Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer Season 4

Main Teri Heer – 26

by Story With Sanjana October 16, 2024
written by Story With Sanjana October 16, 2024 4 comments
2

Main Teri Heer – 26

Main Teri Heer
Main Teri Heer – Season 4

गौरी से बात करने के बाद मुन्ना ने फोन जेब में रखा और देखा ड्राइवर गाड़ी को गलत रास्ते लेकर जा रहा है तो मुन्ना ने कहा,”ये रास्ता तो शिवाला की तरफ नहीं जाता है।”
“बाबूजी उह रस्ते पर नाले का कुछो काम चल रहा है इहलिये हम इस रस्ते से आये है। थोड़ी देर में पहुँच जायेंगे”,गाड़ी वाले ने कहा


“हम्म्म्म ठीक है।”,मुन्ना ने पहले कभी इस आदमी को बनारस में नहीं देखा था खैर वह सफर से काफी थका हुआ था उसने आँखे मूंदकर सर सीट से लगा लिया। गाड़ी अभी कुछ ही दूर चली थी कि गाड़ी की स्पीड एकदम से बढ़ी और गाड़ी भागने लगी। मुन्ना कुछ समझ पाता या ड्राइवर से पूछता इस से पहले ही गाड़ी एकदम से उछली और पलटकर दूर जा गिरी।

गाडी उछलने से मुन्ना एकदम से बाहर आ गिरा और उसके ललाट पर हलकी सी चोट आयी लेकिन अचानक गिरने से वह बेहोश हो गया। ड्राइवर वही गाड़ी में फंसा हुआ था उसे काफी चोटें आयी थी और वह भी बेहोश हो गया। सुनसान रास्ते पर उन दोनों को सम्हालने के लिये वहा कोई नहीं था।

किचन का काम खत्म कर अनु मुन्ना के इंतजार में हॉल में यहाँ से वहा चक्कर काट रही थी। उसने घडी में वक्त देखा और खुद में बड़बड़ाई,”काफी देर हो चुकी है , अब तक तो मुन्ना को आ जाना चाहिए था।”
मुरारी नहा धोकर कमरे से आया और अपने कुर्ते की बाजु को फोल्ड करते हुए अनु के पास आकर कहा,”हिया काहे चक्कर काट रही हो तुमहू , जरा बैठ जाओ वरना चक्कर खा जाओगी,,,,,,,,,,!!”


“मुन्ना अभी तक नहीं आया,,,,,,,,!!”,अनु ने परेशानी भरे स्वर में कहा
“अरे तुम्हरा मुन्ना कोई दूध पीता बच्चा है जो उसके लिए तुमहू इतना परेशान हो रही हो,,,,,,,,,,,,आ जायेगा , हमाये नाश्ते का क्या हुआ ? लगाओ यार बड़ी जोरो की भूख लगी है,,,,,,,,!!”,मुरारी ने डायनिंग की तरफ आते हुए कहा
अनु ने एक बार फिर दरवाजे की तरफ झांककर देखा लेकिन मुन्ना नहीं आया।
“अरे अनु काहे इतना परेशान हो रही हो आ जायेगा मुन्ना,,,,,,,,,,,,,,,ट्रैफिक मा फंस गया होगा”,मुरारी ने कहा  


मुरारी की बात सुनकर उसके पास चली आयी और उसकी प्लेट में नाश्ता परोसते हुए कहा,” आजकल मैं बहुत जल्दी पैनिक हो जाती हूँ”
“कोई बात नहीं हिया बैठो आराम से नाश्ता करो,,,,,,,,,,,,,थोड़ी देर में मुन्ना ना आये तो फोन कर लेना उसको , का पता अभी तक पीलेन में ही हो तुम्हरे मुन्ना नई ,,,,,,,,,,!!”,मुरारी ने प्यार से कहा
मुरारी की बात से अनु को थोड़ी राहत मिली तो उसने हामी में गर्दन हिला दी।

नेशनल कॉलेज , इंदौर
अपना फॉर्म जमा कर काशी गौरी के पास चली आयी। काशी के साथ जो लड़की आयी थी वो सीधा निकल गयी।
“तुमने आने में कितनी देर लगा दी , मैं कितना बोर हो गयी थी”,गौरी ने काशी के साथ चलते हुए कहा
“अरे यार वो भीड़ ही इतनी थी कि समय लग गया , तुमने कुछ खाया ?”,काशी ने साथ चलते हुए कहा
“एक वड़ा पाव् और तुम्हारे मुन्ना भैया से थोड़ी डांट,,,,,,,,,,!!”,गौरी ने शरारत से कहा


“वो क्यों ?”,काशी ने हैरानी से पूछा तो गौरी ने पार्किंग तक आते आते एक साँस में उसे सारी बाते कह सुनाई। काशी ने सुना तो हंसने लगी और कहा,”अह्ह्ह्ह ऐसे ही रहा तो एक दिन सच में तुम हमारे मुन्ना भैया को पागल कर दोगी”
काशी की बात सुनकर गौरी ने गाते हुए कहा,”पागल उसे मैं कर दूंगी,,,,,,,,,,,,,,पागल उसे मैं कर दूंगी एक दिन प्यार में , एक दिन प्यार में,,,,,,,,,,,,,!!”


“क्या कर रही हो गौरी सब देख रहे है ?”,काशी ने गौरी का मुंह बंद करते हुए कहा 
 गौरी हसने लगी उसने स्कूटी निकाली और काशी को अपने साथ लेकर वहा से निकल गयी। घर ना जाकर गौरी काशी को मार्किट ले आयी तो काशी ने कहा,”ये तुम कहा जा रही हो हमे घर जाना था न ?”
“देखा तुम भूल गयी ना , काशी परसो सुबह मेरी सगाई है तुम ये मत भूल जाना,,,,,,,,,,,,,मुझे आज पार्लर जाना था भूल गयी न तुम,,,,,,,!!”,गौरी ने थोड़ा सा गुस्सा होकर कहा


काशी को याद आया उसने गौरी से वादा किया था उसके साथ पार्लर जाने का उसने प्यार से कहा,”माफ़ करना गौरी वो फॉर्म के चक्कर में हम भूल गए , मैं नानी माँ को फोन करके बता देती हूँ कि हम लोग देर से आएंगे,,,,,,,,,,,!!”
काशी की बात सुनकर गौरी का गुस्सा थोड़ा शांत हुआ और उसने स्कूटी आगे बढ़ा दी।


कुछ देर बाद गौरी काशी को लेकर शहर के सबसे फेमस पार्लर पहुंची। ऋतू और प्रिया को भी उसने वही बुला लिया ताकि उन्हें भी सगाई में आने के लिये इन्वाइट कर सके। गौरी काशी को वहा देखकर ऋतू और प्रिया उन दोनों के पास आयी और गले मिली
“कोन्ग्रेचुलेशन बेबी फायनली तुम्हारे लव वन से तुम्हारी सगाई होने जा रही है , आई ऍम सो हैप्पी फॉर यू”,ऋतू ने गौरी से कहा


“थैंक्यू थैंक्यू बहुत जल्द तुम दोनों भी अपने लव्ड वन से सगाई करोगी और काशी की तो आलरेडी हो चुकी है,,,,,,,,,,,,,उसके बाद हम सब इंगेज्ड हो जायेंगे”,गौरी ने चहकते हुए कहा
गौरी की बात सुनकर ऋतू और प्रिया के चेहरे से ख़ुशी गायब हो गयी और प्रिया ने उदासी भरे स्वर में कहा,”काश ! ये होता , लेकिन ये होने से पहले ही वो दोनों हमे छोड़कर भाग गए”
“भाग गए ?”,गौरी ने हैरानी से कहा


“अरे हमने ही भगा दिया , दोनों इतने ज्यादा टॉक्सिक थे पूछो मत,,,,,,,,,,ये मत करो वो मत करो यहाँ मत जाओ वहा मत जाओ उफ्फ्फ सो इरिटेटिंग,,,,,,,,,सो वी ब्रॉक अप , अब हम दोनों फिर से सिंगल है,,,,,,,,,,,,!!”,ऋतू ने कहा
“डोंट वरी ऋतू जो होता है अच्छे के लिये होता है।”,काशी ने कहा
“हां काशी ने सही कहा , वैसे मेरी सगाई में बहुत से बेचलर आने वाले है तुम चाहो तो फिर से मिंगल हो सकती हो,,,,,,,,,!!”,गौरी ने कहा


“अह्ह्ह्हह नहीं मेरा तो अब मर्दो से भरोसा ही उठ गया है , इस से अच्छा है मैं नेल एक्सटेंशन करवा लू”,गौरी की बात सुनकर प्रिया ने सोफे की तरफ जाते हुए कहा
“क्या तुम्हारी सगाई में वंश भी आने वाला है ?”,ऋतू ने आँखे चमकाते हुए कहा
“हाँ बिल्कुल वो मुन्ना का छोटा भाई है उसे तो आना ही है , मैं तुम्हारे लिये उस से बात करुँगी”,गौरी ने कहा और ऋतू काशी के साथ अदंर चली आयी


“तुम्हारा बस चले तो तुम किसी को सिंगल न रहने दो,,,,,,,,,,,!!”,काशी ने कहा तो गौरी ने उसे साइड हग किया और कहा,”मेरी जान जो ख़ुशी किसी के प्यार में है वो अकेले रहने में कहा,,,,,,,,,,!!”
चारो आकर कुर्सियों पर बैठ गयी और फिर किसी के मुंह तो किसी के हाथो पर क्रीम मली जाने लगी जिस से सभी गौरी और मुन्ना की सगाई में सुन्दर लगे।  

हॉस्पिटल से निकल कर पंकज सीधा पुलिस स्टेशन चला आया। शक्ति अपने केबिन में बैठा कोई काम कर रहा था। पंकज अंदर आया और कुछ पेपरस शक्ति के सामने रखते हुए कहा,”सर ये सब “कबीर अरोड़ा” के फोन की डिटेल्स है। मैसेज और फोन कॉल्स में मुझे कुछ ख़ास नहीं लगा सर और ये है उस रात कबीर के साथ पार्टी में शामिल लोगो की लिस्ट और उनका एड्रेस,,,,,,,!!”


“हम्म्म गुड,,,,,,,,,,,मैंने तुम से कबीर का ब्लड सेम्पल लाने को कहा था”,शक्ति ने पंकज की तरफ देखकर कहा
“ये रहा सर,,,,,,,!!”,पंकज ने एक छोटा सा लिफाफा टेबल पर रखते हुए कहा
शक्ति ने उस लिफाफे को अपने जेब में रखा और पार्टी में शामिल लोगो के नाम देखने लगा। शक्ति को उसमे भी कुछ गड़बड़ नहीं दिखी उसने लिस्ट वापस टेबल पर फेंकी और जैसे ही नजरे घुमाई उसकी नजर लिस्ट में लिखे एक नाम पर चली गयी।

सभी नामों के बीच में एक नाम लिखा था “जॉर्डन” , शक्ति ने देखा जॉर्डन के नाम के सामने कोई एड्रेस और फोन नंबर नहीं लिखा था। शक्ति ने पंकज की तरफ देखा और कहा,”ये जॉर्डन का एड्रेस और कॉन्टेक्ट नंबर क्यों नहीं है ?”
“सर मैंने उस रात पार्टी में मौजूद सभी लोगो से बात की लेकिन उनमे ये एक लड़का जॉर्डन मौजूद नहीं था। कबीर के एक दोस्त ने बताया कि जॉर्डन उस रात पार्टी से जल्दी निकल गया था , जॉर्डन सिर्फ कबीर के क्लोज है बाकि सब उसके बारे में नहीं जानते”,पंकज ने कहा


“हम्म्म्म ठीक है , तुम जाओ”,शक्ति ने कहा
“ठीक है सर”,पंकज ने शक्ति को सेल्यूट करके कहा और कमरे से बाहर निकल गया। शक्ति वही अपनी कुर्सी पर बैठा जॉर्डन के बारे में सोचने लगा। जिस केस की छानबीन शक्ति कर रहा था उसकी पहली कड़ी “जॉर्डन” के रूप में उसे मिल चुकी थी। शक्ति ने अपना फोन उठाया और अपने केबिन से बाहर निकल गया।    

फिल्म सिटी , मुंबई
वंश ने मायरा के साथ कुछ सीन शूट किये और उसके बाद के.डी ने उस से ऑफिस रूम में आकर मिलने को कहा
वंश ऑफिस में चला आया। अमितेश भी वहा पहले से मौजूद था। के.डी ने वंश को देखा और कहा,”वेल डन वंश , मैंने जितना सोचा था तुम उस से भी अच्छा काम कर रहे हो,,,,,,,,,,,धीरे धीरे तुम अपने सही ट्रेक पर आ रहे हो।”
“थैंक्यू सर,,,,,!!”,वंश ने हैरानी से कहा क्योकि के.डी से तारीफ की उम्मीद उसे बिल्कुल नहीं थी।


“और वो लड़की का क्या हुआ ?”,के.डी ने पूछा
वंश मन ही मन झल्लाया उसे लगा के.डी. निशि के बारे में भूल गया होगा लेकिन नहीं ऐसा नहीं था। वंश को खामोश देखकर के.डी ने कहा,”हेलो मैं तुम से कुछ पूछ रहा हूँ ? सीरियसली मैं चाहता हूँ इस सीरीज में वो लड़की तुम्हारे ऑपोसिट हो , तुम दोनों का कॉम्बिनेशन आग लगा देगा”
” लेकिन सर वो लड़की,,,,,,,,,,,,,!!”,वंश ने मायूस होकर इतना ही कहा कि निशि की आवाज वंश के कानो में पड़ी,”मैं आई कम इन सर ?”


के.डी. जिस लड़की की बात कर रहा था वो लड़की उसके सामने खड़ी थी ये देखकर के.डी वंश से और ज्यादा इम्प्रेस हो गया और निशि से कहा,”यस प्लीज कम”
“थैंक्यू,,,,,,,,!!”,निशि ने अंदर आते हुए कहा
निशि को वहा देखकर वंश हैरान था क्योकि उसने निशि से यहाँ आने के लिये नहीं कहा था ना ही अपने साथ काम करने की बात निशि को बताई थीं।

वह कुछ समझ पाता इस से पहले निशि ने कहा,”एक्चुली वंश ने बताया कि आप मुझे इस सीरीज में इसके ऑपोसिट लेना चाहते है , पर मैंने कभी एक्टिंग नहीं की है ,, मुझे तो एक्टिंग एक ए भी नहीं आता है,,,,,,,,,,,,फिर मैं कैसे ?”
निशि की बात सुनकर के.डी. मुस्कुराया और कहा,”तुम्हे एक्टिंग करने को किसने कहा ? तुम्हे बस इस लड़के के साथ रियल रहना है। उस दिन मैंने इसके लिये तुम्हारा गुस्सा देखा था और वो काफी नेचुरल लग रहा था। हमे ऐसी ही लीड एक्ट्रेस की जरूरत थी,,,,,,,,,क्या तुम ये करना चाहोगी ?”


निशि ने नजर वंश को देखा और फिर के.डी से कहा,”अह्ह्ह्ह ठीक है लेकिन मुझे क्या करना होगा ?”
“वो सब तुम्हे अमितेश समझा देगा , तुम सारी फॉर्मेलिटी पूरी करके कल से शूटिंग पर आ सकती हो,,,,,,,,,,,,और जाने से पहले वंश के साथ अपने कुछ पोज देकर जाना जिस से सीरीज के कवर पेज पर काम किया जा सके,,,,,,,,,,,,,,कॉन्ग्रैचुलेशन,,,,,,,,,,,,,,?”,के.डी ने कहा क्योकि उसे निशि का नाम नहीं पता था
“अह्ह्ह निशि , निशि शर्मा”,निशि ने कहा


“ओके निशि कॉन्ग्रैचुलेशन , नाउ यू आर अ पार्ट ऑफ़ दिस सीरीज,,,,,,,,,,,,,अगर तुम्हे यहाँ किसी तरह की परेशानी हो या कोई जरूरत हो तो तुम डायरेक्ट अमितेश से कह सकती हो,,,,,,,,,,,,मुझे अभी जाना होगा , कल मिलते है”,के.डी ने उठते हुए कहा और निशि से हाथ मिलाकर वहा से चला गया
“निशि 10 मिनिट बाद तुम मुझसे आकर मिलो मैं तुम्हे कॉन्ट्रेक्ट समझा दूंगा”,अमितेश ने अपने लेपटॉप पर कुछ काम करते हुए कहा  


“ठीक है सर नो प्रॉब्लम”,निशि ने कहा और कमरे से बाहर निकल गयी वंश भी उसके पीछे पीछे आया और उसका हाथ पकड़ कर उसे साइड लाकर पूछा,”तुम यहाँ क्या कर रही हो ? और ये सब क्या है तुमने के.डी को हाँ क्यों बोला ?”
“अगर मैं उसे हाँ नहीं बोलती तो वो तुम्हे इस सीरीज से निकाल देता और तुम्हारा सपना टूट जाता”,निशि ने वंश की तरफ देखकर ठंडे स्वर में कहा


वंश ने सुना तो हैरानी से निशि को देखने लगा और कहा,”तुम्हे ये सब कैसे पता ? तो क्या मुन्ना ने तुम्हे ये सब बताया ?”  
“हाँ ! और उनके कहने पर ही मैं यहाँ आयी हूँ , मैं तुम्हारे सपने के टूटने की वजह बनना नहीं चाहती थी इसलिए मैंने हाँ कर दी,,,,,,,,,,,,!!”,निशि ने कहा
वंश ने सुना तो उसे ख़ुशी भी हुई और निशि के लिये थोड़ा बुरा भी लगा कि उसने निशि के साथ कितना कठोर बरताव किया। उसने निशि की तरफ देखकर कहा,”पागल हो तुम !”


“हाँ शायद ! वैसे भी अगर तुमसे झगड़ा करने के मुझे पैसे मिलेंगे तो ये मुझे चलेगा”,निशि ने मुस्कुरा कर कहा
वंश का दिल किया आगे बढ़कर अभी निशि को गले लगाले , वह आगे बढ़ा भी लेकिन वह निशि को गले लगा पाता इस से पहले ही अमितेश ने दरवाजे पर आकर कहा,”मिस निशि , प्लीज कम”


निशि वहा से चली गयी और वंश के कानो में निशि के कहे शब्द गूंजने लगे “मैं तुम्हारे सपने के टूटने की वजह बनना नहीं चाहती थी इसलिए मैंने हाँ कर दी”
वंश धीरे से बड़बड़ाया,”सच में पागल है , मैं उसे इतना परेशान करता हूँ और वो मेरे साथ काम करने के लिये तैयार हो गयी।”

 मुन्ना को होश आया। उसने अपनी आँखे खोली और उठा तो खुद को एक आलिशान कमरे के बिस्तर पर पाया। मुन्ना को हैरानी हुई कि वह यहाँ कैसे आया ? वह उठा खुद को सम्हाला और जैसे ही कमरे के दरवाजे की तरफ आया सामने से हाथो में ट्रे लिये अंदर आती उर्वशी ने कहा,”अरे तुम उठ गए , मैं तुम्हारे लिये चाय लेकर ही आ रही थी”
“आप यहाँ क्या कर रही है ?”,मुन्ना ने पूछा


“कमाल है मैं अपने घर में नहीं रहूंगी तो और कहा रहूंगी,,,,,,,,,,!!”,उर्वशी ने हँसते हुए कहा
“आपका घर ? हमे यहाँ कौन लेकर आया ?”,मुन्ना ने पूछा
“मेरा ड्राइवर तुम्हे यहाँ लेकर आया है तुम रास्ते में उसे बेहोश पड़े मिले,,,,,,,,,,,,,मेरे बुलाने पर तो तुम घर नहीं आये पर देखो तुम्हारी किस्मत तुम्हे यहाँ ले ही आयी , क्या लोगे तुम ? ठंडा या गर्म,,,,,,,,,,!!”,उर्वशी ने मुन्ना को खा जाने वाली नजरो से देखते हुए कहा और उसके पास चली आयी


“शुक्रिया , हमे कुछ नहीं चाहिए,,,,,,हमे चलना चाहिए”,मुन्ना ने कहा और जैसे ही जाने लगा तो उर्वशी उसके सामने आ गयी और कहा,”उनहू हूँ पहली बार घर आये हो कुछ खाकर नहीं जाओगे”
कहते हुए उर्वशी ने जान बूझकर अपनी साड़ी का पल्लू कंधे से गिरा दिया मुन्ना ने देखा तो गर्दन घुमा ली। अगले ही पल कमरे में चौहान साहब के पी.ए ने आते हुए कहा,”उर्वशी जी वो मैं,,,,,,,,,,!!


उर्वशी का कंधे से गिरा पल्लू और मुन्ना को वहा देखकर आगे के शब्द उसके गले में ही अटक गए वह कुछ बोल नहीं पाया। उर्वशी ने जल्दी से अपना पल्लू सम्हालते हुए झूठ मुठ का नाटक करते हुए कहा,”हाँ हां यादव जी आप कुछ कह रहे थे”
“मैं शायद गलत वक्त पर आ गया,,,,,,,,,!!”,यादव जी ने कहा
मुन्ना ने सुना तो उसे बहुत अजीब लगा और वह तेज कदमो से वहा से निकल गया और उर्वशी उसे जाते देखकर मुस्कुरा दी,,,,,,,,,,,!!

Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26

Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26Main Teri Heer – 26

Continue With Main Teri Heer – 27

Visit Website sanjanakirodiwal

Follow Me On instagram

संजना किरोड़ीवाल

Main Teri Heer
Main Teri Heer – Season 4
A Woman
A Woman by Sanjana Kirodiwal
#Banaras#haanYeMohabbatHai#HaanYeMohabbatHaiSeason3#Kitni_mohbbat_hai#Love-You-Jindgi#Lovestory#MainTeriHeer#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalhaanyemohabbathaiseason2sanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Haan Ye Mohabbat Hai – 69
next post
Haan Ye Mohabbat Hai – 70

You may also like

Main Teri Heer Season 4 – 90

March 12, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 89

March 11, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 88

March 9, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 87

March 8, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 86

March 7, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 85

March 6, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 84

March 4, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 83

March 3, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 82

March 1, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 81

February 27, 2025

4 comments

Kshmata October 17, 2024 - 1:42 am

Yr yeh kya game khela ja rha hai Munna k sath…yeh to saaf hai ki usko kisi ne kidnep krne ki koshish ki…aur Urvashi uski janti hai ya fir Urvashi ne Munna ko kidnep kiy hai… lakin usne esa kyu kiya…

Reply
Bindu Neriya October 17, 2024 - 11:29 am

Lagta hai Yeah Urvasi jankar Munna ko fasana ki koshish kar rahi hai aur yeah yaha Banaras kis maksad se ayi hai…Vansh ko accha laga ki Nishi uska sapna na toot isliye uske saath role karne ko taiyar hai aur voh is baat se bi kush hai K D ne uski tarif ki aur usse uska kaam pasand aya…Gouri ne apne saath apne frnd ko bi parlour bula liyaaur charo milkar apni sundarta bada ne lagi…interesting part Maam♥♥♥♥♥♥

Reply
Shanu singla October 19, 2024 - 11:46 am

💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫

Reply
Beena Gupta November 8, 2024 - 11:58 pm

Very👍👍👍👍🤔🤔🤔👍👍👍

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal