Sanjana Kirodiwal
Love You Zindagi Season 3

Love You Zindagi Season 3 – 12

by Story With Sanjana February 17, 2025
written by Story With Sanjana February 17, 2025 1 comment
1

Love You Zindagi Season 3 – 12

Love You Zindagi - 1 Season 3
Love You जिंदगी – 1 Season 3

छुपते छुपाते मिसेज आहूजा कैफे के अंदर आकर उस लड़के को ढूंढने लगी जिस से वह मिलने आयी थी। कैफे के कोने वाली टेबल पर बैठे लड़के ने हाथ हवा में उठाकर मिसेज आहूजा से वहा आने का इशारा किया। मिसेज आहूजा टेबल के सामने आयी और कुर्सी खिसकाकर बैठते हुए,”तुम्हे और कोई जगह नहीं मिली ? यहाँ किसी ने मुझे तुम्हारे साथ देख लिया तो दिक्कत हो जाएगी।”


“मिसेज आहूजा ! आपसे पूरा आशीर्वाद अपार्टमेंट डरता है आपको भला किसका डर ? खैर छोड़िये ये बताईये क्या लेंगी आप ?”,लड़के ने बड़े प्यार से कहा
“मुझे कुछ नहीं चाहिए मुझे बस ये बताओ कि तुम मेरी क्या मदद कर सकते हो ?”,मिसेज आहूजा ने कहा
“मैं आपकी हर मदद कर सकता हूँ , कुछ दिनो बाद सोसायटी इलेक्शन है और मैं चाहू जीतने में आपकी मदद कर सकता हूँ,,,,,,,,,,!!”,लड़के ने कहा और हाथ से वेटर से दो कप कॉफी लाने का इशारा किया।


“क्या तुम सच में ये कर सकते हो ?”,मिसेज आहूजा ने आँखों में चमक भरते हुए कहा
“बिल्कुल कर सकता हूँ लेकिन बदले में आपको भी मेरी मदद करनी होगी,,,,,,,,,,,,!!”,लड़के ने कहा
“एक बार मैं सोसायटी की लीडर बन जाऊ उसके बाद तुम जो कहोगे मै करने के लिए तैयार हूँ , वैसे मुझे करना क्या होगा ?”,मिसेज आहूजा ने कहा


लड़के ने मिसेज आहूजा को देखा और कहा,”मुझे शीतल वापस चाहिए”
मिसेज आहूजा ने सुना तो मुंह बनाया और कहा,”तुम उसका पीछा छोड़ क्यों नहीं देते ? उसकी शादी हो चुकी है और वैसे भी ऐसा क्या है उस लड़की में ? तुम कहो मैं तुम्हारे लिए एक से बढ़कर एक लड़कियों की लाइन लगा दूंगी,,,,,,,,,,!!”
“मुझे शीतल ही चाहिए”,लड़के ने कहा जो कि कोई और नहीं बल्कि शीतल का अतीत राज था


मिसेज आहूजा ने राज का ये पागलपन देखा तो उलझन में पड़ गयी , अभी उसके लिए सोसायटी का इलेक्शन जीतना जरुरी था इसलिए उसने राज की बात मान ली ताकि वक्त आने पर उसे ठेंगा दिखा सके।
” मैं चलती हूँ और तुम अपनी बात याद रखना,,,,,,,!!”,मिसेज आहूजा ने उठते हुए कहा
“अरे इतनी जल्दी , कॉफी तो पीकर जाईये,,,,,,,!!”,वेटर को कॉफी लेकर आते देख राज ने कहा तो मिसेज आहूजा को बैठना पड़ा। दोनों ने कप उठाया और कॉफी पीने लगे

मिसेज आहूजा की बुरी किस्मत कहे या वक्त का सितम , मिसेज आहूजा की बेटी कुकू आज अपने दोस्तों के साथ उसी कैफे में आयी थी। कुकू ने तो मिसेज आहूजा को नहीं देखा लेकिन कुकू की दोस्त ने देख लिया और कहा,”ए कनिष्का ! वो तेरी मम्मी है ना ? लेकिन वो यहाँ क्या कर रही है वो भी एक लड़के के साथ ?”
कुकू ने अपनी मम्मी को एक अनजान लड़के के साथ वहा बैठे देखा तो हैरानी से उसकी आँखे फ़ैल गयी और उसने अपने दोस्तो से कहा,”गाईज कही और चलते है।”

कुकू अपने दोस्तों को लेकर वहा से चली गयी। मिसेज आहूजा ने कॉफी खत्म की और वहा से चली गयी। वे अपार्टमेंट में आयी और चुपचाप लिफ्ट की तरफ जाने लगी। सुबह सुबह मिसेज आहूजा को बाहर से आते देखकर सामने से आते कुमार नंदन की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने मिसेज आहूजा को रोककर कहा,”अरे मिसेज आहूजा , आज तो सुबह सुबह आपके दर्शन हो गए लगता है दिन अच्छा जाएगा,,,,,,,,,,,,,,,,वैसे मैं आपसे ही मिलने आया था लेकिन घर पर कोई था नहीं , आप कही बाहर गयी थी क्या ?”


“हाँ नंदन जी वो बिटिया को कॉलेज छोड़ने गयी थी,,,,,,,,!”,मिसेज आहूजा ने झूठ कहा
“अरे क्यों झूठ कह रही है आहूजा जी ?”,कुमार नंदन ने कहा
“आप कहना क्या चाहते है ?”,मिसेज आहूजा ने कुमार नंदन को घूरते हुए कहा
“अरे मेरा मतलब अभी तो आप खुद कॉलेज जाने वाली लड़की जैसी लगती है , कितना अच्छे से आपने खुद को मैंटेन किया हुआ है,,,,,,,,,,,!!”,कुमार नंदन ने अपने शब्दों में चाशनी घोलते हुए कहा


मिसेज आहूजा ने सुना तो हसने लगी और कहा,”वैसे आप आज सुबह सुबह यहा ?”
“अरे हाँ वो मैं आपको ये बताने आया था कि सोसायटी के इलेक्शन में आपको टिकट मिल गया है अब बस आप जीतने की तैयारी कीजिये,,,,,,,,,!!”,कुमार नंदन ने अपनी जेब से टिकट निकालकर मिसेज आहूजा की तरफ बढाकर कहा


मिसेज आहूजा ने टिकट देखा तो ख़ुशी उसकी आँखों से झलकने लगी और चेहरा खिल उठा। उन्होंने लपक कर कुमार नंदन के हाथ से टिकट लिया और कहा,”उसकी चिंता आप मत कीजिये कुमार जी इलेक्शन तो मैं ही जीतूंगी,,,,,,,,,,!!”
“तो फिर से कढ़ाई पनीर कब खिला रही है आप ?”,कुमार नंदन ने लार तपकाते हुए कहा


“पहले इलेक्शन तो जीत लू उसके बाद कढ़ाई पनीर क्या आप जो कहे वो खिला दूंगी”,मिसेज आहूजा ने कहा और इतराते हुए वहा से चली गयी
कुमार नंदन ने देखा कुछ दूर खड़ी मिसेज गुप्ता उसे ही देख रही है तो वह झेंपते हुए मुस्कुराया और वहा से चला गया।

चंडीगढ़ , अवि का घर
सभी डायनिंग टेबल के इर्द गिर्द नाश्ते के लिए बैठे थे। घर के नौकर ने सबके लिए नाश्ता परोस दिया और सब नाश्ता करने लगे। नैना के दिमाग में बस अनुराग को इस घर से और निबी की जिंदगी से कैसे निकालना है बस यही चल रहा था। नैना के पास वक्त कम था और उसे ये जल्द से जल्द करना था। उसने चौधरी साहब की तरफ देखा और कहा,”डेड ! आपने और मॉम ने अनुराग और निबी की शादी को एक्सेप्ट कर लिया है लेकिन बाकी लोग तो इस बारे में नहीं जानते न ,

अगर बाहर सबको पता चला निबी ने शादी कर ली है तो लोग तरह तरह की बातें बनाएंगे,,,,,,,,,,,,,,,जब तक अनुराग और निबी की ऑफिशली शादी नहीं हो जाती क्यों न तब तक अनुराग अपने घर में रहे,,,,,,!!”
 नैना की बात सुनकर चौधरी साहब सोच में पड़ गए ,  निबी ने सुना तो गुस्से में नैना को देखने लगी। अब तक नैना उसे भाभी के रूप में एक दोस्त नजर आ रही थी लेकिन अब धीरे धीरे नैना को लेकर निबी के ख्याल बदलने लगे। उसने गुस्से से लेकिन धीमे स्वर में कहा,”भाभी ! आप मुझे और अनुराग को अलग करना क्यों चाहती है ?”


“अलग कहा निबी ? और फिर अनुराग तो तुमसे इतना प्यार करता है कि वह शादी ना होने तक दूर रह सकता है,,,,,,,,,,,,क्यों अनुराग जी सही कहा ना मैने ?”,नैना ने जान बूझकर अनुराग की तरफ देखते हुए कहा
अनुराग ने एक नजर निबी को देखा और अपना हाथ निबी के हाथ पर रखकर कहा,”बिल्कुल नैना जी ! निबी कही भी रहे हमेशा मेरी ही रहेगी,,,,,,,,,मैं उसका इन्तजार कर सकता हूँ”
चौधरी साहब ने सुना तो कहा,”अह्ह्ह्ह नैना प्रॉब्लम ये है न कि अनुराग को यहाँ देखकर रिश्तेदार क्या कहेंगे ?”
“हाँ डेड आप सही समझे,,,,,,!!”,नैना ने कहा


“तो तुम्हारी इस प्रॉब्लम का सोल्यूशन है मेरे पास,”चौधरी साहब ने कहा
 नैना मुस्कुराई उसे लगा अनुराग को निबी से दूर रखने का उसका प्लान काम कर गया लेकिन अगले ही पल चौधरी साहब ने उसके प्लान पर पानी फेरते हुए कहा,”आज शाम तुम्हारी बर्थडे पार्टी में सब रिश्तेदार और सोसायटी के लोग आएंगे और वहा सबके सामने मैं अनुराग और निबी की शादी की अनाउंसमेंट कर दूंगा ,, क्यों ना आज शाम में एक छोटी सी रिंग सेरेमनी भी रख ले,,,,,,,,,,,,,,,,,,!!”


चौधरी साहब की बात सुनकर निबी खुश हो गयी और अनुराग जीत भरी मुस्कान के साथ नैना को देखा जो कि नैना का दिल जलाने के लिए काफी थी। अवि ने सुना तो उसे अपने पापा पर बहुत गुस्सा आया लेकिन वह चुप रहा आखिर चौधरी साहब अनुराग को एक्सेप्ट कर पहले ही उसे बोलने से रोक चुके था।  

“पर डेड,,,,,,,,,,,!!”,नैना ने कहना चाहा
“नैना ! तुम यही सोच रही हो न कि ये सब इतनी जल्दी कैसे होगा ? डोंट वरी बेटा तुम बस अपना आज इंजॉय करो,,,,,,,,,,,,,अनुराग तुम्हे कोई ऐतराज तो नहीं है न ?”,चौधरी साहब ने पूछा
“निबी के रूप में एक ख़ुशी आप मुझे पहले ही दे चुके है डेड , मुझे कोई ऐतराज नहीं है,,,,,,,,,,!!”,अनुराग ने कहा
“लेकिन सगाई में अनुराग के घरवालों का आई मीन इसके पेरेंट्स का होना भी तो जरुरी है ना डेड,,,,,,,,,,,!!”,नैना ने एक आखरी कोशिश करते हुए कहा


नैना की बात सुनकर अनुराग के चेहरे पर उदासी के भाव झलकने लगे और उसने कहा,”अगर वो इस रिश्ते से खुश होते तो मुझे निबी से कोर्ट मैरिज करने की जरूरत क्यों पड़ती ? आई ऍम सॉरी डेड वो सगाई में नहीं आ पाएंगे लेकिन मैं वादा करता हूँ शादी तक मैं उन्हें मना लूंगा”


“वाह वाह वाह क्या मस्त एक्टिंग कर रहा है ? साला इसके बाप को तो पता भी नहीं होगा कि उनका लौंडा यहाँ क्या कांड कर रहा है ? और तुम्हारे दिमाग को क्या हो गया है नैना ? क्या शादी के बाद सच में इसमें जंग लग गया है ? कहा गयी वो नैना जो चुटकियो में हर प्रॉब्लम का हल निकाल लेती थी,,,,,,,,,,,,,,अह्ह्ह्हह लगता है सब धीरे धीरे मेरे हाथो से छूटते जा रहा है”,नैना मन ही मन बड़बड़ायी


अवि ने नैना को खोये हुए देखा तो धीरे से कहा,”नैना ! तुम ठीक हो ?”
“अह्ह्ह हाँ मैं ठीक हूँ पर शायद डेड ठीक नहीं है,,,,,,,,,,,,,,,,!!”,नैना ने धीमे स्वर में अफ़सोस के साथ कहा

अनुराग को इमोशनल देखकर चौधरी साहब ने उसके कंधे पर हाथ रखा और कहा,”मैं तुम्हारे घरवालों से बात करूंगा और वे लोग सगाई में नहीं आ सकते तो कोई बात नहीं हम सब है ना , आज से इसे ही अपना घर समझो”
“थैंक्यू डेड !”,अनुराग ने कहा


सौंदर्या जो अब तक ख़ामोशी से ये सब देख रही थी उसने टेबल पर रखा हलवे का बर्तन उठाया और नैना की प्लेट में परोसते हुए कहा,”नैना ये बादाम का हलवा आज मैंने स्पेशल तुम्हारे लिए बनाया है,,,,,,,,,,,,,,आज तुम्हारा जन्मदिन है और इतनी सब कड़वाहट के बाद क्यों ना दिन की शुरुआत मीठे से की जाये , खाकर बताओ ये कैसा बना है ?”

“थैंक्यू मॉम”,नैना ने कहा और एक निवाला हलवे का खाकर कहा,”अह्ह्हम ये सच में बहुत अच्छा बना है मॉम , मैं ये किसी के साथ शेयर नहीं करने वाली”
कहते हुए नैना ने बर्तन उठाकर साइड में कर लिया तो निबी को छोड़कर सब मुस्कुराने लगे।
नैना ने दो चार निवाले और खाये लेकिन उसे अभी तक कुछ नहीं हुआ , कुछ देर बाद ही नैना का जी मिचलाने लगा और उसे उलटी जैसा महसूस होने लगा। नैना ने चम्मच साइड में रखा और उठकर वाशबेसिन की तरफ चली गयी।


वाशबेसिन के सामने आते ही नैना को उल्टियां होने लगी। सौंदर्या और अवि ने देखा तो वे घबरा गए , चौधरी साहब के चेहरे पर भी परेशानी के भाव दिखाई देने लगे लेकिन वे अपनी जगह बैठे रहे। अनुराग मन ही मन मुस्कुरा रहा था आखिर उसकी हरकत ने अपना रंग दिखाना शुरू जो कर दिया था।
अवि उठा और नैना के पास आया तो देखा कुछ ही देर में नैना का चेहरा लाल हो चूका है , उसकी आँखे भी लाल हो चुकी थी।

नैना ने अपना मुंह धोया और खांसने लगी। अवि ने नैना को ऐसे देखा तो उसे समझ आया कि नैना को जरूर किसी चीज से एलर्जी हुई है। वह नैना को लेकर सोफे के पास आया। तब तक सौंदर्या और चौधरी साहब भी आ चुके थे।
“भोला ! मेरे कमरे से मेरा मेडिकल किट लेकर आओ जल्दी”,,सौंदर्या ने नैना के बगल में बैठते हुए कहा
“ये अचानक से तुम्हे क्या हुआ नैना ? लगता है तुमने कुछ गलत खा लिया”,चौधरी साहब ने नैना की परवाह जताते हुए कहा


अनुराग ने जैसे ही डायनिंग टेबल से उठना चाहा निबी ने उसका हाथ पकड़कर उसे वापस बैठा लिया और कहा,”तुम्हे नैना के लिए परवाह दिखाने की कोई जरूरत नहीं है ऐनी,,,,,,,,,,,!!”
अनुराग मुस्कुरा उठा आखिर निबी के दिल में नैना के लिए नफरत पैदा करने में वह कामयाब रहा

भोला मेडिकल किट ले आया। सौंदर्या ने नैना का चेकअप किया और कहा,”लगता है इसे एलर्जी हुई है , पर तुमने तो ऐसा कुछ नहीं खाया नैना,,,,,,,,,,!!”
“वो हलवा,,,,,,,,,,,उसमे खसखस था मॉम और मुझे ख़सख़स से एलर्जी है,,,,,,,,,,,,ये उसी का रिएक्शन है”,नैना ने मुश्किल से साँस लेते हुए कहा इस वक्त उसे बहुत तकलीफ हो रही थी।


अवि नैना को तकलीफ में नहीं देख पाया वह उसके पास आया और उसे उठाते हुए कहा,”नैना उठो ! हम अभी डॉक्टर के पास चलते है,,,,,,,,,,,!!”
“उसकी जरूरत नहीं है अवि मैं नैना को एलर्जी की कुछ दवाये दे देती हूँ कुछ घंटो में ये ठीक हो जाएगी,,,,,,,,,!!”,सौंदर्या ने कहा


अवि अनुराग की वजह से अपने पापा को लेकर पहले ही गुस्से में था और अब जब उसे पता चला कि नैना की तबियत हलवा खाने से बिगड़ी है तो उसने सौंदर्या की तरफ  पलटकर कहा,”बस मॉम ! आप जानती थी नैना को ख़सख़स से एलर्जी है फिर आपने हलवे में क्यों डाला ? आप देख रही है ना उसे कितनी तकलीफ हो रही है , आलरेडी उसके साथ हेल्थ इशू है और आप लोग,,,,,,,,,,,,,,,,!!!”


“अवि तुम्हारी मॉम नैना को दवा दे रही है न तुम इतना परेशान क्यों हो रहे हो ? हम सब है न उसका ख्याल रखने के लिए,,,,,,,!!”,चौधरी साहब ने कहा
इस बार अवि खुद को रोक नहीं पाया और कहा,”आप अपने होने वाले दामाद का ख्याल रखिये डेड,,,,,,,,,,चलो नैना”


बेचारी नैना वह इस हालत में ही नहीं थी कि अवि को ये सब बोलने से रोक पाती , अवि ने उसका हाथ पकड़कर उसे उठाया और अपने साथ लेकर वहा से चला गया।

आज पहली बार अवि ने सौदंर्या से इस तरह बात की ये देखकर सौंदर्या का चेहरा उदासी से घिर गया और उसने आँखों में आँसू भरकर कहा,”मैंने तो बस नैना के लिए हलवा बनाया था,,,,,,,,,,,,,!!”
“दिल छोटा मत करो सौंदर्या , इन दिनों अवि नैना को लेकर ज्यादा ही सेंसेटिव हो गया है”,चौधरी साहब ने सौंदर्या को साइड हग करके कहा


“पर बीवी के लिए माँ का दिल दुखाना सही भी नहीं है डेड , आई ऍम सॉरी लेकिन अवि को मम्मा से ऐसे बात नहीं करनी चाहिए थी,,,,,,,,,,,,,,ये भी एक डॉक्टर है लेकिन अवि फिर भी नैना को बाहर लेकर गया , क्या उसे अपनी ही मॉम पर भरोसा नहीं है,,,,,,,,,,,,!!”,अनुराग ने आकर सौंदर्या के मन में जहर घोलते हुए कहा
सौंदर्या ने सुना तो वे चौधरी साहब से दूर हटी और वहा से चली गयी। अनुराग एक बार फिर मन ही मन मुस्कुरा उठा,,,,,,,,,,,,,,,,,,,जिस मकसद के साथ वह नैना की जिंदगी में वापस आया था वो मकसद धीरे धीरे उसे पूरा होते नजर आ रहा था।

Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12

Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12Love You Zindagi – 12

Continue With Love You Zindagi – 13

Read Previous Part Love You Zindagi – 11

Follow Me On instagram

संजना किरोड़ीवाल  

Love You जिंदगी - 1 Season 3
Love You जिंदगी – 1 Season 3
A Woman
A Woman by Sanjana Kirodiwal

छुपते छुपाते मिसेज आहूजा कैफे के अंदर आकर उस लड़के को ढूंढने लगी जिस से वह मिलने आयी थी। कैफे के कोने वाली टेबल पर बैठे लड़के ने हाथ हवा में उठाकर मिसेज आहूजा से वहा आने का इशारा किया। मिसेज आहूजा टेबल के सामने आयी और कुर्सी खिसकाकर बैठते हुए,”तुम्हे और कोई जगह नहीं मिली ? यहाँ किसी ने मुझे तुम्हारे साथ देख लिया तो दिक्कत हो जाएगी।”

छुपते छुपाते मिसेज आहूजा कैफे के अंदर आकर उस लड़के को ढूंढने लगी जिस से वह मिलने आयी थी। कैफे के कोने वाली टेबल पर बैठे लड़के ने हाथ हवा में उठाकर मिसेज आहूजा से वहा आने का इशारा किया। मिसेज आहूजा टेबल के सामने आयी और कुर्सी खिसकाकर बैठते हुए,”तुम्हे और कोई जगह नहीं मिली ? यहाँ किसी ने मुझे तुम्हारे साथ देख लिया तो दिक्कत हो जाएगी।”

#LoveYouZindagiSeason2LOVE YOU ZINDAGILoveYouZindagiSeason3sanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Main Teri Heer Season 4 – 74
next post
Main Teri Heer Season 4 – 75

You may also like

Love You Zindagi Season 3 – 51

April 24, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 50

April 22, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 49

April 21, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 48

April 17, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 47

April 15, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 46

April 14, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 45

April 13, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 44

April 12, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 43

April 11, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 42

April 10, 2025

1 comment

Kshmata February 17, 2025 - 12:15 pm

Sala ladkiyon ko zindagi m shadi k baad unke EX zahar failane se baat nhi aate hai…yaha par bhi yahi ho rha hai…ek taraf wo Mrs. Ahuja, jo society k election jeetne k liye Raj ki madat le rhi hai aur baad m usse Sheetal ko wapas dilane m usko madat ka bharosa de rhi hai…to dusri taraf yeh kutta Anurag…jisne Naina ki zindagi haram kar rakhi hai…sab pta hone k baad bhi usne halwe m khaskhas milaya…aur Naina ki tabiyat kharab…hey bhagwan ab to tum sabhalo Naina, Sheetal aur Ruchika ko

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal