Sanjana Kirodiwal
Kitni Mohabbat Hai

Kitni Mohabbat Hai – 49

by Story With Sanjana November 27, 2020
written by Story With Sanjana November 27, 2020 1 comment
1

Kitni Mohabbat hai – 49

Kitni Mohabbat Hai
Kitni Mohabbat Hai by Sanjana Kirodiwal

गुस्से में आकर अक्षत ने गलत फैंसला ले लिया जिसका सब पर असर पड़ा लेकिन मीरा वैसे ही खामोश थी और उसकी ख़ामोशी की वजह कोई नहीं समझ पा रहा था ! अक्षत वहा से चला गया तो मीरा मंदिर के आयी वहा से पूजा के लिए थाली उठाई और दादी माँ से आकर कहा,”दादी माँ मंदिर चले !”
“इस वक्त ?”,दादी माँ ने थोड़ा हैरानी से कहा
“हां मन थोड़ा अशांत है बस इसलिए चलिए ना !”,मीरा ने कहा तो दादी उसके साथ मंदिर के लिए निकल गयी !

रास्ते भर मीरा खमोश रही और अक्षत के बारे में सोचती रही उसे अक्षत का उदास चेहरा बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था ! मीरा और दादी पैदल चलते हुए कुछ ही दूर पर बने शिव मंदिर पहुंची ! दोनों ने भगवान के दर्शन किये और कुछ देर के लिए वही सीढ़ियों पर बैठ गयी ! मीरा को उदास देखकर दादी ने कहा,”क्या बात है मीरा ? आज इतनी उदास क्यों है तू ?”
“कुछ नहीं दादी माँ बस मन थोड़ा अशांत है !”,मीरा ने उदास आँखों से सामने देखते हुए कहा

“मन इसलिए अशांत है क्योकि तुम्हारे मन में कुछ चल रहा होगा जिसमे तुम्हारा दिमाग उलझा हुआ है !”,दादी ने कहा तो मीरा चुपचाप उनकी और देखने लगी दादी माँ ने मीरा की ख़ामोशी को भांपते हुए कहा,”बातो को मन में रखने से कई बार हम बहुत कुछ खो देते है मीरा !”

“हां दादी माँ , लेकिन कुछ बाते ऐसी होती है जो कभी सामने नहीं लायी जाती !”,मीरा फिर दूसरी और देखने लगी !
“पता नहीं किसकी नजर लगी है बच्चो को , कुछ ठीक नहीं हो रहा है ! अभी अभी अर्जुन की शादी हुई है और अक्षत चाहता है उसकी भी हो ! इतनी जल्दी फैसला क्यों ले रहा है वो लड़का ?”,दादी ने कहा

“हो सकता है दादी माँ इसके बाद सब ठीक हो जाए”,मीरा ने कहा की उसकी नजर मंदिर के ही बगल में बने कैफे के गेट की और देखा और उठते हुए कहा,”दादी माँ आप यही रुकना हम आते है !”
“लेकिन तुम कहा जा रही हो ?”,दादी ने कहा लेकिन तब तक मीरा वहा से जा चुकी थी ! वह छूटे छुपाते कैफे के गेट पर आई और फिर अंदर चली आयी कैफे के कॉर्नर में उसे बैठी मोना दिखी कीसी लड़के के साथ !

मीरा मेन्यू की आड़ लेकर वही पीछे वाली टेबल के पास बैठ गयी उसने देखा मोना ने पर्स से कुछ नोट निकाले और लड़के की और बढाकर गुस्से से कहा,”ये लो पैसे और आज के बाद मुझे फ़ोन मत करना !”

लड़के ने पैसे लिए और कहा,”जरूरत होगी तो बुलाना तो पड़ेगा ही ना , वैसे भी तुम तो मेरी सोने का अंडा देने वाली मुर्गी हो !”
“लिस्टन , मुझे ब्लैक मेल करना बंद करो और ये बताओ की आखिर तुम उस क्लिप के बदले में मुझसे चाहते क्या हो ?”,मोना ने खीजते हुए कहा
“20 लाख , आई नो मामूली सी रकम है तुम्हारे लिए”,लड़के ने मुस्कुराते हुए कहा
“मिल जायेंगे लेकिन कुछ दिन बाद , एक बार मेरी अक्षत से शादी हो जाये उसके बाद तब तक तुम चुप रहो”,मोना ने कहा

“ओके मेरी जान तब तक क्लिप भी तुम्हे नहीं मिलेगी !”, लड़के ने कहा और उठकर पैसे लेकर चला गया ! उसके जाते ही मोना ने भी अपना चश्मा आँखों पर लगाया और कैफे से बाहर निकल गयी ! मीरा ने कार्ड चेहरे के सामने से हटाया और सोचने लगी – क्लिप , पैसे , आखिर ऐसी कोनसी क्लिप है जिस से मोना इतना डर रही है ? और ये लड़का कौन है जो उसे ब्लैक मेल कर रहा है ? कुछ तो है इन दोनों के बिच लेकिन कैसे पता लगाऊ ?”
मीरा सोचती रही और फिर उसे दादी माँ का ख्याल आया जो की मंडिर में अकेले थी ! मीरा वापस लौट आयी तो दादी माँ ने कहा,”कहा चली गयी थी मीरा ?”

“कुछ नहीं दादी माँ मुझे लगा मेरी कोई दोस्त है वहा बस”,मीरा ने झूठ कह दिया
“तो मिली तेरी दोस्त ?”,दादी माँ ने मीरा का हाथ थामकर सीढ़ियों से उतरते हुए कहा !
“नहीं दादी माँ ऐसे ही कोई और थी , चलिए घर चलते है !”,कहते हुए मीरा ने पलटकर भगवान की मूर्ति की और देखा और मन ही मन कहा,”अब आप ही कोई रास्ता दिखाईये भगवान !!”
मीरा और दादी दोनों घर चली आयी लेकिन घर में आते ही उसके साथ एक नयी घटना घटी निधि उस से बात नहीं कर रही थी ना ही तनु !

जीजू और तनु वापस जाने की तैयारी कर रहे थे मीरा ने काव्या से बात करने की कोशिश की तो तनु काव्या का हाथ पकड़कर उसे वहा से ले गयी ! मीरा को बहुत बुरा लगा लेकिन वह तनु की नाराजगी समझ रही थी ! मीरा गेस्ट रूम में आई जहा जीजू अपना सामान अपने बैग में रख रहे थे ! मीरा ने उनके पास आकर कहा,”आप जा रहे है ?”
सोमित ने मीरा की और देखा और फिर वापस बैग जमाते हुए कहने लगे,”यहाँ रूककर भी क्या करेंगे मीरा , वैसे भी सब बिखर चुका है !”
“जो बिखर चुका है उसे समेटने के लिए रुक जाईये !”,मीरा ने जीजू के सामने बेड पर बैठते हुए निराशा भरे शब्दों में कहा

“क्या समेटू मीरा ? तुम कुछ सुनना नहीं चाहती और अक्षत वो अब किसी की सुनेगा नहीं ! जिद और गुस्से में आकर उसने जो फैसला किया है उसके लिए उसे जिंदगीभर पछताना होगा , और ये सब मैं यहाँ रहकर नहीं देख सकता इसलिए मैंने आज ही दिल्ली जाने का फैसला किया है !”,जीजू ने कहा
“मत जाईये प्लीज , जो कुछ हो रहा है वो सही नहीं हो रहा है ,, अक्षत जी को इस वक्त किसी के साथ की जरूरत है ऐसे में आपका उनके पास होना बहुत जरुरी है , इस घर में अगर वह कीसी के करीब है तो वो आप ही है जीजू,”मीरा ने कहा

“मुझसे ज्यादा जरूरत उसे तुम्हारी है मीरा !”,जीजू ने मीरा की आँखों में देखते हुए कहा ताकि उसकी आँखों में उनका मन झांक सके लेकिन जीजू की बात सुनकर मीरा दूसरी और देखने लगी और कहा,”वो इस वक्त हमारी भी नहीं सुनेंगे , उनका गुस्सा जानते है हम !”
“जब इतना सब जानती हो तो उसके बारे में तो फिर क्यों कर रही हो ये सब ?”,जीजू ने कहा
मीरा ने कोई जवाब नहीं दिया और जीजू की तरफ देखती रही फिर कुछ देर बाद कहा,”बस कल शाम तक रूक जाईये उसके बाद हम आपको नहीं रोकेंगे प्लीज़ !”

मीरा वहा से चली गयी थोड़ी देर और रूकती तो जीजू के सामने उसके सारे जज्बात बह जाते जो अक्षत के लिए उसके मन में थे ! जीजाजी ने साइड में कर दिया और सर पकड़कर बेड पर बैठ गए उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था की वो इस वक्त क्या करे जिस से सब ठीक हो जाये ! विजय शाम को मोना के मम्मी-पापा से मिले उनसे रिश्ते की बात की , उन्होंने ख़ुशी ख़ुशी रिश्ता स्वीकार भी कर लिया क्योकि मोना के साथ साथ उन्हें भी अक्षत बहुत पसंद था ! सगाई की सारी भी तय हो गयी ! मोना ने सूना तो वो तो ख़ुशी से उछल पड़ी ,

अगले 24 घंटो में अक्षत हमेशा हमेशा के लिए उसका होने वाला था ! वह अपने लिए शॉपिंग करने बाहर निकल गयी उधर मीरा को क्लिप वाला राज जानना था जो सिर्फ मोना ही बता सकती थी तो मीरा घर आयी लेकिन मोना उसे घर पर नहीं मिली और वह खाली हाथ ही वापस लौट आयी ! रात के खाने के वक्त सभी मौजूद थे अक्षत नहीं था ये देखकर मीरा के गले से खाना बहुत मुश्किल से निचे उतरा ! दादू , दादी , विजय खाना खाकर चले गए ! डायनिंग पर निधि , तनु , जीजाजी , अर्जुन , नीता और मीरा बैठी थी !

मीरा का उदास चेहरा देखकर जीजू ने जाने का प्लान केंसल कर दिया ! सब चुपचाप खाना खा रहे थे जबकि सबके मन में कुछ न कुछ चल रहा था ! मीरा ने दो चार निवाले खाये और उठकर अपनी जूठी प्लेट लेकर किचन की और बढ़ गयी ! उसके जाने के बाद अर्जुन ने धीरे से जीजू से कहा,”जीजू आपने मीरा से बात की !”
“उस से बात करने का कोई फायदा नहीं है अर्जुन वो किसी भी हालातो में मौसाजी के फैसले के खिलाफ नहीं जाएगी !”,जीजू ने निराश होकर कहा

“पागल है ये लड़की सच में , ऐसे तो अक्षत और वो कभी खुश नहीं रह पाएंगे !”,अर्जुन ने कहा
“अर्जुन क्यों ना तुम पापा से बात करके देखो ? मीरा ने भी तो तुम्हारे लिए उन्हें मनाया था एक बार फिर आज तुम अपनी दोस्ती का फर्ज अदा कर दो !”,नीता ने अर्जुन के कंधे पर हाथ रखकर कहा !
“ये सब तब करू ना जब मीरा हां कहे , मैं पापा से कहूंगा तो भी वो ना कर देगी !”,अर्जुन ने कहा
“सही कह रहे है साले साहब , जब तक वो दोनों एक दूसरे को एक्सेप्ट नहीं करते कुछ नहीं हो सकता”,जीजू ने कहा

“क्या प्यार में ये सब कॉम्प्लिकेशन जरुरी है ?”,निधि ने हताश होकर कहा
“वो प्यार ही क्या जिसमे दिक्क़ते न हो निधि , हर सच्चा प्यार करने वालो को ऐसी परेशानियों से झुझना ही पड़ता है कभी कम तो कभी ज्यादा”,तनु ने अपनी ख़ामोशी तोड़ी !!
काफी देर सबके बिच डिस्कशन चलता रहा कुछ देर बाद मीरा खाने की प्लेट लिए किचन से बाहर आयी और सीढ़ियों की और बढ़ गयी ! उसे खाना ले जाते देखकर अर्जुन ने बाकि सब से कहा,”देखो अभी भी इसे उसकी परवाह है और वो मोना से शादी करने जा रहा है !”

“ये परवाह ही है अर्जुन जिसने इन दोनों को एक दूसरे से बांधा हुआ है , भगवान इन दोनों के प्रति इतना निर्दयी नहीं हो सकता मेरा मन कहता है , कल वो सगाई होगी ही नहीं !”,जीजू ने कहा
“काश ना हो वरना मैं आगे ये सब नहीं देख पाऊंगा , वो वहा रोयेगा ये यहाँ सबके सामने झूठी मुस्कराहट लिए घूमेगी , नहीं नहीं देख सकता ,, प्लीज़ जीजू बचा लो इन दोनों के रिश्ते को !”,अर्जुन ने भावुक होकर कहा
“तुम चिंता मत करो हम सब है ना मिलकर सब ठीक कर देंगे !”,जीजू ने कहा तो सब थोड़ा रिलेक्स हुए और अगले दिन की योजना बनाने लगे !

मीरा खाना लेकर ऊपर आयी और देखा अक्षत बालकनी के पास खड़ा निचे देख रहा है ! मीरा ने प्लेट टेबल पर रखी और अक्षत के पास चली आयी उसने देखा अक्षत सिगरेट से अपने फेफड़े जला रहा था चेहरे पर गुस्सा था लेकिन आँखों में बेबसी थी !
“आप फिर सिगरेट पि रहे है ?”,मीरा ने कहा
अक्षत ने देखा मीरा वहा है तो बिना उसने मीरा की और ध्यान दिए सिगरेट का कश लगाते हुए कहा,”तुम्हे क्या फर्क है इन सब से , ये मेरी जिंदगी है मैं जो चाहे करू”

“खाना लेकर आये है आपके लिए , खा लीजिये !”,मीरा ने अक्षत की बाकी बातो को नजरअंदाज करके कहा !
“नहीं खाना मुझे और कोई जरूरत नहीं है , मेरी परवाह करने की !”,अक्षत ने गुस्से से मीरा की और देखकर कहा लेकिन मीरा बिल्कुल सहज रही उसके सामने और कहा,”खा लीजिये , ठंडा हो जाएगा ! कहते हुए वह जैसे ही जाने लगी अक्षत ने उसके दोनों बाजुओं को पकड़कर उसे अपनी और करके कहा,”क्या समझती हो तुम खुद को , और मेरे सामने ये अच्छा बनकर क्या साबित करना चाहती हो तुम ? की तुम बहुत महान हो !”

मीरा ख़ामोशी से बस अक्षत की आँखों में देखती रही जिनमे नमी साफ नजर आ रही थी , उसे इस तरह देखता पाकर अक्षत और बैचैन हो गया और कहा,”ऐसे मत देखो मीरा , बहुत तकलीफ हो रही मुझे तुम्हारी इन नजरो से , इतनी तकलीफ की तुमसे नफरत करने का जी कर रहा है लेकिन मैं नहीं कर सकता क्योकि मैं तुमसे प्यार करता हु ! पर तुम्हे मेरे दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योकि तुम्हारे सीने में दिल है ही नहीं और अगर है भी तो वो पत्थर बन चूका है ! कुछ महसूस नहीं करती ना तुम और शायद करना भी नहीं चाहती तो फिर ये सब क्यों ? रहने दो मुझे अकेला , होने दो मुझे तकलीफ तुम्हे क्या फर्क पड़ता है ?”

अक्षत की बाते मीरा का दिल चीरते जा रही थी इस वक्त उसे बहुत तकलीफ हो रही थी , उसकी आँखों में आंसू भर आये और उसने कहा,”अक्षत जी हमारा हाथ छोड़िये हमे दर्द हो रहा है !”
अक्षत ने उसकी बांहो को और मजबूती से पकड़ा और अपने करीब लाकर गुस्से से उसकी आँखों में देखते हुए कहा,”और जो दर्द मुझे हो रहा है उसका क्या ? तुमने थप्पड़ मारा उसका दुःख नहीं है पर प्यार नहीं करती ये क्यों कहा ?”

मीरा ने अपनी आँखे बंद कर ली तकलीफ से उसके होंठ काँप रहे थे तो अक्षत ने उसे छोड़ दिया और मुंह फेरकर कहने लगा,”जाओ यहाँ से प्लीज !
मीरा ने आँखों के किनारे से अपने आंसू पोछे और अपने कमरे में चली आयी !अगली सुबह नाश्ते के बाद मीरा वापस अपने कमरे में चली आयी ! निचे रागिनी आयी हुई थी निधि और मीरा की कॉलेज वाली दोस्त उसने नया विडिओ केमेरा ख़रीदा था और वह निधि को वही दिखा रही थी !

रागिनी के आने से निधि का मूड थोड़ा अच्छा हो गया ! रागिनी ने अपने केमेरे का विडिओ ऑन किया और निधि से कहा,”चल तुझे कैप्चर करती हु मैं” कहते हुए रागिनी निधि का विडिओ बनाने लगी और निधि के साथ साथ उसने घर का और घरवालों का बी विडिओ बना लिया !

अचानक निधि को मीरा का ख्याल आया जो काफी समय से दिखाई नहीं दे रही थी उसने निधि से मीरा के बारे में पूछा और कहा,”चल उसे सरप्राइज देते है !”
“वो ऊपर है , तुम चलो मैं तुम्हारे लिए कुछ लेकर आती हु !”,निधि ने किचन की और जाते हुए कहा !
रागिनी अपना केमेरा ऑन किये किये ही ऊपर चली आयी जैसे ही कमरे में आयी मीरा उसे वहा देखकर खुश हो गयी और कहा,”तुम यहाँ कैसे ?”

“तुम तो मिलने आती नहीं सोचा मैं ही चली आउ”,रागिनी ने कमरे को रिकॉर्ड करते हुए कहा !
“सॉरी , इस बार निधि के साथ हम जरूर आएंगे , आओ बैठो ना”,मीरा ने कहा तो रागिनी ने अपना केमेरा पास टेबल पर रख दिया और आकर मीरा के पास बैठ गयी ! रागिनी और मीरा बाते करने लगी तभी कमरे में दनदनाते हुए मोना आयी और कहा,”मुझे मीरा से बात करनी है !”
“हां तो कर लो”,रागिनी ने कहा

“अकेले में बात करनी , तुम निकलो यहाँ से !”,मोना ने बड़ी बदतमीजी से कहा तो मीरा ने रागिनी से बाहर जाने का इशारा किया ! रागिनी उठी और कमरे से बाहर निकल आयी सीढ़ियों में निधि ट्रे लिए मिल गयी जिसमे वो रागिनी मीरा और अपने लिए सेंडविच लेकर आयी थी ! रागिनी को उखाड़ा हुआ देखकर कहा,”क्या हुआ ?”
“वो नकचढ़ी मोना आयी है , तुम लोग इसे झेलते क्यों हो ?”,रागिनी ने उखड़े स्वर में कहा !
निधि उसे लेकर सोफे के पास आयी , ट्रे टेबल पर रख दी और निधि ने कहा,”बस कुछ दिनों में हम सब इसे परमानेंट झेलने वाले है !

“मतलब ?”,रागिनी ने सेंडविच का एक टुकड़ा उठाते हुए कहा
” आज शाम अक्षत भाई और मोना की सगाई है !”,निधि ने बिना किसी भाव के कहा
रागिनी ने सूना तो अवाक् रह गयी और कहा,”तेरा भाई पागल हो गया है क्या ? इस लड़की से सगाई कर रहा है !”
“हां अनफॉर्चुनेटली ! तुम सेंडविच खाओ !”,निधि ने कहा
“और तेरे घरवाले कुछ नहीं बोल रहे ?”,रागिनी को अब भी यकीन नहीं हो रहा था !

“पापा ने ही फिक्स की है सगाई !”,निधि ने कहा
“उफ्फ्फ तेरी फॅमिली में बहुत कॉम्प्लिकेशन है यार , ये सब छोड़ छुट्टिया निकल रही है आगे क्या करना है कुछ सोचा तुमने ?”
“नहीं यार पहले ये फॅमिली ड्रामे तो ख़त्म हो !”,निधि ने कहा और दूसरा सेंडविच उठा लिया ! रागिनी और निधि बातो में लग गयी उधर मोना गुस्से में मीरा को घूरे जा रही थी रागिनी के जाते ही उसने दरवाजा बंद किया और कहा,”तुम खुद को बड़ा होशियार समझती हो !

और उसके बाद मोना और मीरा के बिच लम्बी बातचीत चली और मोना कमरे से बाहर निकलकर चली गयी !! जीजू ने मोना को अचानक आते और जल्दी में घर से जाते देखा तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगा , वे अर्जुन के साथ अपना प्लान बनाने लगे !

शाम का वक्त -:
विजय ने अक्षत और मोना की सगाई के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी जिसमे कुछ खास लोग ही इन्वाइटेड थे , अक्षत की फैमिली थी और मोना के घर से बस उसके मम्मी पापा बाकि रिश्तेदार दूसरे शहरो और मोना ने अपने पापा से कहा की उन्हें शादी के वक्त बुला लेंगे ! अक्षत निचे आया मीरा ने उसे देखा लेकिन अक्षत ने एक बार भी मीरा की और ध्यान नहीं दिया मीरा फिर भी मुस्कुराती रही ! जीजू , अर्जुन , नीता , तनु , निधि सभी वहा मौजूद थे ! जीजू ने कुछ प्लान बनाया था

जिसमे अर्जुन , नीता और तनु भी शामिल थे ! जीजू मोना के पास आये और उसे दो मिनिट अपने साथ आने को कहा ! मोना जीजू के साथ चली आयी तो उसके पीछे पीछे अर्जुन , नीता और तनु भी चले आये ! जीजू मोना को लेकर पास वाले कमरे में आये बाकि सब भी आ गए तो जीजू ने मोना से कहा,”तुम्हारा खेल ख़त्म हुआ मोना , अक्षत को तुमने जिस जाल में फंसाया है उसका सबूत हम लोगो के हाथ लग चुका है ! अब तुम्हारे पास दो ऑप्शन है या तो इस सगाई से इंकार कर दो या फिर मैं सबके सामने तुम्हारा सच ला दूंगा वो भी इस क्लिप के सहारे !” जीजू ने जेब से एक USB डिवाइस निकालते हुए कहा

जीजू के हाथ में डिवाइस देखते ही मोना के चेहरे पर डर के भाव आ गए उसने जीजू से ड्राइव लेने की कोशिश की लेकिन जीजू ने हाथ साइड में करके कहा,”ओह्ह कम ऑन मोना बच्चो वाली हरकते ना करो !”
“ये क्लिप आपको कहा से मिला ?”,मोना ने गुस्से से भरकर कहा
“तुम्हारे उसी सो कोल्ड बॉयफ्रेंड से , ज्यादा महंगा नहीं बस 20000 में मिल गया !”,नीता ने आगे आकर कहा
“ब्लडी बास्टर्ड उसे तो मैं छोडूंगी नहीं , प्लीज़ ये मुझे दे दो !”,मोना ने बेचारी बनते हुए कहा

“अपने बनाये जाल में तुम खुद ही फंस गयी मोना , सुबह जब तुम गुस्से से यहा से निकली थी तभी मैं समझ गया था की तुम जरूर कुछ न कुछ प्लान करोगी ! मैंने और अर्जुन ने तुम्हारा पीछा किया , जब तुम उस लड़के को क्लिप सेफ रखने के लिए बोल रही थी तभी मैं समझ गया था की तुम नहीं वो लड़का ज्यादा काम आएगा हम लोगो के तो तुम्हे छोड़ हम लोग उसके पीछे गए , उसे पैसे का लालच दिया और उसने कुछ पैसो में ये क्लिप हमे दे दी जिसमे अक्षत के इनोसेंट होने का सबूत है !”,जीजू ने बताया

“प्लीज़ नो , ऐसा मत करना , अक्षत के सामने ये क्लिप मत लाना , मैं हाथ जोड़ती हु प्लीज़ प्लीज़ प्लीज़ हां हां हां हां हां हां , स्टुपिड यू आल ,,,, तुम सबको क्या लगा मैं तुम सबके सामने रोउंगी , गिड़गिड़ाउंगी ,,,मोनालिसा नाम है मेरा और मोना ने कभी हारना नहीं सीखा है !”
मोना के बदले व्यवहार से सब हैरान हो गए ! मोना सोफे पर आकर बैठी और कहा,”जरा वो क्लिप टीवी में तो लगाना मैं भी तो देखु कोनसा तीर है तुम सबने !”

मोना की बदतमीजी से जीजू को गुस्सा आया लेकिन उन्होंने खुद को शांत रखा और डिवाइस को टीवी से कनेक्ट करके ऑन किया ! मोना बेफिक्र थी जैसे उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा हो ! टीवी पर डिवाइस ओपन हुई जीजी ने उसे प्ले किया तो उसमे किसी हिंदी मूवी का डायलॉग था जिसे सुनकर सब हैरान थे जीजू से रिमोट अर्जुन ने लिया और क्लिप को आगे पीछे करके देखा लेकिन कुछ नहीं था ! अब हैरान रहने और डरने की बारी बाकि सब की थी !

मोना ने सबका मुंह देखा तो हसते हुए कहा,”तुम लोगो ने क्या सोचा मैं इतनी आसानी से तुम लोगो के चंगुल में फंस जाउंगी , जो गेम तुम लोग खेल रहे हो उस गेम की क्वीन हु मैं ! 20000 हजार भी गए और क्लिप भी नहीं मिली , कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है ? सो सेड !!”
“मोना तुम्हे तो मैं”,नीता उसकी और बढ़ी लेकिन अर्जुन ने रोक लिया क्योकि वह जानता था मोना का वो लोग अब कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते ! जीजू अभी भी हैरानी थे की क्लिप बदली कैसे ?

मोना उनके पास आयी और कहा,”तुम सिर्फ शक्ल से बेवकूफ नहीं हो बल्कि अक्ल से भी बेवकूफ ही हो ,, जब तुम और अर्जुन मेरा पीछा कर रहे थे तब मुझे अपनी गाड़ी के मिरर में दिख गया था लेकिन मैंने तुम्हे ग़लतफ़हमी में रखा और जान बूझकर उस लड़के के पास आयी उस से झगड़ा किया और डिवाइस वाली बात की ताकि तुम लोग मेरा पीछा छोड़कर उसे टारगेट करो और वो डिवाइस हासिल कर लो !

तुम लोगो ने जो खरीदी वो असली थी लेकिन शाम को जब तुम कपडे चेंज करने गए थे तब मैंने असली वाली निकाली और नकली डिवाइस उसकी जगह रख दी ताकि तुम लोगो को शक ना हो ! वो मेरा प्लान था तुम सबको बिजी रखने का ताकि तुम उस डिवाइस के भरोसे बैठे रहो ,, और देखो मुझे असली डिवाइस भी मिल गयी और उस लड़के से पीछा भी छूट गया ! इसे कहते है परफेक्ट प्लान ,,,”

सभी मोना की बाते सुनकर हैरान थे ! वो इतनी दिमागवाली निकलेगी किसी ने सोचा नहीं था मोना सबकी बोलती बंद कर वहा से बाहर निकल गयी अर्जुन जीजू के पास आया और कहा,”ये मोना तो हम सबकी सोच से भी खतरनाक निकली जीजू !”
“हां साले साहब लेकिन अगर ये अक्षत की जिंदगी में आयी तो अक्षत की जिंदगी ख़राब हो जाएगी !”,जीजू ने परवाह जताते हुए कहा

कुछ देर वहा रुकने के बाद सभी बाहर निकल आये ! उन्होंने देखा अक्षत और मोना रिंग सेरेमनी के लिए खड़े है !
ये सब देखकर जीजू कभी खुद को तो कभी अपनी बेवकूफी को कोस रहे थे ! मोना के पापा ने मोना को सगाई की रिंग पहनाने को कहा तभी अचानक से सभी लाइट बंद हो गयी और एक फॉक्स सामने गया जहा मीरा माइक के साथ खड़ी थी ! सभी नजरे उसकी और चली गयी !

मीरा ने कहना शुरू किया,”जैसे की आज अक्षत जी और मोना जी की सगाई है और ऐसे खास मोके पर मैं इन दोनों को और आप सबको एक तोहफा देना चाहती हु कुछ यादे जो की तस्वीरों के रूप में है !” कहते हुए मीरा ने अपने पीछे लगे परदे को हटा दिया एक बड़ी स्क्रीन नजर आयी , अन्धेरा अब भी वैसे ही था मेरा ने ऑन किया और खुद भी थोड़ा साइड हो गयी !! अक्षत की एक एक करके तस्वीरें आने लगी , दादू के साथ उनका पैग बनाते हुए की एक तस्वीर ,, दादी की पूजा की थाली से लड्डू उठाते हुए , विजय के साथ उनके स्कूटर पर ,

राधा के साथ एक तस्वीर जिसमे राधा उसके बालो में तेल मल रही है ! (देखते हुए अक्षत की आँखों में नमी थी , कितना खुश था वो उस वक्त में) उसके बाद अर्जुन के साथ कुछ तस्वीरें , निधि के साथ एक तस्वीर जिसमे वो निधि के बाल खिंच रहा है ! सभी उन सब तस्वीरों को देखते हुए मुस्कुरा रहे थे ! मीरा मोना की बगल में खड़े अक्षत को ही देखे जा रही थी अक्षत की नजर उस पर पड़ी तो उसके दिल में एक टिस उठी और उसने चेहरा घुमा लिया !

अगले ही पल स्क्रीन पर एक विडिओ चला जिसमे मोना की आवाज अक्षत के कानो में पड़ी उसने स्क्रीन की और देखा वो मीरा के रूम का विडिओ था जिसमे मोना भी थी अक्षत के साथ साथ बाकी सब भी सुनने लगे

मोना – तुम खुद को बड़ा होशियार समझती हो , तुम्हे क्या लगा तुम मेरे घर जाओगी और मुझे पता नहीं चलेगा ! अक्षत से मेरी शादी होकर रहेगी और उसके बाद धक्के मारकर मैं तुम्हे इस घर से निकालूंगी ! और उस अक्षत को भी उसकी औकात दिखाकर रहूंगी
मीरा – लेकिन आप तो उनसे प्यार करती है

मोना – कोनसा प्यार मैं उस से कोई प्यार नहीं करती , बदला ले रही हु उस से कॉलेज में उसने सबके सामने मुझे रिजेक्ट किया था , वो दिन नहीं भूल सकती मैं ! जैसे उसने मुझे नीचा दिखाया वैसे ही मैं उसकी जिंदगी को जहनुम बनाकर उसे नीचा दिखाउंगी
मीरा – लेकिन अक्षत जी आपसे प्यार करते है , उस रात होटल के कमरे में वो आपके साथ थे

मोना हँसते हुए कहती है – हाहाहा वो सब मेरा प्लान था मैंने ही उसके जूस में नशे की दवा मिलायी , उसे रूम तक छोड़ने आयी और फिर उसके साथ ऐसे फोटो क्लिक करवाए जिस से उसको लगे की उसने मेरे साथ रिश्ता बनाया है , और वो अपने होश में नहीं था ! और देखो मेरा प्लान सक्सेज भी हुआ आज शाम वो मेरा हो जाएगा ! “
मीरा – पर आपने उनके साथ ये क्यों किया ? इतना बड़ा धोखा इतना बड़ा झूठ
मोना बेड पर बैठ जाती है और कहती है,”सॉरी स्वीट हार्ट मोना का एक रूल है जो पसंद है उसे हासिल कर लो और अगर ना मिले तो उसे बर्बाद कर दो !”

मीरा अब खामोश हो जाती है तो मोना उठती है और कमरे में घूमते हुए कहने लगती है,”मुझे अक्षत में कोई इंटरस्ट नहीं है पर उसकी लाखो की जायदाद में है इसलिए मैं उस से करने जा रही हु ! वो ख़ुशी ख़ुशी इस बात के लिए तैयार नहीं होता इसलिए मुझे वो फोटोग्राफ्स उसके बाप को भेजने पड़े ,, एंड सी उसके बेवकूफ बाप ने उस से ज्यादा उन तस्वीरों पर भरोसा किया ! तुम्हे पता है तुम्हे मैं ये सब क्यों बता रही हु क्योकि तुम उस अक्षत की फेवरेट हो और मुझे देखना था की सच जानकर तुम्हे कितनी तकलीफ होती है !!

तुम लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर सकते बॉयज आई ऍम अ बेड क्वीन स्वीटहार्ट !! नफरत करती हु मैं उस अक्षत से , उसके परिवार से और स्पेशली तुमसे ,, अब देखती जाओ कैसे ये मोना तुम्हारे अक्षत की जिंदगी में भूचाल लाती है ! द गेम इज ऑन माय डार्लिंग !”क्लिप बंद हो जाती है और उसके साथ की हॉल की सभी लाईटे जल उठती है , मोना का असली चेहरा सबके सामने था , वह अक्षत के बगल में खड़ी कांप रही थी , उसने खुद को बचाने की आखरी कोशिश करते हुए आगे आकर कहा,”ये सब झु झूठ है , इस मीरा ने मुझे फ़साने के लिए किसी से मेरी आवाज की डबिंग करवाई है !!”

“तड़ाक !”,एक झन्नाटेदार थप्पड़ मोना के गाल पर आकर लगा जो की उसके पापा ने उसे मारा था ! मोना हक्की बक्की सी अपनी माँ के पास आयी और कहा,”मम्मा डेड ने मुझे थप्पड़ मारा , मुझे “
मोना की माँ ने मोना को हिराकत भरी नजरो से देखा और कहा,”काश तुझे ये थप्पड़ बहुत पहले मारा होता तो आज हमे ये दिन ना देखना पड़ता !!”

Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49

Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49Kitni Mohabbat Hai – 49

क्रमश -: kitni-mohabbat-hai-50

Follow Me On – instagram

संजना किरोड़ीवाल

Kitni Mohabbat Hai
Kitni Mohabbat Hai by Sanjana Kirodiwal
Kitni Mohabbat Hai
Kitni Mohabbat Hai by Sanjana Kirodiwal
#Banaras#haanYeMohabbatHai#Lovestory#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Manmarjiyan – 50
next post
Kitni Mohabbat Hai – 50

You may also like

Kitni Mohabbat Hai – 54

December 3, 2020

Kitni Mohabbat Hai – 53

December 2, 2020

Kitni Mohabbat Hai – 52

December 1, 2020

Kitni Mohabbat Hai – 51

November 30, 2020

Kitni Mohabbat Hai – 50

November 28, 2020

Kitni Mohabbat Hai – 48

November 26, 2020

Kitni Mohabbat Hai – 47

November 25, 2020

Kitni Mohabbat Hai – 46

November 24, 2020

Kitni Mohabbat Hai – 45

November 23, 2020

Kitni Mohabbat Hai – 44

November 22, 2020

1 comment

Advik March 25, 2023 - 5:54 pm

Hehe he ..i always lv this part 😂😍🥰🤩💓

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal