Sanjana Kirodiwal
Love StoryMy Crazy Lover

My Crazy Lover

by Story With Sanjana September 12, 2021
written by Story With Sanjana September 12, 2021 3 comments
1

My Crazy Lover

My Crazy Lover
My Crazy Lover

”अबे ! ये कौन है ?”,विहान के दोस्त अंकुश ने उसके फोन की गेलेरी चेक करते हुए पूछा
“कौन ? कुछ भी नहीं है , मेरा फोन इधर दे”,विहान ने अंकुश से फोन छीनने की कोशिश करते हुए कहा लेकिन अंकुश ने अपना हाथ ऊपर कर लिया। विहान ने उस से फोन लेने की नाकाम कोशिश की और फिर वापस अपनी चेयर पर आ बैठा। अंकुश एक बार फिर फोन की गैलेरी चेक करने लगा। जैसे जैसे उसकी उंगलिया स्क्रीन को स्लाइड कर रही थी उसके होंठो पर मुस्कान बरबस ही आ रही थी। अगले ही पल उसने कहा,”ओह्ह बेटे !! साले इतनी फोटो तो आज तक तूने अपनी रखी होगी इस फोन में,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,कौन है ये ?”
“तू मेरा फोन इधर दे,,,,,,,!”,कहकर विहान उसके हाथ से फोन छीन लेता है। तस्वीर पर उसकी नजर पड़ती है और वह फोन को जेब में रख लेता है।
“अच्छा ये तो बता दे है कौन ?,,,,,,,,,,,,,वैसे दिखती अच्छी है , तेरी गर्लफ्रेंड है क्या ?”,अंकुश ने अंदाजा लगाते हुए कहा
“नहीं,,,,,!!”,विहान ने कहा
“तो फिर तेरी दोस्त होगी ?”,अंकुश ने अपना बैग पीठ से हटाकर टेबल पर रखते हुए कहा
“नहीं,,,,,,,,,,!”,विहान का फिर वही जवाब आया
“बहन है ?”,अंकुश ने उसकी तरफ देखते हुए पूछा
“बहन होगी तेरी,,,,,,,,,,,,,,,,मैं मुंह तोड़ दूंगा तेरा”,विहान बहन के नाम से चिढ गया
“अबे तो फिर तू ही बता दे कौन है और इसकी इतनी फोटो क्यों रखी है तूने ?”,अंकुश ने झुंझलाते हुए कहा
“ऐसे ही,,,,,,,!!”,विहान ने अंकुश से नजरे चुराते हुए कहा
“हम्म्म समझा वन साइडेड फीलिंग्स है,,,,,,,,,,अगर ऐसा है तो बोल क्यों नहीं देता इसे”,अंकुश ने कहा
“ऐसा कुछ नहीं है यार बस अच्छी लगी तो रख ली इसकी तस्वीरें , छोड़ ना,,,,,,वैसे भी ये अपनी लाइफ में खुश है”,विहान ने उदासी भरे स्वर में कहा
“भाई हम लड़को को ना ऐसे ही कोई लड़की पसंद नहीं आती , इस लड़की में कुछ तो ऐसी बात होगी ना जो तूने इसकी इतनी सारी फोटो रखी है वो भी अपने फोन में,,,,,,,,,,,,,,,,ए अपने बेस्ट फ्रेंड को नहीं बताएगा ?,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,अच्छा ये बता ये मिली कहा तुझे ?”,अंकुश विहान की कहानी जानने के लिए कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड था।
“पहले प्रॉमिस कर तू हसेगा नहीं ?”विहान ने सीरियस होकर कहा
“चल प्रॉमिस अब बता ना जल्दी,,,,,,,,!”,अंकुश ने कहा
विहान ने एक नजर अंकुश को देखा और कहने लगा
“एक साल पहले मैं ऐसे बोर होकर फेसबुक स्क्रॉल कर रहा था तब एक पोस्ट मेरे सामने आयी। वो एक Funny Meme था जिसे पढ़कर मेरी हंसी नहीं रुकी। मैंने उस पोस्ट को पब्लिश करने वाले का नाम देखा “जोया” बहुत खूबसूरत नाम था। हालाँकि मैं कभी किसी की प्रोफाइल चेक नहीं करता था लेकिन उस दिन पता नहीं क्यों मैंने उसकी प्रोफाइल ओपन की ,, उसका पूरा प्रोफाइल MeMes और पोएट्री से भरा हुआ था। मैं एक के बाद एक सब पढता गया। जब उसकी प्रोफाइल पिक्चर देखी तो पाया की वो अपने नाम की ही तरह है खूबसूरत,,,,,,,,,,,,पुरे दो घंटे उसकी प्रोफाइल पर बर्बाद करने के बाद आखरिकार मैंने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज ही दी इस उम्मीद में की शायद वो एक्सेप्ट कर लेगी। कुछ हफ्ते गुजर गए लेकिन उसने मेरी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं की,,,,,,,,,,,,,,लेकिन पता नहीं क्यों बुरा नहीं लगा। मैं रोज उसकी पोस्ट का इंतजार करने लगा , दिन में 50 बार अपना फोन चेक करता। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम , ट्वीटर हर जगह उसे स्टॉक करने लगा लेकिन मैं उसके पीछे नहीं पड़ा था। मुझे बस उसके बारे में जानना अच्छा लगता था , वो अपने बारे में बहुत कम चीजे पोस्ट किया करती थी पर हफ्ते में एक बार अपनी प्रोफाइल पिक्चर जरूर चेंज करती थी,,,,,,,,,,,,,,,,,आई नो ये गलत है लेकिन मैं उन तस्वीरों की सेव कर लेता था। एक दिन हिम्मत करके मैंने बड़ा सा नोट उसके लिए लिखा और उसे भेज दिया जिसमे मैंने वो सब लिखा जो मैं उसे लेकर फील करता था लेकिन उसने,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,!!”
कहते हुए विहान ने बात अधूरी छोड़ दी और अंकुश की तरफ देखने लगा
“तो क्या उसने तुझे रिजेक्ट कर दिया ?”,अंकुश ने हैरानी से पूछा
“नहीं , दो दिन तक तो उसने कोई जवाब ही नहीं दिया , मुझे लगा मैंने गलती कर दी फिर एक शाम पहली बार उसका जवाब आया”,विहान ने कहा
“क्या ?”,अंकुश ने फिर एक्साइटेड होकर पूछा
“थैंक्यू,,,,,,,,,,,,!!”,विहान ने कहा
“क्या थेंक्यू ?,,,,,,,,,,,,,,,,,ये कैसा जवाब हुआ ?”,अंकुश ने कहा
“हां थैंक्यू , लेकिन उस के बाद इस से थोड़ी थोड़ी बात होने लगी , मैं तो इसी में खुश था”,विहान ने कहा
“चलो तुम्हारी स्टोरी शुरू तो हुई”,अंकुश ने कहा
विहान ने अपने निचले होंठ को दाँतो तले दबाया और ना में गर्दन हिला दी। अंकुश ने देखा तो कहा,”मतलब ?”
“मैंने जो सोचा वो वैसी नहीं है वो थोड़ी अलग है”,विहान ने मासूमियत से कहा
“प्यार में पड़े हर लड़के को उसके वाली अलग ही लगती है इसमें कुछ नया नहीं है”,अंकुश ने कहा
“नहीं यार , मेरा मतलब है की वो थोडी अजीब है , वो कब किस मूड में होती है पता नहीं चलता , अगर उसकी तारीफ करो तो गुस्सा हो जाती है , कभी हफ्ते भर रिप्लाई नहीं करती तो कभी चंद सेकेण्ड में , कभी कभी तो मैं कफ्यूज हो जाता हूँ की उस से क्या बात करू ? उसे इम्प्रेस करना बहुत मुश्किल है क्योकि उसका मानना है ये प्यार दोस्ती रिलेशनशिप फीलिंग्स सब वक्त की बर्बादी है “,विहान ने कहा
“हम्म्म्म तो ये बात है चल उसका प्रोफाइल बता मैं चेक करके देखता हूँ”,अंकुश ने विहान का फोन लेकर कहा
“इस से नहीं देख पायेगा”,विहान ने कहा
“वो क्यों ?”,अंकुश ने कहा
“एक्चुअली वो,,,,,,,,,,,,,,उसने मुझे ब्लॉक कर दिया है”,विहान ने धीमी आवाज में कहा। अंकुश ने सूना तो हसने लगा। उसे हँसते देखकर विहान ने कहा,”तूने प्रॉमिस किया था तू हसेगा नहीं”
“मुझे इस बात पर हंसी आ रही है की उसने तुझे ब्लॉक कर दिया फिर भी तू उसके सपने देख रहा है,,,,,,,,,,,,,,!”,अंकुश ने अपनी हंसी रोकते हुए कहा
विहान ने सूना तो उसे घूरने लगा
“अच्छा ठीक है मैं अपने अकाउंट से देखता हूँ’,अंकुश ने अपने बैग से अपना लेपटॉप निकाल कर टेबल पर रखते हुए कहा
विहान ने उसे जोया का प्रोफाइल बताया। अंकुश ने जोया का प्रोफाइल खोला उसके पोस्ट पढ़े उसे समझते देर नहीं लगी क्यों जोया ने विहान को भाव नहीं दिया ? उसने लेपटॉप बंद किया और कहा,”भाई ये तेरे टाइप की बिल्कुल नहीं है भूल जा इसे”
“मैं जानता हु वो मेरी तरह नहीं है लेकिन मैं उसके जैसा बन सकता हूँ”,विहान ने कहा
“ओह्ह्ह रियली,,,,,,,,,,,,,,,,मैं दोस्त होने के नाते बस यही सलाह दूंगा की उस से दूर रह और अपनी स्टडी पर ध्यान दे।”,अंकुश ने लेपटॉप अपने बैग में रखकर बैग उठाया और पीठ पर टांगते हुए कहा
“मैं दे रहा हूँ अपनी स्टडी पर ध्यान हो सकता है मुझसे कोई गलती हुई हो इसलिए वो मुझे हर बार ब्लॉक कर देती है”,विहान ने कहा
“हाँ बिल्कुल तुझसे गलती हुई है,,,,,,,,,,,,,,,,तू गलत लड़की के लिए अपनी फीलिंग्स वेस्ट कर रहा है,,,,,,,,,,,यहाँ तेरा कुछ नहीं होगा”,कहते हुए अंकुश दरवाजे की तरफ बढ़ गया
“मैं एक बार उस से मिलना चाहता हूँ”, विहान ने आस भरे स्वर में कहा
अंकुश के कदम वही दरवाजे पर रुक गए वह वापस पलटा और विहान के पास आकर कहा,”वो इतनी खास है क्या ?”
विहान ने एक ठंडी साँस ली और कहने लगा,”हाँ बहुत खास है ये , जबसे इसके बारे में जाना है हर जगह इसे स्टॉक करता हूँ। इसके बारे में जानना चाहता हूँ पर ये ज्यादा कुछ शेयर नहीं करती है। इसकी तस्वीरें इसलिए रखी है की जब भी भी अपसेट होता हूँ तो इनको देख लेता हूँ , चेहरे पर अपने आप स्माइल आ जाती है। जबसे ये मेरी जिंदगी में आयी है बदलने लगा हूँ। पसंद नापसंद बदलने लगी है। इसके बारे में सोचता हूँ तो लगता है जैसे सब सही है , जिंदगी से कोई शिकायत नहीं रहती। ना जाने कितने ही ख्वाब इसे लेकर बुन चुका हूँ जो शायद ही कभी पुरे होंगे। वो एक होता है ना अपनी जिंदगी में कोई जिसकी हर बात सही लगती है , जिसका गुस्सा भी अच्छा लगता है। जिस से खराब से खराब मूड में भी बात करने का दिल करता है। जो साथ ना होकर भी हर वक्त साथ महसूस होता है बस कुछ ऐसा ही रिश्ता है इस से”
“तुम्हारे पास उसका एड्रेस है ?”,अंकुश ने कहा
“नहीं , लेकिन मुझे पता है वो किस शहर से है,,,,,,,,,,,,,!!”,विहान ने कहा
“तो क्या उसके शहर में तू घर घर जाकर पूछेगा की “क्या ये मिस जोया का घर है ?”,,,,,,,,,,,,,,,स्टुपिड,,,,,,,,,,,,,,,,फोन नंबर है उसका ?”,अंकुश ने कहा
“नहीं कभी मांगा नहीं,,,,,,,,,,,,,!”,विहान ने कहा
“फिर कैसे मिलेगा उस से ?”,अंकुश ने कहा
“एक मिनिट,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,कहकर विहान अपना फोन निकालता है और जोया की एक तस्वीर उसे दिखाता है जिस में वह किसी रेस्त्रो के बाहर खड़ी थी। विहान ने आगे कहा,”ये रेस्त्रो उसके शहर में ही है जोया का घर भी इसके आस पास ही होगा हो सकता है यहाँ से उसका नंबर या एड्रेस मिल जाये”
“वाह पूरी प्लानिंग कर रखी है तूने,,,,,,,,,,चल तेरे लिए ये भी करके देख लेते है।”,अंकुश ने कहा
“थैंक्स यार”,विहान ने कहा और दोनों घर के लिए निकल गए।

कुछ दिन बाद विहान और अंकुश जोया के शहर पहुँचते है जो की उनके शहर से 600 किलोमीटर दूर था। दोनों उसी रेस्त्रो के सामने पहुंचे। विहान की किस्मत अच्छी थी की रेस्त्रो वाला जोया को पहचानता लेकिन साथ ही बुरी भी थी की उसने उन्हें जोया का नंबर देने से इंकार कर दिया। अंकुश और विहान ने सिर्फ एक बार उसे जोया से बात करवाने को कहा पता नहीं क्यों पर विहान का मासूम चेहरा देखकर उसने अपने फोन से जोया को फोन किया और विहान की तरफ बढ़ा दिया। विहान ने फोन कान से लगाया जैसे जैसे रिंग जा रही थी विहान का दिल धड़कने लगा। कुछ देर बाद दूसरी तरफ से किसी ने फोन उठाया और कहा,”हेलो”
विहान पहली बार उसकी आवाज सुन रहा था उसका दिल एकदम से रुक गया। लगा जैसे सब थम गया हो वह कुछ बोल नहीं पाया।
“हेल्ल्लो कौन है ?”,एक बार फिर जोया की आवाज आयी लेकिन विहान तो जैसे जड़ हो चुका था। अंकुश ने उसे देखा तो उसके सर पर एक चपत मारी और फुसफुसाते हुए कहा,”अबे बात कर ना”
“हाँ हाँ हेलो हेलो”,विहान ने कहा उसका गला सुख रहा था
“हेलो कौन बोल रहा है ?”,जोया ने सधी हुई आवाज में पूछा
“मैं मैं मैं विहान , विहान बोल रहा हूँ प्लीज फोन मत काटना”,विहान ने डरते डरते कहा
“हे हाय तुम्हे मेरा नंबर किसने दिया ?”,जोया ने कहा
“मैं आपसे मिलना चाहता हूँ प्लीज,,,,,,,,,,,,,,,,अभी मैं आपके शहर में हूँ तो क्या आप मुझसे मिल सकती है ?”,विहान ने धड़कते दिल के साथ अपनी बात जोया के सामने आख़िरकार रख ही दी
“मैं तुम्हे इतना भी नहीं जानती हु तुमसे इस तरह आकर मिलु “,जोया ने एकदम से कहा
“प्लीज मैं इतनी दूर सिर्फ आपसे मिलने आया हूँ , मना मत करो सिर्फ 10 मिनिट उसके बाद मैं आपको कभी परेशान नहीं करूंगा”,विहान ने कहा तो जोया कुछ देर खामोश रही और फिर कहा,”ओके मैं थोड़ी देर में आती हूँ”
विहान की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा जोया ने फोन काट दिया उसे चुप देखकर अंकुश को लगा शायद जोया ने मिलने से मना कर दिया होगा इसलिए उसने कहा,”क्या हुआ मना कर दिया ?”
विहान ने अंकुश की तरफ देखा और कहा,”वो आ रही है” उसने फोन रेस्त्रो वाले को दिया और थैंक्यू कहकर साइड में बने कैफे हॉल में जाकर बैठ गया। विहान इतना खुश था की उसकी ख़ुशी छुपाये नहीं छुप रही थी। कभी वह अपने बालो को सही करता , कभी बार बार अपनी घडी देखता तो कभी अपनी सांसो की महक अपने हाथ पर फूंक मारकर देखता। उसकी एक्साइटमेंट देखकर अंकुश ने कहा,”पहले कहा होता बारात ले आते साथ में”
“तू नहीं समझेगा किसी से पहली बार मिलने की एक्साइटमेंट क्या होती है ? वो भी उस इंसान से जिसे आप इतना पसंद करते हो। अच्छा वो क्या पहनकर आएगी ?”,विहान ने पूछा
“तू डेट पर नहीं आया है , मैं तो ये सोच रहा हूँ कही यहाँ आकर वो हमे जूते चप्पल ना मारे”,अंकुश ने कहा
“ऐसा कुछ नहीं होगा,,,,,,,,,,,,,मुझे लगता है वो मेरी पसंद का सूट पहनकर आएगी , कानो में झुमके , आँखों में काजल , पैरो में पायल और बालो की दो लटे अपने चेहरे पर झूलती छोड़ देगी , एक छोटी सी काली बिंदी भी होगी तो और खूबसूरत लगेगी,,,,,,,,,,,,,,,,,,है ना ?”,कहते हुए विहान ने अंकुश की तरफ देखा तो पाया अंकुश उसे ही घूर रहा है तो विहान झेंप गया और कहा,”मैं तो बस ऐसे ही इमेजिन कर रहा था”
कुछ देर बाद ही दरवाजे पर किसी की दस्तक हुई। विहान और अंकुश दोनों की नजर उस तरफ चली गयी। सफ़ेद रंग की टीशर्ट के साथ , काले रंग की डंगरी , पैरो में स्पोर्ट्स शूज , बांये पैर की पेंट को थोड़ा ऊपर किया हुआ था और दांये पैर की पेंट टखने से थोड़ा ऊपर। चेहरे पर कोई मेकअप नहीं बालो को समेटकर कलेचर खोंसा हुआ था हां यहाँ विहान की एक बात सच साबित हुई एक नहीं बल्कि 6-7 बालों की लटें झूल रही थी।
वो जोया ही थी विहान ने उसे देखा और खामोश हो गया। वो उन तस्वीरों जैसी बिल्कुल नहीं थी बल्कि सादगी में वह और ज्यादा प्यारी लग रही थी। जोया उनकी तरफ आयी और कहा,”विहान ?”
विहान उठ खड़ा हुआ और कहा,”हाय !!”
जोया टेबल के दूसरी और पड़ी खाली कुर्सी की तरफ आयी और कहा,”बैठो”
विहान बिल्कुल उसके सामने आ बैठा , अंकुश उसके बगल में ही बैठा था।
“ये मेरा दोस्त है अंकुश , हम दोनों साथ में ही आये है”,विहान ने बड़ी मुश्किल से कहा
“सो क्यों मिलना था मुझसे ?”,जोया ने बिना वक्त बर्बाद किये कहा
“मैं आपको बहुत पसंद करता हूँ,,,,,,,,,मैंने आपकी सारी पोस्ट पढ़ी है,,,,,,,,,,,,,आप बहुत अच्छा लिखती है”,विहान ने कहा
“इसमें कुछ नया नहीं है मैं भी अपने आप को बहुत पसंद करती हूँ”,जोया ने विहान की तरफ देखते हुए सहजता से कहा
“और भी बहुत कुछ है जो मुझे आपसे कहना था”,विहान ने हिम्मत करके कहा लेकिन वह अपनी बात जारी रख पाता इस से पहले ही जोया का फोन बजा। उसने स्क्रीन पर नंबर देखा और कहा,”कान बंद कर लो”
ये सुनकर विहान ने कहा,”इट्स ओके आप कंटीन्यू कीजिये”
जोया ने फोन उठाया और कान से लगाकर बोलना शुरू किया,”अबे ##### तुझे पहले ही कहा था हमने मत पड़ इस चक्कर में लेकिन नहीं तुझे तो चूल मची थी,,,,,,,,,,,,,,,और क्या कहा था तूने “मेरी वाली अलग है” गयी ना काटकर तेरा अलग तरीके से। आधार कार्ड बना नहीं है और चले है मोहब्बत करने। अबे ठीक से पढ लिख लो , अपना करियर बना लो लेकिन नहीं इनको भागना है बस प्यार मोहब्बत रिलेशनशिप के पीछे,,,,,,,,,,,,,,,,,तुम्हारा बाबू खाना खाये ना खाये साले तुम हमसे जूते खाओगे किसी दिन,,,,,,,,,,,,,,,दोबारा फोन करके ये बाबू शोना रोना धोना हमारे सामने किया ना तो बीच चौराहे पर पटक के मारेंगे सारी रंगबाजी निकल जाएगी तुम्हारी,,,,,,,आशिक बनेंगे , पहले ढंग से इंसान बन जाओ तुम वही काफी है,,,,,,,,,,,,,,,ज्यादा बिलबिलाओगे तो चार गाली और सुनोगे हमसे,,,,,,,,,,प्यार ना हो गया लूडो हो गया सबको खेलना है और बस कटवाना है अपना। फोन रखो और फिर से घनघनाना नहीं वरना लंका लगा देंगे तुम्हारी समझे,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,!!
जोया की बाते सुनकर अंकुश मुंह फाड़े विहान को देखने लगा लेकिन विहान को तो जैसे जोया की ये बातें भी अच्छी लग रही थी। वह बस प्यारभरी नजरो से जोया को देखे जा रहा था। जोया ने फोन वापस टेबल पर रखा और कहा,”हाँ तो तुम कुछ कह रहे थे”
“भाई कुछ मत बोलना , जितनी गालियाँ तूने अपनी पूरी जिंदगी में नहीं सुनी होगी उतनी तो ये 30 सेकेण्ड में दे चुकी है। भाई प्लीज रिक्वेस्ट है कुछ मत बोलना इस से वरना अगला नंबर हमारा होगा,,,,,,,,,,,,,तुझे मेरी कसम”,अंकुश ने विहान को अपनी तरफ करके फुसफुसाते हुए कहा
“मुहूर्त निकलवाए तुम्हारे लिए,,,,,,,,,,,,,,?”,जोया ने दोनों को खुसर फुसर करते देखकर कहा
“वो मैं कह रहा था की आप बहुत अच्छी है,,,,,,,,,,,,आपसे मिलकर अच्छा लगा”,बेचारा विहान कन्फुज हो गया उसे क्या कहना है ?
“चाय कॉफी कुछ लोगे तुम लोग ?”,जोया ने फिर पूछा
“कॉ कॉ कॉफी ले लेंगे”,विहान ने अटकते हुए कहा क्योकि इसी के साथ उसकी धड़कने फिर तेज होने लगी थी।
जोया ने सूना तो उठी और ऊँची आवाज में कहा,”भैया कॉफी पिलाइये इन्हे और हाँ बिल इनके नाम से फाड़ देना”
विहान जोया से कुछ और बात कर पाता इस से पहले ही वो वहा से चली गयी। जोया के जाने के बाद अंकुश ने कहा,”भाई यही मिली तुझे ?”
“उसकी सिर्फ थोड़ी सी जबान खराब है बाकी दिल की अच्छी है वो”,विहान ने कहा
विहान की बात सुनकर अंकुश ने कहा,”सही कहा था उसने इंसान को ना कभी कभी चूल मचती है”
“देखा तू भी उसकी तरह बात करने लगा , वो ऐसी ही है सबको अपने जैसा बना लेती है।”,विहान ने टेबल पर अपनी कोहनी रख अपना गाल हथेली से लगाया और मुस्कुराते हुए कहा।
अंकुश ने देखा की विहान पूरी तरह से जोया के प्यार में पागल हो चुका है इसलिए उसने ऊँची आवाज में वेटर से कहा,”वेटर इसके लिए एक कप कॉफी और मेरे लिए चुल्लू भर पानी ले आना भाई”
विहान जोया के ख्यालों में खोया हुआ था की उसकी नजर टेबल पर गयी जहा जोया का फ़ोन रखा हुआ था।
“जोया अपना फोन भूल गयी मैं देकर आता हूँ”,कहते हुए विहान ने उसका फोन उठाया और तेजी से वहा से निकल गया। बाहर आकर उसने इधर उधर देखा सड़क के उस पार उसे एक लड़की के साथ जोया दिखी। विहान ने आवाज दी लेकिन गाड़ियों के शोर में उसकी आवाज दब गयी। वह उस तक पहुंचता उस से पहले ही जोया उस लड़की के साथ स्कूटी पर बैठकर वहा से निकल गयी। विहान ने ऑटो रुकवाया और उसे स्कूटी के पीछे चलने को कहा। विहान के ऐसे चले जाने से अंकुश थोड़ा परेशान हो गया लेकिन उसने वही बैठकर उसका इंतजार करना सही समझा।
ऑटो में बैठा विहान जोया को आवाज दे रहा था लेकिन उसे नहीं सूना। एक पूल के ऊपर आकर अचानक से स्कूटी रुक गयी उसका टायर पंचर हो चुका था। जोया नीचे उतर गयी। विहान ने उनके पास पहुँचते ही ऑटो रुकवाया और नीचे उतरकर जोया के सामने आकर हाँफते हुए कहा,”वो आप अपना फोन वही भूल आयी थी”
“थैंक्स”,जोया ने कहा और अपना फोन जेब में रख लिया। विहान वही खड़ा रहा तो जोया ने अपनी भँवे उचकाई।
“मुझे आपसे कुछ कहना था”,विहान ने हिम्मत करके कहा
“थोड़ी देर पहले ही हमारी बात हुई थी , अब भी कुछ बाकि है ?”,जोया ने कहा
“मैंने आपसे कहा था की मैं आपको बहुत पसंद करता हूँ , बहुत मतलब बहुत ज्यादा,,,,,,,,,,,,,मुझे नहीं पता ये जगह सही है या नहीं पर मुझे आपसे प्यार हो गया है”,विहान ने एकदम से कहा
जोया कुछ देर शांत रही और कहा,”देखो तुम एक इनोसेंट लड़के हो , मैं इन सब में बिलीव नहीं करती हूँ और बेवजह तुम्हे अपने पीछे घुमाकर मैं तुम्हारा और अपना वक्त बर्बाद करना नहीं चाहती। मुझे लेकर जो कुछ है वो हो सकता है तुम्हारा अट्रेक्शन हो और तुम उसे प्यार समझ रहे हो। मैं सब जानती हूँ पिछले एक साल से तुम मुझे हर सोशल मिडिया पर फॉलो कर रहे हो लेकिन तुम्हारी फीलिंग्स को देखते हुए मैंने जान बुझकर तुम्हे ब्लॉक किया है ताकि तुम सब भूलकर अपनी पढाई और अपने करियर पर ध्यान दो। उम्मीद है तुम मेरी बात समझ गए होंगे। बाय”
कहकर जोया अपनी दोस्त के साथ स्कूटी को लिए पैदल ही चल पड़ी

“मैं जानता हूँ मेरा तरीका गलत है लेकिन मेरी फीलिंग्स गलत नहीं हो सकती और ये कोई अट्रेक्शन नहीं है मैं जिंदगीभर तुम्हारा इंतजार कर सकता हूँ”,विहान ने थोड़ी ऊँची आवाज में कहा तो जोया चलते चलते रुक गयी। वह पलटी और वापस विहान के पास आकर कहा,”अगर ऐसा है तो 4 साल बाद मैं तुम्हे यही मिलूंगी अगर तुम आये तो मैं मान लुंगी तुम्हारा प्यार सच्चा है”
विहान सोच में पड़ गया और फिर कहा,”आज के बाद मैं आपको परेशान नहीं करूंगा।”
जोया मुस्कुराने लगी तो विहान ने आगे कहा,”चार साल बाद इसी जगह मैं आपसे फिर मिलूंगा बस आप अपनी बात याद रखना”
कहकर विहान वापस जाने के लिए पलट गया उसने जोया का जवाब भी नहीं सूना जोया उसे जाते हुए देखते रही और कहा,”Crazy Boy”
जोया की दोस्त ने सब सूना तो जोया से कहा,”तूने उसे 4 साल वेट करने को क्यों कहा ?”
“चार साल में वो सब भूल जायेगा”,जोया ने कहा
“और अगर वो नहीं भुला तो ?”,जोया की दोस्त ने कहा। ये एक बात अब जोया को खटकने लगी उसने अपनी दोस्त को वहा से चलने को कहा।
विहान अपने शहर वापस लौट आया। उसने सोशल मिडिया पर एक्टिव रहना बंद कर दिया और अपनी जिंदगी में बिजी हो गया। दूसरी तरफ जोया भी अपनी लाइफ में बिजी हो गयी।

4 साल बाद -:
जोया सुबह सुबह अपने ऑफिस के लिए निकल रही थी। जैसे ही उसकी स्कूटी ब्रिज के पास पहुंची सहसा ही उसके हाथो ने ब्रेक लगा दिए। जोया ने उस जगह को देखा जहा 4 पहले विहान से उसने इंतजार करने को कहा था। उसे अजीब सी घुटन होने लगी की उसने विहान की फीलिंग्स को नहीं समझा और उस से छुटकारा पाने के लिए उसे 4 साल इंतजार करने को कह दिया। जोया का मानना था की कोई भी लड़का किसी लड़की के लिए इतना लंबे वक्त तक इंतजार नहीं करेगा। उसने स्कूटी आगे बढ़ाने का सोचा लेकिन हाथ फिर ब्रेक पर चले गए। उसने स्कूटी साइड में लगाई और नीचे उतर गयी। जोया ब्रिज की दिवार के पास चली आयी और नीचे देखने लगी। उसका मन एकदम से उदास हो गया और ऐसा क्यों था वह खुद नहीं समझ पा रही थी ? जब उसने विहान को ये सब कहा था तब उसकी उम्र यही कोई 20-21 थी लेकिन इन चार सालों में वह काफी मेच्योर हो चुकी थी।
एक गाड़ी आकर वहा रुकी और उसमे से एक लड़का उतरा जिसकी उम्र यही कोई 26-27 थी। उसने अच्छे कपडे पहने थे , पैरो में चमकदार जूते थे और वह जोया को ही देख रहा था। कुछ देर बाद उसने सधी हुई आवाज में कहा,”मैंने सोचा नहीं था आप आओगी ?”
जोया ने सूना तो पलटी चार साल बाद उसके सामने फिर विहान खड़ा था। चार पहले जोया ने उसे क्लीन शेव देखा था , जींस और टीशर्ट में एक क्यूट कॉलेज स्टूडेंट दिखता था वो लेकिन आज उसके चेहरे पर ट्रिम की दाढ़ी मुछे थी , वह आज भी उतने ही प्यार से जोया को देख रहा था जितने प्यार से चार साल पहले देखा था। आज जोया खामोश थी वह विहान के सामने आकर खड़ी हो गयी और कहा,”तुम यहाँ ?”
“आपने कहा था चार साल बाद आप मुझे यही मिलोगी,,,,,,,,,,,,,,,मैं पुरे चार साल बाद आपके सामने आया हूँ , क्या अब भी आप मेरी फीलिंग्स को अट्रेक्शन कहेंगी ?”,विहान ने कहा क्योकि ये चार उसके लिए क्या मायने रखते थे ये बात वही जानता था।
“मैंने उस दिन ऐसे ही बोल दिया था मुझे नहीं पता था तुम,,,,,,,,,,,,,,आई ऍम सॉरी”,जोया ने कहा उसे इस वक्त बहुत बुरा लग रहा था
विहान थोड़ा सा उसके करीब आया और उसकी आँखों में देखते हुए कहा,”आपकी एक हाँ के लिए मैंने बहुत इंतजार किया है”
“मुझे आज भी प्यार में बिलीव नहीं है”,जोया ने कहा
“मैं दिला दूंगा”,विहान ने अपनी सर्द आवाज में कहा
“मुझे गुस्सा बहुत आता है”,जोया ने विहान की तरफ देखकर कहा
“मैं कम कर दूंगा”,विहान अपलक बस जोया की आँखों में देखे जा रहा था
“मैं चाय बहुत पीती हूँ”,जोया ने अपने कदम पीछे लेते हुए कहा
“मैं बना दिया करूंगा , इन्फेक्ट शेयर भी कर लूंगा”,विहान ने आगे बढ़ते हुए कहा
“मुझे मूड स्विंग्स बहुत होते है”,जोया ने एक बार फिर अपने कदम पीछे लिए लेकिन विहान की आँखे अब भी उसकी आँखों को देखे जा रही थी
“मैं सम्हाल लूंगा”,विहान ने कहा
जोया ने पीछे जाना चाहा तो उसकी पीठ ब्रिज की दिवार से जा लगी। विहान बिल्कुल उसके सामने खड़ा था और खाली आँखों से बस उसे देखे जा रहा था।
“शादी कर ले ?”,विहान ने एकदम से कह दिया , जोया का दिल धड़क उठा उसे समझ नहीं आया क्या कहे और फिर उसने कहा,”इतनी जल्दी ?”
“तुमने अभी कहा ना तुम्हे मूड स्विंग्स बहुत होते है , तो क्यों ना मूड बदलने से पहले सरनेम बदल ले”,विहान ने जोया के बालों की लट को साइड करते हुए कहा। जोया कुछ देर उसे देखते रही और फिर एकदम से उसके गले लगकर कहा,”आई ऍम सॉरी , आई ऍम रियली सॉरी”
“इट्स ओके , मैं जानता था मैं तुमसे जरूर मिलूंगा”,विहान ने जोया के सर को सहलाते हुए कहा
“अगर मैं ना कर देती तो ?”,जोया ने अपनी आँखों को पोछा और उस से दूर होकर कहा
“तो शायद मैं तुम्हे जिंदगीभर स्टॉक करता”,विहान ने कहा तो जोया मुस्कुरा उठी उसके गले लगते हुए कहा,”यू आर नॉट माय लवर , यू आर माय क्रेज़ी लवर”

My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover My Crazy Lover

समाप्त

Read More Story – Is This Love ?

Follow Me On – facebook | instagram | youtube

संजना किरोड़ीवाल

My Crazy Lover
#Lovestory#MyCrazyLover#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalsanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
“मैं तेरी हीर” – 56
next post
“मैं तेरी हीर” – 57

You may also like

एक प्लेट बिरयानी

October 1, 2023

Is This Love ?

September 5, 2021

“लड़के रोते नहीं”

August 22, 2021

“पिया बावरे”

August 15, 2021

3 comments

Amisha September 12, 2021 - 2:46 pm

haaye ! ye mohabbat ae intezaar humse nahi hota par agar mohabbat sachi hui to vo bhi kar lungi

Reply
Kusum Sharma September 12, 2021 - 3:24 pm

Gajab

Reply
मानवेन्द्र मिश्रा September 12, 2021 - 3:53 pm

बेहतरीन

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal