Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer Season 5

Main Teri Heer Season 5 – 55

by Story With Sanjana July 26, 2025
written by Story With Sanjana July 26, 2025 2 comments
2

Main Teri Heer Season 5 – 55

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal

वंश की बात सुनकर नवीन के मुंह में भरा जूस सामने खड़े शेयर होल्डर पर जा गिरा। नवीन को काटो तो खून नहीं क्योकि सामने खड़ा शेयर होल्डर कम्पनी में सबसे बड़ा शेयर होलडर था। वंश के चक्कर में नवीन ने इतनी बड़ी गलती जो कर दी थी। शेयर होल्डर जिसका नाम “अविनाश वर्मा” था उन्होंने गुस्से से नवीन को देखा और चिल्लाये,”व्हाट इज दिस बिहेवियर मिस्टर नवीन ? आर यू मेड ?”


नवीन ने अपनी जेब से रुमाल निकाला और अविनाश का मुंह पोछते हुए घबराये हुए स्वर में कहा,”आई आई ऍम सो सॉरी सर , वो जूस मेरे मुंह में था और गलती से आप पर आई ऍम सो सॉरी सर,,,,,,,,,!!”
“वाशरूम कहा है ? मेरा पूरा सूट खराब कर दिया तुमने”,अविनाश ने गुस्से से कहा
“मेरे साथ आईये सर,,,,,,,,!!”,नवीन ने कहा और अविनाश को अपने साथ लेकर वाशरूम की तरफ बढ़ गया

नवीन का घर , मुंबई
पूर्वी के सवाल से बचने के लिए निशि उस से बचती फिर रही थी , पहले वह नीचे ही मेघना के साथ यहाँ वहा घूमती रही जिस से पूर्वी मेघना के सामने उस से वंश के बारे में ना पूछ पाए। मेघना ने निशि से जाकर नहाने को कहा तो निशि को पूर्वी से बचने का बहाना मिल गया और वह अपने कमरे में आकर बाथरूम में घुस गयी। निशि ने सोचा उसके ऐसा करने से पूर्वी अपने घर से चली जाएगी और निशि को उसके सवालो का जवाब नहीं पड़ेगा। अपने इस आईडीआ पर खुश होकर निशि बाथरूम में पानी से खेलती रही। 

2 घंटे बाद उसने बाथरूम का दरवाजा खोला और अपनी गर्दन निकालकर पहले झांककर देखा की पूर्वी वहा है या नहीं , पूर्वी उसे कही दिखाई नहीं दी तो निशि ख़ुशी ख़ुशी अपने गीले बालों को पोछते हुए कमरे में चली आयी। पूर्वी कही नहीं गयी थी बल्कि वह निशि के कमरे की बालकनी  में थी। निशि को देखकर पूर्वी कमरे में चली आयी। पूर्वी को वहा देखकर निशि ने जैसे ही भागना चाहा पूर्वी ने कहा,”स्टेच्यू”


निशि अपनी जगह पर रुक गयी। पूर्वी उसके पास आयी उसके हाथ से गीला तौलिया उसके हाथ से लेकर उसे साइड में पड़ी कुर्सी पर फेंककर कहा,”मिस निशि शर्मा , मेरे साथ ये टॉम एंड जेरी खेलना बंद करो , मैं अब तुम्हे तभी रिलीज करुँगी जब तुम प्रॉमिस करोगी कि तुम यहाँ से नहीं भागोगी””ठीक है प्रॉमिस”,निशि ने कहा


पूर्वी ने निशि को रिलीज किया और निशि चैन की साँस लेते हुए बिस्तर पर आ बैठी , पूर्वी भी उसके सामने आकर बैठी और कहा,”अब बताओ मुझे तुम मुझसे भाग क्यों रही हो ? और वंश की गर्दन पर वो निशान कैसा ? निशि कही तुमने वंश के साथ वो सब,,,,,,,,,,,!!”
पूर्वी आगे कहती इस से पहले निशि ने झल्लाकर कहा,”ओह्ह्ह शट अप पूर्वी , क्या कुछ भी बोल रही हो , ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है”


“तो फिर वंश की गर्दन पर वो निशान कैसे आया ? क्या वो किसी और को डेट कर रहा है ?”,पूर्वी ने अपनी तरफ से ही बाते बनाते हुए कहा
“नहीं पूर्वी,,,,,,,!!”,निशि ने कहा
“अरे तो फिर उसने मुझसे ये क्यों कहा कि मैं तुम से पूछ लू ?”,इस बार पूर्वी ने झल्लाकर कहा
“उस चिरकुट की तो मैं , उसे तो मैं छोडूंगी नहीं”,निशि ने गर्दन घुमाकर खीजते हुए कहा


“उधर क्या देख रही हो इधर देखो और मुझसे बात करो,,,,,,,,,,तुम मुझसे कुछ छुपा रही हो ना निशि ?”,पूर्वी ने शकभरे स्वर में कहा
पूर्वी के सवालो से निशि परेशान हो चुकी थी इसलिए कहा,”हाँ वंश की गर्दन पर जो निशान है वो मेरे काटने की वजह से हुआ है लेकिन वो लव बाईट नहीं है,,,,,,,,,,!!”
पूर्वी ने सुना तो पहले खुश हुई फिर अगले ही पल हैरानी से कहा,”लव बाईट नहीं था मतलब,,,,,,,,,,,निशि मुझे पूरी बात बताओ”


निशि के पास अब कोई दुसरा उपाय नहीं था इसलिए उसने बैठकर पूर्वी को मुंबई से लोनावला जाने , वहा रहने , वहा से मुंबई वापस आने तक का सारा हाल कह सुनाया जिसे सुनते हुए पूर्वी कभी हैरान हुई तो कभी गुस्से के भाव उसके चेहरे पर आये , कभी उसे वंश पर प्यार आया तो कभी निशि पर खीज
पूरी कहानी सुनाने के बाद निशि ने पूर्वी की तरफ देखा और कहा,”बस ये हुआ था और उस चिरकुट ने तुमसे कहा कि मैंने उसे लव बाईट दिया,,,,,,,,,,मैं उसे लव बाईट कैसे दे सकती हूँ ?”  


“वैसे ही जैसे तुमने उसे किस किया”,पूर्वी ने कहा तो निशि ने हैरानी से उसे देखा और अगले ही पल उसे अहसास हुआ कि उसने फ्लो फ्लो में पूर्वी को सब बातें बता दी। निशि ने पूर्वी को देखा और मायूसी से कहा,”आई डोंट नो उस वक्त मुझे क्या हुआ , वो मेरे इतना करीब था कि मैंने उसे किस,,,,,,,,,अह्ह्ह छी तुम मुझसे ये सब क्यों पूछ रही हो ?”


निशि ने पूर्वी के सामने से उठते हुए कहा लेकिन पूर्वी ने उसका हाथ पकड़कर उसे वापस बैठा लिया और कहा,”अब बस भी करो निशि , वी आर बेस्ट फ्रेंड्स और मैं तुमसे कभी कुछ छुपाती हूँ क्या , नहीं ना ,, वैसे भी तुमने वंश जैसे हॉट , हेंडसम , क्यूट लड़के को किस किया हाउ रोमांटिक ना निशि,,,,,,,तुम्हे अब उस बेचारे को और सताना नहीं चाहिए उसे आई लव यू बोल देना चाहिए”


“हरगिज नहीं उसने मुझे बहुत परेशान किया है आई लव यू पहले वही कहेगा लेकिन उस से पहले वो मेरे हाथो पिटेगा,,,,,,,!”,निशि ने कहा और वार्डरोब से कपडे निकालने लगी।
“तुम अब कहा जा रही हो ?”,पूर्वी ने हैरानी से पूछा
“उस चिरकुट को दूसरा लव बाईट देने , जब प्यार किया ही है तो वो दिखना भी तो चाहिए,,,,,,,,,!!”,निशि ने कहा और कपडे लेकर उन्हें बदलने चली गयी।

उसने लॉन्ग स्कर्ट पहना , हाफ स्लीवस वाली शार्ट कुर्ती पहनी , बाल बनाये , कानो में छोटे झुमके पहने , आँखों में काजल , होंठो पर लिपस्टिक लगा ली। पूर्वी बेचारी ये सब देखकर हैरान थी उसने कहा,”तुम उस से झगड़ने जा रही हो या सच में उसे लव बाईट देने ? मतलब किसी से झगड़ा करने के लिए इतना तैयार कौन होता है ?”
निशि पूर्वी की तरफ पलटी और कहा,”स्टुपिड ! वहा सारिका आंटी भी तो होगी ना उनके सामने क्या मैं ऐसे ही चली जाऊ ? कितना अजीब लगेगा”


“ओह्ह्ह तो सासु माँ को इम्प्रेस करने के लिए इतना तैयार हुई हो , वैसे सही वंश तो बेचारा कब का फ्लैट हो चुका तुम पर उसे क्या ही इम्प्रेस करना अब ? बेस्ट ऑफ़ लक , तुम वंश की मॉम आई मीन सारिका आंटी को पक्का पसंद आ जाओगी”,पूर्वी ने कहा
“वो बहुत स्वीट है पता नहीं वो इस चिरकुट की मॉम कैसे बन गयी ?”,निशि ने अपना फोन अपने बैग में रखते हुए कहा फिर पूर्वी के साथ कमरे से बाहर निकल गयी

नीचे आकर निशि ने मेघना से झूठ कह दिया कि वह पूर्वी के साथ बाहर जा रही है। बाहर आकर निशि ने कैब बुक की और पूर्वी अपनी स्कूटी लेकर निशि के सामने आयी और कहा,”वैसे आज शाम हम वो क्यूट क्यूब टॉप पहनकर क्लब चल रहे है ना ?”
“हाँ मुझे भी बहुत दिन हो गए अच्छा टाइम स्पेंड किये”,निशि ने खुश होकर कहा
“आकाश भी आ रहा है तो क्यों ना तुम वंश को भी इन्वाइट कर दो,,,,,,,!!”,पूर्वी ने कहा


वंश का नाम सुनकर निशि ने पूर्वी को घुरा तो पूर्वी ने झेंपते हुए कहा,”अह्ह्ह तुम्हे कम्पनी मिल जाएगी बस इसलिए,,,,,,,,,!!”
“तुम्हे आजकल वंश पर कुछ ज्यादा ही प्यार आ रहा है तो तुम ही इन्वाइट कर देना,,,,,,,,,,,,,!”,निशि ने बड़े ही प्यार से कहा और फिर चिल्लाकर बोली,”उस चिरकुट को”
पूर्वी ने वहा रुकना सही नहीं समझा और अपनी स्कूटी आगे बढ़ा दी। निशि की कैब भी आ चुकी थी।

पार्टी हॉउस , बनारस
मुन्ना अपने लड़को और राजन के साथ पार्टी हॉउस पहुंचा। सबके साथ राजन भी जीप से नीचे उतर गया। मुन्ना अपने लड़को के साथ आगे बढ़ा लेकिन राजन वही खड़ा रहा। मुन्ना ने पलटकर देखा और कहा,”क्या हुआ राजन तुम अंदर नहीं आओगे ?”
राजन मुन्ना के पास आया और कहा,”मुन्ना हम जरूर आते पर,,,,,,,,,,!!”


“पर क्या राजन ?”,मुन्ना ने पूछा
“उह्ह पूजा जी आज घर वापस जा रही है तो हमहू बस,,,,,,,,,,2 बजे ट्रेन है उनकी अभी 1 बजा है”,राजन ने हिचकिचाते हुए कहा तो मुन्ना समझ गया कि राजन प्यार में पड़ चुका है वह मुस्कुरया और जीप की चाबी राजन की ओर बढाकर कहा,”हमारी जीप ले जाओ जल्दी पहुंचोगे”
राजन मुस्कुरया और मुन्ना से चाबी लेकर जीप की तरफ बढ़ गया। मुन्ना मुस्कुराते हुए उसे जाते हुए देखता रहा राजन वहा से जा चुका था।


मुन्ना जाने के लिए पलटा तो अपने पीछे खड़े शिवम् से टकरा गया और कहा,”अरे बड़े पापा आप यहाँ ?”
“तुम राजनीती मा कदम रखने जा रहे हो सोचा तुम्हे थोड़ा सपोर्ट करने आ जाए तो आ गए”,शिवम् ने कहा
मुन्ना ने रमेश और बाकी सबको वहा से जाने का इशारा किया और खुद शिवम् के साथ आगे बढ़ गया
“उह्ह प्रताप का लड़का था ना ?”,शिवम् ने मुन्ना से कहा
“हाँ राजन,,,,,,,,,!!”,मुन्ना ने कहा


“तुमहू अपनी जीप की चाबी ओह्ह का काहे दिए ? और राजन से तुम्हरी कबो नाही बनी फिर जे दोस्ती कब से मुन्ना ?”,शिवम् ने गंभीरता से कहा
“बड़े पापा ! यादास्त जाने की वजह से राजन को अब पुराना कुछ भी याद नहीं है , उसने हमारी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया तो हमने भी उसे माफ़ कर दिया। अब वो पहले से बहुत बदल गया है बड़े पापा,,,,,,,,!!”,मुन्ना ने कहा


ना जाने क्यों पर शिवम् को मुन्ना की बात हजम नहीं हुई पर वह जानता था कि मुन्ना कोई गलत फैसला नहीं करेगा इसलिए उसने कहा,”फिर भी थोड़ा सम्हलकर मुन्ना क्योकि बुझी हुई आग की राख के नीचे ही अक्सर जलता अलाव मिलता है”
“हम्म्म,,,,,,,,!!”,मुन्ना ने कहा


शिवम् एक फोन आने की वजह से साइड में चला गया तभी पार्टी हॉउस के अधिकारी आये और उनमे से एक ने कहा,”अरे मानवेन्द्र जी , आईये आईये आपका ही इंतजार था”
मुन्ना मुस्कुराते हुए उनकी तरफ बढ़ गया।  

वंश का फ्लेट , मुंबई
मीटिंग खत्म कर सारिका वंश के साथ उसके फ्लेट पर चली आयी। फ्लेट की हालत देखकर सारिका ने कहा,”वंश ! क्या तुम इसे घर कहते हो ?”
वंश ने सुना तो सोफे पर बिखरे अपने कपड़ो को साइड करते हुए कहा,”अरे माँ आप बैठिये ना , वो शूटिंग के चलते बाहर था तो सफाई वाली नहीं आ पाई”


“तुम्हे अपना घर खुद साफ़ करना चाहिए वंश , ऐसे तुम जिम्मेदार कैसे बनोगे ?”,सारिका ने हर माँ की तरह वंश को समझाते हुए कहा
“अरे माँ मुंबई आकर मैं बहुत जिम्मेदार बन गया हूँ , मशीन में अपने कपडे खुद धोता हूँ , ग्रोसरी का सामान खुद लाता हूँ , अपने लिए चाय बना लेता हूँ और,,,,,,,,,!!”,कहते कहते वंश रुक गया
“और ?”,सारिका ने पूछा


“और मैग्गी बना लेता हूँ,,,,,,,,,अह्ह्ह लेकिन मैं धीरे धीरे सब बनाना सीख रहा हूँ”,वंश ने मासूमियत से कहा
सारिका ने सुना तो थोड़ा उदास हो गयी , एक ही तो बेटा था उसका वह भी अपने सपनो को पूरा करने के लिए अकेले यहाँ इतना परेशान हो रहा था। जब बनारस में सबके साथ रहता था तब कितने नखरे करता था ये नहीं खाना वो नहीं खाना और यहाँ खुद से बनाना,,,,,,

सारिका को उदास देखकर वंश उसकी परेशानी समझ गया और पानी का गिलास उसकी तरफ बढाकर कहा,”वैसे यहाँ मुझे खाना बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ती , मेघना आंटी और नवीन अंकल  रोज किसी ना किसी बहाने मुझे घर बुला लेते है और खाना खिला देते है , कभी कभी तो पार्सल भी कर देते है”
“नवीन अच्छा इंसान है”,सारिका ने कहा


“हाँ कुछ ज्यादा ही अच्छे है”,वंश ने अपने दाँत पीसते हुए कहा लेकिन जब सारिका को अपनी ओर देखते पाया तो कहा,”अह्ह्ह ऑफकोर्स मुझसे इतना प्यार जो करते है”
सारिका ने सुना तो मुस्कुरा दी। वंश ने सारिका के हाथ से पानी का गिलास लिया और कहा,”वैसे आज रात के खाने में क्या खाएंगी आप ? मैं सोच रहा हूँ कुछ स्पेशल बनाऊ आपके लिए”
सारिका ने सुना तो हैरानी से वंश को देखा और कहा,”तुम बनाओगे ? छोडो जब तक हम यहाँ है हम तुम्हे बनाकर खिलाते है,,,,,,,,बताओ क्या खाओगे ?”

वंश ने सुना तो सारिका के बगल में आकर बैठा और उसकी गोद में सर रखकर कहा,”ओह्ह्ह माँ ! मैंने यहाँ मुंबई में आपके हाथ से बने दाल चावल और आलू चोखा को बहुत मिस किया , और उसके साथ वो आई के हाथो से बना अचार बेस्ट था”
सारिका ने सुना तो आँखों में नमी तैर गयी और उसने वंश के बालों को सहलाते हुए कहा,”ठीक है हम तुम्हारे लिए वही बनायेंगे”


“सिर्फ बनाना नहीं है अपने हाथो से खिलाना भी है , जब मैं छोटा था तब आप कैसे मेरे पीछे पीछे घूमती थी अपने हाथो से खिलाने के लिए और अब मैं बड़ा हो गया तो नहीं खिलाती , आज आप मुझे अपने हाथो से खिलाएगी”,वंश ने बच्चो की तरह कहा तो सारिका हंस पड़ी और उसका सर चूमकर हामी भर दी।

दोनों माँ बेटा बात कर ही रहे थे कि तभी डोरबेल बजी। वंश उठा और कहा,”मैं देखता हूँ”
वंश ने आकर दरवाजा खोला तभी सामने खड़ी निशि अंदर आयी और वंश को पीछे धकियाते हुए दिवार से लगाया और उसके मुंह के पास आकर गुस्से से कहा,”तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई पूर्वी को ये कहने की कि मैंने तुम्हे लव बाईट दिया है”


वंश ने निशि से साइड में देखने का इशारा किया लेकिन निशि उसके इशारे नहीं समझी और कहा,”इशारे क्या कर रहे हो ? मैं तुम्हारा मुंह तोड़ दूंगी वंश ,, लोनावला में हमारे बीच जो कुछ भी हुआ वो प्यार था लेकिन तब भी मैंने तुम्हे कभी लव बाईट नहीं दिया है,,,और किस किस बताया है तुमने इसके बारे में ?”
“हमे”,सारिका की आवाज निशि के कानों में पड़ी तो निशि ने हैरानी से साइड में देखा सारिका को वहा देखकर निशि के पैरों के नीचे से तो जमीन ही खिसक गयी ,

उसके चेहरे का रंग उड़ गया और वो बेचारी कुछ बोलने की हालत में नहीं थी। बची खुची हिम्मत सारिका ने छीन ली जब उसने आगे कहा,”लेकिन वंश ने नहीं तुमने”
“कब से चल रहा है ये सब ?”,सारिका ने कठोरता से कहा
वंश को काटो तो खून नहीं वह बेचारा तो अपना मुंह छुपाना चाहता था जैसे ही पलटा दिवार से सर टकरा गया , और निशि बुत बनी सारिका को देखने लगी क्योकि सारिका के सवाल का जवाब तो उसके पास भी नहीं था  

Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55

Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55Main Teri Heer Season 5 – 55

  • Continue With Main Teri Heer Season 5 – 56
  • Visit http://sanjanakirodiwal.com
  • Follow Me On instagram

संजना किरोड़ीवाल

उसने लॉन्ग स्कर्ट पहना , हाफ स्लीवस वाली शार्ट कुर्ती पहनी , बाल बनाये , कानो में छोटे झुमके पहने , आँखों में काजल , होंठो पर लिपस्टिक लगा ली। पूर्वी बेचारी ये सब देखकर हैरान थी उसने कहा,”तुम उस से झगड़ने जा रही हो या सच में उसे लव बाईट देने ? मतलब किसी से झगड़ा करने के लिए इतना तैयार कौन होता है ?”
निशि पूर्वी की तरफ पलटी और कहा,”स्टुपिड ! वहा सारिका आंटी भी तो होगी ना उनके सामने क्या मैं ऐसे ही चली जाऊ ? कितना अजीब लगेगा”

उसने लॉन्ग स्कर्ट पहना , हाफ स्लीवस वाली शार्ट कुर्ती पहनी , बाल बनाये , कानो में छोटे झुमके पहने , आँखों में काजल , होंठो पर लिपस्टिक लगा ली। पूर्वी बेचारी ये सब देखकर हैरान थी उसने कहा,”तुम उस से झगड़ने जा रही हो या सच में उसे लव बाईट देने ? मतलब किसी से झगड़ा करने के लिए इतना तैयार कौन होता है ?”
निशि पूर्वी की तरफ पलटी और कहा,”स्टुपिड ! वहा सारिका आंटी भी तो होगी ना उनके सामने क्या मैं ऐसे ही चली जाऊ ? कितना अजीब लगेगा”

उसने लॉन्ग स्कर्ट पहना , हाफ स्लीवस वाली शार्ट कुर्ती पहनी , बाल बनाये , कानो में छोटे झुमके पहने , आँखों में काजल , होंठो पर लिपस्टिक लगा ली। पूर्वी बेचारी ये सब देखकर हैरान थी उसने कहा,”तुम उस से झगड़ने जा रही हो या सच में उसे लव बाईट देने ? मतलब किसी से झगड़ा करने के लिए इतना तैयार कौन होता है ?”
निशि पूर्वी की तरफ पलटी और कहा,”स्टुपिड ! वहा सारिका आंटी भी तो होगी ना उनके सामने क्या मैं ऐसे ही चली जाऊ ? कितना अजीब लगेगा”

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal

#Banaras#haanYeMohabbatHai#Love-You-Jindgi#Lovestory#MainTeriHeer#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Manmarjiyan Season 3 – 45
next post
Manmarjiyan Season 3 – 46

You may also like

Main Teri Heer Season 5 – 90

September 14, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 89

September 13, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 88

September 12, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 87

September 11, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 86

September 10, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 85

September 9, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 84

September 8, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 83

September 6, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 82

September 5, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 81

September 4, 2025

2 comments

Kshmata July 26, 2025 - 1:14 pm

Hahahaha… Vansh aur Nishi dono fans gaye…ab to unko Sarika k samne apne pyar ko accept Krna hoga ..aur yaha Sarika ki ek tension to kam ho gai hogi aur wo yeh ki Vansh aur Nishi dono ek dusre ko beintha pyar krte hai…dekhte hai dono ab kya krte hai…lakin aaj bhi pta nhi chal paya ki kon Yuva neta election jeeta…koi nhi ab Monday ko dekhte hai ki kon jeetega…lakin yaha Shivam ne Munna ko bilkul sahi kaha ki usko Rajan se bach kar rahna hoga …quki past m wo tha to uska sabse bada dushman…ab Rajan ki sach m yaardast ja chuki hai ya wo yaardast jane ka natak kar rha hai…kuch bhi ho Munna ko Rajan se satark rahna hoga

Reply
Meer hadi July 28, 2025 - 1:13 pm

Hmm .Sarika mam waise thoda sakht banegi lekin bad me accept karlegi

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal