Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer

“मैं तेरी हीर” – 78

by Story With Sanjana October 18, 2021
written by Story With Sanjana October 18, 2021 16 comments
1

Main Teri Heer – 78

Main Teri Heer
Main Teri Heer

गौरी , ऋतू और प्रिया तीनो कॉलेज पार्टी के लिए तैयार हो रही थी। उन्होंने बहुत ही सुंदर ड्रेस पहने थे। ऋतू ने वन पीस पहना था , प्रिया ने गाउन और गौरी ने प्लाजो के साथ लूज क्रॉप टॉप , उसने अपने बालो को कर्ल कर लिया जो की काफी अच्छे लग रहे थे। आँखों पर मेकअप किया और साथ ही होंठो पर गहरी लिपस्टिक लगा ली। गौरी को सजने सवरने का बहुत शौक था। उसने हिल्स पहने और शीशे के सामने आकर खुद को देखते हुए कहा,”आज अगर मान मुझे देखता तो मुझपे फ़िदा ही हो जाता , ह्म्मम्म्म्म पर वो इतना अकड़ू है की उसने मुझे एक फोन तक नहीं किया,,,,,,,,,,,,डोंट वरी मानवेन्द्र मिश्रा तुम्हे लगता होगा की गौरी तुम्हारे बिना नहीं रह सकती,,,,,,,,,,,,,,,हां हां हां वैरी फनी मैं भी देखती हूँ कब तक,,,,,,,,,,,,आखिर कब तक तुम मुझसे दूर रहते हो”
“गौरी काशी को फोन किया क्या तुमने ? वो आ रही है ना ?”,ऋतू ने अपनी आँखों पर लाइनर लगाते हुए कहा
“हाँ वो साथ चलेगी हम लोग उसे पिक कर लेंगे”,गौरी ने आकर उसके हाथ से लाइनर लिया और आँखों पर लगाते हुए कहा
“हाँ तुम्हारा और काशी का मामला तो सेट है बस मुझे और प्रिया को भी आज की पार्टी में कोई हेंडसम मिल जाये”,ऋतू ने कहा
ऋतू की बात सुनकर गौरी हैरान हो गयी , उसे देखकर ऋतू ने उसके हाथ से अपना आई लाइनर वापस लेकर कहा,”तुम्हे क्या लगता है मुझे पता नहीं चलेगा इस बारे में की गौरी शर्मा तुम जो बनारस की गलियों में अपना दिल छोड़ आयी हो”
“हाँ,,,,,,,,,,,,,क्या कुछ भी,,,,ऐसा कुछ नहीं है”,गौरी ने ऋतू से नजरे चुराते हुए कहा
“अच्छा तो फिर तुम्हारी जबान क्यों लड़खड़ा रही है ? वैसे मुझे पता ही था तेरे और मान के बीच कुछ तो चल रहा है ,, जब हम सब बनारस में थे वो कितने प्यार देखता था तुम्हे”,प्रिया ने भी ऋतू की बातो में सहमति जताते हुए कहा
“मतलब तुम दोनों को सब पता चल गया,,,,,,,,,,,,,,ओह्ह्ह्ह उस काशी के पेट में कोई बात नहीं टिकती”,गौरी ने खीजते हुए कहा
“काशी हम लोगो को नहीं बताया है,,,,,,,,,,,,,,!!”,ऋतू ने कहा
“हाँ,,,,,,,,,,फिर तुम दोनों को कैसे पता ? कही मान ने,,,,,,,,,,,,,,,,,!!”,गौरी ने फिर हैरानी से कहा
“गौरी हमे किसी ने नहीं बताया बल्कि तुम जो दीवानी बनी मुन्ना के आगे पीछे घूम रही थी उसे देखकर तो कोई भी कह देगा की तुम दोनों का चक्कर चल रहा है”,प्रिया ने कहा
“हाउ चीप,,,,,,,,,वो चक्कर नहीं है , मैं सच में उसे पसंद करती हूँ”,गौरी ने कहा
“हां मालूम है,,,,,,,,,, अच्छा पहले आई लव यू किसने बोला ?”,ऋतू ने एक्साइटेड होकर पूछा
“मैंने,,,,,,,,,,,,,,,!!”,गौरी ने कहते हुए अपने निचले होंठ को दाँतो तले दबा लिया क्योकि अभी तक मुन्ना का कोई जवाब नहीं आया था।
“नॉट बेड गौरी मुझे लगा मुन्ना पहले कहेगा,,,,,,,,,,,,,पर दोनों में से पहले कोई भी कहे तुम दोनों साथ में कमाल लगते हो”,प्रिया ने कहा
गौरी अभी भी मुँह लटकाये उन दोनों को देख रही थी। उसे चुप देखकर ऋतू ने कहा,”क्या हुआ ?”
“उसने अभी तक मुझे हाँ नहीं बोला है,,,,,,,,,,,,,!!”,गौरी ने मासूमियत से कहा। ऋतू प्रिया ने पहले तो उसे हैरानी से देखा और फिर दोनों एक दूसरे को हाई-फाइव देकर जोर जोर से हसने लगी। गौरी ने देखा तो अपने निचले होंठ को बाहर निकालते हुए मुंह बना लिया।
“ओह्ह्ह गौरी तुम ना इन लड़को को जानती नहीं हो , जब तब तुम इन्हे जलाओगी नहीं ये तुम पर बिल्कुल ध्यान नहीं देंगे”,ऋतू ने कहा
“मतलब ?”,गौरी ने कहा
“मतलब ये की मुन्ना तुम्हे पसंद तो करता है पर तुमने पहले प्रपोज किया इसलिए शायद भाव खा रहा है , तो अब तुम्हे कुछ ऐसा करना होगा जिस से मुन्ना को जलन हो और वो तुमसे मिलने सीधा इंदौर आ जाये,,,,,,,,,,!!!”,प्रिया ने कहा

“क्या ऐसा हो सकता है ?”,गौरी ने अपनी आँखों में चमक भरते हुए कहा
“हाँ बिल्कुल हो सकता है , तुम्हे बस ये करना है”,कहते हुए ऋतू ने गौरी को प्लान बताया तो गौरी खुश हो गयी।
“गाइज चलते है वरना देर हो जाएगी”,प्रिया ने कहा तो तीनो गौरी के कमरे से निकल गयी। गौरी ने अपनी मम्मी से गाडी ले जाने की परमिशन ले ली। ऋतू और प्रिया पिछली सीट पर बैठ गयी और गौरी ड्राइवर सीट पर। अपनी बगल वाली सीट उसने काशी के लिए छोड़ दी। गाड़ी अधिराज जी के घर के सामने पहुंची , गौरी ने काशी को फोन किया तो काशी बाहर चली आयी उसने लाइट ग्रीन लॉन्ग स्लीव्स सूट पहन रखा था और इस ड्रेस में वो बहुत प्यारी भी लग रही थी। आज उसने बालो को गूंथकर चोटी बना रखी थी , सीधी माँग से निकली बालों की दो सीधी लटे उसके गालो पर झूल रही थी। काशी आकर गाड़ी में बैठी गौरी ने उसे देखा तो कहा,”हम लोगो ने तैयार होने में पुरे 3 घंटे लगाए और तुम्हारी इस सादगी ने सब बर्बाद कर दिया”
“वैसे हमारे भैया को सादगी ज्यादा पसंद है”,काशी ने थोड़ी धीमी आवाज में कहा
“काशी तुम चाहो तो जोर से बोल सकती हो , हम दोनों को सब पता है”,पीछे बैठी ऋतू ने कहा
“क्या सच में ?,,,,,,,,,,,,,सॉरी हमे तुम दोनों से ये बात छुपानी पड़ी”,काशी ने कहा।
“अरे इट्स ओके हमे पहले से ही सब पता था,,,,,,,,,,,,,,,,अच्छा गौरी क्या आज की पार्टी में सीनियर्स भी आने वाले है ?”,प्रिया ने पूछा
“हाँ शायद,,,,,,,,,,,,,!!”,गौरी ने कहा और गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी।
चारो कॉलेज पार्टी में पहुंची। वहा काफी लोग आये हुए थे और पार्टी भी बड़े गार्डन रखी गयी। चारो ख़ुशी ख़ुशी अंदर चली आयी। काशी ड्रिंक नहीं करती थी इसलिए वह अपने दूसरे क्लासमेट्स से मिलने चली गयी। ऋतू प्रिया दोनों साथ साथ घूम रही थी। गौरी भी हाथ में जूस का ग्लास पकड़े यहाँ वहा घूमते लोगो को देख रही थी अचानक उसे ऋतू की कही बात याद आयी। उसने देखा कुछ ही दूर उसकी क्लास का चश्मिश केतन खड़ा है ,, गौरी के होंठो पर मुस्कान तैर गयी। उसने अपना फोन निकाला और केतन के पास आकर कहा,”हे केतन तूम भी आये हो ?”
गौरी को सामने से हाय बोलते देखकर केतन की तो हवा ही टाइट हो गयी। वह मुस्कुराया और अपना चश्मा ठीक करते हुए कहा,”गौरी तुम , हाँ सब आये है तो मैं भी चला आया”
“नाइस टू सी यू , एक सेल्फी हो जाए ?”,गौरी ने अपना फोन केतन के सामने लहराते हुए कहा
“हाँ क्या मेरे साथ ? कही मैं सपना तो नहीं देख नहीं देख रहा”,केतन को जैसे गौरी की बात पर विश्वास ही नहीं हो रहा था। गौरी ने उसकी बगल में आकर फोन का कैमरा ऑन करते हुए कहा,”चलो तुम्हारे इस सपने को पूरा कर देते है”
केतन कुछ समझ पाता इस से पहले ही गौरी ने थोड़ा क्लोज होकर उसके साथ सेल्फी ली और वहा से चली गयी। गौरी ने काशी से मुन्ना का नंबर पहले ही ले लिया था उसने मुन्ना को व्हट्सप्प पर अपनी और केतन की फोटो भेज दी साथ में ये भी लिख दिया “लवली टाइम टूगेदर”
मुन्ना उस वक्त अपने कमरे में था , पढाई से ब्रेक लेने के लिए वह चाय पी रहा था तभी उसका फोन बजा। मुन्ना ने चाय पीते हुए फोन देखा। व्हाट्सप्प पर एक अनजान नंबर से कोई मेसेज था मुन्ना ने उसे ओपन किया। एक तस्वीर थी मुन्ना ने उसे क्लिक करते हुए एक बड़ा सा घूंठ चाय का भरा जैसे ही उसने तस्वीर देखी चाय का फनवारा उसके मुंह से बाहर आ गिरा। मुन्ना खांसने लगा , उसने कप रखा और एक बार फिर तस्वीर को देखा वो गौरी थी किसी लड़के के साथ। अब देखो लड़का कितना भी समझदार या फिर सख्त हो , अगर वो अपनी प्रेमिका की ऐसी तस्वीर देखेगा तो उसे थोड़ी जलन तो होगी ही,,,,,,,,,,,,मुन्ना भी इस वक्त थोड़ी जलन महसूस कर रहा था क्योकि गौरी के साथ उसकी एक भी तस्वीर नहीं थी। मुन्ना ने फोन रखा और बाथरूम में चला आया वाशबेसिन के सामने आकर उसने अपने हाथो को धोया , फिर अपना मुंह धोया और वापस बाहर चला आया। उसने अपना फोन लिया और उस तस्वीर को डिलीट कर दिया। वो नंबर गौरी का है ये मुन्ना जान चुका था इसलिए उसने उस नंबर डॉयल किया। मुन्ना बिस्तर पर आ बैठा।
गौरी ने जैसे ही मुन्ना का कॉल देखा ख़ुशी से उछल पड़ी उसने जल्दी से फोन उठाया। कोई हाय हेलो नहीं सीधा पूछ लिया,”मुझे किसी और के साथ देखकर तुम्हे जलन हुई ना ?”
मुन्ना ने सूना तो मुस्कुरा उठा , वह हसने लगा तो गौरी को समझ आया की उसने तो खुद ही अपना भांडा फोन दिया है। उसने अपना मुंह बना लिया और धीरे से कहा,”ओह्ह्ह्ह मैंने तो,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,अह्ह्ह्ह मैं कितनी बड़ी डफर हूँ”
“आपको ऐसा क्यों लगा आपको किसी और के साथ देखकर हमे जलन होगी ?”,मुन्ना ने सहजता से पूछा
“वो इतने दिन हो गए तुमने एक बार भी हमे फोन नहीं किया तो मुझे लगा शायद तुम मुझे भूल गए हो,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,फिर ऋतू ने कहा की मैं ऐसा कुछ करुँगी तो तुम फोन करोगे”,गौरी ने मसुमियत से कहा
“हमने उस दिन क्या कहा था ? हमारे पास आपका नंबर नहीं है,,,,,,,,,,,,,,,आप क्या चाहती है हम काशी से आपका नंबर मांगे ? हम अपनी बहन से उसकी दोस्त का नंबर नहीं माँग सकते,,,,,,,,,,,,,,हमे लगा आप हमे फोन करेगी इसलिए हम दिन में 50 बार अपना फोन चेक करते थे , लेकिन आपने,,,,,,,,,,,,,,,!!”,कहकर मुन्ना खामोश हो गया
“ओह्ह्ह्हह मैं सच में पागल हूँ,,,,,,,,,,,,,आई ऍम सॉरी,,,,,,,,,,,!!”,गौरी को अपनी गलती का अहसास हुआ
“हम्म्म हमने माफ़ किया,,,,,,,वैसे आज आप अच्छी लग रही है”,मुन्ना ने कहा
“क्या सच में ? मैं तुमसे कुछ पुछु”,गौरी ने फिर सवाल किया
“हम्म पूछिए”,मुन्ना ने कहा
“क्या तुम्हे थोड़ी सी भी जलन नहीं हुई ?”,गौरी ने पूछा
मुन्ना इस सवाल पर कुछ देर खामोश रहा और फिर कहा,”हम्म्म् थोड़ी सी,,,,,,,,,,,,,,,,,दिल किया की अभी इंदौर आ जाये”
“हां,,,,,,,,,,,,,तो क्या तुम आ रहे हो ?”,गौरी ने खुश होकर पूछा
“नहीं,,,,,,,,,,,,,,,!!”,मुन्ना ने कहा तो अगले ही पल गौरी की ख़ुशी गायब हो गयी और मुरझाये स्वर में कहा,”एक सवाल और पुछु ?”
“हम्म पूछो”,मुन्ना ने कहा
“क्या तुम्हे कोई और पसंद है ?”,गौरी ने धड़कते दिल के साथ पूछा
“नहीं,,,,,,,,,,,,,,!!”,मुन्ना ने कहा
“क्या मैंने कुछ गलत पूछ लिया ?”,गौरी ने कहा
“गौरी,,,,,,,,,,,,,,!!”,मुन्ना ने कहा
“हाँ,,,,,!”,गौरी ने धड़कते दिल के साथ कहा
“हमे आपसे बहुत कुछ कहना है लेकिन आपके सामने खड़े होकर ताकि जब हम वो सब कहे तो हम आपके भाव देख पाए। बनारस में हमने आपके साथ जो वक्त बिताया वो हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत वक्त था। हमारी जिंदगी में आने वाली पहली और आखरी लड़की कोई है तो वो आप है इसलिए कभी इस बात को लेकर खुद को परेशान मत कीजियेगा की हमे कोई और पसंद है। हमे समझने में आपको थोड़ा वक्त लग सकता है पर हमे यकीन है आप हमे समझ जाएँगी,,,,,,,,,,,,हम ज्यादा बाते नहीं करते है , कभी किसी से की नहीं लेकिन आप बोलती रहा कीजिये , आपको सुनना,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,अच्छा लगता है।”
“क्या तुम चाहते हो मैं रो पडूँ ?”,गौरी ने एकदम से उदास स्वर में कहा
“नहीं हम ऐसा कभी नहीं चाहेंगे”,मुन्ना ने कहा
“लेकिन मुझे रोना आ रहा है यहाँ सब है लेकिन मैं तुम्हे नहीं देख सकती”,गौरी ने मासूमियत से कहा
मुन्ना ने सूना तो मुस्कुरा उठा और कहा,”एक मिनिट”
“ये क्या एक मिनिट बोलकर फोन काट दिया इस लड़के ने”,गौरी फोन की स्क्रीन देखते हुए बड़बड़ाई , अगले ही पल उसका फोन बजा। गौरी ने देखा ये मुन्ना का विडिओ कॉल था। उसे मुन्ना से इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। गौरी हैरान सी स्क्रीन देखते रही और फिर कॉल अटेंड किया। मुन्ना को देखते ही उसका दिल धड़कने लगा। गौरी एकटक उसे देखने लगी तो मुन्ना ने हाथ हिलाते हुए कहा,”हेलो , आर यू ओके ?”
“मुझे लगता है मुझे तुमसे फिर से प्यार हो जाएगा”,गौरी ने मुन्ना को देखते हुए बिना किसी भाव के कहा। मुन्ना ने सूना तो अपना शरमाते हुए अपना सर झुका लिया और मुस्कुराने लगा।

गौरी आगे कुछ बोल ही नहीं पाई और फोन काट दिया। उसका दिल बहुत तेज तेज धड़क रहा था वह वहा से जूस कॉर्नर की तरफ चली आयी और एक ग्लास उठाकर एक साँस में पी गयी। उसने खाली ग्लास वापस रखा और कहा,”हाँ इस लड़के से बात करना मुश्किल है , मुझे इसके सामने ये बेवकूफियां बंद करनी होगी पर वो कितना स्वीट है,,,,,,,,,,,,,ओह्ह्ह्ह अगर मैं उस से नहीं मिली तो , पागल हो जाउंगी,,,,,,,,,,,,,,,कब आएगा वो दिन ?”
“ए गौरी चल ना डांस करते है”,ऋतू आयी और गौरी को वहा से ले गयी।

गौरी के फोन काटने के बाद मुन्ना बिस्तर पर लेट गया और कहा,”हमे उसे इतना परेशान नहीं करना चाहिए,,,,,,,,,,,,,,,,हमे उसे कह देना चाहिए की हम उसे बहुत पसंद करते है,,,,,,,,लेकिन वो है थोड़ी पागल कुछ भी बोलती है”
कहते हुए मुन्ना ने अपना फोन साइड में रखा और मुस्कुराने लगा , और फिर हंस पड़ा। मुरारी किसी काम से ऊपर आया था जब वह मुन्ना के कमरे के सामने से गुजरा तो उसने मुन्ना को अकेले में हँसते पाया। मुरारी नीचे चला आया और अनु को ढूंढने लगा। अनु इस वक्त किचन में थी और किशना को रात के खाने के बारे में बता रही थी। मुरारी सीधा किचन में आया और अनु को साइड में करते हुए कहा,”ऐ मैग्गी हमरी बात सुनो”
“क्या हुआ है मुरारी तुम यहाँ क्या कर रहे हो ? मुझे काम करने दो”,अनु ने बिना मुरारी की बात सुने कहा
“ए किशना तुमहू बाहर जाकर देखो जरा बत्ती जल रही है के नहीं ?”,अनु तो मुरारी की बात सुन नहीं रही थी इसलिए उस ने किशना को ही बाहर भेज दिया
अनु को समझ नहीं आ रहा था आखिर मुरारी कर क्या रहा है ? उसने चिढ़ते हुए कहा,”मुरारी ये क्या कर रहे हो तुम ? तुमने उसे बाहर क्यों भेजा ?”
“उह तुमरे फूफा का लड़का नहीं है , आ जाएगा थोड़ी देर में वापस ,, तुमहू पहले हमरी बात सुनो,,,,,,,,,,,,,,,!!”,मुरारी ने भी खीजते हुए कहा
“अच्छा बोलो क्या बात है ?”,अनु ने अपने दोनों हाथो को आपस में बांधकर कहा
“उह मुन्ना ना अपने कमरे में बैठा अकेले में मुस्कुरा रहा है,,,,,,,,,,,,,,,,हमको लगता है कुछो गड़बड़ है”,,मुरारी ने बहुत ही गंभीरता से कहा
“हाँ गड़बड़ तो है,,,,,,,,,,,,,,,लेकिन तुम्हारे दिमाग में,,,,,,,,,,,,अब हटो और मुझे अपना काम करने दो”,अनु ने कहा और वहा से चली गयी। मुरारी सोच में पड़ गया क्योकि आज से पहले तो उसने मुन्ना को ऐसे हँसते मुस्कुराते बिल्कुल नहीं देखा था।
“मुरारी भैया बत्ती तो सब जली हुई है”,किशना ने आकर कहा
मुरारी ने किशना के कंधे पर अपना हाथ रख धीरे से कहा,”लगता है हमे भी दिमाग की बत्ती जलानी होगी”

Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78 Main Teri Heer – 78

आखिर मुन्ना क्यों नहीं कर रहा गौरी से अपने प्यार का इजहार ? क्या कॉलेज पार्टी में ऋतू प्रिया को मिलेगा कोई हेंडसम या वो दोनों फिर रह जाएगी सिंगल ? क्या मुरारी बनने वाला है मुन्ना की लाइफ में जेम्स बांड ? जानने के लिए सुनते रहिये “मैं तेरी हीर”

क्रमश – Main Teri Heer – 79

Read More – “मैं तेरी हीर” – 77

Follow Me On – facebook | instagram | youtube

संजना किरोड़ीवाल

#Banaras#MainTeriHeer
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
“सोलमेट्स” aren’t just lovers – 8
next post
“मैं तेरी हीर” – 79

You may also like

“मैं तेरी हीर” – 90 (अंतिम भाग)

November 1, 2021

“मैं तेरी हीर” – 89

October 30, 2021

“मैं तेरी हीर” – 88

October 29, 2021

“मैं तेरी हीर” – 87

October 28, 2021

“मैं तेरी हीर” – 86

October 27, 2021

“मैं तेरी हीर” – 85

October 26, 2021

“मैं तेरी हीर” – 84

October 25, 2021

“मैं तेरी हीर” – 83

October 23, 2021

“मैं तेरी हीर” – 82

October 22, 2021

“मैं तेरी हीर” – 81

October 21, 2021

16 comments

Rajshree October 18, 2021 - 12:43 pm

how sweet❤❤❤❤❤

Reply
Femi October 18, 2021 - 1:00 pm

Wow so must……. Gori munnna ka conversation so lovely

Reply
Anu Garg October 18, 2021 - 1:11 pm

Superb part,munna ka aise sharmaana to ek kyamat hai,tooo cute

Reply
शैलेंद्र कुमार October 18, 2021 - 1:46 pm

मैमये गौरी तो मुन्ना के प्यार में पागल होतीं जा रहीं हैं…कहीं किसी को बिना बतायें बनारस ही मत पहुंच जायें मुन्ना से मिलनें… वैसें शक्ति भी आ रहा हैं इंदौर काशी से मिलनें… अगले भाग में ये धमाका भी देखने को मिलेगा… औंर मुरारी दिमाग की बत्ती आपकीं तो जल गई हैं…बाकियों को मेन्टोस खिलाओं शायद जल जायें😁😊 shandaar part👌👌👌👌👌

Reply
Sheetal October 18, 2021 - 1:50 pm

गौरी के साथ साथ हमें भी मुन्ना से प्यार हो गया है 😀😀👌👌👌

Reply
Vaishali shirke October 18, 2021 - 3:32 pm

Wow yaar aaj ka part bhut mazedar tha specially gauri or munna ke bich ki conversation, i just luv it.

Reply
Rachna Aggarwal October 18, 2021 - 4:38 pm

Ritu or priya ki shatir nigaho se bch nhi payi gauri🤣🤣🤣🤣
Munna k muhh se chai nikal gyii… Mouth made fountain of chai 🤣🤣🤣🤣
Munna kitne pyar or sadhe hue lehje me bol ra tha kisi ko hmse fr se pyar hone wala hh 🥰🥰🥰🥰 or voice call cut kr k video call krnaa….this is just so sweet 😍😍😍😍 munna k samne gauri ki sari nadani nikal pdti hh bina puche bhar 🤣🤣 kuch bhi bol deti h apna bhanda khud hi fod deti h 😂😂😂😂
Hayee munna jaldi chla jaye indore or shakti bhi phuch jayee kashi se milne 😍😍😍😍 mjaa aa jayega ❤️❤️❤️❤️

Reply
Sonu October 18, 2021 - 4:46 pm

Wow mst part

Reply
Amit kukrani October 18, 2021 - 6:34 pm

🙏🙏🙏 super part

Reply
Preeti October 18, 2021 - 8:26 pm

Munna to bhut hi cute h nd gauri to paagal hoti ja rhi h uske pyaar m

Reply
Rajwant kaur October 18, 2021 - 8:58 pm

How sweet,kya part likhe ho aaj, super duper fantastic fabolous ossssssmmmm blosssssmmmm part of the day 👌👌👌👌👌👌 eagrly waiting for the next 👌👌 👌👌 👌👌 soooooooooo beautiful story 👌👌👌 👌👌

Reply
Kshmata October 19, 2021 - 12:35 am

कहानी तो लव ट्रैंगल होगी.. ये पक्का है…मुन्ना-गौरी-वंश…देखते है किसके प्यार की जीत होती है…पर ये गौरी तो सच में मुन्ना के प्यार में जोगन बन गई है…

Reply
Sushma October 19, 2021 - 1:36 pm

Nice story

Reply
Sonu October 19, 2021 - 2:58 pm

Nice part munna or kashi ko to apne life partner mil gye lekin vansh ki jodi kisake sath banegi uske partner ki to abhi entry bhi nhi hui.

Reply
Pooja jaiswal October 19, 2021 - 11:37 pm

ये गौरी तो मान के प्यार में पागल हो गयी है

Reply
Seema srivastava October 20, 2021 - 1:26 pm

Very beautiful

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal