Sanjana Kirodiwal
Haan Ye Mohabbat Hai

हाँ ये मोहब्बत है – 49

by Story With Sanjana March 2, 2022
written by Story With Sanjana March 2, 2022 8 comments
1

Haan Ye Mohabbat Hai – 49

Haan Ye Mohabbat Hai
Haan Ye Mohabbat Hai

मीरा के हाथो में मेहँदी लग रही थी और अक्षत वही बैठकर कभी मीरा की मेहँदी को देखता तो कभी जीजू से बातें करता। जीजू तो बस बैठकर निधि और हनी को छेड़ रहे थे। दोपहर तक सबको मेहँदी लगती रही। हनी को भी मेहँदी लग चुकी थी उसके दोस्त आये हुए थे इसलिए उसे जाना पड़ा। निधि के हाथो में मेहँदी लग चुकी थी अब पैरो में लग रही थी और निधि का भूख के मारे बुरा हाल था। कुछ देर बाद राधा एक प्लेट में खाना लेकर आयी तो अक्षत ने कहा,”माँ मुझे दे दो मैं खिला देता हूँ”
“अच्छे से खिलाना”,कहकर राधा वहा से चली गयी
अक्षत खाने की थाली लेकर आया और निधि के बगल बैठ गया। उसने एक निवाला तोड़ा और निधि को खिला दिया। निधि को आज अपने भाई पर बड़ा प्यार आ रहा था। जीजू भी लगे उसकी टाँग खिचंने और कहा,”अरे निधि खा ले खा ले ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा , वैसे भी मीरा को खिलाते खिलाते साले साहब को आदत हो गयी है”
“हां आपने तो खिलाया नहीं है कभी दी को , है ना दी ?”,अक्षत ने सोफे पर बैठी तनु से कहा
“अरे कहा आशु ये प्यार रोमांस ना सब शादी के एक दो महीनो तक ही रहता है , अब तो इनको ये भी याद नहीं हमारी शादी कब हुई थी”,तनु ने कहा
“बर्बादी का दिन कौन याद रखता है भाई”,जीजू ने फुसफुसाते हुए खुद से कहा
“क्या कहा ?”,
“मैं कह रहा हूँ की मैं इतना खुश हु अपनी शादी से लगता है जैसे कुछ साल पहले ही हमारी शादी हुई है”,जीजू ने अपने बचाव में कहा
“देखा दी चुना लगा रहे है आपको”,अक्षत ने तनु की साइड होकर कहा
“सही है आशु उम्र हो गयी है ना इनकी इसलिए ऐसी बहकी बहकी बाते करते है , रोमांस का रो कही चला गया है अब बस मास ही मास बचा है”,तनु ने सोमित को छेड़ते हुए कहा क्योकि इन दिनों सोमित ने अपना वजन फिर से बढ़ा लिया था
सोमित जीजू को अकेला देखकर मीरा ने उनकी तरफ आकर कहा,”ऐसा कुछ नहीं है दी सोमित जीजू बहुत क्यूट है”
“थैंक्स मीरा एक तुम ही हो जो मुझे समझती हो बाकी कुछ लोग है जो दिन ब दिन पार्टी बदलते जा रहे है”,जीजू ने अक्षत को घूरते हुए कहा
“बस भाई मुझे अब नहीं खाना”,निधि ने कहा
“थोड़ा सा और खा ले बाद में तू बिजी हो जाएगी”,अक्षत ने एक और निवाला निधि को खिलाते हुए कहा। अक्षत को खुश देखकर निधि का मन भी खुश हो गया।
कुछ देर बाद जीजू ने कहा,”यार सब खाली खाली लग रहा है साले साहब कुछ सूना दो ना”
“मैं , अरे मुझे कहा गाना आता है”,अक्षत ने बचते हुए कहा
“ज्यादा भाव मत खाओ , सूना दो”,सोमित जीजू ने कहा
“आशु सुना ना”,इस बार तनु ने सोमित की साइड लेकर कहा
“भाई सुनाईए ना प्लीज आई नो आप बहुत अच्छा गाते है”,निधि ने कहा
निधि जीजू और तनु के कहने पर अक्षत ने कहा,”अच्छा ठीक है मैं गाता हूँ”
सभी अक्षत की तरफ देखने लगे तो उसने कहा,”प्लीज ऐसे मत देखो सब मैं नहीं गा पाऊंगा”
“अच्छा ठीक है”,सोमित जीजू ने कहा और सब इधर उधर देखने लगे तो अक्षत ने गाना शुरू किया
“कोई भी ऐसा लम्हा नहीं है , जिसमे मेरे तू होता नहीं है
मैं सो जाऊ रातो में लेकिन तू है के मुझमे सोता नहीं है
तू है की मुझमे सोता नहीं
हां तू है , हां तू है , मेरी यादो में तू है
मेरे ख्वाबो में , यादो में , इरादों में तू है
इरादों में तू है”
माहौल थोड़ा रोमांटिक हो गया इतने में हनी वहा आया और गाने लगा – है तेरी इनायत तुझसे मिली है
होंठो पे मेरे हंसी जो खिली है
इसे मेरा चेहरा छुपा भी ना पाए
तुझे पाके हासिल हुई जो ख़ुशी है
तुझे पाके हासिल हुई जो ख़ुशी
हाँ तू है हाँ तू है मेरी बातो में तू है , मेरे ख्वाबो में तू यादो में तू इरादों में तू है
इरादों में तू है।
“अरे वाह वाह हनी जी मजा आ गया”,जीजू ने हनी की तारीफ करते हुए कहा तो हनी ने कहा,”थैंक्यू जीजू”
अक्षत ने भी हनी की तारीफ की , सभी वही बैठकर हंसी मजाक करने लगे मीरा भी अपनी मेहँदी सूखा रही थी। अक्षत उसे ही देख रहा था अक्षत को अपनी तरफ देखता पाकर मीरा ने इशारे में अपनी भँवे उचकाई तो अक्षत ने अपनी ऊँगली और अंगूठे को मिलाकर मीरा के अच्छे लगने का इशारा किया। मीरा मुस्कुरा उठी और उठकर वहा से चली गयी। उसके कुछ देर बाद ही अक्षत भी उठकर मीरा के पीछे चला आया। उसने देखा मीरा कही नजर नहीं आयी। मीरा को ढूंढते हुए अक्षत अंदर हॉल में आया देखा मीरा किसी मेहमान के साथ थी। अक्षत वहा से वापस चला गया।
शाम को सभी डांस प्रोग्राम के लिए तैयार होने लगे। अक्षत ने गोल्डन रंग का मेहरून किनारी वाला चमकदार कुर्ता पहना , साथ में मेहरून रंग की चूड़ीदार , हाथ में घडी , ऊँगली में मीरा की दी गयी सोने की अंगूठी , एक कान में काले रंग की बाली , आइब्रो पर जो कट अक्षत पहले रखता था अब रखना बंद कर चुका था। उसने बाल सेट किये , परफ्यूम लगाया और जूतियाँ पहनकर तैयार हो गया। मीरा बाथरूम से आयी उसने गोल्डन रंग का चमचमाता लहंगा और फूल स्लीव्स का गोल्डन ब्लाउज पहना हुआ था। मेहरून रंग का दुपट्टा साइड में कंधे पर डाला हुआ था। बाल सेट किये हुए थे और मीरा की पतली कमर पर झूल रहे थे। कानो में उसने डार्क रेड स्टोन के झुमके पहने हुए थे। गले में मगलसूत्र जिसमे अक्षत के नाम का पेन्डेन्ट था। होंठो पर डार्क लिपस्टिक , आँखों में गहरा काजल अक्षत ने मीरा को देखा तो बस देखता ही रहा गया और कहा,”तुम ऐसे बाहर जाने वाली हो ?”
“हाँ , क्या हुआ कुछ कमी है ?”,मीरा ने पूछा
अक्षत मीरा के पीछे आया उसके कंधो पर हाथ रखा और उसे शीशे के सामने लाकर कहा,”देखो एक नजर खुद को ,इतनी सुन्दर लग रही हो सब तुम्हे ही देख्नेगे”
“आपको पता है हम इतने अच्छे क्यों लग रहे है ?”,मीरा ने अक्षत की तरफ पलटकर उसके कुर्ते की कोलर सही करते हुए कहा
“तुम ही बता दो”,अक्षत ने मीरा की आँखों में देखते हुए कहा
“क्योकि आप हमारे साथ खड़े है इसलिए , आपके बिना तो हम फीके है ना”,मीरा ने अपनी बांहे अक्षत के गले में डालते हुए कहा तो अक्षत मुस्कुराने लगा और कहा,”बाते बनाना तो कोई तुमसे सीखे”
“मीरा मैंने अमायरा,,,,,,,,,,,,,,,,,,!!”,कहते हुए तनु अंदर आयी तो मीरा जल्दी से अक्षत से दूर हटी और कहा,”हां दी,,,,,,,,!!”
तनु मुस्कुराई और कहा,”तुम दोनों को देखकर लगता है तुम्हारी 3-4 बार शादी और करवानी पड़ेगी”
“क्या दी आप भी ?”,अक्षत ने शरमाते हुए कहा तो तनु मीरा के पास आयी और अमायरा को उसकी तरफ बढाकर कहा,”ये लो तुम्हारी अमायरा , इसे दूध पीला दिया है , नेप्पी बदल दी है , कपडे भी बदल दिए है”
“थैंक्यू दी”,मीरा ने अमायरा को सम्हालते हुए कहा तो तनु ने मीरा के गाल को छूआ और कहा,”बहुत प्यारी लग रही हो , जल्दी से नीचे आ जाना”
“आप चलिए हम आते है”,मीरा ने कहा तो तनु वहा से चली गयी अक्षत ने अमायरा के गाल पर किस किया और फिर अपना फोन जेब से निकालकर कैमरा ऑन करते हुए कहा,”मीरा एक सेल्फी”

मीरा अक्षत के बगल में आकर खड़ी हो गयी , उसकी गोद में अमायरा थी अक्षत ने फोटो क्लिक किया और फिर दोनों अमायरा को लेकर कमरे से बाहर चले आये। निचे गार्डन में डांस प्रोग्राम की सारी तैयारियां थी। चूँकि लड़के वाले और लड़की वाले एक ही मैरिज हॉल में थे इसलिए सबके बैठने का इंतजाम एक साथ ही किया गया था। निधि और हनी के लिए अलग से एक सोफा लगाया गया था। हनी सूट बूट पहनकर आया था और निधि ने डार्क रेड कलर का लहंगा पहना था। अर्जुन ने पिंक कलर का सूट तो नीता ने पिंक कलर की साड़ी पहन रखी थी जो की स्पेशली उसने डांस फंक्शन के लिए खरीदी थी। दादी भुआजी के साथ बैठी थी और दादू अपने दोस्तों के साथ। हनी की तरफ के मेहमान भी आकर बैठ गए। कुछ देर बाद राधा आयी उन्हें देखकर मीरा खुश हो गयी राधा ने वही साड़ी पहनी थी जो मीरा ने खरीदी थीं।
“आप बहुत सुन्दर लग रही है माँ”,मीरा ने कहा
“तुम भी लाओ अमायरा को मुझे दे दो , मैं वहा जाकर बैठती हूँ ,, तुम दोनों डांस वांस करो”,कहते हुए राधा ने अमायरा को लिया और वहा से चली गयी। अक्षत को थोड़ा और टाइम मिल गया वह आकर मीरा के बगल में हाथ बांधकर खड़े हो गया और सामने देखते हुए कहा,”अच्छी लग रही हो”
“थैंक्यू”,मीरा ने हैरानी से अक्षत को देखकर कहा लेकिन अक्षत सामने देख रहा था
“बस थोड़ा सा वजन बढ़ गया है”,अक्षत ने फिर कहा
“अच्छा,,,,,,,,,,,!!”,मीरा ने कहा
“बस भाव खाना बंद कर दोगी तो में बी थोड़ा कम हो जाये”,अक्षत ने मीरा को छेड़ते हुए कहा और मीरा चिढ भी गयी। उसने अक्षत को देखकर मुंह बनाया और वहा से चली गयी। मुस्कुराते हुए अक्षत उसके पीछे आया और उसका हाथ पकड़कर रोकते हुए कहा,”मीरा सुनो , मजाक कर रहा था”
“बड़ा मजा आता है ना आपको हमे छेड़ने में”,मीरा ने पलटकर कहा
“हम्म्म्म”,अक्षत ने प्यार से कहा
“बहुत बुरे है आप”,मीरा ने कहा
“अच्छा अच्छा सुनो मेरे पास तुम्हारे लिए कुछ है”,अक्षत ने कहा
“क्या ?”,मीरा ने कहा तो अक्षत ने अपनी हथेली मीरा के सामने कर दी मीरा ने देखा तो उसका सारा गुस्सा गायब हो गया और उसने अक्षत के हाथ को थामा और कहा,”पागल है आप सच में हमारा नाम क्यों लिखवाया है ? सब देखेंगे”
“तो देखने तो कुछ साल पहले लिखवाया तब भी तो सबने देखा था ना और अब तो मुझे परमिशन है”,अक्षत ने मीरा के हाथो को थामते हुए कहा
दोनों एक दूसरे की आँखो में देखने लगे। जीजू और तनु दी उधर से गुजरे तो दोनों को देखकर जीजू ने कहा,”ओह्ह लैला मजनू अगर तुम दोनों का रोमांस खत्म हो गया हो तो वहा चले , डांस शुरू हो चुका है”
जीजू की आवाज से अक्षत और मीरा की तंद्रा टूटी और दोनों उनके साथ चले आये।

डांस प्रोग्राम शुरू हुआ सबसे पहले हनी और निधि ने कपल डांस किया सबने खूब तालिया बजायी। उसके बाद हनी की तरफ से कुछ लोगो ने डांस किया जो की काफी धमाकेदार था। जीजू और अर्जुन तो हारने के डर से एक दूसरे को देख रहे थे। उसके बाद बारी आयी नीता और अर्जुन की दोनों “मेरे सैया सुपर स्टार मेरे सैया सुपर स्टार पर डांस किया”
सबने खूब तालियां बजायी और हनी की साइड वालो को भी लगा डांस उनकी टक्कर का है। उसके बाद सोमित जीजू और तनु दी स्टेज पर आये , सोमित जीजू से डांस की उम्मीद किसी को नहीं थी क्योकि इन मामलो में वे बहुत पीछे थे पर जैसे ही गाना शुरू हुआ सबके मुंह खुले के खुले रह गए।
“अरे ओह्ह जुम्मा मेरी जानेमन , बाहर निकल आज जुम्मा है।
जुम्मा चुम्मा दे दे , जुम्मा चुम्मा दे दे चुम्मा”
गाना सुनते ही सब जोर जोर से हूटिंग करने लगे , अक्षत तो सबसे ज्यादा सीटी बजा रहा था। सोमित जीजू भी बिल्कुल अमिताभ बच्चन की तरह कमर पर हाथ रखे डांस कर रहे थे और तनु दी ने उस डांस में चार चाँद लगा दिए। जीजू का डांस देखकर सामने बैठे हनी और निधि के कजिन्स और दोस्त चिल्लाने लगे
“चुम्मा चुम्मा चुम्मा चुम्मा”
आखिर में ये हुआ की तनु दी आयी और सोमित जीजू के गाल पर एक चुम्मा दे ही दिया। जीजू तो ख़ुशी से पीछे की तरफ जा गिरे पर गनीमत था उनके साथ डांस कर रहे लड़को ने उन्हें सम्हाल लिया। दोपहर में जिस रोमांस की बात हो रही थी सोमित जीजू ने वो यहाँ दिखा ही दिया। अक्षत ये देखकर काफी खुश था जैसे ही जीजू नीचे आये अक्षत आकर उनसे गले मिला और कहा,”इज्जत रख ली आज तो आपने”
“साले साहब इंसान की उम्र भले ही हो जाये मोहबब्त हमेशा जवान रहती है”,जीजू ने कहा
“ये तो सही कहा आपने मतलब मैं और मीरा बड़े हो जायेंगे तब हमारी मोहब्बत भी ऐसे ही बढ़ेगी”,अक्षत ने कहा
“और कितने बड़े होंगे , चलो जाओ तुम दोनों की बारी है ,, ऑल द बेस्ट”,कहकर जीजू सोफे की तरफ बढ़ गए।
हनी के दोस्तों का एक परफॉर्मेंस था उसके बाद अक्षत मीरा का स्पेशल परफॉर्मेंस था जो की निधि को डेडिकेट था।
दोनों स्टेज पर आये , सभी लाइट्स डिम हो गयी। लाइट्स ऑन हुयी तो परफॉर्मेंस शुरू हुई , अक्षत का छुपकर ऊपर आना मीरा का उसे टोकना , अक्षत का उसके मुंह पर हाथ रखके पीठ दिवार से लगा देना। दोनों एक दूसरे की आँखों में देख रहे थे। उसके बाद एक एक करके सारे सीन क्रिएट होने लगे जिसमे मीरा और अक्षत के झगड़े से लेकर उनकी दोस्ती , उनका प्यार , शादी और अमायरा को दिखाया गया। सब दिल थामे उनकी परफॉर्मेंस देख रहे थे। दोनों साथ में इतने खूबसूरत लग रहे थे की किसी की नजरे नहीं हट रही थी उन दोनों से। आखिर में गाना बजा और मीरा अक्षत डांस करने लगे
“ना कुछ पूछा , ना कुछ मांगा
तूने दिल से दिया जो दिया
ना कुछ बोला , ना कुछ तोला
मुस्कुरा के दिया जो दिया
तू ही धुप तू ही छाया
तू ही अपना पराया
और कुछ ना जानु बस इतना ही जानु
तुझमे रब दिखता है यारा मैं क्या करू ? सजदे सर झुकता है यारा मैं क्या करू
रब ने बना दी जोड़ी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,!!!
इस आखरी लाइन पर सभी खड़े हो गए और मीरा अक्षत के लिए तालिया बजाने लगे। अपनी लव जर्नी दिखाते हुए दोनों ने एक बार फिर उन पलो को दोबारा जी लिया था। अक्षत तो इतना इमोशनल हो गया की सबके सामने आकर मीरा के गले लग गया। मीरा की भी आँखे नम थी। निधि बहुत खुश थी उसे उसकी शादी का सबसे प्यारा तोहफा जो मिल चुका था !!

डांस प्रोग्राम खत्म हुआ सभी खाना खाने चले गए। निधि और हनी खाना खाने के बाद वही लॉन में साथ साथ घूम रहे थे। उन्हें देखते हुए अक्षत मन ही मन खुद से कहने लगा,”बस आज की रात और फिर कल तुम हमेशा के लिए चली जाओगी , पता है जब तुम इस दुनिया में आयी थी तो सबसे ज्यादा खुश मैं हुआ था ये सोचकर की अब कोई मुझसे भी छोटा इस घर में आया है , जिस पर मैं बड़े होने का रौब झाड़ सकता हूँ पर आज वो छोटी सी लड़की इतनी बड़ी हो गयी है की शादी करके अपने ससुराल जाने वाली है,,,,,,,,,,,,किसने बनायीं है ये रीत की शादी के बाद लड़कियों को अपना मायका छोड़कर जाना होता है”
सोचते हुए अक्षत की आँखों में आंसू आ गए निधि ने अक्षत को अपनी तरफ देखता पाया तो इशारो में पूछा। अक्षत ने जबरदस्ती मुस्कुराते हुए ना में गर्दन हिला दी तो निधि मुस्कुरा कर वापस हनी के साथ आगे बढ़ गयी। अक्षत वहा रुक नहीं पाया और वहा से चला गया जीजू ने देखा तो वे भी अक्षत के पीछे पीछे चले आये। अपने कमरे में आकर अक्षत रो पड़ा , जीजू आये और कहा,”आशु क्या कर रहा है ये पागल हो गया है हां ?”
जीजू को वहा देखकर अक्षत बच्चो की तरह रोने लगा , जीजू ने उसे सम्हाला और समझाने लगे पर उसकी आँखों से आंसू नहीं थम रहे थे हमेशा सख्त रहने वाला अक्षत आज अपनी बहन को देखकर पिघल गया। कुछ देर बाद ही वहा अर्जुन , नीता , तनु मीरा भी चले आये सब अक्षत को समझा ही रहे थे की निधि वहा आयी उसे देखकर जीजू ने अक्षत से कहा,”देख निधि आ रही है तुम्हे ऐसे देखेगी तो रोने लगेगी , चुप हो”
अक्षत ने जल्दी से अपने आंसू पोछे। सबको वहा शांत देखकर निधि ने कहा,”क्या हुआ सब ऐसे चुप है ? और भाई आपको क्या हुआ ?”
“क कुछ नहीं वो आँख में लग गयी”,अक्षत ने कहा जबकि रोने से उसकी नाक और आँख लाल हो चुके थे। निधि समझ गयी उसका मन भारी हो चुका था लेकिन उसने अपने आंसुओ को आँखों में ही रोक लिया और अक्षत के पास आकर कहा,”भाई आप जानते है आपको झूठ बोलना नहीं आता”
निधि के इतना कहते ही अक्षत निधि के गले लगकर फिर सुबकने लगा और इस बार निधि भी अपने आंसू नहीं रोक पाई।

Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49 Haan Ye Mohabbat Hai – 49

क्रमश – हाँ ये मोहब्बत है – 50 (अंतिम भाग)

Read More – हाँ ये मोहब्बत है – 48

Follow Me On – facebook | youtube | instagram

संजना किरोड़ीवाल

Haan Ye Mohabbat Hai
Haan Ye Mohabbat Hai
Haan Ye Mohabbat Hai
Haan Ye Mohabbat Hai
#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
हाँ ये मोहब्बत है – 48
next post
हाँ ये मोहब्बत है – 50 (अंतिम भाग)

You may also like

हाँ ये मोहब्बत है – 50 (अंतिम भाग)

March 3, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 48

March 1, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 47

February 28, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 46

February 26, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 45

February 25, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 44

February 24, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 43

February 23, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 42

February 22, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 41

February 21, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 40

February 19, 2022

8 comments

Neeti March 2, 2022 - 12:02 pm

How emotional 🥺🥺🥺

Reply
Neeti March 2, 2022 - 12:03 pm

Awww so emotional 🥺🥺

Reply
Anu Garg March 2, 2022 - 12:22 pm

Yeh moment hi aisa hota hai,jahan milne ki khushi bah n bichadne ka gam😌😌

Reply
NIKKI SONI March 2, 2022 - 2:11 pm

Ek ladki ki jindagi me Esa pal kyu aata h jha use apna sabkuch chodkar kisi ka Ghar sajana Hota h enjoy and emotional part

Reply
Kshmata March 2, 2022 - 4:04 pm

Emotional moment

Reply
Purti rawat March 2, 2022 - 4:50 pm

Bhai ka pyar hota hi aisa h vo jatate ni hai bus pyar beshumar hota h

Reply
Radhika March 2, 2022 - 11:14 pm

🥰 Awww…aisa hee hota hai bhai behan ka pyaar …bahut hi emotional part tha…aaj toh..♥️♥️

Reply
Kiran Tawri March 3, 2022 - 12:57 am

Awesome part… akshat meera ki love journey unhone jee or logo ne dekhi… kisi ki nazar na lage inke pyar ko… Bhai behan kitna hi lade jhagade.. Lekin unka rishta hi aisa hota h jb behan vida hoti h to sabse jyada Bhai hi rota h.. aaj akshat ka bhi ye hi haal h….. waiting for next part

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal