Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer Season 5

Main Teri Heer Season 5 – 80

by Story With Sanjana September 3, 2025
written by Story With Sanjana September 3, 2025 3 comments
2

Main Teri Heer Season 5 – 80

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal

आदमी भूषण को लेकर आदि घाट के पीछे वाले खंडर में पहुंचा। भूषण ने देखा उसके कुछ लड़के वहा मौजूद थे और एक लड़का उसकी तरफ पीठ किये , टूटी दिवार पर पैर रखे खड़ा था।
“वही है जिसने तुम्हरी जमानत करवाई है”,आदमी ने कहा और वहा से चला गया
“तुमने हमरी जमानत काहे करवाई ? कौन हो तुम ?”,भूषण ने कहा


लड़का जैसे ही भूषण की तरफ पलटा भूषण के चेहरे का रंग उड़ गया और दिल धड़कने लगा सामने खड़ा लड़का कोई और नहीं बल्कि राजन था। राजन को  अपने सामने देखकर भूषण को हैरानी हुई और उसने कहा,”राजन भैया आप ! आपने हमारी जमानत करवाई है , लेकिन काहे ?”
“क्योकि हम जानते है मुन्ना पर गोली चलाने वाले तुम नहीं थे”,राजन ने कहा
“फिर कौन था ?”,भूषण ने हैरानी से पूछा


राजन ने भूषण के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया बस उसे देखकर मुस्कुराने लगा ये देखकर भूषण और ज्यादा परेशान हो गया और कहा,”हम कुछ समझ नहीं पा रहे है राजन भैया , जे सब का है ?”
राजन दिवार पर आ बैठा और कहने लगा,”जे सब एक खेल है भूषणवा जो अब तक हम खेल रहे थे। तुमको सबको का लगा हमने मुन्ना को दोस्त इसलिए बनाया है क्योकि हमायी यादास्त जा चुकी है हमे कुछो याद नहीं है , हमारी यादास्त कभी गयी ही नहीं बल्कि ये सब तो हमारा बनाया खेल था जिसमे मुन्ना फंस गया।

सब नाटक था , अरे मुन्ना का भरोसा जीतने के लिए हमने खुद को पूरी तरह बदलने का दिखावा किया , तुम सबको अपना दुश्मन बना लिया , ऐसे दिखाया जैसे हम वो राजन है ही नहीं,,,,,,,,,,और मुन्ना के भरोसेमंद बन गए उसने हमे दोस्त भी बनाया और अपना करीबी भी,,,,,,,,यही तो हम चाहते थे। दुशमन को अगर सीधा मारा जाये तो सिर्फ उसके शरीर को चोट लगती है लेकिन दुश्मन का भरोसा जीतकर उसे मारा जाए तो उसके शरीर के साथ साथ उसकी आत्मा को भी चोट लगती है और यही हम चाहते है ,

मुन्ना के शरीर के साथ साथ उसकी आत्मा को भी ऐसा घाव देंगे की उह जिंदगीभर खुद को माफ़ नहीं कर पायेगा,,,,,,,,उह्ह जिंदगीभर अपने फैसले पर पछतायेगा”
राजन की बात सुनकर भूषण पहले तो हैरान हुआ लेकिन बाद में मुस्कुरा उठा और खुश होकर उसके पास आते हुए कहा,”वाह राजन भैया ! का गजब का खेल खेले हो , उह्ह्ह साले मुन्ना को जब सच पता चलेगा तो ओह्ह के पैरों के नीचे से तो जमीन खिसक जाएगी,,,,,,,,,,लेकिन हमाये मन में एक सवाल है भैया”


भूषण की बात सुनकर राजन ने उसकी तरफ देखा तो भूषण ने कहा,”मुन्ना को मारने मे इतना बख्त काहे लिया ? सीधा काहे नहीं निपटा दिए ?”
राजन कुछ देर खामोश रहा और फिर कहने लगा,”भूषण जब हम अस्पताल से ठीक होकर वापस आये थे तो हम चाहते तो मुन्ना को उसके बाद ही मरवा देते लेकिन नहीं हम उसे इतनी आसान मौत देना नहीं चाहते थे ,  हम चाहते थे उसे वो सब मिले जो वो चाहता है और उसके बाद एक एक करके हम उस से वो सब छीन ले और अपनी आँखों के सामने उसे तड़पता देखे,,,,,,,,,,

वो देखकर हमारे कलेजे को ठंडक मिलेगी। मुन्ना हमे अपना दोस्त मानता है लेकिन जब एक दोस्त उसके सीने में छुरा घोपेगा तो वो तकलीफ वो सह नहीं पायेगा , उसे बनारस का विधायक बनकर बनारस में शांति लानी थी अब वो बेबस और लाचार होकर अपनी आँखों से बनारस की बर्बादी देखेगा , उसे अपने प्यार अपनी गौरी से शादी करनी थी लेकिन उस से पहले ही हम उसका वो हाल करेंगे कि उसका  प्यार भी उसे छोड़कर चला जाएगा , प्यार , दोस्ती , पॉवर सब छीन लेंगे उस से ,  इतना मजबूर कर देंगे उसे कि वो हमसे मौत की भीख मांगेगा”

राजन की बातो में मुन्ना को लेकर नफरत साफ़ झलक रही थी राजन की बाते सुनकर भूषण का दिल तो ख़ुशी से झूम उठा और उसने कहा,”जे हुई ना बात राजन भैया , अब लग रहे हो आप हमाये पुराने वाले राजन भैया। बताओ मुन्ना का काम तमाम कब करना है , हम अपने हाथो से करेंगे , हम आपके साथ है,,,,,!!”
“आज रात मुन्ना की आखरी रात होगी भूषण,,,,,,,,,मुन्ना बनारस में कल का सूरज नाही देखना चाहिए”,राजन ने भूषण के कंधे पर हाथ रखकर नफरत भरे स्वर में कहा और फिर वहा से चला गया।


लड़के भी राजन के साथ वहा से चले गए और भूषण अकेला खड़ा वही खुश हो रहा था , आखिर उसका दोस्त राजन अपने पुराने अंदाज में वापस जो आ गया था। भूषण ने घडी मे समय देखा जो कि शाम के 7 बजा रही थी। वह वहा से निकल गया बाहर आया तो देखा राजन अपनी जीप में बैठा उसी का इंतजार कर रहा है तो भूषण आकर ड्राइवर सीट पर बैठा और सब वहा से निकल गए

शिवम् का घर , बनारस
घर में आज बेचलर पार्टी थी और अनु ने ही रखी थी गौरी की ख़ुशी के लिए , मुरारी के घर में तो शक्ति , मुन्ना और बाकि सब मेहमान थे इसलिए अनु ने गर्ल्स पार्टी शिवम के घर में रखी ऊपर छत पर जिसमे सिर्फ घर की औरते और लड़किया ही आ सकती थी। मुरारी को जब पता चला तो उसने भी अपने घर में एक बेचलर पार्टी रख ली जिसमे घर और शादी में आये सभी मेहमान शामिल थे। वंश की प्रॉब्लम सॉल्व हो चुकी थी इसलिए वंश भी अब टेंशन फ्री था उसने मुरारी को भी माफ़ कर दिया और बेचलर पार्टी के लिए तैयार होने लगा।


वंश ने अपने साथ सुमित और जय को भी तैयार कर लिया। तैयार होकर वंश जैसे ही नीचे आया उसने देखा बाबा हॉल में तैयार खड़े थे , बाबा को देखकर वंश ने कहा,”अरे बाबा ! आप कही जा रहे है क्या ?”
“हाँ तुम सबके साथ हम भी मुरारी के यहाँ जा रहे है,,,,,,,,,अब यहाँ तो महिला संगीत है ओह्ह में हमरा का काम ?”,बाबा ने कहा
“अरे बाबा महिला संगीत नहीं बेचलर पार्टी”,जय ने हँसते हुए कहा


“हाँ हाँ वही अब जे लोग अपनी पार्टी कर रही है और हम सबको ओह् मा शामिल भी नाही कर रही है तो हमने सोचा हम भी मुरारी की पार्टी मा शामिल हो जाये”,बाबा ने कहा
“अरे इसमें सोचना का बाबा आईये चलते है”,वंश ने कहा और सबके साथ बाहर चला आया।
शिवम् घर में ही था उसे शादी से जुड़े कई जरुरी काम देखने थे इसलिए उसने मुरारी से आने को मना कर दिया और बाकि सब मुरारी के घर चले गए।

अनु के कहने पर सबने बहुत ही प्यारे प्यारे ड्रेस पहने थे। काशी , गौरी , ऋतू , प्रिया , अंजलि और निशि ने वन पीस पहना था , मेघना , सारिका , अनु , राधिका ने पार्टी वियर साड़ी पहनी थी। मेहमानो में आयी औरतो ने भी आज खूब चमक धमक वाले कपडे पहने थे। छत पर म्यूजिक सिस्टम और लाइटिंग का बहुत ही अच्छा इंतजाम था। खाने पीने का बंदोबस्त भी छत पर ही था। सभी खाते पीते हुए पार्टी के मजे लेने लगे। कुछ डांस कर रहे थे कुछ बैठकर खाना इंजॉय कर रही थी और कुछ सेल्फी लेने में व्यस्त थी,,,,,,,,,,,!!


सब मौजूद थे बस आई वहा नहीं थी तभी लाइट्स डीम हुई और म्यूजिक सिस्टम पर गाना बजने लगा और लौंग गाउन पहने आई सबके बीच डांस करती हुई आई “लैला मैं लैला ऐसी हूँ लैला
हर कोई चाहे मुझसे मिलना अकेला
जिसको भी देखूं दुनियां भुला दू
मजनू बना दू ऐसी मैं लैला”


आई का ये रूप देखकर सब हैरान थे , अनु ने देखा तो सीटिया बजाने लगी , गौरी और उसकी सभी दोस्त तो खुद को रोक ही नहीं पायी और सब आई के साथ डांस करने लगी। सारिका ने देखा तो मुस्कुराने लगी। मुन्ना काशी की शादी के बहाने ही सही सबको इतनी खुशिया जो मिल रही थी। आखिरकार अनु भी खुद को रोक नहीं पायी और आई के पास आकर उनके गाल पर एक जबरदस्त किस किया और कहा,”ओह्ह्ह्ह आई यू आर लुकिंग सो सेक्सी,,,,,,,!!”


“ठंकु ठंकु , तुम्हाये बाबा को नहीं दिखाए जे डिरेस वरना उह्ह कहते बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम”,आई ने हँसते हुए कहा
“अरे आई आज तो बाबा ने आपको देखा होता तो वो भी बेहोश हो जाते”,काशी ने आई के गले में अपनी बाँहे डालकर कहा
“धत बेशर्म”,आई ने काशी को धीरे से चपत लगाकर कहा और फिर सब एन्जॉय करने लगे।
सबके साथ सारिका भी बहुत खुश थी लेकिन किसी अनहोनी के डर से एकदम से उसका मन घबराने लगा।

शादी की टेंशन और दूसरे कामो की वजह से उसे लगा कि ऐसे ही थकान महसूस हो रही होगी। सारिका को परेशान देखकर मेघना ने कहा,”सारिका ! आप ठीक है ना ?”
“हाँ हम ठीक है बस मन थोड़ा अजीब हो रहा है”,सारिका ने बेचैनी से अपने गले और सीने पर हाथ घुमाकर कहा
“आप यहाँ बैठिये मैं आपके लिए जूस लेकर आती हूँ , शादी की तैयारियों में वक्त पर खा पी नहीं रही है शायद इसलिए मन कच्चा हो रहा होगा,,,,,,,,आप बैठो मैं अभी आयी”,मेघना ने सारिका को कुर्सी पर बैठाते हुए कहा और खुद उसके लिए जूस लेने चली गयी


मेघना सारिका के लिए जूस लेकर आयी उसे पिलाया और फिर खुद भी उसके बगल में बैठकर उससे से बाते करने लगी ताकि उसका ध्यान भटका सके। बाकी सबको खुश और हँसता मुस्कुराता देखकर सारिका भी मुस्कुराने लगी लेकिन मन ही मन वह अभी भी बेचैनी से भरी थी और ये बेचैनी क्यों थी सारिका समझ नहीं पाई

मुरारी का घर , बनारस
महिलाओ की तरह मुरारी ने भी अपने यहाँ घर के मर्दो के लिए पार्टी रखी थी जिसमे सभी शामिल थे सिर्फ शिवम् को छोड़कर , अनु के समझाने पर मुन्ना भी अब अपनी शादी के इस वक्त को एन्जॉय कर रहा था। उसने आज ब्लैक रंग की पार्टी वियर चमकदार शर्ट और ब्लैक फॉर्मल पेंट पहनी थी जिसकी फिटिंग काफी अच्छी थी , आज वंश की तरह शर्ट के ऊपर के दो बटन खुले , कलाई में महंगी घडी , बालो को भी आज सेट किया था , परफ्यूम लगाया और फॉर्मल जूते पहनकर बाहर चला आया।

शक्ति ने भी आज डार्क ग्रीन शर्ट और जींस पहनी थी वह भी आज बहुत हेंडसम लग रहा था। वंश को पता था मुन्ना आज क्या पहनने वाला है इसलिए उसने भी जान बुझकर ब्लैक शर्ट और ब्लेक फॉर्मल पेंट पहनी थी और बिल्कुल मुन्ना जैसा बनकर आया था। मुन्ना ने जब वंश को देखा तो मुस्कुरा उठा और उसके पास आकर कहा,”तुम आज बहुत हेंडसम लग रहे हो”


“तुम भी,,,,,,,,!!”,वंश ने मुस्कुरा कर कहा
“तो फिर चलो,,,,,!!”,मुन्ना ने वंश का हाथ थामकर आगे बढ़ते हुए कहा
“कहा ?”,वंश ने साथ आते हुए पूछा
मुन्ना ने जवाब नहीं दिया बस वंश को डांस फ्लोर पर ले आया और गाना चलाने का इशारा किया। म्यूजिक सिस्टम पर गाना बजने लगा


क्यों लम्हे खराब करे , आ गलती बेहिसाब करे
दो पल की जो नींद उडी , आ पुरे सारे खवाब करे
दो बार नहीं एक बार सही इक रात की तू कर ले यारी”
मुन्ना ने जो डांस किया सब उसे देखते ही रह गए , सबसे सामने शांत शांत रहने वाला मुन्ना डांस भी कर सकता है ये काफी लोगो के लिए हैरानी की बात थी। मुन्ना को डांस करते देखकर वंश भी खुश होकर डांस करने लगा।

मुरारी का अपने दोस्तों के साथ टंकी के पीछे दूसरा ही प्रोग्राम सेट था आज तो बाबा ने भी मुरारी को ज्वाइन कर लिया। बाबा ने एक छोटी ड्रिंक ली और फिर मुरारी के साथ बाकि सब की तरफ चला आया। चलते चलते बाबा ने कहा,”यार मुरारी ! हमे दुःख है कि हमायी वजह से वंश का दिल टूट गवा”
“वो कैसे बाबा ?’,मुरारी ने पूछा


“हमने सुमन को उसके लिए पसंद किया , अपनी शादी की बात से कितना खुश था उह्ह लेकिन सुमन बिटिया ने जे रिश्ते से मना कर दिया और हमायी वजह से वंश का दिल टूट गवा,,,,,,,,,हमको ना बहुते बुरा लग रहा है मुरारी , पुरे घर मा एक ओह्ह लड़का हमायी बात माना और हमही ओह्ह का दिल तोड़ दिए,,,,,महादेव हमका कबो माफ़ ना करे है रे मुरारी,,,,,,,!!”,बाबा ने उदासी भरे स्वर में कहा


“कैसी बातें कर रहे है बाबा ? अरे सुमन ने मना कर दिया जे मा आपकी का गलती है ? और फिर जो होता है अच्छे के लिए ही होता है बाबा आप ना इतना परेशान ना होईये,,,आपको लगता है ना आपने वंश का दिल तोड़ दिया तो अब आप ही वंश का दिल जोड़ दीजियेगा”,मुरारी ने अपनी खिचड़ी पकाते हुए कहा  
“वो कैसे ?”,बाबा ने पूछा
“अरे वंश के लिए कोनो दूसरी लड़की ढूंढ लेना”,मुरारी ने कहा


“अब इत्ती जल्दी दूसरी लड़की कहा से मिली है मुरारी ?”,बाबा ने चिढ़कर कहा
“अरे बाबा दूर काहे जाना है ? काशी की शादी मा इत्ती सारी लड़किया आयी तो है उनमे से ही कोनो देख लेना,,,,,,,अच्छा आप चलिए हमहू जरा हलके होकर आते है”,मुरारी ने कहा और वहा से चला गया
मुरारी तो चला गया लेकिन बाबा को सोचने पर मजबूर कर दिया और बाबा का मन एक लड़की पर आकर टिक गया , जिसके बारे में सोचते हुए बाबा अधिराज की तरफ बढ़ गए

देर रात पार्टी खत्म हुई , आधे मेहमान अभी भी लॉन में मौजूद थे मुन्ना थक गया था इसलिए वंश के साथ ऊपर अपने कमरे में चला आया। मुन्ना कपड़े बदलकर आया देखा वंश पेट के बल बिस्तर पर पड़ा अपने फोन में तस्वीरें देख रहा है , मुन्ना ने थोड़ा पास आकर देखा तो पाया वंश निशि की तस्वीरें देख रहा है जो आज रात की बेचलर पार्टी की थी।
“तू उसे बोल क्यों नहीं देता ?”,मुन्ना ने कहा
मुन्ना की आवाज से वंश की तन्द्रा टूटी वह मुन्ना की तरफ पलटा और कहा,”किसे ?”


“निशि से कि तू उसे कितना पसंद करता है , वंश हमने आज तक तुम्हे किसी लड़की की तस्वीर को इतने प्यार से देखते नहीं देखा”,मुन्ना ने वंश की तरफ देखकर प्यार से कहा
वंश उठकर बैठ गया और ख़ुशी से भरकर कहा,”हाँ क्योंकी आज वो बहुत सुंदर लग रही है , एक्चुली वो हमेशा ही सुन्दर लगती है,,,,,,,,,,,मुन्ना तुमने कभी देखा है कि बिना मेकअप कोई लड़की सुंदर दिखती हो , नहीं ना पर निशि दिखती है , वो बिना मेकअप के भी मुझे इतनी ही सुंदर लगती है”


“इतना प्यार है उस से लेकिन उस से कहना नहीं”,मुन्ना ने मुंह बनाकर कहा
वंश मुस्कुराया और कहा,”अह्ह्ह्हह मुन्ना ! मैं सोचा रहा हूँ निशि को आज आई लव यू बोल ही दू”
“क्या क्या क्या ? क्या कहा तुमने फिर से कहना , वंश आई होप की तुम कोई मजाक नहीं कर रहे ?”,मुन्ना ने पूछा उसे अभी भी वंश पर भरोसा नहीं था।


वंश उठा और शीशे के सामने आकर अपने बाल सवारते हुए कहा,”हाँ मुन्ना मैं कोई मजाक नहीं कर रहा , मैं सच कह रहा हूँ इन्फेक्ट मुझे उसकी बहुत याद आ रही है और मैं अभी उसे बोलने जा रहा हूँ देन आई लव हर सो मच”
मुन्ना ने सुना तो ख़ुशी से भरकर पीछे से वंश को गले लगाया और कहा,”थैंक्यू सो मच अब जल्दी जा”
वंश जैसे ही जाने लगा मुन्ना ने उसे रोका और अपनी जैकेट उसकी तरफ बढाकर कहा,”ये पहनकर जा बाहर सर्दी है और सुन ये बाइक की चाबी , इस से जल्दी पहुंचेगा”


वंश ने मुन्ना के गाल पर किस किया और कहा,”थैंक्यू डार्लिंग,,,,,,!!”
“घर पहुंचकर फोन करना हमे और ध्यान से जाना,,,,,,,,,,,!!”,मुन्ना ने कहा लेकिन वंश तब तक वहा से जा चुका था

Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80

Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80Main Teri Heer Season 5 – 80

  • Continue With Main Teri Heer Season 5 – 81
  • Visit http://sanjanakirodiwal.com
  • Follow Me On – http://instagram.com/sanjanakirodiwal/

संजना किरोड़ीवाल 

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal
#Banaras#haanYeMohabbatHai#Love-You-Jindgi#Lovestory#MainTeriHeer#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalsanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Manmarjiyan Season 3 – 68
next post
Manmarjiyan Season 3 – 69

You may also like

Main Teri Heer Season 5 – 90

September 14, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 89

September 13, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 88

September 12, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 87

September 11, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 86

September 10, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 85

September 9, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 84

September 8, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 83

September 6, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 82

September 5, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 81

September 4, 2025

3 comments

Shayna khan September 4, 2025 - 12:57 pm

Sab bahot khush h but shayed kuch hi pal me khushi 1 dard me badal jaye so sad rajan bahot bura h usne munna k sath acha nhi kiya by the way Nice part and next plzz

Reply
Kshmata September 4, 2025 - 8:43 pm

Jaisa soch rhe the, waisa hee hua…yeh Rajan bilkul uss kutte ki tarah hai, jiski dum kabhi seedhi nhi ho sakti hai…last k season se padhte aa rhe the iske badle huye roop ko…lakin mann nhi Maan rha tha.. khar ab tasveer saaf hai…aur ab sach m bahot khatarnak ho chuka hai aur upar se uske sath wo Bhushan ka sath…lagta hai ki Munna k chakkar m Vansh ko bahot gehari chot dene wala hai yeh Rajan…god help Vansh

Reply
Jharna choudhary September 8, 2025 - 9:54 pm

Omg….ye kya likh rai hain aap..plz bansh ko mat marne dena…story k jaan h o funny character…aur sabje lala aur pyara v….

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal