Sanjana Kirodiwal
Love You Zindagi Season 3

Love You Zindagi Season 3 – 7

by Story With Sanjana February 8, 2025
written by Story With Sanjana February 8, 2025 0 comments
1

Love You Zindagi Season 3 – 7

Love You जिंदगी - 1 Season 3
Love You जिंदगी – 1 Season 3

नैना अवि के चेहरे की तरफ देखे जा रही थी और अवि नैना की आँखों में देखते हुए इस वक्त सब कुछ भूल चुका था।  वह आज भी नैना को बहुत पसंद करता था फिर चाहे नैना उसे कितना भी परेशान करे , नैना के लिए उसका प्यार वक्त के साथ सिर्फ बढ़ता जा रहा था।
“सर आपका आर्डर,,,,,,,,,,!!”,वेटर ने कहा वह ट्रे के साथ वहा खड़ा था। उसकी आवाज से अवि की तंद्रा टूटी और उसने कहा,”ओह्ह्ह हां इसे यहाँ रख दीजिये , एंड थैंक्यू !”


“वेलकम सर”,वेटर ने मुस्कुरा कर कहा और वहा से चला गया।
नैना ने देखा अवि ने छोले भठूरे आर्डर किये है। गरमा गरम गोल बड़े बड़े भठूरे और ग्रेवी से लदे छोले देखकर किसी के मुंह में भी पानी आ जाये साथ में था आलू का भरता और अचार , ये सब देखकर ही नैना के मुंह में पानी आ गया उसने जैसे ही अपना हाथ प्लेट की तरफ बढ़ाया अवि ने प्लेट अपनी तरफ खिसकाकर कहा,”ये मेरे लिए है , तुम्हारे लिए कुछ और आर्डर किया है”


नैना ने सुना तो मुंह में आये पानी को मजबूरन गटकना पड़ा और उसने कहा,”क्या ?”
“समथिंग हेल्थी और टेस्टी”,अवि ने कहा अपना ध्यान गर्म भटूरे का निवाला तोड़ने में लगा दिया। नैना बस ललचाई नजरो से प्लेट को देख रही थी। अवि ने छोलो से आती खुशबु को महसूस किया और कहा,”अह्ह्ह्ह मैं आज भी दिल्ली के छोले भटूरे बहुत मिस करता हूँ , शास्त्री नगर के छोले भटूरे कितने टेस्टी होते थे”


“और मैं अपनी पुरानी जिंदगी को जिसमे सिर्फ मैं थी,,,,,,,,,,बेफिक्र नैना”,नैना ने अपने मन में कहा और खो सी गयी
अवि ने एक निवाला तोडा और उसे नैना की तरफ बढाकर कहा,”हम्म्म कहा खोयी हो ? जल्दी खाओ तुम्हे इसका टेस्ट खराब नहीं करना चाहिए,,,,,,,,,,!!”
“अभी तो तुमने कहा ये मेरे लिए नहीं है,,,,,,,,,!!”,नैना ने कहा और अवि के हाथ से निवाला खा लिया
“सिर्फ फर्स्ट बाईट क्योकि मेरी हर चीज पर पहला हक़ तुम्हारा है,,,,,,,,,!!”,अवि ने दूसरा निवाला खुद खाते हुए कहा


“ये काफी टेस्टी है क्या मैं थोड़ा और खा सकती हूँ?”,नैना ने मासूमियत भरे स्वर में कहा
“नहीं नैना ये सब तुम्हारे लिए ठीक नहीं है , एक बार तुम पूरी तरह ठीक हो जाओ उसके बाद हम यहाँ फिर आएंगे और मैं तुम्हे बिल्कुल नहीं रोकूंगा,,,,,,,,,,,,,लो तुम्हारा सूप आ गया”,अवि ने कहा
नैना ने देखा अवि ने उसके लिए उसका पसंदीदा वेज सूप आर्डर किया है , नैना ने कोई ना नुकर नहीं की और चुपचाप अपना सूप पीने लगी। ये देखकर अवि ने उसका सर सहला दिया।

दोनों बाते करते हुए अपना अपना खाना खाने लगे। नैना ने खाना खत्म किया तो अवि ने उस से आईस क्रीम खाने का पूछा , नैना ने सहमति में अपना सर हिला दिया। अवि को नैना के साथ वहा बैठना अच्छा लग रहा था , वह नैना से कुछ और बात कर पाता इस से पहले नैना का फोन बजा

नैना ने देखा फोन उसके डेड का है तो उसने अवि से कहा,”यहाँ काफी शोर है मैं जरा डेड से बात करके आती हूँ।”
“नैना !”,अवि ने कहा तो नैना रुकी और पलटकर कहा,”हाँ !”
“क्या तुम पापा को अपने बारे में बताने का सोच रही हो ?”,अवि ने अपने मन की उलझन को नैना के सामने रखते हुए कहा


“मैने डेड को इस बारे में बताया तो वो सह नहीं पाएंगे,,,,,,,,,,,वो टूट जायेंगे”,नैना ने रोआँसा होकर कहा
“लेकिन हमने उन्हें नहीं बताया तो उन्हें बुरा लगेगा,,,,,,,तुम कहो तो मैं उन से बात कर लेता हूँ और उन्हें कुछ दिन घर आने के लिए कह देता हूँ , वो साथ रहेंगे तो तुम्हे थोड़ी हिम्मत मिलेगी”,अवि ने कहा  
नैना अवि की बात का कोई जवाब देती इस से पहले नैना का फोन फिर बजा तो नैना ने कहा,”मैं उनसे बात करके आती हूँ”
“हम्म्म !”,अवि ने कहा

नैना उसी लॉन के सॉर्टिंग एरिया से कुछ साइड में चली आयी जहा थोड़ी शांति थी। फोन उठाने से पहले नैना ने एक गहरी साँस ली और फोन उठाकर कहा,”हेलो डेड,,,,,,,,,,!!”
“हेलो बेटा जी , कहा है आप ? फोन नहीं उठा रही हो कभी अपने पापाजी को भी याद कर लिया करो,,,,,,,,,,,,,!!”,नैना के डेड विपिन जी ने कहा
“पडोसी के साथ बाहर डिनर करने आयी हूँ डेड,,,,,,,,,,,!!”,नैना ने अपनी उदासी छुपाते हुए कहा


“फिर तो जरूर कोई गुड न्यूज होगी हमे भी बताओ,,,,,,,,,,,!!”,विपिन जी ने खुश होकर कहा
“आपकी बेटी को कैंसर है ये न्यूज गुड कैसे हो सकती है डेड ? अह्ह्ह्ह इस वक्त मैं कैसा महसूस कर रही हूँ सिर्फ मैं जानती हूँ,,,,,,,,,मैं किसी के सामने अपना दुःख जाहिर नहीं कर सकती क्योकि इन दिनों मुझसे आप सब के उदास चेहरे देखे नहीं जा रहे,,,,,,,,,,,,ओह्ह्ह डेड मैं कैसे बताऊ कि मैं इस वक्त बहुत कमजोर और बीमार महसूस कर रही हूँ।”,नैना ने मन ही मन खुद से कहा


नैना को खामोश देखकर विपिन जी ने कहा,”हेलो , नैना , नैना बेटाजी जी , सुन रही हो ना,,,,,,,,,,,,लगता है मैंने बहुत खराब जोक मारा इसलिए तुम शांत हो , अच्छा बाबा सॉरी,,,,,,,!!”
“डेड आप सॉरी क्यों बोल रहे है ? खैर छोड़िये ये सब ये बताईये आप कैसे है ?”,नैना ने बात बदलते हुए कहा
“मैं बढ़िया और तुम्हारी मम्मी भी बढ़िया , वो आज मैं और आराधना तुम्हारी भुआ के घर आये हुए थे खाने पर बातो बातो में तुम्हारा जिक्र हुआ तो तुम्हारी याद आ गयी,,,,,,,,,,,बस लगा दिया तुम्हे फोन , और फिर कल तुम्हारा जन्मदिन भी तो है,,,,,,,,,,,और हमेशा की तरह मुझसे पहले कोई तुम्हे विश कैसे कर सकता है ?

इसलिए मेनी मेनी रिटर्न्स ऑफ़ द डे बेटा , खूब खुश रहो और महादेव तुम्हे लम्बी उम्र दे,,,,,,,,,,,,!!”,विपिन जी ने कहा तो नैना की आँखों में नमी तैर गयी
लेकिन ये आँसू ख़ुशी के आँसू थे क्योकि नैना को अहसास था कि उसके लिए विपिन जी का प्यार आज भी नहीं बदला है।
“थैंक्यू सो मच डेड,,,,,,,,,!!”,नैना ने कहा
“तुम्हारा गिफ्ट तुम्हे कल सुबह मिल जायेगा , और मुझे यकीन इस बार ये तुम्हे बहुत पसंद आने वाला है”,विपिन जी ने कहा

“आप और मॉम आते तो मुझे अच्छा लगता डेड,,,,,,,,,,,!!”,नैना ने भारी मन से कहा
“मेरा और आराधना का आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है बेटा , अभी कुछ दिन पहले ही हम दोनों वहा आये थे , ऐसे रोज रोज बिटिया के ससुराल आना अच्छा नहीं लगता पर मैं वादा करता हूँ तुम्हारी और दामाद जी की एनिवर्सरी पर मैं और आराधना पुरे परिवार के साथ वहा आएंगे”,विपिन जी ने कहा


नैना ने जैसे ही सुना विपिन जी उसके उन्ही पुराने रिश्तेदारों को लाने की बात कर रहे है तो उसने चिढ़ते हुए कहा,”ओह्ह्ह डेड प्लीज रिश्तेदार नहीं मैं उन्हें नहीं झेल पाऊँगी,,,,,,,,,एंड आपको और मॉम को भी इन सब से दूर रहना चाहिए,,,,,,,,,,ये लोग किसी काम के नहीं है , इनका काम है हमारी जिंदगी में चरस बोना और फिर हम बैठकर सालों साल उसे काटते रहे,,,,,,,,,,,!!”


विपिन जी ने सुना तो हसने लगे और कहा,”क्या होगा तुम्हारा नैना ? तुम्हारी शादी हो चुकी है लेकिन तुम अभी भी नहीं बदली हो,,,,,,,,,,रिश्तेदारों से चिढ़ना बंद करो वो बस हमारी जिंदगी का हिस्सा है , जिंदगी नहीं और फिर अवि के घर में तो तुम्हे यहाँ से ज्यादा रिश्तेदार मिलेंगे,,,,,,,,,,,,तब कैसे हेंडल करोगी ? आई हॉप कि ये लखनऊ वाली बातें तुम उनके सामने तो बिल्कुल नहीं करती होगी,,,,,,,,,,,,!!”


“एग्जैक्टली डेड यही तो सबसे मुश्किल टास्क है , आपके रिश्तेदारों को तो मैं गरिया देती हूँ पर अवि के रिश्तेदारों के सामने तो मुझे गरियाने वाली बात पर भी मुस्कुराना पड़ता है , हाँ जी हाँ जी कहते कहते मेरी जबान थक जाती है लेकिन मजाल है उन्हें कुछ पसंद आ जाये , अरे वो तो ऐसे है कि परफेक्ट चीज में भी 100-150 कमिया निकाल दे,,,,,,,,,,,,ओह्ह्ह डेड आप नहीं जानते आपकी नैना कितना कुछ बर्दास्त करती है सिर्फ उस एक पडोसी के लिए,,,,,,,,,!!”,नैना ने उबलते हुए कहा


विपिन जी मुस्कुराये और कहा,”यही तो प्यार है नैना , तुम अवि से प्यार करती हो इसलिए तुम उसके लिए ये सब करती हो ताकि उसे परेशान ना होना पड़े,,,,,,,,,देखो बेटा शादी एक गाडी है और पति पत्नी उस गाड़ी के दो पहिये , दोनों साथ साथ चले तो जीवन में शांति बनी रहती है , दोनों में से अगर एक भी विपरीत चला तो शादी की गाड़ी आगे नहीं बढ़ती,,,,,,,,,,!!!”


“आप कह रहे है अवि गाड़ी है और मैं उसका पहिया,,,,,,,,,,,!!”,नैना ने असमझ की स्तिथि में कहा क्योकि उसे विपिन जी की कही बात समझ नहीं आयी
“अह्ह्ह नहीं,,,,,,,,,,,छोडो , अवि तुम्हारा इंतजार कर रहा होगा तुम्हे उसके पास जाना चाहिए,,,,,,,,,,,,,!!”,विपिन जी ने कहा
“हाह आपको कैसे पता मैं उस से दूर हूँ ?”,नैना ने हैरानी से पूछा
“अब उसके सामने उसके रिश्तेदारों को गरिया दो इतनी हिम्मत तो तुम में भी नहीं है,,,,,,,!!”,विपिन जी ने नैना की टाँग खींचते हुए कहा


“ओह्ह्ह कम ऑन डेड आप फिर पडोसी की तरफ हो गए,,,,,,,,,!!”,नैना ने कहा
“बिल्कुल आखिर मेरे बाद कोई तो है जो तुम्हे समझ रहा है,,,,,,,,चलो अब जाओ वरना मैं इमोशनल हो जाऊंगा,,,,,,,,,,,!”,विपिन जी ने अपनी आँखों के किनारे साफ़ करते हुए कहा
“आई मिस यू,,,,,,,,!!”,नैना ने भर्राये गले से कहा क्योकि इस से ज्यादा झूठ और इधर उधर की बाते नैना उनसे नहीं कर सकती थी  

“मिस यू टू बेटा , अपना ख्याल रखना,,,,,,,,,!!”,विपिन जी ने कहा
“हम्म्म , आप भी अपना ख्याल रखना,,,,,!!”,नैना ने कहा उसकी आँखों में लगभग आँसू भर आये थे
नैना की आवाज विपिन जी को अपने सीने में चुभन का अहसास करा गयी तो उन्होंने कहा,”नैना ! तुम ठीक हो ना बेटा”


नैना की आँखों में ठहरे आँसू बह गए और उसने बहुत हिम्मत करके कहा,”हम्म्म , मैं ठीक हूँ डेड , मैं बस आपको और मॉम को मिस कर रही हूँ,,,,,,,,,,,,!!”
“मैं और आराधना जल्दी ही तुम से मिलने आएंगे,,,,,,,,,,,!!”,विपिन जी ने कहा
“ठीक है डेड अवि बुला रहा है मैं रखती हूँ”,नैना ने कहा और फोन काट दिया , उसमें विपिन जी से और झूठ बोलने की हिम्मत नहीं थी

नैना ने एक गहरी साँस लेकर आसमान की तरफ देखा और अपने आँसू पोछकर अवि की तरफ जाने लगी। चलते चलते नैना सामने से आते अनुराग से टकरा गयी। अनुराग को यहाँ देखकर नैना जितनी हैरान थी , अनुराग उतना ही खुश हुआ और कहा,”नैना जी ! व्हाट अ प्लीजेंट सरप्राइज,,,,,,,,,,,,अभी कुछ देर पहले  मेरे दिल ने आपको याद किया और आप यहाँ मेरे सामने है,,,,,,,,,,,,,,,,लगता है आज मेरी किस्मत मुझ पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान है , फिर तो मुझे कुछ और भी मांग लेना चाहिए था क्या पता सब सच हो जाता,,,,,,,,!!”


“तुम इसे अपनी बदकिस्मती समझो अनुराग कि तुम बार बार मेरे सामने आ रहे हो और तुमसे हुई हर मुलाकात के बाद मैं अपने फैसले को लेकर और मजबूत होती जा रही हूँ,,,,,,,,,,,,!!”,नैना ने अनुराग को घूरते हुए कहा
“कैसा फैसला नैना जी ?”,अनुराग ने अपने शब्दों में चाशनी घोलते हुए कहा
“निबेदिता की जिंदगी से तुम्हे लात मारकर बाहर करने का फैसला , और ये मैं नहीं खुद निबेदिता करेगी,,,,,,,,,,,!!”,नैना ने विश्वास से भरकर कहा


अनुराग ने सुना तो हसने लगा , हँसते हुए वह ऐसे जताना चाहता था जैसे नैना की बात का उस पर कोई असर न हुआ हो। नैना ख़ामोशी से उसे देखने लगी। अनुराग एकदम से नैना के करीब आया और उसकी आँखों में देखकर दांत पीसते हुए कहा,”मैं यहाँ निबेदिता के लिए नहीं तुम्हारे लिए आया हूँ नैना और एक दिन मैं तुम्हे हासिल करके रहूंगा , निबेदिता तो बस तुम तक पहुंचने की सीढ़ी है,,,,,,,,,,,,,,,!”
इतना कहकर अनुराग पीछे हटा और हँसते हुए कहा,”हां हां हां हां आपका सेन्स ऑफ़ ह्यूमर बड़ा कमाल का है नैना जी ?

अनुराग को किसी लड़की से बात करते देखकर निबेदिता उस तरफ चली आयी। निबेदिता ने नैना को वहा देखा तो थोड़ा हैरान हुई लेकिन खुद को सामान्य रखते हुए कहा,”अरे भाभी आप यहाँ ? भाई भी आये है क्या ?”
“हाँ वो वहा है”,नैना ने कुछ देर बैठे अवि की तरफ इशारा करके कहा
“आप दोनों आये है तो फिर आईये ना सब साथ में खाना खाते है,,,,,,,,,,,,!!”,निबेदिता ने फॉर्मेलिटी के लिए कहा


“बेबी यही तो मैं इनसे कह रहा था कि लेटस ज्वाइन अस पर लगता है शायद नैना जी को मैं पसंद नहीं आया,,,,,,,,,,,,!!”,अनुराग ने मासूम बनने की कोशिश करते हुए कहा लेकिन सामने खड़ी नैना तो उसकी रग रग से वाकिफ थी इसलिए उसने कहा,”ऐसी बात नहीं है , अब हर कोई लड़की निबेदिता नहीं होती ना जो गधे और घोड़े में फर्क ना कर पाए,,,,,,,,,,,,,,!!”


“क्या ?”,अनुराग ने कहा वह नैना की कही बात समझ पाता इस से पहले उसने कहा,”अवि मेरा इंतजार कर रहा है , हम लोग घर जा रहे है ,,  बाय इंजॉय योर डिनर,,,,,,,,,,,,,,!!
निबेदिता ने कुछ नहीं कहा और अनुराग को नैना की बात जब तक समझ आयी वह वहा से जा चुकी थी। जहा अनुराग नैना को अपनी बातो से परेशान करना चाहता था वही नैना उसका मजाक उड़ाकर चली गयी।

“पडोसी चलो यहाँ से,,,,,,,,,,!!”,नैना ने अवि को उठाते हुए कहा
“अरे लेकिन आइसक्रीम,,,,,,,,,!!”,अवि ने कहा
“वो हम फिर कभी खा लेंगे,,,,,,,,,,घर चलो प्लीज”,नैना ने कहा
नैना को परेशान देखकर अवि ने उस से आगे कोई सवाल नहीं किया उसने नैना को गाड़ी की चाबी दी और चलकर कार में बैठने को कहा और खुद बिल पे करने चला गया।

अवि बिल पे करके बाहर आया और गाड़ी मे आकर बैठा , नैना आँखे मूंदे सर सीट से लगाए बैठी थी। अवि ने उसका ललाट छुआ और कहा,”नैना आर यू ओके ?”
अचानक किसी का हाथ लगने से नैना चौंकी उसने देखा बगल में अवि बैठा है तो उसे थोड़ी राहत मिली और उसने कहा,”हाँ मैं ठीक हूँ ! चलो घर चलते है मॉम घर पर अकेली है”


अवि ने गाड़ी स्टार्ट की आगे बढ़ाते हुए कहा,”नैना तुमने मुझे अभी तक नहीं बताया , तुम अनुराग के साथ क्या करने वाली हो ? और मॉम ने कैसे उस चीप इंसान को एक्सेप्ट कर लिया ?”
“इसका जवाब मैं तुम्हे घर चलकर दूंगी,,,,,,!!”,नैना ने कहा और अपना सर सीट से लगाकर आँखे मूंद ली

कुछ वक्त बाद नैना और अवि घर पहुंचे। दोनों जैसे ही अंदर आये उन्होंने देखा सौंदर्या हॉल में ही बैठकर उनका इंतजार कर रही थी। नैना को देखते ही सौंदर्या उसके पास आयी और कहा,”नैना तुम्हारे प्लान के मुताबिक मैंने निबी के सामने अनुराग को एक्सेप्ट कर लिया अब आगे क्या ?”


नैना ने कुछ नहीं कहा बस मुस्कुरा कर अवि की तरफ देखा , अवि ने सुना तो उसे अहसास हुआ कि उसकी मॉम भी नैना से मिली हुई है और इसलिए सुबह से चीजे इतनी अजीब हो रही थी,,,,,,,,,,,!!

Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7

Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7Love You Zindagi Season 3 – 7

Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7

Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7Love You जिंदगी – 7

Continue With Part Love You जिंदगी – 8

Read Previous Part Love You जिंदगी – 6

Follow Me On instagram

संजना किरोड़ीवाल

Love You जिंदगी - 1 Season 3
Love You जिंदगी – 1 Season 3
A Woman
A Woman by Sanjana Kirodiwal
#hindilovepoetry#Love-You-Jindgilove storiesLOVE YOU ZINDAGILoveYouZindagiSeason3sanjanakirodiwalSanjanakirodiwalstory
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Main Teri Heer Season 5 – 69
next post
Main Teri Heer Season 5 – 70

You may also like

Love You Zindagi Season 3 – 51

April 24, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 50

April 22, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 49

April 21, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 48

April 17, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 47

April 15, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 46

April 14, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 45

April 13, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 44

April 12, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 43

April 11, 2025

Love You Zindagi Season 3 – 42

April 10, 2025

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal