Sanjana Kirodiwal
Meri Aakhari Mohabbat

मेरी आख़री मोहब्बत – 23

by Story With Sanjana August 3, 2023
written by Story With Sanjana August 3, 2023 1 comment
1

Meri Aakhari Mohabbat – 23

Meri Aakhari Mohabbat
Meri Aakhari Mohabbat by Sanjana Kirodiwal

heart a brokenbroken heart a

Meri Aakhari Mohabbat – 23

कुछ ही देर में दोनों अदालत पहुंचे .. आज पाखीके लिए बहुत बड़ा दिन था उसने शिव से कहा – आप साथ नहीं चलेंगे ?

शिव – पाखी ,, आने वाली जिंदगी में आपको बहुत से पड़ाव पार करने होंगे और हर पड़ाव मे मैं आपके साथ नहीं रहूंगा इसलिए आज आप अकेली जाएँगी , और मैं आपके जीतकर आने का इन्तजार करूंगा ..

पाखी – हम आपको निराश नहीं करेंगे … हम चलते है पाखी ने घडी में समय देखते हुए कहा

– बेस्ट ऑफ़ लक … कहकर शिव ने गाड़ी साइड में लगा दी .. पाखी अंदर चली गयी कार्यवाही शुरू होंने में अभी 1 घंटा बाकि था पाखी ऑफिस में आकर केस की फाइल देखने लगी फाइल में मानव शर्मा नाम पढ़ते ही पाखी की धड़कन जैसे रुक गयी फिर उसने खुद को संयत करते हुए सोचा हो सकता है कोई और हो ….

फिर वो अपने काम में लग गयी … एक घंटे बाद अदालत शुरू हो गयी पाखी ने जैसे ही कोर्ट रूम में प्रवेश किया उसके कदम रुक गए कटघरे में खड़ा शख्स कोइ और नहीं मानव था यानि मनु पाखी का अतीत ….

पाखी के हाथ कांपने लगे, कदम लड़खड़ाने लगे गला सुख गया ,, वो धीरे धीरे चलकर अपनी कुर्सी पर आकर बैठ गयी उसने पीछे मुड़कर देखा पीछे मनु के मम्मी , पापा , पत्नी साक्षी , पूजा और पूजा के पति मौजूद थे .. पाखी का गला सूखा जा रहा था उसने सामने रखा पानी का ग्लास उठाया और एक साँस में पि लिया उसकी आँखे फाइल पर लिखे नाम मानव शर्मा पर ठहर गयी

वो सोचने लगी – आखिर ये सब क्या है , मैं जितना इन सब से दूर जाना चाहती हु मेरी किस्मत मुझे इतने करीब ले आती है आज मेरा ही अतीत मेरे सामने कटघरे में खड़ा है … पर मेरा दिल जानता है उसने कुछ नहीं किया है … पाखी ने एक गहरी साँस ली और मनु की तरह देखा वो सर झुकाए कटघरे में खड़ा था …

तभी जज साहब आये और उन्होंने आदेश दिया – आज की कार्यवाही शुरू की जाए …..

मनु के खिलाफ खड़े हुए वकील मिस्टर नीरज ने बोलना शुरू किया

– जज साहब 10 मार्च की रात जयपुर हाइवे के पास एक गाड़ी जिसमे शहर के सबसे बड़े बिजनसमेन डी.के अग्रवाल का बेटा सुनील अग्रवाल और उसके कुछ दोस्त मौजूद थे ,, अपनी आपसी रंजिश के चलते मानव शर्मा उर्फ़ मनु ने उस गाडी को अपनी गाडी से टक्कर मारी जिससे सुनील अग्रवाल को गहरी चोट आयी और वो कोमा में चले गए ..

सुनील के दोस्तों ने बताया की मानव ने उसे सबके सामने जान से मारने की धमकी दी और उसके बाद उसपर ये जानलेवा हमला किया … मैं चाहता हु इस हरकत के लिए मिस्टर मानव शर्मा को कड़ी से कड़ी सजा सुनाई जाये जिससे ये भविष्य में ऐसा ना करे – thats all my lord

नीरज अपनी जगह पर आकर बैठ गया जज ने पाखी से कहा – मिस पाखी आप मानव के पक्ष में कुछ कहना चाहती है

जी मीलॉर्ड – पाखी ने उठते हुए कहा

पाखी – मेरे काबिल दोस्त नीरज ने अदालत में सिर्फ आधी अधूरी बात बताकर इन्होने मानव को बिना किसी सुबूत के गुनहगार ठहरा दिया मैं अदालत को यह बताने की इजाजत चाहती हु की 10 मार्च की रात हुआ क्या था

जज – इजाजत है

पाखी – मीलॉर्ड 10 मार्च की रात मनु अपनी गाडी अपने दो दोस्तों के साथ जयपुर हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट में गया था ..उसी रेस्टोरेंट में सुनील अग्रवाल और उसके कुछ दोस्त मौजूद थे ,, शराब पिने के कारण वो लोग वहा बहुत ज्यादा शोर शराबा कर रहे थे और उन्होंने रेस्टोरेंट के मालिक से भी बदतमीजी की ,,,

मानव से जब देखा नहीं गया तो उसने सुनील को समझाने की कोशिश की लेकिन इस बात पर उन दोनों में कहासुनी हो गए और बात हाथापाई पर पहुंच गयी और रेस्टोरेंट के मालिक ने उन्हें बाहर निकाल दिया …………. गुस्से में सुनील मानव को धमकी देकर वहा से चला गया

मानव पर गुस्सा आने के कारण सुनील ने बाहर आकर और शराब पि और फिर नशे की हालत में तेज रफ़्तार से कार चलायी समय पर ब्रेक ना लगने के कारण सुनील की गाड़ी सामने से आती एक स्कॉर्पियो से टकरा गयी और सर पर गहरी चोट आने के कारण वो कोमा में चला गया …

नीरज – अगर ऐसा है तो फिर मनु और उसकी गाड़ी वहा क्या कर रही थी

पाखी – मीलॉर्ड , सुनील के वहा से निकलने के बाद मनु भी उसी रास्ते से अपनी गाड़ी से घर जा रहा था , जिस जगह सुनील का एक्सीडेंट हुआ था उस जगह से मानव गुजर रहा था किसी को खून में लथपथ देख वो उसके पास गया तो लेकिन उसकी मदद करने वाला कोई नहीं था ,,, सुनील के दोस्त ने पुलिस को फ़ोन किया और पुलिस ने बिन किसी सुबूत के सिर्फ शक की बिनाह पर मानव को अरेस्ट कर लिया …. जबकि सुनील का एक्सीडेंट हुआ था

नीरज – वो एक्सीडेंट नहीं था मीलॉर्ड ,,, मानव का सुनील से झगड़ना , उसे मारने की धमकी देना , और फिर उसका सुनील की गाड़ी के पास मौजूद होना इस से साफ साफ जाहिर होता है की ये असिडेंट नहीं बल्कि सुनील को मारने की कोशिश थी

पाखी – मीलॉर्ड मेरे मुवकिल दोस्त एक अचनाक हुए हादसे को हत्या का नाम देना चाह रहे है , मिस्टर मानव बेकसूर है

जज – आपके पास कोई सबुत है मिस पाखी

पाखी – जी मीलॉर्ड ,,, पाखी ने एक फाइल जज की तरफ बढ़ाते हुए कहा – इस फाइल मे सुनील की मेडिकल रिपोर्ट है जिसमे ये साफ़ लिखा है की उस रात उसने शराब पी रखी थी ,, उसके निचे उस गाड़ी की रिपोर्ट है जिसमे ये साफ लिखा है की वो गाड़ी तेज रफ़्तार से चलायी गयी थी …

जज सभी रिपोर्ट्स देखता है और नीरज से कहता है – आपको कुछ कहना है

नीरज – मैं मिस्टर मानव से कुछ सवाल पूछने की इजाजत चाहता हु

जज – इजाजत है

नीरज – मिस्टर मानव क्या आप अदालत में बताएँगे की वकील साहिबा को आप कैसे जानते है

नीरज का सवाल सुनका पाखी ने कहा – ऑब्जेक्शन मीलॉर्ड मेरे मुवकिल द्वारा यहाँ मेरी निजी जिंदगी को बिच में क्यों लाया जा रहा है ..

नीरज – मीलॉर्ड इस केस से पाखी और मानव के संबंधो का सीधा संबंध है … वकील साहिबा मानव की प्रेमिका रह चुकी है और सिर्फ इसी वजह से वो मानव को बचाने की कोशिश कर रही है …

पाखी – ये सब क्या बकवास है ,

नीरज – ये बकवास नहीं है वकील साहिबा ,, मानव और आपके बिच एक रिश्ता रह चूका है और उसी को बचाने के लिए आप आज मानव के लिए यहा आयी है उन्हें बेगुनाह साबित करने के लिए ..

पाखी की आँखों में नमी आ जाती है पाखी जज से कहती है – मीलॉर्ड मुझे सिर्फ 2 घंटे की मोहलत चाहिए जिसमे में मानव के बेकसूर होने का पक्का सबुत पेश कर सकू

जज – ठीक है आगे की सुनवाई 2 घंटे बाद होगी

कहकर जज साहब चले गए ,, उनके जाने के बाद पाखी अपनी कुर्सी पर बैठी रही सभी उठके बाहर चले गए पर पाखी वही बैठी रही उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था … कुछ देर बैठ रहने के बाद उसके दिमाग में एक विचार आया और वो कोर्ट से बाहर आकार गाड़ी में बैठते हुए शिव से कहा – अभी आप हमसे कोइ सवाल मत करना बस जल्दी से जयपुर हाईवे पर चलिए

शिव ने गाड़ी स्टार्ट की और कुछ ही देर में दोनों हाईवे पर थे पाखी सबुत ढूंढ़ने लगी पर कही कुछ नहीं मिला उसे परेशान देख शिव सब समझ गया उसने पाखी से कहा

– पाखी , ये यहाँ का सबसे बड़ा हाईवे है ,, और इस वजह से यहां cctv कैमेरा भी होंगे क्यों न आप एक बार उस रात की फुटेज देख ले ,, शायद आपको कोई सबुत मिल जाये

– you are great – पाखी ने मुस्कुराते हुए कहा और अपने काम में लग गयी, जल्द ही उसे सबूत मिल गए और वो शिव के साथ वापस कोर्ट आने लगी …

सही समय पर पाखी अदालत पहुंच चुकी थी उसने cctv की फुटेज जज साहब को दिखाई जिसमे साफ साफ दिख रहा था की सुनील का एक्सीडेंट हुआ है और मानव निर्दोष है

आखिर में जज ने फैसला मानव के पक्ष में ही सुनाया और उसे निर्दोष करार देकर बाइज्जत बरी कर दिया … मनु के पापा और बाकि सब लोगो के चेहरों पर मुस्कुराहट और सुकून था और आँखों में पाखी के लिए प्यार

तभी नीरज ने पाखी की तरफ अपना हाथ बढ़ाते हुए कहा – बधाई हो आप ये केस जीत गए ,, आपके साथ काम करके मजा आएगा

पाखी ने भी मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया और बाहर आ गयी बाहर मनु और उसका पूरा परिवार खड़ा था पाखी ने एक नजर उन सब पर डाली और आगे बढ़ गयी तभी मनु के पापा ने आवाज दी

– पाखी …

पाखी ने पटलकर देखा तो मनु के पापा उसके पास आये और उसका हाथ पकड़कर कहा – आज तुमने जो हमारे लिए जो किया उसके लिए हम हमेशा तुम्हारे अहसानमंद रहेंगे … तुम्हे समझने में मुझसे बहु बड़ी भूल हो गयी थी मुझे माफ़ कर दो

पाखी – इसकी जरुरत नहीं है अंकल , आपने एक बार सबके सामने मुझे बेटी कहा था बस अपने बेटी होने का फर्ज निभाया है

इतना कहकर पाखी साक्षी की तरफ मुड़ी और कहा – मनु एक अच्छा लड़का है , अंदर जो भी बाते हुयी उनके बारे में ज्यादा सोचकर मनु और अपने रिश्ते के बिच कोई दरार आने मत देना ….

कहकर पाखी वहा से चली गयी

Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23

Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23 Meri Aakhari Mohabbat – 23

Continue With Meri Aakhari Mohabbat – 24

Read More – मेरी आख़री मोहब्बत – 22

Follow Me On – facebook

Sanjana Kirodiwal

Meri Aakhari Mohabbat
Meri Aakhari Mohabbat by Sanjana Kirodiwal

sanjana kirodiwal books sanjana kirodiwal ranjhana season 2 sanjana kirodiwal kitni mohabbat hai sanjana kirodiwal manmarjiyan season 3 sanjana kirodiwal manmarjiyan season 1

#Banaras#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
मेरी आख़री मोहब्बत – 22
next post
मेरी आख़री मोहब्बत – 24

You may also like

मेरी आख़री मोहब्बत – 25

August 5, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 24

August 4, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 22

August 2, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 21

August 1, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 20

July 31, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 19

July 28, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 18

July 28, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 17

July 27, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 16

July 26, 2023

मेरी आख़री मोहब्बत – 15

July 24, 2023

1 comment

Kshmata August 4, 2023 - 7:16 pm

Bahot badhiya…. Pakhi ne case Jeet liya …lakin Manu aur Pooja ne koi reaction nhi diya … strange….ek baar Vinit k be darshan hone chahiye….usse be saja milni chahiye Pakhi k sath galat krne ki

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal