Sanjana Kirodiwal
Love You Zindagi Season 3

Love You Zindagi Season 3 – 13

by Story With Sanjana February 18, 2025
written by Story With Sanjana February 18, 2025 1 comment
1

Love You Zindagi Season 3 – 13

Love You Zindagi - 1 Season 3
Love You जिंदगी – 1 Season 3

अवि नैना को लेकर घर से बाहर चला आया उसने नैना को गाड़ी में बैठने को कहा तो नैना ने गुस्से से कहा,”पडोसी ! ये क्या कर रहे हो तुम ? तुम मॉम से ऐसे बात कैसे कर सकते हो ? उन्हें कितना बुरा लगा होगा , उन्होंने इतने प्यार से मेरे लिए हलवा बनाया था एंड उन्हें नहीं पता होगा मुझे खसखस से एलर्जी है सो व्हाट ? मैं ठीक हूँ तुम्हे इतना ओवर रिएक्ट नहीं करना चाहिए था। अनुराग का गुस्सा तुम मॉम-डेड पर क्यों निकाल रहे हो ?”


अवि ने सुना तो उसे अपनी गलती का अहसास हुआ पहली बार उसने अपनी मॉम से इस तरह से बात की थी , वह नैना की तरफ आया और कहा,”तुम्हे ऐसी हालत में देखकर मैं डर गया था नैना,,,,,,,,,,,एंड मॉम को तुम्हारी एलर्जी के बारे में पता है इसके बाद उनसे गलती कैसे हो सकती है ?”
“हो सकता है मॉम से गलती ना हुई हो और किसी ने जान बूझकर ऐसा किया हो,,,,,,,,,,,!”,नैना ने सोचते हुए कहा


“अनुराग के सिवा दुसरा कौन है जो तुम्हे नुकसान पहुंचाएगा नैना,,,,,,,,,,,एक तो डेड ने उसे निबी के लिए एक्सेप्ट करके इस मुसीबत को और बढ़ा दिया है , मैं अभी जाकर उन्हें अनुराग की सारी सच्चाई बता देता हूँ”,कहते हुए अवि जैसे ही जाने लगा नैना ने उसका हाथ पकड़कर रोक लिया
“पागल मत बनो पडोसी ! तुम डेड को जाकर सब बताओगे और वो ख़ुशी ख़ुशी मान लेंगे यही सोच रहे हो न तुम ?”,नैना ने कहा


अवि ने हामी में सर हिलाया तो नैना ने आगे कहा,”अगर ये इतना आसान होता तो क्या अब तक मैं खुद नहीं बता देती , ज़रा सोचो जो इंसान निबी को अपने झूठे प्यार में फंसा सकता है , जो डेड को इस रिश्ते के लिए मना सकता है वो इंसान यहाँ कितनी तैयारियों के साथ आया होगा ? मैं ये नहीं कह रही कि तुम डेड को सच्चाई मत बताओ लेकिन तुम डेड से कहोगे क्या ? ये कि अनुराग मेरा पास्ट है और अच्छा इंसान नहीं है ?

अवि इस बात को समझो प्रॉब्लम अनुराग का यहाँ होना नहीं है प्रॉब्लम है कि उसे लेकर हम सब इतना उलझ रहे है कि हम ध्यान ही नहीं दे रहे कि वो किस मकसद से यहाँ आया है। निबी के लिए वो यहा नहीं है , ना डेड की प्रॉपर्टी के लिए क्योकि वो खुद एक बड़े बिजनेसमेंन की औलाद है , अगर ये दो मकसद नहीं है तो फिर हमे उस तीसरे मकसद का पता लगना होगा,,,,,,,,,,,,,,,तुम समझ रहे हो न मैं क्या कह रही हूँ ?”


अवि को नैना की बात धीरे धीरे समझ आ रही थी , दरअसल उलटी सीधी हरकते करके अनुराग अवि और उसके घरवालों में फूट डालना चाह रहा था जिस से अवि और नैना घरवालों से दूर हो जाये और अनुराग अपने मकसद में कामयाब हो सके

नैना अवि के थोड़ा करीब आयी और कहा,”मैं जानती हूँ जो हो रहा है वो गलत हो रहा है लेकिन याद रखो सब सही होने से पहले बहुत कुछ गलत होता है , अगर ये छोटी सी प्रॉब्लम होती तो मैं दो कंटाप अनुराग के कान के नीचे रख कर उसे साइड कर देती लेकिन इस बार बात तुम्हारी बहन निबी की है , इस घर की इज्जत की है और इसके लिए हमे शांत रहकर अनुराग पर नजर रखनी होगी,,,,,,,,,,और इसके लिए तुम्हारा शांत रहना बहुत जरुरी है।”


अवि को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने नैना के चेहरे को अपने हाथो में लेकर कहा,”आई ऍम सॉरी नैना,,,,,,,,,,!!”
“ओह्ह्ह पडोसी तुम सॉरी बोलते हुए कुछ ज्यादा ही अच्छे लग रहे हो,,,,,,,,,!!”,नैना ने कहा तो अवि मुस्कुराने लगा और नैना के सर को अपने होंठो से छूकर कहा,”मैं वादा करता हूँ तुम्हारी और इस घर की इज्जत पर कोई आंच नहीं आने दूंगा,,,,,,,,,,!!”


नैना ने हामी में सर हिलाया और कहा,”अनुराग को खेलने का बड़ा शौक है ना अब मैं उसे बताती हूँ गेम कैसे खेलते है ?”
“ए नैना ! अभी तो तुमने मुझसे कहा शांत रहना है और अब तुम,,,,,,,,!!”,अवि ने कहा
“पडोसी वो तुम्हारे लिए था , नैना अगर शांत हो गयी तो फिर सब बदल जाना है,,,,,,,,,,,,,तुम चाहते हो मैं खामोश हो जाऊ ?”,नैना ने अपनी बड़ी बड़ी आँखों से अवि को देखकर कहा


“नहीं मैं चाहता हूँ तुम हमेशा ऐसे ही बकवास करती रहो”,अवि ने कहा
दोनों आगे बात कर पाते इस से पहले ही एक गाड़ी घर के बाहर आकर रुकी और उसमे से एक डिलीवरी मेन नीचे उतरा उसके हाथ में एक डिब्बा था। वह अंदर आया और कहा,”मिसेज नैना चौधरी”
“हाँ कहिये मैं ही हूँ”,नैना ने कहा


“ये आपका पार्सल है,,,,,,,,,,,,!”,लड़के ने डिब्बा नैना की तरफ बढ़ाकर कहा
नैना ने डिब्बे पर लिखा नाम और पता देखा तो उसका चेहरा ख़ुशी से खिल उठा और होंठो पर मुस्कान तैर गयी। नैना ने डिब्बा अवि की तरफ बढ़ाया और खुद पेपर पर साइन करने लगी।
लड़का वहा से चला गया।

“ओह्ह्ह वाओ नैना ! डेड ने लखनऊ से तुम्हारा बर्थडे गिफ्ट भेजा है,,,,,,,,,,,,,,!!”,अवि ने कहा
“हाँ डेड ने कल रात ही इसका जिक्र किया था,,,,,,,,,,,,!!”,नैना ने चमकती आँखों से उस डिब्बे को देखते हुए कहा
“वैसे इसमें क्या होगा ? मेरे ख्याल से तो इसमें 4-5 किलो चायपत्ती होगी”,अवि ने नैना की टाँग खींचते हुए कहा
नैना ने अवि को घुरा और कहा,”अगर ये जोक था तो बहुत ही बकवास जोक था पडोसी”
“अच्छा बाबा सॉरी ! कभी कभी तो लगता है तुम्हारे लिए मुझसे ज्यादा चाय important है।”,अवि ने मुंह बनाकर कहा

नैना ने अवि को देखा और कहा,”चाय को लेकर कोई मजाक नहीं क्योकि चाय important है बाबू”
नैना डिब्बे को सम्हाले अंदर चली गयी और कुछ देर बाद अवि जब अंदर जाने लगा तो अवि का फोन बजा। अवि ने फोन देखा ऑफिस से कॉल था अवि ने फोन उठाया और मृणाल से बात करते हुए वही बाहर घूमने लगा।

नैना अंदर आयी देखा अनुराग चौधरी साहब के साथ बैठा है और निबी सौंदर्या कही नजर नहीं आ रही। नैना चुपचाप अंदर आयी डिब्बा टेबल पर रखा और फिर सौंदर्या के कमरे में चली आयी उसने देखा सौंदर्या उदास सी बिस्तर के कोने पर बैठी है। उन्हें ऐसे देखकर नैना को अच्छा नहीं लगा वह उनके पास आयी और उन्हें पीछे से गले लगाकर कहा,”मॉम आप मुझे दवा देने वाली थी , दीजिये मुझे उसकी जरूरत है”


सौंदर्या ने नैना को वहा देखा तो थोड़ा हैरान हुई और फिर कहा,”तुम्हे मेरी दवा की क्या जरूरत है नैना तुम्हारा पति है ना तुम्हे हॉस्पिटल ले जाने के लिए,,,,,,,,!
नैना ने सुना तो उठकर सौंदर्या के सामने आकर कहा,”ओह्ह्ह मॉम ! जब घर में ही इतना अच्छा डॉक्टर है तो बाहर क्यों जाना ? अब दवा दीजिये देखिये कैसे दाने निकल आये है”
सौंदर्या ने नैना के चेहरे और हाथो पर आये दानों को देखा तो उसे एक बार फिर नैना की परवाह होने लगी वह उठी और ड्रॉवर से एलर्जी की दवा निकालकर नैना को देकर कहा,”इसे खाओ और थोड़ा आराम करो”


नैना ने दवा खाई और वही बैठ गयी। कुछ देर बाद उसे ठीक लग रहा था। सौंदर्या धुले हुए कपडे उठाकर कबर्ड में रखने लगी तो नैना ने कहा,”मॉम ये सब छोड़िये यहाँ आकर बैठिये ना मेरे पास,,,,,,,,,,,,!!”
सौंदर्या नैना के सामने आ बैठी तो नैना ने कहा,”मॉम ! क्या आप मुझसे नाराज है ?”
“नहीं,,,,,,,,,,,!!”,सौंदर्या ने कहा


“तो फिर क्या आप अवि से नाराज है ? अरे उसकी बातो पर ध्यान मत दीजिये वो एक नंबर का गधा,,,,,,,,,,,,,,,,,,,मेरा मतलब उसने गुस्से में आकर बोल दिया , वो आपसे ऐसे बात करना नहीं चाहता था मैं सच कह रही हूँ,,,,,,,,,,!!”,नैना ने कहा वह फ्लो फ्लो में अवि को गधा बोलने वाली थी लेकिन जब उसने देखा सौंदर्या उसे घूर रही है तो उसने तुरंत अपनी जबान सम्हाल ली


“नैना ! मुझे सच में नहीं पता था उस हलवे में खसखस है , मैं जानती हूँ तुम्हे इस चीज से एलर्जी है तो फिर मैं जान बूझकर ऐसा क्यों करुँगी तुम ही बताओ ? अवि ने मुझसे इस तरह से बात की मुझे इस बात का दुःख नहीं है बल्कि उसने एक अनजान लड़के के सामने ऐसे बात की इसका दुःख है। उन्होंने अनुराग को एक्स्पेट कर लिया है और मैं जानती हूँ वो किसी के लिए भी अपना फैसला नहीं बदलेंगे तब तक जब तक अनुराग का सच उनकी आँखों के सामने नहीं आ जाता।


वो लड़का अपनी मीठी मीठी बातो को जाल में उन्हें फंसा चुका है।”,सौंदर्या ने चिंता भरे स्वर में कहा
नैना ने उन्हें परेशान देखा तो घुटनो के बल जमीन पर बैठी और उनके हाथो को अपने हाथो में लेकर कहने लगी,”मॉम ! मैं आपकी परेशानी समझ सकती हूँ,,,,,,,,,निबी मासूम है अनुराग ने उसे बस फंसाया है , लेकिन आप चिंता मत कीजिये मैं निबी की जिंदगी उस अनुराग के हाथो बर्बाद होने नहीं दूंगी”
सौंदर्या नैना की आँखों में देखने लगी उन्हें नैना की आँखों में विश्वास नजर आ रहा था।

सौंदर्या को खामोश देखकर नैना उठी और कहा,”चलिए अब फटाफट तैयार हो जाईये,,,,,,,,!!”
“तैयार किसलिए नैना ? मैंने आज हॉस्पिटल से छुट्टी ली है,,,,,,,,,आज मैं पूरा दिन तुम्हारे साथ घर में बिताने वाली थी,,,,,,,!”,सौंदर्या ने कहा
“मॉम आज मेरा बर्थडे है और डेड ने कहा था ना आज शाम में पार्टी है एंड अपने हाथो को देखिये आपने वेक्स भी नहीं करवाया है तो हम दोनों पार्लर जा रहे है”,नैना ने शीशे के सामने आकर अपने बालों को सही करते हुए कहा


सौंदर्या ने सुना तो हैरानी से नैना को देखने लगी , नैना जिसे मेकअप के नाम से भी चिढ थी वो खुद उन्हें पार्लर चलने को बोल रही थी। सौंदर्या अपने ही ख्यालो में खोयी थी कि नैना ने फिर कहा,”मॉम मैंने कल शाम में ही रीमा से आपके लिए अपॉइंटमेंट ले लिया था , आप फटाफट तैयार हो जाईये फिर चलते है और इस बार आप फुल वेक्स करवाना और एक आध फेशियल भी करवा ही लेना , वैसे आपको इसकी जरूरत तो नहीं है पर मैं चाहती हु आज शाम आप सबसे सुंदर दिखे ,

और हाँ पार्लर के बाद हम आपके किटी पार्टी वाली आंटियो को कॉल करेंगे उन्हें आज शाम की पार्टी के लिए ,, आपने फुल वेक्स करवाई है देखने वाला भी तो कोई हो,,,,,,,,,,,,,मैं अपना लेकर आती हूँ तब तक आप रेडी हो जाईये”
इतना सब कहकर नैना कमरे से बाहर चली गयी सौंदर्या ने सुना तो उसे अपने कानो पर यकीन नहीं हुआ नैना ये सब कह रही थी। वो लड़की जो रिश्तेदारों के नाम से भी चिढ़ती है , जो पार्लर जाना पसंद नहीं करती और जिसे किटी पार्टी मोहल्ले की आंटियो का ग्रुप लगता है वो ये सब बातें कर रही थी।

सौंदर्या शीशे के सामने आयी और अपने बाल बनाते हुए मन ही मन खुद से कहने लगी,”कितनी जिंदादिल है ये लड़की , ये जानते हुए भी कि इसे कैंसर है उस बीमारी के दर्द की एक शिकन तक इसके माथे पर नहीं है। कोई इतना पॉजिटिव कैसे रह सकता है ? पर तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत यही है नैना , तुम्हारा जिंदादिल होना , अपने अंदर की इस खूबूसरत औरत को कभी मरने मत देना,,,,,,,,,,,,,!!”

नैना ने टेबल से अपना पार्सल उठाया और अपने कमरे में चली आयी। उसने डिब्बा खोला तो उसमे एक बहुत ही सुंदर सफ़ेद रंग का गाउन था साथ में एक छोटा सा कार्ड भी था। नैना ने उसे उठाया और खोलकर पढ़ने लगी


Dear बेटा जी !
मुझे उम्मीद है तुम्हे ये तोहफा पसंद आया होगा , मैं जानता हूँ तुम अब बड़ी हो चुकी हो लेकिन 8वी क्लास में कही तुम्हारी बात मुझे आज भी याद है। तुमने कहा था “डेड ! मुझे एक सफ़ेद प्रिंसेज ड्रेस चाहिए जिसे मैं अपने राजकुमार के साथ पहनूंगी और हम दोनों साथ में किसी फेयरी टेल स्टोरी के कपल जैसे लगेंगे” कुछ दिन पहले जब ये ड्रेस शोरूम में देखा तब वो बात याद आयी और साथ ही याद आया कि अब तुम्हारी जिंदगी में एक राजकुमार है और तुम उसके साथ ये ड्रेस पहन सकती हो।
Happy Birthday बेटा जी !

नैना कार्ड पढ़कर मुस्कुरा उठी , उसने ड्रेस को बाहर निकालकर देखा और शीशे के सामने आकर उसे खुद से लगाकर देखने लगी , वो ड्रेस सच में बहुत सुंदर थी ,नैना ने उसे छूकर देखा तो उसकी आँखों के सामने बचपन वाला वही सीन दिखाई देने लगा। एक प्यारी सी मुस्कान नैना के होंठो पर तैर गयी। भले ही नैना सख्त थी और स्ट्रेट फॉरवर्ड थी पर इन चीजों से अलग नैना की कुछ ऐसी ख्वाहिशे भी थी जो हर लड़की के दिल में होती है। नैना ने ड्रेस को बिस्तर पर रखा , उसने अपना फोन और पर्स उठाया और नीचे चली आयी।

नैना को घर में देखकर चौधरी साहब ने कहा,”अरे नैना ! तुम तो हॉस्पिटल गयी थी ना इतनी जल्दी चली आयी और अब तुम कैसी हो ?”
“डेड मैं बिल्कुल ठीक हूँ , और जब में डॉक्टर है तो बाहर क्यों जाना ?”,नैना ने कहा
चौधरी साहब ने सुना तो मुस्कुरा उठे और अनुराग से कहा,”देखा अनुराग ! हमारी नैना कितनी समझदार है ,, नैना को इस घर की बहू के रूप में चुनने का हमारा फैसला बिल्कुल सही था वैसे ही मैं सोचता हूँ कि तुम भी मुझे कभी निराश नहीं करोगे,,,,,,,,,,,!!”


“नेवर डेड , बिल्कुल नहीं,,,,,,,,,,,,,!!”,अनुराग ने कहा
“क्या मस्त चुना लगा रहा है ? पर बेटा मैं भी नैना बजाज हूँ उस चूने को पान में कत्थे के साथ मिलाकर एक दिन तुम्हे ही खिला दूंगी और थूकने भी नहीं दूंगी,,,,,,,,,,!”,नैना ने धीरे से बड़बड़ाते हुए
“अह्ह्ह्ह डेड ! आप अनुराग को अपना ऑफिस क्यों नहीं दिखाते ? आफ्टर ऑल अब ये भी इस घर का मेंबर है”,नैना ने जान बूझकर कहा ताकि अनुराग को यहाँ से भेज सके।


“अरे अच्छा याद दिलाया नैना ! आज ऑफिस में मेरी एक मीटिंग भी है , अनुराग चले ?”,चौधरी साहब ने कहा
 अनुराग ज्यादा से ज्यादा वक्त इस घर में बिताना चाहता था लेकिन नैना ने तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। उसने आनाकानी करते हुए कहा,”अह्ह्ह डेड मैं क्या करूंगा वहा ? आई मीन मुझे आपके बिजनेस की इतनी नॉलेज भी नहीं है,,,,,,,,!!”


“अरे ये क्या बात हुई ? डेड तुम्हे ऑफिस टूर करवाने ले जा रहे है कौनसा ऑफिस तुम्हारे हवाले कर रहे है ,, तुम्हे जाना चाहिए और डेड के अचीवमेंट्स देखने चाहिए , he is the great,,,,,,,,,,,,!!”,नैना ने अवि के डेड की कुछ ज्यादा ही तारीफ कर दी
“नैना सही कह रही है , तुम्हे बिजनेस लाइन में कुछ नया सीखने को मिलेगा,,,,,,,,,,!!”,चौधरी साहब ने नैना की बात का समर्थन करते हुए कहा  


अनुराग फंस चुका था हाँ बोलने के अलावा उसके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था इसलिए उसने कहा,”ठीक है ! मैं जरा निबी को बताकर आता हु”
“पर निबी तो अभी कुछ देर पहले ही मॉम के साथ पार्लर निकल गयी,,,,,,,,,,,,उसने कहा मैं तुम्हे बता दू”,नैना ने फिर एक झूठ बोला क्योकि वह नहीं चाहती थी अनुराग अब निबी के करीब जाये।

चौधरी साहब अनुराग को साथ लेकर चले गए अनुराग ने पलटकर देखा तो नैना ने मुस्कुराते हुए अपना हाथ हिला दिया , अनुराग समझ गया कि ये नैना की कोई चाल है जिसमे अनुराग फंस चुका है।

Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13

Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13Love You Zindagi – 13

Continue With Love You Zindagi – 14

Read Previous Part Love You Zindagi – 12

Follow Me On instagram

संजना किरोड़ीवाल

Love You Zindagi - 1 Season 3
Love You जिंदगी – 1 Season 3

   

A Woman
A Woman by Sanjana Kirodiwal
#HindiKahaniya#hindilovepoetry#Love-You-Jindgi#RanjhanaHindiLoveStoryLOVE YOU ZINDAGILoveYouZindagiSeason3
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Main Teri Heer Season 4 – 75
next post
Main Teri Heer Season 4 – 76

You may also like

Love You Zindagi Season 3 – 51

April 24, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 50

April 22, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 49

April 21, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 48

April 17, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 47

April 15, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 46

April 14, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 45

April 13, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 44

April 12, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 43

April 11, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 42

April 10, 2025

1 comment

Kshmata February 18, 2025 - 11:09 am

Hamari Naina to Naina hai…koi usse ese kaise Hara sakta hai…uss par bhi wo kutta Anurag…uski to esi ki tasi…ab Jai beta dad k office…yaha Naina sham ko party m grand welcome karengi….uske liye tayar rahna Anurag Mittal

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal