Sanjana Kirodiwal
Story

Love You जिंदगी – 31

by Story With Sanjana June 10, 2022
written by Story With Sanjana June 10, 2022 7 comments
3

Love You Zindagi – 31

Love You Zindagi - Season 2
Love You Zindagi – Season 2

अवि की बातो से रुचिका परेशान हो गयी और उसके पीछे आते हुए कहा,”तुम कहना चाह रहे हो कि मेरा प्यार झूठा है ?”
अवि रुका और रुचिका की तरफ पलटकर कहने लगा,”रूचि मैं बस तुम्हे ये समझाना चाहता हूँ कि अगर हमारी फीलिंग और हमारा प्यार किसी के लिए जेनुअन है तो हमे उस पर भरोसा भी करना होगा। महज माला के साथ खड़े होकर बात करने से तुमने ये कैसे मान लिया कि मोंटी तुम्हे धोखा दे रहा है या फिर उसका माला से अफेयर है। रूचि शादी ना एक बहुत ही नाजुक रिश्ता है और ये रिश्ता हमेशा भरोसे की नींव पर टिका होता है अगर इस रिश्ते में भरोसा ही नहीं होगा तो फिर ये बेकार है। हाँ मोंटी थोड़ा फ्लर्टी है लेकिन उसकी आँखों में मैंने हमेशा तुम्हारे लिए प्यार और परवाह देखी है”
“क्या तुम सच कह रहे हो ?”,रुचिका ने इमोशनल होते हुए कहा
रुचिका की मासूमियत और भोलापन देखकर अवि मन ही मन मुस्कुरा उठा और रुचिका के कंधो को थामकर कहने लगाम”अरे बाबा हाँ ! पता है आज सुबह ही वो मुझसे कह रहा था कि तुम उसके लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो,,,,,,,,,,,,,,,,आह्ह वो कौनसी पिक्चर है दिलवाले दुल्हनिया,,,,,,,,,,,,,,,,राज की कुछ,,,,,,,,,,,,,,!!”
“राज की सिमरन”,रुचिका ने एकदम से कहा
“हाँ हाँ वही राज की सिमरन उसने कहा वो अपनी लव स्टोरी का राज है तो तुम उस स्टोरी की सिमरन हो,,,,,,,,,,,,,,,अब तुम बताओ अगर मोंटी का किसी से अफेयर होता तो क्या वो मुझसे तुम्हारे बारे में इतनी रोमांटिक बातें करता,,,,,,,,,,नहीं ना , इसलिए मैं कहूंगा की अपने राज को एक मौका और दो सिमरन और जी लो अपनी जिंदगी और इस बार उसे थोड़ा टाइट पकड़कर रखना ताकि वह किसी माला वाला के पीछे ना जाये”,अवि ने रुचिका को समझाते हुए कहा
रुचिका ने सूना तो मोंटी के लिए उसका गुस्सा थोड़ा कम हो गया और उसने कहा,”तुम सही कह रहे हो मुझे भी मोंटी पर इस तरह से गुस्सा नहीं करना चाहिए था। मुझे उसे अब माफ़ कर देना चाहिए वो इस वक्त कहा मिलेगा ?”
“वो वहा पूल साइड में शाहरुख़ खान वाले पोज में अपनी सिमरन का इंतजार कर रहा है , जाओ जाकर धर लो उसे”,अवि ने अटपटा सा शब्द कहा तो रुचिका हंस पड़ी और अवि के गाल खींचते हुए कहा,”तुम बिलकुल नैना के जैसे बात करने लगे हो , पर तुम नैना से भी ज्यादा क्यूट हो मैं मोंटी से मिलकर आती हूँ”
रुचिका वहा से चली गयी तो अवि ने अपने फोन से नैना को फोन किया और कहा,”मैंने अपना काम कर दिया है अब आगे तुम सम्हाल लो रुचिका पूल साइड आ रही है”
“ओके बॉस”,कहकर नैना ने फोन काटकर जेब में रखा और मोंटी की तरफ चली आयी। नैना ने देखा मोंटी उजड़े चमन जैसी शक्ल बनाकर सीढ़ियों पर बैठा था नैना ने उसे उठाया और कहा,”मेरे साथ आओ”
“नैना मुझे अकेला छोड़ दो,,,,,,,,,,,,,,,,!!”,मोंटी ने उदासी भरे स्वर में कहा
“काहे ? ताकि तुम फिर से जाकर उस माला के साथ गुलु गुलु करो”,नैना ने मोंटी की तरफ देखकर कहा
“यार नैना बस कर ना कल से रुचिका को कन्विंस नहीं कर पा रहा और अब तू,,,,,,,,,,,,,,,तू मेरी दोस्त है या दुश्मन ?”,मोंटी ने चिढ़ते हुए कहा
“बेटा दोस्त हूँ इसलिए कह रही हूँ मेरे साथ चल”,नैना ने मोंटी को लगभग खींचते हुए कहा
नैना रुचिका के पहुँचने से पहले ही मोंटी को लेकर पूल के पास चली आयी। नैना मोंटी के सामने यहाँ वहा चक्कर काटते हुए कुछ बड़बड़ाने लगी
“पता नहीं पडोसी ने रुचिका से क्या कहा होगा ? आई ऍम स्योर उसने कुछ सीरियस बात ही की होगी क्योकि रोमांटिक तो उसके बस का नहीं है लेकिन कहा क्या है ? मोंटी के सामने उसे फोन भी नहीं कर सकती,,,,,,,,,,,,,,थोड़ी देर में रुचिका आती होगी उस से पहले कुछ सोच नैना , कुछ सोच ऐसे तो ये प्रॉब्लम सॉल्व नहीं होगी,,,,,,,,,,,,,,,आह रूचि को रोमांटिक चीजे ज्यादा पसंद है मोंटी ऐसा ही कुछ करे तो में बी रुचिका इम्प्रेस हो जाए लेकिन ऐसा क्या हो सकता है ?”,नैना ने बड़बड़ाना जारी रखा
“नैना , नैना तुम ये क्या कर रही हो ? क्या तुम्हारे दिमाग में फिर कोई खिचड़ी पक रही है ?”,मोंटी ने नैना को रोककर अपनी तरफ करके पूछा उसी पल नैना के दिमाग में आइडिआ आया और वह बड़ी सी स्माइल के साथ मुस्कुराई।
“क्या ?”,मोंटी ने हैरानी से कहा तो नैना ने मुस्कुराते हुए अपनी पलकों को झपकाया मोंटी समझ गया जरूर नैना कुछ उटपटांग ही सोच रही है इसलिए नैना को साइड करके कहा,”मैं ऐसा कुछ नहीं करने वाला आलरेडी मैं उसे बहुत कन्विंस कर चुका हूँ”
नैना फिर मुस्कुराई और कहा,”देख मोंटी जहा प्यार हो ना वहा 100 बार कन्विंस करना पड़े तो करो,,,,,,,,,,रुचिका तुम से बहुत प्यार करती है और तुझे उसे इस तरह से हर्ट करना नहीं चाहिए।”
“बताओ क्या करना है ?”,मोंटी समझ गया कि नैना अपनी बात मनवाये बिना उसका पीछा नहीं छोड़ेगी इसलिए अपने हाथो को बांधकर कहा
“अपने हाथ खोलो और एक बढ़िया सा पोज दो,,,,,,,,,,,,,लाईक शाहरुख़ खान जैसा,,,,,,,,,,,,,,रूचि जैसे ही तुझे देखेगी सिमरन की तरह दौड़ते हुए तेरी ओर आएगी और बैकग्राउंड में वो म्यूजिक बजेगा,,,,,टन टन टन टन टन टनन टन टन,,,,,,,,,!!”,नैना ने किसी फिल्म के डायरेक्टर की तरह मोंटी को सीन समझाते हुए कहा
“नैना तू डायरेक्टर क्यों नहीं बन जाती ? मतलब ऐसी क्रिटिकल सिचुएशन में तुझे ऐसे बकवास आइडियाज आते कहा से है ?”,मोंटी ने चिढ़ते हुए कहा
“तुझे ये भसड़ खत्म करनी है या नहीं ?”,नैना ने मोंटी को घूरकर थोड़ा गुस्से से पूछा
“करनी है लेकिन अपने तरीके से”,मोंटी ने लेकिन धीमी आवाज में कहा
“फिर तो बेटा जिंदगीभर तू यही करते रह जाएगा,,,,,,,,,,,,,,,,अबे समझ मेरी बात को लड़किया ना थोड़ी इमोशनल होती है वो छोटी छोटी बातो पर बहुत जल्दी रिएक्ट करती है और हर्ट भी हो जाती है , ऐसे में अगर उनके सामने कुछ ऐसा किया जाये जो उन्हें पसंद हो तो बात थोड़ी बन सकती है। अब रुचिका ठहरी रोमांटिक फुल फ़िल्मी टाइप,,,,,,,,,,,,उसे लगता है प्यार असल जिंदगी में भी वैसा ही है जैसा फिल्मो में दिखाते है वो इतनी सेंसेटिव है अगर तूने उसके लिए ऐसा कुछ किया भी न तो वो सब भूलकर तुझे माफ़ कर देगी और फिर तू भी तो चाहता है ना तेरे और उसके बीच सब ठीक हो जाए तो जैसा मैंने कहा वैसा कर,,,,,,,,,,,,,,,,,,ज्यादा दिमाग मत लगा,,,,,,,,,,,,,,,,लगता है रूचि आ रही है मै वहा साइड में चली जाती हूँ वरना उसे लगेगा ये सब मेरा प्लान है”,नैना ने साइड में जाते हुए कहा
“नैना ये तेरा ही प्लान है”,मोंटी ने कहा
“बकैती ना कर वरना मार खायेगा,,,,,,,,,,,,,रुचिका को इम्प्रेस किये बिना वापस आया ना तो यही गोआ के किसी समंदर में तुझे धक्का दे दूंगी घरवालों को तेरी लाश भी नहीं मिलेगी समझा”,नैना मोंटी को धमकी देकर वहा से चली गयी।
रुचिका लॉन से होकर जैसे ही पूल की तरफ जाने लगी उसे मोंटी वहा दिखाई दिया। रुचिका को देखते ही मोंटी को नैना की बात याद आ गयी और सहसा ही उसने अपने हाथ शाहरुख़ खान वाली स्टाइल में फैला लिए हालाँकि इस वक्त वो गरीबो का शाहरुख़ खान लग रहा था लेकिन रुचिका ने जैसे ही मोंटी को ये करते देखा उसके कानो में DDLJ वाली गिटार की धुन बजने लगी और वह फूल स्लो मोशन में सिमरन बनकर अपने राज यानी मोंटी की तरफ दौड़ पड़ी। मोंटी इस बेकार आइडिआ के लिए मन ही मन नैना को कोस रहा था रुचिका दौड़ते हुए आयी और मोंटी के गले लगी। मोंटी ने महसूस किया बस उसकी जान जाने ही वाली है क्योकि शादी के बाद रुचिका पहले से थोड़ा भारी जो हो गयी थी।
“आई लव यू,,,,,,,,,,,,,,तुम ही मेरे रियल हीरो हो मोंटी”,रुचिका ने मोंटी को अपनी बांहो में कसते हुए कहा
“आई आई लव यू टू”,मोंटी के गले से मुश्किल से निकला और वह जैसे ही पीछे खिसका रुचिका को साथ लेकर पूल के पानी में जा गिरा।

उधर नैना पूल साइड से निकलकर अवि की तरफ आयी तो देखा अवि किसी से फोन पर बात कर रहा था। नैना इंतजार करने लगी अवि ने जैसे ही फोन रखा नैना ने पीछे से उसके कंधो पर झूलते हुए कहा,”ओह्ह्ह पडोसी तुम कितने जीनियस हो यार तुमने एक ही बार में उन दोनों की प्रॉब्लम सॉल्व कर दी,,,,,,,,,,,,,थैंक्यू सो मच आई लव यू”
“अब खुश हो ?”,अवि ने नैना को अपने कंधो पर उठाये हुए पूछा तो नैना नीचे उतरी और अवि के सामने आकर कहा,”हाँ बहुत ज्यादा,,,,,,,,,,,,,,रूचि को अपसेट देखकर मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था लेकिन अच्छा लग रहा है,,,,,,,,,,!!”
“तुम कितनी अलग हो ना नैना अपने दोस्तों के लिए तुम कुछ करोगी है ना ?”,अवि ने मुस्कुराते हुए कहा
“मेरे दोस्त मेरी लाइफ का सबसे खूबसूरत हिस्सा है , इन्ही की वजह से तो ये लाइफ स्टोरी इतनी अमेजिंग है। मैं बस हमेशा इन सबको खुश देखना चाहती हूँ”,नैना ने अपनी बड़ी बड़ी पलकें झपकाते हुए कहा
“और मैं तुम्हे,,,,,,,,,,,,,,,,,तुम हंसती मुस्कुराती कितनी प्यारी लगती हो पर जब गुस्से में होती हो तो,,,,,,,,,,,,,अच्छी नहीं लगती”,अवि ने नैना की तरफ देखते हुए कहा तो नैना उसके थोड़ा पास आयी और उसकी शर्ट के बटन से खेलते हुए कहा,”पडोसी क्या तुम्हे पता है हमारी हंसी और मुस्कराहट सबके लिए हो सकती है लेकिन हमारा गुस्सा किसी खास के लिए ही होता है”
“तुम्हारे कहने का मतलब है मैं तुम्हारे लिए ख़ास हूँ ?”,अवि ने नैना की आँखो में देखते हुए कहा
“ऑफकोर्स,,,,,,,,,,,,,,अब क्या तुम्हारे नाम का टैटू करवा लू ?”,नैना ने अपनी आँखों को बड़ा करते हुए कहा
“उसकी जरूरत नहीं है नैना तुमने बोल दिया काफी है , वैसे मैं देख रहा हूँ धीरे धीरे तुम सुधर रही हो,,,,,,,,,,,,,,मतलब पड़ोसन से वाइफ बनने की कोशिश की जा रही है”,अवि ने नैना को अपनी बांहो में भरते हुए कहा
“मैं आलरेडी तुम्हारी वाइफ हूँ और खबरदार मुझे पड़ोसन कहकर बुलाया तो”,नैना ने कहा तो अवि हसने लगा।
“अब हसना बाद में और मेरे साथ चलो”,नैना ने अवि का हाथ पकड़कर उसे ले जाते हुए कहा
“अब हम कहा जा रहे है ?”,अवि ने नैना के साथ आते हुए पूछा
“अरे वो है ना जिसने ये कहानी लिखी है , उसे देखकर तो लगता है जैसे उसे मुझसे कोई पर्सनल दुश्मनी हो मतलब एक साथ इतनी भसड़ लिख दी है ना उसने मेरी जिंदगी में कि क्या कहू ? उस से तो मैं बाद में हिसाब किताब बराबर करुँगी पहले चलकर सार्थक और शीतल का कुछ करते है,,,,,,,,,,,रुचिका और मोंटी के बीच तो सब ठीक हो चुका अब उनकी बारी”,नैना ने शीतल के कमरे की ओर जाते हुए कहा तो अवि ने उसे अंदर जाने ही नहीं दिया और रुककर अपनी तरफ करके कहा,”तुम्हारे पास कोई प्लान है ?”
“आह्ह नहीं”,नैना ने सोचते हुए कहा
“तुम्हे लगता है तुम ऐसे सीधे जाकर उन दोनों से कुछ कहोगी और वो मान जायेंगे,,,,,,,,,,,,,,,,,नैना शादी के बाद तुम्हारे दिमाग को जंग लग गया है वैसे तुम चाहो तो जीनियस की राय ले सकती हो”,अवि ने थोड़ा इतराते हुए कहा
“राय क्या तुम्हे तो मैं पूरा इस्तेमाल करने वाली हूँ पडोसी,,,,,,,,,,,,,,,मेरे दिमाग में एक बहुत अच्छा आइडिआ आया है और आई ऍम स्योर कि ये पक्का काम करेगा,,,,,,,,,,,,,,,,चलो मेरे साथ”,नैना वापस जाने के लिए आगे बढ़ गयी
“अब तुम क्या करने वाली हो ?”,अवि ने नैना के साथ आते हए पूछा क्योकि उसे फिर किसी गड़बड़ का आभास हो रहा था।
“रिलेक्स पडोसी जस्ट वेट एंड वाच तुम्हारी नैना अब इन सबकी नैया कैसे पार लगाती है ?”,नैना ने अवि की तरफ पलटकर कहा
“और हमारी नैया का क्या जो अभी तक किनारे ही खड़ी है ?”,अवि ने एकदम से कहा
“मैं सोच रही हूँ नाविक बदल लू”,नैना ने शरारत से कहा
“बदमाश लड़की तुम्हे तो मैं,,,,,,,,,,,,,,,,ए नैना रुको तुम मुझसे ऐसे बात नहीं कर सकती,,,,,,,,,,,,,,,,,रुको कहा भाग रही हो ?,,,,,,,,,,,,,,,!”,कहते हुए अवि नैना के पीछे भागने लगा और नैना हँसते मुस्कुराते उसके आगे। भागते भागते नैना के सर में दर्द उठा और उसका सर हल्का सा चकराया। नैना रुक गयी तो अवि उसके पास आया और हाँफते हुए कहा,”हाह कितना तेज भागती हो तुम नैना तुमने मुझे थका दिया”
नैना का सारा ध्यान अभी भी अपने सर दर्द पर था और वह उस पर काबू पाने की कोशिश कर रही थी। अवि नैना के सामने आया तो उसकी आँखों में बेचैनी के भाव उभर आये और चेहरे से हंसी गायब हो गयी। उसने नैना के नाक को अपने अंगूठे से छूकर देखा तो पाया की नैना के नाक से खून बह रहा है। अवि ये देखकर थोड़ा घबरा गया और कहा,”नैना ये ? तुम ठीक हो ना ? ये कैसे हुआ ?”
नैना ने साँस खींचा और अपने नाक को उंगलियों से कुछ देर बंद किया और कहा,”पडोसी कुछ भी नहीं ये नार्मल है , वो एकदम से भागने की वजह से शायद नकसीर हुआ है,,,,,,,,,,,,,,,मैं बिल्कुल ठीक हूँ”
“नैना हम डॉक्टर के पास चलते है”,अवि ने घबराये स्वर में फिर कहा
“पडोसी तुम कुछ ज्यादा ही परेशान हो रहे हो,,,,,,,,,,,,,मैं बिल्कुल ठीक हूँ ये बस नार्मल है , मुझे बहुत बार होता है ऐसा,,,,,,,,,,,,,,अब चलो चलते है मुझे सार्थक और शीतल के लिए प्लानिंग भी करनी है”,नैना ने खुद को नार्मल दिखाते हुए कहा जबकि अंदर ही अंदर वह खुद भी थोड़ा डरी हुयी थी। अवि को सोच में डूबा देखकर नैना ने उसकी बांह थामी और कहा,”चलो ना पडोसी”
“हाँ चलो”,कहते हुए अवि नैना के साथ चल पड़ा और मन ही मन खुद से कहने लगा,”आई हॉप ये सब नार्मल ही हो नैना पर पता नहीं क्यों मन बहुत घबरा रहा है ? लग रहा है जैसे तुम किसी परेशानी में हो और उसे मैं नहीं देख पा रहा हूँ। घर जाते ही सबसे पहले हम डॉक्टर के पास चलेंगे मैं तुम्हे ऐसे हाल में नहीं देख सकता,,,,,,,,,,,,,,,,,,सच तो ये है कि मैं तुम्हे खोना नहीं चाहता नैना,,,,,,,,,,कभी नहीं”
अवि के साथ चलते हुए नैना भी मन ही मन कहने लगी,”ये सब मेरे साथ क्या हो रहा है ? क्या वाकई में मैं बीमार हूँ ? पडोसी मुझे देखकर कितना घबरा गया अगर सच में मुझे कोई बीमारी हुई तो,,,,,,,,,,,,,,कोई भयानक बीमारी जिसके बाद पडोसी मुझे छोड़ दे,,,,,,,,,,,,,आहह नहीं ये काफी पेनफुल है मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहना चाहती हूँ पडोसी मैं नहीं चाहूंगी तुम्हे इस बारे में कुछ पता चले,,,,,,,,,,,,,मुझे तुम्हारे सामने नार्मल रहना होगा”
कुछ तो था जो नैना अवि के साथ साथ बाकि सब से छुपा रही थी।

Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31Love You Zindagi – 31

क्रमश – Love You Zindagi – 32

Read More – Love You जिंदगी – 30

Follow Me On – instagram | facebook | youtube

संजना किरोड़ीवाल

Love You Zindagi - Season 2
Love You Zindagi – Season 2
#hindiLoveStory#Love-You-Jindgi#Lovestory#LoveYouZindagiSeason2#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Love You जिंदगी – 30
next post
Love You जिंदगी – 32

You may also like

Manmarjiyan Season 4 – 18

February 18, 2026

Love You जिंदगी – 4

February 5, 2025

Haan Ye Mohabbat Hai – 45

September 25, 2024

मैं तेरी हीर – 8

September 23, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 31 ( Love...

September 3, 2024

हाँ ये मोहब्बत है – 24

August 27, 2024

पाकिजा – एक नापाक जिंदगी 37

June 12, 2024

रांझणा – 40

December 25, 2023

A Woman

September 27, 2023

Who is Next ? – 5

August 11, 2023

7 comments

NIKKI SONI June 10, 2022 - 11:44 am

Naina ko koi bimari ho gai kya?

Reply
Kshmata June 10, 2022 - 11:47 am

प्लीज संजना जी…नैना को ठीक रखना…नैना इस कहानी की जान है…और अगर वो ही ना हो कहानी में तो कहानी ही बेकार हो जाएगी… प्लीज संजना जी…

Reply
Preeti June 10, 2022 - 11:48 am

Naina ko ek Baar doctor ko dikha Lena chahiye

Reply
Seema srivastava June 10, 2022 - 12:17 pm

Very nice

Reply
Bindu Smiley June 10, 2022 - 3:27 pm

Avi aur Naina ka plan kam kargaya Ruchika aur Moti ki misunderstanding dur ho gayi ab dekhte naina ne sheetal aur sarthak be bich sab kaise sortout karti hai woh bi avi ki help se aur kya sach me Naina bimar hai…….

Reply
Priyanka Kapoor June 10, 2022 - 10:10 pm

Ab ye kya nai bhasad hai??? Naina ko kuch nai hona chahiye plz wo to story ki aan baan aur shaan hai…. Abi to bechari ko life shuru hui thi uspar uski bimari ki bhasad.. plz koi aur twist dijiye 🙏🙏

Reply
Sushma June 13, 2022 - 11:13 am

Nice story

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal