Sanjana Kirodiwal
Story

A Broken Heart – 26

by Story With Sanjana February 13, 2023
written by Story With Sanjana February 13, 2023 4 comments
1

A Broken Heart – 26

A Broken Heart
A Broken Heart

A Broken Heart – 26

जिया की बात सुनकर ईशान एकटक उसे देखने लगा। ईशान को अपनी ओर देखता पाकर जिया ने एक टुकड़ा खाते हुए कहा,”मैं सच कह रही हूँ !”
“तुम जितनी बेवकूफ दिखती हो उतनी हो नहीं।”,ईशान ने कहा और सेंडविच खाते हुए आगे बढ़ गया।
“हाहहहह क्या मैं तुम्हे बेवकुफ नजर आती हूँ ?”,जिया ने भी सेंडविच खाते हुए ईशान के पीछे आते कहा

“ये बात तुम मुझसे बेहतर जानती हो,,,,,,,,,,,,तुमने कभी अपनी हरकते नोट की है ? तुम दुनिया की पहली लड़की हो जो खुद से बातें करती है , जब देखो तब किसी ना किसी प्रॉब्लम में फंसी रहती है और एक ऐसे लड़के पर भरोसा करके उसके घर रुक जाती है जिसे वो जानती तक नहीं,,,,,,,,,,,क्या इसके बाद भी तुम्हे लगता है तुम नार्मल हो ?”,ईशान ने चलते चलते कहा

“हे ऐसा नहीं है , मैं खुद से बातें करती हूँ क्योकि मेरा सबसे अच्छा दोस्त मैं खुद हूँ। मैं किसी ना किसी प्रॉब्लम में इसलिए होती हूँ क्योकि मैं सब सही करने में विश्वास रखती हूँ और रही बात तुम पर भरोसा करने की तो मुझे नहीं लगता तुम एक बुरे इंसान हो।”,जिया ने भी चलते हुए कहा

ईशान रुका और जिया की तरफ पलटकर कहा,”मुझे अच्छा समझने की भूल मत करना। तुमने साथ में सेंडविच खाने को कहा,,,,,,,,,,,,,,हम्म्म ये खत्म हो चुका है अब मैं चलता हूँ इस से ज्यादा की उम्मीद मुझसे मत रखना।”
ईशान की बात सुनकर निवाला जिया के गले में ही अटक गया उसे लगा

ईशान उसकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएगा लेकिन वो तो पहले की तरह ही बात कर रहा था। जिया को खामोश देखकर ईशान आगे बढ़ गया और जिया वही खड़े होकर उसे जाते हुए देखने लगी।

Link – https://hi-in.facebook.com/kirodiwalsanjana/

ईशान आँखों से ओझल हो गया तो जिया खुद में बड़बड़ाई,”हाह वो कितना रुड था,,,,,,,,,,लेकिन वो कितना हेंडसम है और स्वीट भी,,,,,,,,,,,,उसने कहा मैं उस से ज्यादा की उम्मीद ना करू , लेकिन मैं तो कभी किसी से उम्मीद करती ही नहीं क्योकि मुझे पता है उम्मीदें इंसान को तकलीफ के सिवा कुछ नहीं देती।

क्या मुझे उसका पीछा छोड़ देना चाहिए,,,,,,,,,,,,,,,,,आह्ह्ह्ह नहीं ये बात उसने कही , मेरे दिल ने तो नहीं कहा ना कि मैं उसका पीछा छोड़ दू। मैं उसे कितना पसंद करती हूँ,,,,,,,,,,,,लेकिन आज सोफी ने तो मुझे मरवा ही दिया होता उसके सामने मेरी सच्चाई बताकर,,,,,,,,,!!”

जिया बचा हुआ सेंडविच खाने लगी और धीमे कदमो से आगे बढ़ गयी। चलते चलते उसे याद आया कि उसने अपनी साईकिल तो सेंडविच रेस्त्रो के पास ही छोड़ दी। वह जल्दी से भागी और साईकिल के पास पहुंची तो देखा स्कूल का एक लड़का पीठ पर बैग टाँगे उस साईकिल के इर्द गिर्द घूम रहा था।

जिया लड़के के सामने आयी और अपने हाथो को कमर पर रख लड़के को घूरने लगी। लड़के की नजर जब जिया पर पड़ी तो वह सहम कर पीछे हट गया और डरते हुए पूछा,”क्या ये साईकिल तुम्हारी है ?”

“हाँ,,,,,,,,,,,,,!!”,जिया ने अपनी आँखों को छोटा करके लड़के को घूरते हुए कहा
“ये काफी कूल है , क्या मैं इसकी एक राइड ले सकता हूँ ?”,लड़के ने उम्मीदभरे स्वर में जिया से पूछा  
“और अगर तुम मेरी साईकिल लेकर भाग गए तो ?;”जिया ने कहा

Link – https://hi-in.facebook.com/kirodiwalsanjana/

“ऐसा कुछ भी नहीं है , तुम मेरे साथ चल सकती हो,,,,,,,,,,,,,,!!”,इस बार लड़के ने हिम्मत करके कहा
जिया कुछ देर सोचते रही और फिर लड़के के सर पर हलकी सी चपत लगाकर कहा,”बड़ो से बात करने की तमीज नहीं है तुम्हे,,,,,,,,,,,,,,ठीक है तुम एक राइड ले सकते हो लेकिन मैं तुम्हारे पीछे बैठूंगी।”

“आप बड़ी कहा से है ?”,लड़के ने जिया को घूरते हुए कहा
जिया ने देखा लड़के की हाइट जिया से तो थोड़ी ज्यादा ही थी और वह अपने चेहरे से ज्यादा बड़ी लगती भी नहीं थी। जिया ने लड़के की इस बात पर उस को घुरा तो लड़के ने मासूम बनते हुए कहा,”प्लीज दीदी एक राइड दे दीजिये ना दीदी,,,,,,,,,,,,,,,,प्लीज”

“ठीक है चलो”,जिया ने कहा तो लड़के ने अपना बैग उतार कर जिया को दे दिया और साईकिल पर आ बैठा। उसके चेहरे पर वही ख़ुशी थी जो उस साईकिल को खरीदते समय जिया के चेहरे पर थी। जिया ने लड़के का बैग अपनी पीठ पर टांगा और उसके पीछे बैठते हुए कहा,”देखो आराम से चलाना अभी तक मेरी साईकिल का लाइसेंस नहीं बना है।

Link – https://hi-in.facebook.com/kirodiwalsanjana/

“तुम्हे किसी ने बताया नहीं साईकिल का लाइसेंस नहीं बनता,,,,,,,,,,,,,,,,हाहाहाहा तुम कितनी फनी हो।”,लड़के ने हँसते हुए कहा तो जिया ने उसकी पीठ पर एक मुक्का जड़ते हुए कहा,”मुझे पता है मैं बस देख रही थी तुम स्कूल में ठीक से पढाई करते हो या नहीं”

लड़का मुस्कुराया और साईकिल को आगे बढ़ा दिया। लड़के को बहुत मजा आ रहा था और उसे खुश देखकर जिया भी खुश थी। लड़के के पीछे बैठे जिया ने हूटिंग करते हुए अपने हाथो और पैरो को हवा में खोल दिया।

साईकिल ईशान के सामने से गुजरी लेकिन जिया ने ध्यान नहीं दिया पर ईशान की नजर उस पर पड़ी और वह बड़बड़ाया,”ओह्ह ये लड़की इतनी अजीब क्यों है ? और ये स्कूल के बच्चे के साथ क्या कर रही है ?”

जिया जो कि एक बेपरवाह लड़की थी उसे बस हर हाल में खुश रहना होता था। दुनियादारी की बातें उसे ज्यादा समझ नहीं आती थी और हर बुरी याद को भूल जाना उसकी आदत थी।

Link – https://hi-in.facebook.com/kirodiwalsanjana/

ना वह बुरी बातों को अपने जहन में रखती ना ही बुरी यादो को,,,,,,,,,,,,,,,और उसकी यही खूबी उसे सबसे अलग बनाती थी। लड़के ने एक राइड ली और फुटपाथ के पास साइकिल को रोकते हुए कहा,”थैंक्यू सो मच तुम बहुत अच्छी हो,,,,,,,,,!!”

“तुम्हे अच्छा लगा न ?”,जिया ने लड़के का बैग उसकी तरफ बढ़ाते हुए पूछा
“हाँ बहुत अच्छा लगा , एक्चुअली मैं एक रिच फेमिली से हूँ और हमेशा गाड़ी से ही स्कूल आता जाता हूँ , मेरे पास बहुत सारी बाइक्स और इलेक्ट्रॉनिक साइकिल्स भी है लेकिन मुझे ये यूनिक लगी इसलिए मैंने तुम से राइड के लिए कहा,,,,,,,,,,,,,,इसलिए थैंक्यू !!”,लड़के ने अपना बैग पीठ पर टांगते हुए कहा

हालाँकि जिया को उसकी बात पर कम ही यकीन हो रहा था इसलिए वह उसे देखने लगी। कुछ देर बाद एक आलिशान गाड़ी आकर रुकी और उसका शीशा नीचे कर अंदर बैठी औरत ने कहा,”सनी तुम यहाँ क्या कर रहे हो ?”
“आता हूँ मॉम,,,,,,,,,,,!”,लड़के ने कहा और वहा से चला गया। जिया उसे जाते हुए देखते रही। गाड़ी ने बैठे लड़के ने जिया को देखकर हाथ हिलाया तो उसकी तंद्रा टूटी और उसने हाथ हिला दिया। गाड़ी वहा से चली गयी। जिया ने भी अपनी साईकिल थामी और वहा से चली गयी।

Link – https://hi-in.facebook.com/kirodiwalsanjana/

सुबह जिया ईशान के पेरेंट्स की वजह से जितना दुखी थी अब उतनी ही खुश थी। शाम हो चुकी थी और आसमान लालिमा लिए हुए था। चलते चलते जिया विंग चायनीज रेस्त्रो के सामने से गुजरी। जिया को फिर भूख लगने लगी इसलिए वह अंदर चली आयी और अपने लिए एक बाउल नूडल्स आर्डर कर दिया।

ओवरटाइम करने की वजह से जिया के पास अब जिया के पास इतने पैसे होते थे कि वह हफ्ते में एक बार अपनी पसंद से खाना खा सके। वेटर उसका आर्डर रखकर चला गया। जिया नूडल्स खाने लगी    

नूडल्स खाकर वह काउंटर की तरफ आयी और वहा रखे जार से 2 बिस्किट निकाल लिए जैसा वह हमेशा किया करती थी। उसी रेस्त्रो के बगल वाले फुटपाथ पर वह पिल्ला डेस्टिनी रहता था जिस से जिया अक्सर मिलती रहती थी। जिया गमले के पास आयी और अपने हाथो को मुंह से लगाकर कहा,”डेस्टिनी कहा हो तुम ? देखो तुमसे मिलने कौन आया है ? बाहर आ जाओ मेरे प्यारे पिल्ले,,,,,,,,,,,,,,,!!”

Link – https://hi-in.facebook.com/kirodiwalsanjana/

डेस्टिनी जिया की आवाज को पहचानता था इसलिए उसकी आवाज सुनते ही वह बाहर चला आया और जिया के इर्द गिर्द घूमते हुए अपनी पूंछ हिलाने लगा।

जिया फुटपाथ पर आ बैठी और पिल्ले का सर सहलाते हुए कहा,”ओह्ह्ह्ह क्या तुमने मुझे मिस किया ? माफ़ करना मैं इन दिनों तुमसे मिलने नहीं आ सकी , मैं रेस्त्रो में बहुत बिजी थी और क्या तुम्हे पता है बीते दिनों में मेरे साथ कितनी घटनाये हुयी,,,,,,,,,,,,,वो भी ऐसी कि तुम सुनोगे तो कहोगे,,,,,,,,,,,,,,,मेरा मतलब भोकोगे कि हाहहहह जिया तुम कितनी बहादुर हो,,,,,,,,,,,,,!!”

जिया की बात सुनकर पिल्ला एक बार फिर उसके इर्द गिर्द घूमने लगा। जिया ने अपने जेब से बिस्किट निकाला और उसे डेस्टिनी को खिलाते हुए कहा,”मैं जानती हूँ तुम्हे ये बहुत पसंद है , ये मुझे उस रेस्त्रो से मिला वहा खाना खाने वालो को ये फ्री मिलता है।”

Link – https://hi-in.facebook.com/kirodiwalsanjana/

पिल्ले ने बिस्किट खाया और जिया के पैरो में लौटने लगा और फिर उसके बगल में आकर बैठ गया। दोनों साथ साथ बैठे हुए काफी क्यूट लग रहे थे। जिया कुछ देर सामने से गुजरती गाड़ियों को देखते रही तभी ट्रेफिक में एक गाडी आकर रुकी। उस गाड़ी में बैठी महिला के पास एक सफ़ेद रंग का पप्पी थी जो कि बहुत ही क्यूट थी और वह जिया की तरफ ही देख रही थी।

“देखा डेस्टिनी वो पप्पी कितनी क्यूट है बिल्कुल,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,हे डेस्टिनी तुम कहा गए ?”,कहते हुए जिया ने फिर सामने देखा तो पाया डेस्टिनी फुटपाथ के किनारे खड़ा है और उस पप्पी को देख रहा हैं और पप्पी डेस्टिनी को जिया का मुंह खुला का खुला रह गया। ट्रेफिक क्लिययर हुआ गाड़ी आगे बढ़ गयी।

डेस्टिनी फुटपाथ पर कुछ दूर तक गाडी के पीछे भागा भी लेकिन गाड़ी तेजी से आगे निकल गयी। हताश होकर डेस्टिनी वापस जिया के पास लौट आया। उसकी हताशा का अंदाजा उसकी चाल से लगाया जा सकता था। वह मायूस होकर फिर जिया के बगल में आ बैठा।

“डेस्टिनी ये मैं क्या देख रही हूँ ? तुम अभी बहुत छोटे हो तुम्हे ऐसे उलटे चक्करो में नहीं पढ़ना चाहिए,,,,,,,,,,,,,,,,,,वो एक बड़े घर की पप्पी है और तुम फुटपाथ पर रहने वाले,,,,,,,,,,,उसका ख्याल दिमाग से निकाल दो समझे तुम”

Link – https://hi-in.facebook.com/kirodiwalsanjana/

जिया की बात सुनकर पिल्ला पसर गया और मासूम सी शक्ल बना ली। सोफी ने घडी में टाइम देखा उसे घर भी जाना था इसलिए वह उठी और कहा,”हम फिर मिलेंगे,,,,,,,,,,,अपना ख्याल रखना,,,,,,,,,,,,,,,!!”
जिया अपनी साईकिल लिए वहा से चली गयी और पिल्ला बस उसे जाते हुए देखता रहा

ईशान अपने फ्लेट पर चला आया उसे भूख नहीं थी इसलिए वह सीधा अपने कमरे में चला आया और आकर बिस्तर पर लेट गया। कुछ देर बाद उसके फोन में  एक नोटिफिकेशन आया जिसे देखकर ईशान के चेहरे पर मुस्कराहट आ गयी।

ईशान ने जो डेमो बेंगलोर की रेडिओ जॉकी कम्पनी में भेजे वो सेलेक्ट हो चुके थे और उसे ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। दो हफ्ते बाद ईशान को बैंगलोर जाना था सहसा ही ईशान को याद आया कि ये ख़ुशी बाटने के लिए उसके पास ना माया है और ना ही उसके पेरेंट्स है उसकी मुस्कराहट फिर उदासी में बदल गयी।

उसने फोन साइड में रख दिया और खिड़की के पास चला आया। रात हो चुकी थी और बाहर पूरा शहर रौशनी से चमचमा रहा था। ईशान की आँखों के सामने एक बार फिर माया के साथ बिताये पल आने लगे। ईशान का चेहरा उदासी से घिर गया और आँखों में नमी उतर आयी।

माया ईशान के लिए उसका सबकुछ थी जिसके लिए ईशान ने अपना घर , अपना जॉब , अपना परिवार और अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट तक छोड़ दी लेकिन माया का दिल नहीं पिघला। ईशान बिस्तर पर चला आया और लेट गया लेकिन नींद आँखों से कोसो दूर थी। देर रात माया के बारे में सोचते हुए ईशान नींद के आगोश में चला गया।

अगली सुबह दरवाजा पीटने की आवाज से ईशान की आँख खुली। वह आँखे मसलते हुए आया और दरवाजा खोला। सामने ईशान के फ्लेट का लैंडलॉर्ड खड़ा था। ईशान ने पिछले महीने का फ्लेट का किराया नहीं दिया था। ईशान कुछ कहता इस से पहले ही लैंडलॉर्ड ने कहा,”बिल्डिंग के लोगो ने शिकायत की है इसलिए तुम्हे मेरा फ्लेट खाली करना होगा।”

Link – https://hi-in.facebook.com/kirodiwalsanjana/

“मैं आपका किराया दे दूंगा आप मुझे थोड़ा वक्त दीजिये।”,ईशान ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा
“नहीं इसकी जरूरत नहीं है तुम बस ये फ्लेट खाली कर दो , बिल्डिंग में रहने वाले लोग नहीं चाहते तुम यहाँ रहो। तुम्हारी काफी शिकायते मिल रही है

कल सुबह ही यहाँ तमाशा हुआ था और इस से पहले भी लड़किया यहाँ आती जाती रहती है जो कि यहाँ रहने वाली फैमिलीज को पसंद नहीं आ रहा। बेहतर होगा तुम अपने लिए कोई और घर देख लो। मैं तुम्हे दो दिन का वक्त देता हूँ।”,लैंडलॉर्ड ने कहा और वहा से चला गया

उसने ईशान को अपनी सफाई में कुछ कहने का मौका ही नहीं दिया। ईशान ने दरवाजा बंद किया और अंदर चला आया। उसने टेबल पर रखा पानी का जग उठाया और ग्लास में पानी लेकर पीने लगा। परेशानी के भाव उसके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहे थे।

A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26A Broken Heart – 26

क्रमश – A Broken Heart – 27

Read More – A Broken Heart – 25

Follow Me On – facebook | youtube

संजना किरोड़ीवाल 

A Broken Heart
A Broken Heart
A Broken Heart
A Broken Heart

link – https://hi-in.facebook.com/kirodiwalsanjana/

https://hi-in.facebook.com/kirodiwalsanjana/

lhttps://hi-in.facebook.com/kirodiwalsanjana/

जिया की बात सुनकर ईशान एकटक उसे देखने लगा। ईशान को अपनी ओर देखता पाकर जिया ने एक टुकड़ा खाते हुए कहा,”मैं सच कह रही हूँ !”
“तुम जितनी बेवकूफ दिखती हो उतनी हो नहीं।”,ईशान ने कहा और सेंडविच खाते हुए आगे बढ़ गया।
“हाहहहह क्या मैं तुम्हे बेवकुफ नजर आती हूँ ?”,जिया ने भी सेंडविच खाते हुए ईशान के पीछे आते कहा

“ये बात तुम मुझसे बेहतर जानती हो,,,,,,,,,,,,तुमने कभी अपनी हरकते नोट की है ? तुम दुनिया की पहली लड़की हो जो खुद से बातें करती है , जब देखो तब किसी ना किसी प्रॉब्लम में फंसी रहती है और एक ऐसे लड़के पर भरोसा करके उसके घर रुक जाती है जिसे वो जानती तक नहीं,,,,,,,,,,,क्या इसके बाद भी तुम्हे लगता है तुम नार्मल हो ?”,ईशान ने चलते चलते कहा
“हे ऐसा नहीं है , मैं खुद से बातें करती हूँ क्योकि मेरा सबसे अच्छा दोस्त मैं खुद हूँ। मैं किसी ना किसी प्रॉब्लम में इसलिए होती हूँ क्योकि मैं सब सही करने में विश्वास रखती हूँ और रही बात तुम पर भरोसा करने की तो मुझे नहीं लगता तुम एक बुरे इंसान हो।”,जिया ने भी चलते हुए कहा

ईशान रुका और जिया की तरफ पलटकर कहा,”मुझे अच्छा समझने की भूल मत करना। तुमने साथ में सेंडविच खाने को कहा,,,,,,,,,,,,,,हम्म्म ये खत्म हो चुका है अब मैं चलता हूँ इस से ज्यादा की उम्मीद मुझसे मत रखना।”

ईशान की बात सुनकर निवाला जिया के गले में ही अटक गया उसे लगा ईशान उसकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएगा लेकिन वो तो पहले की तरह ही बात कर रहा था। जिया को खामोश देखकर ईशान आगे बढ़ गया और जिया वही खड़े होकर उसे जाते हुए देखने लगी।जिया की बात सुनकर ईशान एकटक उसे देखने लगा। ईशान को अपनी ओर देखता पाकर जिया ने एक टुकड़ा खाते हुए कहा,”मैं सच कह रही हूँ !”

“तुम जितनी बेवकूफ दिखती हो उतनी हो नहीं।”,ईशान ने कहा और सेंडविच खाते हुए आगे बढ़ गया।
“हाहहहह क्या मैं तुम्हे बेवकुफ नजर आती हूँ ?”,जिया ने भी सेंडविच खाते हुए ईशान के पीछे आते कहा

“ये बात तुम मुझसे बेहतर जानती हो,,,,,,,,,,,,तुमने कभी अपनी हरकते नोट की है ? तुम दुनिया की पहली लड़की हो जो खुद से बातें करती है , जब देखो तब किसी ना किसी प्रॉब्लम में फंसी रहती है और एक ऐसे लड़के पर भरोसा करके उसके घर रुक जाती है जिसे वो जानती तक नहीं,,,,,,,,,,,क्या इसके बाद भी तुम्हे लगता है तुम नार्मल हो ?”,ईशान ने चलते चलते कहा

“हे ऐसा नहीं है , मैं खुद से बातें करती हूँ क्योकि मेरा सबसे अच्छा दोस्त मैं खुद हूँ। मैं किसी ना किसी प्रॉब्लम में इसलिए होती हूँ क्योकि मैं सब सही करने में विश्वास रखती हूँ और रही बात तुम पर भरोसा करने की तो मुझे नहीं लगता तुम एक बुरे इंसान हो।”,जिया ने भी चलते हुए कहा
ईशान रुका और जिया की तरफ पलटकर कहा,”मुझे अच्छा समझने की भूल मत करना। तुमने साथ में सेंडविच खाने को कहा,,,,,,,,,,,,,,हम्म्म ये खत्म हो चुका है अब मैं चलता हूँ इस से ज्यादा की उम्मीद मुझसे मत रखना।”

ईशान की बात सुनकर निवाला जिया के गले में ही अटक गया उसे लगा ईशान उसकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएगा लेकिन वो तो पहले की तरह ही बात कर रहा था। जिया को खामोश देखकर ईशान आगे बढ़ गया और जिया वही खड़े होकर उसे जाते हुए देखने लगी।

#Banaras#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
A Broken Heart – 25
next post
A Broken Heart – 27

You may also like

Manmarjiyan Season 4 – 18

February 18, 2026

Love You जिंदगी – 4

February 5, 2025

Haan Ye Mohabbat Hai – 45

September 25, 2024

मैं तेरी हीर – 8

September 23, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 31 ( Love...

September 3, 2024

हाँ ये मोहब्बत है – 24

August 27, 2024

पाकिजा – एक नापाक जिंदगी 37

June 12, 2024

रांझणा – 40

December 25, 2023

A Woman

September 27, 2023

Who is Next ? – 5

August 11, 2023

4 comments

Nikki Soni February 13, 2023 - 1:31 pm

Jiya hi madadgar banegi is mushkil waqt me Ishan k

Reply
Preeti February 13, 2023 - 9:27 pm

Lgta h ishaan ko ziya hi ghr dilwaegi

Reply
Kshmata February 16, 2023 - 1:04 am

ईशान कोण बस अपनी प्रॉब्लम दिखाई देती है… दूसरों की नहीं….बट जिया सच प्यारी है…. इनोसेंट जिया …

Reply
Bindu Neriya February 16, 2023 - 5:15 pm

Ishaan ko Jiya bewakoof lagti hai per usse nahi pata ki uska kitna bada dil hai.. waha was hamesha aapne ass pass logo ko kush dekhna chahati hai..Ishann kush hai ki uska selection ho gaya aur dukhi bi hai ki kisike saath share nahi kar sakta …pehle Ishaan pareshan hai Maya aur Uske parents ke wajase upar se ab ghar khali karo keh diya landlord ne..ab kya karega Ishaan kaha jayega..

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal