Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer

“मैं तेरी हीर” – 80

by Story With Sanjana October 20, 2021
written by Story With Sanjana October 20, 2021 12 comments
4

Main Teri Heer – 80

Main Teri Heer
Main Teri Heer

मुन्ना नहाकर नीचे आया ही था की उसे देखते ही अनु ने कहा”अरे मुन्ना आज मंदिर में दीपक तुम जला दोगे ?”
“हाँ माँ”,कहते हुए मुन्ना ने अपने हाथ में पकड़ा फोन डायनिंग पर रखा और हाथ धोकर मंदिर की तरफ चला आया।
“अरे यार मैग्गी जरा चाय पीला दो , उठने में देर हो गयी”,मुरारी ने अपने कमरे से आते हुए कहा। मुरारी का डायनिंग की तरफ आना हुआ और उसी वक्त डायनिंग पर रखा मुन्ना के फोन में मेसेज का आना हुआ। मुरारी को शक पहले से था इसलिए उसने मुन्ना को देखा जो की मंदिर में दीपक जलाने में बिजी था उसने मुन्ना का फोन उठाया और मेसेज ओपन किया।
“गुड मॉर्निंग माय स्वीट हार्ट”,मुरारी ने जोर से मैसेज पढ़ा। मुन्ना ने मेसेज सूना तो उसके हाथ रुक गए और उसने चौंककर मुरारी को देखा तो मुरारी ने भेजने वाले का नाम भी पढ़ दिया,”फ्रॉम गौरीशंकर”
मुन्ना ने जैसे ही मेसेज भेजने वाले का नाम सूना तो जल्दी से दीपक जलाया मंदिर में रखा और मुरारी के पास आकर अपना फोन लेकर कहा,”पापा हमारा फोन है”
“हां फोन तो तुम्हारा ही है , पर जे गौरीशंकर कौन है ?”,मुरारी ने अपने दिमाग की बत्ती जलाते हुए कहा
“कॉलेज फ्रेंड है पापा”,मुन्ना को झूठ बोलना पड़ा
“ठीक है लेकिन जे तुमको ऐसे मेसेज क्यों भेज रहा स्वीट हार्ट वाले और साथ में चुम्मा भी भेजा है देखो,,,,,,,,,,,,,!!”,मुरारी तो जैसे मुन्ना के पीछे ही पड़ गया था
“पापा ये वो नहीं है जो आप समझ रहे है”,मुन्ना ने हिचकिचाते हुए कहा
“अरे फिर ये काहे भेजा है टेढ़े मुंह के साथ लाल दिल ?”,मुरारी ने पूछा
“वो लड़का है ना तो गुटखा ज्यादा खाता है इसलिए हमेशा ये ही इमोजी भेजता है”,मुन्ना के दिमाग में इस वक्त जो भी आया उसने कह दिया
“25 के होने वाले हो तुम”,मुरारी ने एकदम से कहा
“तो ?”,मुन्न्ना ने हैरानी से पूछा
“अबे 25 की उम्र में भी लौंडे गुड़ मॉर्निंग मेसेज भेज रहे तुमको , मिश्रा खानदान की नाक कटवाओगे बाय गॉड तुम”,कहकर मुरारी चला गया मुन्ना की जान में जान आयी उसने अपना फोन ऑन किया और गौरी के मेसेज को देखा। कमाल की बात ये थी की मुन्ना ने गौरी का नंबर गौरीशंकर के नाम से सेव कर रखा था। उसने ऐसा क्यों किया ये तो वही जानता था लेकिन फिलहाल इस नाम ने मुन्ना को मुसीबत से बचा लिया। उसने जवाब में वापस गुड मॉर्निंग लिखकर भेज दिया। मुन्ना को कॉलेज जाना था कुछ बुक्स लेने इसलिए वह तैयार होने ऊपर चला आया। मुन्ना ने ब्लेक चेक्स शर्ट पहना और साथ में जींस , स्लीव्स मोड़ ली और शीशे के सामने आकर अपने बाल बनाने लगा। मुन्ना के बाल फिर से बढ़ने लगे थे , लम्बे बालो में वह और भी स्मार्ट लगता था। हालाँकि शिवम् के कहने के बाद से वह अपनी दाढ़ी को हर हफ्ते ट्रिम करने लगा था। मुन्ना तैयार हुआ और अपना फोन लेकर कमरे से बाहर निकल गया। कमरे से बाहर आते ही मुन्ना का फोन बजा उसने देखा गौरी का मेसेज है
“अपनी पिक भेजो”
मुन्ना उलझन में पड़ गया क्योकि उसे सेल्फी लेना नहीं आता था। उसके लिए दुनिया के मुश्किल कामो में से एक काम ये भी था। मुन्ना सोच ही रहा था की फिर एक मैसेज आया “जल्दी भेजो ना”
मुन्ना ने हिम्मत करके अपने फोन का फ्रंट कैमरा ऑन किया और फोटो लेने की कोशिश करने लगा। फोटो लेने के लिए मुन्ना जैसे ही पलटा नीचे खड़े मुरारी पर उसकी नजर चली गयी। मुरारी मुन्ना को ही देख रहा था , मुन्ना के हाथ से फोन गिरते गिरते बचा उसने फोन को जल्दी से कान से लगाया और हेलो हेलो बोलते हुए नीचे चला आया। मुरारी के सामने आकर मुन्ना ने फोन जेब में डालते हुए कहा,”वो सुबह से नेटवर्क प्रॉब्लम चल रहा है”
“हम्म्म नेटवर्क कुछो गड़बड़ ही लग रहा है तुम्हरा आजकल”,मुरारी ने कहा जिसे आजकल मुन्ना कुछ बदला बदला नजर आ रहा था
“हमे कॉलेज जाना है , हम चलते है”,कहकर मुन्ना जल्दी से वहा से निकल गया। बाहर आया तो देखा बाइक गायब है उसे याद् आया बाइक तो वंश ले गया। मुन्ना को अपनी जीप लेकर कॉलेज जाना पड़ा। दिमाग में गौरी का मैसेज चल रहा था। मुन्ना कॉलेज पहुंचा , जीप से नीचे उतरकर जैसे ही दो कदम बढ़ाये
फिर मेसेज आया “अगर 2 मिनिट में तुमने मुझे फोटो नहीं भेजा तो मैं तुमसे कभी बात नहीं करुँगी”
मुन्ना ने देखा कॉलेज में काफी स्टूडेंट्स मौजूद थे और आधे से ज्यादा उसके जूनियर थे। मुन्ना ने एक गहरी साँस ली और पास से गुजरते लड़के को रोककर कहा,”सुनो ! जरा हमारी एक तस्वीर खींच दोगे ?”
“हां सर बिल्कुल”,लड़के ने कहा तो मुन्ना ने अपना फोन उसकी तरफ बढ़ा दिया
मुन्ना किसी स्टूडेंट की तरह एक साइड हाथ सीधे करके खड़ा हो गया। वह काफी सीरियस दिख रहा था , साथ ही नर्वस भी हो रहा था। लड़के ने देखा तो कहा,”सर थोड़ा मुस्कुराईये ना”
मुन्ना मुश्किल से मुस्कुराया , लड़के ने उसकी एक अच्छी तस्वीर क्लिक की और फोन मुन्ना को देकर चला गया। मुन्ना ने फोटो देखा और सीधा गौरी को भेजकर अपना फोन बंद कर लिया। उसे कॉलेज में जरुरी काम था और वह नहीं चाहता था की गौरी के मैसेज या फोन उसे बार बार डिस्टर्ब करे। मुन्ना वहा से आगे बढ़ गया

इंदौर , मध्य प्रदेश
मुन्ना को गुड मॉर्निंग मैसेज करने के बाद गौरी नीचे चली आयी ताकि अपनी मम्मी को रोक सके। गौरी नही चाहती थी उसकी मम्मी के सामने काशी और शक्ति का सच आये। गौरी ने देखा उसकी मम्मी उठ चुकी थी और उसी तरफ जा रही थी जिस तरफ शक्ति और काशी खड़े थे। गौरी ने अपना सर पीट लिया वह उन्हें रोकने के लिए भागी लेकिन फर्श पर फिसल कर गिर पड़ी। अपना बम सहलाते हुए वह उठी लेकिन तब तक उसकी मम्मी उस तरफ जा चुकी थी
“अरे काशी तुम सुबह सुबह यहाँ और तुम भीग कैसे गयी ? और ये कौन है ? पहले कभी नहीं देखा इन्हे यहा ?”,गौरी की मम्मी ने काशी के साथ खड़े शक्ति को देखकर पूछा
“हेलो आंटी ये वो,,,,,,,,,,,,,,,,,!!”,काशी इतना कह पायी थी की गौरी ने आकर कहा,”मम्मा ये हमारे कॉलेज के सर है , पड़ोस वाले गुप्ता जी के यहाँ किसी काम से आये थे तो भीग गए”
गौरी का झूठ सुनकर शक्ति और काशी एक दूसरे की तरफ देखने लगे। अपनी मम्मी को खामोश देखकर गौरी को लगा की वो सब फसने वाले है तो उसने कहा,”सर आपने बताया नहीं गुप्ता अंकल आपके रिश्तेदार है ?”
“हाँ,,,,,,,,,,,,हां वो हम”,शक्ति ने इतना ही कहा
“नमस्ते सर , आप तो पूरी तरह भीग गए है आप रुकिए मैं आपके लिए कुछ सूखे कपडे ले आती हूँ , गौरी तुम काशी को कुछ पहनने को दो बेटा ऐसे तो ये लड़की बीमार पड़ जाएगी”,कहते हुए गौरी की मम्मी अंदर चली गयी
“ओह्ह्ह बच गए,,,,,,,,,,,,,,शक्ति तुम जल्दी से यहाँ से चले जाओ”,गौरी ने कहा
“गौरी बाहर बारिश हो रही है ये कहा जाएगा ? और तो और तुमने आंटी को अभी अभी एक बड़ा झूठ बोला है की ये हमारे सर है,,,,,,,,,,,,,,,!!”,काशी ने कहा
“ये तो सोचा ही नहीं,,,,,,,,,,,,,,वैसे शक्ति इस लुक में लग भी हमारे कॉलेज सर जैसे ही है”,गौरी ने हँसते हुए कहा लेकिन उसके इस बेकार जोक पर कोई नहीं हंसा तो वह झेंप गयी और काशी को ले जाते हुए कहा,”काशी चलो मैं तुम्हे दूसरे कपडे दे देती हूँ”
काशी ने एक नजर शक्ति को देखा , उसके बाल , उसकी बढ़ी हुई दाढ़ी और कपडे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो उम्र में काफी बड़ा हो। गौरी काशी को लेकर चली गयी।

अगले ही पल गौरी की मम्मी कुछ कपड़े और तौलिया लेकर आयी और शक्ति की तरफ बढाकर कहा,”लीजिये सर , वहा बाथरूम में है आप जाकर चेंज कर लीजिये”
“जी शुक्रिया”,शक्ति ने कपडे लेते हुए कहा और बाथरूम की तरफ बढ़ गया। शक्ति ने कपडे बदले शक्ति को ये कपडे थोड़े अजीब लग रहे थे। ट्राउजर , उस पर सफ़ेद टीशर्ट पहने वह बाथरूम के शीशे के सामने खड़ा था। उसने अपने बालो में हाथ घुमाया और फिर बाहर चला आया। उसने जो कपडे निकाले थे उन्हें निचोड़कर बाहर ले आया ले आया। गौरी की मम्मी ने देखा तो कहा,”अरे ! ये मुझे दे दीजिये सर मैं इन्हे सूखा देती हूँ”
“नहीं हम कर लेंगे”,शक्ति को उन्हें अपने कपडे देना अच्छा नहीं लगा
“ठीक है आप इन्हे वहा सूखा दीजिये”,गौरी की मम्मी ने कहा। शक्ति ने अपने कपडे सूखने के लिए डाल दिए और वापस चला आया।
“आप कॉलेज में क्या पढ़ाते है ? , गौरी आपकी ही क्लास में पढ़ती है क्या ? पढाई में कैसी है वो ?”,गौरी की मम्मी ने सवालो की झड़ी लगा दी। शक्ति बेचारा क्या जवाब देता , गौरी ने झूठ ही ऐसा बोला था लेकिन गौरी की मम्मी को शक ना हो इसलिए उसने कहा,”हम गौरी के कॉलेज में सिविलस स्पेशल क्लास लेते है , आपकी बेटी पढ़ने में काफी अच्छी है”
“शुक्र है , आप गलत मत समझना सर वो क्या है ना गौरी थोड़ी चंचल है इसलिए उसकी परवाह रहती है”,गौरी की मम्मी ने कहा
“वो बहुत अच्छी लड़की है , काफी समझदार भी है। हमे लगता है हमे अब चलना चाहिए , ये कपडे हम आपको बाद में भिजवा देंगे”,शक्ति ने कहा
“अरे इतनी जल्दी , बाहर बारिश हो रही है आप अभी गए तो फिर से भीग जायेंगे , एक काम कीजिये अंदर चलिए मैं आपके लिए गर्मागर्म अदरक वाली चाय बनाती हूँ”,कहते हुए गौरी की मम्मी बिना शक्ति की इच्छा जाने उसे अपने साथ अंदर ले आयी। ऋतू , प्रिया अभी तक सो रही थी। शक्ति अंदर चला आया एक तो वो उन कपड़ो में असहज था ऊपर से गौरी की मम्मी उन्हें अंदर ले आयी। उन्होंने शक्ति को बैठने को कहा और खुद चाय बनाने चली गयी।

गौरी ने काशी को अपने कपडे दिए और बदलकर आने को कहा। काशी बाथरूम में चली गयी। गौरी को याद आया उसने मुन्ना को मैसेज किया था उसका जवाब आया की नहीं देखने के लिए वह अपने बेड के पास आयी लेकिन वहा उसका फोन नहीं था। गौरी अपना फोन ढूंढने लगी लेकिन उसे उसका फोन नहीं मिला।
“हे ! गौरी दी आप कुछ ढूंढ रही है क्या ?”,कमरे के दरवाजे पर खड़े गौरी के छोटे भाई जय ने गौरी का फोन हवा में लहराते हुए कहा
“जय के बच्चे तेरे पास मेरा फोन क्यों है ? इधर दे”,गौरी ने जय के पास आते हुए कहा
“500 रूपये और ले लो”,जय ने फोन ऊपर करते हुए कहा जहा गौरी का हाथ पहुंचना मुश्किल था क्योकि जय की हाइट गौरी से ज्यादा थी।
“देख मुझे परेशान मत कर , फोन दे इधर”,गौरी ने अपना फोन लेने की नाकाम कोशिश करते हुए कहा
“वैसे अगर आप मुझे 500 रूपये दे तो मैं मोम को नहीं बताऊंगा तुमने किसी मान को गुड मॉर्निंग का मैसेज भेजा है , वो भी किस इमोजी के साथ”,जय ने गौरी को ब्लेकमैल करते हुए कहा
“इसे कैसे पता चला ? कही इसने मेरे मैसेज,,,,,,,,,,,,,,,जय मेरे भाई तू मेरा अच्छा भाई है ना , ला फोन इधर दे”,गौरी पहले धीरे से बड़बड़ाई और फिर जय को मक्खन लगाते हुए कहा
“पहले 1000 रूपये”,जय ने अपना हाथ आगे करके कहा
“हाँ 1000 किस बात के अभी तो तूने 500 बोला”,गौरी ने हैरानी से कहा
“अगर ऐसे ही सवाल करते रहोगे तो पैसा बढ़ता रहेगा , अगर नहीं देना तो मैं आपके ये मेसेज मम्मी को दिखा देता हूँ,,,,,,,,,,,,,,,वैसे मेसेज के साथ में आपके मान की फोटो भी,,,,,,,,,,,!!”,जय ने कहा
“हानन क्या ? तेरे पास फोटो कहा से आया ?,,,,,,,,,,,,,,तूने उसे मेसेज किया ?”,गौरी ने फिर सवाल किया
“अरे वाह आप तो बड़े समझदार हो , लाईये जल्दी मेरे 1500 रूपये दीजिये मुझे और भी बहुत काम है”,जय ने कहा
गौरी समझ गयी की वह फंस चुकी है इसलिए उसने अपने कबर्ड से पैसे निकाले और जय की तरफ बढ़ा दिए। जय ने भी गौरी का फोन उसकी तरफ बढ़ाते हुए कहा,”थैंक्यू !!!”
“दफा हो जा यहाँ से,,,,,,,,,,,,,,कंजर”,गौरी ने गुस्सा होते हुए कहा सुबह सुबह उसके पैसे चले गए
जय जाते जाते पलटा और कहा,”वैसे तुमने उसे फोटो लेना नहीं सिखाया , कैसे अजीब फोटो लिया है उसने ?”
फोटो की बात सुनकर गौरी ने जल्दी से मेसेज देखे और फिर सबसे आखिर में मुन्ना की तस्वीर देखी , मुन्ना की तस्वीर देखकर गौरी मुस्कुराये बिना ना रह सकी , उस तस्वीर में वो बहुत मासूम लग रहा था बिल्कुल स्कूल जाने वाले एक लड़के के जैसा। मुन्ना की तस्वीर देखते ही गौरी का गुस्सा छू मंतर हो गया।
“गौरी चले ?”,काशी ने आकर कहा
काशी ने गौरी का जींस और कुर्ता पहन रखा था और इन कपडो में वो काफी अच्छी भी लग रही थी। दोनों नीचे चली आयी। शक्ति अकेले बैठा था काशी ने शक्ति को देखा और जैसे ही उसकी नजरे शक्ति से मिली काशी का दिल धड़क उठा। वह शक्ति को देखकर मुस्कुरा उठी। दोनों आकर शक्ति के सामने पड़े सोफे पर आ बैठी। शक्ति उनसे कुछ बात करता इस से पहले ही गौरी की मम्मी उन सबके लिए चाय ले आयी। उन्होंने एक कप शक्ति की तरफ बढाकर कहा,”सर ये लीजिये , इसे अपना ही घर समझिये हम्म्म्म”
“यार ये मम्मी तो शक्ति को सच में सर समझ रही है”,गौरी ने फुसफुसाते हुए कहा
“तुमने झूठ बोला है अब तुम ही सम्हालो”,काशी ने चाय पीते हुए कहा
गौरी की मम्मी भी अपनी चाय लेकर शक्ति के बगल में आ बैठी और कहा,”सर तो क्या आप सिंगल है ?”
शक्ति ने जैसे ही सूना हैरानी से गौरी की मम्मी को देखने लगा लेकिन गौरी को ये बात हजम नहीं हुई और उसके मुंह में भरी चाय का फनवारा सीधा आ गिरा बेचारे शक्ति की सफ़ेद टीशर्ट पर ,, और पेंटिंग बन गए।
“गौरी ये क्या है ? उनके सारे कपडे खराब कर दिए तुमने , माफ़ी मांगों उनसे”,गौरी की माँ ने दाँत पीसते हुए धीमे स्वर में कहा
“सॉरी सर,,,,,,,,,,!!”,कहकर गौरी अपनी माँ की तरफ मुखातिब होकर कहती है
“मॉम आपने सर से ये क्यों पूछा की वो सिंगल है या नहीं ? आप क्या इस उम्र में शादी करने का सोच रही है ?”
एक बार फिर चाय का फवारा मुंह से निकल कर शक्ति की सफ़ेद टीशर्ट पर आ गिरा लेकिन इस बार गौरी की मम्मी के मुंह से,,,,,,,,,,,,,,,,,गौरी ने बात ही ऐसी की थी काशी ने शक्ति की तरफ देखा और अपना कान पकड़ लिया।

Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80 Main Teri Heer – 80

मुरारी पता लगा पायेगा मुन्ना के बदलने की वजह ? क्या जय करने वाला है मान के नाम से गौरी को ब्लेकमैल ? क्या शक्ति झेल पायेगा गौरी और उसकी मम्मी की ये चाय वाली बारिश ? जानने के लिए सुनते रहिये “मैं तेरी हीर”

To get daily notification subscribe my Telegram Channel “Sanjana Kirodiwal”

क्रमश – Main Teri Heer – 81

Read More – “मैं तेरी हीर” – 79

Follow Me On – facebook | instagram | youtube

For More Story – waveofshama

संजना किरोड़ीवाल

Main Teri Heer
Main Teri Heer
#Banaras#hearttouching#MainTeriHeer#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
सोलमेट्स aren’t just lovers – 9
next post
“सोलमेट्स” aren’t just lovers – 10

You may also like

“मैं तेरी हीर” – 90 (अंतिम भाग)

November 1, 2021

“मैं तेरी हीर” – 89

October 30, 2021

“मैं तेरी हीर” – 88

October 29, 2021

“मैं तेरी हीर” – 87

October 28, 2021

“मैं तेरी हीर” – 86

October 27, 2021

“मैं तेरी हीर” – 85

October 26, 2021

“मैं तेरी हीर” – 84

October 25, 2021

“मैं तेरी हीर” – 83

October 23, 2021

“मैं तेरी हीर” – 82

October 22, 2021

“मैं तेरी हीर” – 81

October 21, 2021

12 comments

Raj shree October 20, 2021 - 12:45 pm

sooo sweet

Reply
Subhadra rohi October 20, 2021 - 12:49 pm

Aaj ka part Thoda chota tha but too much funny
😂😂😂🤣🤣

Reply
Sushma October 20, 2021 - 1:04 pm

Nice story

Reply
शैलेंद्र कुमार October 20, 2021 - 1:18 pm

हा हा हा मैम मुरारी चाचा तो लगता हैं इ गौरीशंकर बाबा का पता लगा ही लेंगे कि…वो गौरीशंकर बाबा हैं कि बबुनी…काहें कि वो पूराने खिलाड़ी रह चुकें हैं इस खेल के…मुन्ना भईया संभलकर रहिऐ…अब तो आपके बाऊजी आपका बेड़ा पार लगायेंगे😁 इधर शक्ति का हाल हुआ खराब…सर जी के चक्कर में चाय हुआ बरबाद😂 गौरी का भी 1500 का हुआ नुकसान… पता नहीं आगें किसकी कितनी लंका लगनेवाली हैं😂😀 majedaar part👌👌👌👌👌

Reply
Sweta Patro October 20, 2021 - 1:30 pm

Bichare shakti ka toh painting ban gaya 🤣😂🤣😂🤣😂

Reply
Seema srivastava October 20, 2021 - 1:42 pm

Very beautiful

Reply
Vaishali shirke October 20, 2021 - 1:54 pm

Very funny part, aaj to bhut hasi aayi.

Reply
Preeti October 20, 2021 - 2:33 pm

Munna to bhut hi cute h usse selfie leni bhi nhi aati

Reply
Navoo October 20, 2021 - 7:27 pm

😍😍

Reply
Rachna Aggarwal October 20, 2021 - 8:38 pm

Udhar munna ki lanka lg ri h banaras me or idhar indore me shakti pe chai ki barish ho rhi h 😂😂😂😂😂
Munna to aj bura fsa hota bal bal bch gyaa… Kyuki gauri to Gaurishankar bn gyii thi 🤣🤣🤣
Cute bche jesii picture or vo picture gauri ko 1500 rs. Ki pdi 🤣🤣🤣🤣

Reply
Smriti Singh Tomar October 21, 2021 - 3:33 pm

Aaj part sab sa funny tha dii. sakti ka uper tho pura chai ki barish hoo rhi bechara. Munna kab tak murari sa bech tha dekte hai aaj tho bech gya. 😘😘😘😘😘😘

Reply
Rajwant kaur October 21, 2021 - 8:40 pm

Soooooooooo funny 🤣🤣🤣🤣🤣🤣

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal