Sanjana Kirodiwal
Haan Ye Mohabbat Hai

हाँ ये मोहब्बत है – 30

by Story With Sanjana February 8, 2022
written by Story With Sanjana February 8, 2022 9 comments
2

Haan Ye Mohabbat Hai – 30

Haan Ye Mohabbat Hai

सुबह अक्षत उठा तो देखा घडी में पौने 7 बज रहे है , अक्षत जल्दी से उठा और दौड़कर पूजा के कमरे के सामने आया देखा पूजा वहा नहीं थी वो 7 बजे से पहले ही निकल गयी थी। अक्षत परेशान सा यहाँ वहा घूमने लगा उस इंसान तक पहुंचने का एकमात्र जरिया पूजा ही थी और वह जा चुकी थी। राधा ने सुबह सुबह अक्षत को वहा देखा तो आकर पूछा,”आशु इतनी सुबह सुबह तू यहाँ क्या कर रहा है ?”
“माँ पूजा कहा है ?”,अक्षत ने राधा की और पलटकर कहा
“वो तो आज सुबह ही चली गयी , उसने बताया की उसकी माँ की तबियत बहुत खराब है”,राधा ने कहा
“आपने पूछा वो कहा जा रही है ?”,अक्षत ने परेशानी भरे स्वर में कहा
“क्या बात है तू इतना परेशान क्यों हो रहा है ?”,राधा ने पूछा
“माँ को सच बता दिया तो ये परेशान हो जाएगी , नहीं घर में किसी को इस बारे में पता नहीं चलना चाहिए मैं खुद ही इस राज का पता लगाऊंगा”,अक्षत मन ही मन खुद से कहने लगा
“आशु क्या हुआ ?”,राधा ने उसकी बांह पकड़ कर उसे हिलाते हुए पूछा
“क क कुछ नहीं माँ वो पूजा ने कल रात ही मुझे बताया की उसकी माँ की तबियत खराब है और उसे कुछ पैसो की जरूरत है बस इसलिए”,अक्षत ने सुबह सुबह झूठ बोल दिया
“वैसे तेरे पापा ने उसे 2000-3000 हजार रुपये दे दिए थे , ईश्वर करे उसकी माँ ठीक हो”,राधा ने कहा अक्षत सोच में पड़ गया तभी उसे पूजा का ब्लूटूथ डिवाइस याद आया अक्षत अपने कमरे में चला आया , टेबल पर रखा डिवाइस उठाया और देखने लगा लेकिन उस ब्लूटूथ से उस प्राइवेट नंबर की जानकारी निकलवाना अक्षत के लिए मुश्किल था। उसने नविन को फोन किया नविन हैकिंग का काम किया करता था , अक्षत ने उसे सारी बात बताई नवीन कोशिश की लेकिन कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। अक्षत को परेशान पाकर नवीन ने कहा,”देख भाई परेशानम मत हो,,,,,,,,,,,हो सकता है किसी ने तेरा ध्यान भटकने के लिए ये सब किया हो।
अगर किसी को मीरा को नुकसान पहुँचाना होता तो वह अब तक पहुंचा चूका होता , इसलिए ये सब बाते छोड़ और मीरा को वक्त दे। इस समय उसे तुम्हारे प्यार और परवाह की सबसे ज्यादा जरूरत है”
“आई थिंक तू सही कह रहा है मैं , थैंक्स यार मिलता हूँ बाद में”,कहकर अक्षत ने फोन काट दिया। अक्षत सोच में पड़ गया जो हो रहा था वह उसकी आँखों का धोखा था या सच में मीरा पर कोई मुसीबत आने वाली थी ? “पूजा को यहाँ मीरा के लिए भेजा गया था और उसका सच मेरे सामने आ चुका है , मुझे सतर्क रहना होगा”,अक्षत ने मन ही मन कहा
तभी पास रखा उसका फोन बजने लगा अक्षत ने देखा मीरा का था तो उसने उठा लिया और कहा,”हेलो”
“गुड़ मॉर्निंग पतिदेव , उम्मीद नहीं थी आज आप इतनी जल्दी उठ जायेंगे”,मीरा ने अक्षत को छेड़ते हुए कहा
“गुड़ मॉर्निंग मीरा , तुम्हे किसने बताया मेरे जल्दी उठने के बारे में ?”,अक्षत ने उठकर खिड़की के पास आते हुए कहा
“माँ ने , अच्छा आप आ रहे है ना आज शाम घर ? पापा ने कल हम दोनों के लिए पूजा रखवाई है ,, उन्होंने माँ और पापाजी से बात कर ली है वे सब भी कल सुबह आ जायेंगे”,मीरा ने कहा
“तुम कहो तो अभी आ जाता हूँ”,अक्षत ने कहा
“अभी नहीं शाम में आना है”,मीरा ने कहा
“कैसी वाइफ हो यार तुम ? बेचारा पति यहाँ तुमसे मिलने के लिए बेकरार है और तूम आने से मना कर रही हो”,अक्षत ने झूठ मुठ का नाराज होते हुए कहा
“अरे अरे अरे ये क्या बात हुयी ? ऐसे सडु बनकर बात मत कीजिये”,मीरा ने कहा
“तुम ना ये सडु कहकर मत बुलाया करो मुझे”,अक्षत ने बच्चो की तरह झगडते हुए कहा
“हम तो बुलाएँगे , हक़ है हमारा और जब आपको पहली बार देखा था ना हमने तब आप सडु ही लगे थे हमे”,मीरा ने अक्षत को छेड़ते हुए कहा
“हुंह्ह मेरे कॉलेज की सारी लड़किया मरती थी मुझ पर”,अक्षत ने रौब झाड़ते हुए कहा
“और आप उस पर मर मिटे जो आपके कॉलेज से थी ही नहीं”,मीरा ने कहा
अक्षत मुस्कुराने लगा और फिर धीरे से कहा,”तुमसे ना झगड़ा करना भी बेकार है बीच में रोमांटिक बाते करके झगड़ा वेस्ट कर देती हो”
“अच्छा बताईये ना कब आ रहे है आप ?”,मीरा ने बड़े प्यार से पूछा
“शाम में आ रहा हूँ , वैसे खाने में स्पेशल क्या है आज ?”,अक्षत ने पूछा
“जो आप कहे”,मीरा ने भी उसी अंदाज में कहा
“तुम्हारे हाथ से बनी चाय चाहिए बस , घर में किसी के हाथ की बनी चाय अब पसंद ही नहीं आती”,अक्षत ने कहा तो मीरा हंस पड़ी और कहा,”बिल्कुल पिला देंगे आप वक्त से आजाईयेगा , अभी हम फोन रखते है पापा बुला रहे है , बाय”,मीरा ने कहा
“बाय अपना ख्याल रखना”,कहकर अक्षत ने फोन काट दिया। वह उठा और नहाने चला गया। मीरा से बात करने के बाद अक्षत का मन थोड़ा अच्छा हो गया।

दिनभर अक्षत कोर्ट में काम में बिजी रहा , वहा के वकीलों से मिला , कुछ केस की सुनवाई भी देखी उसका पहला दिन था इसलिए वह ज्यादा इन्वॉल्व नहीं हुआ और उसके बाद अखिलेश के केबिन में चला आया। अखिलेश उसे वहा के जज और वकीलों के किस्से सुनाने लगा शाम में अक्षत जल्दी घर चला आया , कमरे में आकर वह तैयार होने लगा और तैयार होकर नीचे आया तो हॉल में बैठे जीजू ने कहा,”क्या बात है साले साहब बड़े चमक रहे हो ? कही जा रहे हो ?”
“हाँ मीरा के पापा के घर , कल उनके घर में कोई पूजा है”,अक्षत ने घडी पहनते हुए कहा
“मतलब ससुराल जा रहे हो”,जीजू की बगल में बैठे अर्जुन ने कहा
“क्यों आप नहीं गए ससुराल कभी ?”,अक्षत ने अर्जुन को देखते हुए कहा
“गए है लेकिन ऐसे अकेले नहीं , क्यों जीजू ?”,अर्जुन ने अक्षत को छेड़ते हुए कहा
“शादी के बाद लड़का पराया हो गया है अर्जुन , अब तो इसके पास किसी के लिए टाइम ही नहीं है”,सोमित जीजू ने अक्षत की और देखकर कहा तो अक्षत को अहसास हुआ की इंदौर आने के बाद वह बहुत ज्यादा बिजी हो गया है , सोमित जीजू से अब उसकी उतनी बात कहा होती थी। अक्षत सोमित जीजू के पास आया और कहा,”अकेले नहीं जा रहा जीजू को साथ लेकर जा रहा हु मैं”
“अरे मैं वहा क्या करूंगा ? मैं कल आऊंगा ना सबके साथ अभी तो तू जा मीरा इंतजार कर रही होगी”,जीजू ने कहा और अर्जुन की और देखकर खी खी करते हुए हसने लगे। अक्षत ने देखा तो शरमा गया और कहा,”आप दोनों मुझ पर हसना बंद करो”
“अच्छा अच्छा ठीक है”,कहते हुए अर्जुन नार्मल होता है लेकिन जीजू की और देखते हुए फिर हसने लगता है। अर्जुन को हँसता देखकर जीजू हसने लगे , उन दोनों को हँसता देखकर अक्षत भी मुस्कुराने लगा और कहने लगा,”हां हां छेड़ लो मीरा के नाम से , मैं जा रहा हूँ”
“अच्छा सुन मीरा से कहना हम सब उसे मिस कर रहे है जल्दी वापस आ जाये”,अर्जुन ने जाते हुए अक्षत से कहा तो अक्षत हाथ हवा में उठाकर हिलाते हुए चला गया। उसके जाने के बाद अर्जुन ने जीजू से कहा,”देखा जीजू कैसे शादी के बाद भी मीरा के नाम से इसके गाल लाल हो जाते है”
“इन दोनों के प्यार को बस किसी की नजर ना लगे , आशु तो वैसे भी मीरा को लेकर इतना पजेसिव है की पूछ मत , उसे ज़रा सा कुछ हो जाये तो ये परेशान हो जाता है”,जीजू ने कहा
“हां मुझे अपनी शादी के पहले वाला वो डिनर अभी तक याद है”,अर्जुन ने पुरानी बातें याद करते हुए कहा
“हाँ यार वो वक्त ना बहुत खूबसूरत था तुम सब सबके साथ , अब पता नहीं कब आएंगे वो पल ?”,जीजू ने उदास होकर कहा
“कब क्या कुछ महीनो बाद हनी आ रहा है नोएडा से उसके बाद हनी और निधि की शादी में फिर से माहौल बनाते है”,अर्जुन ने कहा
“हां यार निधि की शादी ना धूमधाम से करेंगे और इस बार तो मैं और तनु भी यहाँ है”,जीजू ने कहा तभी काव्या वहा आयी और अर्जुन से कहा,”किसकी शादी मामू ?”
“तुम्हारी निधि मौसी की शादी”,जीजू ने कहा
“कब होगी ?”,काव्या ने ख़ुशी से भरकर कहा
“जल्दी ही होगी तब खूब इंजॉय करेंगे सब , है ना काव्या ?”,अर्जुन ने कहा तो काव्या ख़ुशी से उछल पड़ी और कहा,”येह येह निधि मौसी की शादी में मैं अपने स्कूल के फ्रेंड्स को भी बुलाऊंगी”
“हां हां बिल्कुल बुलाना”,अर्जुन ने काव्या के गाल खींचते हुए कहा।

अक्षत अपने ससुराल पहुंचा , उसके आने की खबर मीरा ने पहले ही सबको दे दी , सभी घरवाले अक्षत के स्वागत में खड़े थे। अक्षत सबसे मिला और फिर अंदर चला आया। उसकी नजरे बस मीरा को ढूंढ रही थी। कुछ देर बाद मीरा आयी हाथ में पकड़ी चाय अक्षत की और बढाकर कहा,”आपकी चाय”
मीरा के कजिन्स ने एक दूसरे की और देखा और मुस्कुराने लगे। अक्षत सबके साथ बैठकर बात-चीत करता रहा। रात का खाना सबने साथ ही खाया। खाना खाने के बाद अक्षत कुछ देर मीरा के चाचा चाची के साथ बैठा , कुछ देर अमर जी के साथ रहा और कुछ वक्त उसके कजिन्स के साथ रहा। मीरा के कजिन्स तो अक्षत से काफी ज्यादा इम्प्रेस थे। रात के 10 बज रहे थे। मार्च का महीना था लेकिन हल्की हल्की ठण्ड अभी भी जारी थी। मीरा नीचे सभी घरवालों के साथ बैठी थी अक्षत को उस से बात करने का मौका ही नहीं मिल रहा था। अक्षत छत पर जाने वाली सीढ़ियों की तरफ चला गया और छत पर चला आया। ऊपर आकर उसने मीरा को मेसेज किया।
मीरा के फोन पर अक्षत का मैसेज आया जिसमे लिखा था – छत पर आओ
मीरा बहाना बनाकर उठी और सीढ़ियों की तरफ चली आयी सीढिया चढ़ते हुए मीरा के होंठो पर मुस्कान तैर गयी , शादी से पहले भी अक्षत ऐसे ही अपनी मनमानी किया करता था। बीती यादें जहन में ताजा हो गयी मीरा मुस्कुराते हुए ऊपर छत पर चली आयी। अक्षत दिवार से पीठ लगाए खड़ा था मीरा को देखते ही उसने कहा,”शादी के बाद तुमसे मिलना और मुश्किल हो गया है मेरे लिए”
मीरा अक्षत के पास आयी और उसके गले लगते हुए कहा,”हमसे मिलने के लिए आपको किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है”
मीरा के गले लगते ही अक्षत की नाराजगी खत्म हो गयी और चेहरे पर सुकून के भाव उभर आए। आँखे मूंदे मीरा को गले लगाये वह ठंडी हवाओ को महसूस करता रहा।

Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30 Haan Ye Mohabbat Hai – 30

क्रमश – हाँ ये मोहब्बत है – 31

Read More – हाँ ये मोहब्बत है – 29

Follow Me On – facebook | instagram | youtube

Buy This Book Here – archanapublication

संजना किरोड़ीवाल

Haan Ye Mohabbat Hai
Haan Ye Mohabbat Hai
#haanYeMohabbatHai#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalsanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
हाँ ये मोहब्बत है – 29
next post
हाँ ये मोहब्बत है – 31

You may also like

हाँ ये मोहब्बत है – 50 (अंतिम भाग)

March 3, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 49

March 2, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 48

March 1, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 47

February 28, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 46

February 26, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 45

February 25, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 44

February 24, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 43

February 23, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 42

February 22, 2022

हाँ ये मोहब्बत है – 41

February 21, 2022

9 comments

Vaishali shirke February 8, 2022 - 1:15 pm

Pooja ek jariya thi jisse akshat ko sach pata chal jata lekin itni jaldi sare raaz nhi khul sakte ye bhi jante h hum, nice part

Reply
Kshmata February 8, 2022 - 1:26 pm

अब पूजा चली गई है, लेकिन ये तूफान से पहले की शांति है… जरूर मीरा को हर्ट करने के लिए कुछ प्लान होगा पूजा की बास का….

Reply
Advik February 8, 2022 - 1:37 pm

❤️❤️❤️as always sukoon 🤗😁❤️

Reply
Radhika February 8, 2022 - 1:52 pm

♥️♥️Beautiful part…♥️♥️

Reply
NIKKI SONI February 8, 2022 - 3:56 pm

Such a beautiful part 😍 ❤ 💕 💖 💗 ♥ 😍 ❤ 💕 💖 💗 ♥ 😍 ❤ 💕 💖 💗 ♥

Reply
Shruti goyal February 8, 2022 - 5:55 pm

Bahut khub ….bahut sundar….bahut maja aaya…..aur jis episode me….akshat meera ki conversation àa jaye ..to bas sukoon hi sukoon hai ….❤️❤️

Reply
Anu Garg February 8, 2022 - 7:47 pm

Kitna pyar hai dono mein😘😘😘😘

Reply
Purti rawat February 9, 2022 - 10:49 am

Such me part pdke face pe smile aa jati h

Reply
Kiran Tawri February 10, 2022 - 12:42 pm

Behtrarin part…puja to chali gai lekin akshat ko tension de gai….puja jitni sidhi banti h utni h nhi…meera or Akshat k pyar ko Nazar to lag gai h mona or Niharika ki…ab to ishwar hi inki raksha kre

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal