Sanjana Kirodiwal
Haan Ye Mohabbat Hai

हां ये मोहब्बत है – 7

by Story With Sanjana January 13, 2022
written by Story With Sanjana January 13, 2022 22 comments
3

Haan Ye Mohabbat Hai – 7

Haan Ye Mohabbat Hai
Haan Ye Mohabbat Hai

हनी और निधि आकर कपल चेयर पर बैठ गए और बाकि सभी मेहमान आस पास पड़े सोफों पर बैठ गए। अक्षत जीजू के साथ वही साइड में खड़ा था। पंडित जी ने रस्मे शुरू करवायी। विजय जी ने तिलक करके हनी को नेग दिया। वही हनी के पापा ने भी निधि का तिलक करके गोद भराई की रस्म पूरी की। मीरा नीता और हनी की बहन एक तरफ खड़े थे। तिलक रस्म होने के बाद पंडित जी ने दोनों को एक एक अंगूठी दी और एक दूसरे को पहनाने को कहा। निधि और हनी ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सभी बहुत खुश थे। अंगूठी पहनाने के बाद हनी के जीजाजी ने कहा,”अरे भई नाच गाने का कोई प्रोग्राम है या नहीं ?”
“बिल्कुल है ऐसा भला हुआ है की व्यास फॅमिली में कुछ हो और गाना बजाना ना हो”,अर्जुन ने उनकी और आकर कहा। उसी हॉल के साइड में फ्लोर लगा गया रहा और सामने शानदार टेबल्स के चारो और कुर्सियां डली हुयी थी सभी आकर उनपर बैठ गए। अर्जुन और नीता अपने घरवालों के साइड बैठे थे। काव्या और चीकू बाकि बच्चो के साथ वही आसपास खेल रहे थे। तनु वहा नहीं थी वह राधा की काम में हेल्प कर रही थी। मीरा जीजू और अक्षत एक टेबल के पास बैठे थे और फंक्शन देख रहे थे। सबसे पहले निधि और हनी ने “तेरी ओर तेरी ओर” गाने पर डांस किया , साथ डांस करते हुए दोनों इतने क्यूट लग रहे थे की सब उनके लिए तालिया बजा रहे थे। उन दोनों के बाद हनी की बहन और जीजाजी ने डांस किया उन दोनों के स्टेप्स एक दूसरे से मैच ही नहीं हो रहे थे लेकिन फिर भी दोनों ने अच्छा डांस किया। मीरा उठकर अपने पापा के पास चली गयी और उनसे बात करने लगी। अमर जी कुछ देर रुके और फिर उनकी कोई जरुरी मीटिंग थी इसलिए उन्हें जाना पड़ा। मीरा उन्हें छोड़ने बाहर तक आयी। जब मीरा वापस आयी तो उसने देखा सोमित जीजू अकेले ही बैठे है और उनके आस पास तीन चार लड़किया बैठी है जो की हनी की तरफ से आयी थी। मीरा आकर सोमित जीजू के पास पड़ी कुर्सी पर बैठ गयी और धीरे से कहा,”अक्षत जी कहा है ?”
“हम्म्म सामने देखो”,जीजू ने इशारा किया
मीरा ने सामने देखा तो पाया की अक्षत तो फ्लोर पर खड़ा है , लाइट्स डिम और उसके बाद गाना शुरू हुआ पहले सीटी की आवाज से अक्षत पलटा , गाने की धुन सुनकर मीरा समझ गयी की अक्षत कौनसे गाने पर डांस करने वाला है। जीजू ने भी सूना तो मीरा की और देखा और धीरे से फुसफुसाए,”ये साले साहब शादी के बाद कुछ ज्यादा ही रोमांटिक नहीं हो गए”
मीरा ने सूना तो उसने धीरे से कहा,”हम तो खुद कन्फ्यूज है” मीरा और जीजू के साथ बैठी वो तीन लड़किया अक्षत को देखकर हूटिंग कर रही थी , जैसे ही अक्षत ने कोट निकालकर टाई ढीली की वहा बैठी एक लड़की ने तो अपने दिल पर ही हाथ रख लिया। मीरा ने उसे घुरा तो जीजू ने मीरा की और झुककर कहा,”कंट्रोल मीरा”
गाना आगे बजने लगा और अक्षत ने डांस शुरू किया – बनजा तू मेरी रानी तेनु महल दवा दूंगा , बन मेरी महबूबा मैं तनु ताज पँवा दूंगा !!”
अक्षत डांस करते हुए इतना हॉट लग रहा था की लड़किया तो बस उसे देखते ही रह गयी। अक्षत ने अपने बालो में से दोनों हाथ घुमाते हुए मीरा की और देखकर डांस किया – बन मेरी रानी रानी , बन मेरी रानी रानी , शाहजहां मैं तेरा तेनु मुमताज बना दूंगा ,,,बनजा तू मेरी रानी तेनु महल दवा दूंगा”
उन तीनो लड़कियो को लगा अक्षत उन्हें देख रहा है तो उनमे से एक लड़की ने कहा,”यार ये बन्दा कितना हॉट लग रहा है , मेरा तो इस पर दिल आ गया है बाय गॉड”
“हां यार सच में कितना हेंडसम है और डांस करते हुए तो और भी अच्छा लग रहा है , मेरा तो दिल कर रहा है जाकर इसके साथ डांस करू”,दूसरी लड़की ने कहा
“यार बस कोई नंबर दिला दो इनका”,तीसरी लड़की ने अक्षत पर नजरे गड़ाए हुए कहा। मीरा और जीजू उनकी बाते सुनकर एक दूसरे को देख रहे थे। जीजू मजाक के मूड में थे इसलिए तीसरी लड़की से कहा,”अगर नंबर मिला तो क्या करोगी ?”
“दिन रात मेसेज करुँगी कॉल करुँगी और डायरेक्ट परपोज़ कर दूंगी”,लड़की ने एक्साइटेड होकर जीजू से कहा
“कुछ ज्यादा ही प्यार नहीं आ रहा आपको उन पर”,मीरा ने मुस्कुराते हुए सहजता से कहा
“अरे यार फर्स्ट साइट लव जैसा है तुम क्या समझोगी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,(जीजू की और पलटकर) आप शायद उनके बड़े भाई है या फिर उनके दोस्त प्लीज मेरी बात करवाईये ना उनसे”,लड़की ने बेसब्री से जीजू से कहा
जीजू ने पहले मीरा को देखा तब तक बाकि दोनों लड़किया भी जीजू की और पलट गयी और अक्षत को पटाने की बाते करने लगी मीरा चुपचाप सब सुन रही थी बस कहा कुछ नहीं , अंदर ही अंदर जलन भी हो रही थी आखिर सब लड़किया उसके अक्षत के पीछे ही क्यों पड़ी है ? खैर जीजू बैठकर उन तीनो लड़कियों की खिंचाई कर रहे थे। कुछ देर बाद एक लड़की ने जीजू से कहा,”आप कुछ जुगाड़ कीजिये ना , हम लोगो को तो इस बन्दे से बात करनी है अब”
“उसके लिए आपको उनकी वाइफ से परमिशन लेनी होगी”,जीजू ने मीरा की और इशारा करके कहा तो तीनो लड़कियों के चेहरे पर 12 बज गए। उन्होंने मीरा की और देखा और एक लड़की ने कहा,”क्या ? वो शादीशुदा है ?”
“जी और ये उनकी वाइफ है मीरा,,,,,,,,,,,,,,,,,से हेलो”,जीजू ने मुस्कुराते हुए कहा तो लड़की मीरा की और पलटी और कहा,”हैलो मेम , आई ऍम सॉरी हमे नहीं पता था वो आपके पति है”
“सॉरी वो उनकी पर्सनालिटी ऐसी है ना देखकर धोखा खा गए”,दूसरी लड़की ने कहा
इतने में अक्षत वहां चला आया और मीरा से कहा,”,मीरा चलो ना डांस करते है”
तीनो लड़किया हैरानी से अक्षत की और देख रही थी लेकिन अक्षत ने उनपर ध्यान तक नहीं दिया और मीरा का हाथ पकड़कर उसे वहा से ले गया। फ्लोर पर आकर अक्षत मीरा के साथ डांस करने लगा। दोनों साथ में कितने प्यारे लग रहे थे। तीनो लड़किया उतरा हुआ चेहरा लिए दोनों को देख रही थी उनकी हालत देखकर जीजू को तरस आ गया तो उन्होंने कहा,”वे दोनों एक दूसरे के लिए बने है”
“हम्म्म्म”,तीनो लड़कियो ने एक साथ कहा
मीरा ने डांस करते हुए तीनो लड़कियों की और देखा तो मुस्कुरा दी। लड़कियों ने मीरा को मुस्कुराते देखा तो समझ गयी की मीरा उनसे नाराज नहीं है। डांस खत्म हुआ सभी खाना खाने चले गए। निधि और हनी अपने दोस्तों के बीच बैठे थे। अक्षत आज भाई का फर्ज निभाते हुए निधि और हनी की प्लेटो में खाना परोस रहा था। तनु , जीजू , अर्जुन , नीता और मीरा एक साइड दूसरी टेबल पर बैठे थे। अर्जुन और नीता एक दूसरे से बात करते हुए खा रहे थे। तनु जीजू को बार बार मीठा खाने से रोक रही थी और मीरा वह बैठकर अक्षत की राह देख रही थी। अक्षत आकर बैठा तो जीजू ने वह किस्सा सुना दिया जो कुछ देर पहले घटा था। सभी हसने लगे और जीजू ने कहा,”भई उस वक्त ना मीरा की शक्ल देखने लायक थी”
अक्षत ने सूना तो मुस्कुरा कर कहा,”मैंने तो पहले ही कहा था मीरा से की आज इसे पछताना पड़ सकता है”
मीरा ने सूना तो अक्षत की और देखा और फिर जीजू से कहा,”अगर हम अपनी पे आये ना जीजू तो इन्हे भी पछताना पड़ सकता है”
“कुछ भी कहो यार लेकिन जब लड़कियों से सूना ना की तू शादीशुदा है तो कसम से चेहरा उतर गया उनका”,जीजू ने कहा तो अक्षत ने कहा,”अच्छा वैसे है कहा वो लड़किया ?”
“वो रही उधर कोने वाली टेबल पर”,जीजू ने इशारा किया सबकी नजर उस और चली गयी तनु से नजरे बचाकर जीजू ने एक गुलाबजामुन गप्प से अपने मुंह में रख लिया। अक्षत उठा और कहा,”एक मिनिट मैं अभी आया”
अक्षत वहा से निकलकर लड़कियों के पास आया और उसके हाथ में एक प्लेट था जिसमे तीन प्लेट रसमलाई थी। अक्षत ने तीनो के सामने एक एक प्लेट बड़े प्यार से रखी। लड़कियों का तो दिल ही बाहर आ गया ये देखकर। तीनो ने जब अक्षत की और देखा तो अक्षत ने धीरे से मीरा की और इशारा करके कहा,”शी इज माय वाइफ , शी लव्स मी सो मच आई होप यू गाइज अंडरस्टैंड”
“सॉरी हमे लगा आप,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,खैर आपने अभी जो किया इट्स रियली सो स्वीट थैंक्यू”,एक लकड़ी ने कहा तो अक्षत मुस्कुरा कर वहा से चला आया। वापस आकर अक्षत मीरा की बगल में बैठ गया और सभी बाते करते हुए खाने लगे। विजय जी और राधा बहुत खुश थे सारे काम अच्छे से निपट गए। खाना खाने के बाद अर्जुन नीता और जीजू तनु उठकर चले गए। मीरा जैसे ही उठने को हुई तो अक्षत ने उसका हाथ पकड़कर उसे वापस बैठा लिया। मीरा ने अक्षत की और देखा और कहा,”क्या हुआ ?”
अक्षत ने प्यार से मीरा की और देखा और कहने लगा,”मीरा मेरी आँखों ने हजारो चेहरे देखे है , पर तुम्हारा चेहरा हर वक्त मेरी आँखो में रहता है। कोई इंसान मुझे पसंद तो कर सकता है पर हासिल नहीं ,,,अक्षत हमेशा मीरा का ही रहेगा”
मीरा ने बड़े प्यार से अक्षत का हाथ अपने हाथो में लिया और कहा,”हमे आप पर खुद से भी ज्यादा भरोसा है अक्षत जी , थोड़ी देर पहले आपने उन लड़कियों के लिए जो किया देखकर अच्छा लगा,,,,,,,,,,,,,,आप बहुत स्वीट हो”
“रियली ?,,,,,तो इस बार पर कुछ मीठा”,कहते हुए अक्षत ने अपनी ऊँगली अपने गाल पर रख दी। मीरा ने देखा तो अक्षत का हाथ नीचे करते हुए कहा,”सबके सामने ?,,,,,,,,,,,,,,,,,,अक्षत जी आप जाईये बाहर बहुत काम है,,,,,,,,,,,,,हमे भी जाना है हमे माँ ने बुलाया है”
कहकर मीरा वहा से चली जाती है। अक्षत भी वहा से उठकर चला गया। रात के 8 बज रहे थे। मीरा जैसे ही हॉल के गेट से निकली सामने मोना की मम्मी मिल गयी मीरा को देखते ही उन्होंने कहा,”कैसी हो मीरा ?”
“नमस्ते आंटी , हम अच्छे है आप कैसी है ?”,मीरा ने उतने ही प्यार से कहा
“मैं ठीक हूँ बेटा , निधि के लिए बहुत अच्छा लड़का चुना है राधा ने”,मोना की मम्मी ने कहा
“जी आंटी हनी नीता भाभी के कजिन है , फॅमिली मेंबर जैसे ही है तो रिश्ता भी हो गया ,, आपने कुछ खाया हम रघु से कहकर कुछ मंगवा देते है”,मीरा ने कहा तो मोना की मम्मी ने उसे रोकते हुए कहा,”अरे नहीं बेटा मैं खुद जाकर खा लुंगी , अच्छा मीरा मोना ने जो कुछ भी किया,,,,,,,,,,,,,,,,,,!!”
“आंटी जी उन बातो को आप भूल जाईये हम भी भूल चुके है और अपनी जिंदगी में नयी शुरुआत कर चुके है। हमे मोना से कोई शिकायत नहीं है”,मीरा ने कहा तो मोना की मम्मी ने प्यार से उसका गाल छूकर कहा,”तुम बहुत अच्छी हो मीरा , हमेशा खुश रहना”
“मीरा तुम्हे माँ ने बुलाया है”,अर्जुन ने आकर कहा तो मीरा उसके साथ चली गयी मोना की मम्मी भी खाना खाने चली गयी। राधा ने मीरा को कुछ काम बताया और अंदर से पूजा की थाली लेने भेजा था। मीरा अपनी साड़ी सम्हाले अंदर चली आयी। पूजा की थाली हॉल के बीचो बीच टेबल पर पड़ी थी मीरा वह आकर उसमे सामान ज़माने लगी। कुछ ही दूर अक्षत खड़ा था अचानक उसकी नजर झूमर पर गयी जिसका हुक टुटा हुआ था मीरा उठी और थाली लेकर जाने लगी तो उसकी साड़ी का सिरा टेबल में उलझ गया मीरा ने उसे खींचा पर वह नहीं निकला। मीरा के आस पास कोई भी नहीं था और अक्षत की नजर उसी झूमर पर थी किसी अनहोनी के डर से उसका दिल धड़कने लगा की झूमर की दूसरी कड़ी भी निकल गयी और वह झूलने लगा। मीरा थाली रखकर साड़ी निकाल रही थी जैसे ही तीसरी कड़ी निकली अक्षत जोर से चिल्लाया – मीरा !
अक्षत की आवाज सुनते ही मीरा ने उसकी और देखा बाकी सब लोगो की नजर भी मीरा पर गयी , अर्जुन और बाकि घरवाले भी भागकर अंदर आये देखा झूमर गिरने वाला है , सबके चेहरे पर हवईया उड़ने लगी। अक्षत तेजी से मीरा की और भागा और जैसे ही झूमर नीचे आया अक्षत मीरा को लेकर दूर जा गिरा तेज आवाज के साथ झूमर नीचे आ गिरा। मीरा को कुछ समझ ही नहीं आया की अचानक से ये क्या हुआ ? सबके दिल धड़क उठे।
“आशु,,,,,,,,!!”,डर के मारे राधा चिल्लाई और आगे जाने लगी तो सोमित ने उन्हें रोक लिया और कहा,”मौसीजी आगे शीशे है”
“सोमित जी मेरे बच्चे,,,,,,,,,,,,,,,,,!!”,राधा ने बोखलाए हुए स्वर में कहा
विजय और अर्जुन ने हॉल में जमा सभी लोगो को बाहर निकाला ताकि किसी को कोई नुकसान ना हो सभी बाहर लॉन में आ गए। अक्षत ने मीरा को सम्हाला उसके ललाट पर कांच की किरचे लगने से हल्की सी खरोच आ गयी थी। अक्षत मीरा को लेकर बाहर आया इस से बेखबर की उसके हाथ में भी साइड में चोट लगी है उसका दिल बहुत बुरी तरह धड़क रहा , वह हॉल से बाहर आते हुए बार बार नीचे गिरे झूमर को देख रहा था। मीरा और अक्षत को सही सलामत देखकर राधा ने अपने हाथ जोड़े और ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। नीता और तनु ने मीरा को सम्हाला उसे पानी पिलाया। अक्षत ने वहा के मैनेजर को बुलाया और उसे इस लापरवाही के लिए डांट लगाने लगा। विजय जी और सोमित ने उसे सम्हाला। विजय जी के कहने पर सोमित जीजू उसे साइड में लेकर आये और कहा,”पागल हो गया है तू , ये सिर्फ एक हादसा है आशु ,, उपरवाले का शुक्र है की तुम दोनों को कुछ नहीं हुआ”
“नहीं जीजू मेरा दिल नहीं मानता ये हादसा है , जरूर किसी ने कुछ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,मुझे लगा ही था यहाँ कुछ तो गड़बड़ है”,अक्षत ने परेशान होकर कहा। जीजू ने अक्षत को बैठाया और पानी पीने को दिया। विजय जी ने सभी मेहमानो से निवेदन किया की सभी खाना खाकर जाये। हनी और उसकी फैमिली मीरा को अपना ध्यान रखने का कहकर वहा से चली गयी। धीरे धीरे बाकि सब मेहमान भी चले गये। विजय जी ने सोमित और अर्जुन से कहा की सबको घर लेकर चले। दादू दादी राधा और निधि एक गाड़ी में आ बैठे। अक्षत , मीरा , तनु जीजू और नीता एक गाड़ी में चले आये। विजय जी ने अर्जुन से वह गाड़ी ले जाने को कहा और खुद दादू वाली गाड़ी में आ बैठे और वहा से निकल गए। जैसे ही दोनों गाड़िया गेस्ट हॉउस से बाहर निकली दिवार की आड़ में खड़ा वह आदमी बाहर आया और किसी को फोन मिलाकर कहा,”हेलो मैडम वो मीरा बच गयी”
दूसरी ओर अँधेरे कमरे में बैठी औरत ने जब ये सूना तो गुस्से से अपना फोन दिवार पर दे मारा और कुर्सी से उठकर खिड़की के पास चली आयी। उसने पास पड़ी बोलत से शराब ग्लास में उड़ेली और एक साँस में पि गयी।

Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7 Haan Ye Mohabbat Hai – 7

क्रमश – हां ये मोहब्बत है – 8

Read More – हां ये मोहब्बत है – 6

Follow Me On – facebook | instagram | youtube

Buy This Book Here – archanapublication

संजना किरोड़ीवाल

Haan Ye Mohabbat Hai
Haan Ye Mohabbat Hai
#haanYeMohabbatHai#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
हां ये मोहब्बत है – 6
next post
“मैं तेरी हीर” – 31

You may also like

हाँ ये मोहब्बत है – 50 (अंतिम भाग)

March 3, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 49

March 2, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 48

March 1, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 47

February 28, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 46

February 26, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 45

February 25, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 44

February 24, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 43

February 23, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 42

February 22, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 41

February 21, 2022

22 comments

Ayus Ji Gupta Sai January 13, 2022 - 12:37 pm

Mam please main teri heer season 2 ke bhi episode upload kijiye na please try I know you are very busy person but please try

Reply
Amirun Nisha January 13, 2022 - 12:45 pm

💓💓💓💓💓💓

Reply
MAHESHWAR RAO January 13, 2022 - 12:55 pm

Nice episode❤️❤️

Reply
Amirun Nisha January 13, 2022 - 12:59 pm

Meera or aksat ek dusre se bohat pyar krte hai😍😍😍😍

Reply
Radhika January 13, 2022 - 1:09 pm

♥️♥️♥️♥️♥️Interesting part…jab tak Akshat …,Meera ke saath hai …Meera ko kuch nahi ho sakta…♥️♥️♥️♥️♥️

Reply
Vaishali shirke January 13, 2022 - 1:16 pm

Ye pakka monalisa h jo ye sab karwa rahi hai, lagta h usko fir se dose ki jarurat hai.

Reply
Sonal birole January 13, 2022 - 1:23 pm

Superb episode

Reply
Sonal birole January 13, 2022 - 1:24 pm

Mujhe bhi yahi lagta Hain

Reply
Preeti January 13, 2022 - 2:06 pm

Bhut hi pyaara part tha maam

Reply
Aayu💙 January 13, 2022 - 2:30 pm

Bhut pyara Akshar bhut caring hai😊

Reply
Aayu💙 January 13, 2022 - 2:31 pm

Bhut pyara Aakshat bhut caring hai😊

Reply
Priti verma January 13, 2022 - 3:53 pm

Akshat+meera =#akshra s-1 se hi mere favroit rhe h jb mene inka s-2 ka phla episode dekha m khusi m pagal ho gyi vakai me #akshra is best couple made for each other type loving bird,,,, i love this story and you sanjna mam u r great writer,, i want to meet you in future in my life😘❤

Reply
Trapti Chouhan January 13, 2022 - 4:21 pm

Beautiful❤ 💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓

Reply
Anu Garg January 13, 2022 - 6:23 pm

Ye mona kabhi baaz nhi aayegi apni harqton se,nice part

Reply
Kshmata January 13, 2022 - 8:06 pm

ये जरूर मोना ने किया होगा, वही जलीभचनी हुउ है मीरा से

Reply
NIKKI SONI January 13, 2022 - 9:32 pm

Thank God Akshat ne meera ko bacha liya jab tak Akshat h tab tak meera ko kuch nhi ho skta h🥰🥰🥰

Reply
NUPUR January 14, 2022 - 4:57 pm

Next part…

Reply
Pooja agnihotri January 14, 2022 - 5:41 pm

Monalisa ho hogi

Reply
Kajal Mishra January 14, 2022 - 9:22 pm

aaj ka episode pplzz upload krdo

Reply
Reena Rathee January 15, 2022 - 8:02 am

Bhut hi pyara part mind blowing 👌👌👌👌

Reply
Sampreet Kaur January 15, 2022 - 11:34 pm

Yeh zaror monalisa hi hai jo meera ko marna chahati hai

Reply
Purti rawat January 29, 2022 - 8:39 pm

Nice part mam

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal