Sanjana Kirodiwal
Meri Aakhari Mohabbat

मेरी आख़री मोहब्बत – 21

by Story With Sanjana August 1, 2023
written by Story With Sanjana August 1, 2023 2 comments
1

Meri Aakhari Mohabbat – 21

Meri Aakhari Mohabbat
Meri Aakhari Mohabbat by Sanjana Kirodiwal

heart a brokenbroken heart a

Meri Aakhari Mohabbat – 21

रास्ते भर शिव के दिमाग में सेकड़ो सवाल जवाब आ जा रहे थे .. इन 4 दिनों में वो बहुत चेंज हो चुका था … घर पहुंचकर वो नहाने चला गया .. फिर खाना खाया और अपने कमरे में आ गया उसने एक फोन किया और कहने लगा – हेलो मिस मालिनी एक महीने के लिए मेरी सारी मीटिंग्स कैंसिल कर दो ,, और जो भी पेंडिंग केस है उन्हें आप और मिस्टर गर्ग क्लियर कर लीजिये

उधर से आवाज आयी – लेकिन सर एक महीने

शिव – मैंने जितना कहा है उतना करो सही ने मालिनी की बात बिच में काटते हुए कहा

मालिनी – पर सर इस से आपको बहुत नुकसान हो सकता है

शिव – मुझे उसकी परवाह नहीं है आप अभी मेरे सभी मीटिंग्स कैंसिल कीजिये , और हां एक बात और एक महीने तक मेरी सभी कॉल्स का जवाब आप देंगी , और गलती से भी 8-10 के बिच मुझे फोन मत कीजियेगा ,, कोई हेल्प चाहिए या फिर जरुरी काम हो तो मुझे मेल्स कर देना

मालिनी चुपचाप सारे आर्डर सुनती रही .. फिर ok कहकर फोन काट दिया

शिव ने अपना लैपटॉप खोला और मेल्स चैक करने लगा .. सभी चैक करते करते उसे 2 घंटे लग गए फोन की रिंग से उसकी तन्द्रा टूटी उसने देखा आकाश का फोन था

शिव – हेलो

आकाश – हेलो !! शिव , मैं और सपना पहुंच गए है अभी होटल के रूम में है

शिव – अच्छा , एन्जॉय करो तुम लोग

आकाश – हां वो तो हो जायेगा , पाखी को घर छोड़ दिया तुमने

शिव – हां ,

आकाश – तू वापस कब जा रहा है

शिव – एक महीने बाद

आकाश – एक महीने बाद ? पर तुम्हे कल ही निकलना था न तुम्हारे वो केस के लिए

शिव – आकाश ,, मैंने एक महीने के लिए अपने सारे केस और मीटिंग्स कैंसिल कर दी है

आकाश – क्यों ?

शिव – पाखी के एक्साम्स है और उसे पढ़ाई में थोड़ी प्रॉब्लम आ रही है उसके लिए मैं एक महीने यही रुकूंगा

आकाश – तेरा दिमाग तो सही है न ,, एक महीने तू अपने काम से दूर रहेगा …

शिव ने कुछ नहीं कहा

आकाश – शिव ये अच्छी बात है की तू पाखी की हेल्प करना चाहता है पर इस तरह खुद के काम को अधूरा छोड़कर ,,, अगर पाखी को पता चला तो उसे बिलकुल अच्छा नहीं लगेगा ..

शिव – आकाश मैं समझ रहा हु पर आज मैंने उसकी आँखों में कुछ देखा था वकालत के लिए जो जूनून उसकी आँखों मे था वो मैंने आज तक नहीं देखा .. आकाश उसकी ख़ुशी के सामने ये एक महीना कुछ भी नहीं है यार

आकाश – मोहब्बत जो ना कराये वो कम है ,,, अच्छा ये बता तुने उसे अपने बारे में बताया या नहीं

शिव – नहीं आकाश जब तक वो अपनी मंजिल नहीं पा लेती उसे मैं कुछ नहीं बता सकता इस वक्त सिर्फ और सिर्फ उसकी डिग्री की जरुरत है ,, और वो मैं उसे हर हाल में दिलाना चाहता हु अगर उसे पता चला मैं एक वकील हु तो मुझसे पढ़ने नहीं आएँगी , वो मेरे सामने खुद को कम आंकने लगेगी और ये मैं कभी नहीं चाहता

आकाश – शिव ,,,, मैंने कभी सोचा नहीं था तू पाखी के लिए इतना सब करने को तैयार हो जाएगा

शिव – मैं उनपर कोई अहसान नहीं कर रहा हु आकाश !! मुझे उनकी जरुरत है और शायद उन्हें भी ..

आकाश – तू चिंता मत कर यहाँ से वापस आते ही मैं पाखी से तुम्हारे बारे में बात करूँगा ..

शिव – अभी नहीं उसकी डिग्री के बाद ,, उसके बाद तुझे ही तो मनाना है उनको मेरे लिए

आकाश – हां हां जरूर वैसे भी सालिया जीजाजी की बात जल्दी मानती है

दोनों हंसने लगे … उसे बेस्ट ऑफ़ लक बोल आकाश ने फ़ोन काट दिया

अगले दिन शिव ने अपने मम्मी पापा को बताया की वो एक महीने यही रहेगा , पापा उसे शक की निगाह से देख रहे थे लेकिन मम्मी की ख़ुशी का कोइ ठिकाना नहीं था , पापा से कोचिंग की चाबी लेकर शिव कोचिंग चला गया पाखी वहा पहले से इन्तजार कर रही थी ,, 5-6 बच्चो के अलावा वहा सिर्फ पाखी और शिव थे

शिव ने पापा के ऑफिस में ही पाखी को बैठने को कहा कुछ ही देर में वो ऑफिस में ही बोर्ड और बुक्स ले आया ,, पाखी को पढ़ाने लगा पाखी बहुत होशियार थी वो हर बात को एक बार में ही कैच कर लेती , पाखी से ज्यादा शिव का ध्यान आज बोर्ड और बुक्स में ज्यादा था …

दरवाजे पर खड़े शिव के पापा ने शिव को देखा और मुस्कुरा कर चले गये ,, बाहर आकर सोफे पर बैठ गए और सोचने लगे – तो इसलिए जनाब ने 1 महीने यहाँ रुकने का फैसला लिया है … पाखी को कुछ नोट्स देकर शिव ने उसे घर जाने के लिए कहा और खुद ऑफिस से बाहर आ गया पापा को देख एक बार तो ठिठक गया

शिव के पापा ने शिव को ऑफिस में आने को कहा शिव ऑफिस में आकर सोफे पर बैठ गया

उन्होंने शिव के पास बैठते हुए कहा – कौन है वो आपकी नयी स्टूडेंट है

शिव – नहीं नहीं पापा , वो आकाश की रिश्तेदार है लॉ की पढ़ाई कर रही है उन्हें कुछ प्रोब्लेम्स आ रही थी इसलिए मैंने ही उनसे कहा की मैं उनकी हेल्प कर दूंगा

– उनकी हेल्प के लिए आपने एक महीने के लिए अपना सारा काम आगे खिसका दिया , एक अनजान रिश्तेदार के लिए कोई इतना नहीं करता .,,, आप पसंद करते है उन्हें ?

पापा का सीधा सवाल सुनकर शिव खामोश हो गया

– बेटा हम जानते है , हमे अच्छा लगा की 4 साल में पहली बार आपने अपने बारे में सोचा है ,,

शिव – पापा ऐसी बात नहीं है ,,

– शिव , आपकी आँखों में दीखता है की आप उन्हें कितना पसंद करते है

शिव ने अपनी आँखे झुका ली पापा ने शिव का हाथ अपने हाथो में लेकर कहा – शिव ,, उस हादसे के बाद हमे नहीं लगा था की आपको पहले जैसा पाएंगे , पर आज 4 साल बाद हमने आप में हमारा पहले वाला शिव देखा है ,,, आपकी ख़ुशी में ही हमारी ख़ुशी है … कल से एक महीने के लिए हम कोचिंग नहीं आएंगे , ताकि आप इत्मीनान से उन्हें पढ़ा सके , और किसी चीज की जरुरत हो तो बताना हम अर्रेंज कर देंगे …

पापा उठकर जाने लगे तो शिव ने उन्हें रोकते हुए कहा – पापा

उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो शिव ने उन्हें गले लगा लिया उनकी आँखे नम हो गयी … शिव काफी देर उन्हें गले लगाए रहा ..

शिव के पापा चले गए और शिव ऑफिस में बैठा अपना का करने लगा

शाम को शिव जल्दी घर चला गया और मम्मी पापा के साथ बैठकर बातें करने लगा ,, सही की मम्मी की आश्चर्य की सीमा नहीं थी ,, जो शिव चार सालो में गिनी चुनी बात बोलता था आज उसने ढेरो बाते कर रहा था

बातें करते करते शिव ने माँ की गोद में अपना सर रखते हुए माँ से कहा – माँ मेरे सर में चम्पी कर दो ना

माँ हलके हलके उसकी मसाज करने लगी ….

थोड़ी देर बाद शिव को वही लेते लेते नींद आ गयी … शिव के पापा ने अपनी पत्नी को शिव के पास ही रुकने को कहा और खुद अपने कमरे में चले गए .. माँ सारी रात उसका सर सहलाती रही ..

सुबह उठकर शिव ने माँ पापा के साथ ही नाश्ता किया … और फिर कोचिंग चला गया ..

पाखी को पढ़ाने के बाद शिव अपना सारा समय माँ और पापा को देने लगा 10 दीन गुजर गए शिव की मेहनत रंग ला रही थी पाखी भी शिव की मेहनत जाया करना नहीं चाहती थी … .

देखते देखते महीन होने को आया एक रात शिव अपने रूम में बैठे नोट्स बनाने में बिजी थी पापा उसके कमरे में आये देखा रात के 12.30 बज रहे थे उन्होंने शिव के पास बैठते हुए कहा

– शिव तुम सोये नहीं ?

शिव – हां पापा वो पाखी के लिए नोट्स तैयार कर रहा था ,, उसकी एग्जाम में अब बस 7 दिन और है उसके बाद तो सोना ही है

पापा ने किताबे बंद करते हुए कहा – बाकी काम कल कर लेना

जाने लगे तो शिव ने कहा – पापा थोड़ी देर मेरे पास बैठिये ना

शिव की बात सुनकर वो बैठ गए शिव ने उनका हाथ अपने हाथो में लेकर कहा – पापा मैंने आपको और मम्मी को बहुत तकल पहुचायी है , पर उस हादसे के बाद मैं आज तक खुद को माफ़ नहीं कर पाया … पर जबसे पाखी मेरी जिंदगी में आयी है सब बदल गया ,

वो लड़की बहुत मजबूत है पापा उसने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ खोया है फिर भी वो मुस्कुराना नहीं भूली …. उसे देखकर मैं अपना अतीत भूल जाता हु पापा ………….. वो इतनी अच्छी है की कोई उससे दूर नही रह सकता … मेरे बदलाव की वजह सिर्फ पाखी है पापा ..

पापा ने शिव वे गाल पर हाथ रखते हुए कहा – जिसकी इतनी तारीफ कर रहे हो उस से मिलवाओग कब ? ऐसा करो कल शाम उसे घर ले आओ , कल शाम का खाना हम उसके साथ ही खाएंगे

शिव ने अपना सर पापा के घुटने पर रखते हुए कहा – आपने मुझे माफ़ कर दिया ना पापा

– आपने कोई गलत काम नहीं किया है शिव, जो कुछ हुआ वो आपकी किस्मत थी ,, जो गुजर गया वो आपका कल था पाखी आपका आज है ,,, रात बहुत हो गयी है आप सो जाईये , कल मैं और आपकी माँ आपके कल का इन्तजार करेंगे

आज बहुत दिनों बाद शिव के दिल से एक बोझ हल्का हो गया … उस रात वो सुकून से सोया था … अगले दिन उसने पाखी से घर चलने को कहा …

पाखी और शिव दोनों घर पहुंचे , शिव के माँ पापा दोनों का इन्तजार कर रहे थे ,,, पाखी ने आगे बढ़कर दोनों के पैर छुए ,,, सभी हॉल में आकर बैठ गए ,, पाखी ने अपने बार बारे बताया और शिव के लिए भी शुक्रिया अदा किया .. कुछ देर बातें करने के बाद सभी खाना खाने आ गए पाखी किचन में शिव की मम्मी की हेल्प करने लगी … खाना टेबल पर रख पाखी भी सबके साथ आकर बैठ गयी खाना खाते हुए शिव के पापा ने पाखी से कहा – शिव ने बताया आप लॉ कर रही है

पाखी – जी अंकल , और इस बार इन्होने मेरी बहुत मदद की है

पापा – हां बताया इसने , डिग्री के बाद क्या करना चाहती है आप ?

पाखी – मैं एक क्रिमिनल लॉयर बनना चाहती हु अंकल

पापा – वो तो आप जरूर बनेगी पर आज हमने आपको यहाँ एक खास वजह से बुलाया है

पाखी ने उनकी तरफ देखकर कहा – कहिये अंकल

पापा थोड़ी देर चुप रहे और फिर कहा – हम चाहते है की आपकी पढ़ाई पूरी होने के बाद आप हमेशा हमेशा के लिए हमारे घर आकर रहे

पाखी खाते खाते रुक गयी और पापा की तरफ देखने लगी शिव को भी समझ नहीं आया की पापा क्या कहना चाहते है

पाखी – मैं कुछ समझी नहीं अंकल

पापा – हम आपको अपनी बहु के रूप में इस घर में देखना चाहते है …

पाखी के हाथ से चम्मच छूटकर गिर गया , वो अपनी कुर्सी से उठ खडी हुयी और शिव की तरफ हाथ जोड़ते हुए कहा – माफ़ कीजियेगा अगर हमे पता होता आपके अहसान का बदला आप हमसे इस तरह चाहेंगे तो हम आपकी मदद कभी नहीं लेते ,,, आपके मम्मी पापा हमारे बारे मे नहीं जानते पर आपको तो सब मालूम था ,, फिर आपने भी ये सब कैसे सोच लिया

शिव कुछ बोल पाता उस से पहले पापा ने कहा – पाखी इसमें शिव की कोई गलती नहीं है इसे तो मालूम भी नहीं था की हमने आपको यहाँ क्यों बुलाया है ,,, पर सच तो ये है की शिव भी आपको पसंद करता है

पाखी – माफ़ी चाहती हु अंकल ,, मैं अपने सुख के लिए इनकी जिंदगी खराब नहीं कर सकती …. चलती हु

कहकर पाखी तेजी से घर से बाहर चली गयी शिव उसे रोकने बाहर आया लेकिन तब तक वो जा चुकी थी … अंदर आकर शिव सोफे प्र बैठ गया माँ पापा दोनों उसके पास आये ,, पापा ने उसके कंधे पर हाथ रखते हुए कहा – i m सॉरी बेटा मैने बिना उसके मन की बात जाने ……

शिव – नहीं पापा इसकी कोई जरुरत नहीं है …. पाखी गलत नहीं है पापा वो एक बहुत स्वाभिमानी लड़की है

उसके बाद शिव ने माँ पापा को पाखी के बारे में सब कुछ बता दिया शिव की बात सुनकर पापा ने कहा – हमने अनजाने में उसका दिल दुखा दिया …

Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21

Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21 Meri Aakhari Mohabbat – 21

Continue With Meri Aakhari Mohabbat – 22

Read More – मेरी आख़री मोहब्बत – 20

Follow Me On – facebook

Sanjana Kirodiwal

sanjana kirodiwal bookssanjana kirodiwal ranjhana season 2sanjana kirodiwal kitni mohabbat haisanjana kirodiwal manmarjiyan season 3sanjana kirodiwal manmarjiyan season 1

Meri Aakhari Mohabbat
Meri Aakhari Mohabbat by Sanjana Kirodiwal
#Banaras#MeriAakhariMohabbat#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
मेरी आख़री मोहब्बत – 20
next post
मेरी आख़री मोहब्बत – 22

You may also like

मेरी आख़री मोहब्बत – 25

August 5, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 24

August 4, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 23

August 3, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 22

August 2, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 20

July 31, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 19

July 28, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 18

July 28, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 17

July 27, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 16

July 26, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 15

July 24, 2023

2 comments

Suman kashyap August 1, 2023 - 12:31 pm

Nice part 👌

Reply
Kshmata August 1, 2023 - 6:36 pm

Aery wha Shiv k andar to kafi dharya hai…usse gussa nhi aaya ki uske papa ne seedhe Pakhi se shadi ki baat kar lee… waise Shiv k zindagi m kya hua 4saal phele

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal