Sanjana Kirodiwal
Story

A Broken Heart – 32

by Story With Sanjana February 22, 2023
written by Story With Sanjana February 22, 2023 6 comments
2

A Broken Heart – 32

A Broken Heart
A Broken Heart

A Broken Heart – 32

अपने पीछे छुपी जिया को सामने कर ईशान ने कहा,”मैं यहाँ रहूंगा ? सीरियसली ?”
“क्यों इस जगह में क्या बुराई है ? इसे बस थोड़ा साफ करने की जरूरत है,,,,,,,,,,,,,,,वैसे भी इस पुरे शहर में तुम्हे बिना किराये का कोई घर नहीं मिलेगा।”,जिया ने अपने कंधे उचकाते हुए कहा तो ईशान सोच में पड़ गया। इस वक्त ईशान के पास इतने पैसे नहीं थे जिस से वह घर का किराया चुका सके ना ही उसके पास कोई नौकरी थी। जिया की बात मानने के अलावा ईशान के पास कोई दुसरा रास्ता नहीं था।


“ठीक है लेकिन मैं इसकी सफाई अकेले नहीं करूंगा,,,,,,,,,,!!”,ईशान ने जिया की तरफ देखकर कहा
“तो ?”,जिया ने चौंककर कहा
“तो क्या तुम भी इसमें मेरी हेल्प करोगी”,कहते हुए ईशान ने जिया का हाथ पकड़ा और उसे अंदर ले आया।
वो एक बड़े कमरे का छोटा सा घर था जिसमे किचन प्लेटफॉर्म के साथ साथ अटैच बाथरूम भी था।

घर खाली था और काफी दिनों से बंद पड़ा था इसलिए फर्श और दीवारों पर धूल जम चुका था। जिया ने पुरे घर का जायजा लिया और कहा,”इसे साफ करते करते एक हफ्ता लग जाएगा”
“क्या तुमने कभी घर की सफाई की है ?”,ईशान ने पूछा
“अह्ह्ह्ह नहीं मैंने कभी नहीं किया , बल्कि जिस घर में मैं और सोफी रहते है वहा की सफाई भी सोफी ही करती है।”,जिया ने मासूमियत से कहा


“हम्म्म्म सीख जाओगी वो वहा पड़ा झाड़ू उठाओ और मेरे साथ काम पर लग जाओ।”,ईशान ने लगभग जिया को आर्डर देते हुए कहा
“लेकिन मुझे तो रेस्त्रो जाना होगा न,,,,,,,,,,,,,,,,,,हम ये छुट्टी वाले दिन कर लेंगे।”,कहते हुए जिया ने जैसे ही जाना चाहा ईशान ने अपना हाथ आगे कर उसे रोक दिया और कहा,”तुमने कहा था तुम मेरी हेल्प करोगी।”
“हाँ मैं तैयार हूँ लेकिन अभी तो मुझे रेस्त्रो जाना होगा न मैं शाम में पक्का आ जाउंगी,,,,,,,,,,,आई प्रॉमिस तब तक तुम थोड़ी सफाई कर सकते हो।”,जिया ने ईशान को समझाते हुए कहा


“ओके ! मैं कर लूंगा तुम्हे अपने काम पर जाना चाहिए,,,,,,,,,,,,,,!!”,ईशान ने कहा वह बस जिया को परेशान करने के लिए सफाई का बोल रहा था
“हम फिर मिलेंगे,,,,,,,,,,,,,,अपना ख्याल रखना।”,जिया ने हाथ हिलाते हुए कहा
जिया जैसे ही दरवाजे तक पहुंची ईशान ने कहा,”जिया,,,,,,,,!!”
ईशान के मुँह से अपना नाम सुनकर जिया मुस्कुरा उठी और पलटकर अपनी भँवे उचकाई तो ईशान ने बड़े प्यार से कहा,”घर ढूंढने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।”


जिया ने सूना तो उसके मन में तितलियाँ सी उड़ने लगी। वह प्यारभरी नजरो से एकटक ईशान को देखने लगी। ईशान भी जिया को देखते रहा। कुछ देर बाद जिया को होश आया और उसने मन ही मन खुद से कहा,”ओह्ह्ह्ह अगर ये मुझे ऐसे ही देखता रहा तो मुझे इस से प्यार हो जायेगा।”
जिया ने अपना सर झटका और कहा,”तुम यहाँ सिर्फ एक महीना फ्री में रह सकते हो इसके बाद तुम्हे किराया देना होगा।”


ईशान मुस्कुराया और कहा,”हम्म्म ठीक है। अब तुम्हे जाना चाहिए।”
“हाँ मैं चलती हूँ बाय”,कहकर जिया जल्दी से वहा से निकल गयी और ईशान घूमकर उस घर को देखने लगा।
जिया रेस्त्रो चली गयी और ईशान घर की सफाई करने लगा। ईशान को घर का काम करने की आदत थी इसलिए उसे सफाई करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई बल्कि उसने बहुत अच्छे से घर को साफ किया। दोपहर होने को आयी ईशान को अब भूख लगने लगी थी वह खाने के बारे में सोचकर बाहर चला आया।

उसके पास थोड़े पैसे अभी भी थे ईशान ने कुछ हल्का फुल्का खाने का सोचा और जैसे ही बाहर जाने लगा। जिया का स्कूटर आकर रुका। जिया को इस वक्त वहा देखकर ईशान ने पूछा,”तुम यहाँ ?”
“मुझे लगा तुम्हे भूख लगी हो इसलिए मैं तुम्हारे लिए ये खाना ले आयी। तुम्हे अभी बहुत काम करना है इसलिए ताकत की जरूरत पड़ेगी , इसे खाओ और काम पर लग जाओ,,,,,,,,,,,,,मैं चलती हूँ मुझे और भी डिलीवरी करनी है।”,जिया ने बैग से एक डिब्बा निकालकर ईशान की तरफ बढ़ाते हुए कहा


ईशान ने डिब्बा लिया वह जिया से कुछ कहता इस से पहले ही जिया वहा से चली गयी। ईशान डिब्बा लेकर अंदर चला आया उसने उसे खोलकर देखा उसमे कुछ सेंडविच और नूडल्स रखे थे। ईशान ने खाना खाया और थोड़ी देर आराम करने के लिए लेट गया लेकिन उसे नींद आ गयी।

रेस्त्रो में काम ना होने की वजह से जिया जल्दी वहा से निकल गयी। वैसे भी उसे ईशान से मिलने की जल्दी थी। रास्ते में उसने एक बन सेंडविच भी ले लिया और ईशान के पास पहुंची। जिया ने देखा घर के बाहर ईशान नहीं है और काफी शांति भी है। उसने अपना साइकिल साइड में लगाया और अंदर चली आयी। जिया ने देखा ईशान बेपरवाह सा सो रहा है। जिया ने देखा घर पहले से ज्यादा साफ दिखाई दे रहा था। वह ईशान के पास आयी और घुटनो के बल बैठ गयी।


“ये तो सो रहा है क्या मुझे इसे जगाना चाहिए ? अह्ह्ह नहीं अगर इसे नींद से जगाया तो कही ये गुस्सा ना हो जाये लेकिन मुझे इसे ऐसे सोते रहने देना भी नहीं चाहिए। एक काम करती हूँ मैं इसे उठा ही देती हूँ।”,खुद में बड़बड़ाते हुए जिया ने ईशान की बाँह को धीरे से थपथपाया लेकिन ईशान शायद गहरी नींद में था इसलिए वह सोता रहा।


“ये तो जाग ही नहीं रहा मुझे फिर से कोशिश करनी चाहिए।”,जिया ने कहा और एक बार फिर ईशान का हाथ थपथपाया। इस बार ईशान थोड़ा सा कुनमुनाया और आँख मसलते हुए जैसे ही उठा जिया को वहा देखकर हैरानी से कहा,”तुम यहाँ क्या कर रही हो ?”
“हाह तुम कितने बुरे हो , मैंने तुम्हारे लिए घर ढूंढा और तुम मुझसे ही पूछ रहे हो मैं यहाँ क्या कर रही हूँ ?”,जिया ने हैरानी से कहा


ईशान उठकर बैठ गया और सब याद करने की कोशिश करने लगा। अगले ही पल उसे सब याद आया और उसने कहा,”माफ करना वो ज़रा मेरी आँख लग गयी थी। तुम यहाँ कब आयी ?”
“बस अभी कुछ देर पहले जब तुम सो रहे थे। तुमने घर को काफी अच्छे से साफ कर दिया है लेकिन अभी इसे ठीक से ज़माने की जरूरत है। अगर हम इसकी दीवारों पर पेंट कर दे तो ये कितना अच्छा हो , और इस फर्श पर कार्पेट लगा दे तो ये नया लगने लगेगा और

इस खिड़की पर गुलाबी फूलो वाले परदे हो और यहाँ , यहाँ तुम अपना बेड लगना जिस से खिड़की से सूरज की रौशनी सीधा तुम्हारे बेड पर आएगी और यहाँ किचन एरिया में तुम अपना खाने का सामान रखना और यहाँ इस रेंक में अपने कपडे,,,,,,,,,,,,,,,,,तब ये और भी अच्छा लगेगा।”,जिया ने कमरे में घूमते हुए कहा


ईशान ने सूना तो थोड़ा उदास हो गया और कहा,”मेरा सब सामान लैंडलॉर्ड ने अपने पास रख लिया और कहा कि जब तक मैं उसका किराया नहीं चुका देता तब तक वो उसे अपने पास ही रखेगा। मैं अभी उसका किराया नहीं चुका सकता और नया सामान खरीदने के लिए फ़िलहाल मेरे पास पैसे नहीं है।”


जिया ने सूना तो उसने महसूस किया ईशान इस वक्त कितने बुरे हालातो से लड़ रहा है। वह ईशान के पास आयी और उसके सामने बैठते हुए कहा,”तुम चाहो तो मैं तुम्हे कुछ पैसे दे सकती हूँ जिस से तुम अपना किराया दे सको।”
“नहीं जिया तुम पहले ही मेरी काफी मदद कर चुकी हो। मैं तुम से पैसे नहीं ले सकता।”,ईशान ने कहा


“तो फिर तुम्हे जॉब करना चाहिए जिस से तुम कुछ पैसे कमा सको।”,जिया ने कहा
“मैं करना चाहता हूँ लेकिन इस वक्त कोई भी कम्पनी इतनी जल्दी मुझे जॉब नहीं देगी। मैंने कुछ कम्पनीज में अपना रिज्यूम भेजा भी है देखते है कब उनका जवाब आता है।”,ईशान
“हम्म्म्म जब तक जॉब नहीं मिलता तुम कोई और छोटा मोटा काम कर लो।”,जिया ने फिर कहा


“फिलहाल के लिए मेरे पास वो भी नहीं है।”,ईशान ने हताश होकर कहा
“अगर तुम चाहो तो मिस्टर दयाल के रेस्त्रो में काम कर सकते हो।”,जिया ने कहा
“मिस्टर दयाल ?”,ईशान ने पूछा
“मैं जिस रेस्त्रो में काम करती हूँ उसके मालिक है वो बहुत अच्छे इंसान है अगर मैं उनसे कहूँगी तो वो तुम्हे जरूर वहा काम करने की परमिशन दे देंगे।”,जिया ने खुश होकर कहा


“आर यू स्योर ? वैसे मुझे वहा क्या काम करना होगा ?”,ईशान ने झिझकते हुए पूछा क्योकि एक सॉफ्ट वेयर इंजिनियर होने के बाद एक रेस्त्रो में काम करना उसे थोड़ा कम अच्छा लग रहा था लेकिन अभी उसकी मज़बूरी थी
“ज्यादा कुछ नहीं बस किचन में सोफी के साथ मिलकर तुम्हे ऑर्डर्स तैयार करने होंगे , तुम कर लोगे ना ?”,जिया ने कहा


ईशान ने जब सूना कि उसे एक कूक का काम करना है तो उसका दिल किया वह मना कर दे लेकिन बाद में उसे अपना ख्याल आया इसलिए उसने हाँ कह दी। जिया ने सूना तो ख़ुशी से उसका चेहरा खिल उठा। वह तो ये सोचकर ही खुश थी कि अब ईशान का चेहरा उसे रोज देखने को मिलेगा। उसे खोये हुए देखकर ईशान ने उसके सामने चुटकी बजाकर कहा,”हेलो कहा खोयी हो ?”


“अह्ह्ह कही नहीं , मेरे पास तुम्हारे लिए कुछ है,,,,,,,,,,,,,टाडा हमारा फेवरेट बन सैंडविच”,जिया ने बैग से सेंडविच निकालते हुए कहा
“हमारा ?”,ईशान ने जिया की तरफ देखकर पूछा 

“मुझे लगा मेरी तरह तुम्हे भी ये पसंद होगा। अगर तुम नहीं खाना चाहते तो मैं इसे अकेले खा सकती हूँ।”,जिया ने कहा तो ईशान ने उसके हाथ से सेंडविच लिया और आधा तोड़कर जिया की तरफ बढ़ा दिया। जिया मुस्कुरायी और आधा सेंडविच लेकर खाने लगी। खाते खाते वह ईशान को मिस्टर दयाल के रेस्त्रो के बारे मे बता रही थी।

सेंडविच पर लगा चीज जिया के गाल पर लग गया जिसका ध्यान उसे नहीं रहा। ईशान की नजर पड़ी तो उसने इशारा किया लेकिन जिया तो ठहरी जिया उसे इशारे कहा समझ आते उसने अपनी भवें उचकाई। ईशान ने अपना हाथ जिया की तरफ बढ़ाया और उसके गाल पर लगी चीज हटा दी। मुँह में खाया निवाला जिया के मुँह में रह गया।

वह एकटक ईशान को देखने लगी और फिर एकदम से नजर हटाकर कहा,”यहाँ पानी सिर्फ 5 से 6 के बीच आता है जल्दी खाओ फिर हमे पानी भी भरना है।”
“व्हाट अब क्या मुझे ये सब भी करना होगा ?”,ईशान ने उठते हुए कहा


“हाँ बिल्कुल ! ओह्ह्ह याद आया तुमने कभी मिडिल क्लास जिंदगी नहीं ना शायद इसलिए तुम्हे ये अजीब लग रहा है पर कोई नहीं मैं तुम्हारी हेल्प कर दूंगी।”,जिया ने कहा और ईशान के साथ घर से बाहर चली आयी। घर के दरवाजे के पास ही पानी का नल था। जिया की मदद से ईशान ने पीने और नहाने का पानी एक बाल्टी में भरा और लाकर अंदर रख दिया। जिया कुछ देर ईशान के साथ रुकी और फिर उसे सुबह रेस्त्रो आने का बोलकर चली गयी।

अगले दिन ईशान मिस्टर दयाल के रेस्त्रो पहुंचा। जिया वही थी उसने ईशान को देखा तो उसके पास चली आयी और कहा,”मिस्टर दयाल वहा है अपने केबिन में तुम्हे जाकर उनसे बात करनी चाहिए। आल द  बेस्ट।”
“थैंक्स !!”,ईशान ने कहा और मिस्टर दयाल के केबिन में चला गया। ईशान का नॉलेज और पर्सनालिटी देखकर मिस्टर दयाल ने उसे काम पर रख लिया।


जिया केबिन के बाहर दरवाजे से कान लगाए अंदर की बाते सुनने की कोशिश कर रही थी। बाहर आने के लिए ईशान ने जैसे ही दरवाजा खोला जिया अंदर आ गिरी और ये देखकर मिस्टर दयाल ने कहा,”सी ईशान इसलिए मैंने तुम्हे यहाँ नहीं रखा , अगर तुम इसके साथ रहोगे तो थोड़े दिनों में इसके जैसे हो जाओगे,,,,,,,,,,,,,,,जिया तुम इस वक्त यहाँ क्या कर रही हो ?”


“क्या आपने इसे काम पर नहीं रखा है ? ओह्ह्ह मिस्टर दयाल आप ऐसा कैसे कर सकते है ? क्या सच में आपको अच्छे इंसान की परख नहीं है,,,,,,,,,,,,,,,,,,वैसे देखा जाये तो आपका रेस्त्रो इतना भी कुछ ख़ास नहीं था लेकिन ये यहाँ काम करने को तैयार हो गया और आप कह रहे है आप इसे यहाँ,,,,,,,,,,,!!”,जिया आगे कहती इस से पहले ही ईशान ने उसके मुंह पर हाथ रखा और उसे वहा से ले जाते हुए कहा,”आई ऍम सॉरी सर इसकी तरफ से मैं माफ़ी चाहता हूँ , मैं आज शाम में आ जाऊंगा। थैंक्यू !”


“हम्म्म ठीक है। !”,मिस्टर दयाल ने कहा  
ईशान जिया को लेकर बाहर आया और अपना हाथ उसके मुँह से हटाते हुए कहा,”तुम कुछ भी बोलने से पहले अपना दिमाग इस्तेमाल क्यों नहीं करती ?”
“लेकिन मिस्टर दयाल ने कहा कि वो तुम्हे यहाँ नहीं रखेंगे,,,,,,,,,,,!”,जिया ने ईशान की तरफ देखते हुए कहा


“हाँ उन्होंने ठीक कहा , उन्होंने मुझे इस रेस्त्रो के बजाय अपने बार में जॉब दी है और मुझे लगता है वो इस रेस्त्रो में खाना बनाने से तो काफी बेहतर है।”,ईशान ने कहा
”लेकिन तुम यहाँ काम क्यों नहीं कर सकते ?”,जिया ने उदास होकर कहा
“मैं यहाँ काम करूंगा तो तुम अपना काम ठीक नहीं कर पाओगी और जरूर कोई न कोई गड़बड़ करोगी।”,ईशान ने जिया के ललाट पर धीरे से मारकर कहा और वहा से चला गया


“क्या तुम्हे भी मैं पागल और बेवकूफ लगती हूँ ?”,जिया ने चिल्लाकर ऊँची आवाज में पूछा
ईशान चलते चलते रुका मुस्कुराया और पलटकर कहा,”पहले लगती थी,,,,,,,,,,,,,,,,,!!”
जिया ईशान की कही बात समझ पाती इस से पहले ही ईशान वहा से चला गया। जिया वही खड़े होकर ईशान की कही बात के बारे में सोचने लगी।

कुछ देर बाद मिस्टर दयाल अपने केबिन से बाहर आये उन्होंने जिया को देखा तो उसके पास आये और कहा,”क्या तुम्हारे आज के आर्डर कम्प्लीट हो चुके है ?”
“हाह,,,,,,,,,,,,,,,,,नहीं , नहीं मैं अभी लेकर जाती हूँ।”,जिया ने कहा और जाते जाते लड़खड़ाई जिसे देखकर मिस्टर दयाल ने कहा,”अरे देखकर , पता नहीं इस लड़की का क्या होगा ?”

ईशान को मिस्टर दयाल के नए बार में काम मिल गया था। शाम में ही वह बार पहुंचा और अपना इंट्रो देकर काम में लग गया। हालाँकि उसे ये काम करना अच्छा नहीं लग रहा था लेकिन फ़िलहाल उसे पैसो की जरूरत थी। बार काउंटर के दूसरी तरफ कप्यूटर के सामने बैठा बिलिंग कर रहा था तभी एक जानी पहचानी आवाज ईशान के कानो में पड़ी,”हे एक्सक्यूज मी टू ड्रिंक प्लीज”


ईशान ने देखा ड्रिंक सर्व करने वाला लड़का वहा नहीं है तो वह उठा और खुद की ड्रिंक बनाने लगा। ईशान ने सामने खड़े लड़के लड़की पर ध्यान भी नहीं दिया और बस अपने काम में लगा रहा। ड्रिंक तैयार कर ईशान ने उन्हें काउंटर पर रखा और कहा,”योर ड्रिंक सर,,,,,,,,,,,,!!”
“ओह्ह्ह थेंक्यू !”,नशे में धुत लड़के ने कहा ईशान ने जैसे ही उसे देखा हैरान रह गया


सामने खड़ा लड़का देवांश था और इस वक्त वह नशे में धुत था , उसके साथ खड़ी लड़की माया है बल्कि कोई और है ये देखकर ईशान को थोड़ा और अजीब लगा लेकिन उसने कुछ नहीं कहा और वापस अपने काम में लग गया लेकिन माया के बारे में सोचकर उसे बुरा लग रहा था और ऐसा क्यों था ईशान नहीं जानता था ?

A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32A Broken Heart – 32

क्रमश -A Broken Heart – 33

Read More – A Broken Heart – 31

Follow Me On – facebook | youtube

संजना किरोड़ीवाल

A Broken Heart
A Broken Heart
A Broken Heart
A Broken Heart
#ABrokenHeart#Banaras#heartbroken#hearttouching#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
A Broken Heart – 31
next post
A Broken Heart – 33

You may also like

Manmarjiyan Season 4 – 18

February 18, 2026

Love You जिंदगी – 4

February 5, 2025

Haan Ye Mohabbat Hai – 45

September 25, 2024

मैं तेरी हीर – 8

September 23, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 31 ( Love...

September 3, 2024

हाँ ये मोहब्बत है – 24

August 27, 2024

पाकिजा – एक नापाक जिंदगी 37

June 12, 2024

रांझणा – 40

December 25, 2023

A Woman

September 27, 2023

Who is Next ? – 5

August 11, 2023

6 comments

Preeti February 22, 2023 - 1:37 pm

Bhut hi khoobsurat part tha ma’am

Reply
Isha February 22, 2023 - 4:00 pm

Hein…..😱😱Devansh bhi Maya ko dhoka de raha hai…..ho skta hai baat kuch or ho….,🤔🤔
Ishaan or Jiya #Ishiyaa♥️😘

Reply
Bindu Neriya February 22, 2023 - 5:43 pm

Jiya ne Ishaan ki bahut help ki pehle usse rehne ke liye ghar dhoonta phir usse Mr.Dayal se kehkar job bi dilwadi…Ishaan Devansh ko kisi aur ladki ke saath dekhar hairon hua… kya Devansh bi Maya ko dhoka de raha jaise usne Ishaan ko diya tha..per Ishaan ko bura kyu lag raha aaj uski jo hi halat hai kahi na kahi Maya bi jimedhar hai..

Reply
Mansi soni February 22, 2023 - 5:56 pm

Jiya or ishan ki chemistry achhi ban rhi…😊✨

Dekha jaye to maya or devansh dono ek jese h cheater….

Reply
NIKKI SONI February 22, 2023 - 10:35 pm

Jiya ne Ishan ki har bar madad ki h par ye maya nam ki bla isi bhi Roop e uske samne aa jati h

Reply
Kshmata February 23, 2023 - 9:47 am

Jiya kitni smart hai….

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal