Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer Season 3

मैं तेरी हीर – 24

by Story With Sanjana February 9, 2024
written by Story With Sanjana February 9, 2024 4 comments
2

Main Teri Heer – 24

Main Teri Heer by Sanjana Kirodiwal |
Main Teri Heer by Sanjana Kirodiwal |

Main Teri Heer – 24

फिल्मसिटी , मुंबई
पूर्वी ने जब निशि को अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बताया तो उसका मुंह खुला का खुला रह गया। पूर्वी और निशि बहुत सालो से अच्छी दोस्त है लेकिन पूर्वी ने कभी भी निशि के सामने आकाश के बारे में बात नहीं की थी। निशि को हैरान परेशान देखकर पूर्वी उसके पास आयी और उसका हाथ पकड़कर उसे अंदर ले जाते हुए कहा,”क्या कर रही है चल ना ?”
“ये सब कब हुआ ?”,निशि ने पूर्वी के साथ चलते हुए आकाश की तरफ इशारा करके पूछा


“वो सब मैं तुम्हे बाद में बताउंगी अभी अंदर चलो।”,पूर्वी ने कहा और निशि का हाथ थामे आकाश के साथ अंदर चली आयी। अंदर आकर निशि ने देखा कि वहा किसी सीरीज की शूटिंग चल रही है।
“पूर्वी तुम दोनों वहा बैठो मैं थोड़ी देर में आता हूँ।”,आकाश ने कहा
“बेबी तुमने अपने डायरेक्टर से मेरे लिये बात की ?”,पूर्वी ने पूछा
“हाँ मैंने बताया उन्होंने अभी एक लास्ट सीन है वो हो जाये उसके बाद मैं तुम्हे उन से मिलवाता हूँ , ओके”,आकाश ने कहा


“थैंक्यू बेबी !”,पूर्वी ने खुश होकर कहा
आकाश वहा से चला गया और पूर्वी निशि को लेकर सामने पड़ी कुर्सियों पर आकर बैठ गयी।
“तुम मुझे यहाँ अपने लिये लेकर आयी हो न ?”,निशि ने घूरते हुए पूर्वी से सवाल किया
“हम्म्म्म , तुम्हे तो पता है ना मुझे एक्टिंग का कितना शौक है निशि और एक बार तो मैं अपनी किस्मत बॉलीवुड में आजमाना चाहती हूँ। वैसे भी तुम्हारा मूड ऑफ था तो सोचा बाहर आने से तुम्हे अच्छा लगेगा लेकिन तुम तो और ज्यादा,,,,,,,,,,,!!”,कहते कहते पूर्वी उदास हो गयी


पूर्वी को उदास देखकर निशि ने कहा,”इट्स ओके ! मैं अब ठीक हूँ और मैं तुम्हारे लिये खुश हूँ। आई विश कि तुम्हे जल्दी ही अपना सपना पूरा करने का मौका मिले। वैसे ये आकाश कहा मिला तुम्हे और कब से चल रहा है ये सब ? मुझे पूरी कहानी बताओ अभी,,,,,,,,,,!!”,निशि ने कहा
“अच्छा बाबा बताती हूँ।”,पूर्वी ने हँसते हुए कहा और निशि को अपने और आकाश के बारे में बताने लगी।

के.डी. अपने अगले सीन को शूट करने के लिये तैयार था। ये आज का लास्ट सीन था वंश भी पूरा कॉन्फिडेंस में था और एक्साइटेड था। वह लोकेशन पर आया सुमित ने उसे सीन समझाया और सभी अपनी अपनी जगह खड़े हो गए। के.डी. ने स्क्रीन पर नजरे जमाई और कहा,”एक्शन !”
वंश एक जगह खड़ा आसमान में कुछ देर रहा था

तभी एक लड़की गुस्से से उसकी तरफ आयी और उसे अपनी और करके जैसे ही कुछ कहने की कोशिश की वंश की खूबसूरती देखकर शब्द उसके गले में ही अटक गए और डायरेक्टर को कट बोलना पड़ा। वंश की एक्टिंग ठीक थी लेकिन लड़की की वजह से सीन गड़बड़ हो गया। डायरेक्टर ने रीटेक के लिये कहा। वंश एक बार फिर अपनी जगह खड़ा हो गया। लड़की इस बार दुगुने कॉन्फिडेंस के साथ वंश की तरफ आयी और उसे अपनी तरफ करके कहा,”तुम खुद को समझते क्या हो ? तुमने , तुम,,,,,,,,,,,,,,,,अह्ह्ह्ह तुम,,,,,,,,,,,,,,,,,आई ऍम सो सॉरी।”


वंश की आँखों में देखकर लड़की एक बार फिर सीन भूल गयी। डायरेक्टर को फिर कट बोलना पड़ा।
ऐसे ही दो तीन बार सीन फिर से रीशूट किया लेकिन लकड़ी हर बार कोई ना कोई गड़बड़ कर ही देती। वंश भी समझ नहीं पाया कि ऐसा क्यों हो रहा है ? एक टी ब्रेक हुआ और वंश ने सुमित से आकर कहा,”सर क्या उस लड़की के साथ कोई प्रॉब्लम है , आई मीन इतना छोटा सा डायलॉग वह बोल नहीं पा रही है।”
“तुमने कभी खुद को आईने में देखा है ?”,सुमित ने वंश से सवाल किया


“हाँ रोज देखता हूँ !”,वंश ने कहा
“तो तुम ये भी देखते होंगे कि भगवान ने तुम्हे एक अच्छी शक्ल दी है जिसे देखकर कोई भी लड़की अपना डायलॉग भूल जाएगी।”,सुमित ने वंश की तारीफ में कहा तो वंश शरमाने लगा और कहा,”क्या मैं सच में इतना सुन्दर दिखता हूँ ?”
“हाँ लेकिन सिर्फ लड़कियों को मुझे नहीं , ब्रेक खत्म नहीं होता तब तक जाकर प्रेक्टिस करो।”,सुमित ने कहा तो वंश की ख़ुशी एकदम से गायब हो गयी और वह वहा से चला गया।  


वंश ने देखा जिस लड़की के साथ उसका सीन था वह अकेली एक तरफ खड़ी है और अभी अभी उसे डायरेक्टर से एक अच्छी खासी डांट सुनने को मिली है। वंश उसके पास आया और कहा,”हाय !”
“हाय,,,,,,,,!!”,लड़की ने बुझे मन से कहा
“आई नो तुम्हारे लिये ये फर्स्ट टाइम है एंड मेरे लिए भी पहली बार ही है। ये सीन करने के लिये तुम्हे मेरे साथ कम्फर्टेबल होना पडेगा तभी तुम ये सीन अच्छे से कर पाओगी। मैं तुम्हे कुछ टिप्स दू ?”,वंश ने कहा


“हाँ , शायद मेरे कुछ काम आये।”,लड़की ने कहा
“तुम ये समझो की मैंने तुम्हे बहुत हर्ट किया है , बहुत इंसल्ट किया है और इस वजह से तुम्हारे अंदर मेरे लिए बहुत गुस्सा भर गया है। ये सोचकर अगर तुम ये सीन करोगी तो आई ऍम स्योर इस बार ये हो जाएगा,,,,,,,,,,,,,,,वैसे भी सुबह से सीन करते करते मैं थक गया हूँ सो प्लीज थोड़ा रहम खाओ मुझ पर,,,,,,,,,,,,एंड सबसे पहले तो बिंदास रहो इतना टेंशन नहीं लेना है। ओके,,,,,,,,,,,!”,वंश ने लड़की को समझाते हुए कहा और चला गया


वंश की बातें कुछ कुछ लड़की को समझ आ रही थी उसने कहा,”वंश !”
वंश ने पलटकर देखा तो लड़की ने कहा,”थैंक्यू !”
“मेंशन नॉट !”,वंश ने कहा और वहा से चला गया वंश की बातो से लड़की को थोड़ी हिम्मत मिली और वह डायलॉग्स देखने लगी।

पूर्वी के साथ बैठी निशि ने जैसे ही वंश नाम सूना चौंककर इधर उधर देखने लगी। उसे ऐसे देखकर पूर्वी ने कहा,”क्या हुआ ?”
“पूर्वी तुमने कुछ सूना क्या ?”,निशि ने कहा
“नहीं मैंने तो कुछ नहीं सूना,,,,,,,,,!!”,पूर्वी ने कहा तभी आकाश वहा आ गया और कहा,”पूर्वी क्या तुम थोड़ी देर के लिये मेरे साथ आओगी ?”


“हां स्योर ! निशि तुम यहाँ बैठो मैं आती हूँ।”,पूर्वी ने उठते हुए कहा और आकाश के साथ चली गयी।
पूर्वी के जाने के बाद निशि मन ही मन सोचने लगी,”मैंने अभी अभी वंश नाम सूना , क्या ये मेरा वहम है या वो लड़का सच में यहा है ? अह्ह्ह्ह नहीं वो यहाँ कैसे हो सकता है ? मैं उसके बारे में कुछ ज्यादा ही सोच रही हूँ लेकिन एक बार वो मुझे मिल जाए मैं उसे छोडूंगी नहीं,,,,,,,,,,,!!”
निशि वहा बैठकर पूर्वी का इंतजार करने लगी लेकिन पूर्वी नहीं आयी।

निशि को प्यास लगने लगी उसने अपने बैग में चेक किया लेकिन बैग में पानी नहीं था। निशि उठी और पानी लेने के लिए वहा से चली गयी। निशि ने देखा वहा जगह जगह अलग अलग शूट हो रहे थे। निशि जिसे इन सब में कोई इंट्रेस्ट नहीं था वह आगे बढ़ गयी। इसे इत्तेफाक कहे या निशि की किस्मत निशि उसी जगह पहुंची जहा वंश की शूटिंग चल रही थी लेकिन उसने वंश को देखा नहीं था। निशि को सामने ही वाटर कूलर दिख गया और वह पानी लेने वहा चली गयी।

निशि अपने बोतल में पानी भर ही रही थी कि तभी उसके कानों में आवाज पड़ी,”वंश शॉट तैयार है !”
निशि ने पलटकर देखा कुछ ही दूर शूटिंग वाली जगह पर वंश खड़ा था और उसके पास कैमरा लिए कुछ लोग। निशि ने वंश को वहा देखा तो उसका गुस्सा आँखों और चेहरे से साफ झलकने लगा। इस बार उसे कोई वहम नहीं हुआ था वंश वही था। निशि ने बोतल को फेंका और वंश की तरफ बढ़ गयी।

“एक्शन !”,डायरेक्टर ने जैसे ही कहा लड़की आयी और वंश को अपनी तरफ घुमाकर कहा,”तुम खुद को समझते क्या हो ?”
वंश की सलाह काम कर गयी , इस बार लड़की पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंस में थी लेकिन लड़की अपने डायलॉग आगे बोल पाती इस से पहले ही निशि वहा आयी और लड़की को साइड करके वंश से कहा,”तुम खुद को समझते क्या हो ?”


निशि को वहा अपने सामने देखकर वंश की सिट्टी पिट्टी गुम हो गयी। वह निशि को समझाता या उसे रोकता इस से पहले ही निशि उस पर भड़क उठी और कहा,”तुम्हे लगता है तुम डेड से मेरी कुछ भी शिकायत कर दोगे और ये फनी लगेगा , ये बिल्कुल भी फनी नहीं था मिस्टर वंश गुप्ता। क्या तुम्हे थोड़ी सी भी अक्ल नहीं है तुम इतने बेवकूफ और सेल्फिश कैसे हो सकते हो ? क्या बनारस में मैंने तुम्हे परेशान किया ? क्या मैंने तुम से कोई गलत तरीके से बात की ?

क्या मैंने तुम से एक बार भी तुम से झगड़ा किया ? तुम डेड से ये कैसे कह सकते हो कि मैंने मुंबई आने से पहले तुम्हे बताया नहीं ? मैंने तुम्हे बताया था लेकिन तुम एक नंबर के गधे हो तुम्हे अपनी नींद ज्यादा प्यारी है किसी का जाना नहीं और उसके बाद तुम मुझे ही ऐटिटूड दिखा रहे हो,,,,,,,,,,,,,,और डेड से क्या क्या नहीं कहा तुमने उसके बाद अच्छा बनने के लिये स्वीट नोट लिखते हो कि प्लीज निशि को कुछ मत कहना वो बहुत अच्छी लड़की है,,,,,,,,,,,,,,,अच्छी माय फुट ,

मेरी अच्छाई तो तुमने कभी देखी ही नहीं , मुझे लगता था तुम अच्छे लड़के हो लेकिन नहीं तुम बहुत बुरे लड़के हो , बहुत बुरे क्योकि तुम्हारी वजह से आज पहली बार डेड ने मुझ पर गुस्सा किया वो मुझ पर चिल्लाये एंड देट्स नॉट फनी,,,,,,,,,,,!!”
निशि एक साँस में इतनी सारी बाते बोल गयी और उसका गुस्सा इतना रियल था कि के.डी. ने कट भी नहीं कहा वह बस ख़ामोशी से उन दोनों को देखता रहा।

निशि की बातें सुनकर वंश को अहसास हुआ कि उस से बहुत बड़ी गलती हुई है। असल में वह निशि को हर्ट नहीं करना चाहता था बस निशि को परेशान करने के लिये उसने ऐसा किया था। निशि को गुस्से में देखकर वंश थोड़ा उसके पास आया इस वक्त वह भी भूल गया कि वह शूटिंग पर है सब लोग उसे देख रहे है। उसने निशि के पास आकर कहा,”निशि आई ऍम रियली सॉरी मैंने बस थोड़ा सा मजाक,,,,,,,,,,,,,,,!!”


“मजाक,,,,,,,,,,, तुम्हे ये सब मजाक लगता है वंश ? तुम्हे किसी की फीलिंग्स से खेलना मजाक लगता है। तुम्हे फर्क नहीं पड़ता तुम्हारे इस मजाक से मैं कितना हर्ट हूँ। तुम्हे मुझसे कोई प्रॉब्लम थी तो सीधा मुझ से आकर कहते लेकिन तुम्हे मॉम डेड को इन सब में इन्वॉल्व नहीं करना चाहिए था।”,निशि ने आँखों में आँसू भरकर कहा
निशि की आँखों में आँसू देखकर अब वंश को अब अच्छा नहीं लग रहा था

उसने जैसे ही अपना हाथ निशि को छूने के लिये बढ़ाया निशि ने वंश को पीछे धकेलकर कहा,”स्टे अवे फ्रॉम मी,,,,,,,,,,,,,,,,,आज के बाद मुझे तुम से कोई बात नहीं करनी। जस्ट गो टू हेल”
कहकर निशि वहा से चली गयी बेचारा वंश उसे जाते हुए देखता रहा। निशि के जाने के बाद उसने अपने इर्द गिर्द देखा तो पाया सब उसे ही देख रहे है। के.डी. ने पैक अप बोला और सब वहा से चले गए लेकिन वंश वही खड़ा रहा। शूटिंग पर उसका पहला दिन था और ये सब हो गया। सुमित ने देखा तो उसके पास आया और कहा,”प्यार का मामला है ?”


“अह्ह्ह नहीं,,,,,,,,,,,!!”,वंश ने खोये हुए स्वर में कहा
“ओके देन अभी तुम घर जा सकते हो 2 दिन बाद शूटिंग है लोकेशन मैं तुम्हे मैसेज कर दूंगा।”,सुमित ने कहा और वहा से चला गया।
वंश का मूड बिल्कुल ऑफ हो चुका था। उसे अब खुद पर ही गुस्सा आ रहा था कि मुंबई वापस क्यों आया और आया तो नवीन के घर क्यों रुका ? वंश ने अपना बैग उठाया और फिल्मसिटी से बाहर चला आया। बाहर आकर वंश ने अपने लिये कैब बुक की और बाहर पड़ी बेंच पर आ बैठा।


आकाश ने पूर्वी को कुछ लोगो से मिलवाया और फिर पूर्वी वापस निशि क तरफ चली आयी। पूर्वी ने देखा निशि उस जगह नहीं है तो वह उसे ढूंढते हुए फिल्म सिटी से बाहर आयी। निशि को ढूंढ़ते हुए पूर्वी की नजर बेंच पर बैठे वंश पर पड़ी तो वह उसके पास आयी और कहा,”हे ! तुम यहाँ ?”
“तुम ?”,वंश को पूर्वी जानी पहचानी लगी लेकिन उसे याद नहीं आ रहा था


“मैं पूर्वी , निशि की दोस्त,,,,,,,,,,,,अरे निशि जिस के घर पर तुम रहते हो। यू रिमेम्बर लास्ट टाइम हम लोग ट्रेफिक में मिले थे।”,पूर्वी ने वंश को याद दिलाते हुए कहा। पूर्वी के मुंह से निशि का नाम सुनकर वंश को याद आया कि पूर्वी निशि की दोस्त है और उस से वह पहले मिल चुका है।
ओह्ह्ह हाय !”,वंश ने कहा
“वैसे तुम यहाँ फिल्म सिटी के बाहर ? आई थिंक तुम्हारी शूटिंग होगी,,,,,,,!!”,पूर्वी ने अपनी तरफ से अंदाजा लगाकर कहा


“हाँ आज शूट पर मेरा पहला दिन था , तुम बताओ तुम यहाँ कैसे ?”,वंश ने पूछा
“एक्चुली मैं यहाँ किसी से मिलने आयी थी , मैं और निशि साथ ही आये थे पर पता नहीं वो कहा चली गयी है ?”,पूर्वी ने इधर उधर देखते हुए कहा
“वो घर चली गयी है।”,वंश ने बुझे मन से कहा


“तुम्हे कैसे पता ? एक मिनिट क्या वो तुम से मिली थी ? वैसे भी आज सुबह तुम्हे लेकर वो बहुत गुस्से में थी तुम दोनों के बीच कुछ हुआ है क्या ?”,पूर्वी ने आकर वंश के बगल में बैठते हुए कहा
पूर्वी की बात सुनकर वंश ने उसे वो सब बता दिया जो कुछ देर पहले अंदर हुआ था। वंश की बातें सुनकर पूर्वी को भी बहुत बुरा लगा निशि को सबके सामने वंश के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था। उसने वंश की तरफ देखा तो वंश ने कहा,”मुझे तो ये भी नहीं पता कि आखिर मेरी गलती क्या है ?

बनारस में वो मेरे साथ बहुत अच्छी थी लेकिन वहा से आने के बाद वो एकदम से बदल गयी है। मैं वापस मुंबई भी आया तो उसने मुझसे ठीक से बात तक नहीं की और अब ये सब,,,,,,,,,,,,!!”
पूर्वी ने सूना और कहा,”गलती तो तुम से हुई है , मैं जानती हूँ निशि तुमसे क्यों नाराज है ?”
“क्यों ?”,वंश ने मासूमियत से पूछा तो पूर्वी उसके चेहरे की तरफ देखने लगी एक लड़का एक ही वक्त में एक साथ इतना खूबसूरत और मासूम कैसे हो सकता है ?

पूर्वी वंश की आँखों में डूबने ही वाली थी कि उसे याद आया उसका पहले से एक बॉयफ्रेंड है इसलिए उसने खुद को सम्हालते हुए कहा,”वो तुम से इसलिये गुस्सा है क्योकि जब वो बनारस से वापस आ रही थी तब तुम उस से मिलने एयरपोर्ट नहीं आये थे , उसने तुम्हारा बहुत वेट किया था वंश बस इसलिए वो तुम से चिढ गयी है। उसके मुंबई आने के बाद ना तुमने उसे फोन किया ना मैसेज और उस पर शायद तुमने उसे सॉरी भी नहीं बोला है इसलिए और वो और ज्यादा हर्ट है।”


पूर्वी की बात सुनकर वंश को काफी हैरानी हुई कि इतनी छोटी सी बात पर निशि उस से इतना नाराज है उसने पूर्वी की तरफ मुंह करके बैठते हुए कहा,”अरे लेकिन मैं एयरपोर्ट आया था अब वो वहा से चली गयी तो इसमें मेरी क्या गलती है ? वो रुक भी तो सकती थी ना,,,,,,,,,,,,!!”
“हम्म्म्म लेकिन मुझे लगता है तुम दोनों के बीच मिस अंडरस्टैंडिग काफी बढ़ गयी है। तुम दोनों को बैठकर सब शॉट आउट कर लेना चाहिए।”,पूर्वी ने कहा


“तुम कहना चाहती हो मैं उस से माफ़ी मांगू ?”,वंश ने पूछा
“अगर तुम्हे लगता है तुम से गलती हुई है तो हाँ तुम्हे उस से माफ़ी मांगनी चाहिए,,,,,,,,!!”,पूर्वी ने कहा और उठकर वहा से चली गयी।

Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24

Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24Main Teri Heer – 24

Continue With Part Main Teri Heer – 25

Read Previous Part मैं तेरी हीर – 23

Follow Me On facebook

संजना किरोड़ीवाल

#Banaras#MainTeriHeer#MainTeriHeerSeason2#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalmainteriheer3
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
रांझणा – 58
next post
मैं तेरी हीर – 25

You may also like

Main Teri Heri – 39

November 20, 2024

मैं तेरी हीर – 45

April 5, 2024

मैं तेरी हीर – 44

March 1, 2024

मैं तेरी हीर – 43

March 1, 2024

मैं तेरी हीर – 42

March 1, 2024

मैं तेरी हीर – 41

March 1, 2024

मैं तेरी हीर – 40

March 1, 2024

मैं तेरी हीर – 39

February 28, 2024

मैं तेरी हीर – 38

February 26, 2024

मैं तेरी हीर – 37

February 25, 2024

4 comments

Kshmata February 9, 2024 - 9:54 am

Hmmm….aaj to Nishi ne sabke saamne Vansh ki band Baja de… jitna bura Vansh ko lag rha hai I think Nishi ko bhi bad feel ho Raha hoga…khar atleast inn dono ki fight to khatam hogi….dekho aage kya hota hai

Reply
Bindu Neriya February 9, 2024 - 11:20 am

Nishi ne jab dekh ki Vansh bi yahi hai toh uska gussa aur bad gaya aur usne na aav dekha na taav Vansh ki acchi class laga thi sabke samne aur Vansh ko bi bura lag raha usse aise nahi karna chahiye tha aur Vansh ka mood off bi hogaya per Purvi ne usse bataya ki voh usse kyu chidi hue hai ab dekhna yeah hai ki kya Vansh Nishi se maafi mangega aur Kya Nishi ko apni galti ka ehsaas hoga ki usse sabke samne Vansh ko aisa nahi kehna chahiye tha…nice part Maam♥♥..

Reply
Preeti February 9, 2024 - 8:02 pm

Bhut hi khoobsurat part tha ma’am

Reply
NIKKI SONI February 10, 2024 - 11:43 pm

Bhut hi badiya part

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal