Sanjana Kirodiwal
Haan Ye Mohabbat Hai - Season 2

हाँ ये मोहब्बत है” – 36

by Story With Sanjana May 30, 2023
written by Story With Sanjana May 30, 2023 6 comments
1

Haan Ye Mohabbat Hai – 36

Haan Ye Mohabbat Hai
Haan Ye Mohabbat Hai

heart a broken broken heart a

Haan Ye Mohabbat Hai – 36

चित्रा के प्लान के हिसाब से अक्षत उसके साथ उस बार में पहुंचा जहा विक्की का दोस्त अपने दोस्तों के साथ आया हुआ था। अक्षत ने जैकेट का केप ओढ़ लिया ताकि कोई उसे पहचाने नहीं और चित्रा के साथ अंदर चला आया। जब से मीरा अक्षत की जिंदगी में आयी थी तब से अक्षत का पार्टी करना , पब जाना सब बंद हो चुका था। चित्रा ने देखा विक्की का दोस्त सक्षम आहूजा काउच पर अपने दोस्तों के साथ बैठा है। चित्रा उसकी तरफ बढ़ गयी और अक्षत बार काउंटर के पास पड़ी कुर्सी पर आ बैठा और अपने लिए एक ऑरेंज जूस आर्डर किया।

जैसा की चित्रा काफी खूबसूरत और आकर्षक थी सक्षम भी उसे देखने से खुद को नहीं रोक पाया। चित्रा ने एक नजर सक्षम को देखा और फिर उसके साइड वाले काउच पर जाकर बैठ गयी। सक्षम अपने दोस्तों से बात करते हुए बीच बीच में चित्रा को देख लेता अगली बार जब सक्षम ने चित्रा को देखा तो चित्रा ने हाथ में पकड़ा ड्रिंक का ग्लास सक्षम को दिखाकर चियर्स का इशारा किया। सक्षम का तो ख़ुशी से दिल ही धड़क उठा।

उसने अपना ग्लास उठाया और चियर्स का इशारा करके ड्रिंक पीने लगा दोनों आँखों ही आँखों में बातें कर रहे थे। कुछ देर बाद चित्रा उठकर डांस फ्लोर पर चली आयी और झूमने लगी। सक्षम ने देखा तो वह भी चित्रा के साथ डांस करने लगा अब तक वह चित्रा पर पूरी तरह से फ़िदा हो चुका था। चित्रा उसे लेकर बार काउंटर की तरफ चली आयी जहा अक्षत पहले से मौजूद था। बातो बातो में चित्रा सक्षम से विक्की के बारे में पूछने लगी तो सक्षम ने कहा,”कौन विक्की सिंघानिया ? वो मेरा बहुत अच्छा फ्रेंड है बट,,,,,,,,,,,,,,,,,,,!!”


“बट क्या ?”,चित्रा ने पूछा
“आजकल वो किसी रेप केस के मामले में फंसा हुआ है,,,,,,,,,,,,,,,वो लड़की क्या नाम है उसका ? हाँ छवि दीक्षित वो उस दिन मेरे ऑफिस भी आयी थी इंटरव्यू के लिए लेकिन विक्की के कहने पर मैंने उसे वो जॉब नहीं दी।”,सक्षम ने लड़खड़ाती जबान में कहा
बगल में बैठा अक्षत ख़ामोशी से सब सुन रहा था। चित्रा ने सक्षम की बात सुनकर हैरानी से कहा,”विक्की के कहने पर , लेकिन विक्की क्यों मना करेगा ?”


“अरे यार वो उस लड़की को सबक सीखाना चाहता था मे बी उनका कोई इशू होगा छोडो ना इन सब बातो को लेटस गो”,सक्षम ने चित्रा का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ ले जाते हुए कहा
“अरे लेकिन कहा ? तुम मुझे कहा लेकर जा रहे हो ?”,चित्रा ने उसके साथ जाते हुए कहा
“ओह्ह कम ऑन बेब अब इतनी भी भोली मत बनो तुम”,कहते हुए सक्षम उसे लेकर बाथरूम एरिया की तरफ चला आया। चित्रा किसी मुसीबत में ना फंस जाये सोचकर अक्षत भी उनके पीछे चला आया। अक्षत ने देखा सक्षम ने चित्रा का चेहरा अपने हाथो में थाम रखा है और उसे किस करने को बोल रहा है।


“बेब कम ऑन जस्ट वन किस प्लीज,,,,,,,,,,,,,किस मी ना”,सक्षम पूरी तरह से नशे में धुत था जैसे ही उसने चित्रा को किस करना चाहा अक्षत ने एक घुसा उसके मुंह पर दे मारा। सक्षम चित्रा को छोड़कर दूर जा गिरा उसकी नाक से खून निकल आया अक्षत चित्रा के बगल में आया और सक्षम को ऊँगली दिखाते हुए कहा,”स्टे अवे फ्रॉम हर”
सक्षम की इतनी हिम्मत नहीं थी वह उठकर अक्षत का सामना करे इसलिए वही ढेर हो गया। अक्षत वहा से बाहर चला आया।

चित्रा भी उसके पीछे पीछे बाहर आयी तो अक्षत उसकी तरफ पलटा और थोड़ा गुस्से से कहा,”ये था तुम्हारा प्लान ? अगर मैं वक्त पर नहीं पहुंचता तो जानती हो ना तुम्हारे साथ क्या हो सकता था ?”
“आई ऍम सॉरी मुझे लगा,,,,,,,,,,,,,,!!”,चित्रा ने कहना चाहा लेकिन अक्षत ने उसकी बात काटते हुए कहा,”तुम्हे लगा तुम उस से प्यार से पूछोगी और वो तुम्हे बता देगा ,, मुझे नहीं लगता इसे इस केस से रिलेटेड कुछ पता है हम खामखा अपना वक्त बर्बाद कर रहे है।”
“हम्म्म्म”,चित्रा ने धीरे से कहा  


“एंड लिस्टन केयरफुली कभी भी सबूत के लिए खुद को ऐसी सिचुएशन में मत डालना , चलो मैं तुम्हे घर तक छोड़ देता हूँ”,अक्षत ने कहा तो चित्रा उसके साथ गाडी में आकर बैठ गयी। रास्तेभर अक्षत खामोश रहा उसके दिमाग में हमेशा कुछ ना कुछ चलता ही रहता था। चित्रा की आँखों के सामने बार बार सक्षम का चेहरा आ रहा था अगर अक्षत वक्त पर ना आता तो उसके साथ कुछ गलत हो जाता। उसने अक्षत की तरफ देखा लेकिन अक्षत की नजरे सामने थी और चेहरे पर कोई भाव नहीं।

कुछ वक्त बाद गाडी चित्रा के घर के बाहर आकर रुकी। चित्रा सोच में डूबी हुई थी अक्षत ने हॉर्न बजाया तो उसकी तन्द्रा टूटी और वह गाड़ी से नीचे उतर गयी। अक्षत ने यू टर्न लिया और वापस चला गया। अक्षत के बारे में सोचते हुए चित्रा घर चली आयी।
देर रात अक्षत घर चला आया। सब सो रहे थे अक्षत ऊपर अपने कमरे में आया देखा मीरा और अमायरा दोनों गहरी नींद में थी अक्षत ने बहुत ही सावधानी से सब सामान रखा और बाथरूम चला गया।

वह कपडे बदलकर आया। पहले मीरा के सर को अपने होंठो से छुआ फिर अमायरा के सर चूमकर धीरे से बुदबुदाया,”इन दिनों मेरे पास अपनी प्रिंसेज के लिए भी वक्त नहीं है , बट पापा अपनी प्रिंसेज से बहुत प्यार करते है और जल्दी ही वो उसे खूब सारा टाइम देंगे”
रात काफी हो चुकी थी और अक्षत को भूख भी नहीं थी इसलिए वह अमायरा के बगल में लेट गया उसने। उसने मीरा और अमायरा को चददर ओढ़ाई और आँखे मूँद ली कुछ देर बाद ही उसे नींद आ गयी।

सुबह जब मीरा उठी तो अक्षत और अमायरा को देखकर मुस्कुरा उठी। दोनों अपने गाल से हाथ लगाए सो रहे थे और दोनों के बाल उनके ललाट पर बिखरे हुए थे। मीरा ने दोनों की एक प्यारी सी तस्वीर ली और फिर उठकर बाथरूम की तरफ चली गयी। मीरा नहाकर तैयार हुयी उसने अक्षत और अमायरा दोनों को सोने दिया और कमरे का दरवाजा धीरे से बंद करके बाहर चली आयी।

आज छवि दीक्षित केस की इम्पोर्टेन्ट सुनवाई थी अक्षत तैयार होकर कोर्ट के लिए निकल गया उसके पास पुख्ता सबूत तो नहीं थे लेकिन उसे खुद पर भरोसा था अक्षत कोर्ट पहुंचा वैभव को अपने केबिन में बैठा देखकर अक्षत को थोड़ी तसल्ली हुई। छवि भी अपनी माँ और मामा के साथ वहा आ चुकी थी अक्षत ने उसे कुछ जरुरी बातें समझाई और सभी कोर्ट रूम की तरफ चल पड़े। सभी अंदर आये वैभव भी छवि और माधवी जी साथ पीछे कुर्सी पर बैठ गया।

विक्की सिंघानिया कटघरे में खड़ा था जब उसने वैभव को कोर्ट रूम में देखा तो उसकी भँवे तन गयी। इंस्पेकटर कदम्ब वही उसके बगल में खड़े थे। चोपड़ा जी अपने असिस्टेंट के साथ मौजूद थे उनके पीछे कुर्सियों पर सिंघानिया जी और कुछ लोग बैठे थे। कुछ देर बाद जज साहब आये और कार्यवाही शुरू हुई। अक्षत अपनी जगह से निकलकर आगे आया और कहने कहा,”माय लॉर्ड अदालत का वक्त जाया ना करते हुए मैं मिस्टर वैभव को कटघरे में बुलाना चाहूंगा जो छवि दीक्षित के सीनियर होने के साथ साथ VS कम्पनी में जूनियर मैनेजर की पोस्ट पर भी थे”


“इजाजत है”,जज साहब ने कहा
वैभव अपनी जगह से उठा और कटघरे में चला आया। सिंघानिया जी ने वैभव को वहा देखा तो परेशान हो गए क्योकि वैभव के अलावा कम्पनी के किसी भी एम्प्लॉय ने इतनी हिम्मत नहीं की थी कि वे सिंघानिया जी के खिलाफ जाए। अक्षत वैभव के सामने आया और कहा,”मिस्टर वैभव क्या आप सामने खड़े इस शख्स को जानते है ?”
“जी हां ये विक्की सिंघानिया है VS कम्पनी के MD गौतम सिंघानिया जी के बेटे”,वैभव ने सामने कटघरे में खड़े विक्की को देखकर कहा


“मिस्टर वैभव मैं चाहता हूँ आप अदालत को बताये की विक्की सिंघानिया का कम्पनी में अपनी एम्प्लॉय छवि दीक्षित के साथ कैसा बर्ताव था ?”,अक्षत ने कहा तो वैभव कुछ देर तो खामोश रहा और फिर कहने लगा,”पहले दिन से ही विक्की सर का छवि के साथ बर्ताव अच्छा नहीं था , MD के बेटे होने के कारण वे आये दिन छवि को परेशान करते रहते थे लेकिन कम्पनी की इमेज और अपनी नयी जॉब के बारे में सोचकर छवि ने उन्हें नजरअंदाज किया।

जब विक्की सर की बदतमीजियां ज्यादा बढ़ गयी तो छवि ने मुझे इस बारे में बताया लेकिन उस वक्त मैं छवि की कोई हेल्प नहीं कर पाया। विक्की सर अक्सर सिंघानिया जी से नाराज रहते थे वे गुस्से में ऑफिस आते और चले जाते , उस दिन भी ऐसा ही हुआ था विक्की सर गुस्से में ऑफिस में तोड़ फोड़ कर रहे थे छवि ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो इन्होने छवि से बदतमीजी से बात की और छवि ने इन पर हाथ उठा दिया। सर छवि एक स्वाभिमानी लड़की है उस घटना के बाद इसने वो जॉब छोड़ दी लेकिन बाद में उन्हें कही जॉब नहीं मिला।

ऑफिस के ही कुछ लोगो से पता चला की विक्की सिंघानिया ने अपने पापा के नाम और पैसे का फायदा उठाकर सबको उसे जॉब देने से मना कर रखा था जिस से छवि दर दर की ठोकरे खाये। छवि के साथ जो हुआ बहुत बुरा हुआ लेकिन मैं कह सकता हूँ सर कि वो झूठ नहीं बोल रही,,,,,,,,,,,,,,,,,,अगर ये आदमी दोषी है तो इसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए , मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा जज साहब”


“थैंक्यू मिस्टर वैभव”,अक्षत ने कहा और फिर जज साहब की तरफ देखकर कहने लगा,”माय लार्ड मिस्टर वैभव के बयानो से ये साफ जाहिर होता है की छवि दीक्षित इनोसेंट है और मेरे साथ वकील द्वारा लगाए गए इल्जाम सब बेबुनियाद है। माय लॉर्ड विक्की सिंघानिया को लगता है की वो पैसे और पॉवर के दम पर कोई भी गलती करके सजा से बच जायेंगे। मैं अदालत के सामने ये सबूत पेश करना चाहूंगा , जिसमें विक्की सिंघानिया की मेडिकल रिपोर्ट्स है जिनसे ये साबित होता है की वारदात की शाम विक्की सिंघानिया ने भरी मात्रा में ड्रग्स लिए थे।

विक्की सिंघानिया को छवि दीक्षित पर गुस्सा था और नशे की हालत में उन्होंने छवि का रेप कर दिया ,, नशे में होने की वजह से विक्की सिंघानिया को ये बात याद तक नहीं है की उन्होंने एक लड़की की जिंदगी खराब कर दी,,,,,,,,”
“मैंने उसका रेप नहीं किया है”,विक्की गुस्से से चिल्लाया
“आर्डर आर्डर मिस्टर विक्की अदालत में आपको आपकी बात रखने का मौका दिया जाएगा”,जज साहब ने अपना हथौड़ा टेबल पर मारते हुए कहा तो चोपड़ा जी ने विक्की को शांत रहने का इशारा किया।

अक्षत ने विक्की की तरफ देखा और जज साहब से कहा,”माय लॉर्ड मैं विक्की सिंघानिया से कुछ सवाल पूछने की इजाजत चाहता हूँ”
“इजाजत है”,जज साहब ने कहा
“थैंक्यू माय लॉर्ड”,कहते हुए अक्षत विक्की के सामने आया और कहा,”मिस्टर विक्की सिंघानिया क्या आप ड्रग्स लेते है ?”


“मैं ड्रग्स नहीं लेता”,विक्की ने कहा
“लेकिन उस शाम आपने ड्रग्स लिए थे जिस शाम आप अपने फार्म हॉउस पर थे। आपकी मेडिकल रिपोर्ट्स से ये साफ पता चलता है”,अक्षत ने सहजता से कहा
“वो रिपोर्ट्स झूठी है , मैं ड्रग्स नहीं लेता ना ही मैंने उस लड़की का रेप किया है आप सब मिलकर मुझे रेपिस्ट क्यों बनाना चाहते है ?”,इस बार विक्की चिल्ला उठा

अक्षत ने उसकी आँखों से देखा और कहा,”तुम्हारे चिल्लाने से तुम्हारा जुर्म छुप नहीं जायेगा मिस्टर विक्की सिंघानिया , चलो सब बातो को साइड रखते है पर क्या वो लड़की झूठ कह रही है जिसने ये सब सहा है ? क्या तुम उस से बदला लेना नहीं चाहते थे ? क्या तुमने उसे डराया धमकाया नहीं ? क्या तुम उसे किडनेप कर अपने फार्म हॉउस लेकर नहीं गए थे ?”


अक्षत ने विक्की को उकसाने के लिए थोड़ा गुस्से और तेज आवाज में कहा तो विक्की ने कहा,”हाँ मैं बदला लेना चाहता था उस से , मैंने ही उसे किडनेप करवाया और अपने फार्म हॉउस लेकर गया , उसे डराया धमकाया उसे थप्पड़ मारे , मैं उसका वो हाल करना चाहता था की वो हमेशा मुझे याद रखे”
गुस्से में आकर कही विक्की सबके सामने अपना जुर्म कबूल ना कर ले सोचकर चोपड़ा जी ने कहा,”ऑब्जेक्शन माय लॉर्ड वकील सिर्फ मेरे क्लाइंट को उकसा रहे है”


“ऑब्जेक्शन ओवररुल्ड”,जज साहब ने कहा
“थैंक्यू माय लॉर्ड , माय लॉर्ड विक्की सिंघानिया ने अदालत में सबके सामने ये बात कही है की वो छवि दीक्षित से बदला लेना चाहते थे , उन्हें नीचा दिखाना चाहते थे और उसे अगवा किया,,,,,,,,,,,,,,,,,इन सबके बाद छवि दीक्षित के साथ रेप होना और उसका बुरी हालत में मिलना ये साबित करता है की विक्की सिंघानिया ने ही छवि दीक्षित का रेप किया है और मैं चाहूंगा इस जुर्म के लिए विक्की सिंघानिया को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये , देट्स ऑल माय लार्ड”,कहते हुए अक्षत ने अपना सर झुकाया और पीछे हट गया


जज साहब में फाइल में कुछ लिखा और फिर विक्की से कहा,”मिस्टर विक्की सिंघानिया क्या आप अपनी सफाई में कुछ कहना चाहते है ?”
“सर मैंने छवि का किडनेप किया था और मैं उसे लेकर फार्महाउस भी गया था। छवि ने जो मेरे साथ किया उसके बाद मैं बहुत गुस्से में था मैं जब उस से मिला तो उस पर बहुत चिल्लाया और उस पर हाथ भी उठाया लेकिन फिर मैं वहा से निकल गया था। मुझे नहीं पता मेरे साथ क्या हुआ था लेकिन जब मुझे होश आया तो मैं अपने फार्म हॉउस पर ही था , मुझे कुछ याद नहीं है सर मुझे कुछ याद नहीं है की उस दिन हुआ क्या था ?

मैंने छवि का रेप नहीं किया है मेरा भरोसा कीजिये मैं सच बोल रहा हूँ”,कहते हुए विक्की रोने लगा ये पहली बार था जब उसकी आँखों में आँसू थे। वह सही था या गलत ये सिर्फ वही जानता था। जज साहब ने विक्की के बयान के बाद फाइल में कुछ लिखा और कहा,”छवि दीक्षित आप अपने बयान में कुछ कहना चाहती है तो कटघरे में आकर कह सकती है”
छवि उठी और कटघरे में चली आयी। उसने पहले विक्की को देखा और फिर अक्षत को देखा तो अक्षत की कही बात उसके जहन में कोंध गयी जो यहाँ आने से पहले अक्षत ने उस से कही थी  


“अपने साथ हुए अन्याय के लिए तुम्हे खुद आवाज उठानी होगी छवि , तुम्हे अपने हक़ के लिए वो सब बोलना होगा। जब तक तुम खुद अपने लिए आवाज नहीं उठाओगी तुम्हारे लिए उठायी जाने वाली हर आवाज दबा दी जाएगी,,,,,,,,,,,,,,,,ये मुश्किल होगा लेकिन नामुमकिन नहीं मैं तुम्हारे साथ हूँ जो हुआ है उसे एक बार फिर तुम्हे सबके सामने बयां करना होगा और मुझे यकीन है तुम कर लोगी”
छवि को अपनी ओर देखते पाकर अपनी पलकें झपका दी।

छवि ने जज साहब की तरफ देखा और कहने लगी,”एक मिडिल क्लास लड़की का सपना होता है की वो पढ़ लिखकर एक अच्छी नौकरी हासिल करे और मेहनत करके खुद को अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी दे पाए लेकिन ये इतना आसान नहीं होता है। बड़ी कम्पनियो में नौकरी मिलना जितना मुश्किल है उस से कई ज्यादा मुश्किल है वहा सम्मान से काम करना। मेरे पिता जब तक ज़िंदा थे उन्होंने मुझे हमेशा एक बात समझाई की आत्मसम्मान कभी पैसे से बढ़कर नहीं होता है।

इस आदमी के बार बार टॉर्चर करने के बाद भी मैं उस कम्पनी में काम करती रही क्योकि मुझे अपनी माँ के इलाज के लिए पैसो की जरूरत थी पर बात जब मेरे सम्मान पर आयी तो मैंने वो नौकरी छोड़ दी। मुझसे बदला लेने के लिए इसने मेरे साथ इतना बुरा सलूक किया। एक लड़की के लिए ये साबित करना सबसे मुश्किल होता है कि उसके साथ बलात्कार हुआ है , पुलिस स्टेशन से लेकर कोर्ट रूम तक वो सब पूछ पूछ कर ना जाने उसे कितनी ही बार उसे सबके सामने सवालो से नंगा किया जाता है

(कहते हुए छवि रो पड़ती है लेकिन आगे बोलना जारी रखती है) मेरे साथ रेप हुआ है ये मैं जानती हूँ , जिसने किया है वो जानता है लेकिन इस बात का सबूत अब मैं कहा से लाऊ ? अदालत सबूत मांगती है और सबूत ना होने पर गुनहगार छूट जाते है लेकिन जिस लड़की के साथ ये हुआ है उस पर क्या बीतती है क्या ये आपकी अदालत जानती है ? कितनी ही नज़रे उसे हीन भावना से देखती है। मेरे साथ गलत हुआ है सर , मैंने वो तकलीफ महसूस की है ,, मैं अपने लिए इंसाफ की भीख मांगती हूँ”


जज साहब ने जब सूना तो उनका भी मन उदास हो गया लेकिन जिस जगह वो थे वहा भावनाये नहीं बल्कि सबूत जरुरी थे खैर उन्होंने छवि को बैठने को कहा और फाइल में कुछ नोट करने के बाद कहने लगे,”मिस्टर वैभव के बयानों के बाद ये बात अदालत में साबित हो चुकी है की छवि दीक्षित पर लगाए गए इल्जाम झूठे और बेबुनियाद थे। विक्की सिंघानिया ने अदालत में सबके सामने ये खुद कुबूला है की उन्होंने बदला लेने की भावना से छवि दीक्षित का अपहरण किया और उसे अपने फार्म हॉउस लेकर गए थे।

मेडिकल रिपोर्ट्स से ये साबित होता है कि उस दिन विक्की सिंघानिया ने ड्रग्स लिए थे और नशे की हालत में उन्होंने क्या किया उन्हें खुद याद नहीं। उस शाम फार्म हाउस में विक्की सिंघानिया के अलावा कोई और मौजूद नहीं था जिस से ये साबित होता है कि छवि के साथ हुयी वारदात में विक्की सिंघानिया का ही हाथ है। फैसला सुनाने से पहले मैं विक्की सिंघानिया के वकील से जानना चाहूंगा क्या वे अपने क्लाइंट के पक्ष में कुछ कहना चाहते है ?”


“माय लॉर्ड फैसला सुनाने से पहले मैं अदालत से कुछ वक्त की मौहलत चाहूंगा , जिस तरह से विक्की सिंघानिया को याद ही नहीं है की वारदात वाली रात हुआ क्या था ? मुझे लगता है ये एक सोची समझी चाल है जिसमे मेरे क्लाइंट विक्की सिंघानिया को जान बूझकर फंसाया जा रहा है , मैं अदालत से गुजारिश करना चाहूंगा की मेरे क्लाइंट को थोड़ा वक्त दिया जाये। देट्स ऑल मायलॉर्ड”,चोपड़ा जी आखरी मोमेंट पर केस की दिशा पलटते हुए कहा


जज साहब ने उनकी बात सुनी और कुछ सोचने के बाद कहा,”अदालत आपको 48 घंटे का वक्त देती है , अगर इसमें आप विक्की सिंघानिया की बेगुनाही के सबूत ले आते है तो अदालत अपने फैसले पर फिर से विचार करेगी तब तक विक्की सिंघानिया पुलिस हिरासत में ही रहेंगे। अगली सुनवाई का फैसला ही अंतिम फैसला माना जाएगा,,,,,,,,आज की कार्यवाही यही समाप्त होती है”


जज साहब का फैसला सुनकर अक्षत थोड़ा अपसेट हो गया वह समझ गया जरूर चोपड़ा जी के दिमाग में कुछ ना कुछ चल रहा है। चोपड़ा जी वहा से निकल गए और अक्षत उन्हें जाते हुए देखता रहा। छवि परेशान सी अपनी माँ के साथ अक्षत के पास आयी और कहा,”अब क्या होगा सर ? सामने वाले वकील इतनी आसानी से हार नहीं मानेंगे उन्होंने जरूर कुछ ना कुछ सोचा है। क्या वो ऐसे ही छूट जाएगा ? क्या उसे सजा नहीं मिलेगी ?”


छवि की आँखों में आँसू देखकर अक्षत ने अपना हाथ उसके सर पर रखा और कहा,”वे लोग उसे कितना भी बचाने की कोशिश करे मैं उसे सजा दिलवाकर रहूंगा। 48 घण्टे है अभी हमारे पास और इन 48 घंटो में उन्हें ये समझ आ जाएगा की वो गलत है। कितनी भी मुश्किलें आये मैं तुम्हे इंसाफ दिलवाकर रहूंगा”


“ये केस तो दिन-ब-दिन और मुश्किल होता जा रहा है। सारे सबूत होने के बाद भी अदालत उसे सजा नहीं दे पा रही”,माधवी जी ने बेचैन होकर कहा तो अक्षत उनके सामने आया और उनका हाथ अपने हाथो में लेकर कहा,”मैं आपसे वादा करता हूँ आपकी बेटी को इंसाफ जरूर मिलेगा , सच परेशान हो सकता है पराजित नहीं ,, मुझ पर भरोसा रखिये आज नहीं तो कल उसे सजा जरूर मिलेगी।”
अक्षत की बात सुनकर माधवी जी ने हामी में गर्दन हिला दी।  

Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36

Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36Haan Ye Mohabbat Hai – 36

क्रमश – Haan Ye Mohabbat Hai – 37

Read More – “हाँ ये मोहब्बत है” – 35

Follow Me On – facebook

संजना किरोड़ीवाल 

sanjana kirodiwal books sanjana kirodiwal ranjhana season 2 sanjana kirodiwal kitni mohabbat hai sanjana kirodiwal manmarjiyan season 3 sanjana kirodiwal manmarjiyan season 1

Haan Ye Mohabbat Hai
Haan Ye Mohabbat Hai
#Banaras#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalhaanyemohabbathaiseason2han ye mohabbat haisanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
शाह उमैर की परी – 48
next post
शाह उमैर की परी – 49

You may also like

हाँ ये मोहब्बत है – 51

June 20, 2023

“हाँ ये मोहब्बत है” – 50

June 19, 2023

“हाँ ये मोहब्बत है” – 49

June 17, 2023

“हाँ ये मोहब्बत है” – 48

June 16, 2023

“हाँ ये मोहब्बत है” – 47

June 15, 2023

“हाँ ये मोहब्बत है” – 46

June 14, 2023

हाँ ये मोहब्बत है” – 45

June 12, 2023

हाँ ये मोहब्बत है” – 44

June 10, 2023

“हाँ ये मोहब्बत है” – 43

June 9, 2023

“हाँ ये मोहब्बत है” – 42

June 8, 2023

6 comments

Isha May 30, 2023 - 1:01 pm

Ooo…❤️❤️Mujhe sahi mein laga raha Vikki bekasoor hai…..haan wo Chavi se badala lena chahata par ….Aesa kuch karne ka uske dimag mein tha hi nhi….. Akshat sach samane le hi ayega…

Reply
NIKKI SONI May 30, 2023 - 4:11 pm

Kya Vicki ko us insan m bare me kuch bhi Yad nhi h kya

Reply
Bindu Neriya June 1, 2023 - 5:49 pm

Agar Vicky keh de ki usse Shaam ko akele nahi uske koi aur shaksh bi maujoot tha toh shayad case naya mod le sakta hai,per usse shaksh ne Vicky ko kyu fasaya Vicky se kya dushmani hai uski…

Reply
Preeti July 3, 2023 - 5:08 pm

Woh aadmi to gayab h jisne Vicky ko drugs diye they

Reply
Kiran Tawri December 13, 2023 - 7:01 pm

Behtreen part….wo shubh hi tha jisne Vicky ko drugs diye lekin kyu….uski kya dusmani h Vicky se… aashu ko case m uljhane k liye..usne gun or car bhi li Vicky se..

Reply
Rachna Aggarwal August 8, 2024 - 10:44 pm

Dhadkan bdh rhi h kyuki gunah to kisi or ne kiya hh

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal