Sanjana Kirodiwal
मनमर्जियाँ season 2

मनमर्जियाँ – S60

by Story With Sanjana April 27, 2021
written by Story With Sanjana April 27, 2021 24 comments
3

Manmarjiyan – S60

मनमर्जियाँ – S60

गोलू के कहने पर मिश्रा जी शर्मा जी को पिंकी और गोलू की शादी के लिए मना लिए लेकिन उनके सामने नयी समस्या ये थी की शादी से पहले गुप्ता जी को मांगनी थी पिंकी की मम्मी से माफ़ी ,, अब जिस तरह का कांड गोलू के पिताजी ने अतीत में किया था उस हिसाब से वर्तमान में तो गोलू को पिटना ही था। शाम में में गोलू जब मिश्रा जी से मिलने आया तो मिश्रा जी ने सामने पड़ी बाटा की चप्पल लेकर आने को कहा। गोलू भी निपट मुर्ख प्राणी ले भी आया उसके बाद मिश्रा जी उसे देखा और पीठ पर तीन चार चप्पल जमाते हुए कहा,”तुमको का हम दलाल दिखते है गोलू जो तुम्हारा रिश्ता लगाते फिरेंगे , और तुमहू तो रंगबाज थे सो थे तुम्हाये पिताजी तुमसे भी बड़े आशिक़ निकले ,, का जरूरत थी शर्मा जी की धर्मपत्नी से मसखरी करने की पड़ गयी ना भारी। साला हमे पतो होतो तो हमहू कबो ना बात करि तुम्हाये रिश्ते की। पहिले अपने घर को सम्हालो बाद में शादी का सोचना ,, चले है फेरे खाने”
“अरे हुआ का चचा ? और हमाये पिताजी का कांड किये हमे का पता ?”,गोलू ने अपनी पीठ सहलाते हुए कहा
“का हुआ है शर्मा शर्त रखे है शादी की तुम्हाये पिताजी जाकर उनकी पत्नी से माफ़ी मांगे तभी जे रिश्ता मंजूर करेंगे वरना नहीं ,, आज तक कानपूर में किसी की हिम्मत ना हुई हमाये सामने शर्त रखने की पर तुम्हायी वजह से का का देखना पड़ रहा हमको ,,, कसम से गोलू अगर वचन दिए नहीं रहते ना कबो ना करते जे सब”, मिश्रा जी ने कहा , गोलू को जब सारी बात पता चली तो उसे बहुत गुस्सा आया अपने पिताजी पर लेकिन उनसे निपटने से पहले गोलू को मिश्रा जी का गुस्सा ठंडा करना था इसलिए वह उनके पास आया और कहा,”अरे चचा लेकिन जे सब आप गुड्डू भैया के लिए भी तो कर ही रहे हो ना , और आपको एक बात बताये गुड्डू भैया कल ही हमसे पिंकिया के बारे में पूछ रहे थे (गोलू ने मिश्रा जी को अपनी बातो में लपेटते हुए कहा) हमे नहीं लगता गुड्डू भैया इतनी आसानी से पिंकिया को भूल जायेंगे ,, लेकिन अगर बार अगर उन्होंने पिंकिया को शादी करते देख लिया तो फिर सब अपने आप क्लियर हो जाएगा”
गोलू का झूठ काम कर गया मिश्रा जी उसकी बातो के झांसे में आ गए और कहा,”वो सब तो ठीक है लेकिन जे पिंकिया का बाप माने तब ना , साला लडके वाले हम है शर्त उह रहा है”
“हां तो मानेंगे ना”,गोलू ने तपाक से कहा
“कैसे ? तुम्हाये पिताजी से माफ़ी कौन मंगवाएगा ?”,मिश्रा जी ने कहा
“वो सब हम कर लेंगे चचा बस आप शर्मा जी हमारा मतलब पिंकिया के पापा को मना लो”,गोलू ने आसभरे शब्दों में कहा
“देखो गोलू तुम्हायी शादी ना अब सिर्फ तुम्हाये पिताजी की माफ़ी पर टिकी है”,मिश्रा जी ने थोड़ा सीरियस होकर कहा
“वो सब हम देख लेंगे भरोसा है ना हम पर”,गोलु ने मिश्रा जी से आँखे मिलाते हुए कहा
“अगर 100 रूपये वाले स्टाम्प पर साइन करके देओ ना तब भी भरोसा नहीं होगा तुम पर , बाकि शादी तुम्हारी है मना सको तो मनाय ल्यो वरना अगले साल टेंट लगाते घूमना अपनी पिंकिया की शादी का ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, चाय पीनी है तो अंदर आ जाओ वरना दफा हो जाओ”,कहते हुए मिश्रा जी अंदर चले गए
गोलू कुछ देर सोच में डूबा रहा और फिर अंदर चला आया। मिश्रा जी के कहने पर मिश्राइन ने चाय चढ़ा दी। शगुन को गोलू से बात करनी थी इसलिए उसे चाय देने शगुन खुद आयी। गोलू को चाय देते हुए शगुन उसे साइड में लेकर आयी और कहा,”गोलू जी बात आगे बढ़ी ? क्या कहा पापा जी ने , वो मिले थे पिंकी के पापा से ? गोलू जी बताईये ना क्या हुआ ?”
“अरे होना का है भाभी ? हमे लगा कानपूर में सिर्फ हमने ही अपनी जिंदगी में चरस बोई है लेकिन हमाये पिताजी ने हम से भी ज्यादा कबाड़ा किया हुआ है हमायी जिंदगी का”,गोलू ने रोनी सी सूरत बनाकर कहा
“मैं कुछ समझी नहीं”,शगुन ने हैरानी से कहा तो गोलू ने उसे सारी बात बता दी। शगुन ने सूना तो उसे भी बहुत बुरा लगा और उसने कहां,”अब पिंकी के पापा को मनाने के लिए आपके पापा को उनसे माफ़ी मांगनी होगी और आपके पापा को शर्मा जी बिल्कुल पसंद नहीं है ,,,,,,,,, ये गुत्थी तो सुलझने के बजाय और उलझती जा रही है गोलू जी अब क्या होगा ?”
“अब होगा तांडव और उह करेंगे हमाये पिताजी , बहुत नचाया है उन्होंने हमे अपने नाच पर अब हमारी बारी”,गोलू ने सोचते हुए कहा लेकिन शगुन को यहाँ डर लग रहा था की गोलू कही मामले को और ना बिगाड़ दे। उसने गोलू को रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक गोलू वहा से निकल गया। उसी वक्त गुड्डू अपनी बाइक लिए घर में आया उसने गोलू को वहा देखा तो थोड़ी हैरानी हुई वह अंदर आया सीढ़ियों पर शगुन मिल गयी तो गुड्डू ने कहा,”ये गोलू यहाँ क्यों आया था ? और इतनी जल्दी में कहा जा रहा है ?”
“पापा,,,,,,,,,,,,,,,,,मेरा मतलब अंकल जी से मिलने आया था”,शगुन ने जल्दबाजी ने कहा
“हमने देखा तुमसे कुछो बात कर रहा था वो , का कह रहा था ?”,गुड्डू ने शगुन के चेहरे के बदलते भावो को देखकर पूछा
“वो वो ,,,,,,,,,,,, वो गोलू जी कह रहे थे की यहाँ के गोलगप्पे बड़े अच्छे है , तो खाने चलेंगी क्या ? बस यही पूछ रहा था”,शगुन के दिमाग में उस वक्त जो आया उसने वो बोल दिया। गुड्डू ने सूना तो मुस्कुराया और कहा,”अरे वो तो हम भी खिला देंगे तुम्हे बताओ कब चलना है ?”
“जाना वाना बाद में पहिले जाकर नवरतन को जे पैसे पहुंचाकर आओ”,मिश्रा ने लिफाफा गुड्डू की तरफ बढाकर कहा और शगुन को वहा देखा तो कहा,”अरे बिटिया तुमहू हिया का कर रही जाओ अंदर जाओ”
“जी”,कहकर शगुन वहा शगुन वहा से चली गयी। गुड्डू को इस वक्त मिश्रा जी पर खुन्नस हुई कहा वह शगुन को बाहर ले जाने की सोच रहा था और कहा मिश्रा जी उसे फिर से बाहर भेज रहे थे। गुड्डू को सोच में डूबा देखकर मिश्रा ने कहा,”मुहूर्त निकलवा दे बेटा ? के ऐसे ही चले जाओगे ?”
“हाँ जा रहे है”,कहते हुए गुड्डू ने बेमन से लिफाफा लिया और जींस की पॉकेट में डाल लिया और नवरतन की दुकान पर चला गया। दुकान पहुंचकर गुड्डू ने देखा नवरत्न कोई सिलाई में बिजी है उसने जेब से लिफाफा निकालकर उसकी सिलाई मशीन पर रखते हुए कहा,”जे पिताजी भिजवाए है आपके लिए”
नवरत्न ने गुड्डू की बात पर ध्यान नहीं दिया तो गुड्डू ने फिर से कहा,”चचा जे रूपये भिजवाए है पिताजी ने , देख ल्यो फिर हमहू जाए”
“अरे गुड्डू रुको यार बहुते जरुरी काम लगे है ठहरो जरा”,नवरत्न ने कहा
“ऐसा कोनसा जरूरी काम है ? और जे किसका सूट सिल रहे हो ?”,गुड्डू ने कहा
“का तुमको नहीं पता ?”,इस बार नवरतन ने गुड्डू की और देखकर कहा
“का नहीं पता ?”,गुड्डू ने भी हैरानी से पूछा
“का सच में नहीं पता जे सूट किसका है ?”,नवरत्न ने कहा
“अरे यार तुमहू का कौन बनेगा करोड़पति खेलने बैठे हो हमारे साथ ? खुद ही काहे नहीं बता देते किसका है जे ?”,गुड्डू ने खीजते हुए कहा
“तुम्हाये परम मित्र गोलू का”,नवरतन ने कहा
“का गोलू का ? उह काहे सूट सिलवा रहा है ?”,गुड्डू ने कहा
“लो कर लो बात , मतलब तुमहू सच में गोलू के दोस्त ही हो ना गुड्डू , अरे कल गोलू लड़की देखने जा रहा है तुम्हे नहीं बताया उसने ?”,नवरतन ने कहा तो गुड्डू को अजीब लगा की गोलू ने उस से ये बात क्यों छुपाई ? उसने नवरत्न को पैसे दिए और वहा से बाइक लेकर सीधा निकल गया गोलू के घर की तरफ !

गोलू अपने घर पहुंचा तो उसकी अम्मा ने कहा,”अरे आ गए गोलू बेटा आज तो तुम्हायी पसंद का हलवा बना है जरा चखकर बताओ कैसा है ?”
“अम्मा तुम्हाये पति ने हमयी जिंदगी में चरस बो रखी है तुमहू हमे हलवा खिला रही हो , पहिले इह बताओ पिताजी कहा है ?”,गोलू ने खीजते हुए कहा
“हमहू हिया है , अब कौनसा तूफ़ान आ गवा हमयी वजह से तुम्हायी जिंदगी में जो ऐसे एक पैर पर नाच रहे हो तुम ? बताओ जरा हम भी तो सुने”,गुप्ता जी ने आँगन में पड़ी कुर्सी पर बैठे बैठे दांत घिसते हुए कहा
“तूफ़ान ?,,,,,,,,,,,,,,,अरे जे कहो की आप शनि बनके हमायी कुंडली में बैठ गए है ,, वहा पिंकिया के बाप शादी के लिए मानने ही वाले थे की आपकी वजह से उन्होंने ना कह दिया”,गोलू ने अपने पिताजी से कहा
“जे तो पहली बार कोई ढंग का काम किया है उसने , का है की बेटा उह नहीं करते ना तो हमहू मना कर देते”,गुप्ता जी ने कुल्ला करते हुए कहा
“आप तो मना तब करेंगे ना जब उनके सामने जाने लायक रहेंगे”,गोलू ने गुस्से से दबी आवाज में कहा
“का मतलब ?”,गुप्ता जी ने गोलू की तरफ देखकर कहा
“होली वाले दिन का कांड किये थे शर्मा जी घर में जाकर बताये अम्मा को ?’,गोलू ने सीधा सीधा अपने ही बाप को धमकी दे डाली
“को को कौनसा कांड ? हम हम तो होली खेलते ही नहीं है”,गुप्ता जी की जबान थोड़ी सी लड़खड़ाई
“अच्छा जब कुछो किया नहीं है तो फिर जबान काहे लड़खड़ा रही है आपकी , हमे सब पता है पिताजी आप जो हमयी होने वाली सास से जिस भासा में बात किये हो हम सब जानते है”,गोलू ने कहा तो पहली बार गुप्ता जी थोड़े नरम पड़े और कहा,”गोलू बेटा हमायी बात सुनो उह न बहुते पुरानी बात है और फिर होली में मस्ती मजाक में हो जाता है जे सब”
लेकिन गोलू महाराज कहा सुनने वाले थे अपने पिताजी को नरम पड़ता देख वो आ गए अपनी फोम में और कहने लगे,”वाह पिताजी वाह खुद पुरे बगीचे पर नजर रखे थे हम उस बगीचे का आम भी ना खाये ,, कहा गए आपके उसूल , आपके संस्कार , आपकी मर्यादा ,, अरे एक लड़की से प्यार किये रहय अपनी जिंदगी में उसकी भी अम्मा को छेड़ कर आ गए आप का सोचे गोलू खुश होगा , शाबासी देगा ,, आपने शर्मा जी की घरवाली को नहीं मेरी होने वाली सासु माँ को छेड़ा है पिताजी अब इसकी एक ही सजा है की चलकर उनसे माफ़ी मांग लो और हमायी शादी पिंकिया से करवा दयो”
गोलू की बात सुनकर गुप्ता जी मुस्कुराए और गोलू के पास आये गोलू को लगा गुप्ता जी डर गए वह मन ही मन में खुश ,,,,,,,,,,,,, पर देखो का है की बाप बाप होता है , उन्होने गोलू का हाथ पकड़ा , मरोड़कर पीठ से लगाया , अपने पैर में पहनी पैरागोन की चप्पल निकाली और गोलू की तशरीफ़ लाल करते हुए कहा,”का बे नौटंकी कर रहे हो हमाये साथ , साले बाप के सामने बकैती करोगे और हमहू चुपचाप सुनेंगे का नौटंकी वाला समझे हो हमको ,, बेटा खाल उधेड़ धोलक बना देंगे और बजायेंगे बहुते जोर से ,, हमसे जबान लड़ाएंगे”
कहते हुए गोलू की सुताई कर दी। गोलू पैर पसारे जमीन पर उजड़े चमन की तरह बैठा था गुप्ता जी वहा से चले गए। अगले ही पल गुड्डू आया। गोलू को ऐसे देखकर गुड्डू उसके उसके पास आया और कहा,”अबे गोलू ऐसे काहे बैठे हो का हुआ भाई ?”
गोलू सुन्न , आँखे खुली की खुली मुंह फाडे बैठा रहा एक शब्द नहीं कहा। गुड्डू ने उसे हिलाते हुए कहा,”अबे हुआ क्या ? कुछ तो बोल”
गुड्डू का हाथ लगते ही गोलू मुंह फाड़कर रोने लगा,”आह्ह्ह्हह आह्ह्ह्हह अह्हह्ह्ह”
बेचारे गुड्डू को कुछ नहीं आ रहा था। उसने खींचकर एक थप्पड़ गोलू के गाल पर रसीद किया और कहा,”अबे कौन मर गया ?”
“हमको हमायी ददिया के पास जाना है , हमको हिया नहीं रहना है। आह्ह्ह्हह्ह आह्ह्ह्हह”,गोलू ने गला फाड़कर रोते हुए कहा
“गोलू हुआ का वो तो बताओ”,गुड्डू ने परेशानी भरे स्वर में कहा तो गोलू रोते हुए कहने लगा,”पहिले तुम्हाये पिताजी हम पर हाथ साफ किये , फिर हमाये वाले और रही सही कसर आपने पूरी कर दी , हम कोई मंदिर का घंटा है जो बजाते रहते हो हमे”
“अरे गोलू सॉरी वो तुमहू सुन नहीं रहे थे इसलिए हमने सॉरी भाई,,,,,,,,,,,,,,,,!!”,गुड्डू ने कहा
“अरे तुम्हायी वाली मार झेल लेंगे लेकिन हमाये बाप का कुछो करो यार बहुते बुरा मारता है यार ये आदमी , जल्लाद है एकदम ,, हमको हिया नहीं रहना हमको हमायी ददिया के पास जाना है”,मार खाकर पगलाए गोलू ने जमीन पर लौटते हुए कहा
सामने से गुप्ता जी आते दिखे तो गुड्डू ने कहा,”चचा कहा रहती है गोलू की ददिया भेज दो ना इसको उनको घर”
“12 साल हो गए इसकी ददिया और हमायी अम्मा को स्वर्गवासी हुए ,,,,,,,,,,,,,,,,!!!”,गुप्ता जी ने गुस्से से कहा और जाते जाते एक लात गोलू की तशरीफ़ पर और जमा दी। गुड्डू ने सूना तो उठा और बाहर की ओर जाते हुए कहा,”लगता है पूरा खानदान पागल है”

For notification subscribe my channel on Telegram – Sanjana Kirodiwal —- and enjoy your day

क्रमश – Manmarjiyan – S61

Read More – manmarjiyan-s59

Follow Me On- facebook

Follow Me On- instagram

संजना किरोड़ीवाल

Manmarjiyan
Manmarjiyan
#Banaras#romanticLoveStory
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
मनमर्जियाँ – S59
next post
मनमर्जियाँ – S61

You may also like

मनमर्जियाँ – S100

June 12, 2021

मनमर्जियाँ – S99

June 11, 2021

मनमर्जियाँ – S98

June 10, 2021

मनमर्जियाँ – S97

June 9, 2021

मनमर्जियाँ – S96

June 8, 2021

मनमर्जियाँ – S95

June 7, 2021

मनमर्जियाँ – S94

June 6, 2021

मनमर्जियाँ -S93

June 5, 2021

मनमर्जियाँ – S92

June 4, 2021

मनमर्जियाँ – S91

June 3, 2021

24 comments

Sushma April 27, 2021 - 11:33 am

Nice

Reply
KULDIP April 27, 2021 - 11:37 am

😂😂😂gazab

Reply
Rachna Aggarwalye s April 27, 2021 - 11:40 am

🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣 golu ko phle mishra ji ne sutaaa🤣🤣🤣 fr apne baap ko line pe lane k chakkar me bapu se pita or rhya shyaa guddu ne chaped tek di🤣🤣🤣🤣 hayeee muje to taras aane lga h golu pr…hasna to nhi chaiyee pr kya kruu aa jati h hasi🤣🤣🤣🤣🤣

Reply
Gungun April 27, 2021 - 11:43 am

Golu toh AAP pitta ji kaand Sun kar bara Gabar ban Raha tha par khata hai na baap baap hota hai phir piitta gya Golu😂😂😂 aacha hai Guddu bhar chal gya nahi toh woh bhi pagal hoo jata 😂😂 agar Golu aur pinky kai bare Mai pata chal Jatta toh khud hi woh Golu Ko uski daddiya kai pass pahucha data 😂😂😂 lakin aacha nahi Kiya Mishra ji Guddu kai sath bechra soch Raha tha ki Sagun Ko Ghuman jaye ga par Mishra ji ush kai plane ki whhatt laga diya 😥😥 bechra Guddu
Golu ka khani Abhi jyda chal Raha hai bhuut Mazza aa Raha 😂😂😂 Golu Ko sab mandir ka ghanta samjh kar Rakha hai joh aata hai bajha kar chala jata hai 😂😂😂
Agar Golu kuch hogya na toh pinky boa bacha antha hoo jaye gaa aur pinky vidwa 😥😥😥 iisliya Golu marna ka khyal chor doo samjhe😁😁

Reply
Swati April 27, 2021 - 11:44 am

🤣🤣🤣🤣🤣majedar

Reply
Akriti April 27, 2021 - 11:53 am

Bechara Golu sach me koi mandir ka ghanta hi hai sab usi par apna hath saaf karte hai😂😂😂😂 pata nahi uski or Pinki ki shadi ho payegi ki nhi or agar usse pahle Pinki ka sach sab ke samne aa gaya ho fir to Golu mahraj ko mahadev hi pacha sakte hai🙏 nice chapter 🥰😂🤣🤣

Reply
Seema srivastava April 27, 2021 - 11:53 am

Very beautiful😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂

Reply
Renuka April 27, 2021 - 11:54 am

Koi bechaare golu ko bachao in jallado se🤣😆

Reply
Ritu Mahajan April 27, 2021 - 12:00 pm

😀😀

Reply
Aruandhatee Garg April 27, 2021 - 12:02 pm

Full comedy 🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣

Reply
शैलेंद्र कुमार April 27, 2021 - 12:07 pm

मैम गोलू को तो आज सबनें मंदिर के घंटा की तरह बजा दिया…ऊपर से औंर बात बिगड़ गई.. अब पिंकी के प्रेग्नेंसी की खबर जब सबकों होगीं तभी…ये बात बनेगी शायद😊 majedaar part👌👌👌👌👌

Reply
Praptee April 27, 2021 - 12:42 pm

😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂 bhut hi shandaar part tha mam husi hi nhi ruk rhi h 😁😁😁❤️❤️❤️❤️❤️

Reply
Kshmata April 27, 2021 - 1:06 pm

😁🤣😁🤣 bechra golu ka kare…Sab pote usko…

Reply
Alisha April 27, 2021 - 1:09 pm

Yeh Golu toh har taraf se bajta ja raha hai aur unke pitaji ekto kand kiye aur ab Mafi mangne ko kaha toh Sala Golu ko hi pel kar chale gaye 😂 Golu ki shadi ki baat ek kadam aage badhti nhi ki 10 kadam piche aa jati hai koi nhi Hum kahe the na Apni Chamdi thodi majboot bana lo thoda dhire lagegi😂😂

Reply
purti April 27, 2021 - 1:30 pm

🤦‍♂️🤦‍♂️🤦‍♂️🤦‍♂️🤦‍♂️🤦‍♂️🤦‍♂️😱😱😱😱🤣🤣🤣🤣

Reply
Radhika April 27, 2021 - 1:58 pm

🤣🤣🤣bechara Golu….❤️❤️

Reply
Preeti April 27, 2021 - 2:01 pm

Bechara golu aj to sbne hi us pr haath saaf kr diya

Reply
Manu verma April 27, 2021 - 4:56 pm

Mujhe sach me golu ke liye bura lgra yll iski life me ek bi cheez shi se nhi hoti hai 😔😔

Reply
Rinku meena April 27, 2021 - 8:03 pm

Are golu maharaj phir pit hue😂😂😂😀

Reply
Pranu April 28, 2021 - 12:08 am

Hume toh abhi se golu ke liye dar lag raha hai jab sabko pinky ke pregnancy ke bare me pata chalega toh kya sutai hogi golu ki
Just imagine mishra ji, guptaji, sharma ji teeno ek sath ganta bajayege matlab golu ko bajayenge🤣🤣🤣

Reply
Suhel alvi April 28, 2021 - 12:18 am

Nice part

Reply
Anjali azad April 28, 2021 - 10:50 am

Bechara golu mam, n ye guddu ji bhi kamal hai matlb yaad hi ni aa raha

Reply
Subita moond April 29, 2021 - 8:21 am

Fantastic part👌👌👌👌

Reply
Anushanthi Mudundi June 18, 2021 - 2:14 pm

Omg total part too much funny especially golu gupta ji ko darane wala scene aur pitne wala scene😂😂😂

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal