Sanjana Kirodiwal
मनमर्जियाँ season 2

मनमर्जियाँ – S86

by Story With Sanjana May 28, 2021
written by Story With Sanjana May 28, 2021 44 comments
2

Manmarjiyan – S86

Manmarjiyan Season 2

Manmarjiyan – S86

गुड्डू के हाथ गोलु का फोन लगा जिसमे गुड्डू का विडिओ था जो उसने एक्सीडेंट से पहले शगुन के लिए बनाया था। गुड्डू ने जैसे ही उस फोन को ऑन किया शगुन आ गयी और गुड्डू को उसके साथ जाना पड़ा। एक बार फिर गुड्डू उस विडिओ को देख नहीं पाया। शगुन को देखकर आज तो गुड्डू की नजरे उस से नहीं हट रही थी। गुड्डू शगुन के पीछे पीछे चल रहा था की उसकी नजर की शगुन की पीठ पर चली गयी। डीप कट नेक था जिस पर लगी डोरिया शगुन की पीठ पर झूल रही थी। गुड्डू ने अपनी नजरे हटाई और अपने हाथ को अपनी जेब पर रखा महसूस हुआ की अंगूठी जेब में थी। दरअसल वो अंगूठी गुड्डू के सगाई की वक्त की थी जब उसे छोटी लगी तो उसने अपनी सबसे छोटी ऊँगली में पहन लिया था , आज उसी अंगूठी के साथ गुड्डू शगुन को प्रपोज करने वाला था। गुड्डू मन ही मन बहुत खुश था शगुन के रूप में उसे इतनी समझदार और अच्छी लड़की जो मिलने वाली थी। गुड्डू और शगुन दोनों बाहर आये गुड्डू ने अपनी बाइक निकाली जैसे ही शगुन बैठने लगी गुड्डू ने रुकने का इशारा किया जेब से रुमाल निकाला और उस से सीट पोछते हुए बैठने का इशारा किया। शगुन ने गुड्डू को एक नजर देखा और कहा,”थैंक्यू”
“योर वेलकम”,गुड्डू ने बड़ी ही प्यारी अदा के साथ कहा
शगुन गुड्डू के पीछे आ बैठी और अपना हाथ गुड्डू के कंधे पर रख लिया। गुड्डू को अपने कंधे पर शगुन का हाथ देखकर बहुत अच्छा लग रहा था। उसने बाइक गोलू के घर की तरफ बढ़ा दी।

उधर गोलू दूल्हा बन चुका था सब मेहमान आ चुके थे। गोलू को अब भी उम्मीद थी की गुड्डू आएगा उसकी नजरे बार बार अपने घर के दरवाजे पर चली जाती। मिश्राइन और वेदी अंदर औरतो में थी और मिश्रा जी बाहर गुप्ता जी और बड़े लोगो के साथ थे। सजी धजी घोड़ी और बेंड वाले घर के बाहर आ चुके थे। सभी के चेहरे ख़ुशी से चमक रहे थे सिवाय गोलू के , मनोहर ने देखा तो उसके पास आया और कहा,”अबे गोलू आज तुम्हायी शादी है और तुम ऐसे मुंह लटका के खड़े हो ,, मुस्कुराओ यार”
“का खाक मुस्कुराये ? एक हय जिगरी दोस्त थे हमाये उह भी नहीं आये हमायी शादी में का नहीं किया हमने उनके लिए लेकिन उह तो बस एक बात को पकड़ के बैठे है”,गोलू ने गुस्सा होकर कहा
“शांत हो जाओ गोलू पहले बताया होता हम जाकर मना लेते गुड्डू को”,मनोहर ने कहा
“नहीं मानेंगे वो , हमारा फोन तक नहीं उठाया उन्होंने,,,,,,,,,,,हमे जे शादी करनी ही नहीं चाहिए थी”,गोलू ने झुंझलाते हुए कहा
“गोलू भैया वो आपके फूफाजी नाराज हो रहे है कह रहे है की मेहमानो के लिए गाडी क्यों नहीं करवाई , पैदल थोड़े जायेंगे लड़की वालो के घर”,छोटू ने आकर कहा
गोलू एक तो पहले ही इतना परेशान था ऊपर से ये सब उसने अपना साफा उतारा और छोटू की तरफ फेंककर गुस्से में कहा,”एक काम करो जे साफा भी फूफा को पहना दो और घोड़ी पर भी उनको ही बैठा दो”
गोलू को गुस्से में देखकर बेचारा छोटू चुपचाप वहा से जाने लगा तो मनोहर ने उसके हाथ से साफा लिया और जाने का इशारा करके गोलू के पास आकर कहा,”गोलू एक गुड्डू के ना आने पर इतना परेशान क्यों हो रहे हो ? देखना वो हमारा दोस्त है जरूर आएगा”
मनोहर गोलू को समझा ही रहा था की गुप्ताइन वहा आयी और कहा,”अरे गोलू सब वहा तुम्हारा इंतजार कर रहे है और तुम हो की हिया खड़े बतिया रहे हो,,,,,,,,,,,मनोहर बेटा तुम भी चलो , बारात लेकर निकलना भी तो है,,,,,,,,,,ऊपर से जे गोलू के फूफाजी बिना बात के सुबह से बिगड़े पड़े है,,,,,,,,,चलो जल्दी चलो”
गोलू ने सूना तो कहा,”जे फूफाजी को भी चैन नहीं है , कहा है वो ?”
“घोड़ी के पास खड़े है चलो”,कहते हुए गोलू की अम्मा गोलू और मनोहर को वहा से ले गयी। गोलू ने देखा , रिश्तेदारों और मोहल्ले वालो की भीड़ जमा है। गुप्ता जी ने गोलू को घोड़ी पर बैठने को कहा। गोलू बेमन से घोड़ी की तरफ बढ़ गया , पैर रखने के लिए एक हाथ आगे आया उस हाथ की कलाई में पहना कडा देखकर गोलू का चेहरा खिल उठा। गोलू ने गर्दन घुमाई बगल में ही उसका दोस्त गुड्डू खड़ा था। गोलू की आँखों में ख़ुशी के आंसू भर आये तो गुड्डू ने कहा,”हमे का देख रहे हो हमसे शादी करोगे का ? घोड़ी चढ़ो और चलो अपनी दुल्हिन को लेने”
“सॉरी भैया,,,,,,,,,,,,,,!!”,गोलू ने कहा
“वो हिसाब किताब बाद में देखेंगे , चलो चलो देर मत करो”,कहते हुए गुड्डू ने अपना हाथ फिर आगे कर दिया गोलू ने अपना पैर गुड्डू के हाथ पर रखा और घोड़ी पर जा बैठा। अब जाकर गोलू के चेहरे पर ख़ुशी और चमक आयी। गुप्ता जी बेंड वालो के पास आये और कहा,”का पैसे नहीं मिले ?”
उनमे से एक मेन आदमी ने हाँ में गर्दन हिलायी तो गुप्ता जी ने कहा,”अरे तो फिर बजाओ ना”
बेंड शुरू हुआ। सबसे पहले डांस गुप्ता जी ने ही शुरू किया क्या है की गोलू की सबसे ज्यादा ख़ुशी उन्हें ही हो रही थी। अपने साथ साथ उन्होने मिश्रा जी को भी ले लिया उसके बाद मनोहर और गोलू के दूसरे रिश्तेदार भी डांस करने लगे। गुड्डू की नजरे तो बार बार भीड़ में पीछे खड़ी शगुन पर चली जा रही थी आज वह लग ही इतनी सुंदर रही थी की गुड्डू उसे देखने से खुद को रोक नहीं पा रहा था। बारात रवाना हुई। बेंड वालो के पीछे बाराती नाच रहे थे , उनके पीछे घोड़ी पर बैठा गोलू और गोलू के पीछे घर की सभी औरते और लड़किया। गुड्डू गोलू के साथ साथ ही चल रहा था नुक्कड़ पर जाकर बारात रुकी वहा सबने जमकर डांस किया बेंड वाले ने एक धुन छेड़ी जिसे सुनकर गुड्डू ने गोलू को देखा और इशारा किया
गोलू नीचे कूदा और गुड्डू के साथ सबके बीच में चला आया सभी साइड हो गए गुड्डू और गोलू साथ में डांस करने लगे क्योकि ये उन दोनों का फेवरेट गाना था और बचपन से हर बारात में दोनों इस गाने पर डांस जरूर करते थे। गाना बजने लगा
“हमको मैरी नहीं मांगता , हम लिली नहीं मांगता
हमको सैंड्रा फ्रॉम बेन्द्रा नहीं मांगता
तो कौन मांगता ?
हे जुली जुली , जॉनी का दिल तुम पे आया जुली
तेरे लिए चढ़ जाऊ सूली , तू ही तो मेरी जान है”
( Credit – जीते है शान से by अनु मलिक )
इस गाने पर डांस करते हुए दोनों इतने प्यारे लग रहे थे की सब उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे थे। गुड्डू को कोट की वजह से दिक्कत हो रही थी उसने उसे निकाल दिया और वेदी को थमा दिया। बिना कोट के गुड्डू और ज्यादा हॉट लग रहा था डांस करते हुए। उसके शर्ट के ऊपर के दो बटन खुले थे वहा खड़ी लड़कियों की नजरे गुड्डू से हटने का नाम नहीं ले रही थी और ये सब देखकर शगुन को थोड़ी थोड़ी जलन भी हो रही थी पर सच तो ये था की नजरे उसकी भी नहीं हट रही थी अपने गुड्डू से। वेदी के बगल में खड़ी वह बड़े प्यार से अपने गुड्डू को देख रही थी। मनोहर ने नोटों की एक गड्डी दोनों पर उछाल दी। रौशनी भी इस शादी में आना चाहती थी लेकिन प्रेग्नेंसी की वजह से वो रेस्ट पर थी।
खैर दोनों के धमाकेदार डांस के बाद गोलू वापस घोड़ी पर आ बैठा और बारात आगे बढ़ी। डांस की वजह से गुड्डू के चेहरे पर पसीने की बुँदे उभर आयी शगुन ने देखा तो उसे हाथ पकड़कर सबसे पीछे ले आयी और उसका कोट उसकी तरफ बढ़ाकर कहा,”ये लीजिये आपका कोट , लड़कियों के सामने आज बड़ा स्टाइल मार रहे है आप , देखा कैसे घूर रही थी सब आपको”
कहते हुए शगुन ने अपनी रुमाल से गुड्डू के माथे पर आयी पसीने की बूंदो को पोछ दिया। शगुन का यू परवाह करना और बाकि लड़कियों से जलना गुड्डू को अच्छा लग रहा था। वह प्यार से शगुन के चेहरे की तरफ देखता रहा तो शगुन ने कहा,”अब यहाँ क्यों रुके हो चलो न सब आगे निकल गए है”
गुड्डू और शगुन एक बार फिर बारातियो में शामिल हो गए।

Manmarjiyan Season 2

बारात पिंकी के घर के सामने पहुँची । इन गलियों से गुड्डु ना जाने कितनी बार गुजरा था लेकिन आज उसके मन मे कोई भावना नही थी । चेहरे पर खुशी थी और दिल मे था ढेर सारा प्यार वो भी शगुन के लिए । शर्मा जी ने बहुत अच्छा इंतजाम किया था । दरवाजे पर गोलू की तिलक आरती के बाद सभी डेरे की तरफ चले गए जहां टेंट लगा हुआ था । शगुन और वेदी महिलाओं में थी तो गुड्डु मनोहर के साथ गोलू की बगल में स्टेज पर बैठा था । गोलू ने गुड्डु को खुश देखा तो सब गीले शिकवे भूल गया । मिश्रा जी अपने जान ने वालो के साथ थे और गुप्ता जी अपने समधी के साथ हालांकि दोनों मजबूरी में साथ थे वरना इस से पहले दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नही सुहाते थे । खैर सभी खाने पीने का लुफ्त उठा रहे थे ।
गोलू की नजर तो अपनी पिंकी को ढूंढ रही थी और पिंकी का कोई अता पता नही था ।गुड्डु ने देखा तो गोलू के हाथ पर हाथ रखते हुए कहा,”आजायेगी भाई थोड़ा सब्र रख”
“अरे नही नही भैया हम तो बस………..!”,गोलू ने शर्माते हुए कहा
“वैसे तुम्हायी होने वाली दुल्हिन की बहन सहेलिया कही नजर नही आ रही है”,मनोहर ने कहा
“पता नही कहा है सब ?”,गोलू ने कहा
तभी चार मुस्टंडे से दिखने वाले लड़के आये और कहा,”जीजू चलिए आपके लिए दीदी ने सरप्राइज रखा है वहा डांस फ्लोर की तरफ”
गोलू उठा और जैसे ही जाने लगा एक लड़के ने रोककर कहा,”नही नही जीजू आपको ना हम सब मिलकर उठाएंगे ओर वहां तक लेकर जाएंगे”
“का कंधों पर ?”,गोलू ने आँखे बड़ी करते हुए कहा
“इसकी शादी है जे लोग जनाजे की बात कर रहे है”,मनोहर ने गुड्डु के कान में कहा
“अरे इनके यहां रस्म होगी , बेटा उठाओ अपने जीजा को और लेकर जाओ और हो सके तो चार आदमी हमाये लिए भी भेज देना” ,गुड्डु ने कहा तो मनोहर हसने लगा ।
लड़को ने गोलू को कंधे पर उठाया और डांस फ्लोर की और लेकर गए जहां अपनी सहेलियों के साथ पिंकी दुल्हन के जोड़े में पहले से खड़ी थी । सभी लोग वहां जमा हो गए । पिंकी ने गोलू के साथ डांस किया गोलू की तो नजर नही हट रही थी पिंकी से आज दुल्हन के जोड़े में वह इतनी सुंदर जो लग रही थी । गुड्डु और मनोहर भी वहां चले आये । गुड्डु ने शगुन को देखा तो उसके पास चला आया और उसकी बगल में खड़ा हो गया । वह डांस कम और शगुन को ज्यादा देख रहा था । डांस खत्म हुआ सबने खूब तालियाँ बजायी । गोलू पिंकी के बाद और लोग भी डांस करने लगे गोलू ने गुड्डु शगुन को साथ देखा तो गुड्डु के पास आया और धीरे से कहा,”भैया आज मौका है , भाभी भी ,,,,,,,,,,,हमारा मतलब शगुन जी भी है इतना अच्छा माहौल भी है , कुछ कमाल हो ही जाए”
गुड्डु ने गोलू की तरफ देखा और मुस्कुरा कर कहा,”आज तुम्हाये भाभी कहने पर गुस्सा नही आएगा”
गोलू ने सुना तो उसकी खुशी का ठिकाना नही रहा ।
एक साथ उसे इतनी खुशिया मिल रही थी। शगुन को गोलू ने जब भी भाभी कहकर पुकारा गुड्डू हमेशा चिढ जाता था लेकिन आज उसने ऐसा नहीं किया और गोलू को ये देखकर बहुत अच्छा लगा। गुड्डू ने अपनी बगल में खड़ी शगुन को देखा तो पाया की शगुन मुस्कुराते हुए सामने डांस करते लोगो को देख रही थी। गुड्डू ने अपने कंधे से धीरे से शगुन के कंधे को मारा तो शगुन ने हैरानी से गुड्डू को देखा और अपनी भँवे उचकाई। गुड्डू ने उसे डांस करने का इशारा किया तो शगुन ने ना में गर्दन हिला दी लेकिन आज गुड्डू घर से फैसला करके आया था की उसे आज किसी की नहीं सुननी सब अपने मन की करनी है। उसने शगुन का हाथ पकड़ा और उसे लेकर डांस करने चला गया। देखने वालो को भला ऐतराज क्यों होता ? गुड्डू को छोड़कर सब जानते थे की शगुन गुड्डू की पत्नी है। मिश्राइन ने देखा तो खुश होकर अपनी साथ वाली से कहने लगी,”हमायी बहू है गुड्डू की दुल्हिन”
“कुछ भी कहो मिश्राइन दोनों की जोड़ी बहुत ही सुंदर है , किसी की नजर ना लगे”,औरत ने कहा तो मिश्राइन ने दोनों की बलाये लेकर कहा,”इन दोनों की जोड़ी ऐसे ही बनी रहे”
उधर गुड्डू शगुन को डांस करने के लिए ले आया तो शगुन ने फुसफुसाते हुए कहा,”गुड्डू जी ये क्या कर रहे है आप ? यहा सब हम दोनों को ही देख रहे है और मुझे डांस नहीं आता”
“अपनी बहन की सगाई में किया था ना , और तुम्हे हमाये साथ डांस करने में का दिक्कत है ?”,गुड्डू ने कहा तो शगुन समझ गयी की अब तो उसे नाचना ही पडेगा। उसने गुड्डू की तरफ देखा और गाना लगवाने का इशारा कर दिया। गुड्डू ने स्पीकर वाले को गाने लगाने का इशारा किया। एक बार फिर गुड्डू ने अपना कोट निकालकर साइड रख दिया और बाजु उपर चढ़ा ली। गुड्डू और शगुन की जोड़ी को देखते हुए डीजे वाले ने भी बहुत ही खूबसूरत गाना चला दिया। धुन सुनकर शगुन जब गुड्डू के सामने से गुजरी तो गुड्डू ने उसका दुपट्टा थाम लिया गाना बजने लगा
“बन्नो की सहेली रेशम की डोरी , छुप छुप के शर्माए देखे चोरी चोरी”
गाने की ये लाइन सुनते ही शगुन ने पलटकर गुड्डू को देखा आगे गाना शुरू हुआ तो गुड्डू ने धीरे से उसका दुपट्टा छोड़ दिया और पीछे जाते हुए डांस किया
“ये माने या ना माने मैं तो इस पे मर गया , ये लड़की हाय अल्लाह ,, आये हाय रे अल्लाह”
शगुन तो शर्म से लाल हो गयी उस गाने के जरिये गुड्डू के दिल का हाल उसे साफ़ साफ नजर जो आ रहा था। मनोहर और गोलू तो दोनों को साथ देखकर ख़ुशी से फुले नहीं समा रहे थे। पिंकी भी अपनी सहेलियों के साथ वहा खड़ी डांस देख रही थी। शगुन गुड्डू को साथ देखकर उसे भी बहुत अच्छा लग रहा था। पिंकी के भाई कुछ कुर्सियां ले आये गुड्डू पिंकी वहा आ बैठे दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा था। उधर गुड्डू ने तो दो लाइन पर अपनी फीलिंग बता दी लेकिन अब शगुन की बारी थी उसने गुड्डू की तरफ देखा तो गुड्डू ने उसे डांस करने का इशारा किया
बाबुल की गलियां ना छड के जाना
पागल दीवाना इसको समझना
देखो जी देखो ये तो मेरे पीछे पड़ गया
ये लड़का हाय अल्लाह हाय हाय रे अल्लाह
ये लड़का हाय अल्लाह हाय हाय रे अल्लाह
शगुन ने जब डांस किया तो गुड्डू तो अपने गाल से हाथ लगाकर उसे देखता ही रह गया। शगुन डांस करते हुए बहुत प्यारी लग रही थी। गुड्डू शगुन के करीब आया दोनों साथ में डांस करने लगे। डांस करते हुए शगुन के दुपट्टे का पिन एकदम से निकल गया और शगुन का दुपट्टा कंधे के एक साइड से आ गया जिस से उसकी पतली कमर दिखाई देने लगी। गुड्डू ने देखा तो झुककर दुपट्टे का एक सिरा उठाया और उसे लेकर शगुन के कंधे के दूसरी तरफ आया।
इस वक्त माहौल थोड़ा रोमांटिक हो चुका था क्योकि गुड्डू पूरी तरह शगुन में खोया हुआ था और उसकी छुअन ने शगुन की धड़कने बढ़ा दी थी। गाने की बहुत ही खूबसूरत धुन ने उन पलो को और भी खूबसूरत बना रही थी। गुड्डू शगुन के कंधे के पास खड़ा था उसने दुपट्टे को पिन से अटैच किया शगुन ने धड़कते दिल के साथ गुड्डू की तरफ देखा तो उसकी नजरे गुड्डू से जा मिली।
“सजना क्या ये मेरा पहला पहला प्यार है,,,,,,,,,,,,,,,,,,,!!” दोनों एक दूसरे की आँखों में देखे जा रहे थे और बैकग्राउंड में ऐसा ही कुछ म्यूजिक चल रहा था। गुड्डू को जब होश आया तो वह शरमा कर जाने लगा लेकिन जाते जाते उसने अपनी उंगलियों को शरारत से शगुन की कमर से छू दिया। शगुन बेचारी शर्म से पानी पानी हो रही थी। सबने उनके लिए तालियाँ बजायी। गोलू तो ख़ुशी से उछल ही पड़ा। शगुन वेदी के पीछे चली आयी। गुड्डू की छुअन का अहसास अभी तक उसे हो रहा था।

Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86Manmarjiyan – S86

क्रमश – Manmarjiyan – S87

Read More – मनमर्जियाँ – S85

Follow Me On – facebook | instagram

संजना किरोड़ीवाल

#Manmarjiyan#ManmarjiyanSeason2#Romantic_novel#romanticLoveStorysanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
मनमर्जियाँ – S85
next post
मनमर्जियाँ – S87

You may also like

मनमर्जियाँ – S100

June 12, 2021

मनमर्जियाँ – S99

June 11, 2021

मनमर्जियाँ – S98

June 10, 2021

मनमर्जियाँ – S97

June 9, 2021

मनमर्जियाँ – S96

June 8, 2021

मनमर्जियाँ – S95

June 7, 2021

मनमर्जियाँ – S94

June 6, 2021

मनमर्जियाँ -S93

June 5, 2021

मनमर्जियाँ – S92

June 4, 2021

मनमर्जियाँ – S91

June 3, 2021

44 comments

Sneha May 28, 2021 - 12:45 pm

हाय….नज़र ना लगे किसिकी इं सब को😍😍🤗,….आज गुड्डू और शगुन के डांस को देख के अक्षत और मीरा की याद आ गई😍😍😍😍

Reply
Seema srivastava May 28, 2021 - 12:52 pm

Very beautiful

Reply
Anuja kumari May 28, 2021 - 12:58 pm

Osm story and osm song ekdam perfect line dali hae apne inke liye mjja aa gya!!bs kal ka intzaar or fir dil ki baat ankho mae kam huotho pr aa jyegi osmmmmmmmm.

Reply
anjali bankar May 28, 2021 - 1:01 pm

हाए,,,, अब क्या हि कहु ! मतलब गजब हि था पुरा बवाल😊☺😍😉❤💓

Reply
Aarti Srivastava May 28, 2021 - 1:02 pm

Haaayyyyyyy……😍😍😍😍😍😍😍❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️bs kooch poocho mat… Mazaa hi aa gaya😘😘😘😘😘😘👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻😍😍😍😍😍❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️😘😘😘😘😘😘😘

Reply
Radhika May 28, 2021 - 1:04 pm

Awesome…mind blowing…bahut hee shandar part …Enjoyed a lot… eagerly waiting for the next update…❤️❤️😊😊❤️❤️😊😊❤️❤️😊😊❤️❤️😊😊❤️❤️

Reply
Akriti May 28, 2021 - 1:05 pm

Sahi kaha sister ,kisi ki nazar na lage inko or in dono ko dekh kar sach me Meera or Akshat ki yaad aa gai (Arjun ki shadi wala moment) nice chapter 🥰😘😘😘😘😘😘

Reply
Abha jha May 28, 2021 - 1:05 pm

Beautiful part😍😍😍

Reply
Rajwant kaur May 28, 2021 - 1:06 pm

Hye najr na lge kisi ki guddu aur shagun ki jodi ko,bht cute lgte hai saath mai dono, mja aa gya mam, superb superb superb superb superb superb part 👌👌👌👌 eagrly waiting for the next 👌👌👌👌

Reply
Preeti May 28, 2021 - 1:07 pm

Bhut hi pyaara part tha chlo sb acha ho gya wse guddu to ajkl bda hi romantic ho gya h

Reply
Shreya May 28, 2021 - 1:08 pm

Hyya kya romance haa bilkol film ki traha ya baat to sach ho ki iss part ma Mera or Akhast tha kihina khi us time akhast ma bhi sarat ki or yaha gudu na

Reply
Garima pandey May 28, 2021 - 1:20 pm

Matlab ye aapka favourite song romance ke maamle me KMH mai bhi tha ye Joh bhi ho awesome part💕💕💕💕😍

Reply
शैलेंद्र कुमार May 28, 2021 - 1:56 pm

मैम आज तो गुड्डू संग शगुन का डांस बहुत ही अच्छा था…पूरा रोमांटिक माहौल ही बना दी थी आप😊 awesome part👌👌👌👌👌

Reply
Prajapati janvi May 28, 2021 - 2:03 pm

Awesome part 😆😆😆👏👏👏👏👏

Reply
Renuka May 28, 2021 - 2:08 pm

Wow, aaj ka part to bahut hi romantic tha👌

Reply
Vkthakur May 28, 2021 - 2:10 pm

Love the situation

Reply
Sahiba Shah May 28, 2021 - 2:14 pm

Wao kya kehne Matlab bas maza agaya 😍😍😍😍😍😍😍😍😍❤❤❤❤❤❤

Reply
Lalita Madaan May 28, 2021 - 2:15 pm

Wow Very romantic song 💕💕💕💕💕💕💕

Reply
Lalita Madaan May 28, 2021 - 2:15 pm

Mind blowing superb fabulous interesting lovely part

Reply
reena chaudhary May 28, 2021 - 2:18 pm

Aajka part bahut hi jyada pyara h…aaj sach bahut honge mam aapke sbhi readers… Shagun ko ab sb ehsaas aur guddu ka pyar mil hi rha h jiske liye wo kbse taras rhi h

Reply
Bhawani Sharma May 28, 2021 - 2:24 pm

Aaj ke part me sabse अच्छी बात यह है कि आज
Sanjana ji ne इसमें किसी भी प्रकार की problem nhi ki
Sab ke sab kuch khushiyon se bharpoor h aaj Golu ki shadi ki khushi me Sanjana ji parti to banti h.

Reply
Unika seth May 28, 2021 - 2:37 pm

Mind blowing 🥰💖🥰🥰💖🥰💖💖💖💐💖 Awesome 🥰🥰😍😍😍😍😍🥰🥰 superrrrrrrrrr bbbbb 💖🥰🥰💖💖💖💐💖🥰💖💖💖💐💐 part 💕💕❤️💕💕❤️❤️❤️💕💕❤️❤️❤️💕💕❤️❤️❤️💕❤️💕

Reply
Vaishali shirke May 28, 2021 - 2:57 pm

wow, romantic, amazing, fabulous, bole to ekdum zhakaas matlab shabd kam pad rahe h aaj ke part k liye to

Reply
Beena gupta May 28, 2021 - 3:14 pm

👌👌👌👌👌👌😊😊😊😄😄😄

Reply
Megha May 28, 2021 - 3:45 pm

Hyeee kya couple h nazar na lg jayee aaj ka part ro super duper thaa thnx mam

Reply
Meenakshi May 28, 2021 - 3:48 pm

Wow akhir guddu ne ake golu ko khushi de hi di beautiful inki dosti mujhe bahut pasand he
Shagun or guddu ka romance padkar bahut acha lga finaly ab guddu Shagun ko bol hi de

Reply
Swati May 28, 2021 - 4:18 pm

😘😘Love u sanjna ji ..love u guddu & shagun…😘😘😘all characters of this story..majja aa gaya

Reply
Kshmata May 28, 2021 - 4:32 pm

आज सब मंगल मंगल है🤗🤗🤗🤗

Reply
purti May 28, 2021 - 4:37 pm

haye such bta ri hu pdne ke bd kuch samjh ni aata tarif kiski ki jaye ap kyu itna Kamaal ka likhte ho kehne ka man krta h I love you mam wow superb mindblowing brilliant kya kru soch ri thi part khatam hi na ho

Reply
Vikash Beniwal May 28, 2021 - 5:21 pm

Superb aaj to maja aa gya

Reply
Gun gun May 28, 2021 - 5:28 pm

Aaj toh bhukal hi kar diya aaj me part me sab kitne much the par humane sovha that ki sagun barat me ‘lo chali me apne dewar ki barat le ki ‘ iis song par dance Kare GI 😖😖 par koi baat nahi dusra wala dance iis song se bhi jaya aacha lag raha that jisme guddu Ur sagun dance kiye end movement dance guddu job kiya iis so romantic😍😍😍😍😘😘 golu bhi bhuut kush hai aab aur sahun kaise jaal rahi thi baki ladkiyo se jab guddu dance kar raha tha aur sare ladkiyo use dekh rahi thi 😍😍😍😍😘😘😘😘😍😍😍guddu jaldi se sagun KO prapose kar de bad 😍😍😍😘 aur aab sagun ka cherne ka time chala gay aab toh guddu hi Chere ga use aur won BA’s pani pani ho Jaye GI still waiting for next part

Reply
Gun gun May 28, 2021 - 5:31 pm

Guddu aur sagun us sansion couple lag raha the job aaj kal Instagram par famous ho bye hai party wala dance me jiame dono ladki ladko pura ek disre KO pakr kar jhum rahi this aur guddu aur sagun akshat means saru ji aur meera ka ijhar Karna yaad aaj gaya😘😘😘😍😍😍😍😘😘😘

Reply
Tanushree May 28, 2021 - 5:42 pm

aye haye…gajab super duper..kisi ki nazar na lage golu or pinki,guddu or shagun ko..kitte cute lag rhe h sabi loved it

Reply
SUMESH KHARB May 28, 2021 - 6:05 pm

ma’am kya sma bandha h wo bhi itna romantic ❤️❤️

Reply
Sushma May 28, 2021 - 8:00 pm

Nice story

Reply
Praptee May 28, 2021 - 9:04 pm

So cute yr superb part

Reply
Vikash Singh May 28, 2021 - 9:08 pm

खूबसूरत

Reply
White storm May 28, 2021 - 10:32 pm

Aaj itne dino baad ismein kuchh achha hua hai🤩🤩🤩🤩 Golu ki shadi ne to mujhe Arjun ( kitni mohabbat hai) ki shadi ki yaad dila di….🤩🤩🤩 Wahi pagalpan wahi wedding song wahi scene just loved this part 🤩🤩🤩❤️🤩❤️

Reply
Satyendra kumar yadav May 29, 2021 - 10:59 am

Chalo golu aur guddu me jo narajgi thi vo khatm huyi aur isse holi ko jo khusi mili vo to kya kahne guddu aur shagun ka dance achcha hai bus ab guddu ko uski purani yaade yaad aa jaye

Reply
Gun gun May 29, 2021 - 12:20 pm

Humai toh lag raha guddu KO apni shadi us phone me dekhne se phele hi ajaye GI jab golu pinky ke sath mandap par beth a hoga aur rasme kar rahi ga guddu KO pueni yadde as Jaye jab yski shadi sagun se hue thi mazza Jaye ga agar much aisa hoga toh😘😘😘😘😍😍😍😘😘😘 mam aaj ka jaldi post kijiye na please pleased🙏🙏🙏🙏

Reply
Rachna Aggarwal May 29, 2021 - 1:16 pm

Kl muje mila hi nhii🙁🙁🙁
Kher aj to mouj krdii ktaii… Mtlb itnii sari kushi 😍😍😍😍😍

Reply
Subita moond May 29, 2021 - 5:19 pm

Wow😍😍😍😍 lovely❤❤❤❤ part👌👌👌👌🌺🌺🌺🌺🌺

Reply
Rekha May 30, 2021 - 1:24 pm

Most touchy moment “jab golu ghodi chadha to guddu ne hath age Kiya” vry nyc part…. with special feelings….so romantic each other…..

Reply
Preeti mittal June 1, 2021 - 1:11 pm

Wow💕

Finally Shagun ne Guddu ko mana hi liye….
So beautiful n romantic part❣️❣️

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal