हुआ ?”,गोलू ने पूछा
“आपको लगता है इतनी जल्दी गुस्सा शांत होगा उनका”,शगुन ने कहा
“हमारी एक गलती की वजह से आज गुड्डू भैया हमसे दूर है , समझ में नहीं आ रहा उन्हें कैसे मनाये ?”,गोलू ने कहा
“गोलू जी आपको उन्हें मनाने की कोई जरूरत नहीं है , आपने हमेशा उनके लिए बहुत कुछ किया है , इस बार समझने की जरूरत गुड्डू जी को है आपको नहीं। दिल छोटा मत कीजिये जितना प्यार आप गुड्डू जी से करते है उतना ही वो आपसे भी करते है”,शगुन ने कहा तो गोलू ने हाँ में गर्दन हिला दी। सभी रस्मो के बाद मिश्राइन ने शगुन और वेदी से चलने को कहा तो गोलू ने कहा,”रुको चाची हम आप सबको घर छोड़ आते है”
“अरे बेटा तुम कहा ? एक बार हल्दी लग जाये उसके बाद घर से बाहर निकलना बंद , चलो जाओ अंदर हमे छोटू छोड़ आएगा”,मिश्राइन ने कहा
“हां हां छोटू चला जायेगा”,गोलू की अम्मा ने कहा तो छोटू ख़ुशी ख़ुशी तैयार हो गया। मिश्राइन आगे बैठ गयी वेदी और शगुन पीछे लेकिन छोटू की नज़रे शगुन पर टिक गयी। गोलू के घर से लेकर गुड्डू के घर तक छोटू ने ना जाने कितनी ही बार शीशे में शगुन को देखा और मन ही मन खुश हुआ। किसी काम से गुड्डू घर आया हुआ था और वापस जाने के लिए जैसे ही निकल रहा था गाड़ी आकर रुकी। मिश्राइन , शगुन और वेदी उसमे से उतरी। गुड्डू को देखकर शगुन ने जल्दी से अपना मंगलसूत्र साड़ी में छुपाया और वेदी के साथ अंदर चली गयी। शगुन के पीछे पीछे छोटू की नजर भी चली गयी जो की गुड्डू ने भांप ली। मिश्राइन ने गुड्डू को देखा तो कहा,”अरे गुड्डू आये तो अपने पिताजी के लिए टिफिन भी लेते जाओ , आओ अंदर आओ”
“आप चलिए हम आते है”,गुड्डू ने छोटू को घूरते हुए कहा। मिश्राइन के जाने के बाद गुड्डू छोटू के पास आया और कहा,”का साथ जाओगे उनके ?”
“नहीं भैया पर जे भाभी बहुते सही दिखती है ना मतलब गजब,,,,,,,,,,,,इनका नंबर मिल जाता तो,,,,,,,,,,,!!”,छोटू ने जैसे ही कहा गुड्डू ने एक थप्पड़ उसके गाल पर रसीद किया और कहा,”दूसरे गाल पर भी छापे नंबर”
छोटू ने गाल को हाथ लगाए गुड्डू की तरफ देखा और कहा,”आप कौन है जो इतना गुस्सा हो रहे है नंबर मांगने पर ?”
“गुड्डू मिश्रा नाम है हमारा और वो जो अंदर गयी है ना इसी घर में रहती है हमारे साथ,,,,,,,,,,,,,,!!!”,गुड्डू ने छोटू से कहा तो उसकी सिट्टी पिट्टी गुम हो गयी उसे याद आया की सुबह गोलू के पापा ने शगुन को गुड्डू की पत्नी ही बताया था। उसने गाड़ी स्टार्ट की और कहा,”वो हमे ना कुछ जरुरी काम याद आ गया हम चलते है”
“दोबारा हिया दिखे ना तो 1 से लेकर 100 तक सारे नंबर छाप देंगे तुम्हाये गाल पर,,,,,,,,,,,,,,,,नंबर मांगेंगे चलो निकलो यहाँ से”,गुड्डू ने घुड़कते हुए कहा तो छोटू वहा से चला गया। उसके जाने के बाद गुड्डू अंदर जाते हुए बड़बड़ाने लगा,”का जरूरत थी गोलू के हिया साड़ी पहनकर जाने की ? उसके रिश्तेदार तो वैसे ही हरामी है सब ,, आज नंबर मांग रहे है कल पता नहीं,,,,,,,,,,,,,,,,,,छी छी का का सोच रहे है हम भी लेकिन जे शगुन भी कमाल है हमाये लिए तो ना पहनी कभी साड़ी,,,,,,,,,,!!”
गुड्डू बड़बड़ाते चला जा ही रहा था की सामने आती शगुन से टकरा गया और कहा,”का है देखकर नहीं चल सकती ?”
“मैं तो देख कर ही चल रही हूँ आपका ध्यान कहा है पता नहीं ?”,शगुन ने भी उसी टोन में कहा
“सब के सब मिले हुए है”,बड़बड़ाते हुए गुड्डू साइड से जाने लगा तो शगुन भी उसी साइड से जाने लगी और फिर गुड्डू से टकरा गयी। अब तो गुड्डू और झुंझला उठा और कहा,”अब का है ?”
“आप इतना चिढे हुए क्यों है ? गोलू जी की हल्दी में जाने को नहीं मिला इसलिए ?”,शगुन ने गुड्डू को छेड़ते हुए कहा
“गोलू की हल्दी से ज्यादा हमे यहाँ से जाने की जल्दी है अब हटो,,,,,,,,,,,,,,(कहते हुए नजर शगुन की कमर पर चली जाती है) शगुन की पतली कमर देखकर गुड्डू ने उसकी साड़ी के पल्लू को साइड कर उसे ढकते हुए कहा,”और जे,,,,ढको इसे तुमको पता नहीं है मोहल्ले के लड़के कितने छिछोरे है”
“मोहल्ले में तो आप भी रहते है”,शगुन ने गुड्डू से कहा
“का मतलब,,,,,,,,,,,,,,मतलब हम छिछोरे है ?”,गुड्डू ने शगुन घूरते हुए कहा तो शगुन मुस्कुराने लगी और कहा,”मैंने तो ऐसा नहीं कहा”
गुड्डू ने कुछ नहीं कहा और शगुन को घूरते हुए वहा से चला गया। शगुन भी मुस्कुराते हुए दूसरी तरफ बढ़ गयी। झगडा ही सही गुड्डू ने शगुन से बात तो की , गुड्डू को छेड़ने में उसे बड़ा मजा आ रहा था।

Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82Manmarjiyan – S82

क्रमश – Manmarjiyan – S82

Read More – मनमर्जियाँ – S81

Follow Me On – facebook – instagram – yourquote – youtube

संजना किरोड़ीवाल

Manmarjiyan Season 2
#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#sanjukumawatsanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
मनमर्जियाँ – S81
next post
मनमर्जियाँ – S83

You may also like

मनमर्जियाँ – S100

June 12, 2021

मनमर्जियाँ – S99

June 11, 2021

मनमर्जियाँ – S98

June 10, 2021

मनमर्जियाँ – S97

June 9, 2021

मनमर्जियाँ – S96

June 8, 2021

मनमर्जियाँ – S95

June 7, 2021

मनमर्जियाँ – S94

June 6, 2021

मनमर्जियाँ -S93

June 5, 2021

मनमर्जियाँ – S92

June 4, 2021

मनमर्जियाँ – S91

June 3, 2021

28 comments

Preeti May 24, 2021 - 1:20 pm

Bhut hi pyaara part ths bs guddu ka gussa jldi se khatam ho jaaye

Reply
Radhika May 24, 2021 - 1:35 pm

🤣🤣mazaa aa gaya…Guddu ko chidte hue dekhakar…aur accha laga ki pinki ne shagun se maafi maang li…par yaar yeh Guddu ka mood kab theek hoga…😊😊❤️❤️

Reply
Abha jha May 24, 2021 - 1:49 pm

Lovely part

Reply
Kshmata May 24, 2021 - 1:50 pm

Chalo issi bahane guddu ne shagun se baat to ki, nhi to pichle 3 parts m muh latkaye goom rha h…

Reply
Rajshree May 24, 2021 - 1:52 pm

😃😃😃😃

Reply
Rachna Aggarwal May 24, 2021 - 2:41 pm

Shi hh shagun shetan ho gyii😂😂😂 guddu ko ched ri h😝😝😝

Reply
Sampreet Kaur May 24, 2021 - 2:46 pm

Nice part.. inka jhagda bhi bada cute Lagta hai

Reply
Vikash Singh May 24, 2021 - 2:50 pm

Nice part

Reply
Unika seth May 24, 2021 - 2:51 pm

Mind blowing 🥰💖🥰💖💖 Awesome superrrrrrrrrr bbbbb 🥰💖🥰🥰🥰🥰 part 💕💕❤️❤️❤️💕💕💕

Reply
Varsha May 24, 2021 - 3:01 pm

Kamr dhakne wala seen bhut acha tha 😂😂😂

Reply
Tanushree May 24, 2021 - 3:08 pm

kitta cute hai guddu chidte samay bhi bhut pyaraa hoga 😁😁😘😘

Reply
Meenakshi May 24, 2021 - 3:48 pm

Wow kya moments he Shagun or guddu ke bhale hi lade per ache lagte he sath me

Reply
Sunny May 24, 2021 - 4:08 pm

Ab milAn karwa do guddu shagun ka … Lamba kheench raha hai

Reply
purti May 24, 2021 - 4:10 pm

mishra ji gajab h na khud kehte h na dusro se sun skte h kya guddu ji

Reply
Varsharani May 24, 2021 - 4:34 pm

अच्छा भाग (पार्ट) था आप बहोत जल्दी खत्म करती हो . स्टोरी को, आगे आगे और पढनें को मन करता है.

Reply
reena chaudhary May 24, 2021 - 4:52 pm

Abhi jitna chhedna h chhed lo shagun lekin wo din bhi jld hi ayega jb guddu chhedne pr aa gya to tum palaken bhi nhi utha paogi😜☺️🙈

Reply
Gun gun May 24, 2021 - 5:05 pm

Aaj ka part but maza as gya aachcha ki pinky job sagun se mafi mang ki aur chotu me gaal par bhi sahi no. Chapa guddu ne aur chalk guddu me it a hai toh man liya hai sagun par ki khud usne sagun ki kamar jhap do warns phle chute hi 440 volt ka jatka lagta that iis lite kapta tha par sagun bhi kam nahi hai 😁😁😁😳😳😳😁😁abhi jitna guddu KO chernaa hai Cher lo jab guddu apni par as gya na toh samam se pani pani ho Jaye GI 😳😳😳😳😳 sagun 😁😁😁 but maza aya aaj toh

Reply
Vikash Beniwal May 24, 2021 - 5:31 pm

Superb

Reply
Subita moond May 24, 2021 - 6:05 pm

Superbbbbbbbbb💕💕💕💕 amazing😍😍😍😍 part👌👌👌👌🌺🌺🌺🌺

Reply
Sahil May 24, 2021 - 8:35 pm

Os.m

Reply
Lalita Madaan May 24, 2021 - 9:57 pm

Lovely couple mst part

Reply
शैलेंद्र कुमार May 24, 2021 - 10:33 pm

मैम शगुन पिंकी का मिलन आज बहुत अच्छा हुआ…गोलू भी खुश तो कुछ हुआ होगा….बस गुड्डू भी अपने दोस्त गोलू की खुशी की अहमियत समझ लें😊 shandaar part👌👌👌👌👌

Reply
Renuka May 24, 2021 - 11:33 pm

Guddu chichora 😄🤣🤣kya bat h shagun👌

Reply
Sushma May 25, 2021 - 5:23 am

Nice story

Reply
Rashmi jain May 25, 2021 - 7:00 am

Nice

Reply
Beena gupta May 25, 2021 - 10:42 am

👌👌👌👌👌👌😊😊😊😄😄😄😄😄

Reply
Praptee May 25, 2021 - 9:01 pm

Bhut badhiya 👌👌👌👌👌👌

Reply
Rajwant kaur May 26, 2021 - 2:26 pm

Superb superb superb superb superb part 👌👌👌👌

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal