Sanjana Kirodiwal
Story

A Broken Heart – 4

by Story With Sanjana January 12, 2023
written by Story With Sanjana January 12, 2023 6 comments
2

A Broken Heart – 4

A Broken Heart
A Broken Heart

A Broken Heart – 4

खाने के बाद ईशान उठा और अपने कमरे में चला आया। ठंड थी इसलिए उसने टीशर्ट डाल ली और कमरे का हीटर ऑन कर दिया। वह अपनी वर्क डेस्क पर आ बैठा और हेडफोन कानो पर लगाकर काम करने लगा। काम करते हुए उसे अचानक से कुछ देर पहले वाली बात याद आ गयी जब जिया उसके चेहरे को गेट समझकर नॉक कर रही थी। ईशान हसने लगा उसने कानों से हेडफोन निकालकर गले में डाल लिए आज से पहले उसने ऐसी अजीब लड़की नहीं देखी थी।

जिया अपना स्कूटर लेकर जल्दी से उस अपार्टमेंट से निकल गयी। ईशान के चक्कर में वह लेट हो गयी और अब उसे जल्दी पहुंचना था इसलिए उसने शार्ट कट लिया लेकिन आज उसकी किस्मत कुछ अच्छी तो कुछ बुरी भी थी। जल्दबाजी में उसने अपना स्कूटर ट्रेफिक में खड़ी गाडी को ले जाकर ठोक दिया। जिया ने अपनी आँखे मीची और मुँह बनाते हुए खुद को कोसा। गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी से उतरकर बाहर आया और देखा गाडी का हेडलाईट टूट चुका है वह जिया पर चिल्लाने लगा लेकिन जिया ने अपनी आँखे नहीं खोली बल्कि चुपचाप अपनी आँखों को मीचे ड्राइवर की बातें सुनते रही।


“तुम्हे सुनाई नहीं देता , ये क्या किया तुमने गाडी का सत्यानाश कर दिया ,, अब इसके पैसे कौन भरेगा ?”,ड्राइवर ने चिल्लाकर कहा
जिया ने अपनी एक आँख खोली और ड्राइवर की तरफ देखकर झेंपते हुए कहा,”माफ़ करना , मैंने जानबूझकर नहीं किया”
“तुमने जान बूझकर किया हो या अनजाने में तुम्हे इसकी भरपाई करनी होगी”,ड्राइवर ने गुस्से से कहा  
“लेकिन मेरे पास पैसे नहीं है”,जिया ने अपना निचला होंठ बाहर निकालकर मासूम बनते हुए कहा
“ठीक है फिर मैं पुलिस को फोन करता हूँ”,ड्राइवर ने जैसे ही कहा


“मेरे पास कुछ पैसे है जो मैं तुम्हे दे सकती हूँ,,,,,,,,,,,,,,,,,प्लीज पुलिस को फोन मत करो”,जिया ने जल्दी से कहा
“ठीक है दो”, ड्राइवर ने कहा
जिया ने अपना पर्स निकाला जिसमे सिर्फ 1500 रूपये थे , ड्राइवर वो सारे लेकर चला गया। ट्रेफिक क्लियर हो चुका था और जिया के पीछे खड़ी गाड़ियों ने हॉर्न बजाना शुरू कर दिया तो जिया ने जिया ने जल्दी से अपना स्कूटर स्टार्ट किया और वहा से आगे बढ़ गयी। जल्दी जल्दी वह दुसरा आर्डर देने पहुंची लेकिन यहाँ वो पुरे 25 मिनिट लेट थी। यहाँ भी उसे बहुत कुछ सुनने को मिला फिर भी उसने मुस्कुराते हुए रेस्त्रो का कार्ड कस्टमर की तरफ बढाकर कहा,”आपको खाना कैसा लगा इसका फीडबैक जरूर दीजियेगा”


“भड़ाम,,,,,,,,,,,,,!!!”,कस्टमर ने बिना कार्ड लिए ही जिया के मुँह पर दरवाजा बंद कर दिया। बेचारी जिया मुंह लटकाये वापस चली गयी। मुंह लटकाये वह स्कूटर के पास आयी और रोआँसा होकर आते जाते लोगो को देखने लगी। फोन की रिंग से उसकी तंद्रा टूटी उसने देखा फोन रेस्त्रो के मालिक का है तो उसने जल्दी से फोन जेब में रखा और स्कूटर लेकर वहा से निकल गयी।
कुछ देर बाद ही जिया रेस्त्रो पहुंची और मालिक के केबिन में चली आयी जिया को देखते ही मिस्टर दयाल आग बबूला हो गए और कहा,”पागल लड़की मैं तुम्हारा क्या करू ? ऐसे तो एक दिन तुम इस रेस्टोरेंट को बंद करवा दोगी,,,,,,,,,,,,,15 मिनिट में पहुँचने वाले आर्डर में तुमने 45 मिनिट्स लगा दिए , उस पर कस्टमर से ये कहा की वो तुम्हे फीडबैक भी दे,,,,,,,,,,,,!!!”


“माफ़ कर दीजिये,,,,,,,,,,,,,,वो आपको तो पता ही है दिल्ली की सड़को पर कितना ट्रेफिक होता है,,,,,,,,,,,,,!!!”,जिया ने अपनी सफाई में कहा
“मिस जिया ये लास्ट वार्निंग है अगर एक बार और तुमने ऐसा कुछ किया तो मैं तुम्हे यहाँ से निकाल दूंगा,,,,,,,,,,,,,,,और मैं बिल्कुल दया नहीं करूंगा”,मिस्टर दयाल ने गुस्सा होकर कहा
“आगे से ऐसा नहीं होगा मुझे माफ़ कर दीजिये,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,!!!”,जिया ने अपने हाथ बाँधकर सर झुकाते हुए कहा
मिस्टर दयाल ने जिया को वहा से जाने का इशारा किया। जिया मुंह लटकाये बाहर चली आयी , सोफी इसी रेस्त्रो में सर्विंग का काम करती थी। जिया काउंटर के बाहर उस से लगकर पड़ी कुर्सी पर आकर बैठ गयी और काउंटर पर पसरते हुए रोआँसा होकर कहा,”ओह्ह्ह्ह ये सब मेरे साथ ही क्यों होता है ?”


सोफी ने देखा तो काउंटर के दूसरी तरफ चली आयी और कहा,”क्या हुआ जिया मिस्टर दयाल इतना भड़के हुए क्यों है तुम पर ?”
जिया ने अपने निचले होंठ को बाहर निकाला और दुखी स्वर में कहा,”उन्हें लगता है मैं किसी काम की नहीं हूँ”
“तुमने फिर किसी आर्डर में देरी की ?”,सोफी ने पूछा
“हाँ पुरे 30 मिनिट,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तुम्हे नहीं पता आज मेरे साथ क्या हुआ ?”,जिया ने लगभग रोते हुए कहा
सोफी ने देखा कुछ नए कस्टमर आये है इसलिये वह जिया की पूरी बात सुने बिना ही वहा से चली गयी। जिया मायूस सी वही पसरे बैठी रही। दिनभर जिया वही बैठी रही दोपहर से शाम हो चुकी थी और उसके घर जाने का वक्त भी हो चुका था।


सोफी आयी और उसके सामने एक प्लेट रखते हुए कहा,”जिया ये मैंने तुम्हारे लिए बनाया है चलो जल्दी से इसे खा लो फिर घर चलते है”
“मुझे कुछ नहीं खाना है , मैं बहुत उदास हूँ”,जिया ने काउंटर से हटते हुए कहा लेकिन जैसे ही उसने प्लेट में रखे चॉकलेट पेस्ट्री को देखा उसके मुंह में पानी आ गया और उसने प्लेट अपनी तरफ खिसकाते हुए कहा,”लेकिन मैं इसे खा सकती हूँ”
“मुझे पता था तुम एक नंबर की भुक्कड़ हो , चलो अब खाओ”,सोफी ने कहा। जिया ने सोफी की तरफ देखा और मुस्कुरा दी। उसने चम्मच उठाया और देखा उस पेस्ट्री के साथ प्लेट में लिखा था “You are the Best”
जिया ने ख़ुशी ख़ुशी उसे खाना शुरू किया।

उसके मुँह में पेस्ट्री ठसाठस भरा हुआ था और वह खाते हुए सोफी से बात करती जा रही थी। सोफी की नजर सामने दरवाजे पर चली गयी। उसे दरवाजे की तरफ देखते पाकर जिया ने एक टुकड़ा खाया और पलटकर देखा। दरवाजे पर ईशान खड़ा था , जिया गिरते गिरते बची और खुद को सम्हालते हुए कहा,”ये यहाँ क्यों आया है ?”
“क्या ये वही है ?”,सोफी ने सवाल किया
“हाँ लेकिन ये यहाँ क्या कर रहा है ? कही ये मेरी शिकायत करने तो नहीं आया ?”,जिया ने बड़बड़ाते हुए कहा और ईशान की तरफ चली आयी। ईशान ने जिया पर ध्यान नहीं दिया और मिस्टर दयाल के केबिन की तरफ जाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ा जिया एकदम से उसके सामने आ गयी और ईशान को रुकना पड़ा।


जींस उस पर लूज टीशर्ट जिसकी बाजु कोहनी तक थी , चेहरे पर कोई भाव नहीं थे , सुर्ख होंठ और गहरी आँखे , जिया उसे अपलक देखते रही। ईशान ने उसे देखा तो जिया के होंठो पर बड़ी सी मुस्कान तैर गयी लेकिन अगले ही पल गायब भी हो गयी और उसने एकदम से कहा,”तुम यहाँ क्यों आये हो ? मेरा मतलब क्या तुम मेरी शिकायत करने आये हो ? ओह्ह्ह्हह्ह नहीं मैंने,,,,,,,,,,,,,फीडबैक के लिए कहकर गलती कर दी शायद,,,,,,,,,,,,,,,,,मुझे ऑलरेडी मिस्टर दयाल से बहुत सारी डांट पड़ चुकी है , प्लीज अब उनसे कुछ और मत कहना,,,,,,,,,,,,,मैं रिक्वेस्ट करती हूँ”
ईशान ख़ामोशी से उसकी बातें सुनता रहा और फिर अपनी जेब से उसका आई डी कार्ड निकालकर उसके सामने करते हुए कहा,”ये शायद तुम्हारा है”


“हाँ,,,,,,,,ये तुम्हे कहा मिला ?”,जिया ने देखा वो उसी का आई डी कार्ड था
“मेरे फ्लैट के बाहर शायद तुमसे गिर गया,,,,,,,,,,,,,हम्म्म”,ईशान ने कार्ड जिया की तरफ बढाकर कहा। जिया ने अपना हाथ बढ़ाया लेकिन उसके हाथो पर पेस्ट्री लगी थी और वो गंदे हो चुके थे। जिया ने झेंपते हुए अपने हाथ अपने कपड़ो से पोछ लिए और ये देखकर सोफी और ईशान दोनों ने अपना सर पीट लिया। वो कोई और ऊटपटांग हरकत करती इस से पहले ही ईशान ने खुद ही अपने हाथो से वो आई डी कार्ड उसके गले में पहना दिया।
मेनस डियो की खुशबु जिया के नाक से होकर गुजरी , कुछ देर के लिए जैसे उसकी धड़कने ही रुक गयी हो। ईशान वहा से चला गया लेकिन जिया किसी पुतले की तरह वही खड़ी मुस्कराती रही।


“जिया,,,,,,,,,,,,,जिया,,,,,,,,,,,,,,जिया चलो”,सोफी ने उसकी टीशर्ट की बाँह पकड़कर उसे खींचते हुए कहा
“हाहहहहह तुमने देखा ना उसने अपने हाथो से मुझे आई डी कार्ड पहनाया,,,,,,,,,,,,,ओह्ह्ह वो कितना क्यूट है”,जिया ने अपनी दोनों हथेलियों को गालो से लगाकर कहा  
“मुझे तो वो थोड़ा अकड़ू लगा,,,,,,,,,,और ये आई डी कार्ड है मंगलसूत्र नहीं जो तुम इतना खुश हो रही हो,,,,,,अब चलो घर जाने का टाइम हो गया है”,सोफी ने लगभग उसे खींचते हुए कहा और दोनों घर के लिए निकल गयी।

घर आकर सोफी हाथ मुंह धोने बाथरूम चली गयी और जिया पीठ के बल आकर बिस्तर पर गिर पड़ी। उसकी आँखों के सामने बार बार ईशान का चेहरा आ रहा था। दोपहर में जब वह ईशान से मिली और उसके चेहरे को दरवाजा समझकर नॉक किया , शाम में ईशान ने जब उसे अपने हाथो से वो आई डी कार्ड पहनाया , सब किसी खूबसूरत ख्याल के जैसे उसकी आँखों के सामने घूम रहा था और वह बिस्तर पर पड़े पड़े मुस्कुरा रही थी।  
सोफी बाथरूम से वापस आयी तो देखा जिया उन्ही कपड़ो में है , उसे देखकर सोफी ने कहा,”चलो उठो और जाकर कपडे बदल लो”


“तुम्हे क्या लगता है क्या वो मुझसे मिलने कल फिर आएगा ?”,जिया ने ईशान के ख्यालों में खोये हुए जिया से पूछा
“तुम उस लड़के के पीछे पागल हो गयी हो , जाओ जाकर कपडे बदलो और हाथ मुंह धोकर बाहर आ जाओ,,,,,,,,,,,,,,,फिर हम बाहर नूडल्स खाने चलेंगे”,सोफी ने कहा
“ठीक है मैं अभी बदलकर आती हूँ”,कहकर जिया उठी और बाथरूम चली गयी। सोफी तब तक अपने और जिया के लिए लिए कॉफी बनाने लगी। कुछ देर बाद जिया वापस आयी सोफी ने उसे देखा तो कहा,”तुम ऐसे बाहर जाओगी ?”
“हाँ बिल्कुल,,,,,,,,,,,,,बाहर बहुत ठंड है , इतनी ठंड में मुझे आइसक्रीम नहीं बनना”,जिया ने कहा।


जिया ने पेंट के ऊपर एक लूज हुडी पहना हुआ था जिसकी बाजू बाहर तक लटक रही थी। ये हुडी उसे पिछले साल ही मिला था। सोफी ने उसे कोफ़ी का कप देकर कहा,”पता नहीं तुम कब बड़ी होगी , इसे खत्म करो फिर चलते है”
दोनों बैठकर कॉफी पीने लगी और फिर नूडल्स खाने निकल गयी।

रात 8 बजे
ईशान अपने किचन एरिया में खड़ा अपने लिए कुछ खाने को बना रहा था। उसने चावल उबाले थे और उनके साथ खाने के लिए वह एग करी बना रहा था। बाहर सर्दी थी लेकिन किचन में खड़े होकर काम करते हुए ईशान को गर्मी लगने लगी तो उसने अपना टीशर्ट निकाल दिया , वह सिर्फ शॉर्ट्स में खड़ा था। कुछ देर बाद बेल बजी ईशान को लगा उसका दोस्त निर्मल होगा इसलिए वह किचन एरिया से ही चिल्लाया,”खुला है आ जाओ”
कुछ देर बाद ही हील पहने टक टक करते हुए सोफिया अंदर आयी और ईशान को पीछे से अपनी बांहो में भरते हुए कहा,”आई ऍम रियली सॉरी बेबी , वो मुझे और मेरी टीम को एक नया ऐड वर्क मिला था इसलिए मैं थोड़ा बिजी थी”


“हाँ पार्टी में जाने के लिए तुम्हारे पास टाइम है लेकिन मुझसे मिलने के लिए,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,कुछ खाओगी तुम ?”,ईशान ने माया को खुद से दूर करते हुए कहा।  
माया ईशान के बगल में किचन प्लेटफॉर्म अपनी पीठ लगाकर खड़ी हो गयी और ईशान को देखते हुए कहा,”हाँ मैं तुम्हारे हाथ से बनी कॉफी पीना चाहूंगी ,, वो पार्टी उसी ऐड मीटिंग के लिए थे , सच में मैं आना चाहती थी लेकिन,,,,,,,,,,,,,,,,,खैर छोडो ये सब आज मेरा सारा वक्त सिर्फ तुम्हारे लिए”
ईशान ने गैस पर दूध का बर्तन रखकर माया को देखा और कहा,”प्रूव देट”


ईशान की बात सुनकर माया ने अपना फोन उसके सामने स्विच ऑफ़ किया और साइड में रखकर ईशान के पास चली आयी। वह बड़े प्यार से और कातिलाना अंदाज में ईशान को देखने लगी। कुछ देर ईशान को देखने के बाद उसने अपने नाजुक से हाथ को ईशान की गर्दन के पीछे लगाया और अपने होंठो को उसके होंठो से लगाकर आँखे मूंद ली। ईशान का गुस्सा पल में पिघल गया। उसने भी अपनी आँखे मूंद ली और माया का पूरा साथ देने लगा। गैस पर रखा दूध उफनकर नीचे गिर रहा था,,,,,,,,,,,,,,,!!!

A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4A Broken Heart – 4

क्रमश – A Broken Heart – 5

Read More – A Broken Heart – 3

Follow Me On – youtube | facebook | instagram

संजना किरोड़ीवाल  

A Broken Heart
A Broken Heart
A Broken Heart
A Broken Heart

“हाँ पार्टी में जाने के लिए तुम्हारे पास टाइम है लेकिन मुझसे मिलने के लिए,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,कुछ खाओगी तुम ?”,ईशान ने माया को खुद से दूर करते हुए कहा।  
माया ईशान के बगल में किचन प्लेटफॉर्म अपनी पीठ लगाकर खड़ी हो गयी और ईशान को देखते हुए कहा,”हाँ मैं तुम्हारे हाथ से बनी कॉफी पीना चाहूंगी ,, वो पार्टी उसी ऐड मीटिंग के लिए थे , सच में मैं आना चाहती थी लेकिन,,,,,,,,,,,,,,,,,खैर छोडो ये सब आज मेरा सारा वक्त सिर्फ तुम्हारे लिए”
ईशान ने गैस पर दूध का बर्तन रखकर माया को देखा और कहा,”प्रूव देट” ईशान की बात सुनकर माया ने अपना फोन उसके सामने स्विच ऑफ़ किया और साइड में रखकर ईशान के पास चली आयी। वह बड़े प्यार से और कातिलाना अंदाज में ईशान को देखने लगी। कुछ देर ईशान को देखने के बाद उसने अपने नाजुक से हाथ को ईशान की गर्दन के पीछे लगाया और अपने होंठो को उसके होंठो से लगाकर आँखे मूंद ली। ईशान का गुस्सा पल में पिघल गया। उसने भी अपनी आँखे मूंद ली और माया का पूरा साथ देने लगा। गैस पर रखा दूध उफनकर नीचे गिर रहा था,,,,,,,,,,,,,,,!!!

“हाँ पार्टी में जाने के लिए तुम्हारे पास टाइम है लेकिन मुझसे मिलने के लिए,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,कुछ खाओगी तुम ?”,ईशान ने माया को खुद से दूर करते हुए कहा।  
माया ईशान के बगल में किचन प्लेटफॉर्म अपनी पीठ लगाकर खड़ी हो गयी और ईशान को देखते हुए कहा,”हाँ मैं तुम्हारे हाथ से बनी कॉफी पीना चाहूंगी ,, वो पार्टी उसी ऐड मीटिंग के लिए थे , सच में मैं आना चाहती थी लेकिन,,,,,,,,,,,,,,,,,खैर छोडो ये सब आज मेरा सारा वक्त सिर्फ तुम्हारे लिए”
ईशान ने गैस पर दूध का बर्तन रखकर माया को देखा और कहा,”प्रूव देट”ईशान की बात सुनकर माया ने अपना फोन उसके सामने स्विच ऑफ़ किया और साइड में रखकर ईशान के पास चली आयी। वह बड़े प्यार से और कातिलाना अंदाज में ईशान को देखने लगी। कुछ देर ईशान को देखने के बाद उसने अपने नाजुक से हाथ को ईशान की गर्दन के पीछे लगाया और अपने होंठो को उसके होंठो से लगाकर आँखे मूंद ली। ईशान का गुस्सा पल में पिघल गया। उसने भी अपनी आँखे मूंद ली और माया का पूरा साथ देने लगा। गैस पर रखा दूध उफनकर नीचे गिर रहा था,,,,,,,,,,,,,,,!!!”हाँ पार्टी में जाने के लिए तुम्हारे पास टाइम है लेकिन मुझसे मिलने के लिए,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,कुछ खाओगी तुम ?”,ईशान ने माया को खुद से दूर करते हुए कहा।  
माया ईशान के बगल में किचन प्लेटफॉर्म अपनी पीठ लगाकर खड़ी हो गयी और ईशान को देखते हुए कहा,”हाँ मैं तुम्हारे हाथ से बनी कॉफी पीना चाहूंगी ,, वो पार्टी उसी ऐड मीटिंग के लिए थे , सच में मैं आना चाहती थी लेकिन,,,,,,,,,,,,,,,,,खैर छोडो ये सब आज मेरा सारा वक्त सिर्फ तुम्हारे लिए”
ईशान ने गैस पर दूध का बर्तन रखकर माया को देखा और कहा,”प्रूव देट” ईशान की बात सुनकर माया ने अपना फोन उसके सामने स्विच ऑफ़ किया और साइड में रखकर ईशान के पास चली आयी। वह बड़े प्यार से और कातिलाना अंदाज में ईशान को देखने लगी। कुछ देर ईशान को देखने के बाद उसने अपने नाजुक से हाथ को ईशान की गर्दन के पीछे लगाया और अपने होंठो को उसके होंठो से लगाकर आँखे मूंद ली। ईशान का गुस्सा पल में पिघल गया। उसने भी अपनी आँखे मूंद ली और माया का पूरा साथ देने लगा। गैस पर रखा दूध उफनकर नीचे गिर रहा था,,,,,,,,,,,,,,,!!!

#ABrokenHeart#heartbroken#Lovestory#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
A Broken Heart – 3
next post
A Broken Heart – 5

You may also like

Manmarjiyan Season 4 – 18

February 18, 2026

Love You जिंदगी – 4

February 5, 2025

Haan Ye Mohabbat Hai – 45

September 25, 2024

मैं तेरी हीर – 8

September 23, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 31 ( Love...

September 3, 2024

हाँ ये मोहब्बत है – 24

August 27, 2024

पाकिजा – एक नापाक जिंदगी 37

June 12, 2024

रांझणा – 40

December 25, 2023

A Woman

September 27, 2023

Who is Next ? – 5

August 11, 2023

6 comments

Nikki Soni January 12, 2023 - 3:26 pm

Ishan k dil k sath khel rhi h maya

Reply
Bindu Neriya January 12, 2023 - 3:31 pm

Jiya kush hai Ishaan se milkar aur ussi ke bare me sochne lagi.. Yeah Maya ka kuch samaj nahi ata Jab Ishaan usse milna chahata hai toh uske pass time nahi hota aur voh busy hoti hai aur ab bina inform kiye hi usse milne agayi..

Reply
Isha January 12, 2023 - 7:16 pm

Ajeeb ladki hai maya pata nhi kya hoga….🤔 But interesting….😍

Reply
Kshmata January 15, 2023 - 1:44 am

Maya pagal bana rho hai iska

Reply
Preeti January 24, 2023 - 10:38 pm

Maya bilkul bhi theek nhi lg rhi h hme to

Reply
Trapti April 8, 2023 - 9:56 pm

Ye Maya ka Maya jal hai kya ❤️❤️❤️❤️

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal