Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer Season 5

Main Teri Heer Season 5 – 33

by Story With Sanjana June 19, 2025
written by Story With Sanjana June 19, 2025 2 comments
2

Main Teri Heer Season 5 – 33

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal

DIG सर ने शक्ति से इस हफ्ते बनारस में होने वाले युवा नेता इलेक्शन में अतिथि बनकर जाने को कहा जबकि शक्ति को नहीं पता था कि इस बार मुन्ना युवा नेता इलेक्शन में खड़ा है। उसने DIG सर को हाँ बोल दिया। DIG सर के जाने के बाद शक्ति अपनी टेबल के पास कुर्सी पर आ बैठा और कॉन्स्टेबल से एक कप चाय भिजवाने को कहा। शक्ति ने अपना लेपटॉप ऑन किया और हफ्ते के सभी जरुरी काम एक दो दिन में ख़त्म करने के बारे में सोचने लगा। कॉन्स्टेबल चाय रखकर चला गया शक्ति ने चाय उठाई और पीने लगा।

चाय पीते हुए शक्ति को एकदम से सारिका का ख्याल आया जब उसने शक्ति से बनारस आने के बारे में पूछा था और शक्ति ने एक महीने का नाम लिया। शक्ति मुस्कुरा उठा और खुद में ही बड़बड़ाया,”अजीब इत्तेफाक है आज ही उन्होंने हमसे पूछा हम बनारस कब आ रहे है ? और महादेव ने इतनी जल्दी हमे वहा बुला लिया,,,,,,,,,लेकिन हम उन्हें पहले नहीं बताएँगे बल्कि वहा जाकर ही उन्हें सरप्राइज देंगे , अगर काशी का कॉलेज नहीं रहा तो उसे भी अपने साथ चलने को कहेंगे,,,,,,,सभी उस से मिलकर खुश होंगे और हमे काशी की कम्पनी मिल जाएगी”


शक्ति ने अपनी चाय खत्म की और फिर काम करने लगा काम करते करते उसे फिर कुछ याद आया और वह बड़बड़ाया,”काशी के घरवाले इस शादी को लेकर कितना खुश है उन्होंने काशी के लिए गहने भी खरीदे , आज अगर माँ-पिताजी ज़िंदा होते तो वे भी इतने ही खुश होते और अपनी बहू के लिए गहने कपडे खरीदते,,,,,,,,,,,छ : हम भी कितने बेवकूफ है ,

हम भी तो काशी के लिए गहने कपडे खरीद सकते है,,,,,,,,,,,,,एक काम करते है कल शाम ड्यूटी के बाद काशी और नाना-नानीजी को लेकर शादी की खरीदारी करते है , हाँ ये सही रहेगा”
शक्ति ने खुश होकर लेपटॉप की तरफ देखा और फिर उसमे आये मेल्स को चेक करने लगा।

लोनावला , पुणे
“वंश मायरा आर यू रेडी ?”,कैमरे के पीछे बैठे के.डी ने कहा
“यस सर,,,,,,,,,,यस सर,,,,,,,,!!”,झरने के नीचे खड़ी मायरा ने कहा और उसके बाद झरने से कुछ दूर एक पत्थर पर खड़े वंश ने कहा।
निशि साइड में खड़ी थी उसका शूट अभी नहीं था अभी वह बस बाकी सबके साथ खड़े होकर मायरा और वंश का सीन देख रही थी। मायरा कैमरा की तरफ पीठ किया झरने के पानी में भीग रही थी।

भीगने की वजह से उसने जो साड़ी पहनी थी वो उस से चिपक गयी जिस से मायरा का फिगर और भी खूबसूरत लग रहा था। वह झरने के पानी में भीगते हुए अठखेलिया कर रही थी और दूर खड़ा वंश उसे देख रहा था। के.डी ने मायरा के कुछ शॉट लिए और फिर वंश को उसकी तरफ जाने को कहा। बैकग्राउंड में बजते गाने के साथ कदम मिलाते हुए मायरा की तरफ बढ़ा और उसकी कमर पर हाथ रखकर गाने की धुन पर थिरकने लगा।

निशि ने वंश को मायरा के इतना करीब देखा तो उसका खून जल गया , बस अपनी जलन को उसने झूठी मुस्कान के पीछे छुपा लिया। मायरा तो वंश के साथ ये सीन करके बहुत खुश थी , इसी बहाने कम से कम उसे वंश के करीब आने का मौका तो मिला वह बहुत अच्छे से सभी शॉट दे रही थी। वंश ने मायरा की पीठ पर बिखरे उसके बालों को साइड किया और अपने होंठो से उसके कंधे को छूने का नाटक किया ये देखकर निशि की जान ही निकल गयी उसने गुस्से में आकर अपने बगल में खड़े सुमित सर की बाँह को नोच लिया तो सुमित बीच में चिल्ला उठा।


“कट,,,,,,,,,,,!!”,के.डी ने कहा तो वंश मायरा से दूर हट गया। के.डी ने पलटकर सुमित को देखा और कहा,”व्हाट हेपन सुमित , तुम शूट के बीच में क्यों चिल्लाये ?”
“अह्ह्ह वो मेरा हाथ , यह नथिंग आई ऍम सॉरी,,,,,,,,”,कहकर सुमित निशि का हाथ पकड़कर साइड में चला आया और दबी आवाज में कहा,”व्हाट हेपन निशि , क्या हुआ है तुम्हे , सी तुमने मेरा हाथ कितनी जोर से नोचा है,,,,,,,,,आर यू ओके ?”


निशि सुमित के सामने अपना गुस्सा नहीं छुपा पायी और कहा,”इस सीरीज की हीरोइन मैं हूँ फिर आपने मायरा को ये सीन क्यों दिया ? वो और वंश दोनों एक दूसरे के कितना क्लोज है,,,,,,,,!!”
“निशि इट्स जस्ट अ पार्ट ऑफ़ दिस सीरीज , तुम वंश को लेकर एकदम से इतना पजेसिव क्यों हो रही हो ?”,सुमित ने कहा
 सुमित की बात सुनकर निशि होश में आयी उसे याद आया ये सब शूटिंग का हिस्सा है , उसने सुमित की तरफ देखा और धीरे से कहा,”आई ऍम सॉरी”


“येह इट्स ओके ! इसके बाद तुम्हारा शूट है , तुम तैयार हो ?”,सुमित ने निशि के कंधे को छूकर कहा और ऐसा करते हुए वंश की नजर सुमित और निशि पर पड़ी तो उसकी पकड़ मायरा की कमर पर थोड़ी टाइट हो गयी और नाख़ून उसकी कमर में चुभे
“आउच,,,,,,,,,वंश तुम मुझे हर्ट कर रहे हो,,,,,!!”,मायरा ने वंश की तरफ पलटकर कहा
“वंश क्या हुआ ?”,के.डी ने कैमरे के पीछे से गर्दन निकालकर पूछा तो वंश ने निशि और सुमित से नजर हटाई और कहा,”नथिंग सर , मेरा पैर फिसल गया था”


“ओके मूव ऑन,,,,,,,,,,सुमित निशि तैयार है ?”के.डी. ने पूछा
“हाँ,,,,,,,,,!!”,कहते हुए सुमित निशि के साथ झरने से कुछ पहले पड़े पत्थरो के पास चला आया। उसने निशि को सीन समझाया और साइड हो गया।

सीन के हिसाब से वंश मायरा को निशि समझ कर उसके साथ रोमांस कर रहा था जैसे ही मायरा वंश की तरफ पलटी वंश ने पलटकर निशि को देखा जो कि उदास खड़ी वंश को ही देख रही थी। मायरा से दूर होकर वंश निशि की तरफ जाने लगा तो मायरा ने पीछे से आकर उसे बांहो में भर लिया और उस से लिपट गई। सुमित ने देखा ऐसा कुछ सीन था ही नहीं लेकिन उसने मायरा को नहीं रोका और जैसा चल रहा था चलने दिया। निशि की तरफ देखते हुए वंश ने मायरा को खुद से दूर किया और जैसे ही आगे बढ़ा मायरा वंश के पैर से लिपट गयी।

इस वक्त उसके चेहरे के एक्सप्रेशन इतने खूबूसरत और गंभीर थे कि के.डी भी कट बोलना भूल गया। ऐसा लग रहा था जैसे ये कोई शूटिंग नहीं बल्कि असल में कोई लड़की अपने प्रेमी को रोकने की कोशिश कर रही हो,,,,,,,,,!
सीन के मुताबिक वंश आगे बढ़ गया और मायरा चोट खायी हिरणी की भांति बस वंश को जाते देखते रही। उसके चेहरे से गुस्से के भाव झलक रहे थे और आँखों में एक आग थी।

बैकग्राउंड में अभी भी गाना चल रह था। वंश निशि के सामने आया तो निशि पलटकर जाने लगी लेकिन वंश ने उसका हाथ पकड़कर उसे अपनी तरफ खींच लिया और बहुत ही मोहब्बत से उसकी आँखों में देखने लगा। निशि भी वंश की आँखो में देखे जा रही थी और दोनों एक दूसरे के बहुत करीब थी। वंश ने निशि को अपनी गोद में उठाया और झरने की तरफ चल पड़ा। वह धीरे धीरे झरने की तरफ अपने कदम बढ़ा रहा था और निशि एकटक उसे देखे जा रही थी। वंश ने निशि को नीचे उतरा और दोनों झरने के नीचे खड़े भीगने लगे


“कट,,,,,,,,,,,,,,,परफेक्ट शॉट ,वैरी गुड वंश,,,,,,,,,,!!”,के.डी. ने कहा क्योकि इस पुरे सीन में वंश की एक्टिंग सबसे अच्छी थी , जबकि मायरा और निशि के एक्सप्रेशन तो असली थे बस सुमित के अलावा ये वहा मौजूद कोई भी स्टाफ नहीं समझ पाया।
वंश निशि से दूर हटा और बिना उसे साथ लिए ही झरने से इस तरफ लौट आया। वंश निशि से नाराज था और ये निशि साफ देख पा रही थी। मायरा पहले ही वहा से आकर अपने कपडे बदलने जा चुकी थी।

निशि झरने के नीचे खड़ी पानी में भीगती रही किसी ने उस पर ध्यान ही नहीं दिया। सुमित ने देखा तो चिल्लाया,”निशि ! वहा क्या कर रही हो ? जल्दी आकर कपडे बदलो वरना बीमार पड़ जाओगी,,,,,,,!!”
सुमित की आवाज से निशि की तंद्रा टूटी और वह बाकि सबकी तरफ चली आयी। निशि सीधा वाशरूम की तरफ चली गयी , उसने कपडे बदले और बाहर आयी तो स्पॉट बॉय ने उसे कॉफी देकर कहा,”ये आपके लिए वंश सर ने भिजवाई है”


निशि ने सुना तो उसे हैरानी हुई और ख़ुशी भी कि वंश उस से नाराज होकर भी उसके लिए ये सब कर रहा था। निशि ने कप लिया और थैंक्यू बोलकर साइड में चली आयी। वह कुर्सी पर आ बैठी और हाथ में पकडे उस कॉफी के कप को प्यार से देखने लगी।
कुछ देर बाद वंश की आवाज उसके कानो में पड़ी,”इसे पी लो वरना ठंडी हो जाएगी,,,,,,,,,!!”
निशि ने देखा तो पाया सामने वंश खड़ा है निशि उसे देखकर मुस्कुराई लेकिन वंश के चेहरे पर कोई भाव नहीं थे वह बस ख़ामोशी से कॉफी को देख रहा था।


उसे चुप देखकर निशि ने कहा,”आई ऍम सॉरी , मैंने तुम्हे गलत,,,,,,,,,,!!”
वंश ने निशि को घूरकर देखा और कहा,”तुम्हारे हिसाब से तो मैं बहुत घटिया , ठरकी और फ्लर्टी हूँ , तुम्हारा फायदा उठाना चाहता हूँ,,,,,,,इसलिए तुम्हारे सामने अच्छा बनने के लिए मैं ये सब कर रहा हूँ,,,,,,,,,,बट फॉर योर काइंड इन्फॉर्मेशन मिस निशि शर्मा ये सिर्फ इसलिए ताकि तुम बीमार ना पड़ो क्योकि यहाँ  आने से पहले मैंने तुम्हारे डेड से प्रॉमिस किया था कि मैं तुम्हारा ख्याल रखूंगा,,,,,,,,,,!!”


वंश की बात सुनकर निशि उदास हो गयी और रोआँसा होकर कहा,”वंश,,,,,,,,!!”
“पी लो इसे वरना ठंडी हो जाएगी,,,,,,,,,!!”,कहकर वंश वहा से चला गया और निशि नम आँखों से उसे जाते हुए देखते रही ,, उसने को साइड में रखा और वहा से चली गयी।

मुंबई , नवीन का ऑफिस
अगली शाम सारिका मुंबई आने वाली थी और नवीन अपने ऑफिस में बैठा सारिका के ऑफिस वाले प्रोजेक्ट पर ही काम कर रहा था तभी उसका फोन बजा। नवीन ने देखा फोन बैंक मैनेजर का था तो उसने फोन उठाया और कहा,”हाँ मिस्टर मित्तल , जिस लॉन के बारे में मैंने आपने बात की थी वो आज शाम हो जाएगा ना ? क्या है कि मैडम कल मुंबई आ रही है और परसो उनकी कपनी के शेयर होल्डर्स के साथ मीटिंग है,,,,,,,उन्हें भरोसा दिलाने के लिए कम्पनी में फंड का होना बहुत जरुरी है”


“मिस्टर नवीन ! आप क्या मजाक कर रहे है , जिस नए अकाउंट की डिटेल्स आपने मुझे दी है उस अकाउंट में  1 करोड़ रूपये का फंड पहले से मौजूद है,,,,,,,,इसके बावजूद आप बैंक से 50 लाख का लोन लेने की बात कर रहे है , सच में ये कोई मजाक तो नहीं है ना ?”,मैनेजर ने कहा
नवीन ने सुना तो अपनी कुर्सी से उठ खड़ा हुआ और हैरानी से कहा,”क्या 1 करोड़ , लेकिन मैडम ने तो मुझे सिर्फ 10 लाख के बारे में बताया था , आप एक बार अच्छे से चेक कीजिये आपको कोई गलतफहमी हुई है , इतना पैसा अकाउंट में होता तो मैं लोन के लिए अप्लाई क्यों करता ?आप आप प्लीज चेक कीजिये”


“मैं सच कह रहा हूँ शर्मा ग्रुप एंड कम्पनी अकाउंट में इस वक्त एक करोड़ का अमाउंट है आपको यकीं नहीं होता तो मैं अभी आपको डिटेल्स भेजता हूँ”,मैनेजर ने कहा तो नवीन सोच में पड़ गया कल तक जिस अकाउंट में 50 हजार तक नहीं थे उसमे अचानक 1 करोड़ रूपये आना हैरानी की बात थी।
“मिस्टर मित्तल , क्या आप बता सकते है ये ट्रांजेक्शन किस तारीख को और किसके नाम से हुआ है ?”,नवीन ने पूछा
“ये पैसे अलग अलग लोकेशन से टुकड़ो में सेम डेट में ट्रांसफर हुए है ,  मैं आपको डिटेल्स भेज देता हूँ”,मैनेजर ने कहा


“ठीक है , थैंक्यू मिस्टर मित्तल”,नवीन ने कहा और फोन काट दिया। नवीन ने गले में बंधी अपनी टाई को थोड़ा ढीला किया और कुर्सी पर आ बैठा। इतना सारा पैसा ऑफिस के अकाउंट में क्यों और कहा से आया होगा नवीन बस इसी बारे में सोच रहा था। उसने सारिका को बताने के लिए अपना फोन उठाया और उसे फोन करने के लिए नंबर डॉयल किया लेकिन वापस काट दिया और बड़बड़ाया,”मुझे मैडम को अभी फोन नहीं करना चाहिए , वे मुंबई आने की तैयारी में लगी होंगी मैंने फ़ोन करके उन्हें ये सब बताया तो वे खामखा परेशान हो जाएगी।

उनके मुंबई आने के बाद ही मैं उन्हें इस बारे में बताऊंगा,,,,,,,,,,,लेकिन एक बंद कपनी को एक करोड़ का फंड आखिर कौन दे सकता है ?”
 नवीन काफी देर इन्ही सब बातो में उलझा रहा और फिर वापस अपने काम में लग गया।

मुरारी का घर , बनारस
पार्टी हॉउस की मीटिंग के बाद मुन्ना घर चला आया। दिनभर वह मुरारी के ऑफिस में बैठा इलेक्शन को लेकर काम करता रहा। किशना जब शाम की चाय लेकर आया तब मुन्ना को अहसास हुआ कि दोपहर से शाम हो चुकी है और वह अभी तक किताबो और कंप्यूटर से उलझा पड़ा है। मुन्ना कंप्यूटर के सामने से  उठा और चाय लेकर वही कमरे में घूमते हुए पीने लगा। मुन्ना को विश्वास था कि वह इलेक्शन आसानी से जीत जाएगा वह बस कानून से जुडी कुछ जानकारी इकट्ठा कर रहा था।

कमरे में मुरारी को राजनीती में मिले मैडल , ट्रॉफी और सर्टिफिकेट्स थे जिन्हे देखकर मुन्ना को एक ख़ुशी महसूस हुई। चाय पीते हुए मुन्ना की नजर मुरारी के ख़ास कबर्ड पर पड़ी जिसमे मुरारी अपनी अलग अलग ब्रांड की बोतल रखा करता था और जब मन होता ख़ुशी का बहाना बनाकर एक दो पेग लगा लेता था। मुन्ना को मुरारी के पीने से कोई ऐतराज नहीं था लेकिन अब जैसे जैसे मुरारी की उम्र हो रही थी उसका इन सब चीजों से दूर रहना भी जरुरी
था मुन्ना ने किशना को आवाज दी।
“जी मुन्ना बाबा”,किशना ने कहा


“किशना भैया एक खाली बाल्टी लेकर आईये”,मुन्ना ने कहा
“ठीक है अभी लाते है,,,,,,,,!!”,किशना ने कहा और चला गया
मुन्ना ने सामने दिवार पर लगी घडी में वक्त देखा शाम के 5 बज रहे थे अनु और मुरारी अभी शॉपिंग से लौटे नहीं थे। मुन्ना ने अनु को फोन लगाया तो अनु ने कहा कि वे लोग मार्किट में ही है उन्हें आने में वक्त लगेगा,,,,,,,,,,!!”
“भैया जे बाल्टी का का करे ?”, किशना ने आकर कहा
मुन्ना ने फोन काटकर जेब में रखा और किशना से कहा,”हमारे पीछे आओ,,,,,,,,!!

 मुन्ना किशना को लेकर मुरारी की कबर्ड के पास लेकर आया और कहा,”ये जितनी भी बोतल यहाँ रखी है इन्हे इस बाल्टी में खाली कर दीजिये”
किशना ने सुना तो हैरानी से कहा,”ए बाबा ! जे का कह रहे हो ? मुरारी भैया को पता चला ना तो उलटा लटका देंगे हमे , अरे ज़िंदा गंगाजी में फेंक देंगे हमे , हमहू जे ना करी है”
“किशना भैया ! हम कह रहे है ना पापा आपको कुछ नहीं कहेंगे,,,,,,,,,चलिए खाली कीजिये इन्हे”,मुन्ना ने कहा


बेचारा किशना फंस गया मुन्ना की मुन्ना की बात सुने या फिर मुरारी के प्रति अपना फर्ज निभाए , मुन्ना ने एक बार और कहा तो किशना ने कहा,”अरे भैया लेकिन खाली बोतल देखकर मुरारी भैया सवाल करेंगे ना , तब का जवाब देही है हम”
“हम्म्म्म पॉइंट है , आप इन्हे खाली कीजिये तब तक हम इनमे भरने के लिए एप्पल जूस आर्डर कर देते है”,मुन्ना ने कुर्सी पर बैठते हुए कहा ताकि किशना पर ध्यान रख सके
किशना ने बाल्टी उठायी और एक एक करके बोतल बाल्टी में खाली कर दी। बाल्टी आधी से ज्यादा भर चुकी थी तो किशना ने कहा,”अब इसका का करे भैया ?”


“बाथरूम में बहा दो,,,,,,,,,उसके बाद बाथरूम अच्छे से साफ करवा देना , हम ज़रा बाहर होकर आते है जूस हमने आर्डर है थोड़ी देर में आ जाएगा उसे आप इन खाली बोतलों में भर देना”,मुन्ना ने अपना फोन पर्स जेब में रखकर घडी पहनते हुए कहा
“ठीक है बाबा,,,,,,,,,!!”, किशना ने कहा और बाल्टी लेकर वहा से चला गया
मुन्ना ने पलटकर खाली बोतलों को देखा और मुस्कुराकर कहा,”सॉरी पापा”

Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33

Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33Main Teri Heer Season 5 – 33

  • Continue With Main Teri Heer Season 5 – 34
  • Visit http://sanjanakirodiwal.com
  • Follow Me On instagram

संजना किरोड़ीवाल  

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal
#Banaras#haanYeMohabbatHai#Love-You-Jindgi#Lovestory#MainTeriHeer#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalsanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Manmarjiyan Season 3 – 23
next post
Main Teri Heer Season 5 – 34

You may also like

Main Teri Heer Season 5 – 90

September 14, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 89

September 13, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 88

September 12, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 87

September 11, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 86

September 10, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 85

September 9, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 84

September 8, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 83

September 6, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 82

September 5, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 81

September 4, 2025

2 comments

Kshmata June 19, 2025 - 1:58 pm

Bechara Murari…aaj wo khushi m peene wala hoga, but Munna usko Apple juice pilayega🤣 halaki Munna apni pyari baato m Murari ko fansa lega…but filhaal to Munna ko election ko lekar choknna rahna chahiye…quki jaise Munna confidence m hai na ki election to wo jeetega, esa na ho ki yeh confidence uska over confidence ban jaye…quki mujhe to lag raha hai ki Bhushan ne indor se Shakti ko bulaya…aur kya pta wo sagal ho jaye… dhyan se Munna

Reply
Bindu Neriya June 19, 2025 - 3:18 pm

Nishi ko jalan hue Vansh aur Mayra ko itna close dekh kar wahi Mayra bi Vansh ko apne se dur nahi janne diya..Vansh Nishi se naraz hokar bi uski parvah kar raha hai aur Nishi udaas hai ki usne Vansh ko galat samajha aur voh usse bahut naraz ho gaya bolkar..Shakti jald hi apna kaam khatam karna chahata hai hai fir usse banaras janna hai voh waha sabko surprises dena chahata per lagta voh khud suprises hoga jab Munna ke baare me usse pata chalega toh aur usne socha ki usse bi Kashi ko shopping karvani chahiye…Munna ne Murari ki saari dharu ki bottle kali karvake usne appy juice dalne ko kaha per jab Murari ko iske baare me pata chalega toh kya reaction hoga aur Naveen ko nahi pata ki voh amount Shivam ne dalvaye hai…interesting part Maam♥♥♥♥♥

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal