Sanjana Kirodiwal
Love You Zindagi

Love You Zindagi – 5

by Story With Sanjana May 29, 2020
written by Story With Sanjana May 29, 2020 44 comments
1

Love You Zindagi – 5

Love You Zindagi
Love You Zindagi by Sanjana Kirodiwal

अगली सुबह रुचिका जल्दी उठ गयी और अपने बचे हुए काम निपटाने लगी , दिनभर वह ख़ुशी से घर में यहाँ वहा घूमते रही , 10 बार शीशे में अपना चेहरा देखती , मुस्कुराती ! शाम को रुचिका सचिन के साथ डेट पर जाने के लिए तैयार होने लगी , आज वह उसके सामने बेस्ट दिखना चाहती थी इसलिए अब तक 7-8 ड्रेस ट्राय कर चुकी थी लेकिन हर ड्रेस में कोई न कोई कमी निकालकर रख देती , लास्ट में उसने एक डार्क शेड गाउन पहना जो की स्लीवलेस था और आकर बेड पर बैठी शीतल को दिखाते हुए कहा,”शीतू ये ठीक है क्या ?”


“तुम इतना क्यों सोच रही हो , तुम बहुत सुन्दर हो और हर ड्रेस में अच्छी लगती हो !”,शीतल ने कहा
“हम्म्म्म लेकिन आज मुझे स्पेशल दिखना है !”,रुचिका ने शीशे में खुद को देखकर ड्रेस सही करते हुए कहा !
“तो चलो मैं तुम्हारा मेकअप कर देती हु !”,शीतल ने उसके पास आकर कहा और रुचिका का मेकअप करने लगी , शीतल की मदद से रुचिका अब और भी अच्छी लग रही थी , उसने शीतल को गले लगाते हुए थैंक्यू कहा और बोली,”शीतल तुम भी चलो ना बाहर घूमने , सचिन बोल रहा था वो जगह बहुत खूबसूरत है ,


“नहीं , तुम दोनों की डेट में मैं कैसे जा सकती हु ? तुम जाओ !”,शीतल ने कपडे उठाकर कबर्ड में रखते हुए कहा
“पर तुम अकेले यहाँ क्या करोगी ? वैसे भी नैना तो सो रही है पता नहीं कब उठेगी ?”,रुचिका ने कहा
“डोंट वरी वैसे भी मैं बाहर जा रही हु !”,शीतल ने कहा
“वाओ तुम भी डेट पर जा रही हो ? वेट कही राज तो यहाँ नहीं आ रहा तुमसे मिलने ?”,रुचिका ने चहकते हुए कहा
“नहीं ऐसा कुछ भी नहीं है , ख़ुशी ने कल मुझे बताया था यहाँ पास मे लायब्रेरी है तो मैंने सोचा वहा जाकर अपने लिए कुछ किताबे देख लू !”,शीतल ने कहा


“हां ये अच्छा है !”,रुचिका ने कहा
बाते करते हुए दोनों हाल में चली आयी शीतल ने घडी की और देखा जिसमे 5 बज रहे थे तो उसने रुचिका से कहा,”आई थिंक अब तुम्हे निकलना चाहिए , सचिन वेट कर रहा होगा !”
तभी नैना कमरे से निकलकर आयी , ब्लू जींस और सफ़ेद शर्ट में वो काफी आकर्षक लग रही थी , शीतल और रुचिका हैरानी से उसे देख रही थी , रुचिका ने कहा,”इतना तैयार होकर कहा ?

“सरप्राइज डेट , मैंने सोचा तू सचिन के साथ जा रही है , शीतल लायब्रेरी जा रही है तो मैंने सोचा मैं भी कही चली जाती हु !”,नैना ने अपनी कलाई पर घडी बांधते हुए कहा !
“सीरियसली , तुम सच में डेट पर जा रही हो !”,रुचिका को अपनी आँखों और कानो पर जैसे भरोसा नहीं हो रहा था
“लेकिन सरप्राइज डेट ?”,शीतल ने कहा


नैना ने जेब से फोन निकाला और शीतल के सामने करके कहा,”टिंडर पर मिला , ये डेटिंग एप्प है जो पसंद हो उसे राइट स्वाइप करो और डेट करो !”
“तेरा सही है यार , पर अच्छा है कम से कम तूने थोड़ा तो इंट्रेस्ट दिखाया ये सब में !”,रुचिका ने कहा
“अपने को कोई इंट्रेस्ट नहीं , बंदा अच्छा हुआ तो ठीक वरना टाटा बाय बाय !”,नैना ने कहा
“अच्छा गाईज मैं चलती हु , बाय , एंड ऑल द बेस्ट”,कहकर शीतल वहा से निकल गयी , शीतल के साथ साथ नैना और रुचिका भी निकल गयी !!

रुचिका सचिन के बताये एड्रेस पर पहुंची , सचिन ने एक बहुत ही खूबसूरत जगह पर अपने और रुचिका के लिए टेबल बुक किया था , रुचिका तो ख़ुशी से फूली नहीं समा रही थी , सचिन ने उसे बैठने को कहा और फिर दोनों प्यार भरी बाते करने लगे ,, सचिन ने रुचिका के ड्रेस और लुक की तारीफ की , अपनी बातो से उसे स्पेशल फील करवाया और रुचिका इस पुरे वक्त में बस मुस्कुराती रही , उसे सचिन में अपना परफेक्ट पार्टनर नजर आ रहा था

कुछ देर बाद ही सचिन ने उसकी पसंद का खाना और ड्रिंक आर्डर की और दोनों एक दूसरे की आँखों में देखते हुए खाने लगे ! रुचिका की लाइफ का ये सबसे ये सबसे बेस्ट टाइम था और वह बस इस टाइम को इंजॉय कर रही थी !!


खाना ख़त्म करने के बाद दोनों वहा से निकले और गार्डन एरिया में पहुंचे और टहलने लगे , चलते चलते सचिन ने रुचिका का हाथ अपने हाथ में थाम लिया जिस से एक झुरझुरी रुचिका के पुरे जिस्म में दौड़ गयी !! चलते चलते सचिन घुटनो पर उसके सामने आ बैठा और एक रिंग आगे करके रुचिका को प्रपोज कर दिया , रुचिका तो इस वक्त आसमान में थी उसने वो रिंग पहन ली और सचिन का प्यार एक्सेप्ट कर लिया !! उसके बाद दोनों एक लॉन्ग ड्राइव पर निकल गए !


शीतल लायब्रेरी पहुंची , अंदर आकर बुक्स देखने लगी , उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था ना ही उसे अपने इंट्रेस्ट की बुक्स नजर आ रही थी !! घूमते हुए वह एक एक करके रॉ में रखी किताबे देखने लगी ! कुछ देर बाद उसकी नजर एक किताब पर पड़ी “द डार्क लव” शीतल ने उस किताब को उठाकर खोलकर देखा तभी पीछे से एक जानी पहचानी आवाज उसके कानो में पड़ी,”गुड़ च्वाइस”
शीतल किताब हाथ में पकडे पलटी , सार्थक खड़ा था उसे वहा देखकर शीतल थोड़ा हैरान हुयी और फिर उसके पास आकर कहा,”तुम यहाँ ?”


“मैं यहाँ पार्ट टाइम जॉब करता हु !”,सार्थक ने कहा
“फिर तो आपको यहाँ की किताबो के बारे में पता होगा ?”,शीतल ने कहा
“हां , बताओ कैसी बुक चाहिए ? मैं हेल्प कर देता हु !”,सार्थक ने कहा
“थैंक्यू सो मच , मुझे कुछ अच्छी किताबे चाहिए लाइक ,,,”,शीतल कहते कहते शीतल रुक गयी
“लाइक लव स्टोरी ,,,,,,,,,,!”,सार्थक ने शीतल को देखते हुए कहा


“आपको कैसे पता ?”,शीतल ने चौंकते हुए कहा
“तुम जैसी लड़किया इश्क़ के लिए बनी होती है”,सार्थक मन ही मन बुदबुदाया और कहा,”बस ऐसे ही अंदाजा लगाया , लड़कियों को लव स्टोरी ज्यादा पसंद आती है”
“हम्म्म्म कुछ ऐसा ही पर थोड़ा सस्पेंस और थ्रिल”,शीतल ने कहा
“फिर तो तुम्हारे हाथ में सही किताब है “द डार्क लव” इसमें वो सब है जो तुम्हे चाहिए”,सार्थक ने कहा


“ओके ! कुछ और बुक्स देखे”,शीतल ने कहा तो सार्थक उसके साथ चल पड़ा शीतल बहुत कम बोल रही थी जबकि सार्थक उसे और ज्यादा सुनना चाहता था ! काफी देर तक दोनों खामोशी से किताबो के बिच घूमते रहे और शीतल ने एक किताब और ली जिसका नाम था “मेरी माया” उसने दोनों किताबे सार्थक की और बढाकर कहा,”मुझे ये किताबे चाहिए , क्या मैं इन्हे घर ले जा सकती हु ?”
“हम्म्म , इसके लिए एक फॉर्म फिल करना होगा बट डोंट वरी तुम ये रख लो मैं अपने कार्ड से एंट्री कर दूंगा !”,सार्थक ने कहा


“हम्म्म थैंक्यू ! चले !”,शीतल ने हाथ पर बंधी घडी में देखते हुए कहा जिसमे 6 बज रहे थे !
“हां !”,कहते हुए सार्थक आगे बढ़ गया और शीतल उसके पीछे चल पड़ी !
रिसेप्शन एरिया में आकर सार्थक ने अपने कार्ड्स से उन दोनो किताबो की एंट्री करवाई और उन्हें बेग में रखकर शीतल की और बढ़ा दिया , शीतल ने जब किताबे ली तो सहसा ही उसकी उंगलिया सार्थक की उंगलियों को छू गयी , 440 वाल्ट का करंट जैसे सार्थक के पुरे जिस्म में दौड़ गया हो ,

शीतल ने पर्स से पैसे निकालकर सार्थक की और बढ़ाये , वह अभी भी खोया हुआ सा शीतल को ही देख रहा था , शीतल ने हाथ हिलाया तो उसकी तंद्रा टूटी और उसने कहा,”ये रखो , पडोसी होने के नाते इतना तो कर ही सकता हु !”
“हां लेकिन चार्ज तो लगेगा ना , तुम रखो वैसे भी मैं अक्सर बुक्स लेने आया करुँगी !”,शीतल ने पैसे उसे थमाते हुए कहा


सार्थक ने पैसे वापस किये और कहा,”अरे नहीं , मेरा मतलब मैंने अपना कार्ड यूज किया है चार्ज नहीं लगेगा ,, और अगली बार तुम आओगी तो मैं तुम्हारा मंथली पास बनवा दूंगा फिर तुम यहां से बुक्स ले जा सकती हो !”
“आर यू स्योर ?”,शीतल ने झिझकते हुए कहा
“हां हां स्योर श्योर”,सार्थक ने कहा तो शीतल थैंक्यू बोलकर वहा से निकल गयी !!

सार्थक उसे जाते हुए देखता रहा , रिसेप्शन पर खड़ी लड़की ने आकर सार्थक के कंधे पर कोहनी टिकाकर कहा,”कौन है ये लड़की जिसके लिए तुमने अपना पास यूज कर लिया ?”
सार्थक ने उसकी कोहनी झटकी और कहा,”है कोई तुम्हे उस से क्या ?”
“तुम्हारी आँखों की ख़ुशी बता रही है कोई खास ही है वो !”,लड़की ने सार्थक से कहा
सार्थक मुस्कुराया और कहा,”हां बहुत खास !”


शीतल वहा से निकलकर घर चली गयी ! घर आकर उसने राज को फोन किया लेकिन फिर से दोनों में झगड़ा हो गया शीतल का मन उदास हो चुका था , उसने फोन रखा और आकर बिस्तर पर लेट गयी , दिल्ली आने के बाद राज से उसके रिश्ते और ज्यादा ख़राब हो चुके थे , ना वह राज को समझ पा रही थी ना ही उसे समझा पा रही थी ! शीतल काफी देर तक अपने और राज के बारे में सोचती रही !!

नैना ने टिंडर पर जिस लड़के को डेट के लिए कहा था वह नैना की बताई लोकेशन पर कबका पहुँच चुका था , नैना भी वहा पहुंची वह एक नार्मल रेस्टोरेंट था जिसके जिसकी कॉर्नर सीट बुक थी , नैना उसके सामने पहुंची और कहा,”राहुल ?”
“नैना बजाज ?”,लड़के ने कहा
“या , हाय”,नैना ने मुस्कुराते हुए अपना हाथ राहुल की और बढ़ा दिया


राहुल ने हाथ मिलाया और नैना को बैठने को कहा ! नैना उसके सामने आ बैठी उसने देखा राहुल इतना बुरा भी नहीं था जितना प्रोफाइल पिक्चर में दिख रहा था ! कुछ देर नार्मल इंट्रो के बाद राहुल ने कहा,”सो तुम भी कुछ कहो”
“चाय मंगवा ले”,चाय पिने की आदत से मजबूर नैना ने कहा
“व्हाट ? आर यू क्रेजी ? डेट पर चाय कौन पिता है ?”,राहुल ने नैना का मजाक उड़ाते हुए कहा


राहुल की बात सुनकर नैना का आधा इंट्रेस्ट तो वही ख़त्म हो चुका था , फिर भी उसने राहुल को एक और मौका देते हुए कहा,”ओके देन तुम कुछ आर्डर कर दो”
“वेटर , 2 कैपेचीनो !!”,राहुल ने गर्दन घुमाकर कहा
“साला अंग्रेज की औलाद , कॉफी पिलाकर इम्प्रेस करेगा !”,नैना मुस्कुराते हुए मन ही मन बुदबुदाई !!
राहुल ने नैना की और देखा और कहा,”सो नैना , आर यू सिंगल ?”


“सिंगल नहीं होती तो यहाँ आती क्या ? स्टुपिड !”,नैना ने मन ही मन कहा और फिर राहुल से बोली,”या !
“कोई लव सीन रहा है तुम्हारा पहले ? आई मीन कोई एक्स ?”,राहुल ने बचकाना सा सवाल किया
“कन्ट्रोल नैना गाली नहीं , गाली नहीं प्लीज प्लीज”,उसने मन ही मन खुद से झूंझते हुए कहा और फिर राहुल की और देखकर कहा,”नो !”
“ग्रेट , पर मेरी बहुत एक्स रही है ,, अभी पिछले हफ्ते ही मेरा ब्रेकअप हुआ है !”,राहुल ने कहा
“और तू फिर से अपना कटवाने के लिए तैयार हो गया”,नैना बुदबुदाई


“कुछ कहा तुमने ?”,राहुल ने कहा
“नहीं , बाय द वे नाइस शर्ट”,नैना ने बात बदलते हुए कहा
“ओह्ह्ह थैंक्स ये भी पूजा ने ही गिफ्ट की थी !”,राहुल ने अपने शर्ट की और देखते हुए कहा
“पूजा ?”,नैना ने कहा
“पूजा , मेरी एक्स जिस से अभी ताजा ताजा ब्रेकअप हुआ है , शी इज डेम हॉट बाय द वे”,राहुल ने आंहे भरते हुए कहा


नैना मुस्कुरा दी , राहुल नैना को पूजा के बारे में बताने लगा। पूजा के बारे में बताते हुए वह ये भी भूल गया की वह यहाँ नैना के साथ डेट पर आया है , बेचारी नैना चुपचाप उसकी बकवास सुन रही थी और मन ही मन खुद को कोस रही थी की आखिर वह इस डेट पर आयी ही क्यों ?
राहुल आधे घंटे तक अपनी और पूजा की रामकहानी नैना को सुनाता रहा और हद तो तब हो गयी जब आखिर में आँखों में आंसू भरकर वह कहने लगा,”कितना खुश थे हम दोनों एक साथ , लेकिन अपने बेस्ट फ्रेंड के कहने पर उसने मुझे छोड़ दिया ! आई मिस हर एवेरी डे !”


नैना का गुस्सा अब आसमान फाड् चुका था वह उठी और सामने ठंडी पड़ी कॉफी का मग उठाया और राहुल के मुंह पर मारकर कहा,”जब इतना ही मिस कर रहे हो उसे तो यहाँ मेरे साथ क्यों बैठे हो ?”
राहुल को होश आया तो उसने मुंह से कॉफी साफ करते हुए कहा,”कॉफी ठंडी हो गयी ?”
“हां और तुम्हारी बकवास बातो से मेरा दिमाग गर्म ! बाय”,कहकर नैना जाने लगी तो राहुल ने उसे रोकते हुए कहा,”लेकिन हम तो डेट पर आये है ना”


“डेट नहीं इसे “रं#-रोना कहो जो पिछले आधे घंटे से तुम कर रहे हो , बाय द वे पूजा ने तुम्हे छोड़कर अच्छा ही किया मैं उसकी जगह होती तो गला दबा देती तुम्हारा”,नैना ने गुस्से का घूंठ पीकर कहा !
“लेकिन,,,,,,,,,,,,!”,राहुल ने कहा
“अबे हटो परे”,कहते हुए नैना ने राहुल को साइड किया और वहा से बाहर निकल गयी ! नैना भुनभुनाते हुए बाहर आयी और पैदल ही चल पड़ी , मौसम अच्छा था और शाम का वक्त भी था लेकिन राहुल की वजह से नैना का मूड पहले ही ऑफ हो चुका था !

चलते चलते उसकी नजर चाय की दुकान पर पड़ी और बरबस ही उसके कदम दुकान की और बढ़ गए उसने चाय वाले से कहा,”एक चाय पिलाओ”
दुकानवाले ने ऊपर से निचे तक घूरकर नैना को देखा तो नैना ने कहा,”घूर का रहे हो बे , चाय पिलाने को कहा है”
“माफ़ करना दीदी , आपको देखकर लगता नहीं आप चाय पिने वालो में से है”,दुकानवाले ने खिंसियाते हुए कहा
“देखो ऐसा है ज्यादा बकैती ना करो पहले से दिमाग बहुत गर्म है !”,नैना ने गुस्से से कहा


“अरे दीदी अभी बनाते है !”,कहते हुए दुकानवाला चाय बनाने लगा
उसने नैना को चाय का कप थमाया और फिर से अपने काम में लग गया ! नैना ने एक घूंठ भरा और मन ही मन कहा,”इश्क़ से तो चाय भली”

Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5

Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5Love You Zindagi – 5

क्रमश :- love-you-zindagi-6

Previous Part :- love-you-zindagi-4

Follow Me On :- instagram

संजना किरोड़ीवाल

Love You Zindagi
Love You Zindagi by Sanjana Kirodiwal
Love You Zindagi - Season 2
A Woman by Sanjana Kirodiwal

चलते चलते उसकी नजर चाय की दुकान पर पड़ी और बरबस ही उसके कदम दुकान की और बढ़ गए उसने चाय वाले से कहा,”एक चाय पिलाओ”
दुकानवाले ने ऊपर से निचे तक घूरकर नैना को देखा तो नैना ने कहा,”घूर का रहे हो बे , चाय पिलाने को कहा है”
“माफ़ करना दीदी , आपको देखकर लगता नहीं आप चाय पिने वालो में से है”,दुकानवाले ने खिंसियाते हुए कहा
“देखो ऐसा है ज्यादा बकैती ना करो पहले से दिमाग बहुत गर्म है !”,नैना ने गुस्से से कहा

चलते चलते उसकी नजर चाय की दुकान पर पड़ी और बरबस ही उसके कदम दुकान की और बढ़ गए उसने चाय वाले से कहा,”एक चाय पिलाओ”
दुकानवाले ने ऊपर से निचे तक घूरकर नैना को देखा तो नैना ने कहा,”घूर का रहे हो बे , चाय पिलाने को कहा है”
“माफ़ करना दीदी , आपको देखकर लगता नहीं आप चाय पिने वालो में से है”,दुकानवाले ने खिंसियाते हुए कहा
“देखो ऐसा है ज्यादा बकैती ना करो पहले से दिमाग बहुत गर्म है !”,नैना ने गुस्से से कहा

चलते चलते उसकी नजर चाय की दुकान पर पड़ी और बरबस ही उसके कदम दुकान की और बढ़ गए उसने चाय वाले से कहा,”एक चाय पिलाओ”
दुकानवाले ने ऊपर से निचे तक घूरकर नैना को देखा तो नैना ने कहा,”घूर का रहे हो बे , चाय पिलाने को कहा है”
“माफ़ करना दीदी , आपको देखकर लगता नहीं आप चाय पिने वालो में से है”,दुकानवाले ने खिंसियाते हुए कहा
“देखो ऐसा है ज्यादा बकैती ना करो पहले से दिमाग बहुत गर्म है !”,नैना ने गुस्से से कहा

#HindiKahaniyaLOVE YOU ZINDAGILove you Zindagi StoryLoveYouZindagiSeason3sanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Love You Zindagi – 4
next post
Love You Zindagi – 6

You may also like

Love You Zindagi Season 3- 36

April 3, 2025

Love You Zindagi – 100

September 21, 2020

Love You Zindagi – 99

September 19, 2020

Love You Zindagi – 98

September 18, 2020

Love You Zindagi – 97

September 17, 2020

Love You Zindagi – 96

September 16, 2020

Love You Zindagi – 95

September 15, 2020

Love You Zindagi – 94

September 14, 2020

Love You Zindagi – 93

September 12, 2020

Love You Zindagi – 92

September 11, 2020

44 comments

Pooja Tiwari May 29, 2020 - 11:45 am

Wow nice part👌👌👌👌👌

Reply
Deepika May 29, 2020 - 12:05 pm

Nice part👌👌👌👌👌👌

Reply
Netra May 29, 2020 - 12:08 pm

👌👌👌👌👌💕💕

Reply
RISHABH May 29, 2020 - 12:08 pm

वाह बहुत ही उम्दा पार्ट। अब लग रहा है कि नैना को उसके बंदा चाय की स्टाल पर कोई चाय का शौकीन ही मिलेगा।👌👌👍👍

Reply
chahal May 29, 2020 - 12:11 pm

nice part but Ruchika k liye lag rha h k kuch jyada hi jaldi ho gya ye..mtlb itni jaldi relationship me …Sarthak impress kr rha h hme nd Naina ka to kahna hi kya ” itna bhi bura nhi dikhta banda jitna profile me dikh rha tha” 😂😂👍

Reply
Rachna Aggarwal May 29, 2020 - 12:13 pm

Shi khaa ishq se to chay bhlii…halaki mne 2 3 sal se hi pini shuru kri h vo bhi winter me… Bt frr bhii.. chay k mje hi alg hh😘😘

Reply
Sanjana Kirodiwal May 29, 2020 - 12:24 pm

i’m also tea lover

Reply
Anjali Rai May 29, 2020 - 12:56 pm

Me to mam..aur wo v jbrdast wali,,koi adhi rat me v utha ke chai pila de to na nhi krungi

Reply
Anjali Rai May 29, 2020 - 12:56 pm

Me too mam..aur wo v jbrdast wali,,koi adhi rat me v utha ke chai pila de to na nhi krungi

Reply
Abhishek singh May 29, 2020 - 10:36 pm

Nice part

Reply
Amit kumar May 30, 2020 - 10:16 am

We know that from your story tere shaher main

Reply
Atish Rajesh Chandane May 29, 2020 - 12:24 pm

👌👌👌👌

Reply
Pooja May 29, 2020 - 12:25 pm

Naina or Mai chay ke mamle me ek jaise h or ldke ke mamle me bhi …🤣🤣🤣

Reply
Rachna Modi May 29, 2020 - 12:29 pm

Matlab or koi quality chahe na ho per banda chai lover to hona hi chahiye hamari naina k liye😍😍

Reply
CHETNA May 29, 2020 - 12:30 pm

Superb part

Reply
Vijendra May 29, 2020 - 12:34 pm

Lovely story
👌👌👌👌

Reply
Anshu Rani May 29, 2020 - 12:38 pm

Spuerrrr paart…..maja aa gya pdh k….naina ki date jbrdast thi….

Reply
Surbhi May 29, 2020 - 12:41 pm

Wow amazing

Reply
Anjali Raiwar May 29, 2020 - 1:06 pm

Bahut badiya part👌👏

Reply
Tanhwisanjiv Srivastava May 29, 2020 - 1:16 pm

नैना सबसे सही लग रही हमें😁

Waiting for the next part…💐💐💐

Reply
sushma kannaujia May 29, 2020 - 1:24 pm

Bahut hi badiya part

Reply
Pooja Agnihotri May 29, 2020 - 1:26 pm

Superbbbbbb part…i m also tea lover😍😍

Reply
Kavita sharma May 29, 2020 - 1:37 pm

Nice part mam kanpuriye to kanpuriye hi hote h sbke kaan kat lete h m bhi kanpur se hu

Reply
Soni Rajput May 29, 2020 - 1:41 pm

Nice part

Reply
Aarti verma May 29, 2020 - 1:57 pm

Very nice part.👌👌👌👌👌👌

Reply
Amita James May 29, 2020 - 2:19 pm

Superb part

Reply
शैलेंद्र कुमार May 29, 2020 - 2:05 pm

मैम रुचिका प्यार पाने के लिऐ पागल हैं तो…शीतल का प्यार पागल हैं या सनकी या दोनों हैं और हमारी… स्टार गर्ल नैना वो चाय के लिऐ पागल हैं जिसे कोई चायप्रेमी ही अपने प्यार में पागल कर सकता हैं😊 superb part👌👌👌👌

Reply
Ruchi May 29, 2020 - 2:26 pm

Muje b yhi lag rha h ki ruchika ki life me bht jaldi jaldi ho rha h sb…

Reply
Dr Shilpa Sharma May 29, 2020 - 2:28 pm

Hahaha.. what an interesting date .. ex ki kahani suna rha ladka.. chai walo ko cappuccino samjh nhi aata to ladka kaise ayega..

Reply
Saba Ansari May 29, 2020 - 2:38 pm

nice part waiting for next part

Reply
Saba Ansari May 29, 2020 - 2:39 pm

nice part waiting for next part

Reply
Preeti May 29, 2020 - 4:05 pm

Bhut hi acha part tha mazaa aa gya naina ki date to sbse awesome thi waiting for next part

Reply
Rajendra Kumar May 29, 2020 - 4:54 pm

Super di ,sheetal aur sarthak ka kya huga ye to aage pata chalega pr ruchika ka mamla set aur bachi naina ji 🤣unke liye to tea hi first love hai ,ladke dur rahe unse 😁😁😁😁

Reply
Vikash beniwal May 29, 2020 - 8:20 pm

Chai wala pyar jyada acha h relationship se

Reply
Roshani patel May 29, 2020 - 9:32 pm

Very nice part mam👌👌👌

Reply
Khushbu May 29, 2020 - 9:44 pm

M na to tea lover hu na hi coffee but apki story padh krr kabhi kabhi chai bna krr pi hi leti hu 😊😊😊 .
Waise to maine 2 month pahle hi pratilipi install kri h or sari story ek flow me hi padha h isliye m apki besbr pathika hu 😊 . Apki ye story bhi hamesha ki trh bahot hi majedar h.

Reply
Raksha Mishran May 30, 2020 - 12:43 am

Nice…

Reply
Pragati Singh May 30, 2020 - 7:09 am

मज़ा आ गया पढ़कर…

Reply
Sahil May 30, 2020 - 10:08 am

As well . Haven’t any word to describe about this story … This osm great & in short jingalala

Reply
Amit kumar May 30, 2020 - 10:17 am

Ausam story

Reply
Yunika May 30, 2020 - 12:00 pm

Nice Update
Naina ki date interesting rahi
Naina ki life mai jo bhi banda aaye uski bhi pehli mohbbat chay hi ho

Reply
Ritu Mahajan May 30, 2020 - 10:48 pm

Very nice

Reply
ปั้มไลค์ June 1, 2020 - 11:27 am

Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.

Reply
समीक्षा June 1, 2020 - 3:24 pm

इश्क से तो चाय भली उफ्फ इस लाइन ने दिल जीत लिया 😊😊😊

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal