Sanjana Kirodiwal
मनमर्जियाँ season 2

मनमर्जियाँ – S59

by Story With Sanjana April 26, 2021
written by Story With Sanjana April 26, 2021 27 comments
2

Manmarjiyan – S59

शगुन की मदद से गोलू ने मिश्रा जी को मना लिया । गुड्डु को इस बात की खबर तक नही थी सिर्फ शगुन गोलू और वेदी को पता था । मिश्रा जी के हामी भरने पर गोलू घर चला आया । गोलू को देखते ही उसके पिताजी उसके पास आये और कहा,”का रे गोलू सुबह सुबह कहा गायब हो गए थे ?”
“पिताजी उह गुड्डु भैया से मिलने गए थे कुछो काम था”,गोलू ने कहा
“तुमहू हमको जे बताओ जे गुड्डु के साथ तुम्हारा चल का रहा है जब देखो तब गुड्डु के हिया जा रहे है , का पंजीरी बट ती है वहा ?”,गोलू के पिताजी ने कहा
“अरे यार पिताजी आप भी बहुते सोचते हो , बस कुछ दिन की बात है फिर सब ठीक हो जाएगा”,गोलू ने खुश होकर कहा ।
“मतलब तुमहू शादी के लिए तैयार हो ?”,गुप्ता जी ने खुश होकर कहा
”अरे यार पिताजी कर लेंगे शादी और शादी का बहुत कुछ कर लेंगे , आप चिन्तियाओ नही”,कहकर गोलू अंदर चला गया
“इह ससुर का नाती को का हो गवा लगता है पगला गया है ससुरा शादी के नाम से हमहू आज ही केशव पंडित से बात करते है”,कहते हुए गुप्ता जी बाहर निकल गए ।
गोलू अंदर आया नहाया और नाश्ता करके दुकान की तरफ निकल गया । दुकान आकर उसने सबसे पहले पिंकी को फोन लगाया और उसे खुशखबरी दी । पिंकी भी बहुत खुश थी कि चलो कुछ तो हल निकला । गुड्डु को सामने से आते देखकर गोलू ने फोन रख दिया गुड्डु अंदर आया और कहा,”का गोलू बड़े खुश नजर आ रहे हो आज का बात है ?”
“अरे कुछो नही भैया बस ऐसे ही मन खुश है ऐसा लग रहा है जैसे जिंदगी की सारी परेशानियां हल होने वाली है”,गोलू ने कहा
“जे तो बहुते सही है गोलू , अच्छा उह रामेशवा के हिया से पैसे आये ?”,गुड्डु ने पानी की बोतल उठाते हुए कहा
“हाँ कल शाम में आ गए थे , आपका हिस्सा काउंटर में रखा है बाकी लड़को को पे कर दिया है हमने”,गोलू ने कहा
“सही है गोलू तुमहू तो परफेक्ट हो गए जे काम मे”,गुड्डु ने कहा
“अच्छा भैया हमहू जे कह रहे थे कि बरेली में एक ठो आर्डर है 4 दिन का ले ले का ?”,गोलू ने कहा
“ले लो इसमें पूछना का ?”,गुड्डु ने कहा
“अरे वो इसलिए पूछ रहे कि 4 दिन वही रहना होगा और फिर बरेली दूर भी तो है कानपुर से”,गोलू ने कहा
“कोई दिक्कत नही है गोलू हाँ कर दयो कब जाना है वैसे ?”,गुड्डु ने पूछा
“अगले हफ्ते”,गोलू ने कहा
“ठीक है तुमहू पार्टी से एड्रेस ले लेओ चलेंगे , कुछो बड़ा करेंगे तभी ना नाम होगा हमारा”,गुड्डु ने कहा
गोलू ने बरेली वाली पार्टी से बात की और फिर दोनों बैठकर लिस्ट बनाने लगे । लिस्ट बनाते हुए गोलू ने गुड्डु से कहा,”अच्छा भैया एक ठो बात पूछे आपसे ?”
“हां पूछो”,गुड्डु ने कहा
“पिंकिया दिखाई नही दे रही है आपके साथ ?”,गोलू ने गुड्डु का मन टटोलते हुए कहा
“हमाये साथ काहे दिखाई देगी गोलू वैसे भी उनको हम में कोई इंटरेस्ट नही है”,गुड्डु ने कहा
“पर आप तो कहते थे कि आप पिंकिया से प्यार करते है और पिंकिया भी आपसे………..!!”,गोलू ने बात अधूरी छोड़ दी
गुड्डु ने गोलू की तरफ देखा और कहने लगा,”यार गोलू प्यार ना हमेशा दोनों तरफ से होता है एक तरफा प्यार ना साला बहुते तकलीफ देता है । पिंकिया को हमसे प्यार कभी था ही नही और रही हमारी बात तो हमे भी ना उनसे सिर्फ अट्रेक्शन था प्यार नही”
गोलू ने सुना तो मन ही मन खुशी से नाच उठा अपने जज्बातों को काबू में करके कहा,”अच्छा और शगुन के बारे में का ख्याल है आपका ?”
शगुन का नाम सुनते ही गुड्डु ख़ामोश हो गया और कुछ देर बाद कहने लगा,”यार गोलू सच कहें तो शगुन से ना हमारा कोई न कोई कनेक्शन तो जरूर है , जब भी वो हमाये साथ होती है मन एक दम हल्का रहता है किसी तरह की कोई टेंशन नही एकदम सूकून वाला माहौल ,, तुम्हे पता है हम उन्हें वापस लेकर क्यों आये है ?”
“क्यों ?”,गोलू ने झूठ मुठ का हैरान होते हुए कहा
“ताकि हम पता लगा सके की उनके और हमारे बीच का रिश्ता है ?”,गुड्डु ने एकदम सस्पेंस से भरकर कहा
“अरे भैया हम तो कहते है कोई रिश्ता नही भी हो तो बना लो , शगुन जैसी लड़की आपको पूरे कानपुर में नही मिलेगी”,गोलू ने गुड्डु का कंधा दबाते हुए कहा तो गुड्डु ने उसे घूरकर देखा गोलू ने तुरंत अपना हाथ हटा लिया तो गुड्डु ने कहा,”काम पर ध्यान दो सुने नही पिताजी ने का कहा था इस बार कोई कांड किया तो हमेशा के लिए हमे घर से बाहर कर देंगे”
“हम तो बस ऐसे ही , अच्छा हम चाय बोलकर आते है”,कहकर गोलू वहाँ से चला गया ।

मिश्रा जी नाश्ता करके शोरूम के लिए निकल गए । शोरूम आकर उन्होंने अपने मैनेजर को कुछ काम बताया और फिर अपने केबिन में चले आये । मिश्रा जी नए आर्डर की लिस्ट चेक करहे थे कि तभी उनकी नजर दरवाजे के बाहर काउंटर पर खड़े शर्मा जी पर पड़ी तो उन्हें गोलू की बात याद आ गयी उन्होंने तुरंत काउंटर पर फ़ोन लगाया और कहा,”हैल्लो जे आपके सामने जो खड़े है इन्हें जरा अंदर भेजिए”
मिश्रा जी ने फोन रख दिया काउन्टर पर खड़े लड़के ने शर्मा जी को मिश्रा जी के केबिन में भेज दिया । उन्हें देखते ही मिश्रा जी ने कहा,”अरे नमस्ते शर्मा जी आइए बैठिए”
“नमस्कार मिश्रा जी , कहिये कैसे याद किया ?”,शर्मा जी ने मुस्कुराते हुए कहा और सामने पड़ी कुर्सी खिसकाकर उस पर बैठ गए ।
“शर्मा जी कुछो निजी बात करनी थी वैसे हम शाम में आपके घर ही आने वाले थे”,मिश्रा जी ने कहा
“घर ? सब ठीक तो है ना कोई बात हो गयी क्या ?”,शर्मा जी ने घबराते हुए कहा
इतने में केबिन का दरवाजा खुला और लड़का चाय लेकर आ गया । उसने चाय टेबल पर रख दी और चला गया ।
शर्मा जी को परेशान देखकर मिश्रा जी ने कहा,”अरे घबराइए मत चाय लीजिये”
“जी”,कहते हुये शर्मा जी ने चाय उठायी ओर पीने लगे । मिश्रा जी ने भी चाय उठायी और कहा,”दअरसल वो हम आपसे गोलू ओर पिंकी के बारे में बात करना चाहते थे”
गोलू का नाम सुनते ही शर्मा जी के चेहरे के भाव बदल गए और उन्होंने कहा,”किस सिलसिले में ?”
“देखिए शर्मा जी गोलू और पिंकी दोनों ही बालिग है और एक दूसरे को बहुते पसन्द भी करते है । गोलू का अपना काम धंधा है और जिम्मेदार भी हो गया है ऐसे में आपकी रजामंदी से दोनों बच्चों की शादी हो जाये तो इस से बड़ी खुशी की बात और का होगी ? हम आपकी बिटिया के साथ गोलू का रिश्ता करने की बात कर रहे है । मोहल्ले की बिटिया मोहल्ले में रहेगी आपका जब मन करे आप मिल सकते है”,मिश्रा जी ने बिना लाग लपेट के सारी बाते कह दी
शर्मा जी ने सुना तो कहा,”बात आपकी सही है भाईसाहब लेकिन गोलू गुप्ता है और हम ब्राह्मण ये रिश्ता कैसे हो सकता है आप ही बताइए ?”
“अरे शर्मा जी कौनसी दुनिया मे जी रहे है आप आजकल जे जात-पात कौन देखता है हमहू खुद हमाये लड़के की शादी गुप्ता जी के यहां किये है । देखिए बच्चों का हमसफ़र अच्छा होना चाहिए जात-पात से कुछ नही होता । और फिर गोलू तो आपका देखा हुआ लड़का है आप ही के सामने बड़ा हुआ है , का कमी है उसमे बताओ ?”
ये कहकर मिश्रा जी ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली क्योकि कानपुर का बच्चा बच्चा जानता था गोलू और गुड्डु के कर्मकांडो के बारे में शर्मा जी ने सुना तो कहा,”ये आप कह रहे है , मिश्रा जी आपको नही पता गोलू के बारे में ,, और गोलू को छोड़िए पहले उनके पिताजी को देखिए उनके घर मे हम अपनी बिटिया का ब्याह नही करेंगे”
“अरे शर्मा जी शादी गोलू के पिताजी से करनी है या गोलू से आप भी कमाल करते है”,मिश्रा जी ने खीजते हुए कहा
“आपको नही पता होली वाले दिन कितना जलील किया था उन्होंने हमें , वो बात हम इतनी आसानी से नही भूलेंगे”,शर्मा जी ने कहा
“का किये थे ?”,मिश्रा जी ने पूछा जिन्हें गोलू के पिताजी के बारे में ज्यादा जानकारी नही थी
शर्मा जी का चेहरा गुस्से से लाल हो गया और वे कहने लगे,”होली वाले दिन हमारी पत्नी को रंग लगाया और कहा,”पंडित के साथ का कर रही हो हमाये साथ भाग चलो , रानी बना के रखेंगे । अब आप चाहते है ऐसे घर में हम अपनी बिटिया दे जहां बाप ऐसा है तो बेटा कैसा होगा ?”
मिश्रा जी ने सुना तो मन ही मन अपने बाल नोचने लगे किस अशुभ घड़ी में उन्होंने गोलू की मदद करने का वादा किया था ।
मिश्रा जी को चुप देखकर शर्मा जी ने कहा,”देखिए मिश्रा जी अगर आप अपने बेटे के लिए कहते ना तो हम तुरन्त हा कर देते लेकिन गोलू के लिए कभी नही”
“कोई तो रास्ता होगा ना शर्मा जी , देखिए गलती इंसान से ही होती है और फिर गुप्ता जी मजाकिया है मजाक में कह दिया होगा । गोलू की गारंटी हम लेते है ,, हम पर तो भरोसा है ना आपको ?”,मिश्रा जी ने कहा तो शर्मा जी सोच में पड़ गए
जिस रात गोलू पिंकी को अपने साथ भगा ले जाने के बजाय उसे वापस घर छोड़कर गया था शर्मा जी को तबसे ही गोलू पसन्द आने लगा था लेकिन गुप्ता जी की वजह से शर्मा जी गोलू से भी नाराज रहे । शर्मा जी को सोच में डूबा देखकर मिश्रा जी कहने लगे,”शर्मा जी कभी कभी हम माँ-बाप ना अपने बच्चों के लिए फैसला लेने में बहुत कठोर हो जाते है और उनकी खुशी के खिलाफ फैसले ले लेते है जिसमे हम सोचते है कि हम जीत गए लेकिन हमारे बच्चे हार जाते हैं , वे कभी खुश नही रह पाते । गुप्ता जी ने जो किया उसकी सजा गोलू को देना कहा कि इंसाफ है , दोनों बच्चों की खुशी का सवाल है मान जाईये बाकी हम समझाएंगे गुप्ता जी को भी ,, आप बताइए क्या करे पैर पकड़वा दे आपके ?”
“अरे नही नही मिश्रा जी बस वो आकर हमारी पत्नी से माफी मांग ले तो हम भूल जाएंगे सब लेकिन सिर्फ आप पर भरोसा करके अपनी बिटिया का रिश्ता गोलू के साथ कर रहे है अगर कोई ऊंच नीच हुई तो फिर आप जिम्मेदार होंगे”,शर्मा जी ने कहा
“बेफिक्र रहिए हम जबान दे रहे है , आपकी बिटिया खुश रहेगी उह घर मा”,मिश्रा जी ने मुस्कुराते हुए कहा
शर्मा जी भी मुस्कुरा उठे और फिर वहां से घर चले गए । मिश्रा जी ने चैन की सांस ली कि आखिर शर्मा जी इस रिश्ते के लिए मान गए अब उन्हें लेनी थी गोलू की क्लास इसलिए गोलू को फोन करके शाम में घर आने को कहा और अपने काम मे लग गए ।

दिनभर काम मे लगे रहने के बाद गुड्डु शाम में घर के लिए निकल गया । घर जाते हुए उसे ना जाने क्या सूझी की वह अपने पिताजी के शोरूम की तरफ चला आया । अंदर आकर देखा मिश्रा जी नही है तो गुड्डु 2-3 अच्छे सूट लिए और पैसे देने लगा तो मैनेजर ने कहा,”अरे अरे गुड्डु बाबू का कर रहे हो आप काहे पैसे दे रहे हो ? आप ही का शोरूम है”
“चचा शोरूम ना हमाये पिताजी का है और अब तो हम कमाने लगे है तो खरीद सकते है और हा पिताजी को पता नही चलना चाहिए जे हमने खरीदा है”,गुड्डु ने कपड़े बैग में डालते हुए कहा और वहां से निकल गया
“आज के जमाने मे जहां बेटा बाप की दौलत के लिए लड़ता झगड़ता है वही आप अपने पिताजी के लिए जे सब कर रहे हो , मालिक बहुते खुशनसीब है जिनको आप जैसा बेटा मिला”,मैनेजर ने जाते हुए गुड्डु को देखकर कहा और अपने काम मे लग गया ।
उधर गोलू शाम में मिश्रा जी के पास पहुंचा और कहा,”का चचा मान गए पिंकिया के पिताजी ?”
“गोलू जरा उह हमाई बाटा की चप्पल देना”,मिश्रा जी ने कहा तो गोलू बिना सोचे गया और सामने पड़ी चप्पलों में से एक चप्पल लेकर आया और मिश्रा जी को दे दी । आगे क्या होने वाला है ये तो आप समझ चुके होंगे क्योंकि सबको पता था मिश्रा जी के घर मे चप्पल का इस्तेमाल पहनने के लिए कम और सुताई के लिए ज्यादा किया जाता था !

For notification subscribe my channel on Telegram – Sanjana Kirodiwal —- and enjoy your day

क्रमश – manmarjiyan-s60

Read More – manmarjiyan-s58

Follow Me On – facebook

Follow Me On –instagram

संजना किरोड़ीवाल

Manmarjiyan
Manmarjiyan
#ManmarjiyanSeason2
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
मनमर्जियाँ – S58
next post
मनमर्जियाँ – S60

You may also like

मनमर्जियाँ – S100

June 12, 2021

मनमर्जियाँ – S99

June 11, 2021

मनमर्जियाँ – S98

June 10, 2021

मनमर्जियाँ – S97

June 9, 2021

मनमर्जियाँ – S96

June 8, 2021

मनमर्जियाँ – S95

June 7, 2021

मनमर्जियाँ – S94

June 6, 2021

मनमर्जियाँ -S93

June 5, 2021

मनमर्जियाँ – S92

June 4, 2021

मनमर्जियाँ – S91

June 3, 2021

27 comments

Sneha April 26, 2021 - 11:06 am

Ayee dada…Bata ka chappal to bada jordarr hota h bhaisahab….Golu ka to band bohote buri tarah bjayenge Mishra ji to….Aisa na kro Mishra ji wrna Dulha apna biyaah me hi Toota phoota dikhega..to kaisan lgega..tanik socho jara….😂🤣🤣🤣🤣

Reply
Tanushree April 26, 2021 - 11:11 am

😅😅😆😆😆😁😁😄😄arrreee gupta ji ke kand ki bhi saja bichare golu ko kahe mili re…

Reply
Praptee April 26, 2021 - 11:21 am

Chalo sharma ji man gye or u gupta ji pe hi golu gya h bina soche smjhe kuchh bhi bol dene wala gun mtlb had h😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂 very nice part ❤️

Reply
Preeti April 26, 2021 - 11:42 am

Hey bhagwan golu k putaji to usse bhi chaar kadam agey h ab unke kiye ki sazaa bhi golu ko milegi

Reply
Gungun April 26, 2021 - 11:45 am

Gajab baat hai Gupta ji kand kai mamle Mai Golu aur Guddu kai bhi baap nikle😂😂😂 wise unun doone kai baap toh hai par bhuut gajab Gupta ji toh pure Rangbaaz nikle Kahi Gupta ji yadev ji kai dost toh hai na jise pinky ki Mami pyar karti thi😂😂😂😂 Guddu ka feelings ho Rahi hai Sagun kai Liya lag Raha hai joh suite Guddu Liya hai Vedi aur Sagun kai Liya hai 😘😘😘😍😍 gajab baat Aaj ka part Mai tha has has kar akhir Mai loot poot hoo gye hai bechra Golu Apne piita ji kai Kiya kaand kai Karen Aaj khud pita😁😁😁😂😂. Raha par yah aach hua ki Sharma ji Maan gye 😍😍

Reply
Jyoti agrawal April 26, 2021 - 12:03 pm

बेचारा गोलू, आपने बाप के किये की सजा अब मिश्राजी उसे देगे। अपने किये कांड क्या कम थे जो अब ये भी

Reply
SAMPREET KAUR April 26, 2021 - 12:04 pm

batao.. pita ke kand hi sazaa bhi golu ko milegi… bchara golu hamesh mishra ji se pitta hi rehta hai

Reply
Renuka April 26, 2021 - 12:23 pm

Very nice👏

Reply
Nidhi April 26, 2021 - 12:25 pm

अब समजे की पिंकिया की मम्मी को को गुप्ता जी पसंद रहे है एक जमाने मे तभी भाग चलने की बोले गुप्ता जी
कमाल करते हो यार गुप्ता जी माँ नही मिली तुम्हे तो कम से कम उसकी बेटी को ले आओ अपने बेटे के लिए किसी को तो उसकी खुशी मिले
मिश्रा जी ने भी क्या खूब चासनी में लपेटा है शर्मा जी को
बेचारा गोलू एक बार फिर से मिश्रा जी से सुताई करवाने वाला है 😁😁😁😁

Reply
Rachna Aggarwalye s April 26, 2021 - 12:25 pm

Ohhoo ye bdkee gupta ji to bde kandii aadmi nikle…ab ye bilkul saaf hh ki golu gupta ji pe hi gya hh🤣🤣🤣 pinki ki mmy ko ched diya…hdd h🤣🤣 sharma ji ka naraj hona to bnta hh… Bicahre Mishra ji bhi soch h konsi ghadi me haa kri thi help krne ki🤣🤣🤣🤣
Lo gupta ji k kiye ki saja golu ko milne wali hh vo bhi bata ki chappal se🤣🤣🤣

Reply
Radhika April 26, 2021 - 12:36 pm

🤣🤣bechara Golu…ab apne baap ke kand ke liye apni sutayi karwayega….😊😊

Reply
शैलेंद्र कुमार April 26, 2021 - 12:48 pm

मैम अब समझ में आया…जब गोलू के बाऊजी ऐसे हैं तो..बेटवा भी वैसे ही होगा…अब मिश्रा जी करेंगे गोलूकी पहलें सुताई… फिर करेंगे उसकी शादी की बात😊 majedaar part👌👌👌👌👌

Reply
Dr MAMTA PRAJAPATI April 26, 2021 - 12:49 pm

सबकी गलती का टोकरा बिचारे गोलू के मुड़े में फटा

Reply
sherry April 26, 2021 - 12:54 pm

galti kisi ki bhi ho.lekin sutai hmesha golu ki hi honi hai.hahaha

Reply
Seema srivastava April 26, 2021 - 1:01 pm

Very nice

Reply
Ritu Mahajan April 26, 2021 - 1:47 pm

Nice

Reply
Satveer kaur April 26, 2021 - 2:59 pm

Bechara golu

Reply
Aarti April 26, 2021 - 3:55 pm

Akhir beta BAAP ki galti ka Bhugtan karega ki nahi
Bichara golu jab dekho sewa hi hoti rahti hai
Par golu dil ka bahut acha hai
Puri kahani me gudu aur golu aise character hai jo musbit par nahi girte musibat un par girti hai 👍👍ye hamare saath bhi bahut hota hai but all is well

Reply
Anshishukla Anshishukla April 26, 2021 - 5:06 pm

Bechara Golu har baar fasta h kand kre tb bi n kre tb bi is baar apne papa ko sja bi bhut rha h lekin Guddu ko jb pta chalega ki sabko pta h ki Golu Pinki se Saadi kar rha h bs use nhi pta tb kya hoga
Superb part

Reply
Subita moond April 26, 2021 - 5:28 pm

Ooooo bechara golu bhaiya phir pitega 🤣🤣🤣🤣superbbbbbbbbb amazing part👌👌👌👌👌👌

Reply
Pranoti April 26, 2021 - 6:14 pm

Woh kaha sahi sabit hua kaise pitaji waisa beta
Matlab badke guptaji kamal mouj kkar diye
Par unki dilfeki bhi golu par hi bhari padnewali hai acchi sutai hogi woh bhi bata se🤣🤣🤣🤣

Reply
Kshmata April 26, 2021 - 6:37 pm

😂😂😂😆🤣मतलब गुप्ता जी खुद भी कांडी है…ये आज पता चला…और पिंकी की मां को भगाने की बात उसकी मां से ही कर रहे है…गजब है गुप्ता जी।।।आज तो बहुत बढिया सुताई होगी गोलू😁😁😁😁उसके बाद गोलू को अपने पापा के कांड का पता चलेगा

Reply
purti April 26, 2021 - 8:06 pm

bechara golu uske ke hi L lgte h hamesha

Reply
anjali bankar April 26, 2021 - 9:09 pm

aaj tak guddu or golu ke kand me shagun hi fasti thi par is bar golu ne mishra ji ko bhi nahi छोडा हे ।

Reply
anjali bankar April 26, 2021 - 9:19 pm

अरे कोइ गुप्ता जि को कहो कि पिंकि कि माँ को छेडना हि था तोह गोलु कि शादी के बाद हक से छेडते । समधन जि समधन जि कहकर तब ना शर्मा जि चिढते ना हि आज बिचारे गोलु कि सुताइ होति । हे ना?
गोलु बेटा आज बाटा का प्रसाद खाअो अोर चिंतियाअो मत कुछो दिन में शादी का लडडु भि मिलेगा खाने को । 😝😉😆☺

Reply
Sushma April 26, 2021 - 11:51 pm

Nice

Reply
Anushanthi Mudundi June 18, 2021 - 1:59 pm

Ye golu kana bina kuch akal nahi hai mishra ji kaha who le aaya aub uska kam usiko bari padne wala hai😂😂😂

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal