Sanjana Kirodiwal
Story

Love You जिंदगी – 18

by Story With Sanjana May 25, 2022
written by Story With Sanjana May 25, 2022 12 comments
2

Love You Zindagi – 18

Love You Zindagi - Season 2
Love You Zindagi – Season 2

अवि नैना को लेकर वहा से चला गया। उनके जाते ही एक लड़का लड़की पेड़ के पीछे से बाहर आये और लड़की ने घबराये हुए स्वर में कहा,”अच्छा हुआ भाई आ गए वरना नैना भाभी ने तो लगभग हम दोनों को देख ही लिया होता। अगर मॉम को पता चला मैं यहाँ गोआ में हूँ तो प्रॉब्लम हो जाएगी,,,,,,,,,,,,,बेबी चलो यहाँ से चलते है”
“कम ऑन निबेदिता वो लोग जा चुके है वैसे भी गोआ बहुत बड़ा शहर है।”,लड़के ने निबेदिता के कंधे पर हाथ रखकर उसे रिलेक्स करते हुए कहा
“हाँ लेकिन मैं रिस्क नहीं ले सकती भाई को तो मैं फिर भी झूठ कह दूंगी लेकिन भाभी,,,,,,,,,,,,,,वो इतनी स्मार्ट है के चुटकियो में मेरा झूठ पकड़ लेगी”,निबेदिता ने परेशानी भरे स्वर में कहा
“हाँ स्मार्ट तो वो है”,लड़के ने सोचते हुए कहा
“तुम्हे कैसे पता तुम तो उन्हें जानते भी नहीं हो ?”,निबेदिता ने शक भरे स्वर में पूछा
“हाँ स्वीटहार्ट मैंने उसे पहली बार ही देखा है बट उसे देखकर लगा कि स्मार्ट है तभी तो उसे शक हो गया,,,,,,,,,,,,!”,लड़के ने निबेदिता से नजरे चुराते हुए कहा
“ये सब छोडो अभी यहाँ से चलते है”,निबेदिता ने टेशन भरे स्वर में कहा
“वैसे तुम मुझे रिसोर्ट ले जाने वाली थी”,लड़के ने निबेदिता की तरफ देखकर कहा
“वो ऑफर तो अभी भी अवेलेबल है”,निबेदिता ने रुमानियत भरे अंदाज में कहा तो लड़का उसके करीब आया और उसकी कमर में बाँह में डालकर अपने करीब खींचकर उसकी आँखों में देखते हुए कहा,”तो चलो फिर”
दोनों वहा से चले जाते है।

अवि के साथ चलते हुए नैना बड़बड़ाने लगी,”हो ना हो वो आवाज निबेदिता की ही थी लेकिन पडोसी कह रहा निबेदिता से उसने अभी बात की। अगर पडोसी ने उस से बात की तो फिर वो यहाँ कैसे ? कैसे छोडो वो गोआ में कर क्या रही है ? क्या निबेदिता अवि के घरवालों से कुछ छुपा रही है ? तुम्हे ये पता लगाना ही पडेगा नैना,,,,,,,,,,,,,,,,,,,डेड ने कहा था ना उस दिन अब ये घर भी तुम्हारा घर है और इस घर के लोगो के लिए भी तुम्हारी उतनी ही जिम्मेदारी बनती है
अगर अवि बीच में नहीं आया होता तो मैंने पता लगा ही लेना था,,,,,,,,,,,,,,,,अब उसे कहा ढूंढने जाऊ मैं , मत भूल नैना ये तेरी लाइफ है और तेरी लाइफ में सब बिना की टेंशन के हो ऐसा तो नामुमकिन है,,,,,,,,,,,,,साला सच में ऐसा लग रहा है जैसे कुछ तो होने वाला है , कोई ऐसा कांड जो तुमने सोचा भी नहीं है। अब कुछ बिगड़े उस से पहले तुम्हे सब सम्हालना,,,,,,,,,!!”
नैना ने इतना ही कहा कि वह लड़खड़ाई और जैसे ही गिरने को हुई अवि ने अपनी मजबूत बाँहो में उसे थाम लिया। दोनों ख़ामोशी से एक दूसरे की आँखों में देखने लगे। दोनों की धड़कने एक ही लय में धड़क रही थी। नैना के मासूमियत से भरे चेहरे को देखते हुए अवि मन ही मन खुद से कहने लगा,”तुम्हे शायद पता भी नहीं है नैना पर जब तुम ख़ामोशी से मुझे तकती हो तो मुझे इस दुनिया की सबसे मासूम और खूबसूरत लड़की लगती हो। आई नो तुम बहुत अच्छी हो सबसे बहुत प्यार करती हो , सब का अच्छा चाहती हो पर कभी कभी न तुम दुसरो को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान हो जाती हो , इतनी टेंशन मत लिया करो मैं हूँ ना तुम्हारे साथ मैं सब सम्हाल लूंगा बस तुम हमेशा मेरे साथ रहना”
अवि एकटक नैना को देखे जा रहा था वही नैना अवि की आँखों में देखते हुए मन ही मन कहने लगी,”मैं जब भी गिरती हूँ तुम मुझे सम्हाल लेते हो ये मेरा भरोसा है या फिर तुम्हारी मोहब्बत कि मैं जब भी लड़खड़ाई तुम्हारी मजबूत बाँहो ने मुझे सम्हाल लिया। जब तक तुम मेरे साथ हो सब सही है पडोसी,,,,,,,,,,,,,,,,मुझ जैसे उलझे हुए इंसान को अगर कोई सम्हाल सकता है तो वो सिर्फ तुम हो,,,,,,,,,,,,,,,लेकिन अगर मैंने ये सब बातें तुम्हे बताई तो फिर तुम्हे मेरे सामने नखरे
दिखाने का मौका मिल जाएगा और ये मैं नहीं चाहती,,,,,,,,,,,,,,,,,कुछ फीलिंग्स और बातें अगर हम खुद तक ही सिमित रखे तो बेहतर है”
मोंटी , रुचिका , सार्थक और शीतल घूमते हुए वहा आये तो चारो की नजर अवि नैना पर चली गयी। चारो मुस्कुरा उठे और उन दोनों के पास चले आये। सब ख़ामोशी से खड़े उन्हें देखते रहे। मोंटी ने तो नैना को बाद में चिढ़ाने के लिए उसके और अवि के उस पोज में कुछ फोटो भी क्लिक कर लिए। कुछ देर बाद रुचिका ने नैना को हिलाते हुए कहा,”हो सकता है एक दूसरे को देखकर तुम दोनों का पेट भर गया हो लेकिन हम लोगो को भूख लगी है गाईज”
रुचिका की आवाज से नैना और अवि की तंद्रा टूटी और दोनों एक दूसरे से अलग हट गए। नैना होश में आयी और कहा,”तुम सब यहाँ क्या कर रहे हो ?”
“हम सब साथ ही आये है नैना,,,,,,,,,,,,,,,,क्या अभी भी तुम अवि के ख्यालों में हो ?”,मोंटी ने नैना को छेड़ते हुए कहा तो नैना ने पलटकर अवि को देखा अवि प्यार से नैना को ही देख रहा था। नैना की दिल धड़का और फिर उसने मोंटी की तरफ देखकर कहा,”आई नो हम लोग गोआ में है और साथ ही आये है मैं तो बस चेक कर रही थी कही तुम लोगो ने ज्यादा तो नहीं पी ली”
“ज्यादा ? अरे अभी तो हमने शुरू भी नहीं की है क्यों सार्थक ?”,मोंटी ने सार्थक की तरफ देखकर कहा
“हाँ आज डिनर में हम लोग सी फ़ूड खाएंगे,,,,,,,,,,,,,,गोआ का बेस्ट फ़ूड है”,सार्थक ने कहा
“और साथ में यहाँ की ड्रिंक्स भी,,,,,,,,,,,!!”,मोंटी ने सार्थक के साथ सामने बने ओपन रेस्त्रो की तरफ बढ़ते हुए कहा।
बाकि सब भी उनके साथ चले आये। सभी एक टेबल के पास चले आये जहा दो बड़े सोफे के बीच वो टेबल रखा हुआ था। एक सोफे पर नैना , रुचिका और शीतल आ बैठी दूसरे पर तीनो लड़के बैठ गए। मोंटी और सार्थक ने कुछ सी फ़ूड आर्डर किया और अवि ने अपने लिए नार्मल खाना। लड़कियों ने अपनी अपनी पसंद का खाना आर्डर किया और सब बैठकर बातें करने लगी।
कुछ देर बाद वेटर खाने के साथ साथ कुछ बॉटल्स और ग्लास रखकर चला गया। मोंटी ने एक बियर की बोतल ओपन की और कहा,”आज हमारे साथ लड़किया भी पीयेगी क्यों नैना ?”
“बिल्कुल हम लोग भी पिएंगे,,,,,,,,!!”,नैना ने थोड़ा एक्साइटेड होकर कहा
“तुम नहीं पिओगी,,,,,,,,!”,अवि ने सहजता से कहा
“क्यों ? मैं क्यों नहीं पी सकती ? ये इतनी भी स्ट्रांग नहीं है”,नैना ने अवि की तरफ देखकर आँखे मिचमिचाते हुए कहा
अवि ने नैना की आँखों में देखा और बहुत ही सहजता से कहा,”चाहे स्ट्रांग हो चाहे लाइट लेकिन तुम नहीं पिओगी , मतलब नहीं पिओगी,,,,,,,,,,,,,,,तुम्हे ये सब हजम नहीं होता है और मैं नहीं चाहता तुम्हे किसी तरह की परेशानी हो,,,,,,,,,,,,,,,अब जिद मत करो”
“तुम मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते,,,,,,,,,,,,,,!”,नैना ने बच्चो की तरह कुनमुनाते हुए कहा
“मैं ऐसा ही करूंगा , आई ऍम योर हस्बेंड और तुम्हे मेरी बात सुननी होगी,,,,,,,,,,,,देट्स इट”,अवि ने जानबूझकर थोड़ा सख्ती से कहा ताकि नैना इस बारे में उस से ज्यादा जिद ना करे। नैना ने सूना तो अपनी आँखों को छोटा करके अवि को देखने लगी। अवि कुछ देर नैना को देखता रहा और फिर कहा,”मुझे घूरना बंद करो और खाना खाओ”
“आहहह तुम मेरे साथ ऐसे पेश नहीं आ सकते,,,,,,,,,,,,,,,,तुमने कहा था इस ट्रिप पर हम सब एन्जॉय करेंगे अब जब मेरा ड्रिंक करने का मन है तो तुम मुझे क्यों रोक रहे हो ?”,नैना ने चिढ़ते हुए कहा
“अवि करने दो ना वैसे भी लड़कियों को सिर्फ एक शॉट ही अलाउड है”,मोंटी ने कहा तो अवि ने नैना की तरफ देखा और अपने हाथो से इशारा करके उसे परमिशन दे दी। हालाँकि अवि को अभी भी डर था कि कही नैना को ये एक शॉट भी ना चढ़ जाये।
अवि से परमिशन मिलते ही नैना ने उसकी तरफ देखा और हवा में ही अपने होंठो को गोल करके अवि को किस किया और फिर खुश होकर मोंटी सार्थक को शॉट बनाते हुए देखने लगी।
“अवि भाई आप कैसे लोगे ? स्ट्रांग या लाइट ?”,सार्थक ने अवि की तरफ देखकर पूछा
“अगर मैंने भी पी ली तो फिर तुम सबको सम्हालेगा कौन ?”,अवि ने कहा
“पर तुम मेरे लिए एक पी सकते हो,,,,,,,,,,,,,,,,,,अब इतना भाव भी मत खाओ चलो चियर्स करते है,,,,,,,,,,,,,,लो पकड़ो”,नैना ने एक छोटा ग्लास अवि को थमाते हुए कहा। सबने एक साथ अपने अपने ग्लास टकराये और एक साथ चियर्स करके सबने अपनी अपनी ड्रिंक एक साँस में गटक ली। नैना और शीतल ने पहली बार ट्राय की थी इसलिए उनका गला कुछ देर के लिए जलने लगा पर धीरे धीरे उन्हें अच्छा लग रहा था। रुचिका स्ट्रांग थी उसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा उसने खाली ग्लास मोंटी की तरफ बढ़ाकर कहा,”एक और”
“क्या सच में ? तुम्हे अगर चढ़ गयी तो सम्हालेगा कौन ?”,मोंटी ने हसंते हुए कहा
“तुम हो न,,,,,,,,,,,,,,,प्लीज एक और”,रुचिका ने बड़े ही प्यार से कहा तो मोंटी उसे मना नहीं कर पाया। शीतल का गला जलने लगा था तो उसने तुरंत पानी पीया और फिर खाना खाने लगी। नैना को धीरे धीरे खुमार हो रहा था। कुछ देर पहले जो टेंशन उसके दिमाग में चल रही थी वो अब धीरे धीरे गायब हो रही थी। अवि पंजाबी था अपने दोस्तों के साथ उसने ओकेजनली ड्रिंक की थी इसलिए उसे कोई फर्क नहीं पड़ा। कुछ देर बाद उसका फोन बजा तो अवि उठा और कहा,”गाईज तुम लोग शुरू करो मैं अभी आया”
नैना को छोड़कर सभी खाना खाने लगे। टेबल पर रखी बोतल देखकर नैना मन ही मन कहने लगी,”ये तो कमाल की चीज है यार , एक शॉट में सारी टेंशन गायब हो गयी,,,,,,,,,,,,,,,अगर मैं थोड़ा और पी लू तो सब टेंशन ही गायब हो जाएगी”
सोचते हुए नैना ने सबसे नज़रे बचाकर एक दो शॉट और लगा लिए और आखिर में तो गजब ही कर दिया उसने सीधा बोतल को ही मुंह लगा लिया। एकदम से सार्थक की नजर नैना पर पड़ी तो उसने नैना से बोतल लेते हुए कहा,”ए नैना तुम क्या कर रही हो ? ये बहुत स्ट्रांग है ऐसे पीने के लिए नहीं होती है”
“सार्थक ये इधर दो,,,,,,,,,,,,,,,,मुझे और पीना है”,नैना ने नशे की हालत में कहा उसे चढ़ चुकी थी और उसे ऐसे देखकर बाकि सब परेशान हो गये
“सार्थक , मोंटी ये क्या किया तुम लोगो ने , अवि ने नैना को इस हालत में देखा तो इसके साथ साथ वो हम सबकी भी क्लास लगा देगा”,रुचिका ने कहा
“हो गया तुम लोगो का एन्जॉय , तुम लोग जबसे आये हो तबसे ड्रिंक ड्रिंक ड्रिंक , इसके बिना भी तो हम सब ट्रिप इंजॉय कर सकते थे ना,,,,,,,,,,,,,,अब अवि आये उस से पहले नैना को सम्हालो”,शीतल ने कहा
“मैं नैना के लिए निम्बू पानी लेकर आता हूँ”,सार्थक ने उठते हुए कहा
“हाँ जल्दी जा,,,,,,,,,,,,,,,नैना नैना मेरे बच्चे सुन मेरी बात और मत पी तुझे चढ़ गयी है”,मोंटी ने सार्थक से जाने को कहा और फिर नैना को बहलाने लगा
“ए मोंटी मैं नैना हूँ , नैना बजाज मैं लोगो की लंका लगाती हूँ समझे,,,,,,,,,,,,,,,,और तुम कह रहे हो मुझे चढ़ गयी है,,,,,,,,,,,,,,,,हाह कुछ भी,,,,,,,,,,,,,,,,,रूचि तेरा मोंटी बकलोल है सच में इसको कुछ नहीं पता,,,,,,,,,,,,,इसको बताओ नैना बजाज कितनी स्ट्रांग है,,,,,,,,,वो सबको”,नैना नशे में बड़बड़ाई और जैसे ही उठी लड़खड़ा कर वापस सोफे पर गिर पड़ी। सब घबराये और जैसे ही उसे सम्हालने उठे नैना ने खुद को सम्हाला और टेबल पर हाथ रखकर उठते हुए कहा,”आई ऍम ओके , आई ऍम ओके गाइज ,,,,,,,,,,,,,,सी आई ऍम फाइन,,,,,,,,,,,,,,,,मेरा पडोसी कहा है ? मुझे उसको बताना है लाईक आई ऍम फाइन,,,,,,,,,,,,,,,पडोसी व्हेयर आर यू,,,,,,,,,,,आई ऍम कमिंग”

सार्थक , शीतल और रुचिका चाहकर भी नैना को नहीं रोक पाए और वह वहा से चली गयी। रुचिका , सार्थक और शीतल आपस में ही उलझे हुए थे जब उन्होंने देखा नैना वहा नहीं है तो रुचिका ने कहा,”अब ये नैना कहा चली गयी ?”
“उसे ढूंढो वरना प्रॉब्लम हो जाएगी”,शीतल ने उठते हुए कहा और तीनो नैना को ढूंढने लगे। मोंटी निम्बू पानी लेकर आया तो देखा टेबल के आस पास कोई नहीं है वह वही बैठ गया और बड़े आराम से हाथ में पकड़ा निम्बू पानी पीने लगा। अगले ही पल उसे नैना का ख्याल आया तो उसने ग्लास रखा और नैना को ढूंढने निकल गया।
उसी रेस्त्रो की बालकनी में खड़ा अवि फोन पर बात कर रहा था उसे ये अहसास भी नहीं था कि नैना ने बहुत ज्यादा ड्रिंक कर ली है और सब उसे ढूंढ रहे है।
“हाँ मॉम यहाँ सब ठीक,,,,,,,,,,,,,,,,,,,!!”,अवि फोन पर बात करते हुए अपनी मॉम से कहता है कि अगले ही पल नैना की आवाज उसके कानों में पड़ती है,”पडोसी,,,,,,,,,,,,,,,,पडोसी,,,,,,,,,तुम कहा हो ?”
“मॉम मैं आपको बाद में फोन करता हूँ,,,,,,,,,,,,,, !”,कहते हुए अवि ने फोन काट दिया और नैना की तरफ आकर कहा,”नैना आर यू ओके ?”
“यस आई ऍम फाई,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,न फाइन”,नैना कहते हुए लड़खड़ाई लेकिन अवि ने उसे सम्हाल लिया और कहा,”मैंने तुमसे मना किया था नैना कि मत पीओ अब देखो खुद को,,,,,,,,,,,,,,,,,तुम ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही हो”
“पडोसी मुझे यहाँ नहीं रहना मुझे घर जाना है,,,,,,,,,,,!”,नैना ने अवि के गले पड़ते हुए कहा तब तक बाकि चारो भी नैना को ढूंढते हुए वहा चले आये और मोंटी ने जैसे ही कुछ कहना चाहा अवि ने हाथ आगे करके उसे बोलने से रोक दिया। इस वक्त चारो को अवि के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था। अवि ने नैना को सम्हाला और कहा,”मैं नैना को लेकर रिसोर्ट जा रहा हूँ , तुम सब खाना खाकर वही आ आ जाना”
“लेकिन तुम खाना,,,,,,,,,,,,!!”,रुचिका ने कहना चाहा तो अवि ने नैना के बालों को इकट्ठा कर समेटते हुए कहा,”मैं वही खा लूंगा , वक्त से आ जाना”
अवि नैना को लेकर वहा से निकल गया और बाकि सब भी उतरा हुआ चेहरा लेकर खाने वाली टेबल की तरफ बढ़ गए
अवि नैना को लेकर सड़क पर चला आया उसने रिसोर्ट के लिए कैब बुक करना चाहा लेकिन इस वक्त कोई भी आना नहीं चाहता था। रिसोर्ट ज्यादा दूर तो नहीं था लेकिन फिर भी नैना को इस हालत में पैदल लेकर जाना अवि को थोड़ा ठीक नहीं लगा। उसने एक दो बार कोशिश की और फिर ऑटो का वेट करने लगा लेकिन रात काफी हो चुकी थी ऐसे में ऑटो का मिलना भी थोड़ा मुश्किल ही था। अवि इंतजार कर ही रहा था जैसे ही वह पलटा उसने देखा नैना आलथी पालथी मारकर सड़क पर ही बैठी है। अवि उसके पास आया और कहा,”नैना चलो उठो रिसोर्ट चलते है”
“मेरे पैर बहुत दुःख रहे है पडोसी,,,,,,,,,,,,,मुझसे नहीं चला जाएगा”,नैना ने मासूमियत से कहा
अवि ने सूना तो नीचे बैठा और नैना को अपनी पीठ पर चढ़ने का इशारा किया। नैना ख़ुशी ख़ुशी अवि की पीठ पर चढ़ गयी और अवि उसे उठाकर आगे बढ़ गया। खाली सड़क , ठंडी हवाएं , रात का वक्त और अवि नैना को अपनी पीठ पर उठाये ख़ामोशी से चले जा रहा था। नैना नशे में थी और ठंडी हवा के झोंके उसकी मदहोशी को और बढ़ाये जा रहे थे। कुछ देर बाद ही उसने लड़खड़ाती जबान में गाना शुरू कर दिया,”जब यार करे,,,,,,,,,,,,,परवाह मेरी , मुझे क्या परवाह इस दुनिया की,,,,,,,,,,,,,,,जग मुझपे लगाए पाबंदी,,,,,,,,,,,,मैं हूँ ही नहीं इस दुनिया की,,,,,,,,,,,!!”
अवि अब तक परेशान और गुस्से में था लेकिन नैना के मुंह से जब ये शब्द सुने तो मुस्कुरा उठा उसने एक हाथ से अपनी पीठ पर चढ़ी नैना के गाल को छुआ और आगे बढ़ गया

Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18Love You Zindagi – 18

क्रमश – Love You Zindagi – 19

Read More – Love You जिंदगी – 17

Follow Me On – instagram | facebook | youtube

संजना किरोड़ीवाल

Love You Zindagi - Season 2
Love You Zindagi – Season 2
#hearttouching#Love-You-Jindgi#Lovestory#LoveYouZindagiSeason2#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Love You जिंदगी – 17
next post
Love You जिंदगी – 19

You may also like

Manmarjiyan Season 4 – 18

February 18, 2026

Love You जिंदगी – 4

February 5, 2025

Haan Ye Mohabbat Hai – 45

September 25, 2024

मैं तेरी हीर – 8

September 23, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 31 ( Love...

September 3, 2024

हाँ ये मोहब्बत है – 24

August 27, 2024

पाकिजा – एक नापाक जिंदगी 37

June 12, 2024

रांझणा – 40

December 25, 2023

A Woman

September 27, 2023

Who is Next ? – 5

August 11, 2023

12 comments

Anu Garg May 25, 2022 - 12:21 pm

Very cute couple 😜☺️

Reply
Kshmata May 25, 2022 - 12:22 pm

नैना का ड्रामा देखने में मजा आ रहा है…अब खुलेगा नैना का अवि के लिए प्यार… लेकिन निबेदिता के साथ कौन है, जो नैना को जानता है?

Reply
Preeti May 25, 2022 - 12:50 pm

Yh Kya Kiya Naina n ab subah uski. Achi wali class lgegi

Reply
NIKKI SONI May 25, 2022 - 1:43 pm

Next part me Naina ka drama dekhne me maza aayega

Reply
Anu May 25, 2022 - 3:26 pm

Nibi ke sath wala lrka anurag hoga

Reply
Amarjeet kaur Jethada May 25, 2022 - 3:57 pm

Naina is back gaavwalo

Reply
Seema srivastava May 25, 2022 - 5:03 pm

Very beautiful

Reply
Aarohi Rohilla May 25, 2022 - 5:15 pm

Very funny part
But ek mistake h naina ne pehli baar nahi pi h
Ruchi jab relationship m aayi thi tab bhi pe thi
But aaj bhi wesa hi kand kiya jesa us din kiya tha 😂😂

Reply
Sushma May 27, 2022 - 12:30 pm

Nice story

Reply
Jyoti Kaistha June 12, 2022 - 1:23 pm

Bo ladka kon tha jo nibi ke sath tha
Kya Naina uska pata laga payegi

Reply
Jyoti Kaistha June 12, 2022 - 1:24 pm

Bo ladka kon tha jo nibi ke sath tha
Kya Naina uska pata laga payegi
Kya Abhi Naina ka sath dega

Reply
Kiran Tawri September 3, 2022 - 1:33 am

Behtrarin part…. naina dhoka nhi kha Sakti ye nibi hi thi or uske sath shayad wo hi ladka h jise naina ne beizzat kiya tha..or wo nibi k zariye badla lega… naina ko chad gai h lekin ye Nasha naina se ikraar krwa hi dega padosi se mohabbat ka

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal