Sanjana Kirodiwal
Manmarjiyan Season 3

Manmarjiyan Season 3 – 29

by Story With Sanjana July 1, 2025
written by Story With Sanjana July 1, 2025 1 comment
2

Manmarjiyan Season 3 – 29

Manmarjiyan - Season 3
Manmarjiyan – Season 3 by Sanjana Kirodiwal

गोलू ने पिंकी को चेन के बारे में बताया लेकिन पिंकी को गोलू की बात समझ नहीं आयी और वह अंदर चली गयी लेकिन गोलू का दिमाग तो सटका हुआ था , चेन के बहाने ही सही उसे शर्मा जी को सुनाने का मौका जो मिल गया था। गोलू ने चेन को जेब में रखा और खुद का हुलिया देखकर बड़बड़ाया,”पहिले अपना थोड़ा हुलिया सुधार लेते है उसके बाद जायेंगे ससुराल,,,,शर्मा जी से फेस टू फेस टॉक करने”


गोलू अंदर चला गया और कपडे बदलकर , बाल बनाये , मुँह पर क्रीम पाउडर लगाया और बिल्कुल हीरो बनकर कमरे से बाहर निकला। गोलू ने टेबल से स्कूटी की चाबी उठाई और घर से निकल गया। गोलू स्कूटी लेकर सीधा पहुंचा अपने ससुराल। शर्मा जी बाहर ही खड़े थे , उन्हें देखते ही गोलू का गुस्सा और बढ़ गया। उनके सामने स्टाइल से स्कूटी रोकने के चक्कर में गोलू को सामने पड़ा ईंट दिखाई नहीं दिया। स्कूटी रपट गयी और गोलू महाराज सीधा धरती पर , जो धुले हुए कपडे पहनकर वह घर से आया था उन कपड़ो पर अब सड़क की धूल और कीचड़ लग चुका था। 11

गोलू उठा और अपने कपडे झाड़ते हुए शर्मा जी के पास उनके सामने ताली पीटने लगा
“खुद ही गिरे और खुद ही ताली बजा रहे हो,,,,,,,, नौटंकी में हिस्सा लिए हो का दामाद जी ?”,शर्मा जी ने कहा
“बस,,,,,,,,,खबरदार जो हमको दामाद जी कहे”,गोलू ने अपना हाथ आगे करके शर्मा जी को फ़िल्मी अंदाज में रोकते हुए कहा


“ठीक है फिर पिंकेश जे बताओ खुद के गिरने पर ताली क्यों पीट रहे हो ? बेइज्जती फील नहीं होती है या फिर इतने बेशर्म हो चुके हो कि फर्क पड़ना बंद हो चुका”,शर्मा जी ने कहा
गोलू ने सुना तो उसका गुस्सा और बढ़ गया वह थोड़ा सा आगे आया और कहा,”जे ताली तो हमहू आपके लिए पीट रहे है ससुर जी , और कित्ता बढ़िया होता गर जे ताली के बीच आपका मुंह होता,,,,,,,,,,,!!”


“ये क्या बकवास कर रहे हो गोलू ?”,शर्मा जी ने गुस्से से कहा
“वाह दामाद जी से सीधा गोलू,,,,,,,,,अभी आपकी सच्चाई सबके सामने बताएँगे ना तो इह गोलू भी ना निकली है आपके मुँह से,,,,,,,,,!!”,गोलू ने कहा

” कैसी सच्चाई ?”,शर्मा जी ने कहा , तब तक शर्माईन भी बाहर चली आयी और गोलू को देखकर कहा,”अरे दामाद जी आप फिर आ गए”
शर्माईन का मतलब था गोलू सुबह ही घर आकर गया था और शाम होते होते दोबारा चला आया लेकिन गोलू कहा समझने वाला था वह तो घर से शर्मा जी का भांडा फोड़ने आया था इसलिए चिढ़कर कहा,”हाँ तो का करे ? आपने अपनी बिटिया दुइ गली छोड़कर जो ब्याही है,,,,,,,आना जाना लगा रहता है , पर इह बार हमहू बहुते सीरियस मेटर के साथ आये है सासु माँ,,,,,,,,,जे दो मर्दो का आपस का मामला है , आप बीच मा ना पड़िये”


“हिया दुसरा मर्द कौन दिख रहा है आपको ?”,शर्मा जी ने कहा
“काहे आप खुद को मर्द नाही समझते का ? हमरा दिमाग पहिले से बहुते गरम है ससुर जी पेट्रोल डालकर इह आग को और ना भड़काओ”,गोलू ने कहा
गोलू और शर्मा जी का झगड़ा देखकर आस पड़ोस वाले घरो से बाहर निकल आये ये देखकर शर्मा जी ने कहा,”गोलू जी ! चलिए अंदर चलकर बात करते है”


“कोई अंदर बात नाही होगी अरे इन सबका भी तो पता चले कित्ती इज्जत है हमरी ससुराल मा”,गोलू ने कहा
“अरे शर्मा जी क्या बात हो गयी , गोलू इतना गुस्से में काहे है ?”,पड़ोस के एक आदमी ने आकर कहा
गोलू उसके पास आया और कहा,”हमको एक ठो बात बताओ चचा तुम्हरी सादी मा तुम्हरे ससुराल वाले तुमको तोहफा दिए थे का ?”


“हाँ बिल्कुल दिए रहय , जे सोने की चेन पुरे 8 ग्राम की है”,चचा ने गले में पहनी अपनी चेन दिखाते हुए कहा
गोलू ने चेन देखी और फिर अपनी जेब से चेन निकाल कर शर्मा जी को दिखाते हुए कहा,”चेन तो हमका भी मिली पर सोने की नाही बल्कि लोहे की,,,,,,,,!!”
“लोहे की चेन ? गोलू जी आपका दिमाग तो सही है,,,,,,,,,,,हम भला अपनी बिटिया की शादी में लोहे की चेन काहे देंगे ?”,शर्मा जी ने कहा


गोलू चेन लेकर उनके पास आया और कहा,”ताकि हमरा मजाक बना सको , का है कि लब मैरिज किये रहय ना आपकी बिटिया से और लब मैरिज वाले दामादो की इज्जत कहा होती है,,,,,,,,,!!”
“गोलू जी ये कैसी बाते कर रहे है आप ? आपके मान-सम्मान में कोनो कमी रखी है का कभी ?”,शर्माईन ने कहा
गोलू पिंकी की मम्मी की तरफ आया और कहा,”अरे सासु माँ आप तो मक्खन है हमहू तो इनकी बात कर रहे है जिन्होंने कभी दिल से हमे अपना दामाद माना ही नाही,,,,,,,,!!”


“आपको कोई गलतफहमी हुई है हम भला आपको लोहे की चेन क्यों देंगे ?”,शर्मा जी ने कहा
गोलू उनके सामने आया और चेन शर्मा जी की हथेली पर रखकर कहा,”कानपूर मा जित्ते सुनार है ना सबसे पुछवाय ल्यो अगर जे चेन सोने की हुई ना तो अपना सर मुंडवा लेंगे,,,,,,,!!”
शर्मा जी ने गोलू का सर देखा जो कि पहले से मुंडा हुआ था और कहा,”सर तो पहले से मुंडवा रखा है आपने”
गोलू ने सुना तो खुन्नस से शर्मा जी को देखा और कहा,”मतलब हमरी बात झूठी लग रही है , सर मुंडा हुआ है ना तो का हुआ मुछे मुंडवा लेंगे”


“मुछे भी कहा आयी है आपको गिनती के तीन बाल है , कहो तो हम ही उखाड़ दे,,,,,,,,,,,!!”,शर्मा जी ने कहा
गोलू पीछे हटा और चिल्लाते हुए कहा,”ए ससुर जी ! जे बहुते ज्यादा हो रहा है आपका , हमहू हिया अपनी बेइज्जती करवाने नाही आये है”
“तो फिर आप अपनी बेइज्जती करवाने कहा जाते है ?”,शर्मा जी ने भी नहले पर दहला मारकर कहा


गोलू यहाँ आया था शर्मा जी से सवाल करने और यहाँ तो शर्मा जी उसे ही भिगो भिगो कर जूते मार रहे थे। गोलू ने एक दो लम्बी गहरी साँस ली और शर्मा जी के पास आकर कहा,”अगर हमरी बात गलत हुई ना ससुर जी तो साला अपनी छाती के बाल मुंडवा देंगे,,,,,,!!”


शर्मा जी बेचारे क्या कहते , शर्माईन ने सुना तो शर्मा जी के पास आकर धीरे से कहा,”ये आप क्या कर रहे है ? घर के दामाद का भला इस तरह से कोई अपमान करता है क्या ?”
“तुमहू देख नाही रही भीड़ इक्कठा तो इन्होने की है , तमाशा ये कर रहे है,,,,,,,,मेरी गलती थी जो मैंने अपनी बिटिया इनसे ब्याही”,शर्मा जी ने गुस्से से कहा

शर्मा जी की बात सुनकर उनका पडोसी उनके पास आया और कहा,”अरे शर्मा जी ! झगड़ा काहे कर रहे है ? अगर गोलू कह रहा है कि जे चेन नकली है तो किसी सुनार को दिखाय के पता कर ल्यो , अभी दूध का दूध और पानी का पानी हो जाही है,,,,,,,,,,ल्यो उह्ह सामने से मनोज सुनार भी चला आ रहा है। ए मनोजवा हिया आवा जरा,,,,,,,,!!”


पडोसी ने शर्मा जी के हाथ से चेन लेकर मनोज को देते हुए कहा,”ए मनोजवा ज़रा इह देखकर बतावा कि चेन असली है कि नकली ?”
मनोज ने चेन हाथ में ली और देखते हुए कहा,”अरे चचा कोनो बच्चा भी बता दी है कि जे चेन नकली है,,,,,,,!!”
शर्मा जी ने जैसे ही सुना हैरानी से अपनी पत्नी की तरफ देखा लेकिन शर्माईन को भी कहा पता था कि चेन नकली है।


“अरे ध्यान से देखो मनोज ऐसे कैसे नकली हो सकती है ?”,शर्मा जी ने कहा
“अरे चचा ! हमाये बाप से लेकर हम पूरी जिंदगी इसी काम मा रहेंगे , चीज देखकर बता देते है असली है कि नकली,,,,,,,,,!!”,कहते हुए मनोज ने चेन शर्मा जी को थमाई और वहा से चला गया।


शर्मा जी सोच में पड़ गए आखिर इतनी बड़ी गलती उनसे कैसे हुई ? उन्होंने पिंकी की शादी में गहने बनवाने का सारा जिम्मा अपने जीजाजी यानी पिंकी के फूफा को दिया था , उनसे इतनी बड़ी गलती कैसे हो गयी ? शर्मा जी को चुप देखकर और अपनी बात सही साबित होते देखकर गोलू ने कहा,”अब तो यकीन हो गवा कि जे चेन नकली है , अब आप बताईये चेन के नाम पर कौनसा चुना लगाए रहय हमका PMW या गुरु लाइमस्टोन,,,,,,,,,,,,जो इत्ते टाइम तक हमको आपकी धोखाधड़ी का पता ना चला”


अपनी तरफ से हुई गलती पाकर शर्मा जी गोलू के पास आये और थोड़ा शांत स्वर में कहा,”हमे नहीं पता दामाद जी जे गलती कैसे हुई ? आप अंदर चलिए ना हम बैठकर बात करते है”
शर्मा जी को शांति से बात करते देखकर गोलू ने पीछे हटते हुए कहा,”देखा देखा देखा , कैसे सुर बदल गवा ,, अभी तो बहुते चढ़ रहे थे हमाये ऊपर अब का हुआ खुद की गलती सामने आयी तो अब अमरीश पूरी से सीधा अनुपम खैर बन गए पर पिंकेश पिंकेश ही है ओरिजिनल”


“जे पिंकेश कौन है ? कोनो नवा एक्टर आवा है का ?”,पास खड़े चाचा ने गोलू से पूछा
“अरे हमहू अपनी बात कर रहे है , हम है पिंकेश गुप्ता”,गोलू ने कहा
“जे कैसा औरतन जैसा नाम रखे हो ?”,चाचा ने कहा      


“अरे आप जाकर अपना काम करो ना , सिर्फ नाम पिंकेश है है पुरे मर्द , का समझे”,गोलू ने चाचा को साइड करते हुए कहा और शर्मा जी के सामने आकर कहा,”हमको जे बताओ जे गलती हुई कैसे ? हमहू तो आपसे शादी मा कुछो मांगे नाही फिर आपने महान बनने के लिए हमको जे लोहे की चेन काहे चिपका दी ? अरे हुआ साला आपकी बिटिया को पता चली है ना तो कित्ती इमेज ख़राब हुई है आपकी , कित्ता दिल दुखी है ओह्ह का”


शर्मा जी ने गोलू को देखा और कहा,”हमहू माफ़ी चाहते है गोलू जी पर हमे नहीं पता जे चेन नकली कैसे हुई ? हमने तो पिंकी की सादी में गहने बनवाने की सब जिम्मेदारी अपने जीजाजी को सौंपी थी , जे चेन भी उन्होंने ही बनवाई है”

“आपके जीजा ?”,गोलू ने पूछा
“अरे पिंकिया के फूफाजी , उह्ह लखनऊ वाले उन्ही से तो सब गहने बनवाये थे,,,,,,,,,लगता है उनसे कोनो भूल हो गयी , वरना हम अपने घर के इकलौते दामाद को भला लोहे की चेन देते का ?”,शर्माईन ने आगे आकर कहा
गोलू ने जैसे ही फूफा शब्द सुना उसका माथा ठनका , वह फूफा के नाम से ही बोखला उठा और उसने कहा,”जे साले सारे काण्ड होते ही इन फुफाओ की वजह से है,,,,,,,,इनका बस चले ना तो पूरी दुनिया मा अपना अलग देश बना ले इह लोग और हमको समझे कीड़े मकोड़े,,,,,,,,,,,,

हमरा तो दिल करता है सारे फुफाओ को इक्क्ठा करे और उनको मोती झील मा धक्का देइ दे , सबका मुंह काला करे और गधे पर बैठा कर पुरे शहर का चक्कर लगाए , अरे इनकी आधी मुछे मुंडवा दे , सर टकला कर दे , कपडे फाड़ दे इनके , नंगा कर दे सालो को,,,,,,,,एक हुआ मिश्रा जी के घर मा है जिन्होंने हमायी जिंदगी मा चरस बो रखी है , एक हिया है जो नकली चेन पहनाय रहे है,,,,,,,,,,,,हमहू बात रहे है ससुर जी , जे देश का आधा सत्यानाश तो इन फुफाओ ने कर रखा है।

कंवारे रहेंगे तो हमरी शादी के पीछे पड़े रहेंगे , और शादी कर ली तो मुँह फुला लेंगे , अरे भारत के प्राइम मिनिस्टर के इत्ते नखरे नाही है जित्ते इह फूफा लोगन के है। शादी मा मटर पनीर काहे नहीं बना ? पुड़िया दो तरह की काहे रखी है चार तरह की रखनी थी , जे रायता मा बूंदी काहे नाही है ? स्टेज पर दुल्हन के साथ दूल्हा कैसे बैठा पहिले फूफा का हक़ होता है , अरे एक ठो भुआ दे तो रखी है अब पुरे मोहल्ले की भुआ को इनके पीछे कर दे ? हमहू बताय रहे है इनके आगे बिछ भी जाए ना तो हमरी छाती पर पैर रख के आगे के बढ़ जायेंगे,,,,,,

और कलेश अरे हमका पहले पहले लगता था भुआ कलेशी होती है पर नाही भुआ तो गाय है असली कलेशी तो फूफा है , इह का बस चले ना तो दुनिया भर का सारा कलेश अकेला करने बैठ जाए,,,,,,,,,,,!!”
गोलू फूफा पुराण सुना ही रहा था कि तभी  पड़ोस में रहने वाला पिंकी का चचेरा भाई मिठाई का डिब्बा लेकर गोलू के पास आया और डिब्बा खोलकर उसकी तरफ बढ़ाकर कहा,”अरे जीजाजी मुबारक हो , हमको बेटा हुआ है आप फूफा बन गए”


गोलू ने जैसे ही लड़के के मुंह से फूफा शब्द सुना उसका गुस्सा और खुन्नस आसमान फाड् चुकी थी। लड़के को नहीं पता था यहाँ क्या चल रहा था बल्कि वह तो अभी अभी हॉस्पिटल से आया था उस ने गोलू को गुस्से में देखा तो मुस्कुरा कर कहा,”का हुआ जीजाजी लीजिये ना , आपको फूफा बनने की ख़ुशी नाही है का ? अब पिंकी हमरी बहन है उह भुआ बन चुकी तो उह हक़ से आप भी फूफा हुए। अरे लीजिए ना”


लड़के के मुंह से बार बार फूफा सुनकर गोलू गुस्से से उबल पड़ा और कहा,”फूफा फूफा फूफा , साला बार बार फूफा का नाम काहे ले रहे हो ? ल्यो तुम खाओ , तुमको बच्चा हुआ है ना तुम हमरे हिस्से का भी खाय ल्यो”
गोलू ने लड्डू उठाकर लड़के के मुंह में ठूस दिया। लड़के को समझ नहीं आया गोलू को अचानक क्या हुआ ? उस बेचारे ने डरते डरते कहा,”का हुआ जीजाजी हमहू कुछो गलत कह दिए का ? हमहू तो बस आपको फूफा,,,,,,,,,!!”


“अबे नाम नाही ल्यो फूफा का जे साले फुफाओ ने तो हमरा जीना हराम कर रखा है,,,,,,,,,!!”,गोलू ने गुस्से से लड़के के हाथ में पकडे डिब्बे पर हाथ मारकर कहा जिस से सारे लड्डू नीचे गिर गए। शर्मा जी ने देखा तो गोलू के पास आये और कहा,”दामाद जी क्या कर रहे है आप ? पागल हो गए है क्या ?”
गोलू इतना फ्रस्ट्रेट और इरिटेट हो चुका था कि अपना आपा खो बैठा और पागलों की तरह उछलते कूदते हुए कहा,”हाँ हाँ पागल हो गए है हम , पागल हो गए है”


कहते हुए गोलू यहाँ से वहा पैर पटकते हुए जोर जोर से बोलने लगा,”पागल हो गए है , पहले फूफा को उठाओ , फिर उसको बाबू के घर मा छुपाओ , लेट्रिन ना लगे तो साला ओह्ह के लिए बीड़ी का इंतजाम करो , इतनी भसड़ कम है हमरी जिंदगी मा कि हमहू उनको छुपाने लाये भी तो कहा हिया अपना ससुर जी का घर मा  , पर साला फूफा हिया से भी गायब , अरे साला फूफा ना हुआ मिस्टर इंडिआ हो गवा ढूंढते रहो ओह्ह का,,,,,,,,,,,और मिले भी तो कहा थाने मा , वहा से निकाले , पीछा छुड़ाए तो पता चला हिया दूसरे फूफा और बड़ा कांड करके बैठे है,,,,,,,,,,पागल हो गए है हम,,,,,,,,,!!”


बड़बड़ाते हुए गोलू अपनी स्कूटी के पास आया और पिछली सीट पर मुंह घुमाकर बैठ गया और हेंडल ढूंढने लगा लेकिन स्कूटी का हेंडल तो गोलू के पीछे था पर गोलू इतना परेशान था कि सर पकड़ कर बैठ गया और कहा,”साला हेंडल भी नाही है,,,,,,बहककक साला”
शर्मा जी हैरानी से गोलू को देख रहे थे शर्माईन शर्मा जी के पास आयी और कहा,”1800-599-0019 पर फोन लगाय दे का ?”
शर्मा जी ने सुना तो एक नजर गोलू को देखा और हामी में गर्दन हिला दी,,,,,,,,,,,,!!”

अब 1800-599-0019 का है ये आप लोग गूगल पर पता कर लेना और आज का पार्ट सिर्फ गोलू के लिए,,,,,,,,,,,,!!

Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29

Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29Manmarjiyan Season 3 – 29

  • Continue With Manmarjiyan Season 3 – 30
  • Viist http://sanjanakirodiwal.com
  • Follow Me On instagram

संजना किरोड़ीवाल  

Manmarjiyan - Season 3
Manmarjiyan – Season 3 by Sanjana Kirodiwal
Manmarjiyan - Season 3
Manmarjiyan – Season 3 by Sanjana Kirodiwal
#Banaras#haanYeMohabbatHai#Love-You-Jindgi#Lovestory#MainTeriHeer#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalsanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Main Teri Heer Season 5 – 38
next post
Main Teri Heer Season 5 – 39

You may also like

Manmarjiyan Season 3 – 100

November 1, 2025

Manmarjiyan Season 3 – 99

October 31, 2025

Manmarjiyan Season 3 – 98

October 30, 2025

Manmarjiyan Season 3 – 97

October 29, 2025

Manmarjiyan – 96

October 27, 2025

Manmarjiyan Season 3 – 95

October 14, 2025

Manmarjiyan Season 3 – 94

October 13, 2025

Manmarjiyan Season 3 – 93

October 11, 2025

Manmarjiyan Season 3 – 92

October 10, 2025

Manmarjiyan Season 3 – 91

October 9, 2025

1 comment

Kshmata July 1, 2025 - 3:18 pm

🤣🤣🤣 Golu maharaj ne fufao ka alag desh hee banwa diya… upar se sasur ji k sath kalesh kiya wo alag…wo to shukar hai ki gupta ji nhi the ..nhi wo lagate Golu ki Lanka…lakin Golu bhi kya kare…eklota damad hai, fir chain mili nakalee…ab btao gussa nhi aayega to kya hoga…ab to ek hee ilaaj hai aur wo yeh ki sharma ji khud Golu Ko ek sone ki chain banwa kar de…jis se hamare Golu maharaj ka kuch to bhala ho…but Golu ka Fufa Puran bahot badhiya tha 😂😂😂😂

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal