Sanjana Kirodiwal
Meri Aakhari Mohabbat

मेरी आख़री मोहब्बत – 2

by Story With Sanjana July 4, 2023
written by Story With Sanjana July 4, 2023 3 comments
3

Meri Aakhari Mohabbat – 2

heart a broken broken heart a

Meri Aakhari Mohabbat
Meri Aakhari Mohabbat by Sanjana Kirodiwal

Meri Aakhari Mohabbat – 2

फिर कुछ दीन बाद पाखी पूजा के घर नहीं जा पायी , काम और ऑफिस में इतना बिजी रहती की उसके पास किसी के लिए वक्त ही नहीं होता था , और इसलिए आये दिन उसका और विनीत का झगड़ा होता रहता था , और जल्दी ही दोनों में सुलह भी हो जाती ,,

एक शाम पाखी के फोन पर पूजा के फोन से मेसेज आया , पाखी ने सोचा पूजा ही कर रही है इसलिए जवाब देती रही ,, काफी समय बाद उसे पता चला मेसेज मनु कर रहा है .

दरअसल उसने करती हु की जगह करता हु लिख दिया और पाखी ने उसकी चोरी पकड़ ली ,, फिर उसने भी मान लिया की मेसेज वही कर रहा है

पाखी के पूछने पर उसने बताया की पाखी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था ,, पाखी ने उसका नंबर अनब्लॉक किया और फिर कुछ देर दोनों में बात हुयी और फिर दोनों ही नींद के आगोश में थे !!

कुछ दिन बाद पाखी शाम को पूजा के घर गयी तब पूजा ने कहा – पाखी मनु सगाई की पार्टी मांग रहा है !

पाखी ने मनु से कहा – बताओ क्या खाओगे !!

मनु ने पलके झुकाते हुए कहा – पानीपुरी

पाखी हसने लगी बस इतना सा वो तो अभी मंगवा देते है ,

नहीं बाहर चलके खाना है

बाहर इस वक्त , अँधेरा भी हो गया है – पाखी ने बाहर देखते हुए कहां

मेरे साथ जाने में डर लग रहा है तो रहने दीजिये – कहकर मनु चुप हो गया

तभी पूजा ने कहा – एक काम करो तुम दोनों अंशु को साथ ले जाओ कोई परेशानी नहीं है

अंशु पूजा का 5 साल का लड़का था , उसकी और पाखी की कभी कभी बिलकुल नहीं बनती थी तो कभी कभी दोनों बच्चो जैसे झगड़ते ..

मनु ने अपनी बाइक निकाली और अंशु को अपने आगे बैठा लिया .. पाखी पीछे बैठ गयी मनु ने बाइक मार्किट की तरफ घुमा दी ,, पूरे रास्ते दोनों चुप थे बिलकुल खामोश बस अंशु ही कुछ न कुछ बोले जा रहा था .. मनु ने अपनी बाइक का शिशा सेट किया पीछे बैठी पाखी का चेहरा उसमे नजर आ रहा था , हवा से उसके बाल बार बार उड़कर उसके चेहरे पर आ रहे थे !

मनु तो जैसे उसी में खोकर रह गया …

तभी सामने ब्रेकर उसे नजर ही नहीं आया और गाड़ी को धक्का लगने से पाखी ने अपना हाथ मनु के कंधे पर रखते हुए कहा – जरा देखकर ,,, मनु ने हां में गर्दन हिला दी … एक जगह जाकर मनु ने अपनी बाइक रोक दी तीनो पानी पूरी खाने लगे ,, हल्का अन्धेरा था और बारिश के बाद की हलकी ठंडी हवाएं चल रही थी ,, मनु कभी नजर बचाकर पाखी को देख लेता तो कभी दूसरी तरफ देखने लगता ,,

अंशु से जब खाया नहीं गया तो वो पाखी के पास आया और खिलाने के लिए बोलने लगा पाखी ने उसे खिलाया ,, वहा खड़ी एक औरत काफी देर से मनु पाखी और अंशु को देख जा रही थी ,, पाखी उनकी तरफ देख कर मुस्कुरा दी

तो उसने पास आकर कहा – आपका बेटा तो बिलकुल आप पर गया है लेकिन इसकी आँखे बिलकुल आपके पति जैसी है ,,

उसके इतना कहते ही मनु भी आ गया और पाखी से चलने के लिए कहने लगा !! पाखी अब भी आँखे फाडे उस औरत को देखे जा रही थी ,, तीनो वापस घर की तरफ चल दिए ,, मनु उसकी बात सुन चूका था फिर भी अनजान बनते हुए पाखी से पूछा – क्या कह रही थी वो आंटी ?

वो हम दोनों को अंशु के मम्मी पापा समझ रही थी – कहकर पाखी दूसरी तरफ देखन लगी …

मनु ने पाखी से कुछ नहीं कहा लेकिन अपने आप से कहने लगा – मम्मी पापा ना सही अंशु के मामा मामी तो बन ही सकते है !!

रस्ते में अंशु आईसक्रीम खाने की जिद करने लगा तो सबने खायी ,, कुछ देर बाद ही सब घर आ गए .. पूजा से थोड़ी देर बात करने के बाद पाखी अपने घर चली गयी , पर मनु का इधर मन नहीं लग रहा था वो बार बार पाखी के बारे में ही सोच रहा था ,,

वो पाखी को पसंद करने लगा था ये जानते हुए भी की उसकी सगाई हो चुकी है ,, उधर पाखी इन सब से अनजान विनीत के साथ अपने आने वाली जिंदगी के सपने देखने में मशगूल थी . पाखी जब भी अपनी प्रोफाइल पर विनीत की तस्वीर लगाती मनु को बिलकुल अच्छा नहीं लगता था l अब तो मनु अपनी बहन के घर बार बार आने लगा ताकि पाखी से मिल सके लेकिन जब पाखी सामने होती थी व कुछ बोल ही नहीं पाता था , दोनों के बिच गहरी खामोशियो का रिश्ता बन चूका था …

हर बार वो पाखी के लिए ढेर सारी चॉकलेट्स लेकर आता था , एक शाम जब पाखी पूजा के घर गयी तो मनु भी आया हुआ था ,, मनु ने पाखी से पानी पूरी खाने की बात कही तो वो मान गयी , अब दोनों एक दूसरे के लिए अनजान नहीं थे .. मनु ने बाइक निकाली और पाखी को लेकर चला गया , दोनों ने पानी पूरी खायी मनु तो बस उसे देखे जा रहा था ,

वो बिलकुल सिंपल सी लड़की थी लेकिन मनु के दिलो दिमाग पर उसकी सादगी भारी थी ,, पानीपूरी खाने के बाद पाखी हाथ पोछने के लिए टिशू मांगने ही वाली थी की मनु ने अपना रुमाल आगे कर दिया l पाखी ने हाथ पोछे और फिर दोनों वापस बाइक से घर जाने लगे इस बिच दोनों में कोई बात नहीं हुयी ,,

तभी मनु ने एक रजनीगंधा का पैकेट निकाला और जैसे ही खाने लगा पाखी ने टोक दिया – ये सब मत खाया करो तुम , हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है !!

मनु ने तुरंत उसे फेक दिया और कहा लो आज से ये सब बंद l

इतनी जल्दी बंद – पाखी ने आश्चर्य से पूछा

हम्म्म ,, आज तक किसी ने तुम्हारी तरह रोका ही नहीं , आज के बाद नहीं खाऊंगा …

पाखी मुस्कुरा दी ,, कुछ देर खामोश रहने के बाद मनु ने कहा – वैसे आज तक मेरी बाइक की पिछली सीट पर कोई लड़की नहीं बैठी , तुम पहली लड़की हो जो मेरी बाइक पर बैठी है !!

ऐसा क्यों – पाखी ने हसते हुए पूछा

क्योकि आज तक कोई तुम जैसी मिली ही नहीं – मनु ने मिरर में पाखी का चेहरा देखते हुए कहा !!

कुछ देर बाद दोनों घर आ गये !! और पाखी अपने घर चली गयी ,, मनु सारी रात सो नहीं पाया उसे बार बार पाखी के साथ बिताया वक्त याद आ रहा था l पाखी से उसका मिलना कम ही हो पाता था इसलिए वो पाखी से मेसेज में बाते कर लेता और एक दिन बातो ही बातो में उसने पाखी से कहा की तुम विनीत से शादी मत करो

पाखी को कुछ समझ नहीं आया तो उसने मनु को वापस मेसेज किया – क्यों ?

– बस मत करो , वो तुम्हारे लायक नहीं है ..

– तुम होते कौन हो ये सब कहने वाले , हमारी सगाई हो चुकी है और शादी होने वाली है

– जानता हु , पर मुझे वो पसंद नही है

– तुम्हरी पसंद से मुझे क्या करना है मनु , और आज तुम ये अजीब बाते क्यों कर रहे हो ..

– क्युकी मैं तुम्हे पसंद करता हु

– ok लेकिन विनीत मुझसे प्यार करते है , और शायद मैं भी ,, हम दोनों अच्छे दोस्त बन सकते है ..

मनु ने कोई जवाब नहीं दिया , उसने पास रखी ब्लेड से अपने हाथ पर p लिखा और फोटो पाखी को भेज दी , पाखी ने जब फोटो देखि तो बुरी तरह डर गयी , उसने तुरंत मनु को फोन किया और उसे डाटने लगी – ये क्या पागलपन है मनु , तुम्हारे हाथ से खून निकल रहा है , तुम ये सब क्यों कर रहे हो ,,

मनु ने धीरे से कहा – मुझसे नहीं बर्दास्त होता जब मैं तुम्हे उस इंसान के करीब देखता हु

पाखी ने काफी देर तक मनु को समझाया और उसके बाद फोन रख दिया ,, नींद पाखी की आँखो से कोसो दूर थी उसे नहीं समझ आया की आखिर मनु ने ऐसा क्यों किया ,, पाखी के कुछ वक्त के साथ को उसने गलत समझ लिया ,, पाखी अब मनु से दूर रहने लगी , वो न उसके मेसेज का जवाब देती ना पूजा के घर जाती ,,, इधर मनु पाखी के लिए परेशान रहने लगा उसे अपराधबोध था की उसने पाखी का दिल दुखाया है लेकिन वो उस से दोबारा नहीं मिल सका !!

कुछ दिन यु ही गुजर गए पाखी भी वो सब भूल गयी ,, सगाई के बाद ये उसका पहला करवाचौथ का व्रत था , होनेवाली सास का सुबह ही फोन आ गया की आज उपवास करना है पाखी ने भी सबके साथ मिलकर उपवास रखा ..

लेकिन काम ज्यादा होने की वजह से उसे हॉस्पिटल जाना पड़ा शाम को जल्दी आजाऊंगी कहकर वो घर से निकल गयी .. काम ज्यादा होंने की वजह से पाखी को समय का पता ही नहीं चला रात के 8 बज रहे थे घर से लगातार फोन आ रहे थे , पाखी ने सारा काम समेटा और मम्मी को 10 मिनिट का बोलकर तुरंत घर के लिए निकल गयी …

घर पहुंचकर वो नहाने चली गयी , नहाने के बाद उसे अच्छा महसूस हो रहा था ,, उसने गहरे गुलाबी रंग का सूट पहना , कानो में बड़े झुमके पहने , हाथो में ढेर सारी चुडिया पहनी , आँखों को काजल से सजाया और हलके गुलाबी रंग की लिपस्टिक होठो पर लगा ली .. एक बारगी उसने शीशे में खुद को देखा आज वो सच में कहर धा रही थी ,, बालो की उसने छोटी बनाकर गूथ ली ,, अब लग रही थी वो बिलकुल पंजाबी कुड़ी उसने एक प्यारी सी स्माइल दी … चाँद निकलने में अभी बहुत वक्त था उसने अपनी छोटी बहन दीपा से कुछ फोटो क्लिक करने को कहा

और फिर सारी फोटो विनीत को भेज दी , लेकिन विनीत ने कोई जवाब नहीं दिया तो पाखी ने विनीत को फोन लगाया और कहा – फोटो कैसे लगे , आपके लिए ही किया है ये सब , आज हमारा पहला करवाचौथ है न इसलिए

विनीत का मूड ऑफ था शायद उसने गुस्से से कहा – फोटो छोडो पहले ये बताओ इतनी देर तक तुम थी कहा ? ,, और तुम्हारा फोन कहा बिजी था ?

विनीत की बात सुनकर पाखी ने कहा – वो कुछ काम से हॉस्पिटल जाना पड़ा मुझे ,, और फ़ोन तो मेरे पास ही था लेकिन काम इतना ज्यादा था तो बात नहीं हो पायी आपसे .. आप इतना गुस्स्सा क्यों हो रहे है !!

विनीत ने कहा – अच्छा बिजी थी , जब मैं फोन करता हु तब बिजी रहती हो , जबकि फेसबुक पर आज पुरे दिन ऑनलाइन थी तुम ,,

पाखी को सुनकर बड़ा अजीब लगा उसने कहा – आप ऐसा क्यों बोल रहे है , मुझे आज बिलकुल फुर्सत नहीं थी , फेसबुक चलाना तो बहुत दूर की बात है ..

विनीत ने पाखी की किसी बात का भरोसा नहीं किया और काफी देर तक दोनों में बहस होती रही !! और फिर थककर पाखी ने ही फोन काट दिया ,, उसकी आँखों से आंसू छलक गए !! उस विनीत की बातो का बहुत बुरा लग रह था !! फोन बंद करके वो कमरे से बाहर आ गयी चाँद निकलने में अभी भी बहुत वक्त था .. वो वापस कमरे में आ गयी उसने अपने झुमके चुडिया उतार कर रख दी .. उसने नजर उठा के शीशे में देखा काजल लगी बड़ी बड़ी आँखों में आंसू छलक आये थे …

कुछ देर बाद आकर दीपा ने बताया की चाँद निकल आया पाखी अनमनी सी छत पर चली गयी और चाँद देखकर अपना व्रत पूरा कीया ,, जैसे ही उसकी नजर सामने पड़ी पूजा के घर की छत पर मनु खड़ा था l और पाखी को ही देख रहा था ,, पाखी निचे चली आयी खाना खाया और लेट गयी तभी उसके फोन पर मनु का मेसेज आया – आज चाँद इतना बुझा बुझा सा क्यों है ?

पाखी ने कोई जवाब नहीं दिया और सो गयी .. मनु इंतजार करता रहा पर पाखी का जवाब नहीं आया !! तभी उसकी नजर पाखी की प्रोफाइल पर गयी मनु ने प्रोफाइल खोल कर देखि तो बा देखता ही रह गया गुलाबी उसका पसंदीदा रंग था !! और आज पाखी को इस रंग में देख तो जैसे उसके दील की धड़कने ही रुक गयी थी ,, वो काफी देर तक पाखी की तस्वीर देखता रहा और फिर फेसबुक पर एक पोस्ट की

“मुझे उस से प्यार हो गया है , और मैं ये भी जानता हु की वो मेरी किस्मत में नहीं है”

उसके ऐसे पोस्ट करते ही उसके सब दोस्त उसकी खिचाई करने लगे , कुछ उसे चीयर अप कर रहे थे तो कुछ उसके मजे ले रहे थे ! पर वो इस बात को लेकर बहुत सीरियस हो चूका था !!

उसने अपने कुछ दोस्तों को पाखी के बारे मे बताया भी , उनको भी पाखी अच्छी लगी पर जैसे ही सबको पाखी की सगाई का पता चला सब ने उसे कहा की उस दूर हो जा उसकी शादी होने वाली है !! पर मनु को किसी की बात से कोई फर्क नहीं पड़ा ,, सब जानते हुए भी वो पाखी से प्यार करने लगा था ! वो भी इतना की उसके लिए ना जाने कितनी बार अपना हाथ काटा और कितनी ही बार लोगो से लड़ाई की … पर खुद को पाखी से दूर नहीं कर पाया l

इधर पाखी मनु के साथ जितना खुद को सहज ,महसूस करती थी उतना विनीत के साथ भी नहीं करती थी , मनु के साथ वो हमेशा हस्ती मुस्कुराती रहती लेकिन विनीत के साथ चुपचाप खामोश !! मनु और पाखी के बिच एक अनजाना रिश्ता बन चुका था एक ऐस रिश्ता जिसको कोई नाम नहीं दिया जा सकता था … जिस से दोनों ही अनजान थे l

दोनों के मन का हाल कोई नहीं जानता था , न ही दोनों खुद

Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2

Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2Meri Aakhari Mohabbat – 2

Continue With – Meri Aakhari Mohabbat – 3

Read More – मेरी आख़री मोहब्बत

Follow Me On – facebook

Sanjana Kirodiwal

sanjana kirodiwal books sanjana kirodiwal ranjhana season 2 sanjana kirodiwal kitni mohabbat hai sanjana kirodiwal manmarjiyan season 3 sanjana kirodiwal manmarjiyan season 1

#Banaras#MeriAakhariMohabbat#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
मेरी आख़री मोहब्बत
next post
मेरी आख़री मोहब्बत – 3

You may also like

मेरी आख़री मोहब्बत – 25

August 5, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 24

August 4, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 23

August 3, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 22

August 2, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 21

August 1, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 20

July 31, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 19

July 28, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 18

July 28, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 17

July 27, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 16

July 26, 2023

3 comments

Minshutosh Kumar July 4, 2023 - 5:40 pm

Mam, 52nd part kb ayega hymh ka

Reply
Smayra July 4, 2023 - 6:55 pm

Di, ye story youtube par kab aayegi

Reply
Kshmata July 16, 2023 - 10:46 pm

Kitna ajeeb hai yeh Manu…aur Vinit be… shayad Manu ne Vinit k Mann m Shak paida kiya ho

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal