Sanjana Kirodiwal
Bepanah Ishq

बेपनाह इश्क़ – 11

by Story With Sanjana September 1, 2023
written by Story With Sanjana September 1, 2023 4 comments
3

Bepanah Ishq – 11

Bepanah Ishq

Bepanah Ishq by Sanjana Kirodiwal

heart a brokenbroken heart a

Bepanah Ishq – 11


कुछ दिन यू ही निकल गए आकाश ना ज्यादा किसी से बात करता न ही पहले की तरह खुश रहता , अब वह अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने काम को देने लगा , उसने खुद को सबसे दूर कर लिया लेकिन कुछ दूर नहीं कर पाया तो वो थी भूमि वो चाहकर भी उसे अपने दिल से निकाल नहीं पा रहा था , भूमि की एक याद काफी थी आकाश की आँखे नम करने के लिए ,,

नेहा से आकाश थोड़ी बहुत बात कर लिया करता था पर उसने नेहा से भी अपने मन की बात शेयर नहीं की और इसी घुटन में 2 महीने गुजर गए भूमि की बात अब आकाश से कम होती , आकाश खुद ही उस से कम बात करता जिस से वो जितनी जल्दी हो सके इस सच्चाई को अपना ले की भूमि किसी और की अमानत है ,,,

इन दो महीनो में कार्तिक ने अपने घरवालों को मनाया और उनके साथ लखनऊ आया , दोनों परिवारों ने मिलकर इस रिश्ते को मंजूरी दे दी और एक छोटी सी रिंग सेरेमनी के साथ उनकी सगाई हो गयी ,, भूमि ने आरफा से आने को कहा लेकिन किसी वजह से वो नहीं आ पायी और फिर दो दिन बाद युवान के साथ लखनऊ आयी तो उसने देखा जिस जगह उसने और भूमि ने बुटीक शुरू किया था

वहा अब किसी और का शोरूम था , आरफा ने जाकर पूछा तो उसने बताया कि उसने ये जगह भूमि से खरीदी है !! आरफा को बहुत गुस्सा आया की भूमि ने उसे इस बारे में नहीं बताया वह सीधा भूमि के घर गयी आरफा को यु अचनाक देखकर भूमि एकदम से खुश हो गयी और आरफा के गले लगते हुए कहा – तू कब आयी ?

आरफा ने उसे खुद से दूर करते हुए कहा – वो सब बाद मे भूमि , तुमने मुझे बिना बताये बुटीक किसी और के नाम कर दिया , एक बार मुझसे पूछना भी जरुरी नहीं समझा

आरफा……….वो. ……….मैं. …… वो मैं तुम्हे सब बताने ही वाली थी लेकिन तुम अपनी शादीशुदा जिंदगी में इतनी खुश थी की मैंने सोचा बाद में बता दूंगी – भूमि ने कहा

आरफा – कब बताती भूमि , वो तो आज इतने दिनों बाद मैं लखनऊ आयी ता मुझे पता चला जब मैंने वहा किसी और को देखा , वो बुटीक हम दोनों के सपनो का घर था ना तू ऐसे कैसे बिना मुझे बताये उसे किसी और को दे सकती है …

आरफा पहली बार इतने गुस्से में थी युवान ने उसे शांत होंने को कहा और बैठकर बात करने को कहा लेकिन आरफा गुस्से में वहा से चली गयी भूमि ने रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन आरफा ने उसकी एक नहीं सुनी और वहा से चली गयी ,, घर आकर भी आरफा का गुस्सा शांत नहीं हुआ , आरफा ने देखा सामने भूमि खड़ी है आरफा कुछ कहती उस से पहले ही आरफा के पापा बोल पड़े

“आरफा बेटी , एक शब्द और नहीं कहना अब तुम भूमि को , बिना सच्चाई जाने तुम उसे पहले ही इतना कुछ कह चुकी हो , भूमि ने बुटीक सिर्फ तुम्हारे लिए किसी और को दे दिया ,,

ये आप क्या कह रहे है अब्बू ? मेरे लिए ? – आरफा ने चौंकते हुए कहा

“हा तुम्हारे लिए , शादी में होने वाले खर्चो के कारण मुझे पेसो की जरूरत थी , जिससे मैंने मदद मांगी उसने शादी के दिन देने की बात कही थी , लेकिन ऐन मोके पर उसने मना कर दिया तब इस बच्ची ने मेरी मदद की , इसने बिना अपने बारे में सोचे वो बुटीक किसी और के नाम कर दी , और आज तक किसी से अहसान नहीं जताया , इतने बड़े दिल वाली लड़की मैंने आज तक नहीं देखी , और तुम इतने साल इसके साथ रहकर भी समझ नहीं पायी

आरफा के साथ साथ वहा खड़े युवान , विक्रम , जया और शबनम ने भी ये सच सूना तो सबने भूमि की तरफ देखा जो अब भी खामोश खड़ी सब सुन रही थी आरफा ने भूमि को गले लगाते हुए कहा – मुझे माफ़ कर दे भूमि , मैंने तुम्हे गलत समझा पर तुमने ये सब क्यों किया भूमि ? इस अहसान का बदला मैं कैसे चूका पाऊँगी

अब तक खामोश भूमि कहने लगी – आरफा मैंने तुम पर या तुम्हारे घरवालों पर कोई अहसान नहीं किया है , युवान से तुम्हारी शादी तुम्हारा सबसे बड़ा सपना था और उस सपने पर कोई आंच आये ऐसा भला कैसे हो सकता है , इस से ज्यादा दुःख तब हुआ जब अंकल को परेशान देखा , हम अपने पापा से बहुत प्यार करते है और इसलिए हम कभी भी किसी भी पिता का सर झुकते हुए नहीं देख सकते , तुम्हारी ख़ुशी और अंकल के सम्मान पर कोई आंच ना आये इसलिए हमने ऐसा किया और ऐसा करके हमने कोई अहसान नहीं किया है …

विक्रम ने भूमि के सर पर हाथ रखते हुए कहा – मैं बहुत खुशनसीब हु जो मुझे तुम जैसी बेटी मिली

भूमि मुस्कुरा दी !! इतने दिनों बाद मिली दोनों सहेलिया बैठकर बाते करने लगी , युवान अब्बू से बात करने लगा ,, जया और विक्रम घर चले गए शबनम सबके लिए चाय बनाने किचन में चली गयी …

भूमि ने आरफा को अब तक की सारी बाते बता दी , कार्तिक , आकाश से मिलने की , सगाई की सब आरफा भूमि के लिए बहुत खुश थी तभी उसने बताया की , वो और युवान भी अबसे लखनऊ में ही रहेंगे , युवान की लखनऊ में नौकरी पक्की हो गयी है ,, भूमि ने सूना तो ख़ुशी से उछल पड़ी ,,

युवान भी आकर उन दोनों में शामिल हो गया ,, तीनो घूमने बाहर निकल गए भूमि ने युवान को अपने और भूमि के किस्से सुनाकर खुब हंसाया , तीनो ने साथ में सिनेमा देखा , बाजार से खरीदारी की और आखिर में भूमि और आरफा की पसंदीदा चाट भी खायी ,, शाम होंने तक तीनो वापस लौट आये ,, भूमि हंसती मुस्कुराती जैसे ही घर में दाखिल हुयी उसने देखा विक्रम किसी से फोन पर बात कर रहे है

भूमि चुपचाप अपने कमरे में चली गयी ….

विक्रम – कार्तिक जी मैं समझ सकता हु पर इस तरह भूमि को अकेले भेजना ?

कार्तिक – अंकल मैं सोच रहा था शादी से पहले भूमि और मैं एक दूसरे के बारे में अच्छे से जान ले , बस इसलिए कहां , और भूमि को अकेले मत भेजिए मैं भी अपने दोस्तों के साथ जा रहा हु , तो भूमि भी अपने दोस्तों के साथ आ जाएगी ,, और इस बहाने मैं भी उसके दोस्तों से मिल सकूंगा

विक्रम – ठीक है , मैं एक बार भूमि से बात कर लेता हु

कार्तिक – जी अंकल , आप बिल्कुल चिंता मत कीजिए भूमि मेरे साथ एकदम सेफ रहेगी मैं उसका पूरा ध्यान रखूंगा

विक्रम – अरे बेटा , ऐसी कोई बात नहीं है कुछ दिन बाद तो आपकी और भूमि की शादी होंने वाली है , भरोसा है आप पर

कार्तिक – मैं आपका भरोसा कभी नहीं तोडूंगा अंकल

विक्रम – जी बेटा , अभी मैं फोन रखता हु , आपके पापा से मेरा नमस्ते कहियेगा

विक्रम ने फ़ोन काट दिया और भूमि के कमरे में आये बैठ गए ,, भूमि उनके पास आयी और बैठ गयी विक्रम काफी देर एकटक भूमि को देखते रहे तो भूमि ने कहा – क्या हुआ ?, पापा आप हमे ऐसे क्यों देख रहे है ? विक्रम ने मुस्कुराते हुए कहा – वक्त कितनी जल्दी गुजर जाता है न बेटा , कुछ दिनों बाद शादी करके तुम हमेशा हमेशा के लिए अपने पापा को छोड़कर चली जाओगी ,,

भूमि – पापा ,, आप ऐसा क्यों सोचते है , मैं कही भी रहु मेरे लिए आप हमेशा मेरे हीरो रहोगे ,, अब ये सेंटी सेंटी बाते करके मुझे भी रुलाओगे और खुद भी रोओगे आप

विक्रम – अच्छा बाबा सोररी , मैं तुम्हे कुछ बताने आया था , कार्तिक जी का फोन आया है वो चाहते है वो और तुम 2-4 दिन के लिए कही घूमने जाओ , जहा तुम दोनों के साथ तुम्हारे और उनके दोस्त भी होंगे , जिससे वो तुम्हारे दोस्तों से भी मिल लेंगे और तुम दोनों को एक दूसरे को समझने के लिए थोड़ा समय भी मिल जाएगा

भूमि – आप बताईये पापा आपको क्या सही लगता है

विक्रम – बेटा कार्तिक और तुम्हारी शादी होने वाली है इसलिए तुम दोनों का मिलना गलत नहीं है , और मुझे तुम पर भरोसा है ऐस कुछ नहीं होगा जिससे तुम्हारे पापा का सम्मान कम हो

भूमि – ठीक है पापा हम जायेंगे , कब जाना है ?

विक्रम – वो तुम कार्तिक से बात करके तय का लेना .. वैसे तुम वहा अकेले जाओगी कैसे ?

भूमि – पापा आरफा और युवान जी है न हमारे दोस्त , हम उनके साथ जायेंगे जिससे आपको भी टेंशन ना हो हमारी

Iविक्रम को भूमि की बात पसंद आयी तो उन्होंने उसे जाने की अनुमति दे दी ,,, कुछ देर बाद विक्रम कमरे से बाहर चले गए उनके जाने के कुछ देर बाद ही भूमि के फोन पर कार्तिक का फोन आया भूमि ने फोन उठाया और कहा – हेलो

कार्तिक – हाय , पापा से बात हुयी तुम्हारी , क्या कहा उन्होंने ? तुम आ रही हो ना ?

कार्तिक ने एक साथ ही कई सवाल कर डाले … भूमि ने हँसते हुए कहा – अरे , साँस तो ले लीजिये बताते है सब

कार्तिक – अच्छा बताओ

भूमि – पापा ने हां कह दी है आप बताओ कब आना है

कार्तिक – दो दिन बाद

भूमि – वैसे कहा जा रहे है हम सब लोग ?

कार्तिक – तुम बताओ कोई अच्छी सी जगह

भूमि – ऊटी

कार्तिक – वाव तुम्हारी चॉइस काफी अच्छी है ..

भूमि – हाँ तभी तो आपसे प्यार किया … दोनों हंसने लगे फिर कार्तिक ने कहा

– अच्छा तुम्हारे साथ और कौन कौन आ रहा है ?

भूमि – हमारे ज्यादा दोस्त नहीं है इसलिए आरफा और युवान जी आएंगे

कार्तिक – ठीक है , और तुम्हारा वो एक और दोस्त क्या नाम है उसका हाँ याद आया … आकाश , उसे भी बुला लो उस से भी मिल लेते है ..

भूमि – वो यहाँ नहीं रहते , वो तो पंजाब से है

कार्तिक – कोई बात नहीं उस से कहो वहा से सीधा ऊटी आ जायेगा ,, या मिलवाना नहीं चाहती उस से

भूमि – ऐसी कोई बात नहीं ही , हम उनसे पूछ लेंगे

कार्तिक – ठीक है मैं सबके लिए टिकट्स और रहने का इंतजाम कर देता हु – कहके कार्तिक ने फोन काट दिया ..

भूमि फोन रखकर सोचने लगी “कार्तिक जी ने ऐसा क्यों कहा ? कही वो आकाश को गलत तो नहीं समझ रहे ? नहीं ऐसा नही है आकाश हमारा बहुत अच्छा दोस्त है और कार्तिक हमारा प्यार तो भला कार्तिक जी गलत क्यों सोचेंगे ? तू भी न भूमि अभी शादी हुयी नहीं और तू अभी से कार्तिक जी पर शक करने लगी” भूमि अपनी बचकानी सोच पर मुस्कुराने लगी

अगले दिन भूमि ने आरफा और युवान को बताया तो वे दोनों उस साथ जाने के लिए तैयार हो गए .. उसके बाद भूमि ने आकाश को फोन लगाया , आकाश किसी मीटिंग में था लेकिन जैसे ही उसने देखा भूमि का फोन आ रहा है उसने मीटिंग कैंसिल की और बालकनी में आ गया , आज पूरे एक महीने बाद भूमि का फोन आया था आकाश ने फोन उठाया उधर से आवाज आयी – हेलो आकाश

आकाश – हाँ

भूमि – बहुत बिजी रहने लगे हो दोस्तों के लिए तो टाइम ही नहीं होता ना आपके पास

आकाश – सॉरी वो काम मे थोड़ा बिजी था (तुम्हारी याद ना आये इसलिए खुद को बिजी रखता हु – आकाश ने मन ही मन कहा)

भूमि – समझ सकती हु , कैसे हो आप ?

आकाश – मैं एकदम ठीक हु , (मन में – तुम्हारे बिना कैसा हो सकता हु) तुम कैसी हो ?

भूमि – हम भी बिल्कुल ठीक है , अच्छा सुनिए आपसे कुछ बात करनी थी

आकाश – हां कहो क्या बात है

भूमि – हम आपसे कुछ मांगे तो आप हमे दोगे

आकाश – तुम्हे मांगने की जरुरत नहीं है कहो क्या बात है (मन में – मेरा सब कुछ तुम ही तो हो)

भूमि – हमे आपके कुछ दिन चाहिए

आकाश – बस कुछ दिन ( मन में – तुम कहो तो मेरी पूरी जिंदगी तुम पर निसार कर दू)

भूमि – हाँ दरअसल वो कार्तिक जी हमारे सभी दोस्तों से मिलना चाहते है इसलिए सब ऊटी जा रहे है हमने उनको आपके बारे में बताया तो उन्होंने आपको भी आने के लिए कहा है ,,

आकाश – मैं तुम दोनों के बिच क्या करूंगा ?

भूमि – अरे वाह आप हमारे दोस्त हो ना तो आप क्यों नहीं आ सकते वैसे भी हम सब दोस्तों के साथ जा रहे है

आकाश – लेकिन मैं कैसे आ सकता हु (मन में – तुम्हे किसी और के साथ कैसे देख सकता हु)

भूमि – कोई बहाना नहीं चलेगा , पहली बार आपसे कुछ माँगा है प्लीज़ न मत कीजिए

आकाश – ठीक है मैं आ जाऊंगा

भूमि – थैंक्यू सो मच , एड्रेस मैं आपको मेसेज कर दूंगी … अपना ख्याल रखना ………. भूमि ने फोन काट दिया !!!

आकाश ऑफिस मे आकर बैठ गया कुछ देर बाद उसे भूमि का मेसेज मिला .. आकाश ने चेयर से अपना सर लगाया और आँखे मुंद ली एक बार फिर वो यादो के घर में कैद हो गया …शाम को घर पहुंचा आज के दिनों बाद आकाश खुश नजर आ रहा था , उसने आते ही वंदना से नेहा और जिया के बारे में पूछा तो वंदना ने बताया की नेहा अपने किसी दोस्त की शादी में दिल्ली गयी है इसलिए जिया को भी साथ ले गयी ,, एक सप्ताह बाद वापस आएगी

आकाश ने वंदना से ऊटी जाने की बात कही वंदना के पूछने पर वो झूठ बोल गया की किसी काम से जा रहा है ,, आकाश अपने कमरे में आकर बैग में सामान जमाने लगा ,, ओर जैसे ही वहा से निकलने लगा दरवाजे पर जय मिल गया , आकाश ने ऊटी के बारे में बताया तो वो भी साथ जाने के लिए तैयार हो गया ,

आकाश ने मोंटी को फोन करके पूछा पर मोंटी को अगले दिन अपने घर के लिए निकलना था इसलिए उसने मना कर दिया !! आकाश और जय दोनों ऊटी में भूमि के बताये एड्रेस पर पहुंचे , भूमि भी युवान और अरफ़ा के साथ ऊटी पहुंच चुकी थी वहा पहुंच कर उसने देखा आकाश और जय पहले से वहा है , कार्तिक भी अपने दोस्तों के साथ वहा पहुंच चूका था …

सबने एक दूसरे से परिचय किया और उसके बाद सबने साथ मिलकर लंच किया …

आकाश जय और युवान एक कमरे में ठहरे थे , भूमि आरफा एक कमरे में , कार्तिक और उसके बाकि के 4 दोस्त एक रूम में , कार्तिक के साथ उसकी दोस्त अन्नया , मोहित , राज और चित्रा थे ,, सफर की थकान के कारण सभी अपने अपने रूम में आराम कर रहे थे ,,

शाम को सभी एक साथ घुमने निकल गए , ऊटी एक बहुत खूबसूरत जगह थी आरफा और युवान हाथो में हाथ डाले सबसे अलग चल रहे थे , कार्तिक ने साथ चलते हुए जैसे ही भूमि का हाथ पकड़ा आकाश ने नजर फेर ली , जय का सारा ध्यान आकाश पर ही था उसने उसे साइड में लेजाकर कहा – तू ये सब देखने यहाँ आया है

“मैं सिर्फ उसकी ख़ुशी के लिए आया हु – आकाश ने कहा

जय – कैसी ख़ुशी तू जानता है उसे किसी और के साथ तू उसे नहीं देख पायेगा फिर भी तुझे जलन नहीं होती

आकाश – “सुन जब हमे किसी से प्यार होता है न तो हमे सिर्फ उसकी ख़ुशी से मतलब होता है , उसे खुश कौन रख रहा है इस से फर्क नहीं पड़ता”

जय – पर मुझे पड़ता है तेरी ख़ुशी से !

आकाश – मैं बहुत खुश हु क्योकि तेरे जैसा भाई मेरे पास है … अब चल

सभी अलग अलग घूमने निकल गए ,, रात में सबने साथ खाना खाया उसके बाद कार्तिक ने सबको पब चलने की बात कही , सभी तैयार होकर होटल से बाहर आकर जमा हो गए चित्रा और अन्नया ने शार्ट ड्रेसेस पहन रखी थी , आरफा ने भी जींस टॉप पहन रखा था , सभी भूमि का इंतजार कर रहे थे तभी सामने से भूमि अपना दुपट्टा सम्हाले चली आ रही थी , आकाश ने देखा तो बस नजरे उसपर जम गयी उसकी , एक भूमि ही तो थी वहा जो सबसे अलग लग रही थी !!

सभी पब आये भूमि , आरफा , चित्रा और अन्नया एक तरफ चली गयी , आकाश , जय , राज , मोहित और कार्तिक बार काउंटर पर आ गए कार्तिक ने सबके लिए ड्रिंक आर्डर की और फिर इधर उधर नजरे घुमाने लगा , राज और मोहित अपनी ड्रिंक उठाकर दूसरी तरफ चले गए जय भी साइड में रखी कुर्सी पर जाकर बैठ गया और चुपचाप अपनी ड्रिंक पिने लगा … कार्तिक ने देखा आकाश की ड्रिंक अभी भी काउंटर पर रखी है तो उसने ग्लास उठाकर आकाश की तरफ बढ़ाते हुए कहा – चियर्स

आकाश – सॉरी मैं नहीं पीता

कार्तिक – स्ट्रेंज , आजकल सब पीते है और ये कोनसा शराब है इट्स वोदका

आकाश – सॉरी मैं नहीं पी सकता , तुम पीओ

कार्तिक ने आकाश का ड्रिंक पीया और वेटर से दूसरा ड्रिंक बनाने को कहा , एक के बाद एक 4 ड्रिंक पिने के बाद कार्तिक को थोड़ी थोड़ी चढ़ने लगी वो आकाश के पास आया और कहा – जानता है ब्रो तू भूमि का बेस्ट फ्रेंड क्यों है क्योकि तू बिल्कुल उसकी तरह है उसे भी ये सब शोर शराबा , ड्रिंक करना भूमि को बिल्कुल पसंद नहीं है फिर भी वो यहाँ है बिकॉज़ शी लवज मी अलॉट …

“तुम बहुत लकी हो कार्तिक जो तुम्हे भूमि जैसी लड़की मिली , उसे हमेशा खुश रखना” – आकाश ने दूर खड़ी भूमि को देखते हुए कहा

कार्तिक – बिल्कुल , वो है ही इतनी खूबसूरत , स्टनिंग किसी को भी उस से प्यार हो जाये ,, कहकर आकाश ने फिर एक ड्रिंक बनाने को कहा और फिर आकाश से कहा – तुम भूमि को कबसे जानते हो ?

आकाश – एक साल से

कार्तिक – ग्रेट , यू नो व्हाट तूम उसके बेस्ट फ्रेंड हो और मैं उसका होने वाला पति फिर भी वो तुम्हारी बाते ज्यादा करती है

आकाश – ऐसा कुछ नहीं है , वो सिर्फ मुझे अपना दोस्त समझती है

कार्तिक – दोस्त तो वो मानती है , पर तुम्हारी आँखे तो कुछ और ही कह रही है

कार्तिक की बात सुनकर आकाश वहा से जाने लगा तो कार्तिक ने उसे रोकते हुए कहा – तुम्हे यहाँ इसलिए बुलाया है ताकि तुम भूमि का मेरे लिए प्यार देख सको , वो सिर्फ मेरी है उसके करीब आने की कभी सोचना भी मत !!

कार्तिक आकाश से बात कर ही रहा था तभी भूमि वहा आ गयी उसके आते ही कार्तिक के चेहरे के भाव अचानक बदल गए और वह बहुत प्यार से आकाश से बात करने लगा तीनो वही खड़े थे की शार्ट ड्रेस पहने एक लड़की कार्तिक के पास आयी और उसके गाल पर किस करके कहा – हाय कार्तिक , तुम यहाँ कैसे …

कार्तिक ने मुस्कुराते हुए उसे भूमि से मिलवाया और उस लड़की से कहा – मैंने तो सोचा था ब्रेकअप के बाद तुम मुझे भूल गयी होगी ,,,

“वो राते भूलने लायक नहीं थी बेबी – लड़की ने कातिल मुस्कान के साथ कहा तो कार्तिक हंसने लगा

भूमि और आकाश एक दूसरे को ख़ामोशी से देख रहे थे लड़की वहा से चली गयी कार्तिक ने ग्लास काउंटर पर रखा और भूमि की कमर में हाथ डालते हुए कहा – भूमि लेटस डांस

भूमि कार्तिक के साथ डांस फ्लोर पर आ गयी दोनों डांस करने लगे , उन्हें एक दूसरे के करीब देखकर आकाश का दिल अंदर ही अंदर टूट रहा था , उसे भूमि का इस तरह कार्तिक के करीब जाना बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था , लेकिन वो भूमि से नजर भी नहीं हटा पा रहा था कार्तिक की बातो से वो ये तो जान गया था की कार्तिक किसी भी तरह से भूमि के लायक नहीं है पर वो कुछ नहीं कर सकता था , दूसरी तरफ भूमि कार्तिक के साथ पहली बार बिल्कुल सहज महसूस नहीं कर रही थी ,

कार्तिक का यु करीब आना उसे बहुत अजीब लग रहा था , उस शोर शराबे और शराब की बदबू में उसका दम घुटने लगा ,,, पर कार्तिक की ख़ुशी के लिए वो वहा रुकी हुई थी , भूमि की नजर आकाश पर पड़ी जो बेचैनी से भूमि की ही तरफ देख रहा था ,, भूमि को उसकी आँखों में आज अजीब सी कश्मकश नजर आ रही थी , भूमि को अपनी और घूरता पाकर आकाश दूसरी तरफ देखने लगा पर आँखों में साथ नहीं दिया वो फिर वही जाकर थम गयी

तभी कार्तिक ने भूमि को अपने और करीब किया और अपने होंठ भूमि के होंठो की तरफ बढ़ा दिए आकाश को बर्दाश्त नहीं हुआ उसने काउंटर पर पड़ा ग्लास उठाया और उसे हाथ में ही तोड़ दिया … कांच की किरचे हाथ में चुभ गयी पर दर्द हाथ से ज्यादा आकाश के दिल में हो रहा था आकाश वहा से उठकर चला गया , उधर कार्तिक ने जैसे ही अपने होठो से भूमि के होंठो को छूना चाहा भूमि ने उसे खुद से दूर झटक दिया और चिल्लाकर कहा – प्लीज़ स्टॉप इट

म्यूजिक सिस्टम बंद हो गया सभी भूमि और कार्तिक को देखने लगे कार्तिक जो नशे में लड़खड़ा रहा था उसने कहा – व्हाट हैपन , ऐसे क्यों बिहेव कर रही हो ?

भूमि – ये सब क्या कर रहे हो आप ?

कार्तिक – तुम्हे बांहो में लिया तो क्या गलत किया , किस करना गलत है क्या वी आर कपल्स , और कुछ दिन बाद शादी होने वाली है हमारी ?

भूमि – गलत नही है पर इस तरह सबके सामने नशे में ये सब इट्स मीन आई हेव नो सेल्फ रिस्पेक्ट …

सबके सामने भूमि ने कार्तिक की इंसल्ट कर दी जिससे कार्तिक गुस्सा गया और गुस्से में भूमि की बांह पकड़कर कहा – भूमि यहाँ सबके सामने तमाश मत करो

“तमाशा तो आप कर रहे है हमारा , हमे नहीं पसंद ऐसी जगह ये शोर ये भीड़ ,, दम घुटता है हमारा ऐसी जगहों में – भूमि ने अपना हाथ छुड़ाते हुए कहा और तेजी से वहा से निकल गयी ..

वहा खड़े लोग कार्तिक को अजीब नजरो से देख रहे थे ,, कार्तिक ने अपने दोस्तों को वही रुकने को कहा और खुद भूमि के पीछे पीछे बाहर आया , उसने देखा कोने में खड़ी भूमि आंसूओ से भरी आँखे लिए खडी थी .. कार्तिक उसके पास आया और कहा – तुम्हारी प्रॉब्लम क्या है ? तुम कोई बच्ची नहीं हो जो एक किस से तुम्हे इतना ऑक्वर्ड फील हो रहा है , ये सब नार्मल बातें है भूमि

भूमि – आपके लिए ये सब नार्मल होगा मेरे लिए नहीं है

कार्तिक – तुम मेरे साथ अंदर चलोगी या नहीं ?

भूमि – हमे कही नहीं जाना

कार्तिक – ठीक है भाड़ में जाओ फिर तुम

कहकर कार्तिक वापस अंदर चला गया … म्यूजिक फिर स्टार्ट हुआ नशे में कार्तिक ने भूमि से बहुत कुछ कह दिया था भूमि बाहर खड़ी कार्तिक के ऐसे व्यवहार पर आंसू बहा रही थी !!

Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11

Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11Bepanah Ishq – 11

Continue With Bepanah Ishq – 12

Read More With Me बेपनाह इश्क़ – 10

Follow Me On facebook

Sanjana Kirodiwal

sanjana kirodiwal bookssanjana kirodiwal ranjhana season 2sanjana kirodiwal kitni mohabbat haisanjana kirodiwal manmarjiyan season 3sanjana kirodiwal manmarjiyan season 1

#Banaras#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
बेपनाह इश्क़ – 10
next post
बेपनाह इश्क़ – 12

You may also like

बेपनाह इश्क़ – 17

September 14, 2023

बेपनाह इश्क़ – 16

September 13, 2023

बेपनाह इश्क़ – 15

September 12, 2023

बेपनाह इश्क़ – 14

September 11, 2023

बेपनाह इश्क़ – 13

September 9, 2023

बेपनाह इश्क़ – 12

September 4, 2023

बेपनाह इश्क़ – 10

August 29, 2023

बेपनाह इश्क़ – 9

August 28, 2023

बेपनाह इश्क़ – 8

August 27, 2023

बेपनाह इश्क़ – 7

August 26, 2023

4 comments

Preeti September 1, 2023 - 8:25 pm

Bhumi k liye to akaash hi best h

Reply
Anjali September 2, 2023 - 5:28 pm

Khabhi khabhi hume bhut soch kar decision Lena chaiye hum ek side dekh kar hi Haan kar dete h but ushki dusari ya kaho sikhe ke dono pahlu dekhne chaiye
Kuch asia hi sayad bhumi or kartik ke sath hua h. Dono ki duniya or soch alag h jitne ye ek dusare ko jaanege utna hi door hote jayege
Akash or bumi hi best h ek dusare ke liye

Reply
Aarushi September 3, 2023 - 8:50 am

Mam please next episode jldi upload kijiye

Reply
Khushi September 3, 2023 - 3:22 pm

Dii please yrr next part upload bhi kr do kitna wait kraoge

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal