Sanjana Kirodiwal
Story

Love You जिंदगी – 4

by Story With Sanjana May 4, 2022
written by Story With Sanjana May 4, 2022 10 comments
2

Love You Zindagi – 4

Love You Zindagi - Season 2
Love You Zindagi – Season 2

शाम में सार्थक अपना काम खत्म करके अपने ऑफिस से निकला। पार्किंग में आकर अपनी बाइक को देखा तो वो पंचर मिली। सार्थक ने अपना सर पीटते हुए कहा,”इसे भी अभी पंचर होना था , मेरे साथ हमेशा ये होता है सोचा आज शीतल के साथ बाहर घूमने जाऊंगा लेकिन इस बाइक ने धोखा दे दिया। खैर इसे तो ठीक करवाना ही होगा वरना मैं घर कैसे जाऊंगा ?”
सार्थक ने बैग कंधे पर टांगा और बाइक को धकियाते हुए पंचर की दुकान तक ले आया। उसने दुकान वाले से पंचर बनाने को कहा और खुद बगल वाली दुकान पर चला आया। शाम का वक्त था ऐसे में उसे चाय की तलब होने लगी तो उसने अपने लिए एक कप चाय आर्डर कर दी। लड़का सार्थक को ग्लास थमाकर चला गया। सार्थक वही खड़े होकर सामने से गुजरती गाड़ियों को देखते हुए चाय पीने लगा। कुछ देर बाद एक आलिशान गाड़ी आकर सार्थक के सामने रुकी और वह मन ही मन सोचने लगा,”मुझे भी अब एक गाड़ी ले लेनी चाहिए। पापा का भी सपना है कि उनके पास खुद की गाड़ी हो मैं उनका ये सपना तो पूरा कर ही सकता हूँ।”
“ये गाड़ी तुम्हारी औकात से बाहर है”,अचानक से सार्थक के कानों में एक जानी पहचानी आवाज पड़ी। उसने आवाज वाली दिशा में देखा तो अपने बगल में खड़े लड़के को देखकर उसके चेहरे के भाव बदल गए। आँखो में गुस्सा उतर आया और दाँत भींच गए। उसने लड़के की तरफ देखकर कहा,”तुम यहाँ क्या कर रहे हो ?”
“ये शहर तुम्हारे बाप का तो नहीं लगता,,,,,,,!!”.लड़के ने आँखों पर लगा चश्मा उतारते हुए कहा तो सार्थक ने चाय का कप फेंका और उसकी कॉलर पकड़कर गुस्से से कहा,”अपनी गन्दी जबान से मेरी फॅमिली वालो का नाम भी मत लेना राज , वरना वो हाल करूंगा की जिंदगीभर याद रखेगा”
“अरे अरे रिलेक्स मैं यहाँ तुमसे कोई लड़ाई झगड़ा करने नहीं आया बस तुम्हे यहाँ खड़े देखा तो सोचा तुम्हारा हाल-चाल पूछ लू। आखिर हो तो तुम मेरी एक्स-गर्लफ्रेंड के पति ना”,राज ने सार्थक के हाथो को नीचे करते हुए कहा
“देखो राज मेरी और शीतल की शादी हो चुकी है और हम दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है अगर तुमने हमारी जिंदगी और रिश्ते में किसी भी तरह की दखलंदाजी की तो मैं बर्दास्त नहीं करूंगा”,सार्थक ने गुस्से से लेकिन दबी आवाज में कहा
“तुम्हारी जिस से शादी हुई है वो पहले मेरी माशूका रह चुकी है”,राज ने बेशर्मी से कहा
“मैं जानता हूँ”,सार्थक ने दाँत पीसते हुए कहा
“फिर तो ये भी जानते होंगे कि हमारे बीच कितना गहरा रिश्ता था”,राज ने सार्थक के चेहरे पर आये भावों को पढ़ते हुए कहा
“हाँ ये भी जानता हूँ”,कहते हुए सार्थक के चेहरे पर कई भाव आये और गए
“कितनी ही रातें उसने मेरे साथ मेरे बिस्तर पर गुजारी है , क्या ये भी जानते हो ?”,राज अब बदतमीजी पर उतर आया था
“हाँ जानता हूँ”,सार्थक ने अपने हाथो की मुठियो को कसते हुए कहा।
“कैसे मर्द हो यार ? इतना सब जानकर भी चुप हो,,,,,,,,,,,,,,तुम्हे तकलीफ नहीं हुयी ?”,राज ने सार्थक के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा
“तकलीफ तब होती जब उसने मुझे ये सब बताया ना होता”,सार्थक ने कठोरता से कहा
“मतलब ?”,राज उसकी बात नहीं समझ सका
सार्थक ने राज का हाथ अपने कंधे से हटाया और कहा,”मतलब ये की शीतल तुम्हारी माशूका रही होगी लेकिन अब वो मेरी पत्नी है , उसका अतीत कैसा भी रहा हो इस से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन उसके वर्तमान और भविष्य को मैं अपने प्यार और साथ से खूबसूरत बना दूंगा। आईन्दा से अगर तुमने शीतल के बारे में बकवास की तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा ये याद रखना”
“तू उसे जानता नहीं है 5 साल रिलेशन में रही है वो मेरे साथ , जो लड़की कुछ महीनो में 5 साल का रिलेशन भूलकर तेरे बिस्तर में आ सकती है उसे अपनी शादी भूलकर मेरे पास आने में कितना टाइम लगेगा”,राज ने बेशर्मी से कहा।
सार्थक ने उसकी बात का कोई जवाब नहीं दिया। वह अपनी बाइक के पास आया और पंचर वाले को पैसे देकर वहा से चला गया। उसे जाते देखकर राज मुस्कुराया और कहा,”अक्सर लोग ये भूल जाते है की पुरानी मोहब्बत और पुराना जख्म जब लौटकर आता है तो सब तबाह कर देता है”
“राज बेबी तुम यहाँ क्या कर रहे हो ? चलो देर हो जाएगी”,हाथ में पर्स थामे एक लड़की ने आकर राज से कहा तो उसकी तंद्रा टूटी और उसने कहा,”ओह्ह्ह रूबी मैं तुम्हारा ही इंतजार कर रहा था। चलो चलते है,,,,,,,,,,,,,,वैसे आज इस ड्रेस में तुम कमाल लग रही हो”
“थैंक्यू बेबी लेटस गो”,कहते हुए रूबी ने राज की बाँह थामी और उसे लेकर गाड़ी की तरफ बढ़ गयी। वो आलिशान गाडी राज की ही थी जिसमे बैठकर वह रूबी के साथ वहा से चला गया।

सार्थक की बाइक घर जाने वाले रस्ते पर दौड़ रही थी साथ ही दिमाग में चल रही थी राज की कही बातें। सार्थक को सामने सड़क के खड्डे का ध्यान नहीं रहा और बाइक स्लिप होने ने वह नीचे जा गिरा। गनीमत था वह बच गया लेकिन हाथ जरा सा छील गया और शर्ट भी थोड़ी सी फट गयी। आसपास के लोगो ने उसे उठाया , पानी पिलाया। सार्थक ठीक था उसने पानी लिया और जैसे ही अपना मुंह धोने लगा उसके कानो में राज की कही बात गूंज उठी,”तू उसे जानता नहीं है 5 साल रिलेशन में रही है वो मेरे साथ , जो लड़की कुछ महीनो में 5 साल का रिलेशन भूलकर तेरे बिस्तर में आ सकती है उसे अपनी शादी भूलकर मेरे पास आने में कितना टाइम लगेगा”
सार्थक शीतल पर बहुत विश्वास करता था लेकिन राज का इस शहर में लौटकर आना उसे अच्छा नहीं लग रहा था

नैना अवि के ऑफिस से निकलकर वापस उसी कॉफी कैफे के सामने चली आयी जिसके सामने उसने सौंदर्या जी को छोड़ा था। नैना गाड़ी से बाहर आकर खड़ी हो गयी और सौंदर्या जी का इंतजार करने लगी। कुछ देर इंतजार करने के बाद ही नैना को बोरियत महसूस होने लगी। उसने एक बार फिर अपनी पीठ गाड़ी के दरवाजे से लगा ली और दोनों हाथो को आपस में बांधकर बड़बड़ाने लगी,”सीरियसली नैना तू सिर्फ इसलिए आयी है की तुझे आंटियो की किटी पार्टी में जाना है,,,,,,,,,,,,,,,,,,,ग्रो अप मेन ये किटी पार्टीज ही असली भसड़ है , ये कुछ वेल्ली आंटिया है जिन्हे बस किटी पार्टी के बहाने किसने क्या पहना है ? कौन कहा जा रहा है ? किस के घर में क्या हो रहा है ? बस ये जानना होता है। लखनऊ में ये तुमने बहुत देखा है,,,,,,,,,,,,,,,!!”
“अकेले में किस से बाते कर रही हो नैना ?”,सौंदर्या जी ने आकर गाडी का दरवाजा खोलते हुए पूछा
“ओह्ह्ह मॉम आप आ गयी , चलिए चलते है”,नैना ने अपनी तरफ का दरवाजा खोलकर अंदर बैठते हुए कहा
सौंदर्या जी भी अंदर आ बैठी और सीट बेल्ट लगाते हुए कहा,”वैसे तुमने बताया नहीं मैं कैसी लग रही हूँ ?”
नैना ने सौंदर्या जी को देखा और कहा,”जहर,,,,,,,,,,,,,मतलब बहुत अच्छी”
“तुम और तुम्हारी ये बातें,,,,,,,,,,!!”,सौंदर्या जी ने हँसते हुए कहा और फिर दोनों वहा से निकल गयी
सौंदर्या जी नैना को लेकर क्लब हॉउस पहुंची। नैना ने गाड़ी पार्किंग में लगाईं और सौंदर्या जी के साथ अंदर जाने लगी। चलते चलते उसने देखा की वहा और भी कई आलिशान गाड़ियां खड़ी थी। नैना चुपचाप सौंदर्या जी के साथ चल रही थी। हालाँकि नैना सौंदर्या जी की बहू थी लेकिन उन्होंने उसे हमेशा अपनी बेटी जैसे ही रखा और नैना को उनकी यही बात सबसे ज्यादा पसंद थी। अंदर आकर नैना ने देखा एक बड़ा सा हॉल था जहा काफी अरेजमेंट्स थे और कुछ लेडीज पहले से जमा थी। सौंदर्या को देखते ही कुछ उनके पास आयी और उनमे से एक ने सौंदर्या जी के गले लगते हुए कहा,”ओह्ह्ह सोंदु यू लुकिंग सो गॉर्जियस”
“सोंदु,,,,,,,,,,,,,? क्या सच में ?”,नैना मन ही मन बुदबुदाई वह कुछ कहती इस से पहले ही वह औरत नैना की तरफ पलटी तो मजबूरन नैना को उन्हें नमस्ते बोलना पड़ा।
“ये तुम्हारी बेटी है क्या सोंदु ?”,औरत ने नैना को एकटक देखते हुए कहा
“नहीं ये मेरी बहू है लेकिन तुम इसे मेरी बेटी कह सकती हो नीलिमा”,सौंदर्या जी ने नैना की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए कहा
“मुझे यकीन नहीं हो रहा ये अवि की वाइफ है,,,,,,,,,,,,,,,ये बहुत सुंदर है कही इसे मेरी नजर ना लग जाये,,,,,,,,,,,,,,,,तुम दोनों यहाँ क्यों खड़ी हो चलो आओ”,कहते हुए नीलिमा नैना और सौंदर्या जी को लेकर वहा से चली गयी।
उनके जाते ही वहा खड़ी दो औरतो ने आपस में कानाफूसी शुरू कर दी और उनमे से एक ने कहा,”देखा तुमने सौंदर्या ने अपनी बहू को कितनी छूट दे रखी है , माना कि सौंदर्या के विचार नए ज़माने के है लेकिन इतना भी क्या बोल्ड होना”
“हाँ देखा मैंने उस लड़की ने सिर्फ नीलिमा को नमस्ते की हम दोनों की तरफ तो देखा तक नहीं,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,और जींस देखी कितनी टाइट फिटिंग थी अरे मेरी बहू में तो इतने संस्कार है कि जींस भी पहनेगी तो सर पर दुपट्टा रखेगी,,,,,,,,,लेकिन ये लड़की,,,,,,,!!”,दूसरी ने मुंह बनाते हुए कहा
“अभी नयी नयी है ना इसलिए सालभर निकलने दो फिर देखना कैसे सौंदर्या यहाँ इसके गुणों का बखान करती है,,,,,,,,,,,,!!”,पहली महिला ने कहा
“हां हां हां सही कहा चलो चलते है”,दूसरी ने हँसते हुए कहा और फिर दोनों वहा से चली गयी।

सौंदर्या जी अपनी दूसरी सहेलियों के साथ बिजी हो गयी और उन्होंने नैना को बाकि लोगो के साथ कम्फर्टेबल होने को कहा। नैना को उन लोगो के बीच ऐसी फीलिंग आ रही थी जैसे किसी ने उसे उसके 10 -15 रिश्तेदारों के बीच लाकर खड़ा कर दिया हो। नैना कुछ देर उनके बीच रही , जबरदस्ती मुस्कुराते हुए वह उन सबकी बातें सुनती , कभी हाँ ना में जवाब देती तो कभी मन ही मन खुद को कोसती की आखिर वो यहाँ आयी ही क्यों ?
नैना अभी दूसरे लोगो की बातें सुन ही रही थी कि उसके फोन पर एक मेसेज आया नैना ने उसे खोलकर देखा वो मैसेज अवि का था जिसमे लिखा था “कॉफी के लिए थैंक्यू”
नैना ने पढ़ा तो मुस्कुरा उठी उसे मुस्कुराते देखकर उसके साथ खड़ी दोनों औरतो ने आपस में एक दूसरे को इशारा किया तो उनमे से एक ने नैना के फोन में झांकते हुए कहा,”शादी के बाद किस के मेसेज आ रहे है तुम्हे ?”
“रिश्तेदारों के , वो कह रहे है कि मोहल्ले की आंटियो से जरा दूरी बनाकर रखना”,नैना ने मुश्किल से खुद को काबू में रखते हुए कहा
“मोहल्ले की आंटिया ?,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तुम क्या हम लोगो को मोहल्ले की आंटिया समझ रही हो ?”,दूसरी औरत ने अजीब नजरो से नैना को देखकर पूछा
नैना मुस्कुरायी और कहा,”वैसे एक बताऊ आप लोगो में और मेरे मोहल्ले की आंटियो में वैसे ज्यादा फर्क नहीं है , वो लोग मोहल्ले में खड़े होकर चुँगली करती है आप लोगो ने चुगली करने के लिए इस क्लब हॉउस को ही मोहल्ला बना लिया। नाउ एक्सक्यूज मी प्लीज”
नैना की बात सुनकर दोनों हक्की बक्की रह गयी। नैना तो बातों ही बातों में उन्हें उनकी सही जगह दिखाकर जा चुकी थी। उनके बीच से निकलकर नैना खाने की तरफ चली आयी , उसका दिमाग अब धीरे धीरे गर्म होने लगा था। उसने टेबल पर रखे जूस के ग्लास को उठाया और लेकर एक तरफ चली आयी। नैना ने एक घूंठ ही भरा था कि नीलिमा किसी भारी भरकम महिला के साथ नैना के पास आयी और कहा,”नैना बेटा इनसे मिलो ये है इस शहर की सबसे रिच फॅमिली से मिसेज अरोरा”
“हेलो,,,,,,,,,,,,,,!!”,नैना ने फिर जबरदस्ती मुस्कुराते हुए कहा
“हेलो,,,,,,,,,,सबसे पहले तो मैं तुम्हारी परीक्षा लुंगी”,मिसेज अरोरा ने कहा
“क्यों एग्जामिनर हो ?”,नैना ने बिना किसी भाव के कहा तो मिसेज अरोरा और नीलिमा हैरानी से एक दूसरे की तरफ देखने लगी। नीलिमा ने बात सम्हाली और कहा,”अरे मिसेज अरोरा सोंदु बता रही थी उनकी बहू बहुत मजाकिया है , आप पूछिए ना आपको नैना से जो पूछना है ,, मैं जरा बाकी सब से मिलकर आती हूँ”
नीलिमा तो वहा से खिसक गयी लेकिन नैना को मिसेज अरोरा के साथ फंसा गयी। नैना जाए तो जाये कहा इसलिए वही खड़े होकर जूस पीने लगी और खुद को अंदर ही अंदर समझाने लगी कि उसे बिल्कुल गुस्सा नहीं करना है और शांति से बात करनी है।
“अच्छा नैना तुम कहा से हो ?”,मिसेज अरोरा ने सवाल किया
“जी लखनऊ से”,नैना ने कहा
“तो तुम्हारी अरेंज मैरिज थी या लव ?”,मिसेज अरोरा ने दुसरा सवाल किया
“लव मैरिज जिसे सबने मिलकर अरेंज बना दिया”,नैना ने जूस का घूंठ भरते हुए धीमी आवाज में कहा
“वाओ साउंड नाइस,,,तो तुम कहा मिली अवि से ?”,मिसेज अरोरा ने अवि और नैना की लव स्टोरी में कुछ ज्यादा ही इंट्रेस्ट दिखाते हुए कहा
“दिल्ली में,,,,,,,,,,,वो मेरा पडोसी था”,नैना ने खीजते हुए लेकिन सहजता से कहा
“वो,,,,,,,,,,अवि तुम्हारा पति है तुम्हे उसे थोड़ी इज्जत देनी चाहिए”,मिसेज अरोरा ने कहा
“पति से पहले वो मेरा पडोसी था , उसके बाद दोस्त और फिर पति,,,,,,,,,,,,,,,आपके सवाल खत्म हो गए हो तो मैं जाऊ ?”,नैना ने मुश्किल से अपने गुस्से को काबू में रखते हुए कहा
“अच्छा एक आखरी सवाल , तुम्हे अवि से प्यार कैसे हुआ ?”,मिसेज अरोरा ने पूछा अब तक नैना के सब्र का बांध टूट चुका था इसलिए उसने अपनी टोन में बोलना शुरू किया,”वो प्यार का ना मुझे फोन आया था कि नैना बजाज मैं तुम्हे होना चाहता हूँ , मैंने कहा हाँ हो जा लेकिन ऐसे वाला होना कि मेरी जिंदगी में भसड़ मच जाये ,, नैना बजाज से मैं सहना बजाज हो जाऊ और सबके चूतियापे को सहते सहते अपनी ही जिंदगी की लंका लगा लू। बस फिर क्या था सबने मिलकर मेरी जिंदगी में चरस बो दी,,,,,,,,,,,,,,,,,,मेरी अच्छी खासी जिंदगी को झंड बना दिया और मैं आपके सामने हूँ”
“हैं,,,,,,,,,,,,,,,,,!!”,मिसेज अरोरा ने सूना तो मुंह खुला का खुला रह गया उन्हें नैना से ऐसे जवाब की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी
नैना ने जूस का ग्लास उनके हाथ में थमाया और कहा,”ये पी लो आपके सवालो से कही ज्यादा अच्छा है”
नैना वहा से बाहर निकल गयी और गाड़ी की तरफ बढ़ गयी। उस क्लब में उन लोगो के बीच रुकना उसे जी का जंजाल लग रहा था। घूमते फिरते नीलिमा आयी और मिसेज अरोरा से कहा,”कैसी लगी नैना ?”
“सौंदर्या ने क्या देखकर इस लड़की को चुना ? इस से अच्छी तो मेरी डिम्पी थी”,मिसेज अरोरा ने जूस का ग्लास नीलिमा को थामकर कहा और वहा से चली गयी
मिसेज अरोरा की बात सुनकर नीलिमा को हैरानी हुयी तभी कुछ दूर खड़ी मिसेज शर्मा उनके पास आयी तो नीलिमा ने कहा,”ये मिसेज अरोरा को क्या हुआ और ये डिम्पी का क्या मामला ?”
“ये लो आपको नहीं पता डिम्पी अरोरा,,,,,,,,,,अरे मिसेज अरोरा की बड़ी बेटी,,,,,,,,,,,,,अरोरा जी चाहती थी उनकी डिम्पी की शादी सौंदर्य जी के बेटे से हो लेकिन अवि ने मना कर दिया क्यों कि वह किसी और को पसंद करता था। यहाँ आते ही आपने मिसेज अरोरा को सौंदर्या बहू से मिलवा दिया तो उनसे कहा बर्दास्त होता इसलिए तो वो जानबूझकर उनकी बहू से उटपटांग सवाल कर रही थी लेकिन कुछ भी कहो नीलिमा क्या सुनाया है उस लड़की ने मिसेज अरोरा को उनकी शक्ल देखने लायक थी। सच में सौंदर्या बहुत लकी है जो उसे इतनी अच्छी बहू मिली। मैं तो खुद उस से मिलना चाहती थी लेकिन तब तक वो चली गयी। बेचारी मिसेज अरोरा,,,,,,,,,,,,,,!!”,मिसेज शर्मा ने हँसते हुए कहा और वहा से चली गयी
नीलिमा ने सूना तो हैरान भी थी और थोड़ी खुश भी क्योकि इस क्लब में पहली बार किसी ने मिसेज अरोरा को मुंह पर जवाब दिया था।

सौदंर्या जी को जब इस बारे में पता चला तो वे क्लब हॉउस से बाहर आयी। उनके चेहरे के भाव बदले हुए थे और मुस्कान गायब थी। नैना गाड़ी के पास खड़ी थी उसका मूड ख़राब हो चूका था। सौंदर्या को देखते ही वह समझ गयी की जरूर मिसेज अरोरा ने उन्हें सब बता दिया होगा। सौंदर्या नैना के सामने आकर खड़ी हो गयी और अपने हाथ बांधकर नैना को एकटक देखने लगी इस वक्त भी उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं थे।
नैना ने देखा तो धीमी आवाज में खुद ही बोलना शुरू किया,”मैंने आपसे पहले ही कहा था कि मुझे ऐसी जगह जाने की आदत नहीं है। मैंने खुद को बहुत कंट्रोल किया लेकिन जब सामने वाला कुछ सुनने समझने को तैयार नहीं है तो मैं क्या कर सकती हूँ ? आप कहेगी तो उनसे माफ़ी मांगने के लिए तैयार हूँ मॉम लेकिन जो हुआ उसमे,,,,,,,,,,,,,!!”
नैना अपनी बात भी पूरी नहीं कर पायी की सौंदर्या ने खुश होकर हँसते हुए कहा,”अरे जो हुआ बहुत अच्छा हुआ , वो मिसेज अरोरा सबके सामने बहुत घमंड दिखाती है तुमने तो आज उसकी बोलती ही बंद कर दी। ऐसा क्या कह उनसे कि उनकी शक्ल पर 12 बजे हुए है। मुझसे कहती थी मेरी डिम्पी से बेहतर लड़की तुम्हे नहीं मिल सकती सौंदर्या,,,,,,,,,,,,,लेकिन मैंने उसे गलत साबित कर दिया , तुम उसकी डिम्पी से 100 गुना बेहतर हो ये देखकर ही जल गयी वो,,,,,,,,,,,,,,,ओह्ह्ह नैना तुम बहुत प्यारी हो , तुम्हे मिसेज अरोरा जैसे लोगो के सामने चुप रहने की कोई जरूरत नहीं है।”
नैना ने सूना तो हैरानी से सौंदर्या को देखने लगी और फिर एकदम से मुस्कुरा उठी क्योकि उसे अपने सामने खड़ी वो महिला सास कम और एक दोस्त ज्यादा नजर आ रही थी

Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4Love You Zindagi – 4

क्रमश – Love You Zindagi – 5

Read More – Love You जिंदगी – 3

Follow Me On – instagram | facebook | youtube

संजना किरोड़ीवाल

Love You Zindagi - Season 2
Love You Zindagi – Season 2
#LoveYouZindagiSeason2#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
और प्यार हो गया – 21
next post
और प्यार हो गया – 22

You may also like

Manmarjiyan Season 4 – 18

February 18, 2026

Love You जिंदगी – 4

February 5, 2025

Haan Ye Mohabbat Hai – 45

September 25, 2024

मैं तेरी हीर – 8

September 23, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 31 ( Love...

September 3, 2024

हाँ ये मोहब्बत है – 24

August 27, 2024

पाकिजा – एक नापाक जिंदगी 37

June 12, 2024

रांझणा – 40

December 25, 2023

A Woman

September 27, 2023

Who is Next ? – 5

August 11, 2023

10 comments

Preeti May 4, 2022 - 11:58 am

Wah kya jawaab diya Naina n mazaa aa gya

Reply
Ankita vaishnav May 4, 2022 - 2:21 pm

लगा ही था ये लड़का राज ही होगा …कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती….सार्थक विश्वास करता है शीतल पे लेकिन नैना की भाषा में कहा जाए जिंदगी में भसड़ जब तक नही होगी जिंदगी कैसे जिएंगे….इधर इन आंटियों को क्या जवाब दिया नैना ने मिसेज अरोरा की तो वाट ही लगा दी अब नैना को कुछ बोलने से पहले दस बार सोचेंगी…. सौंदर्या जी तो पहले से ही नैना की इन बातों को पसंद करती थी तो वो आज खुश कैसे नहीं होती….सुपर्ब पार्ट

Reply
NIKKI SONI May 4, 2022 - 2:54 pm

Are Naina jab tak ek bar kisi ko sunayegi nhi to vo hamari Naina kaise lagegi🥰🥰🥰🥰🥰 aur ye raj vapas aakar Sheetal aur Sarthak ke bich koi galatfahmi na paida kare

Reply
Kshmata May 4, 2022 - 6:41 pm

शाबास नैना… क्या सुनाया मिसेज अरोरा को…लेकिन ये राज क्यूं वापस आ गया शीतल की जिंदगी में चरस बौने…

Reply
Kaveri May 5, 2022 - 8:54 am

I love naina’s character yrr she is superb

Reply
Sushma May 10, 2022 - 12:35 pm

Nice story

Reply
Seema srivastava May 10, 2022 - 8:07 pm

Very beautiful

Reply
Anu Garg May 16, 2022 - 12:41 pm

Naina is super cute

Reply
Jyoti Kaistha June 9, 2022 - 9:51 pm

Ruchi ko ab samjhana chahiye ki khana bhi bana padta hai apne pati ke liye jo use bhut pyar karta hai kabhi kabhar to bahar ka achha lagta hai lekin har roj or bo bhi pati bechara intjar karta rehta hai or bibi maze udati h

Reply
Kiran Tawri September 2, 2022 - 12:00 pm

Behtrarin part..ye Raj jaise log kabhi sudhar nhi sakte…wo kisi ko khush nhi rehne dete… sarthak k dimag m shaq paida kr k khud tamasha dekhega…naina ne bahut control kiya lekin finally bomb futa mrs arora pr…sahi kiya naina ne ye mohalle ki aunty wali hakte club m suru kr di

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal