Sanjana Kirodiwal
Story

A Broken Heart – 1

by Story With Sanjana January 9, 2023
written by Story With Sanjana January 9, 2023 9 comments
2

A Broken Heart – 1

A Broken Heart – 1

सुबह के 10 बज रहे है , ईशान अपने कमरे में बिस्तर पर उलटा लेटा था। उसने सिर्फ जींस पहन रखी थी , ऊपर के बदन पर कोई कपडे नहीं थे। उसके जिस्म के उभार और मसल्स खिड़की से आती धुप में चमक रहे थे। उसका सांवला रंग इस वक्त और भी आकर्षक लग रहा था। कुछ देर बाद ईशान उठा और खिड़की के सामने आकर खिड़की पूरी खोल दी। कमरा रौशनी से भर गया , ईशान ने अंगड़ाई ली और एक नजर कमरे पर डाली जो की काफी अस्त-व्यस्त था। बिस्तर और यहाँ वहा उसके कपडे फैले थे। जूते भी वही थे पड़े थे।  ईशान कमरे से बाहर आया और फ्लेट के दरवाजे की तरफ चला आया। उसने दरवाजा खोला दरवाजे के बाहर दिवार पर टँगी टोकरी में रखा अख़बार और दूध का पैकेट उठाया और अंदर चला आया। अंदर आकर उसने अख़बार डायनिंग टेबल पर रखा और दूध के पैकेट को मुंह से ही फाड़ते हुए किचन एरिया प्लेटफॉर्म के बगल में रखे FM सिस्टम को ऑन कर दिया। उसने गैस पर पतीला रखा और दूध उसमे डाल कर गैस ऑन कर दिया। गैस के बगल में रखा कॉफी पाउडर का डिब्बा उठाया और उसमे से एक चम्मच कॉफी पाउडर दूध में डाल दिया।
कॉफी बनने में अभी टाइम था इसलिए उसने न्यूजपेपर उठाया और पन्ने पलटने लगा लेकिन उसमें भी उसे कुछ इंट्रेस्टेड नहीं दिखा। कॉफी बना चुकी थी ईशान ने उसे मग में छाना और मग लेकर वापस अपने कमरे में जाने लगा। चलते चलते उसने FM सिस्टम को बंद कर दिया क्योकि उस पर रोजाना की तरह कुछ नया नहीं था। कॉफी मग लेकर वह अपने कमरे की खिड़की के पास आया और बाहर देखते हुए कॉफी पीने लगा। इस वक्त वह अपने अपार्टमेंट के 7वे माले की खिड़की पर खड़ा था।

 ईशान शर्मा जयपुर का रहने वाला 26 साल का लड़का जिसने 3 साल पहले ही अपनी इंजीनियरिंग कम्प्लीट है। ईशान के घर में ईशान के मम्मी पापा है और दोनों ही जयपुर के कॉलेज में अच्छे पद पर है लेकिन ईशान उनके साथ ना रहकर पिछले 2 साल से दिल्ली में रह रहा है। पढाई कम्प्लीट के बाद ईशान को जयपुर से कई कम्पनी के ऑफर आये लेकिन उसने मना कर दिया और दिल्ली चला आया।  ईशान के पेरेंट्स ने कभी कोई कमी नहीं रखी इसलिए जब ईशान ने कहा की वह दिल्ली रहना चाहता है तो उन्होंने ईशान के लिए दिल्ली में एक 1BHK फ्लैट किराये पर ले लिया साथ ही उसमे सारी सुख-सुविधाये भी मुहैया करवा दी ताकि वह आराम से रह सके।

दिल्ली आने के एक हफ्ते बाद ही ईशान को एक सॉफ्टवेयर कम्पनी में नौकरी मिल गयी और ऐसा इसलिए हुआ क्योकि वो नौकरी उसके पापा के कहने पर किसी की सिफारिश पर मिली थी और ये बात ईशान नहीं जानता था। ईशान की सबसे बड़ी कमजोरी थी उसका गुस्सा और उसका ऐटिटूड,,,,,,,इन्ही के चलते वह किसी भी कम्पनी में 1 महीने या 2 महीने से ज्यादा काम नहीं कर पाता था। तीन सालो में अब तक वह 16 नौकरिया छोड़ चुका था। वो किसी भी नौकरी से खुश नहीं था। उसके पेरेंट्स ने कई बार कहा की वह वापस घर आ जाये लेकिन ईशान नहीं गया। दिल्ली में रुकने की एक खास वजह थी और वो थी “माया” , ईशान का पहला प्यार


माया से ईशान सोशल मिडिया पर मिला था और तबसे दोनों साथ थे। दिल्ली भी वह उसी के लिए आया था क्योकि माया अपने पेरेंट्स के साथ यही रहती थी। माया पिछले 2 साल से दिल्ली की एक ऐड कम्पनी में जॉब कर रही थी। 5 साल से दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों में खूब झगडे होते लेकिन जल्दी सुलह भी हो जाती थी। वीकेंड पर दोनों अक्सर साथ होते थे , साथ घूमना , साथ खाना , साथ में पिक्चर देखना। माया उसके लिए उसका सबकुछ थी और अब तक तो ईशान को माया की आदत हो चुकी थी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,!!  दिल्ली में ईशान के कुछ दोस्त भी थे लेकिन एक दोस्त खास था,,,,,,,,,,,,,,,,”निर्मल”
निर्मल से ईशान एक कम्पनी के इंटरव्यू के दौरान मिला था , दोनों को जॉब तो नहीं मिली लेकिन दोनों दोस्त बन गए और तबसे दोनों अच्छे दोस्त है हालाँकि निर्मल पिछले 2 साल से एक अच्छी कम्पनी में काम कर रहा था।

खिड़की के बाहर देखते हुए ईशान ने कॉफी खत्म की और कप को टेबल पर रख बिस्तर के दूसरी ओर अपनी वर्क डेस्क के पास चला आया। उसने कुर्सी घुमाई उसपर बैठा , सामने पड़े हेड फोन उठाकर कानो पर लगा लिए , लेपटॉप ऑन किया , माइक सेट किया और कुछ सेटिंग्स के बाद पड़े पेपर को उठाकर बड़े ही कूल तरिके से बोलना शुरू किया। एक मिनिट का ट्रेक रिकॉर्ड कर उसने माइक बंद किया और रिकार्डेड ट्रेक को सूना लेकिन जो ईशान को चाहिए था वो नहीं हो  रहा था। उसने हताश होकर हेडफोन निकाले और टेबल पर रख दिए।

पिछले एक हफ्ते से वह इस ट्रेक को रेकॉर्ड कर रहा था लेकिन ये परफेक्ट नहीं हो पा रहा था। ईशान कुछ देर वैसे ही बैठा रहा और फिर टेबल पर रखे अपने फोन को उठाकर देखा। माया का कोई मैसेज नहीं था। ईशान ने फोन वापस रख दिया। वह उठा और टॉवल लेकर नहाने चला गया। नहाकर अपने कमरे में आया और शीशे के सामने खड़े होकर अपने बाल पोछने लगा।
6 फूट लंबा , हल्का सांवला रंग लेकिन आकर्षक , गहरी काली आँखे , सुर्ख़ होंठ , फिट बॉडी जिसके उभार और मसल्स साफ दिखाई दे रहे थे , बाल ज्यादा बड़े नहीं थे , बांये कान से दो इंच ऊपर से लेकर दांये कान तक बिल्कुल बारीक़ बाल थे ट्रिम किये हुए। बाकी बाल सिल्की थे जिनसे ईशान साइड माँग निकालना पसंद करता था।

हल्की ट्रिम की दाढ़ी , बांये कंधे से कुछ नीचे एक बहुत ही प्यारा टैटू बना हुआ था जिसमे इंग्लिश लिखा था “You’re My Everything”            
ये एक बहुत ही प्यारा टैटू था जो माया के लास्ट बर्थडे पर ईशान ने बनवाया था। सहसा ही उसका हाथ उस नाम पर चला गया और वह मुस्कुरा उठा , उसे याद आया उस शाम कितना रोई थी माया इसे देखकर। ईशान ने टॉवल रखा और कबर्ड से कपडे निकालकर पहन लिए। उसने अपने बाल बनाये , तैयार हुआ और  अपना फोन लेकर कमरे से बाहर निकल गया। अपार्टमेंट से बाहर आकर वह बस स्टॉप चला आया और बस का इंतजार करने लगा।

ईशान के पास बाइक थी लेकिन पिछले एक हफ्ते से वह खराब थी और ईशान के पास उसे ठीक करवाने का वक्त नहीं था , क्योकि उसका मानना था की जब कही जाना ही नहीं तो ठीक क्यों करवाना ? ईशान अपने फोन में देखते हुए बस के आने का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद बस आयी और ईशान उसमे चढ़ गया। भीड़ होने की वजह से उसे खड़े खड़े ही जाना पड़ा।
कुछ देर बाद वह मल्टीनेशनल ऐड कम्पनी के सामने खड़ा था। उसके हाथ में एक कागज का पार्सल भी था वह मुस्कुराया और अंदर चला आया।

रिसेप्शन पर आकर उसने “माया” के बारे में पूछा। रिसेप्शन पर बैठी लड़की ने फोन लगाया और कुछ देर बाद फोन रखकर ईशान से कहा,”मेम अभी मीटिंग में है उन्होंने आपको 10 मिनिट यही वेट करने को कहा है”
“ओके थैंक्यू”,ईशान ने कहा और वही पास में वेटिंग एरिया में पड़े सोफे पर आकर बैठ गया। ये 10 मिनिट उसके लिए 10 घंटे जैसे थे। ईशान की नजरे बार बार उस तरफ चली जाती जिस तरफ से माया आने वाली थी। इतने सालो के बाद भी ईशान माया का इंतजार ऐसे करता जैसे पहली बार उस से मिल रहा हो। 7-8 मिनिट गुजर गए लेकिन माया नहीं आयी। ईशान ने सामने रखी  मैगजीन उठाई और उसके पन्ने पलटने लगा।

“एक्सक्यूज मी मुझे ये आर्डर देने है , क्या आप मिस्टर देवांश को इन्फॉर्म कर देंगी प्लीज”,रिसेप्शन के सामने खड़ी लड़की ने कहा जिसने किसी रेस्टोरेंट के लोगो का जैकेट और केप पहन रखा था “आप थोड़ी देर वेट कीजिये वो आ रहे है”,रिसेप्शनिस्ट ने कहा      
“थोड़ा जल्दी कीजियेगा प्लीज मुझे और भी डिलीवरी देनी है”,लड़की ने कहा और वेटिंग एरिया में आकर ईशान के बिल्कुल सामने पड़े सोफे पर बैठ गयी। आर्डर के बॉक्स भी उसने अपने बगल में रख लिए। लड़की ने सी ग्रीन रंग का पॉकेट्स वाला लूज पेंट पहना हुआ था। उस पर सफ़ेद टीशर्ट जिस के बीचो-बीच मिकी माउस बना था। साथ में जैकेट और लाल रंग की कैप , गोरा रंग , गोल लेकिन प्यारा सा चेहरा जिस पर दो छोटी छोटी प्यारी सी आँखे थी , पतली नाक , सुर्ख लाल होंठ और उनके बीच सफ़ेद मोती जैसे दाँत , लड़की की उम्र यही कोई 22-23 के आसपास थी।

उसका चेहरा देखकर ही पता चल रहा था की वह काफी हसमुख और चंचल है। जबसे वह आकर बैठी थी तबसे बस मुस्कुराते हुए ऑफिस को देखे जा रही थी। सामने बैठे ईशान में माथे पर आये बालों को अपनी उंगलियों से ऊपर करते हुए एक बार फिर उसी तरफ देखा जिस तरफ से माया आने वाली थी। जैसे ही ईशान ने उस तरफ देखा सामने बैठी लड़की की नजर एकदम से ईशान पर पड़ी और वह उसे देखते ही रह गयी जबकि ईशान ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। लड़की ईशान को एकटक देखते रही और इस बीच उसने अपनी पलकों को सिर्फ एक बार झपकाया और धीरे से बड़बड़ाई,”आअह्ह्ह ये कितना हैंडसम है”

“एक्सक्यूज मी मेम आपको पार्सल लेकर ऊपर बुलाया है , 4th फ्लोर”,ऑफिस बॉय ने आकर कहा तो लड़की की तंद्रा टूटी। वह ईशान को थोड़ी देर और देखना  चाहती थी लेकिन उसे काम भी करना था इसलिए वह उठी अपनी कैप को सही किया और सभी डिब्बे लेकर लिफ्ट की तरफ बढ़ गयी। लिफ्ट के सामने जाकर उसने पलटकर ईशान को देखा और अंदर चली आयी। उसके अलावा 4 लोग और थे उसकी आँखों के आगे अभी भी ईशान का चेहरा घूम रहा था। लिफ्ट के दरवाजे बंद होने लगे लेकिन पुरे बंद होते इस से पहले ही वापस खुल गए। लड़की ने सामने देखा तो उसका दिल धड़क उठा। सामने ईशान खड़ा था। वह अंदर आया और 4 नंबर दबा दिया।

लिफ्ट बंद हुई और ऊपर जाने लगी। ईशान बिल्कुल लड़की के बगल में ही खड़ा था। लड़की ने कोशिश की कि वह ईशान की तरफ ना देखे लेकिन वह खुद को नहीं रोक पाई और उसकी गर्दन ऑटोमैटिक ईशान की तरफ घूम गयी , हालाँकि उसे अपनी गर्दन थोड़ी सी ऊपर उठानी पड़ी क्योकि ईशान की हाईट लड़की से ज्यादा थी। ईशान ख़ामोश खड़ा सामने लिफ्ट के बंद दरवाजे को देख रहा था। लड़की ने भी अपनी गर्दन वापस घुमा ली , लेकिन अगले ही पल फिर ईशान की तरफ देखा लेकिन मजाल है ईशान उसे देख ले।    

4th फ्लोर पर आकर लिफ्ट रुकी और ईशान वहा से चला गया हालाँकि लड़की को भी वही जाना था लेकिन वह ईशान को देखने में इतना खो गयी की उसे ये याद ही नहीं रहा की उसे भी 4th फ्लोर पर जाना है। लिफ्ट का दरवाजा बंद हुआ और लिफ्ट ऊपर चली गयी।
माया जिस मीटिंग में थी वो मीटिंग रूम 4th फ्लोर पर ही था इसलिए जब 15 मिनिट के बाद भी माया नहीं आयी तो ईशान ही ऊपर चला आया। माया की मीटिंग खत्म हो चुकी थी जैसे ही उसकी नजर मीटिंग रूम के बाहर खड़े ईशान पर पड़ी तो वह बाकि सबको एक्सक्यूज मी बोलकर बाहर चली आयी।


माया शर्मा , उम्र 25 साल , गोरा रंग , अच्छा फिगर , आज उसने ब्लैक रंग का घुटनो से कुछ नीचे तक का वन पीस ड्रेस पहना था , जो की उस पर काफी जच रहा था , आँखों में गहरा काजल , होंठो पर डार्क ब्राउन लिपस्टिक , बालो को कर्ल किया हुआ था , गले में एक प्लेटिनम चैन में पड़ा पेन्डेन्ट झूल रहा था जो की उसके बर्थडे पर ईशान ने गिफ्ट किया था। पैरो में हील्स थी। वह ईशान के पास आयी और उसकी बांह पकड़कर उसे गेट से थोड़ा साइड में लाकर कहा,”तुम यहाँ क्या कर रहे हो ?”
“तुमने मुझे गुड मॉर्निंग विश नहीं किया”,ईशान ने अपना फोन माया के सामने करके कहा


“सॉरी बेबी थोड़ा बिजी थी”,माया ने मासूमियत से कहा
“इतना बिजी थी क्या ?”,ईशान ने उदास होकर कहा
“अब सॉरी कहा ना मैंने , अच्छा ये बताओ तुम यहाँ कैसे ?”,माया ने पूछा
“बस ऐसे ही इधर से गुजर रहा था सोचा तुम्हे देख लू”,ईशान ने प्यार से माया को देखते हुए कहा
“ओह्ह्ह सच में”,माया ने मुस्कुराते हुए कहा  
“तुमने खाना खाया ?”,ईशान ने एकदम से पूछा
“नही सुबह एक इम्पोटेंट मीटिंग थी और उसके बाद से टाइम ही नहीं मिला”,माया ने हताश होकर कहा
ईशान ने अपने पीछे से पैकेट माया के सामने करते हुए कहा,”आई नो तुमने नहीं खाया होगा इसलिए आते वक्त तुम्हारा ये फेवरेट सेंडविच ले आया”
“थैंक्यू ! तुम बहुत अच्छे हो”,माया ने ईशान के गले लगते हुए कहा। ईशान जो की कम ही मुस्कुराता था माया के गले लगते ही मुस्कुरा पड़ा


अभी ईशान अपनी ख़ुशी महसूस कर ही रहा था की तभी मीटिंग रूम के दरवाजे से एक लड़के ने अपनी गर्दन बाहर निकाली और कहा,”हे माया कम वो लास्ट ऐड देख लेते है देन फाइनल करते है”
“हां मैं आती हूँ”,कहते हुए माया ने ईशान को देखा और कहा,”मुझे जाना होगा , ऑफिस के बाद मैं तुमसे शाम में मिलती हूँ”
“हम्म्म ठीक है मैं इंतजार करूंगा”,ईशान ने कहा तो माया वहा से चली गयी। ईशान भी वापस जाने के लिए मुड़ गया देखा लिफ्ट बिजी है वह सीढ़ियों की तरफ बढ़ गया उसे फिट रहना बहुत पसंद था इसलिए अक्सर वह सीढ़ियों का इस्तेमाल ज्यादा करता था।

 लड़की ख्यालो में खोयी 4th फ्लोर के बजाय 6th फ्लोर पर चली आयी। जब उसे पता चला तो उसने रोनी सी शक्ल बना ली और वापस 4th फ्लोर पर चली आयी। उस लड़की का लिफ्ट से निकलना हुआ और उसी वक्त ईशान का सीढ़ियों से वापस जाना हुआ लेकिन दोनों ने ही एक दूसरे को नहीं देखा। माया ईशान का दिया वो सेंडविच वाला पैकेट लिए अंदर चली आयी। लड़की मीटिंग रूम में आयी क्योकि देवांश वही था और उसने आज की मीटिंग के बाद सबके लिए पिज्जा मंगवाया था। लड़की ने बॉक्स रखे और वहा से चली गयी।

देवांश ने देखा तो पिज्जा बॉक्स खोलते हुए कहा,”हे माया कम मैंने तुम्हारे लिए तुम्हारा फेवरेट वाला मंगवाया है”
“ओह्ह वाओ थैंक्यू देव”,माया ने हाथ में पकड़ा सेंडविच का पैकेट टेबल पर रखा और बाकि सबकी तरफ चली आयी। देव ने एक स्लाइस उठाया और माया को अपने हाथ से खिलाते हुए कहा,”ये आज की मीटिंग के नाम , तुमने बहुत अच्छा काम किया है माया आई ऍम प्राउड ऑफ़ यू”
“थैंक्यू थैंक्यू , ये बहुत टेस्टी है”,कहते हुए माया ने दुसरा स्लाइस उठाया और खुद ही खाने लगी। सभी वहा बैठकर पिज्जा खाने का लुफ्त उठाने लगे।

ईशान जो सेंडविच माया के लिए लेकर आया था वो वैसे ही टेबल के कोने पर पड़ा रहा किसी को उसका ध्यान ही नहीं आया। पिज्जा खाकर सभी वहा से चले गए। थोड़ी देर बाद स्वीपर आया उसने वहा की सफाई की और कचरा डस्टबिन में डालकर जैसे ही जाने लगा नजर टेबल पर रखे पैकेट की ओर चली गयी उसने उसे भी उठाया और डस्टबिन में डाल दिया।

A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1A Broken Heart – 1

क्रमश – A Broken Heart – 2

Read More – बदलते अहसास – 1

Follow Me On – youtube | facebook | instagram

संजना किरोड़ीवाल 

A Broken Heart
A Broken Heart
A Broken Heart
A Broken Heart
#ABrokenHeart#heartbroken#hearttouching#hindiLoveStory#Lovestory#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
आ अब लौट चले – 7
next post
A Broken Heart – 2

You may also like

Manmarjiyan Season 4 – 18

February 18, 2026

Love You जिंदगी – 4

February 5, 2025

Haan Ye Mohabbat Hai – 45

September 25, 2024

मैं तेरी हीर – 8

September 23, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 31 ( Love...

September 3, 2024

हाँ ये मोहब्बत है – 24

August 27, 2024

पाकिजा – एक नापाक जिंदगी 37

June 12, 2024

रांझणा – 40

December 25, 2023

A Woman

September 27, 2023

Who is Next ? – 5

August 11, 2023

9 comments

Kusum Sharma January 9, 2023 - 12:11 pm

Bahut hi badia

Reply
Nikki Soni January 9, 2023 - 12:14 pm

KYA MAYA ISHAN SE SACH ME PYAR KARTI H YA SIRF DIKHAVA KARTI H PYAR KARNE KA

Reply
Pooja January 9, 2023 - 1:25 pm

Superb

Reply
Kshmata January 10, 2023 - 10:09 am

Jaisa Ishan hai…i think waise he Maya…but wo parsal wali ladki innocent hai…Mazza aayega love triangle padhne m… thanks Sanjana ji… welcome back to you

Reply
Bindu Neriya January 10, 2023 - 2:50 pm

Ishaan jitni shidath se Maya ko pasand karta hai Maya ko dekhar nahi lagta ki voh bi Ishaan ko utna pasand karti hai..aur yeah parcel wali ladki ko dekhar lagta hai usse Ishaan pasand agaya pehli nazar me..Interesting Part Maam ♥♥♥

Reply
Isha January 11, 2023 - 11:16 pm

Kab se wait kar rahe the apki ki story ka finally abhi aa hi gayi…. fantastic story….aage kya hoga….?

Reply
Tinisu January 15, 2023 - 10:56 am

👌👌👌

Reply
Sneha verma January 19, 2023 - 3:22 pm

Osm buhat time ap ne firse love story esi laye am so happy 😊

Reply
Preeti January 24, 2023 - 10:19 pm

Bhut hi shaandaar Starting h

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal