Sanjana Kirodiwal
Haan Ye Mohabbat Hai - Season 3

Haan Ye Mohabbat Hai – 68

by Story With Sanjana October 15, 2024
written by Story With Sanjana October 15, 2024 7 comments
2

Haan Ye Mohabbat Hai – 68

Haan Ye Mohabbat Hai - Season 3
Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 by Sanjana Kirodiwal

चोपड़ा जी अपनी जगह से उठकर आगे आये और जज साहब से कहने लगे,”मेरे साथ वकील ने एक बहुत ही अच्छी कहानी बनाकर अदालत में पेश की है जज साहब , वकील साहब के पास कोई वैलिड पॉइंट नहीं है इसलिए इन्होने अदालत में रॉबिन को गे साबित कर दिया। जज साहब क्या मैं देख सकता हूँ इन्हे रॉबिन के कमरे से कौनसे पेपर मिले है ?”


“हम्म्म , इजाजत है।”,जज साहब ने अपने सामने रखी फाइल अपने पी.ए. को दी। उन्होंने फाइल लेकर चोपड़ा जी की तरफ बढ़ा दी। चोपड़ा जी ने फाइल देखी और हंसने लगे। जज साहब ने देखा तो कहा,”मिस्टर चोपड़ा ! आप अदालत की तौहीन कर रहे है।”
“माफ़ कीजियेगा जज साहब लेकिन इस फाइल जो लिखा है वो पढ़कर मुझे हंसी आ गयी।”,चोपड़ा जी ने जज साहब से माफ़ी मांगते हुए कहा और फाइल वापस पी.ए. की तरफ बढ़ा दी।

चोपड़ा जी पीछे आये और कहने लगे,”जज साहब ये रिपोर्ट रोबिन की है इसमें कोई शक नहीं है और इसमें ये भी लिखा है कि रॉबिन को कुछ सैक्सुअल इश्यूज रहे है जिनकी वजह से उन्होंने कभी शादी नहीं की लेकिन इस ये कैसे साबित हो गया कि रॉबिन गे है और उसने छवि का रेप नहीं किया। जज साहब मेरे साथी वकील को ये देखने की जरूरत है कि जो रिपोर्ट्स इन्हे मिली है वो 8 साल पुरानी है और आज मेडिकल लाइन ने काफी तरक्की कर ली है। मैं रॉबिन की करंट रिपोर्ट आपके सामने पेश करना चाहूंगा जज साहब”


“इजाजत है,,,,,,,,!!”,जज साहब ने कहा
“थैंक्यू !!”,कहकर चोपड़ा जी अपनी टेबल के पास आये और उनमे रखी फाइल्स में से पेपर्स निकालकर जज साहब के सामने रख दिए। जज साहब बहुत ध्यान से उन पेपर्स को देखने लगे। सूर्या ने देखा तो उसके माथे पर परेशानी के भाव उभर आये। उसने पलटकर छवि को देखा जो आसभरी नजरो से उन्हें ही देख रही थी। सूर्या ने आँखों ही आँखो में छवि को इशारा किया और जज साहब की तरफ देखने लगा।

“मिस्टर सूर्या ! आप अदालत को गुमराह कर रहे है। मिस्टर चोपड़ा ने जो रिपोर्ट पेश की है उस से ये साबित होता है कि रॉबिन गे नहीं है। क्या आपके पास कोई ठोस सबूत है ?”,जज साहब ने कठोरता से कहा
“सबूत है जज साहब ! पिछली सुनवाई के वक्त मैंने अदालत से रॉबिन , विक्की और छवि के DNA टेस्ट की मांग की थी। उनकी रिपोर्ट्स आ गयी है। मैं अदालत में वो रिपोर्ट्स पेश करना चाहूंगा।”,सूर्या ने कहा
“इजाजत है,,,,,,!!”,जज साहब ने कहा


DNA रिपोर्ट्स की बात सुनकर चोपड़ा जी ने धीमे स्वर में सिंघानिया जी से कहा,”क्या आपने डॉक्टर से DNA रिपोर्ट्स बदलने को कहा था ?”
“नहीं इस बार डॉक्टर ने हमारा साथ देने से मना कर दिया और इस बार ये सब इंस्पेक्टर कदम्ब की निगरानी में हुआ है।”,सिंघानिया जी फुसफुसाते हुए कहा


“व्हाट ? मुझे लगा आप ये सम्हाल लेंगे,,,,,,,!!”,चोपड़ा जी ने गुस्से से दबे स्वर में कहा
“कुछ करो चोपड़ा , विक्की फिर से जेल जाना नहीं चाहिए,,,,,,,!!”,सिंघानिया जी ने कहा

अदालत में होती खुसर पुसर सुनकर जज साहब ने अपना हथोड़ा टेबल पर मारकर कहा,”आर्डर , आर्डर,,,,,,,,,मिस्टर सूर्या सबूत पेश करे”
“माय लार्ड ये रही रॉबिन और छवि की DNA टेस्ट रिपोर्ट जिस से ये साबित होता है कि छवि के पेट में पल रहा बच्चा रॉबिन का नहीं है , और इस से ये साबित होता है कि उस रात छवि का रेप रॉबिन ने नहीं किया।”,सूर्या मित्तल ने विश्वास से भरकर कहा


ये सुनते ही सिंघानिया जी के चेहरे पर बेचैनी के भाव तैरने लगे।
“ऑब्जेक्शन माय लार्ड,,,,,,,,,!!”, चोपड़ा जी ने अपनी कुर्सी से उठते हुए कहा
“ऑब्जेक्शन ओवर रूड,,,,,,,,,,मिस्टर सूर्या कन्टीन्यूए,,,,,,,,!!”,जज साहब ने चोपड़ा जी को बोलने से रोक दिया
“थैंक्यू माय लार्ड , मैं रॉबिन से कुछ सवाल पूछने की इजाजत चाहूंगा ?”,सूर्या ने विनम्रता से कहा
“इजाजत है,,,,,,,!!”,जज साहब ने कहा


सूर्या रॉबिन के सामने आया और कहा,”रॉबिन ! तुम कितने सालो से सिंघानिया हॉउस में हो ?”
“13 सालों से,,,,,,,,,,,,,,!”,रॉबिन ने कहा
“इसका मतलब सिंघानिया जी के प्रति तुम्हारी वफादारी भी ज्यादा होगी ?”,सूर्या ने सवाल किया
“जी हाँ , सर ने कभी मुझे नौकर नहीं समझा वो हमेशा मुझे घर का सदस्य ही समझते रहे।”,रॉबिन ने सिंघानिया जी की तरफ देखकर कहा


“और इसलिये तुमने उनके इकलौते बेटे विक्की का इल्जाम अपने सर ले लिया। राइट ?”,सूर्या ने विश्वास भरी नजरो से रॉबिन को देखते हुए कहा

 रॉबिन खामोश हो गया क्योकि अदालत में ये बात पहले ही साबित हो चुकी थी कि उसने छवि का रेप नहीं किया है। कुछ बोलकर वह सिंघानिया जी की नजरो में गिरना नहीं चाहता था इसलिए खामोश रहा।
रॉबिन को खामोश देखकर सूर्या ने कहा,”सिंघानिया जी के तुम पर कई अहसान थे इसलिये उनके कहने पर तुमने विक्की का इल्जाम अपने सर ले लिया।”
“ये झूठ है,,,,,!”,रॉबिन ने कहा


“ऑब्जेक्शन माय लार्ड , वकील साहब मेरे क्लाइंट से जबरदस्ती कर रहे है।”,चोपड़ा जी ने पहल की
“ऑब्जेक्शन ओवर रूड”,जज साहब ने कहा तो चोपड़ा जी मुँह लटका कर अपनी जगह वापस बैठ गए।
“थैंक्यू ! माय लार्ड”,सूर्या ने कहा और एक बार फिर रोबिन की तरफ पलटकर कहने लगा,”तुम्हारे घर ले हालात कुछ ठीक नहीं थे , सिंघानिया जी ने तुमसे कहा


अगर तुम विक्की का इल्जाम अपने सर ले लेते हो तो वे तुम्हारे घर की सारी जिम्मेदारी उठा लेंगे। बताओ रॉबिन ये सच है या नहीं ?”
रॉबिन खामोश रहा
उसे खामोश देखकर सूर्या ने कहा,”तुमने सोचा कुछ दिन जेल में रहकर सजा काटने के बाद सिंघानिया जी तुम्हे बाहर निकाल लेंगे और तुम हमेशा के लिये अपने गाँव चले जाओगे इसके लिये तुम्हे लाखो रूपये पहले ही मिल चुके थे। बोलो ये सच है या नहीं ?”


रॉबिन अब भी खामोश था
सूर्या ने एक आखरी कोशिश की और कहा,”लाखो रुपयों के लालच में तुम इतने अंधे हो गए कि तुमने अपनी माँ की बीमारी का बहाना बनाया और सिंघानिया जी और रूपयो की मांग की और जब उन्होंने मना किया तो तुमने अदालत में सब सच बताने की धमकी थी,,,,,,,,,,,,,,!”
“ये सब झूठ है,,,,,,,,,!!”,रॉबिन एकदम से चिल्लाया , सूर्या मित्तल ने चोपड़ा जी की तरफ देखा और हल्का सा मुस्कुरा कर पीछे हट गया।

रॉबिन कुछ बोलना नहीं चाहता था लेकिन जब सूर्या ने बार बार उसे उकसाया तो रॉबिन खुद को रोक नहीं पाया और चिल्ला उठा,”ये सब झूठ है , झूठ है ये सब ,,,,,,,,,मैंने सिंघानिया सर से कोई पैसे नहीं लिये ,, मुझे तो पता भी नहीं था उस सुबह मुझे कोर्ट में क्यों लाया गया था ? मैंने जब इनसे पूछा तो इन्होने मुझसे कहा मेरी माँ गाँव के अस्पताल में है और बहुत सीरियस है अगर तुरंत उनका इलाज नहीं किया गया तो वो मर जाएगी।

ऑपरेशन में बहुत पैसे लगने थे इसलिए सिंघानिया सर ने मुझसे कहा कि अगर मैं अदालत में ये कह दू कि उस लड़की का रेप मैंने किया है तो वो मेरी माँ को बचा लेंगे। अपनी माँ को बचाने के लिये मुझे जो ठीक लगा मैंने वो किया। मैं सच कह रहा हूँ जज साहब मैंने उस लड़की का रेप नहीं किया , मैं तो उस जानता तक नहीं , मैंने उसे पहली बार यहाँ कोर्ट में देखा था,,,,,,,,,,,,,,,मैं किसी लड़की के साथ इतनी घटिया हरकत नहीं कर सकता।

मुझे माफ़ कर दीजिये जज साहब मैंने झूठ बोला लेकिन वो झूठ विक्की बाबा को बचाने के लिये नहीं बल्कि सिर्फ अपनी माँ को बचाने के लिये बोला था”
कहते कहते रॉबिन रो पड़ा।
“माय लार्ड मैं विक्की सिंघानिया को कठघरे में बुलाने की इजाजत चाहूंगा ?”,सूर्या ने कहा
“इजाजत है।”,जज साहब ने कहा 

 विक्की आकर कटघरे में खड़े हो गया। सूर्या उसके पास आया और कहा,”विक्की सिंघानिया ! क्या आपके पास अपनी बेगुनाही का कोई सबूत है ?”
सूर्या की बात सुनकर विक्की ने उनकी तरफ देखा और कहा,”सबूत पेश करना आपका काम है मेरा नहीं,,,,!!”
विक्की की बात सुनकर सूर्या चिढ गया और दबी आवाज में कहा,”ऐसा सबूत पेश करूंगा जिंदगी भर जेल की चक्की पीसते नजर आओगे और ये बची खुची अकड़ भी निकल जाएगी।”


विक्की ने सूर्या की बात पर कोई ध्यान नहीं दिया और जज साहब की तरफ देखने लगा
सूर्या ने जज साहब की तरफ देखा और कहा,”माय लार्ड ! रॉबिन ने विक्की सिंघानिया को बचाने के लिये इल्जाम अपने सर ले लिया और खुद रॉबिन ने इस बात का खुलासा किया है इस से ये साफ पता चलता है कि छवि दीक्षित का रेप विक्की सिंघानिया ने ही किया है। पिछले 6 महीनो से ये बस कानून को बेवकूफ बना रहे थे।

मेरी अदालत से दरख्वास्त है विक्की सिंघानिया को इसके लिये कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और छवि दीक्षित के साथ इंसाफ किया जाए देट्स इट माय लार्ड,,,,,,,,,,,,,,!!”
 जज साहब ने सूर्या की बात सुनी और विक्की से कहा,”विक्की सिंघानिया क्या आप अपनी सफाई में कुछ कहना चाहेंगे ?”


विक्की ने छवि की तरफ देखा। छवि की आँखे उसे आँखे उसे ही देख रही थी। विक्की जज साहब की तरफ पलटा और कहा,”मैंने छवि का रेप नहीं किया है इस से ज्यादा मुझे इस अदालत में कुछ नहीं कहना।”
विक्की की बात सुनकर जज साहब ने अपनी फाइल में कुछ लिखा और चोपड़ा जी की  तरफ देखकर कहा,”मिस्टर चोपड़ा आप कुछ कहना चाहेंगे ?”

चोपड़ा जी अपनी जगह से उठे और आगे आकर कहा,”माय लार्ड ! मुद्दा ये नहीं है कि सिंघानिया जी और रॉबिन के बीच क्या बात हुई है ? मुद्दा ये है कि अगर रॉबिन ने छवि का रेप नहीं किया है तो किसने किया है ? अब यहाँ मौजूद मेरे साथी वकील कहेंगे कि छवि का रेप विक्की सिंघानिया ने किया है जो कि शुरू से हर वकील कहता आ रहा है लेकिन क्या इनके पास विक्की के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत है ? मेरे पूर्व साथी वकील अक्षत व्यास भी पिछली बार इस अदालत में ये साबित नहीं कर पाए थे कि छवि दीक्षित का रेप विक्की सिंघानिया ने किया है।”


चोपड़ा जी की बात सुनकर सूर्या खामोश हो गया। भीड़ में खड़ी चित्रा ने जब अक्षत का नाम सुना तो गुस्से से सचिन से कहा,”ये चोपड़ा सर अक्षत सर का नाम क्यों उछाल रहे है ? साले सब के सब बस उनके नाम पर केस जितना चाहते है,,,,,,,,,,,,,,,,ब्लडी मोरोन”
“शांत हो जाओ चित्रा,,,,,,,,,,,!!”,सचिन ने चित्रा को समझाते हुए कहा

चोपड़ा जी के इस सवाल पर अदालत में बैठे लोगो की नजर विक्की पर चली गयी। खुद जज साहब सामने बैठे विक्की को देख रहे थे। सूर्या ने देखा चोपड़ा जी केस का रुख दूसरी तरफ मोड़ना चाह रहे है तो उन्होंने कहा,”ऑब्जेक्शन माय लार्ड”


“ऑब्जेक्शन ओवर रूड”,जज साहब ने कहा तो चोपड़ा जी आगे कहने लगे,”विक्की सिंघानिया ने छवि दीक्षित का रेप किया है अगर वकील साहब के पास कोई सबूत है तो वो पेश करे,,,,,,,,,,,,,,,,,,वकील साहब ने आपके सामने सिर्फ रॉबिन और छवि की DNA रिपोर्ट पेश की विक्की सिंघानिया की नहीं,,,,,,,,,,,,ज़रा पूछिए इनसे विक्की की DNA रिपोर्ट कहा है ? इन्होने अदालत में विक्की की रिपोर्ट पेश क्यों नहीं की ?”
चोपड़ा जी के सवालो से अदालत में एक ख़ामोशी फ़ैल गयी सबकी नजरे सूर्या पर चली गयी।

सूर्या को खामोश देखकर चोपड़ा जी कहने लगे,”माय लार्ड ! मेरे साथी वकील ने अदालत में ये तो साबित कर दिया कि रॉबिन ने छवि का रेप नहीं किया है लेकिन क्या मिस्टर सूर्या इस अदालत में ये साबित कर पाएंगे कि छवि का रेप विक्की सिंघानिया ने ही किया है ? माय लार्ड शुरुआत से ही विक्की सिंघानिया एक बयान देते आ रहे है कि उन्होंने छवि दीक्षित का रेप नहीं किया है , इस बात में थोड़ी तो सच्चाई होगी।

मैं ये नहीं कहता कि विक्की सिंघानिया को सजा नहीं मिलने चाहिए , इसे बिल्कुल सजा मिलनी चाहिए लेकिन पहले विक्की का गुनाह तो साबित तो हो , क्या मेरे साथी वकील अदालत को बताएँगे कि उन्होंने विक्की की DNA रिपोर्ट कोर्ट में पेश क्यों नहीं की ?”

चोपड़ा जी की बात सुनकर जज साहब ने सूर्या से कहा,”मिस्टर सूर्या ! आपने विक्की सिंघानिया की DNA टेस्ट रिपोर्ट क्यों नहीं पेश की ?”
सूर्या ने फाइल में रखी विक्की की DNA रिपोर्ट उठायी और विक्की के सामने आकर कहा,”माय लार्ड ! ये रही विक्की सिंघानिया की DNA रिपोर्ट जिस से ये साबित होता है कि,,,,,,,,!!”
इतना कहकर सूर्या कुछ देर के लिये खामोश हो गया और अदालत में मौजूद सभी लोगो की सांसे अटक गयी। निराश होकर सिंघानिया जी अपना सर नीचे झुका लिया।

सभी सूर्या के आगे बोलने का इंतजार कर रहे थे और कुछ देर बाद सूर्या ने बहुत ही अफ़सोस के साथ कहा,”कि विक्की सिंघानिया बेकसूर है , उन्होंने छवि दीक्षित का रेप नहीं किया है। विक्की और रॉबिन दोनों का DNA छवि जे DNA  से मैच नहीं होता है।”
विक्की ने जैसे ही सुना उसकी आँखों में नमी उभर आयी उसने आँखे मूँदकर अपना सर ऊपर उठा दिया और एक गहरी साँस ली।

सिंघानिया जी ने जैसे ही सूना हैरानी से सर उठाकर सामने देखा। छवि ने नम आँखों के साथ माधवी की तरफ देखा तो माधवी ने उसके हाथ पर अपना हाथ रखकर उसे हिम्मत दी। अदालत में एक बार फिर खुसर फुसर होने लगी।
कोर्ट रूम की सबसे आखरी बेंच के कोने पर बैठे शख्स ने जब ये सूना तो उठा और वहा से चला गया।

Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68

Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68Haan Ye Mohabbat Hai – 68

Continue With Haan Ye Mohabbat Hai – 69

Visit Website sanjanakirodiwal

Follow Me On instagram

संजना किरोड़ीवाल  

Haan Ye Mohabbat Hai - Season 3
Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 by Sanjana Kirodiwal
A Woman
A Woman by Sanjana Kirodiwal
#Banaras#haanYeMohabbatHai#HaanYeMohabbatHaiSeason3#Love-You-Jindgi#Lovestory#MainTeriHeer#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalhaanyemohabbathaiseason2sanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Haan Ye Mohabbat Hai – 67
next post
Main Teri Heer – 25

You may also like

Haan Ye Mohabbat Hai – 104

November 24, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 103

November 23, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 102

November 22, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 101

November 21, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 100

November 20, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 99

November 20, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 98

November 19, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 97

November 18, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 96

November 17, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 95

November 16, 2024

7 comments

Kshmata October 15, 2024 - 10:34 am

Arey yeh kya bol diya Surya mittal ne… Vicky ko bhi begunha sabit kar diya hai aur uss Robin ko bacha liya…ok…lakin kya Surya ne Mr. Singhaniya se moti rakam to nhi Lee Vicky ko nirdosh sabit krne k liye… bahut bada jhol hai yr…aur yeh Kumar kaha hai

Reply
Monika Mathur October 15, 2024 - 11:08 am

Losts of suspense

Reply
Bindu Neriya October 15, 2024 - 11:43 am

Voh Shaksh kaun hai jo akhri bench per baita hai kahi voh asli rapist toh nahi…Per Court me yeah toh sabith hogaya ki Chavi ke saath galat nahi Robin ne kiya hai nahi Vicky ne ab Surya kya asli muzrim tak pauncha payega kya Chavi ko insaf milega yaa uska case hamesha ke liye pending rahega…aur Kya Chavi yeah jankar ki Vicky ne uske saath kuch nahi kiya usse maaf kar payegi..interesting part Maam♥♥♥♥♥♥♥

Reply
Sonu October 15, 2024 - 12:13 pm

Sonu

Reply
Beena Gupta October 15, 2024 - 8:03 pm

Very very😣🤔🤔🤔🤔🤔🤔

Reply
Beena Gupta October 15, 2024 - 8:04 pm

Very very😣🤔🤔🤔🤔🤔🤔👌👌👌

Reply
Shanu singla October 16, 2024 - 6:00 pm

💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal