Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer Season 4

Main Teri Heer – 25

by Story With Sanjana October 15, 2024
written by Story With Sanjana October 15, 2024 3 comments
2

Main Teri Heer – 25

Main Teri Heer
Main Teri Heer – Season 4

कॉलेज में लड़की से बहस करने के बाद गौरी का मूड काफी अपसेट हो चूका था। वह भुनभुनाते हुए केंटीन की तरफ बढ़ गयी और काउंटर पर आकर कहा,”एक कोल्ड ड्रिंक”
लड़के ने कोल्ड ड्रिंक निकालकर गौरी के सामने रख दी। गौरी ने बोतल उठाया और होंठो से लगाकर एक साँस में आधी पीकर लड़के से कहा,”एक वडा पाव”
“ओके मेम”,लड़के ने कहा और अपने काम में लग गया। गौरी वही खड़ी होकर बाकी की कोल्ड ड्रिंक खत्म करने लगी। उसने नजर घुमा कर केंटीन की तरफ देखा जहा सुबह सुबह काफी सारे स्टूडेंट बैठे थे।

लड़के ने वड़ा पाव गौरी के सामने रखा। गौरी ने वड़ा पाव उठाया और बिल पे करके वहा से बाहर चली आयी क्योकि इस भीड़ में बैठना उसे अच्छा नहीं लग रहा था। गौरी कॉलेज के लॉन में आकर घूमते हुए वड़ा पाव खाने लगी। काशी को फॉर्म भरने में काफी वक्त लग गया और बेचारी गौरी पिछले 2 घंटो में पुरे कॉलेज के 4 चक्कर लगा चुकी थी। काशी का इंतजार करते करते गौरी जब थक गयी तो वह कॉरिडोर की तरफ चली आयी। चलते चलते उसे ना जाने क्या सूझी और वह एक क्लास के अंदर चली आयी।

गौरी को अचानक क्लास में आया देख सबको लगा वह कॉलेज की लेक्चरर है तो सब स्टूडेंट्स खड़े हो गए।  गौरी को हैरानी हुई और अगले ही पल उसने कहा,”अरे बैठो बैठो मैं कोई लेक्चरर नहीं हूँ।”
सभी स्टूडेंट्स अपनी जगह बैठ गए और कुछ ने तो गौरी को देखकर मुंह भी बना लिया। गौरी खिंसियाकर वापस क्लास से निकल गयी। वह अभी कुछ ही कदम चली थी कि उसका फोन बजा उसने अपने जेब से फ़ोन निकाला और देखा मुन्ना का मैसेज है।

सुबह सुबह मुन्ना का मैसेज देखकर गौरी की आँखे चमक उठी उसने मैसेज खोलकर देखा जिसमे मुन्ना ने अपनी कुछ तस्वीरें भेजी थी। गौरी उन तस्वीरों को देखकर मुस्कुरा दी और मुन्ना को फोन लगा दिया।
“हेलो,,,,,,,,,!’,एक दो रिंग जाने के बाद मुन्ना ने फोन उठाकर कहा
“अह्ह्ह्हह सुबह सुबह तुम कितने प्यारे लग रहे हो मेरा दिल कर रहा है मैं तुम्हे किस,,,,,,,,,,,,,,!!”,गौरी ने मचलते हुए कहा


“बस इस से आगे कुछ मत कहना,,,,,,,,,,हम समझ गए , तो क्या हमे तुम्हे अपनी फोटो नहीं भेजनी चाहिए ?”,मुन्ना ने गौरी को आगे बोलने से रोकते हुए कहा
“ये तुम से किसने कहा ? इन्फेक्ट तुम्हे देखे बिना तो आजकल मेरे दिन की शुरुआत ही नहीं होती है।”,गौरी ने बड़े प्यार से कहा
“हम्म्म हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही है,,,,,,,,,,,,!!”,मुन्ना ने सहजता से कहा


“तो तुम कहना चाह रहे हो कि तुम मुझे देखना चाहते हो , रुको मैं तुम्हे विडिओ कॉल करती हूँ।”,कहते हुए गौरी ने जल्दी से मुन्ना का फोन काटा और उसे विडिओ कॉल लगा दिया। मुन्ना ने कॉल अटेंड किया और गौरी को देखते हुए कहा,”तुम कभी हमारी पूरी बात नहीं सुनती ना ?”
“हाँ आई नो पर वो क्या है ना मान कभी कभी आधी अधूरी बाते अच्छी होती है पूरी बातें सुन लो तो फीलिंग्स खत्म हो जाती है।”,गौरी ने चलते चलते मुन्ना से बात  कहा


“और ये किसने कहा तुमसे ? फीलिंग्स कभी खत्म नहीं होती है गौरी , और तुम्हारे लिये हमारी फीलिंग्स कभी खत्म नहीं होगी,,,,,,,,,,,,हम वादा करते है हमारे पास तुम से कहने के लिये हर बार कुछ नयी भावनाये होंगी”,मुन्ना ने कहा
गौरी ने सुना तो बस उसकी बातो में खोकर रह गयी और फिर एकदम से कहा,”लेकिन मैंने सुना है शादी के बाद फीलिंग्स खत्म हो जाती है।”
“ये बातें उनके लिए है जो किसी से मोहब्बत सिर्फ उसे हासिल करने के लिये करते है पर हमे तो तुम्हे हासिल नहीं करना है गौरी,,,,,,,,,,,,,हमे तुम्हरी साथ जिंदगी जीनी है काटनी नहीं”


“अह्हह्ह्ह्ह बस करो वरना मुझे तुम से प्यार हो जायेगा,,,,,,,,,,कोई इंसान इतना अच्छा कैसे हो सकता है ?”,गौरी ने कहा
“वैसे तुम हो कहा ?”,मुन्ना ने पूछा
“मैं काशी के साथ कॉलेज आयी हूँ उसके एंट्री फॉर्म के एडमिशन के लिये,,,,,,,,,,,,काशी फॉर्म सबमिट करने गयी है और मैं यहाँ अकेले बोर हो रही हूँ,,,,,,,,,!!”, गौरी ने मुंह बनाते हुए कहा
“तब तक तुम्हे कॉलेज घूमना चाहिए,,,,,,,,,,,,,!!”,मुन्ना ने गाड़ी में बैठते हुए कहा  


“तुम्हे पता है आज क्या हुआ ?”,गौरी ने एकदम से अपनी आँखों को बड़ा करते हुए कहा
“क्या हुआ ?”,मुन्ना ने धीरे से मुस्कुरा कर पूछा
मुन्ना के पूछने पर गौरी ने कुछ देर पहले हुई बहस के बारे में मुन्ना को बता दिया। गौरी के मुंह से “कंटाप” शब्द सुनकर मुन्ना ने कहा,”ये तुमने कहा से सीखा ?”
“तुम्हारे पापा से,,,,,,,,,,,,,मान ट्रस्ट मी वो बहुत मस्त आदमी है”,गौरी ने फ्लो फ्लो में कहा


“तुम्हारे होने वाले ससुर,,,,,,,,,,,,,!!”,मुन्ना ने एक एक शब्द पर जोर देकर कहा
“ओह्ह्ह हाँ तुम्हारे पापा सॉरी वो मैं फ्लो फ्लो में लेकिन क्या मजा आया मुझे उस लड़की से ऐसे बात करके,,,,,,,,,,,,उसकी शक्ल देखने लायक थी मान”,गौरी ने हँसते हुए कहा
“ये सब क्यों करती हो तुम ? क्या सबको ऐसे डराना धमकाना जरूरी है,,,,,,,,,,,आखिर करना क्या चाहती हो तुम ?”,मुन्ना ने सहजता से पूछा


गौरी ने प्यार से मुन्ना को देखा और फिर थोड़ा प्यार से कहा,”छोटी लड़की हूँ गुंडई करना चाहती हूँ,,,,,,,,,,,!!”
गौरी का चेहरा उस वक्त देखने लायक था मुन्ना ने सुना तो मुस्कुरा उठा। ऐसे कहते हुए गौरी कुछ ज्यादा ही क्यूट लग रही थी। मुन्ना समझ गया कि गौरी उसके पापा से बहुत कुछ सीख चुकी है। मुन्ना ने साइड में देखकर मन ही मन हंसने लगा और फिर गौरी की तरफ देखकर कहा,”तुम्हे ये सब करने की जरूरत नहीं है


सगाई के बाद अपना ध्यान अपनी पढाई में लगाओ,,,,,,,,,,,,वैसे भी हमे गुंडई करने वाली नहीं बल्कि हमे सम्हालने वाली वाइफ चाहिए”
“वो तो मैं सम्हाल ही लुंगी,,,,,,,,,,तुम मौका तो दो”,गौरी ने प्यार से मुन्ना को देखते हुए कहा
“ठीक है अभी हम घर पहुँचने वाले है तुम से बाद में बात करते है।”,मुन्ना ने कहा
“हम्म्म्म ठीक है काशी भी आ गयी है हम लोग घर जाते है ,,,,,,,,,,, बाय एंड आई लव यू”,गौरी ने आखरी के तीन शब्द थोड़ी ऊँची आवाज में कहे तो पास गुजरते लड़के को लगा गौरी उस से कुछ कह रही है तो वह गौरी के सामने रुक गया।

मुन्ना फ़ोन रखने ही जा रहा था कि तभी मुन्ना के कानो में गौरी की आवाज पड़ी जो कि वह लड़के से कह रही थी,”अबे देख क्या रहे हो,,,,,,,,,,,,,,,निकलो वरना यही पटक पेल देंगे समझे,,,,,,,,,,,!!”
“पता नहीं पापा ने गौरी को और क्या क्या सिखाया है ?”,मुन्ना अफ़सोस भरे स्वर में बड़बड़ाया और फोन काटकर जेब में रख लिया।

वंश कैब लेकर फिल्म सिटी पहुंचा दरअसल फोन के.डी का था और उसने वंश को इसी वक्त फिल्मसिटी आने को कहा था। वंश अंदर आया और सीधा शूटिंग वाली जगह चला आया जहा के.डी सीरीज का कोई सीन शूट कर रहा था। वंश ने उसके पास आकर कहा,”आपने मुझे इतनी जल्दी में क्यों बुलाया ?”
“हाँ और तुम कुछ ज्यादा ही जल्दी में चले आये वंश”,पास बैठे अमितेश ने वंश को शॉर्ट्स में देखकर कहा


 शूटिंग में जमा सभी लोग वंश को ही देख रहे थे और के.डी. ने जब वंश को देखा तो कहा,”ये क्या पहना है तुमने ? तुम्हे ज़रा भी होश नहीं है शूटिंग पर फीमेलस भी होती है उनके सामने तुम ऐसे कपड़ो में,,,,,,,,,,,,,!!”
“इसमें क्या बुराई है ? और वैसे भी शूटिंग के लिये तो आपका प्रोडक्शन हॉउस मुझे कपडे देगा न,,,,,,,,,और वैसे भी जब आपकी फीमेल्स शॉर्ट्स में आ सकती है तो मैं क्यों नही ?”,वंश ने सीरीज की फीमेल लीड मायरा को देखकर कहा जो कि अपना मेकअप करवा रही थी।


“तुम मेरी नाक कटवा रहे हो”,के.डी. ने थोड़ा दबी आवाज में कहा
“मेरे शॉर्ट्स में आपने अपनी नाक रखी ही क्यों ?”,वंश ने बिगड़ते हुए कहा तो मेरा ठहाका मारकर हसने लगी
“अह्हह्ह्ह्ह ये लड़का तो मुझे पागल कर देगा,,,,,,,,,,,,,अमितेश इसे आगे का सीन समझाओ जो मायरा के साथ लेना है,,,,,,,,,,,,,और सबसे पहले इसके कड़पे बदलो,,,,,,,,,,,डायरेक्टर से भी ज्यादा हीरो के नखरे है,,,,,,,,,,,,,,मेरा आर यू रेडी फॉर नेक्स्ट शूट ?”,के.डी. ने अपनी कुर्सी से उठते हुए कहा


“अब आप कहा जा रहे है ?”,वंश ने उन्हें टोका
के.डी. ने एक गहरी साँस ली और वंश की तरफ पलटकर कहा,”आपकी बातो से मेरा दिमाग थोड़ा गर्म हो गया , इसलिए चाय पीने जा रहा हूँ,,,,,,,,,,,,,आपकी इजाजत हो तो मैं जाऊ सर”
के.डी ने सर शब्द पर कुछ ज्यादा ही जोर देते हुए कहा।


“लेकिन चाय तो गर्म होती है इस से तो आपका दिमाग और गर्म,,,,,,,,,,,,,,!!”,वंश ने इतना ही कहा कि के.डी. ने उसकी बात बीच में काटते हुए कहा,”ओह्ह्ह शट अप,,,,,,,,,,,,,,,,अमितेश नेक्स्ट शॉट तैयार करवाओ मैं अभी आया,,,,,,,,,,,,!!”
के.डी वहा से चला गया तो वंश ने मुंह बनाकर कहा,” मैंने कुछ गलत कहा क्या ? वो खामखा ही मुझ पर भड़क रहे है,,,,,,,,,,,,!!”


अमितेश हसने लगा और कहा,”नहीं पर तुम्हारी टाइमिंग गलत थी आओ तुम्हे नेक्स्ट सीन समझाता हूँ”
 वंश ने कपडे बदले और कैमेरा के सामने चला आया जहा उसे फूलो के एक बुके के साथ मायरा को शादी के लिये प्रपोज करना था। हालाँकि मेरा इस सीरीज में नेगेटिव रोल में थी लेकिन कहानी की शुरुआत यही से होती है जब सीरीज का हीरो हीरोइन के बदले गलती से किसी और को प्रपोज कर देता है। सीन तैयार था , एक बहुत ही प्यारा सा वन पीस पहने मायरा खड़ी थी और वंश हाथ में बुके पकडे मायरा की तरफ पीठ किये हुए था।


“एक्शन,,,,,,,,!!”,के.डी ने कहा
 वंश मायरा की तरफ पीठ किये कहने लगा,”मैं जानता हूँ ये सब बहुत जल्दी हो रहा है लेकिन जब मैंने तुम्हे पहली बार देखा था तभी मैं तुम्हे अपना दिल दे बैठा था। मैं जानता हूँ आई ऍम नॉट परफेक्ट गाय फॉर यू लेकिन तुम , तुम मुझे परफेक्ट बना सकती हो इसलिए आज मैं तुम से ये कहना चाहता हूँ कि,,,,,,,,,,!!”


कहते हुए वंश पलटा और मायरा की तरफ देखकर अपने चेहरे पर आये भावो को एकदम से बदलकर खोये हुए अंदाज में कहा,”कि तुम वो लड़की नहीं हो जिसे मैं चाहता हूँ। तुम , तुम आहना नहीं हो,,,,,,,,,,तुम कोई और हो लेकिन मेरा प्यार तुम्हारे लिये नहीं है ,, आरव सिर्फ आहना का था और उसी का रहेगा,,,,,,,,,,!!”
कहते हुए वंश पलटता है और मायरा आगे बढ़कर उसका हाथ पकड़कर उसे रोक लेती है और कहती है,”लेकिन आहना अब तुम्हारी जिंदगी में वापस नहीं आ सकती,,,,,,,,वो मर चुकी है आरव,,,,,,,,,,मैं तुम से प्यार करती हू,,,,,,,,,,,,रुक जाओ , मत जाओ”


वंश ने धीरे से अपना हाथ छुड़ाया और कहा,”मेरे लिए वो आज भी इस दुनिया का हिस्सा है उसकी जगह कोई नहीं ले सकता,,,,,,,,,,,!!”,कहते हुए वंश की आँखों के सामने एकदम से निशि का चेहरा आ जाता है और निशि को खोने के ख्याल से ही वंश के चेहरे पर उदासी के भाव तैरने लगते है। सबको लगा वंश एक्टिंग कर रहा है लेकिन वंश के चेहरे पर ये भाव नेचुरल थे,,,,,,,,,,,,वह जाने के लिये पलटता है और हाथ में थमा बुके नीचे गिर जाता है।”
“परफेक्ट,,,,,,,!!”,के.डी कहता है और मायरा वहा से हटकर कुर्सी पर आ बैठता है


वंश की एक्टिंग से खुश होकर के.डी उसके पास आता है और कहता है,”बहुत बढ़िया वंश अगर ऐसे ही सीरियस होकर काम करोगे तो एक दिन जरूर बड़े स्टार बनोगे,,,,,,,,,,,अमितेश इसे नेक्स्ट सीन समझाओ”
वंश ने कुछ नहीं कहा बस हामी में गर्दन हिला दी वह बस समझने की कोशिश कर रहा था कि निशि को खोने के ख्याल भर से ही उसका मन बैचैन क्यों हो गया ?

बिजली की बात से आहत होकर सारिका अंदर चली आयी। कुछ देर बाद शिवम् अंदर आया और देखा सारिका अपने कमरे में है तो वह कमरे में चला आया देखा सारिका गुस्से से यहाँ से वहा चक्कर काट रही है।  शिवम् सारिका के सामने आया तो सारिका रुक गयी और कहा,”शिवम् जी ! हमे समझ नहीं आता आखिर आप वहा खामोश क्यों रहे ? कोई भी आकर आपसे हमारे रिश्ते के बारे में कुछ भी कहेगा और आप ख़ामोशी से सुनेंगे क्या ये सही है ? आखिर क्यों आपने उन्हें जवाब नहीं दिया ? क्यों आप ऐसे खामोश रहे ?”


शिवम् ने सारिका को देखा और धीरे से कहा,”ताकि हम आपके चेहरे पर गुस्सा देख सके,,,,,,,,,,,,,,अपनी उसी पुरानी सारिका शर्मा को देख सके जो बेखौफ होकर अपनी बात रखना जानती थी।”
शिवम् की बात सुनकर सारिका खामोश हो गयी और एकटक शिवम् को देखने लगी। शिवम् सारिका के पास आया और उसकी बांहो को थामकर कहने लगा,”आप क्या समझती है सरु हमे कुछ दिखाई नहीं देता या हम कुछ महसूस नहीं करते,,,,,,,,,,,,,,,हम सब जानते है ,

हमारे लिये आपने सब कुछ छोड़ दिया  कितना बदल लिया आपने खुद को हमारे लिये,,,,,,,,,,,,,हम कहते गए और आप करती गयी कभी पलटकर हमसे सवाल नहीं किया पर कल जब आपके हाथ में मैगजीन देखी तब हमे अहसास हुआ कि मोहब्बत के नाम पर हमने कितना पाबंद कर दिया था आपको,,,,,,,,,,,,उस किताब पर छपी नंबर वन बिजनेस वुमन की तस्वीर देखकर आपको भले कुछ भी महसूस ना हुआ हो लेकिन हमे ठेस पहुंची है सरु , वहा हमेशा आपको होना चाहिए था लेकिन हमने आपसे वो सब छीन लिया,,,,,,,,,,!!”


“नहीं शिवम् जी,,,,,,,,,!!”,सारिका ने अपना हाथ शिवम् के होंठो पर रख उसे आगे बोलने से रोक दिया तो शिवम् ने अपने हाथ से सारिका का हाथ नीचे किया और कहा,”नहीं सरु हमे मत रोकिये,,,,,,,,,,,,बहुत कुछ किया है आपने हमारे लिये अब हमारी बारी है।”
“शिवम् जी,,,,,,,,,,,,,,!!”,सारिका ने आँखों में आँसू भरकर कहा


“आपको लगता होगा आपके शिवम् जी कठोर हो गए है इन्हे कुछ महसूस नहीं होता , लेकिन आज भी आपकी एक आह पर बैचैन होने वाला दिल आज भी इस सीने में धड़कता है सरु,,,,,,,,,,,आप अपना सपना फिर से पूरा करेगी और इस बार आप अकेली नहीं होगी,,,,,,,,,,,,,,बल्कि आपका ये शिवम् आपके साथ होगा,,,,,,,,,,,मुन्ना और गौरी की सगाई के बाद मुंबई जाने की तैयारी कर लीजिये,,,,,,,,,,,,मैडम जी”,शिवम् ने मुस्कुराते हुए कहा और कमरे से बाहर निकल गया।

सारिका ने शिवम् के मुंह से मैडम जी शब्द सुना तो उसे अपने पुराने दिन याद आ गए वह फफक कर रो पड़ी,,,,,,,,,,,,,आखिर इतने सालों से सारिका  अपनी जिंदगी में जिस चीज की कमी महसूस कर रही थी आखिर आज वो शिवम ने पूरी कर दी।

Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25

Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25 Main Teri Heer – 25

Continue With Part Main Teri Heer – 26

Visit My Website sanjanakirodiwal

Follow Me On youtube

संजना किरोड़ीवाल

Main Teri Heer
Main Teri Heer – Season 4
A Woman
A Woman by Sanjana Kirodiwal
#Banaras#Love-You-Jindgi#Lovestory#MainTeriHeer#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalsanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Haan Ye Mohabbat Hai – 68
next post
Haan Ye Mohabbat Hai – 69

You may also like

Main Teri Heer Season 4 – 90

March 12, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 89

March 11, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 88

March 9, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 87

March 8, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 86

March 7, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 85

March 6, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 84

March 4, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 83

March 3, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 82

March 1, 2025

Main Teri Heer Season 4 – 81

February 27, 2025

3 comments

Beena Gupta October 15, 2024 - 10:14 pm

Very good👍👍👍👍👍

Reply
Bindu Neriya October 16, 2024 - 12:36 pm

Munna Gouri ke muh se aise shabd sunkar paeshan hogaya ki papa ne usse aur kya kya shikhaya hoga…Shivam ko ehsaas hua ki usne Sarika ke saath galat kiya aur Sarika ne koi apatti bi nahi jataii isliye voh apni galti sudharna chahata hai…Sarika apni life me apne purani life ko bahut miss karti thi aur Shvam me ab uski yeah wish puri karne ki taiyari karli aur is bar Shivam bi uska saath dega usse wapas top per dekhne ke liye….Vansh apne Shooting ke dauran Nishi ko yaad karke baichen hogaya usse khone ke dhar se…interesting part Maam♥♥♥♥♥♥

Reply
Shanu singla October 16, 2024 - 6:12 pm

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal