Sanjana Kirodiwal
Bepanah Ishq

बेपनाह इश्क़ – 17

by Story With Sanjana September 14, 2023
written by Story With Sanjana September 14, 2023 8 comments
3

Bepanah Ishq – 17

Bepanah Ishq

Bepanah Ishq by Sanjana Kirodiwal

heart a brokenbroken heart a

Bepanah Ishq – 17

पेज – 13

आज उस से मिलना है , मैं 2 घंटे पहले ही तैयार हो चूका हु अब तक 20 बार शीशे में खुद को निहार चूका हु , बेड पर शर्ट्स का ढेर लगा दिया है और आखिर में वाइट रंग की शर्ट पहनी , वाइट उसका पसंदीदा रंग जो है ..

पेज – 14

उसकी बताई जगह पर पहुंच चुका हु , बेचैनी से बार बार घडी देख रहा हु सामने सड़क पर गाड़िया आ जा रही है और मैं दूर दूर तक बा उसे देखने की कोशिश में लगा हु , तभी गाड़ियों के बिच से नजर सड़क के उस पार गयी वो सामने ही खड़ी थी सफ़ेद रंग का सूट पहने , मैं उसकी तरफ कदम बढ़ाने लगा तो उसने मुझसे रुकने का इशारा किया और खुद मेरी तरफ आने लगी , मैं वही खड़ा उसको निहारता रहा

पेज – 15

वो मुस्कुराती हुयी मेरी तरफ बढ़ रही थी की तभी सामने से आती हुयी एक बस ने उसे जोर से टक्कर मारी , वो कुछ फुट दूर जा गिरी , पैर कांपने लगे कलेजा जैसे बाहर आ गया मैं उसकी तरफ दौड़ा भीड़ ने उसे घेर रखा था , भीड़ को साइड कर जैसे ही उसे देखा वो खुन से लथपथ जमीं पर पड़ी थी , मैंने उसे सम्हाला और अपनी बांहो में ले लिया ,, उसकी सांसे चल रही थी मैंने चिल्लाकर एम्बुलेंस के लिए कहा तो उसने मेरा हाथ पकड़कर ना में अपनी गर्दन हिला दी ,, उसे साँस लेने में बहुत तकलीफ हो रही थी ,

उसने मेरा हाथ मजबूती से पकड़ा और कहा – ” मुझे … मुझे कल ही पता चला की तुम मुझे पसंद करते हो और …. और मुझसे प्यार करते हो l उसने एक गहरी साँस ली मेरी आँखों से आंसू बहकर उसके चेहरे पर गिर रहे थे वो बहुत मुश्किल से वो सब बोल पा रही थी ,, उसने कहा – मैं तुमसे कुछ कहना चाहती हु मैंने हां में गर्दन हिलायी तो उसने कहा – i …. i love you प्लीज़ एक बार मु …. मुझे अपने गले से लगा लो ...

खून से लथपथ नन्दिनी को मैंने अपने सीने से लगा लिया ,, कुछ छण बाद ही उसके हाथ की पकड़ ढीली हो गयी और हाथ एक तरफ लुढ़क गया ,, वो मुझे छोड़कर जा चुकी थी हमेशा हमेशा के लिए ,, मैं चींख पड़ा उसने मेरी बांहो में दम तोड़ दिया

पेज – 16

एम्बुलेंस आयी और उसे ले गयी , मेरे पास रह गया तो खून से सना उसका सफेद दुपटटा ,, वो जा चुकी थी पर मैं उसे भूल नहीं पाया , उसके बिना सब अधूरा लगता था मेरी नंदिनी जिसके बिना मैं जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकता था मुझे अकेला छोड़कर चली गयी ….

पेज – 17

उसे गुजरे एक साल हो चूका है पर मैं उसे भूल नहीं पाया हु , ना ही भूलना चाहता हु ….

“आकाश खन्ना”

इसके बाद उस डायरी के सभी पन्ने खाली थे भूमि की आँखों से निकले आंसू डायरी के पन्नो पर गिरने लगे , अभी जो कुछ उसने पढ़ा वो आकाश ने लिखा है ये सोचकर वो अंदर ही अंदर आकाश के लिए तड़प उठी , कितना गलत हुआ उसके साथ और नंदिनी जिस से वो इतना प्यार करता था उसे खोकर भी आकाश ने कभी खुद का दर्द जाहिर नहीं होने दिया ,,

भूमि ने आंसू पोछे और डायरी बंद करके रख दी अब उसने दूसरी डायरी “बेपनाह इश्क़” उठायी और खोली पहले पन्ने पर ही आकाश की खूबसूरत तस्वीर थी भूमि उसे अपन हाथ से छूकर महसूस करने लगी और फिर डायरी का पेज पलटकर पढ़ने लगी

“कॉलेज ख़त्म और पापा चाहते है मैं उनका बिजनेस ज्वाइन करू ,, पर उस से पहले मैं घूमने जाऊंगा जय और मोंटी के साथ उसके बाद काम तो जिंदगीभर करना ही है “

” सब जगह घूम लिए अब बारी है लखनऊ की सुना है बहुत अच्छी जगह है ,,

“सच्ची में यार बहुत खूबसूरत जगह है , हम तीनो ने बहुत मजे किये यहाँ की बिरयानी लाजवाब है और यहाँ के लोग वो भी कमाल के है कितनी तहजीब है यहाँ की भाषा में , दिल खुश हो गया यहाँ आकर”

“जय ने कहा दरगाह चलते है , उसे ऐसी जगह बहुत पसंद है मैं कम ही जाता हु पर आज उसने कहा तो आना पड़ा , वॉव कितनी शांति और सुकून है वहा जय ने कोई मन्नत का धागा बांधने को कहा उसकी ख़ुशी के लिए मैं धागा लिए उस जगह पहुंचा पर बहुत भीड़ थी , खैर वहा पहुंचा और जैसे ही धागा बांधने लगा मेरी उंगलिया अनायास ही दुसरी तरफ खड़ी उसकी उंगलियों से टकरा गयी ,

एक अजीब सी सिहरन पुरे जिस्म में दौड़ गयी ऐसा पहले कभी नहीं लगा था , पहली बार मैं सिर्फ उसकी आँखे देख पाया दोबारा कोशिश की तो उसके होंठ और होंठो के निचे काला तिल … हाय !! क्या कहु लफ्जो में कहना मुश्किल है , उसे देखने दूसरी तरफ गया तो वो वहा नहीं थी ,, नजर इधर उधर घुमाई तो वो मुझे दिखी जैसे ही उसके पास जाने की कोशिश की तभी कोई लड़की आयी और उसे वहा से लेकर निकल गयी , भीड़ में मैं सिर्फ उसका नाम सुन पाया – भूमि !! मुझे ढूंढते जय और मोंटी आ पहुंचे और हम तीनो वापस अपने शहर की और निकल गए “.

” पुरे रास्ते में गाड़ी में बैठा बार बार अपनी उंगलियों को देखता रहा , आखिर उस लड़की के छूने से मेरे मन में भावनाये क्यों जगी , कौन थी ? कहा से थी ? कुछ नहीं जानता था पर जानना चाहता था”

“घर आकर सबसे पहले सोशल साइट्स पर उसे ढूंढ़ना शुरू किया लेकिन वो कही नहीं मिली”

“अगर वो मेरी किस्मत से जुडी है तो एक दिन जरूर मिलेगी”

“आज मैं बहुत खुश हु जिस लड़की की मुझे तलाश थी आज उसने खुद मुझे कमेंट किया है , उसकी तस्वीरें देखी है ये वही थी जो उस रोज मुझे दरगाह में मिली थी , मेरी दुआ इतनी जल्दी कुबूल होगी सोचा नहीं था ,, उस से बात की तो जाना की वो थोड़ी जिद्दी है पर दिल की बहुत अच्छी है”

“उसे गुस्सा बहुत आता है , पर वो गुस्से में और भी प्यारी लगती है , मैं उसे पसंद करने लगा हु …..

” थोड़ा अपसेट हु , जिस आकाश खन्ना के पीछे पुरे पंजाब की लड़किया पागल है वो लखनऊ की लड़की के पीछे है पर क्यों ? नहीं पता और आज तो उसने दोस्ती करने से भी इंकार कर दिया खैर कोई नहीं इन्तजार करेंगे उसकी हाँ का”

” कभी कभी लगता है मैं बहुत लकी हु , जिस लड़की ने इंकार किया था आज उसने खुद से फोन किया और दोस्ती भी एक्सेप्ट की ,, उसकी आवाज बहुत प्यारी है दिल करता है सुनता रहु .. उस से बात की तो जाना की वो बहुत अच्छी है वैसी ही जैसी मुझे चाहिए l”

” धीरे धीरे वो आदत बनती जा रही है , उस से बात करता हु लगता है सब सही है , खुश रहता हु l बदलने लगा हु उसके लिए खुद को , दोस्त मजाक उड़ाते है की मैं बदल गया पर मैं सिर्फ खुद को उसके लायक बना रहा हु , छोड़ दिया पीना क्योकि उसे पसंद नहीं , ऐसा कोई काम नहीं करना चाहता जो उसे पसंद ना हो ,,, इन सबकी वजह जब ढूंढ़ने की कोशिश की तो समझ आया की प्यार हो गया है उस से…. ये लिखते हुए भी स्माइल आ रही है फेस पर पर हां यही सच है”

“उसकी दोस्त आरफा की शादी है , मुझसे भी आने को कहा है …………. पहली बार उस से मिलने वाला हु कुछ समझ नहीं आ रहा उसके लिए क्या तोहफा लू”

” मिल गया ! एक बहुत ही खूबसूरत तोहफा जो उसे बहुत पसंद आएगा और वो है कानो के झुमके !! जी चाहता है उसे अपने हाथो से पहनाऊ पर अभी नहीं !! “

“मेरी बुरी किस्मत पैर फेक्चर की वजह से उस से मिल नहीं पाया”

” आज उसने कहा की वो मुझसे कुछ कहना चाहती है क्या वो भी वही महसूस करती है जो आजकल मैं करता हु , मेरे दिल की धड़कने तेज है , मैं भी उस से बहुत कुछ कहना चाहता हु , अपने दिल का हल सुनाना चाहता हु उसे बताना चाहता हु की वो मेरी जिंदगी में क्या है”

“आज भूमि से मिला , जितनी खुबसूरत वो तस्वीरों में दिखती है असलियत में उस से कही ज्यादा प्यारी है , उसके साथ बिताये वो कुछ पल मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल है , मैं बहुत खुश था पर ये ख़ुशी कुछ पल के लिए ही थी शायद जब भूमि ने बताया की वो किसी से प्यार करती है और उस से शादी करने वाली है , दिल टूटकर बिखर गया तह जिसकी किरचे मुझे अंदर तक तकलीफ पहुंचा गयी , बिना उसे अपने दिल की बात बताये मैं लौट आया “”

“दूर रहने लगा हु भूमि से उस से बातें भी अब बहुत कम करता हु , ऐसा नहीं की अब मैं ु से प्यार नहीं करता बस सिर्फ इसलिए की उसे खुश देखना चाहता हु ,, मैं उसे हमेशा ऐसे ही चाहूंगा “

” उसके बिना कुछ अच्छा नहीं लगता , पर क्या करू उसके करीब रहा तो कभी उसे भूल नहीं पाऊंगा”

“आज बहुत दिनों बाद भूमि से बात हुयी , सबके साथ ऊटी साथ चलने को बोल रही है उसे ना नहीं कह सकता जाना पड़ेगा , जय भी साथ आया है पर मुझे ये क्या हो गया है क्यों मैं भूमि को किसी और के साथ नहीं देख पा रहा , एक अजीब सी बेचैनी घेरे हुये है मुझे बस मुस्कुराने की कोशिश कर रहा हु “

” क्लब में कार्तिक का एक नया ही रूप देखने को मिला , बहुत बुरा लग रहा है की भूमि इस से शादी करना चाहती है मई ये नहीं कहता की मैं भूमि के लिए परफेक्ट हु पर कार्तिक वो किसी भी तरीके से भूमि के लायक नहीं है , जल्दी वो ये समझ जाये तो बेहतर है , कार्तिक का उसके करीब जाना उसे छूना कुछ बर्दास्त नहीं कर पा रहा और फिर सब छोड़कर क्लब से बाहर आ गया”

“कार्तिक का भूमि पर चिल्लाना , गुस्सा तो इतना आ रहा है की अभी जाकर उसका मुंह तोड़ दू पर है बार भूमि का मासूम चेहरा आँखों के सामने आ जाता है ,, उसे रोते हुए नहीं देख सकता मैं”

“कार्तिक ने पार्टी रखी है सब खुश है लेकिन जब उन लड़को ने भूमि के लिए गलत कहा तो खून खोल गया मेरा , मैं खुद नहीं जानता मुझे क्या हो गया था उन्हें बहुत मारा सबके सामने और आखिर में कार्तिक ने वहा से निकल जाने को कहा , क्योकि वो डरता था कही उसकी सच्चाई भूमि के सामने न आ जाये !! उस रात पहली बार मैं जय के सामने रोया था ,,

“खुद को अब भूमि से दूर कर लिया है , उसके मेसेज उसके कॉल्स सब इग्नोर करने लगा हु … ये सब करना बहुत मुश्किल है मेरे लिए पर उसकी ख़ुशी के लिए करना पड़ेगा .. ये जानते हुए भी की वो कभी मेरी नहीं हो सकती उसे खुद से भी ज्यादा प्यार किया , मैं उसे कभी भूल नहीं पाऊंगा बस उसे खुश देखना चाहता हु !!


“दो दिन बाद उसकी शादी है ,,एक बार फिर उसने मजबूर कर दिया ,, आखरी बार उस से मिलना चाहता हु और वो भी यही चाहती है”

“सोचा नहीं था ऐसा कुछ हो जायेगा , इसे अपनी किस्मत कहु या भूमि की बदकिस्मती उसने भरे मंडप में कार्तिक से शादी से इंकार कर दिया , उसके इंकार की वजह जायज थी वो किसी भी हालात में अपनी पापा का सर झुकते हुए नहीं देख सकती और उसने बोलने की हिम्मत दिखाई और एक बार फिर वो मेरा दिल जीतकर ले गयी ,,

पर शायद उसके पापा ये सब सहन नहीं कर पाए भूमि के सम्मान को बचने के लिए मैंने उस से शादी की पर उसके घरवालों ने अपनाने से इंकार कर दिया , इतना दर्द सहकर भी वो खामोश रही और उसकी ख़ामोशी मुझसे बर्दास्त नहीं होती थी”

“शादी के वक्त वो खामोश थी , जब मेरे साथ घर आयी तब भी खामोश थी और फिर उसकी ख़ामोशी टूटी मेरे गाल पर मारे गए उसके थप्पड़ से , मुझे बिल्कु बुरा नहीं लगा क्योकि मैं जानता था उस वक्त वो किस दर्द से गुजर रही थी”

“उसे वो हर ख़ुशी देना चाहता था जिसकी उसे जरुरत थी , वो सब करना चाहता था उसके लिए जो आजतक उसके पापा ने किया ,, उसके करीब रहते रहते एक बार फिर मुझे उस से प्यार हो गया ,, कितना अजीब हु ना मैं भी आप लोग सोच रहे होगे एक ही लड़की से दो बार प्यार कैसे हो हो सकता है , पर मैं जब जब उसे देखता मुझे उस से प्यार हो जाता और ज्यादा .. वो मेरे लिए क्या थी ये सिर्फ मैं जानता था “

“आज वो बहुत खुश है इतने बाद उसने अपने पापा से बात की और उन्होंने भी उसे माफ़ कर दिया ,, कल सुबह उसे लखनऊ जाना है ,”

” कल सुबह वो चली जाएगी , पर बहुत कुछ है जो मैं उस से कहना चाहता हु ये सब मई उसे कभी कह पाऊंगा भी या नहीं मैं नहीं जानता पर आज कहना चाहता हु l उसे बताना चाहता हु की मैं उसे कितना प्यार करता हु , जब वो मेरे साथ होती है तो खुश रहता हु मैं , जब वो बात करती है तो एक स्माइल अपने आप मेरे होंठो पर आ जाती है , जब वो मुस्कुराती है तो उसे देखकर एक सुकून मिलता है ,हां मैं उसके जैसा बिल्कुल नहीं हु , मैं उसकी तरफ वो स्टुपिड सिली शायरिया लिखना नहीं जानता , न ही मैं शाहरुख़ की वो सभी रोमांटिक फिल्मे देखता हु ,

मुझे बारिश में भीगना भी पसंद नहीं है , और मैं खवाबो की दुनिया में भी यकीन नहीं करता ,,, हां मैं उसके लिए परफेक्ट नहीं हु पर इतना कह सकता हु की मैं उसके लिए बेस्ट हु उस से इतना प्यार करता हु जितना मैं किसी और से नहीं कर सकता ,, बेपनाह इश्क़ जैसा अगर कुछ है तो मेरे लिए वो सिर्फ तुम हो !! ” इस प्यार के बदले में मैं उस से कुछ नहीं चाहता वो सारी जिंदगी मेरे सामने रहे बस खुश रहे ,, एक बार सिर्फ एक बार प्यार से मेरा नाम ले ,,, एक बार वो मुझे गले लगाए बस यही चाहिए उस से !! “

Bepanah Ishq

Bepanah Ishq by Sanjana Kirodiwal

भूमि अपना चेहरा अपने हाथो में छुपाकर रोने लगी , आज पहली बार उसने जाना की आकाश उस से कितना प्यार करता है , वो उस डायरी को चूमने लगी आंसू उसकी आँखों से लगातार बहते जा रहे थे , उसके गले से आवाज नहीं निकल रही थी उसे आकाश से बात करनी थी उसने फोन उठाया और आकाश का नंबर डायल किया लेकिन आकाश का फोन बंद आ रहा था , भूमि ने जिया का फोन लगाया , देर रात भूमि का फोन आने पर जिया ने फोन उठाया भूमि ने जिया से आकाश के लिए पूछा तो जिया ने बताया की वो ऑफिस में ही है ,,

भूमि की आवाज से जिया को अंदाजा हो गया था की भूमि इस वक्त रो रही है , जिया ने भूमि को आकाश बारे में बताया की कल फ्लाइट से वो सब छोड़कर हमेशा के लिए यहाँ से जा रहा है , भूमि ने फोन काट दिया और विक्रम से उसी वक्त अमृतसर जाने की बात कही रात के 11 बज रहे थे विक्रम ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन भूमि ने दोनों डायरी अपने बैग में डालते हुए कहा

– अभी नहीं गयी तो बहुत देर हो जाएगी पापा , प्लीज़ मुझे जाने दीजिये

भूमि की हालत देखकर विक्रम ने उसे जाने दिया !! भूमि उसी रात वहा से निकल गयी …

अगली सुबह आकाश अपना बैग उठाये घर से निकल गया वंदना और मानवेन्द्र को उसने कुछ नहीं बताया जिया को समझ नहीं आ रहा था आकाश को कैसे रोके वो जानती थी इस वक्त आकाश को रोकना मुश्किल है ,, जिया ने जय को फोन किया और उसे सारी बात बताई अगले ही पल जय जिया और मोंटी घर से आकाश को रोकने निकल पड़े , आकाश एयरपोर्ट पंहुचा और अपनी टिकट् कन्फर्म करके वेटिंग एरिया में आकर बैठ गया ,,

कुछ देर बाद जय मोंटी और जिया भी वहा पहुंच गए और आकाश को ढूंढने लगे उनकी किस्मत अच्छी थी आकाश उन्हें जल्दी मिल गया , तीनो ने आकाश को बहुत समझाया लेकिन आकाश ने किसी की एक नहीं सुनी , जिया भूमि को फोन करने की कोशिश कर रही थी लेकिन भूमि का फोन बंद आ रहा था ,,आकाश की फ्लाइट की घोषणा हुयी उसने अपना बैग उठाया और आगे बढ़ गया , उसने किसी की नहीं सुनी और न ही सुनना चाहता था ,,

आकाश वहा से चला गया तभी भागते हुए भूमि आयी और जिया से आकाश के बारे में पूछा जिया ने बताया की वो फ्लाइट की तरफ गए है , भूमि ने दोनों डायरी और बैग जिया को दिया और तेजी से अपने कदम बढ़ाये , वो आकाश को रोकना चाहती थी वो दौड़ पड़ी सामने फ्लाइट थी भूमि ने देखा आकाश धीमे कदमो से प्लेन की तरफ बढ़ रहा है भूमि दौड़कर गयी और एकदम से उसके सामने आ गयी भूमि को यु अचानक अपने सामने देखकर आकाश ठिठक कर रुक गया वो कुछ कहता उस से पहले ही भूमि ने बोलना शुरू किया

” हम जानते है आप हमारी तरह बिल्कुल नहीं हो , हम जानते आपको शायरी लिखना पढ़ना बिल्कुल पसंद नहीं है , हम जानते है आपको बारिश या बारिश से रेलेटेड कुछ भी पसंद नहीं है , हम ये भी जानते है की आपको हमारी तरह शाहरुख़ खान की कोई भी रोमांटिक मूवी पसंद नहीं है ,, हां ये सच है की आप परफेक्ट नहीं हो पर हमारे लिए आप बेस्ट हो l आपने हमारे लिए जो कुछ भी किया वो आपका प्यार ही तो था , और जब आज हमे उस प्यार का अहसास हुआ तो आप हमे छोड़कर जा रहे है ,,

हम आपसे बहुत प्यार करते है आकाश – कहकर भूमि आकाश के गले जा लगी…. आकाश ने भी अपना बैग छोड़कर भूमि को कसकर गले लगा लिया दोनों की आँखों से आंसू बहने लगे .. आकाश ने उस गले लगाए रखा वहा मौजूद सबकी नजरे उन दोनों पर ठहर गयी ,, फ्लाइट जा चुकी थी भूमि आकाश से अलग हुयी और ख़ामोशी से उसकी आँखों में देखती रही आज इस ख़ामोशी को भी आकाश सुन सकता था उसने भूमि का चेहरा अपने हाथो में लेकर अपने आंसुओ को रोकते हुए कहा – तुम्हे ये सब कब हुआ ?

भूमि ने मुस्कुराते हुए कहा – कब , कहा , किससे होना है , ये किसी को चुनता कहा है l ये इश्क़ है मेरे साहेब , तेरी मेरी सुनता कहा है !!

आकाश ने फिर स भूमि को अपने सीने से लगा लिया !! दूर खड़े जय और जिया उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे थे मोंटी उस डायरी को खोले नजर गड़ाए पढ़े जा रहा था और फिर बंद करके जिया से कहा – ये नन्दनी कौन है ? और आकाश को कब प्यार हुआ उससे ? उसने तो ये सब कभी नहीं बताया

जिया जय की तरफ देखकर मुस्कुरा दी और मोंटी से डायरी छीनकर कहा – कोई नंदिनी नहीं है

मोंटी – तो फिर ये डायरी किसकी है ?

जिया – डायरी आकाश भैया की है पर इसमें जो लिखा है वो सब झूठ है

मोंटी – पर क्यों ?

जिया ने भूमि और आकाश की तरफ इशारा करके कहा – उन दोनों को एक दूसरे से मिलाने के लिए

मोंटी – मतलब कोई नंदिनी नहीं है

जिया – नहीं

मोंटी – मतलब तुमने उन दोनों से झूठ कहा

“किसी के भले के लिए बोला गया झूठ झूठ नहीं होता – जय ने मोंटी के कंधे पर अपना हाथ रखते हुए कहा

मोंटी – और ये उच्च विचार थे किसके ?

मेरे – जिया ने चहकते हुए कहा

मोंटी – और ये लिखा किस गधे ने है ?

मैंने – इस बार जवाब जय ने दिया तो मोंटी और जिया हसने लगे ….

आकाश भूमि का हाथ पकडे आकर उन सब में शामिल हो गया और फिर सभी वहा से मुस्कुराते हुए निकल गए !!!

sanjana kirodiwal bookssanjana kirodiwal ranjhana season 2sanjana kirodiwal kitni mohabbat haisanjana kirodiwal manmarjiyan season 3sanjana kirodiwal manmarjiyan season 1

Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17

Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17Bepanah Ishq – 17

समाप्त !!

Read Previous Part Here बेपनाह इश्क़ – 16

Follow Me On facebook

संजना किरोड़ीवाल !!

Bepanah Ishq

Bepanah Ishq by Sanjana Kirodiwal

#Banaras#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
बेपनाह इश्क़ – 16
next post
साक़ीनामा Poetry

You may also like

बेपनाह इश्क़ – 16

September 13, 2023

बेपनाह इश्क़ – 15

September 12, 2023

बेपनाह इश्क़ – 14

September 11, 2023

बेपनाह इश्क़ – 13

September 9, 2023

बेपनाह इश्क़ – 12

September 4, 2023

बेपनाह इश्क़ – 11

September 1, 2023

बेपनाह इश्क़ – 10

August 29, 2023

बेपनाह इश्क़ – 9

August 28, 2023

बेपनाह इश्क़ – 8

August 27, 2023

बेपनाह इश्क़ – 7

August 26, 2023

8 comments

Prarthna September 14, 2023 - 1:31 pm

Another wonderful story ❤

Reply
Sony Sengar September 14, 2023 - 2:50 pm

Wow amazing story

Reply
Sony Sengar September 14, 2023 - 2:54 pm

Hi mem aap story itne achhe likhate hai wo padh te hue ekdam Riyal lagne lagte hai thankyou so much mem itne wonderful story likhane ke liye

Reply
Charu September 14, 2023 - 11:17 pm

Awesome story

Reply
Anjali September 15, 2023 - 2:52 pm

Ye story bhi best h . Hume sikha gayi life mai kya zaruri h vo h pyar…….
Ek request h apki
Sabhi khaniya bhut payari h apki par wait kar rahi srif ek ka kuch months mai please ushe share kar Dena vo h Meera or Akshay wayas ki kahani. Please share soon.

Reply
Nikita Sharma September 16, 2023 - 5:31 pm

Har har mahadev 🙏🏻
Very Beautiful Story 🙂😊
We Want Next part of Bepanah Ishq
And I’m Also waiting for Manmarjiya part 3 & Main Teri Heer part 3
Plzz In sb Stories ko bhi Continue kro
TQ So much for All Beautiful Stories
😇 Mahadev bless you & Ur family members 😇 Ur All Wishes Come true As soon as possible 🤞🏻
Stay blessed 🙏🏻
Har har mahadev 🙏🏻

Reply
Preeti September 18, 2023 - 12:34 pm

Bhut hi khoobsurat story thi ma’am

Reply
Suman kashyap September 26, 2023 - 11:31 am

Beautiful story 🥰

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal