Sanjana Kirodiwal
Story

A Broken Heart – 29

by Story With Sanjana February 19, 2023
written by Story With Sanjana February 19, 2023 4 comments
1

A Broken Heart – 29

A Broken Heart
A Broken Heart

जिया को ईशान से ना मिल पाने का दुःख था लेकिन साथ ही ख़ुशी भी थी कि ईशान अब पहले की तरह उस से चिढ़ता नहीं है। सोफी बाकि स्टाफ के साथ मिलकर पार्टी इंजॉय करने लगी और जिया वही काउंटर पर बैठकर प्यार भरी नजरो से होंठो पर मुस्कुराहट लिए उस चीज बन सेंडविच को देखते रही। जैसे वह सेंडविच न होकर ईशान की तरफ से मिला कोई तोहफा हो।

कुछ देर बाद मिस्टर दयाल काउंटर के सामने से गुजरे उन्होंने जिया के हाथ में बन सेंडविच देखा तो कहा,”ये तुम्हे कहा से मिला ? ये हमारे रेस्ट्रो का तो बिल्कुल नहीं लगता जरूर तुमने इसे बाहर से खरीदा है। क्या तुम बाहर की चीजों का हमारे रेस्त्रो में प्रमोशन कर रही हो ?”


“ओह्ह्ह मिस्टर दयाल आप मेरे बारे में ऐसा कैसे सोच सकते है ? मैं ऐसा कुछ नहीं कर रही बल्कि ये मुझे किसी से मिला है। मुझे ये सेंडविच बहुत पसंद है और आपके रेस्त्रो से तो काफी सस्ता हैं।”,जिया ने कहा
“हाँ वो इसलिए क्योकि तुम इस रेस्त्रो की महंगी डिश खरीद भी नहीं सकती,,,,,,,,,,,,खाओ अपना चीज बन सेंडविच !!”,कहते हुए मिस्टर दयाल आगे बढ़ गए


जिया यू तो किसी की बातो को दिल पर नहीं लेती थी पर कभी कभी मिस्टर दयाल की बाते उसका दिल दुखा देती थी। जिया कुछ देर उदास रही और खुद से कहा,”मिस्टर दयाल दिल के बुरे नहीं है वो बस कभी कभी ऐसी बाते कह देते है , तुम्हारा दिल बहुत बड़ा है तुम्हे उन्हें माफ़ कर देना चाहिए।

वो हेंडसम लड़का आज मुझसे मिलने आया मेरे लिए सेंडविच लाया मैं ये किस के साथ शेयर करू ? सोफी से कहा तो वो फिर कहने लगेगी कि मैं पागल हो गयी हूँ नहीं मुझे ये उस के साथ नहीं बाटना उसे आज के लजीज खाने का लुफ्त उठाने दो।”


जिया काउंटर से उठी और सेंडविच को पैक कर अपने बैग में रख लिया। आज जिया को ओवर टाइम नहीं करना था बल्कि उसे तो रेस्त्रो से जल्द से जल्द निकलना था इसलिए वह सोफी के पास आयी और अपना पेट पकड़ते हुए कहा,”ओह्ह्ह सोफी मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा है मुझे लगता है मुझे घर जाना चाहिए क्या आज रात तुम अकेले घर आ जाओगी ?”


“क्या हुआ जिया तुम ठीक हो ना ? ये तुम्हे अचानक से पेट दर्द क्यों होने लगा ? हां तुम घर चली जाओ और दवा लेकर आराम करो मैं मिस्टर दयाल से कह दूंगी।”,सोफी ने हमेशा की तरह जिया की परवाह जताते हुए कहा
जिया को और क्या चाहिए था वह मुस्कुरायी और वहा से निकल गयी। रेस्त्रो से बाहर आकर वह अपनी साइकिल आ बैठी और वहा से निकल गयी

सोफी और ईशान के अलावा जिया का इकलौता दोस्त इस शहर में अगर कोई था तो वो था फुटपाथ पर रहने वाला वो पिल्ला डेस्टिनी। शाम हो चुकी थी और आसमान में लालिमा छायी हुई थी। जिया अपनी साइकिल लेकर विंग रेस्त्रो के बगल में बने फुटपाथ पर पहुंची और अपनी साईकिल को साइड में लगा कर पिल्लै के पास चली आयी।

जिया ने देखा पिल्ला गमले के पास नहीं है जिया ने इधर उधर उसे ढूंढना शुरू किया तो पाया कि पिल्ला विंग रेस्त्रो की शीशे की दिवार के पास बैठा अंदर देख रहा है। जिया उसके पास चली आयी और कहा,”हे डेस्टिनी तुम यहाँ क्या कर रहे हो ?”


पिल्लै ने जिया की बात पर कोई प्रतिक्रया नहीं दी बस वह शीशे के पार देखे जा रहा था। जिया ने देखा कि डेस्टिनी उसे रिस्पॉन्स ही नहीं दे रहा है तो उसने एक बार फिर थोड़ी तेज आवाज में कहा,”क्या तुम्हे मैं दिखाई नहीं दे रही ? हाहहहह तुम इतने अहसान फरामोश कैसे हो सकते हो ?”


इस बार भी डेस्टिनी ने जिया पर कोई ध्यान नहीं दिया तो जिया का मुंह बन गया वह घुटनो बल डेस्टिनी के बगल में बैठ गयी और कहा,”आखिर तुम देख क्या रहे हो जो तुम्हे कुछ सुनाई तक नहीं दे रहा,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,ओह्ह्ह्ह ये बहुत क्यूट है , क्या तुम इसे जानते हो ?”


जिया ने देखा शीशे के उस पार रेस्त्रो में एक बहुत ही प्यारी सी पप्पी अपने मालिक के साथ बैठी है और डेस्टिनी तब से उसे ही देख रहा है। जिया ने डेस्टिनी की तरफ देखा और कहा,”क्या तुम इसके लिए यहाँ बैठे हो ?”
इस बार डेस्टिनी ने जिया की बात पर ध्यान दिया और उसकी तरफ देखकर अपनी आँखे मिचमिचाने लगा।

दोनों वही बैठकर उस पप्पी को देखने लगे। कुछ देर बाद रेस्त्रो का चौकीदार आया और दोनों को घुड़कते हुए कहा,”ए उठो और जाओ यहाँ से,,,,,,,,,,,,!!”
जिया ने सूना तो जल्दी से उठी और डेस्टिनी से कहा,”चलो डेस्टिनी वरना ये हमे मारकर भगा देगा।”


मजाल है डेस्टिनी के कान पर जूं तक रेंगी हो वह तो प्यार में कुत्ता मेरा मतलब अंधा हो गया था और लार टपकाते हुए उस अमीर पप्पी को देखे जा रहा था।
चौकीदार फिर चिल्लाया तो जिया ने डेस्टिनी की टाँग पकड़ी और उसे घसीटते हुए वहा से ले गयी और डेस्टिनी को घसीटते हुए जाना भी मंजूर था उसने तो जैसे अपने प्राण ही त्याग दिए थे।


जिया डेस्टिनी को लेकर गमले के पास आयी और फुटपाथ पर बैठते हुए कहा,”आह्ह्ह्ह तुम्हे क्या हो गया है डेस्टिनी ? तुम इतना इम्मैच्योर बिहेव कैसे कर सकते हो ?”
डेस्टिनी ने सूना तो अपनी चमकीली आँखों से जिया को देखने लगा और फिर सर झुकाकर वही बैठ गया।

जिया कुछ देर उसे देखते रही और फिर एकदम से खुश होकर कहा,”क्या तुम जानना चाहोगे मैं यहाँ क्यों आयी थी ? मुझे तुम्हे कुछ बताना था,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,वो जो हेंडसम लड़का है ना जो मुझे ऐड कम्पनी में मिला था जानते हो आज शाम वो खुद मुझसे मिलने आया था और मेरे लिए चीज बन सेंडविच भी लेकर आया था। वो ये बात नहीं जानता पर मैं उसे पसंद करती हूँ एक्चुअली बहुत ज्यादा पसंद करती हूँ।

वो बहुत अच्छा इंसान है और बहुत क्यूट भी क्या तुम उस से मिलना चाहोगे ? सोफी ने बताया कि वो कही बाहर चला गया है जब वो आएगा तो मैं उसे तुम से मिलने को जरूर कहूँगी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,पर अगर उसे कुत्तो से आई मीन तुम से मिलना पसंद ना हुआ तो तो तो तो तुम बुरा मत मानना मैं तो हमेशा तुम से मिला करुँगी,,,,,,,,,,,,,,,,जब मेरा घर बनेगा तब मैं तुम्हे भी उसमे थोड़ी जगह दे दूंगी रहने के लिए ओके ना,,,,,,,,,,,,,कितना मजा आएगा तुम मैं सोफी और वो हेंडसम लड़का जब साथ साथ रहेंगे,,,,,,,,,,,,,,,,!!”


जिया आँखों में चमक भरे बस कुछ ना कुछ बोले जा रही थी और डेस्टिनी दिलचस्पी के साथ उसकी बातें सुन रहा था। जिया ने अपने बैग से सेंडविच निकाला और ब्रेड वाला हिस्सा तोड़कर डेस्टिनी के सामने रखते हुए कहा,”वैसे मैं ये किसी के साथ बाटना तो नहीं चाहती पर तुम मेरे लिए खास हो जानते हो क्यों क्योकि जब से मैं तुमसे मिली हूँ तब से मेरी जिंदगी में सब अच्छा ही हो रहा है हाँ कुछ गड़बड़ हो जाती है लेकिन मेरी जिंदगी में पहले से ज्यादा एक्साईटमेंट है और उसके लिए तुम्हारा शुक्रिया।”


डेस्टिनी ने सूना तो जिया की तरफ देखकर अपनी पूछ हिला दी और फिर ब्रेड खाने लगा। जिया भी उस से बातें करते हुए सेंडविच खाने लगी। धीरे धीरे अँधेरा होने लगा था और आसपास की सभी लाइट्स जल चुकी थी। आज जिया बहुत खुश थी और वह ख़ुशी उसके चेहरे से साफ झलक रही थी। डेस्टिनी ने ब्रेड खाया और जिया के बगल में आकर बैठ गया। दोनों साथ साथ बैठे हुए बहुत क्यूट लग रहे थे।

अगली सुबह ईशान की फ्लाइट थी इसलिए वह जल्दी ही अपना बैग लेकर होटल से निकल गया। ईशान बंगलौर के सबसे बड़े रेडिओ सेंटर पहुंचा जहा ऑडिशन होने वाले थे। उसने सारी फॉर्मेलिटी पूरी की और फिर वेटिंग एरिया में आकर बैठ गया जहा और भी कई RJ बैठे थे। वहा बैठकर ईशान ने खुद को रिलेक्स करने के लिए कॉफी पी और अपनी बारी का इंतजार करने लगा।


“मिस्टर ईशान शर्मा नेक्स्ट कंटेस्टेंट आप हो ? आपका ऑडिशन 10 मिनिट बाद है।”,रिसेप्शन पर बैठी लड़की ने कहा
“ओके थैंक्यू !!”,ईशान ने कहा और मन ही मन सब ठीक होने की दुआ करने लगा। ईशान की नजर अपने सामने बैठे एक लड़के पर चली गयी जिसके बगल में बैठी लड़की ने उसका हाथ थाम रखा था और उसे चीयर अप कर रही थी। उन्हें देखकर ईशान को एकदम से माया की याद आ गयी। माया तो जैसे ईशान को भूल ही चुकी थी

ईशान ने नजरे घुमा ली कुछ देर बाद ईशान का फोन बजा। ईशान ने जेब से फोन निकालकर देखा तो हैरान और ख़ुशी उसके चेहरे पर एक साथ दिखाई देने लगी। मैसेज माया का था। आज कितने दिनों बाद माया ने उसे मैसेज किया था ईशान ने कांपते हाथो से स्क्रीन पर क्लिक किया और मैसेज देखा तो उसके चेहरे की ख़ुशी तकलीफ और गुस्से में बदल गयी।

दरअसल माया ने ईशान को अपनी और देवांश की एक तस्वीर भेजी थी जिसमे माया देवांश के साथ बिस्तर पर अधनंगी हालत में थी और साथ में उसने लिखा था “मेरी चॉइस वाकई में सही थी ईशान”
उस तस्वीर को देखकर ईशान की आँखों में गुस्सा उतर आया। हालाँकि वह माया से ब्रेकअप कर चुका था लेकिन माया की ये हरकत उसे नागवार गुजरी।

ईशान ने फोन बंद करके अपनी जेब में रख लिया और अपना चेहरा अपने हाथो में छुपाकर सर झुका लिया। उसके जहन में माया के साथ बिताये पल किसी फिल्म की भांति चलने लगे। ईशान ने बहुत मुश्किल से माया को अपने दिमाग से निकाला था लेकिन माया के एक मैसेज ने उसे फिर से वही लाकर खड़ा कर दिया और ये ईशान के लिए बहुत तकलीफदेह था।

“मिस्टर ईशान शर्मा आप अंदर जा सकते है।”,रिसेप्शन पर बैठी लड़की ने कहा
ईशान ने सूना तो उसने एक गहरी साँस ली और खुद को नार्मल करके अंदर चला आया। अंदर एक स्टूडियो जैसा बना था और वहा ईशान का ऑडिशन लेने के लिए कुछ लोग बैठे थे। उन्होंने एक एक करके ईशान से सवाल पूछना शुरू किया और ईशान ने भी खुद को शांत रखते हुए सब के सवालो का बहुत ही सहजता से जवाब दिया।

कुछ देर सवाल जवाब के बाद वहा बैठे एक लड़के ने कहा,”मिस्टर ईशान आपकी वौइस् काफी इम्प्रेसिव है मैं आपको एक सिचुएशन देता हूँ एंड आपको उस पर रिएक्ट करते हुए कुछ डायलॉग्स बोलने है। ओके ?”
“येह सर स्योर,,,,,,,,,,,,,,,!!”,ईशान ने कहा


“मिस्टर ईशान थिंक अबाउट डेट,,,,,,,,,,,,,,,इमेजिन तुम्हारी गर्लफ्रेंड किसी और के साथ बिस्तर में है एंड सडन्ली यू सॉ देम,,,,,,,,,,,,,व्हाट्स योर रिएक्शन ? एक्सप्लेन इन डायलॉग्स विथ नेचुरल फीलिंग्स,,,,,,,,,,,!!”,लड़के ने कहा
ईशान ने सूना तो उसे एकदम से कुछ देर पहले माया की तस्वीर याद आ गयी। जो गुस्सा और तकलीफ उसने अभी तक दबा रखा था वो एकदम से उसके चेहरे पर छलक आया।

अपने काम में परफेक्ट ईशान उस वक्त कुछ बोल ही नहीं पाया। उसने कोशिश भी की तो काफी खराब तरीके से बोला जो कि वहा बैठे लोगो में से किसी को पसंद नहीं आया और उन्होंने ईशान से बाहर बैठने को कहा।
ईशान बाहर निकलकर सीधा वाशरूम में चला आया और शीशे के सामने खड़े होकर अपना सर झुका लिया।

ईशान को अहसास था कि लास्ट मोमेंट में उसने खुद ही अपना ऑडिशन खराब कर दिया है और इस बात का ईशान को बेहद अफ़सोस था।
ईशान ने दो तीन बार अपना मुंह धोया और शीशे में देखकर खुद से कहने लगा,”तुम ऐसा कैसे कर सकती हो माया ? जब तुम मेरी जिंदगी से जा चुकी हो तो फिर ये सब क्यों,,,,,,,,,,,,,,,,,,,जिस काम में मैं परफेक्ट था उसी में मुझे शर्मिन्दा होना पड़ रहा है सिर्फ तुम्हारी वजह से , आखिर तुम मुझसे चाहती क्या हो ?

मुझे अकेला क्यों नहीं छोड़ देती तुम ? ये ऑडिशन मेरे लिए बहुत इम्पॉर्टन्ट है शायद तुम्हे पता होता तो तुम ऐसी हरकत कभी ना करती,,,,,,,,,,,,,,,,पर तुम मेरी कमजोरी जानती हो , तुम जानती हो कि तुम्हारा एक एक्शन मेरी जिंदगी तबाह करने के लिए काफी है,,,,,,,,,,,,,,क्यों माया आखिर क्यों ? क्यों तुम बार बार मुझे दर्द दे रही हो ?

आखिर क्यों ? ये मेरा सपना है जिसे पूरा करने के लिए मैंने सब छोड़ दिया , अपने पेरेंट्स , अपनी जॉब , अपना करियर यहाँ तक के अपना प्यार भी,,,,,,,,,,,,मैं इसे ऐसे बर्बाद होते नहीं देख सकता।”
ईशान कुछ देर वही रहा और फिर वापस वेटिंग एरिया में चला आया। ईशान इंतजार करता रहा लेकिन ना उसे दोबारा अंदर बुलाया गया ना ही उसे कोई जानकारी मिली।

दोपहर से शाम हो गयी और वहा बैठे लोग एक एक करके जाने लगे। ऑडिशन रूम से जब रेडिओ के लोग बाहर आये तो ईशान ने उनके पास आकर कहा,”सर मेरा सेलेक्शन हुआ या नहीं ?”
“मिस्टर ईशान आप अभी तक यहाँ है हमारी टीम ने तो उसी वक्त आपका ऑडिशन रिजेक्ट कर दिया था।

ये ऑफर हमने किसी और को दे दिया है आप अगले साल फिर कोशिश कर सकते है। गुड लक”,आदमी ने कहा
ईशान ने सूना तो हैरानी से सबको देखने लगा। उसका ऑडिशन काफी अच्छा गया था और बाकियो से बेहतर था बस लास्ट मोमेंट पर उसने थोड़ी से गलती कर दी थी जिसके वजह से उसे रिजेक्ट कर दिया गया।
ईशान ऑफिस से बाहर चला आया। उस के दिल के साथ साथ आज उसका सपना भी टूट चुका था।

A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29A Broken Heart – 29

क्रमश – A Broken Heart – 30

Read More – A Broken Heart – 28

Follow Me On – facebook | youtube

संजना किरोड़ीवाल    

A Broken Heart
A Broken Heart
A Broken Heart
A Broken Heart

ईशान ने दो तीन बार अपना मुंह धोया और शीशे में देखकर खुद से कहने लगा,”तुम ऐसा कैसे कर सकती हो माया ? जब तुम मेरी जिंदगी से जा चुकी हो तो फिर ये सब क्यों,,,,,,,,,,,,,,,,,,,जिस काम में मैं परफेक्ट था उसी में मुझे शर्मिन्दा होना पड़ रहा है सिर्फ तुम्हारी वजह से , आखिर तुम मुझसे चाहती क्या हो ? मुझे अकेला क्यों नहीं छोड़ देती तुम ? ये ऑडिशन मेरे लिए बहुत इम्पॉर्टन्ट है शायद तुम्हे पता होता तो तुम ऐसी हरकत कभी ना करती,,,,,,,,,,,,,,,,

पर तुम मेरी कमजोरी जानती हो , तुम जानती हो कि तुम्हारा एक एक्शन मेरी जिंदगी तबाह करने के लिए काफी है,,,,,,,,,,,,,,क्यों माया आखिर क्यों ? क्यों तुम बार बार मुझे दर्द दे रही हो ? आखिर क्यों ? ये मेरा सपना है जिसे पूरा करने के लिए मैंने सब छोड़ दिया , अपने पेरेंट्स , अपनी जॉब , अपना करियर यहाँ तक के अपना प्यार भी,,,,,,,,,,,,मैं इसे ऐसे बर्बाद होते नहीं देख सकता।”


ईशान कुछ देर वही रहा और फिर वापस वेटिंग एरिया में चला आया। ईशान इंतजार करता रहा लेकिन ना उसे दोबारा अंदर बुलाया गया ना ही उसे कोई जानकारी मिली। दोपहर से शाम हो गयी और वहा बैठे लोग एक एक करके जाने लगे। ऑडिशन रूम से जब रेडिओ के लोग बाहर आये तो ईशान ने उनके पास आकर कहा,”सर मेरा सेलेक्शन हुआ या नहीं ?”
“मिस्टर ईशान आप अभी तक यहाँ है हमारी टीम ने तो उसी वक्त आपका ऑडिशन रिजेक्ट कर दिया था। ये ऑफर हमने किसी और को दे दिया है आप अगले साल फिर कोशिश कर सकते है। गुड लक”,आदमी ने कहा


ईशान ने सूना तो हैरानी से सबको देखने लगा। उसका ऑडिशन काफी अच्छा गया था और बाकियो से बेहतर था बस लास्ट मोमेंट पर उसने थोड़ी से गलती कर दी थी जिसके वजह से उसे रिजेक्ट कर दिया गया।
ईशान ऑफिस से बाहर चला आया। उस के दिल के साथ साथ आज उसका सपना भी टूट चुका था।ईशान ने दो तीन बार अपना मुंह धोया और शीशे में देखकर खुद से कहने लगा,”तुम ऐसा कैसे कर सकती हो माया ? जब तुम मेरी जिंदगी से जा चुकी हो तो फिर ये सब क्यों,,,,,,,,,,,,,,,,,,,जिस काम में मैं परफेक्ट था उसी में मुझे शर्मिन्दा होना पड़ रहा है

सिर्फ तुम्हारी वजह से , आखिर तुम मुझसे चाहती क्या हो ? मुझे अकेला क्यों नहीं छोड़ देती तुम ? ये ऑडिशन मेरे लिए बहुत इम्पॉर्टन्ट है शायद तुम्हे पता होता तो तुम ऐसी हरकत कभी ना करती,,,,,,,,,,,,,,,,पर तुम मेरी कमजोरी जानती हो , तुम जानती हो कि तुम्हारा एक एक्शन मेरी जिंदगी तबाह करने के लिए काफी है,,,,,,,,,,,,,,क्यों माया आखिर क्यों ? क्यों तुम बार बार मुझे दर्द दे रही हो ? आखिर क्यों ? ये मेरा सपना है जिसे पूरा करने के लिए मैंने सब छोड़ दिया , अपने पेरेंट्स , अपनी जॉब , अपना करियर यहाँ तक के अपना प्यार भी,,,,,,,,,,,,मैं इसे ऐसे बर्बाद होते नहीं देख सकता।”


ईशान कुछ देर वही रहा और फिर वापस वेटिंग एरिया में चला आया। ईशान इंतजार करता रहा लेकिन ना उसे दोबारा अंदर बुलाया गया ना ही उसे कोई जानकारी मिली। दोपहर से शाम हो गयी और वहा बैठे लोग एक एक करके जाने लगे। ऑडिशन रूम से जब रेडिओ के लोग बाहर आये तो ईशान ने उनके पास आकर कहा,”सर मेरा सेलेक्शन हुआ या नहीं ?”


“मिस्टर ईशान आप अभी तक यहाँ है हमारी टीम ने तो उसी वक्त आपका ऑडिशन रिजेक्ट कर दिया था। ये ऑफर हमने किसी और को दे दिया है आप अगले साल फिर कोशिश कर सकते है। गुड लक”,आदमी ने कहा
ईशान ने सूना तो हैरानी से सबको देखने लगा। उसका ऑडिशन काफी अच्छा गया था और बाकियो से बेहतर था बस लास्ट मोमेंट पर उसने थोड़ी से गलती कर दी थी जिसके वजह से उसे रिजेक्ट कर दिया गया।
ईशान ऑफिस से बाहर चला आया। उस के दिल के साथ साथ आज उसका सपना भी टूट चुका था।

#ABrokenHeart#Banaras#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
A Broken Heart – 28
next post
A Broken Heart – 30

You may also like

Manmarjiyan Season 4 – 18

February 18, 2026

Love You जिंदगी – 4

February 5, 2025

Haan Ye Mohabbat Hai – 45

September 25, 2024

मैं तेरी हीर – 8

September 23, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 31 ( Love...

September 3, 2024

हाँ ये मोहब्बत है – 24

August 27, 2024

पाकिजा – एक नापाक जिंदगी 37

June 12, 2024

रांझणा – 40

December 25, 2023

A Woman

September 27, 2023

Who is Next ? – 5

August 11, 2023

4 comments

Nikki Soni February 19, 2023 - 1:46 pm

Maya ne aaj phir Ishan ko tod diya

Reply
Isha February 19, 2023 - 8:37 pm

Awww….😧😧😱😱😱bechara ishaan ….
Koi baat nhi ho skta hai Jiya tmhari help karein ….😍♥️ Fir tm zaroor select ho jaoge….Abhi nhi par shyd baad mein…..

Reply
Preeti February 20, 2023 - 2:52 pm

Yh Maya ishaan ka peecha kyun nhi chod deti

Reply
Bindu Neriya February 20, 2023 - 4:58 pm

Maya ko aisa nahi karna chahiye tha..Ishaan kitni Muskil se usse bhulkar apne Audition per dhyan diya tha aur aaj Maya ki wajase uska Audition me rejection hogaya..ab kya karega Ishaan..kaise samalega khud ko..

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal