Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer Season 5

Main Teri Heer Season 5 – 19

by Story With Sanjana May 29, 2025
written by Story With Sanjana May 29, 2025 5 comments
1

Main Teri Heer Season 5 – 19

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal

वंश जैसे ही खिड़की की तरफ आया उसके होंठो सीधा निशि के होंठो से जा लगे। कुछ क्षण के लिए निशि बुत बन गयी। उसे कुछ समझ नहीं आया वह बस वंश को अपने बहुत करीब महसूस कर पा रही थी। वंश के होंठ कुछ हरकत करते इस से पहले ही उसकी आँखों ने कुछ देखा और वह खिड़की के बगल में छुप गया।
“निशि , मेघना कब से तुम्हे खाने के लिए आवाज लगा रही है , तुम जवाब क्यों नहीं दे रही ?”,नवीन ने कमरे में आते हुए कहा  


“अह्ह्ह वो वो मैं खिड़की बंद करने आयी थी डेड,,,,,,,,!!”,निशि ने नवीन की तरफ पलटकर घबराते हुए कहा  
“अच्छा , मेघना खाने के लिए बुला रही है आओ चलो,,,,,,!!”,नवीन ने कहा
“आप चलिए मैं आती हूँ,,,,,,!!”,निशि ने कहा उसकी आवाज से घबराहट अभी भी झलक रही थी।
“क्या हुआ तुम परेशान नजर आ रही हो ? उस चिरकुट का फोन आया था क्या ?”,नवीन ने निशी की तरफ आते हुए कहा


“चिरकुट,,,,,,,,,,,,,,,,,इसकी तो मैं निशि का बाप नहीं होता न अभी यही पटक के मारता इसे , चिरकुट मुझे सिर्फ मेरी निशि बुला सकती है कोई भी नहीं,,,,,,,,,,और हिटलर तो बिल्कुल नहीं”,खिड़की के पास खड़े वंश ने गुस्से से धीमी आवाज में चिढ़ते हुए कहा
“चिरकुट कौन पापा ?”,निशि ने अनजान बनते हुए कहा
“अरे वही वंश , तुम इसी नाम से बुलाती हो न उसे ,,, लेकिन कैसा लड़का है वो निशि सुबह इतना सब ड्रामा किया उसने लेकिन उसके मुंह से एक सॉरी तक  नहीं निकला,,,,,,,,,,!”,नवीन ने मुंह बनाकर कहा


“सॉरी , सॉरी तो आपको बोलना चाहिए मुझसे , इस घर के होने वाले दामाद के साथ जो अत्याचार कर रहे हो न आप सब याद रखूंगा मैं,,,,,,,,,,,!!”,वंश खुद में बड़बड़ाया उसने देखा वह ज्यादा देर यहाँ खड़ा रह नहीं पायेगा
“जाने दीजिये ना डेड”,निशि ने कहा
“अरे क्या जाने दो निशि ? एक तो उसने विकास और उसके घरवालों को भगा दिया ऊपर से वो मेरे सामने तुम्हे पसंद करने की बात करता है,,,,,,,,,उसमे ज़रा भी शर्म नहीं है,,,,,,,,,,,,!!”,नवीन ने खिड़की की तरफ झांकते हुए कहा जैसे उसे वंश के वहा होने का अहसास हो।  


नवीन वंश के लिए कुछ कहे और वंश ना चिढ़े ये भला कैसे हो सकता था ? नवीन की बात सुनकर वंश दिवार से हटकर खिड़की के सामने आया और कहा,”देखो अंकल ऐसा है , मैंने नहीं उस पूर्वी ने उन्हें भगाया है वो भी इतना घटिया रीजन देकर और पसंद सिर्फ मैं नहीं बल्कि निशि भी मुझे करती है वो तो बस आपके डर की वजह से कुछ बोलती नहीं है,,,,,,,,,,,,,,,वरना आई नो शी लव्स मी अलॉट”
नवीन ने पहले वंश को देखा फिर निशि को बेचारी निशि कहा वंश को नवीन से छुपा रही थी और कहा वंश ने खुद ही सामने आकर अपनी पोल खोल दी,,,,,,,,,,,,,!!

वंश की बात सुनकर निशि ने अपना सर पीट लिया। उसने घूरते हुए वंश को देखा लेकिन तब तक नवीन खिड़की के पास आया और वंश के करीब आकर कहा,”निशि मुझसे क्यों डरेगी ? मैं उसके साथ दोस्त की तरह हू,,,,,,वो बेझिझक मुझसे अपनी हर बात शेयर करती है तुम्हे लगता है वो मुझसे इतनी बड़ी बात छुपाएगी,,,,,,,,,तुम निशि को अपनी मीठी मीठी बातों में फ़साना बंद करो समझे,,,,,,,,,,!!”


वंश से ये सब कहते हुए नवीन वंश के कुछ ज्यादा ही करीब आ गया ये देखकर वंश ने उनके ललाट पर अपनी ऊँगली रखकर उन्हें थोड़ा पीछे किया और कहा,”दोस्त होते तो आप निशि की फीलिंग्स समझते ना,,,,,,,,,,,आपसे अच्छी तो सासुमा है उन्होंने तो मुझे अपना दामाद मान भी लिया,,,,,,,,,,और क्या मस्त कॉफी बनाती है वो ,,, और एक आप है जो बस जब देखो तब मुझे देखकर मुंह बनाते रहते हो,,,,,,,,,,,,मैं इतना बुरा हूँ क्या ?”


आखरी शब्द वंश ने बहुत ही उदास होकर कहे और सर झुका लिया तो नवीन को लगा उसने शायद वंश को कुछ ज्यादा ही डांट दिया। उसने जैसे ही वंश को कुछ कहना चाहा वंश ने अपना हाथ नवीन के सामने करके फ़िल्मी अंदाज में कहा,”बस बस बस मिस्टर नवीन शर्मा,,,,,,,,,,आपको क्या लगता है आप मेरे और निशि के प्यार पर अपनी हाँ की मोहर नहीं लगाएंगे तो दुनिया आगे नहीं बढ़ेगी,,,,,,,,,,!!
“इसे क्या हो गया है ?”,नवीन ने निशि की ओर देखकर धीमे स्वर में कहा


निशि ने अफ़सोस से अपनी गर्दन हिला दी क्योकि वंश की ऐसी नोटंकियो से वह अनजान नहीं थी। नवीन और निशि को खामोश देखकर वंश खिड़की से अंदर कमरे में आ गया और नवीन से उसी अंदाज में कहा,”आधी रात को एक लड़का इतना रिस्क लेकर पाइप चढ़कर खिड़की से एक लड़की से मिलने आता है , लड़की भी उसके लिए अपने कमरे की खोलती है मतलब प्यार उसके दिल में भी है,,,,,,,,,,,,तो फिर इतनी अच्छी लव स्टोरी में हर बार बाप विलन क्यों बन जाता है ? क्या लड़की के बाप ने किसी से मोहब्बत नहीं की ? क्या लड़की का बाप कभी पाइप चढ़कर अपनी आइटम से मिलने नहीं गया ?”


“मैं गया हूँ लेकिन पाइप चढ़कर नहीं,,,,,,,,,,!!”,नवीन ने कहा
“आपने बीच में क्यों बोला ?”,वंश ने एकदम से कहा
“अरे लेकिन तुमने ही तो पूछा ? मुझे लगा तुम जवाब चाहते हो,,,,,,,,,,,,!!”,नवीन ने हैरानी से कहा
“मैं बस अपनी सीरीज का डायलॉग बोल रहा था , आपको लगता है आपको और निशि को इम्प्रेस करने के लिए मुझे ऐसी चीप बाते बोलने की जरूरत पड़ेगी ? अरे निशि को मुझे जितना इम्प्रेस करना था मैं कर चुका हूँ और बचे आप तो,,,,,,,,,,,,!!’,कहते कहते वंश रुक गया और मुस्कुराने लगा


नवीन वंश के सामने आया और कहा,”और मैं ? मैं क्या ?”
“आपको तो मेरी डार्लिंग मना ही लेगी ना,,,,,,,,,,,,!!”,कहते हुए वंश ने अपनी उंगलियों को होंठो से छूकर उसे निशि के गाल से लगा दिया
“इसकी इतनी हिम्मत ये मेरे सामने तुम्हे डार्लिंग बोल रहा है , इसे तो मैं,,,,,,,,,,,!!”,नवीन ने निशि की तरफ पलटकर कहा और जैसे ही वंश के सामने आया वंश गायब था। नवीन ने देखा वंश निशि के कमरे के दरवाजे की तरफ जा रहा है तो उसने कहा,”तुम वहा से क्यों जा रहे हो ? खिड़की से आये हो खिड़की से जाओ ना ?”


वंश ने बुरा सा मुंह बनाया और कहा,”निशि तुम्हारे डेड को सच में कुछ नहीं पता , इतनी रात में अगर खिड़की से गया और तुम्हारे किसी पडोसी ने मुझे देख लिया तो वो क्या सोचेंगे तुम्हारे बारे में,,,,,,,,,,इसलिए मैं दरवाजे से जा रहा हूँ , फिर सोचा जाते जाते सासुमा से भी मिल लू”
कहते हुए वंश वहा से चला गया
“मेघना को सासुमा बुलाना बंद करो तुम,,,,,,,,,!!”,नवीन चिल्लाते हुए वंश के पीछे आया लेकिन तब तक वंश नीचे जा चुका था।

बेचारी निशि वंश और नवीन के बीच फस चुकी थी दोनों के जाने के बाद निशि ने एक राहत की साँस ली लेकिन वह पूरी साँस ले पाती इस से पहले नवीन ने आकर कहा,”देख तुमने , इसलिए मैं तुम्हे इस से दूर रहने को कहता हूँ , कितना इरिटेट है ये लड़का”


निशि ने नवीन के कंधे को सहलाते हुए कहा,”शांत हो जाइये डेड , वंश से ज्यादा तो आप इरिटेट लग रहे है”
नवीन ने सुना तो मुंह फाड़े निशि को देखने लगा और निशि उनका कंधा थपथपा कर वहा से चली गयी। नवीन ने जाती हुई निशि को देखा और कहा,”हाह ! कितनी अजीब बात है , लगता है निशि सच में उस से प्यार करने लगी है,,,,,,,,,,,!!”

मुरारी का घर , बनारस
आज मुरारी कुछ ज्यादा ही खुश था इसलिए उसने किशना से कहकर रात का खाना मुन्ना की पसंद का बनवाया। अनु मुन्ना मुरारी और किशना सबने खाना खाया। खाना खाने के बाद मुन्ना ऊपर अपने कमरे में चला गया।  किशना किचन समेटने लगा और अनु उसकी मदद करने लगी। मुन्ना इलेक्शन में खड़े हो रहा है ये मुरारी के लिए सबसे बड़ी ख़ुशी की बात थी इसलिए वह खाना खाने के बाद कुछ देर बाहर लॉन में टहलते हुए अपने चाचा को सब बताने लगा

उसके बाद अंदर आया और अपनी ख़ुशी मनाने के लिए अपने ऑफिस रूम में चला आया जहा मुरारी के पसंद की कुछ शराब की बोतले रखी थी। मुरारी ने अंदर आकर एक बोतल उठाई और साथ में एक गिलास भी,,,,,,उसने दोनों को लाकर टेबल पर रखा और आराम कुर्सी पर आ बैठा उसने बोतल का ढक्कन खोला और उसे गिलास में निकालकर बोतल साइड में रख दिया


( शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है , लेखिका यहाँ किसी भी तरह का प्रचार प्रसार नहीं कर रही ये बस कहानी की मांग है )


मुरारी ने जैसे ही एक घूंठ भरा दरवाजे पर खड़ी अनु की आवाज उसके कानो में पड़ी,”पनीर पकोड़ा , इसके बिना तुम्हे पीना अच्छा नहीं लगेगा,,,,,,,,,,,,फील नहीं आएगा ना,,,,,,,,,,,!!”
“अरे अनु ! हम बस सिर्फ एक ड्रिंक लेंगे,,,,,,,,उह का है ना आज मुन्ना ने हमे इतनी बड़ी ख़ुशी दी है,,,,,,,,तो बस ख़ुशी में एक ड्रिंक,,,,,,,!!”,मुरारी ने कहा
अनु मुस्कुराते हुए अंदर आयी और प्लेट मुरारी के सामने रखकर कहा,”मुरारी ! तुम्हे पूरा हक़ है अपनी ख़ुशी जाहिर करने का और इसे एन्जॉय करने का आज मैं तुम्हे नहीं रोकूंगी,,,,,,,,,,!!”


“का बात है मैग्गी आज बड़ा प्यार आ रहा है तुम्हे हम पर,,,,,,,,,,,फिर से कोनो हार वार पसंद कर ली हो का ? अरे अगर कर भी लिया है तो खरीद देंगे तुम्हरे और मुन्ना के अलावा हमरी जिंदगी मा और है भी कौन”,मुरारी ने गिलास मुंह से लगाते हुए कहा
“मुझे कुछ नहीं चाहिए मुरारी तुम ये खत्म करो और हाँ जल्दी आना,,,,,,,,कल सुबह हमे आई बाबा से मिलने भी जाना है मुन्ना की शादी की तैयारियों को लेकर उनसे बात करनी है , दी और जीजू भी घर पर हो होंगे तो सबके सामने बात हो जाएगी,,,,,,,,,,,!!”,अनु ने जाते जाते कहा


“हाँ हाँ कर लेंगे सब बात तुमहू टेंशन ना ल्यो , ऐसी सादी करेंगे ना मुन्ना और काशी की के पूरा बनारस देखी है,,,,,,,,,,यादगार सादी”,मुरारी ने कहा और अपनी ड्रिंक इंजॉय करने लगा

अपने कमरे में आकर मुन्ना ने कपडे लिए और सीधा नहाने चला गया। नहाकर मुन्ना वापस आया , अपने बालों को पोछते हुए मुन्ना शीशे के सामने चला आया। उसका मन काफी हल्का और खाली महसूस कर रहा था और ऐसा क्यों था वह खुद नहीं समझ पाया बस वह खुश था। मुन्ना अपने बाल पोछ ही रहा था कि तभी उसका फोन बजा। मुन्ना ने बिस्तर पर पड़ा अपना फोन उठाया और देखा , स्क्रीन पर वंश का नाम आ रहा था। मुन्ना ने फोन उठाया और कान से लगाकर कहा,”आ गयी तुम्हे हमारी याद ?”


“ओह्ह्ह मुन्ना ये शिकवे गिले बाद में मुझे तुम्हे कुछ बताना है , कुछ ऐसा जिसे सुनकर तुम्हे शॉक लग जाएगा”,वंश ने ख़ुशी से भरकर कहा
“हमे भी तुम्हे कुछ बताना है , जिसे सुनकर तुम्हे भी शॉक लग जाएगा”,मुन्ना ने कहा
“अह्ह्ह्ह तुम बाद में , मैं तुम से छोटा हूँ ना तो अपनी बाद में बताना पहले मेरी सुनो,,,,,,,,,,!!”,वंश ने कहा
मुन्ना मुस्कुराया और कहा,”अच्छा बताओ क्या बात है ?”


“आई ऍम इन लव मुन्ना,,,,,,,,,,,!!”,वंश ने धड़कते दिल के साथ कहा
“सो फाइनली आपने एक्सेप्ट कर लिया वंश गुप्ता कि आपको प्यार हो गया है ,, निशि को बताया या नहीं ?”,मुन्ना ने कहा
“तुम्हे कैसे पता मैं निशि से प्यार करता हूँ ?”,वंश ने हैरानी से कहा
“तुम्हे छोड़कर सबको पता है कि तुम निशि से प्यार करते हो,,,,तुम्हे लगता है तुम हम से तुम्हारी भावनाये छुपा सकते हो ?”,मुन्ना ने कहा


“नहीं ना मुन्ना ,, घर में तुम ही तो हो जो मेरे बिना कहे भी सब समझ जाते हो,,,,,,,,,,,!!”,वंश ने कहा
“वैसे ये चमत्कार हुआ कैसे ? प्यार को हमेशा मजाक समझने वाले वंश बाबू इतना सीरियस कब से हो गए ?”,मुन्ना ने वंश के मजे लेते हुए कहा
“पता नहीं मुन्ना कैसे हो गया बस हो गया ? इन्फेक्ट मैं लड़कियों में सबसे ज्यादा निशि से चिढ़ता था , सबसे ज्यादा झगड़ा उस से करता था , उसे परेशान करता था , उसे इरिटेट करता था , लेकिन उसे परेशान करके भी मैं बार बार उसी की परवाह करता था।

वो मेरे साथ होती है तो अच्छा लगता है लेकिन जब किसी और लड़के को उसके करीब भी देखता हूँ तो पता नहीं मुझे क्यों गुस्सा आता है , सीरीज में एक्टिंग करते हुए कभी लगता ही नहीं कि कोई सीरीज चल रही है और मैं एक्टिंग कर रहा हूँ सब बाते दिल से बोलता हूँ उसे , यू डोंट बिलीव दिस मुन्ना मुझमे इतनी हिम्मत आ गयी कि मैंने उसके डेड के सामने कह दिया कि मैं
उसे पसंद करता हूँ,,,,,,,,,,,,हाह क्या रिएक्शन था उसके डेड का , लेकिन एक प्रॉब्लम है”,कहते कहते वंश मायूस हो गया

“निशि ने मना कर दिया क्या ? देखो ऐसा है तो हम उस से बात कर लेंगे वो तुम्हे लेकर कन्फ्यूज होगी शायद,,,,,,,,,,,हमने देखा है वो भी तुम्हे पसंद करती है हो सकता है अपने डेड की वजह से कुछ ना बोला हो उसने,,,,,,,,!!”,मुन्ना ने चिंता भरे स्वर में कहा
“नहीं मुन्ना ! उसने खुद कहा वो मुझे पसंद करती है,,,,,,,,!!”,वंश ने कहा
“फिर क्या प्रॉब्लम है ? निशि के डेड ?”,मुन्ना ने पूछा


“अरे उस हिटलर की तो मैं,,,,,,,,,,वो नहीं भी माना न तो मैं निशि को लेकर भाग जाऊंगा उसका टेंशन नहीं है मुझे,,,,,,,,,,,,!!”,वंश ने कहा
“अरे भाई तो फिर प्रॉब्लम क्या है ?”,मुन्ना ने थककर बिस्तर पर बैठते हुए कहा
“उसने मुझे अभी तक आई लव यू नहीं कहा”,वंश ने मासूमियत से कहा
मुन्ना ने सुना तो अपना सर पीट लिया और कहा,”तो क्या हुआ ? तुम पहले कह दो,,,,,,,,,,,,इसमें कोई बड़ी बात नहीं है”


“अरे मैं क्यों बोलू ? वो भी तो बोल सकती है ना,,,,,,,,,,और ये कहा लिखा है कि हर बार लड़का आई लव यू बोले,,,,,,,,,,!!”,वंश ने चिढ़ते हुए कहा
वंश की ऐसी बाते सुनकर मुन्ना हसने लगा और कहा,”ऐसा कुछ नहीं होता , हमेशा लड़के ही पहले आई लव् यू बोलते है,,,,,,,,,और फिर पहले तुम कहो या निशि बात तो एक ही है न”


“एक बात बिल्कुल नहीं है मुन्ना तुम उस छिपकली को जानते नहीं हो,,,,,,,,,,,अगर मैंने पहले बोला न तो वो शादी के बाद जिंदगीभर मुझे सुनाएगी,,,,,,,,,और मैं इ ट्रेंड बदल दूंगा , आई लव यू तो वही बोलेगी,,,,,,,,वरना ना तो खुद कही शादी करूंगा न उसे करने दूंगा”,वंश ने बच्चो की तरह जिद करते हुए कहा
वंश से बात करते हुए मुन्ना के फोन पर गौरी का फोन आ रहा था ये देखकर मुन्ना ने वंश से कहा,”अच्छा वंश हम तुम्हे थोड़ी देर में वापस फोन करे एक जरुरी कॉल है”


“रात के 11 बजे कौनसी जरुरी कॉल हो सकती है तुम्हे ? ओह्ह्ह्ह अच्छा अच्छा मैडम जी का फोन है,,,,,,,,,,उठाओ उठाओ भाईयो के प्यार में अब वो बात कहा ? अच्छा सुनो मजाक कर रहा हूँ , गौरी को टाइम दो 2 महीने बाद तुम दोनों की शादी है और सगाई से शादी के बीच के ये दो महीने बहुत स्पेशल है,,,,,,,,और हां गौरी को मेरे और निशि के बारे में मत बताना , मैं खुद उसे बताऊंगा,,,,,,,,,अपना ख्याल रखना , रखता हूँ”,वंश ने कहा
“तुम भी अपना ख्याल रखना और निशि ने आई लव यू नहीं भी कहा है तो कोई बात नहीं,,,,,,,,,हम जानते है वो तुम से बहुत प्यार करती है”,मुन्ना ने कहा


“मुन्ना,,,,,,,,,,,!!”,वंश ने एकदम से भावुक होकर कहा
“हाँ,,,,,,,तुम कुछ कहना चाहते हो”,मुन्ना ने प्यार से पूछा
“हम्म्म्म आई मिस यू,,,,,,,,,,यहाँ तुम्हारी बहुत याद आती है,,,,,,,,,,,,,!!”,वंश ने भुझे स्वर में कहा उसकी आँखों में लगभग आँसू थे बस उसने उन्हें बहने नहीं दिया
“हमे भी , तुम्हारे बिना यहाँ अधूरा सा लगता है , हम जल्दी तुम से मिलेंगे,,,,,,,,,,,हम रखते है”,कहकर मुन्ना ने फोन रख दिया क्योकि वह नहीं चाहता वंश को अहसास हो कि ये कहते हुए उसकी आँखों में भी आँसू है

Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19

Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19Main Teri Heer – 19

  • Continue With Main Teri Heer – 20
  • Visit – http://sanjanakirodiwal.com
  • Follow Me On instagram

संजना किरोड़ीवाल

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal
#Banaras#haanYeMohabbatHai#Love-You-Jindgi#Lovestory#MainTeriHeer#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalsanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Main Teri Heer Season 5 – 18
next post
Manmarjiyan Season 3 – 10

You may also like

Main Teri Heer Season 5 – 90

September 14, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 89

September 13, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 88

September 12, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 87

September 11, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 86

September 10, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 85

September 9, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 84

September 8, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 83

September 6, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 82

September 5, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 81

September 4, 2025

5 comments

Bindu Neriya May 29, 2025 - 3:58 pm

Nishi kaha Vansh ko Naveen se bacha rahi aur Vansh Naveebn baate sunkar khud hi samne agaya aur Nishi ne apna sar pit liya bichari dono ke bich fas gayi…Murari bahut kush hai Munna ke faisle isliye voh party mana raha aur aaj Anu ne bi nahi rokha…Vansh aur Munna ki bonding mast hai aur Vansh ne Munna ko apne aur Nishi ke baare me bi bataya jisse bahut kush hai aur voh Vansh zid sunkar hasne laga…interesting part Maam♥♥♥♥♥

Reply
Kshmata May 29, 2025 - 4:03 pm

Yr matlab ki yeh ladka Vansh hai…ek chori se khidki se aaya aur jab Naveen ji aa gaye to seedha unke samne aa gaya aur baat bhi krne laga 🤣🤣🤣 kitna daring hai Vansh…bechari Nishi papa k samne kuch bol na saki…khar Munna vansh ko apni baat nhi bta paya ..koi nhi baad m bta dega…joki Vansh k liye kisi bade suprize se kam nhi hoga ki Munna rajniti m aa raha hai…

Reply
Niharika May 29, 2025 - 7:57 pm

You are great mam . Maine 5000+ novels pd li hai aaj tk pr aap ki story sbse alg sbse unique sbse zyada achi hoti hai . I don’t know ki aap esa content kese likh dete hai jo direct ruh mai sma jata hai pr no doubt you are The Sanjana Kirodiwal sbse alg sbse bhtrin . I would love to meet you mam . I want your autograph kbhi na kbhi toh mujhe ye mauka mil hi jayega shyd . You are best mam

Reply
Story With Sanjana May 30, 2025 - 12:17 pm

Thankyou So Much !
aayiye kabhi rajasthan ak cup chai sath me jrur piyenge 🙂

Reply
Niharika May 30, 2025 - 7:59 pm

It will be my pleasure mam . Aap bhi kbhi shimla aaiye apni mehman nwazi ka mauka dijiye.

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal