Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer

“मैं तेरी हीर” – 1

by Story With Sanjana July 1, 2021
written by Story With Sanjana July 1, 2021 59 comments
2

Main Teri Heer – 1

“मैं तेरी हीर” – 1
copyrights disclaimer under section 107 of the copyright act 1976 
This story is a fictional storyNames, characters, businesses, places, and incidents are the products of the author's imagination . Any resemblance to actual persons, living or dead, or actual events is purely coincidental . This story are written for entertainment purposes only . The author does not promote any kind of violence in the story . All rights to the story are reserved by the author . All the stories, poems, blogs of this Website are author's own literary work . all rights are reserved 

Main Teri Heer – 1

“बनारस” शहर जो अपने आप में ही खास है। इस शहर का नाम सुनते ही जहन में आते है खूबसूरत घाट , महादेव की संध्या आरती , बनारसी साड़िया/दुपट्टे , यहाँ के खाने का स्वाद और यहाँ के लोग,,,,,,,,,,,,पर मेरे जहन में आते है यहाँ की शाम के वो खूबसूरत नज़ारे जो आँखों के रस्ते सीधा दिल में उतरते है। लोग कहते है की बनारस में हर कोई प्रेम में डूबा है जबकि मेरा मानना है इस शहर की हवा में भी इश्क़ बहता है। बेशक आपको बनारस में पानी से लबालब घाट दिखते है लेकिन मुझे दिखता है उन घाट सीढ़ियों पर बैठे किसी रांझणा का इंतजार,,,,,,,,,,,,,,,,बेशक बनारस की उन संकरी गलियों में आपको बनारस का इतिहास नजर आता होगा पर मुझे नजर आता है किसी काशी का खिलखिलाकर उनमे दौड़ना,,,,,,,बेशक शाम की आरती में महसूस करते होंगे तुम रोमांच पर मुझे महसूस होता है सुकून जो दुनिया के किसी कोने में नहीं।
कहते है की बनारस दुनिया का सबसे पुराना शहर है जिसे भगवान् “शिव” और माँ “पार्वती” का निवास स्थान भी माना जाता है। इस शहर में 23 हजार मंदिर है और 84 घाट है , अगर आपको इस शहर की खूबसूरती देखनी है तो शाम के समय यहाँ के किसी भी घाट पर आकर बैठ जाये। “बनारस” सिर्फ शहर नहीं है बल्कि ज्ञान का वो समंदर है जिसमे आप जितना गहरे उतरेंगे उतना ही कुछ नया सुनने और देखने को मिलेगा। इसी शहर को लेकर एक काल्पनिक कहानी “रांझणा लिखी गयी थी और इसी शहर को लेकर एक बार फिर मैं उस कहानी का दूसरा संस्करण लिखने जा रही हूँ “मैं तेरी हीर” के रूप में

बनारस , उत्तर-प्रदेश
शाम के 7 बज रहे थे “मुन्ना मिश्रा” उर्फ़ “मानवेन्द्र मिश्रा” बनारस के विधायक “मुरारी कुमार मिश्रा” के इकलौते बेटे कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ उनके कमरे से बाहर निकले। डार्क ब्राउन रंग का चैक्स वाला शर्ट , जींस पेंट , एक हाथ में चाँदी से बना बहुत ही प्यारा कड़ा , दूसरे हाथ पर बड़े बड़े अक्षरों में बना “महादेव” के नाम से टैटू उसे स्टाइलिश बना रहा था। लम्बा भरा चेहरा जो की आधा दाढ़ी से ढका हुआ था , एक कान में सोने की बाली , बालो को अच्छे से जमाकर बिना मांग के सीधा बना रखा था। उसकी आँखे काली और समंदर सी गहरी , होंठ सुर्ख जो की दाढ़ी मुछो में कुछ कुछ दिखाई दे रहे थे। नैन नक्स बहुत ही सुन्दर और रंग हल्का सांवला लेकिन आकर्षक। हर साल की तरह इस साल भी मुन्ना कॉलेज के इलेक्शन में “युवा नेता” के लिए खड़ा होने वाला था और इसी को लेकर प्रिंसिपल सर उस से चर्चा कर रहे थे।
“अच्छा मानवेन्द्र मैं ये कह रहा था कॉलेज के पीछे जो जमीन है , कुछ लोगो ने उस पर अवैध कब्जा कर रखा है और अब उसे कचरा डालने के लिए इस्तेमाल करने लगे है। बारिश की वजह से वहा जगह जगह पानी जमा हो गया है जिस से काफी बदबू और गंदगी फ़ैल गयी है। तुम अगर विधायक जी से बात करके इस मामले को निपटवा देते तो,,,,,,,,,,,,,,,,,बदबू की वजह से उन क्लासो में कोई बैठना नहीं चाहता इस से उन सब स्टूडेंट्स की पढाई पर असर पड़ रहा है”,प्रिंसिपल सर ने मुन्ना के साथ चलते हुए कहा
“सर इतनी छोटी सी बात के लिए उन्हें क्यों परेशान करना , कल सुबह हम देख लेंगे”,मुन्ना ने कहा
“मानवेन्द्र बात अगर सामान्य होती तो मैं ये नहीं कहता , जिन लोगो ने कब्जा किया है उन्हें समझाने की कई बार कोशिश की ,, पिछली बार ही मैनेजमेंट के लोग गए थे तो उन्होंने पत्थर फेकना शुरू कर दिया।”,प्रिंसिपल सर ने कहा
“आपने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की ?”,मुन्ना ने कहा
“उनमे से एक पुलिसवाला ही है , इसलिए मैं चाहता हूँ की तुम्हारे पापा अगर इस मामले में हमारी कोई मदद कर सके तो,,,,,,,,,,,,,!!”,प्रिंसिपल सर ने कहा
“सर आप चिंता मत कीजिये हम करते है कुछ , कल शाम तक वो लोग और वो कचरा वहा से साफ हो जाएगा”,मुन्ना ने कुछ सोचते हुए कहा
“ठीक है मुझे तुम पर पूरा भरोसा है , अब तुम जा सकते हो”,प्रिंसिपल सर ने मुस्कुरा कर कहा और अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ गए। मुन्ना कॉलेज के गेट के बाहर आया देखा बाइक पर बैठा लड़का उसी का इंतजार कर रहा है।
“वंश गुप्ता” बनारस के सबसे बड़े सीमेंट व्यापारी “शिवम् गुप्ता” का बेटा , उम्र 23 साल , गोरा रंग , चिकना चेहरा , दाढ़ी मुछ के नाम पर सिर्फ हल्की हल्की मुछे , बालो को जेल लगाकर सेट किया हुआ था , काले रंग का चुस्त शर्ट , स्क्रेच्ड जींस , गले में रुद्राक्ष के मनको से बनी माला , हाथ में काले मोतियों से बनी माला को लपेटा हुआ था। उसे देखकर कोई कह नहीं सकता था की वह 23 साल का है। इसी कॉलेज में मुन्ना के साथ ही पढता था।
मुन्ना आया और पीछे बैठते हुए कहा,”वो हम,,,,,,,,,,,,,,,,!!”
मुन्ना अपनी बात पूरी करता इस से पहले ही वंश बोल पड़ा,”हां हां मालूम है अब तुम कहोगे की प्रिंसिपल सर ने रोक लिया , बातो बातो में फिर कोई नयी समस्या बताई होगी और तुमने कहा होगा की तुम सॉल्व कर दोगे जैसे हमेशा करते हो,,,,,,,,,,और इसी वजह से तुम लेट हो गए जैसे हमेशा होते हो”
“अबे बड़े भाई है तुम्हारे , तुमसे पहले पैदा हुए है जरा तमीज से बात करो”,मुन्ना के वंश के सर पर चपत लगाते हुए कहा
वंश ने अपना सर सहलाया और मुन्ना की तरफ गर्दन घुमाकर कहा,”सिर्फ 25 मिनिट पहले पैदा हुए हो”
“हां लेकिन रहेंगे तुम्हारे बड़े भाई ही ,, अब चलो”,मुन्ना ने कहा तो वंश ने बाइक आगे बढ़ा दी।

मुन्ना और वंश दोनों साथ साथ एक ही स्कूल में पढ़े थे , अब कॉलेज में भी साथ थे। बचपन से दोनों साथ खेलकर बड़े हुए। वंश और मुन्ना की उम्र में सिर्फ 25 मिनिट का फर्क था इसलिए वंश कभी उसे भैया कहकर नहीं बुलाता था , भाई से ज्यादा दोनों दोस्त थे। मुन्ना जितना शांत मिजाज का था वंश उतना ही गुस्सैल और मस्तीखोर था। घर में दोनों बाबा के चहेते थे और सबसे ज्यादा दोनों शिवम् से डरते थे। वंश तो शिवम् के सामने भीगी बिल्ली बन जाता था। बचपन में मुन्ना शरारती था वह अपने पापा के नाम से मोहल्ले और स्कूल के लड़को पर धौंस जमाया करता था। एक बार ऐसे ही उसने एक लड़के से कहा की “पापा विधायक है हमारे” बस फिर क्या था सामने वाले लड़के ने मुन्ना को इस बात पर भी पेल दिया और तबसे मुन्ना ने ये लाइन बोलनी छोड़ दी और मुरारी से भी थोड़ा डिस्टेंस बना लिया।
वंश को पार्टी करने का , बाइक पर घूमने का , दोस्तों के साथ बाहर घूमने का , नयी नयी जगहों पर जाने का और विडिओ गेम्स खेलने का बहुत शौक था। वह हमेशा खुश रहता था और अपने आस पास के लोगो को भी खुश रखता था वही मुन्ना को किताबे पढ़ने का , गाने सुनने का और लोगो की मदद करने का शौक था उसके पुरे कमरे में बस किताबे ही किताबे थी। ना वह किसी से झगड़ा करता ना ही ज्यादा बातें बस खुद में ही उलझा रहता था। उसे नयी नयी चीजों के बारे में जानने का बहुत शौक था। अपने शहर से उसे बहुत लगाव था और यहाँ के घाटो में तो उसकी जान बसती थी जब कभी उदास होता या परेशान होता तो यही चला आता और देर तक बैठकर इन्हे निहारा करता। कॉलेज में प्रिंसिपल से लेकर सब टीचर तक मुन्ना को पसंद करते थे और पिछले 3 साल से वही कॉलेज का प्रेजिडेंट बनता आ रहा था।

बाइक आकर एक होटल नुमा जगह पर आकर रुकी। मुन्ना ने देखा तो कहा,”ये घर जाने के बजाय कहा आये है हम लोग ?”
“यहाँ कॉलेज की फ्रेशर पार्टी है उसी में”,वंश ने बाइक से उतरकर शीशे में देख अपने बालो को सही करते हुए कहा।
“फ्रेशर पार्टी ? हम दोनों ऍम.कॉम में है और यहाँ बीकॉम वालो की फ्रेशर पार्टी चल रही है , हमारा यहाँ क्या काम ?”,मुन्ना ने कहा
“अरे यार जिसने पार्टी ओरगरनाईज की है वो मेरा दोस्त है तो उसने मुझे भी बुला लिया , अब तुम चलो देखना बहुत मजा आयेगा”,वंश ने कहा
“बड़े पापा (शिवम्) को पता चल गया तो अच्छा नहीं होगा , घर चलते है”,मुन्ना ने वंश को समझाया
“भाई वो पापा है हमारे कोई डाकू गब्बर सिंह नहीं है जो हमे गोली मार देंगे , अब चलो भी”,कहते हुए वंश मुन्ना को अपने साथ ले गया। ये शोर शराबे वाली जगहे मुन्ना को कम ही पंसद आती थी लेकिन वंश के कहने पर वह चला आया जैसे ही दरवाजा खोल दोनों अंदर आये मुन्ना के कानो में गाने की तेज आवाज पड़ी –“ओह्ह्ह नदियों पार सजण दा ठाणा”
वंश झूमते हुए आगे बढ़ गया , मुन्ना भी उसके पीछे पीछे चल पड़ा। वंश के कुछ दोस्त वहा मौजूद थे तो वह उनकी तरफ चला गया। पार्टी में एक लड़की की नजर मुन्ना पर पड़ी तो वह हाथ में सॉफ्ट ड्रिंक का ग्लास पकडे मुन्ना की तरफ आयी और ग्लास उसकी तरफ बढ़ा दिया मुन्ना जो की इन सब से कोसो दूर था उसने नजरे नीची करके अपने हाथ जोड़े और हाथो को साइड में करते हुए लड़की को जाने का इशारा किया। लड़की मुंह बनाकर वहा से चली गयी। जूनियर्स ने जब अपने कॉलेज प्रेजिडेंट को वहा देखा तो एक दौड़कर आया और मुन्ना से कहा,”मुन्ना भैया आप , आईये बैठिये ना”
कहते हुए लड़के ने साइड में पड़ी कुर्सी खिसकाई तो मुन्ना आकर उस पर बैठ गया और सामने नाचते गाते लड़के लड़कियों को देखने लगा।

.कुछ देर बाद ही मुन्ना को वहा घुटन सी होने लगी तो वह उठकर बाहर चला आया और अपनी बाइक पर आकर बैठ गया। मुन्ना को बस एक ही बुरी आदत थी और वो थी सिगरेट की और घर में इस बारे में सिर्फ वंश को पता था। बाहर अकेले बैठे बैठे मुन्ना को सिगरेट की तलब होने लगी तो उसने सामने की दुकान पर जाकर सिगरेट ली और वापस आकर अपनी बाइक पर बैठ गया। सिगरेट के कश लगाते हुए वह थोड़ा अच्छा महसूस कर रहा था। कॉलेज की कुछ लड़किया पार्टी से निकलकर दरवाजे से बाहर आयी उनमे वो लड़की भी शामिल थी जिसने मुन्ना को ड्रिंक ऑफर की थी। मुन्ना को देखते ही उसने कहा,”हुँह बड़ा अजीब लड़का है , मैंने उसे ड्रिंक ऑफर की तो उसने मेरे सामने हाथ जोड़ दिए”
“कौन लड़का ? किसकी बात कर रही है तू ?”,साथ खड़ी लड़की ने कहा
“अरे वही जो सामने बाइक पर बैठा सिगरेट फूंक रहा है”,लड़की ने कुढ़ते हुए कहा
“अच्छा वो , वो तो हमारे कॉलेज के प्रेसिडेंड है मानवेंद्र मिश्रा , वो लड़कियों को भाव नहीं देते”,साथ वाली लड़की ने कहा
“हुँह इतनी अच्छी शक्ल सूरत और पर्सनालिटी है उस पर इतना गुरुर की देखा तक नहीं”,लड़की ने कहा
लड़किया मुन्ना को देखकर बातें कर रही थी और वह इत्मीनान से अपनी सिगरेट के खत्म होने का इंतजार कर रहा था। अगले ही पल उसकी नजर लड़कियों पर पड़ी तो सब की सब डर के मारे मुंह घुमाकर खड़ी हो गयी। मुन्ना ने ध्यान नहीं दिया और सिगरेट बुझाकर फेंक दी। कुछ देर बाद मुन्ना की नजर होटल के बाहर फटेहाल अपने बच्चे को गोद में उठायी औरत पर गयी जो आने जाने वाले से कुछ खाने को मांग रही थी। मुन्ना पास ही लगे ठेले वाले के पास गया उस से एक प्लेट खाना लिया और औरत की तरफ चला आया। उसे साइड में लाकर बेंच पर बैठने का इशारा किया और प्लेट उस तरफ बढ़ा दी।
औरत ने मुन्ना के हाथो से प्लेट ली। पहले दो चार निवाले अपने बच्चे को खिलाये और बाद में खुद खाने लगी। उसे खाता देखकर ही मुन्ना समझ गया था की वह कई दिनों से भूखी थी। मुन्ना ने दुकान वाले से पानी की बोतल लाने का इशारा किया। लड़का पानी की बोतल दे गया मुन्ना ने पानी की बोतल बेंच पर रख दी। औरत ने खाना खाया और पानी पीकर कर्त्तज्ञ भाव से मुन्ना को देखने लगी। मुन्ना ने अपने जेब से एक कार्ड निकाला जिस पर लिखा था “कावेरी ओल्डएज होम” उसने वह कार्ड औरत को देकर कहा,”कल सुबह आप यहाँ चली जाना , हमारी बड़ी माँ आपको वहा मिलेगी उन्हें हमारा नाम बता दीजियेगा ,, वहा आपको रहने की जगह और काम मिल जाएगा”
“क्या नाम है बेटा तुम्हारा ?”,औरत ने कहा
“मानवेन्द्र मिश्रा पर उनको हमारा नाम मुन्ना बताईयेगा , चलते है”,कहकर मुन्ना वहा से दरवाजे की तरफ चला गया ताकि वंश को ला सके। लड़की जो कुछ देर पहले मुन्ना के लिए कुढ़ रही थी अब एकदम से उसकी सोच बदल गयी और उसने अपने साथ वाली लड़की से कहा,”यार मैं तो खामखा इसे गलत समझ रही थी , ये कितना अच्छा है”
“ओये तमीज से बात कर सीनियर है हमारे”,साथ वाली लड़की ने कहा
“सीनियर होंगे तेरे मेरे तो अब ये पति परमेशवर बनेंगे”,लड़की ने सपने देखते हुए कहा
“तुमसे पहले बहुत लम्बी लाइन लगी है मैडम , कॉलेज की आधी से ज्यादा लड़किया इन्हे पसंद करती है पर मजाल है ये किसी की तरफ आँख उठाकर भी देख ले”,साथ वाली लड़की ने कहा
“ऐसा है क्या ?”,लड़की ने मुंह लटकाकर कहा
“हां , चल अब चलते है कल कॉलेज भी तो आना है”,लड़की ने कहा और फिर सभी वहा से निकल गयी।

मुन्ना अंदर पहुंचा तो देखा वंश अपने दोस्तों के साथ है , मुन्ना को देखते ही सब वहा से भाग गए वंश अकेला ही हाथ में ग्लास लिए गाना गा रहा था। मुन्ना आया और अपना हाथ उसके कंधे पर रखा। वंश जैसे ही पलटा बियर की बदबू मुन्ना के नाक को छूकर गुजरी। मुन्ना समझ गया उसने वंश को उठाया और वहा से बाहर लेकर आया।
“ओह्ह नदियों पार सजन का जाना,,,,,,,,,,!!”,वंश को बियर चढ़ चुकी थी और मुन्ना के साथ चलते हुए वह कुछ भी गाये जा रहा था।
“तो इसलिए आये थे यहाँ , पापा और बड़े पापा को पता चला ना तो तुम्हारे साथ साथ हमे भी सुनने को मिल जाएगा”,मुन्ना ने वंश को सम्हालते हुए कहा
“उन्हें बताएगा कौन ?”,वंश ने पूछा
“हम थोड़े बताएँगे तुम्हारी हरकते देखकर खुद समझ जायेंगे वो , अब चलो बैठो”,कहते हुए मुन्ना ने बाइक स्टार्ट की और वंश उसके पीछे आकर बैठ गया साथ ही मुन्ना की कमर को पकड़ लिया और सर उसकी पीठ से लगा लिया। मुन्ना ने बाइक घर की तरफ मोड़ दी। रात के 10 बज रहे थे अभी कुछ ही दूर चले थे की मुन्ना का फोन बजा। मुन्ना ने बाइक रोककर फोन देखा शिवम् का था। मुन्ना ने डरते डरते फोन उठाया और कहा,”जी बड़े पापा”
“बेटा वंश तुम्हारे साथ है क्या उसका फोन बंद आ रहा है ?”,दूसरी तरफ से शिवम् ने कहा
“जी जी बड़े पापा मेरे साथ ही है , कल से नए सेमेस्टर चालू हो जायेंगे ना इसलिए उन्ही के बारे में डिस्कस करने आया था।”,मुन्ना को शिवम् से झूठ कहना पड़ा
“ठीक है वो जैसे ही फ्री हो उस से कहना की घर आ जाये , सारिका को परवाह हो रही है”,शिवम ने कहा
“जी बड़े पापा”,कहकर मुन्ना ने फोन काट दिया और चैन की साँस ली। पीछे बैठा वंश हसने लगा तो मुन्ना ने कहा,”तुम्हे क्यों हंसी आ रही है ? देखा तुम्हारी वजह से झूठ बोलना पड़ा मुझे”
“क्योकि तुम बहुत प्यार करते हो और मुझे पापा से पीटते हुए नहीं देख सकते”,वंश ने कहा
“जी नहीं क्योकि मैं नहीं चाहता तुम्हारे साथ साथ मुझे भी बड़े पापा की डांट सुनने को मिले”,कहकर मुन्ना ने फिर से बाइक स्टार्ट की और आगे बढ़ा दी। वंश ने अपने हाथो को मुन्ना की कमर से लपेटा और कहा,”मुन्ना तुम कितना भी छुपाओ लेकिन मुझे पता है तुम इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार मुझसे करते हो”
मुन्ना ने सूना तो मुस्कुराने लगा सच ही तो कह रहा था वंश वरना इतनी रात में वह वंश को इस हालत में लेकर क्यों घूमता ?
दोनों घर पहुंचे। अब तक वंश का थोड़ा थोड़ा नशा उतर चुका था वह बाइक से उतरा और कहा,”मैं पैदल ही निकल जाता हूँ बाइक लेकर गया तो पापा जाग जायेंगे”
“एक काम कर यही रुक जा सुबह चले जाना”,मुन्ना ने कहा
“ये बढ़िया रहेगा , चलो चलते है”,कहते हुए दोनों जैसे ही घर के गेट की तरफ आये सामने मुरारी मिल गया और कहा,”इतनी रात में कहा से आ रहे हो दोनों ?”
“वो पापा,,,,,,,,,,!”,मुन्ना ने कहना चाहा
“फ्रेशर पार्टी से,,,,,,,,,,,,,!!”,लेकिन वंश ने बात बिगाड़ दी
“जे कौनसी पार्टी है जो हर साल चलती है तुम्हारी , शिवम् भैया को पता चला ना तो तुम दोनों के साथ साथ मेरी भी पीपटी बजा देंगे। तुम दोनों की सजा ये है की आज रात तुम दोनों सोवोगे बाहर और सुबह उठते ही दोनों गाड़ियां धोवोगे”,मुरारी ने गुस्से से कहा
“लेकिन पापा,,,,,!!”,मुन्ना ने कहना चाहा तो मुरारी उसके पास आया और कहा,”वो छोटा है लेकिन तुम तो बड़े हो समझाया नहीं उसको”
“25 मिनिट बड़े है हम उस से”,मुन्ना ने कहा
“निकलो यहाँ से”,कहकर मुरारी अंदर चला गया और जाते जाते दरवाजा भी बंद कर दिया। मुन्ना ने खा जाने वाली नजरो से वंश को देखा और फिर उसे दो चार घुसे मारते हुए कहा”तुम्हारी वजह से हुआ है ये सब , वक्त से घर आ जाते तो बाहर नहीं सोना पड़ता”
वंश और मुन्ना दोनों आकर लॉन में पड़ी बेंच पर बैठ गए और कुछ देर बाद वही सो गए !

इस कहानी से जुड़े नोटिफिकेशन पाने के लिए आप मेरे फेसबुक पेज “kirodiwalSanjana” को फॉलो कर सकते है या फिर डायरेक्ट नोटिफिकेशन के लिए टेलीग्राम पर मेरे चैनल “sanjanakirodiwal” को सब्सक्राइब कर सकते है और बिना किसी परेशानी के इस कहानी के आगे के भाग पढ़ सकते है। अगर आपको ऑडियो में ये कहानी सुननी है तो आप मेरे यूट्यूब चैनल “sanjanakirodiwal” पर सुन सकते है।

Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1Main Teri Heer – 1

क्रमश – “मैं तेरी हीर” – 2

Read More Story – एक दर्द अपना सा – 1

Follow Me On – facebook | instagram | youtube |

संजना किरोड़ीवाल

#MainTeriHeersanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Stop Ruin Writers
next post
“मैं तेरी हीर” – 2

You may also like

“मैं तेरी हीर” – 90 (अंतिम भाग)

November 1, 2021

“मैं तेरी हीर” – 89

October 30, 2021

“मैं तेरी हीर” – 88

October 29, 2021

“मैं तेरी हीर” – 87

October 28, 2021

“मैं तेरी हीर” – 86

October 27, 2021

“मैं तेरी हीर” – 85

October 26, 2021

“मैं तेरी हीर” – 84

October 25, 2021

“मैं तेरी हीर” – 83

October 23, 2021

“मैं तेरी हीर” – 82

October 22, 2021

“मैं तेरी हीर” – 81

October 21, 2021

59 comments

Summi verma July 1, 2021 - 5:15 pm

I am first 😍😍😍toh hm chal pde hai is bar fir banaras yani mere sapno ke shahr me 😍😍😍thankyou so much mam aapne story lekr aayi 🙏😊pr yaha to sb ult ho gya jaha murari mstikhor tha waha munna ekdn sidha or shant hai or jaha shivam serious tha wahi vansh mstikhor ho gya ye toh ulta hi ho gya 😂😂😂behtrin starting 😍😍khair waiting for next part😍

Reply
Varsha Jaiswal July 1, 2021 - 5:26 pm

Wow bhut bhut hi khubsurat tha ranjhna first part mene kab ka pdha hai bhut acha tha or dusra part ke shuruat bhut achi hai I’m waiting for kashi…

Reply
Radhika July 1, 2021 - 5:27 pm

सबसे पहले तो बहुत बहुत बधाई …संजना जी , पॉकेट fm के साथ प्रॉब्लम सुलझने के लिए …और दूसरी बधाई नयी कहानी के लिए जिसका आपके पाठक ना जाने कबसे इंतज़ार कर रहे थे।….कहानी की शुरुआत बहुत अच्छी हुई है …शिवम् और मुरारी के बच्चे तो एक दम अपने अपने पिता के स्वभाव के विपरीत हैं …कहाँ शिवम् एक दम शांत…कहाँ मुरारी बात बात पर कंटाप और बवाल…।और यह डाइयलोग की हम तुमसे बड़े हैं वो भी पच्चीस मिनट…🤣🤣🤣

Reply
Rupinder kaur July 1, 2021 - 5:28 pm

Hmesha ki tarh boht hi khubsurat story 👌❤

Reply
Hema Dayani July 1, 2021 - 5:39 pm

Thank you so so so much mam ye story website par upload karne ke liye once again thank you so much mam.

Reply
Rajshree July 1, 2021 - 5:42 pm

ek nayi suruyat pr chal pade hain…

Reply
Siddharth shah July 1, 2021 - 5:42 pm

Is story ka hero murari ka ladka not bad sanjana…..insaf accha karti ho

Reply
Shalinee Yadav July 1, 2021 - 5:46 pm

Suruwat me hi dhamaka kar diya apne to mam bahut maza aayega aage bhi…thanku so much is story ko dubara lane ke liye….. ❤️❤️❤️❤️❤️🙏🙏

Reply
rohit Singh gujrati July 1, 2021 - 5:49 pm

so super di and bahut bahut dhyanvaad apka apne humse murari se milva diya… khusi ke ansu aa gaye i m waiting next part ❤️

Reply
Kiran July 1, 2021 - 5:51 pm

Bahut bahut badhai new story k liye… nice part…munna or vansh dono bilkul opposite h apne apne father se… munna Shivam jaisa or vansh murari jaise…inki dosti bhi Shivam or murari jaise hi hogi…surawaat acchi h .. waise bhi aapki har story alag hoti h… waiting for next part

Reply
Gungun July 1, 2021 - 5:51 pm

Mam vans jyda murari aur annual ke pass raha hai kya 😂😂😂 joh itna mastikhir bangya hai kyu ki uske baap yani shivam aur sarika toh bhut hi serious person aur munna jiske maa yani annu aur murari jaisa baap hai woh itna sidha kaise paida hua jaha murari sirf ladki ladki karta tha uske bete ki kissmat toh use Kai jyada ulta hai beta par ladkiya Marti hai par wahi bhaw nahi deta 😂😂😂 kahi hospital me dono bachche badal toh nahi gye😭😭😭😂😂😂 a is a kaise ho Sankta hai yeh woh akshat se Purana passward puchne wala munaa nahi hai 😭😭😭😂😂 muna basal gya 😂😂 mtlb murari ki pidhi basal gye aab annu , shivam , sarika ka dekhna hai ki kisi aur ka toh nature change nahi ho gya kyu ki murri toh Abhi bhi shivam se darta 😂😂😂hai

Reply
Gungun July 1, 2021 - 5:55 pm

Mam vans jyda murari aur annual ke pass raha hai kya 😂😂😂 joh itna mastikhir bangya hai kyu ki uske baap yani shivam aur sarika toh bhut hi serious person aur munna jiske maa yani annu aur murari jaisa baap hai woh itna sidha kaise paida hua jaha murari sirf ladki ladki karta tha uske bete ki kissmat toh use Kai jyada ulta hai beta par ladkiya Marti hai par wahi bhaw nahi deta 😂😂😂 kahi hospital me dono bachche badal toh nahi gye😭😭😭😂😂😂 a is a kaise ho Sankta hai yeh woh akshat se Purana passward puchne wala munaa nahi hai 😭😭😭😂😂 muna basal gya 😂😂 mtlb murari ki pidhi basal gye aab annu , shivam , sarika ka dekhna hai ki kisi aur ka toh nature change nahi ho gya kyu ki murri toh Abhi bhi shivam se darta 😂😂😂hai

Reply
rohit Singh gujrati July 1, 2021 - 5:58 pm

Aapki har kahani ki tarah bohot pyari dono bhaiyo se mil kar accha laga ab next part mai bhaiyo ki behna se bhi milwa dijiyega😊

Reply
Preeti July 1, 2021 - 6:04 pm

Bhut hi shaandaar starting thi maam mazaa aa gya vansh aur munna dono hi apne papa se alag h ab murari n to sazaa de fi ab dekhte h shivam kya sazaa dega dono ko next part ka intezaar rahega

Reply
Garima pandey July 1, 2021 - 6:09 pm

Ye bache exchange toh nahi ho gaye the kahi matlab ulta 😂😂Joh bhi ho bohot hi pyara part tha 😊

Reply
Shubhangi agawal July 1, 2021 - 6:23 pm

Pehle to Thank you so much mam story ke liye or congratulations for new story……..apki story ki starting bhut acchi hai vichanara munna use to bina kisi reason ke saja mil gai ab dekhna h ki shivam kya krta jab use ye sab pta chlega tav….next part ka wait karenge mam again thank you mam

Reply
Garima pandey July 1, 2021 - 6:25 pm

are wah mam jabardast entry aankho ke aage ek br vahi shivam murari aa gye part bht bht bht acha lga starting superb ki apne ab to excitement bdti rhegi roj part liye or jo pdne me mja h ho sunne me kaha lekin jruri vkt aane me sunenge love you mam

Reply
purti rawat July 1, 2021 - 6:26 pm

nice superb brilliant mam

Reply
Garima pandey July 1, 2021 - 6:30 pm

😊😊😊😊😊😊😊😊

Reply
Prerna Choudhary July 1, 2021 - 6:40 pm

Great start mam 🥰🥰 shivam ko as bade papa dekhna 😅😅 awesome beginning bt ye shivam wale saare gun munna m aagaye or vansh murari pe gaya h 😂😂 superb…waiting for next part mam 🥰

Reply
Praptee July 1, 2021 - 6:54 pm

Beginning superb h or bacche ulta ho gye sant shivam k beta srarati or mastikhor murari k sant haye kya baat h superb part ♥️

Reply
Ankita Vaishnav July 1, 2021 - 7:06 pm

Thank u मैम रांझणा का सेकंड सीजन लाने के लिए एक बार फिर से सारी यादें ताजा हो जाएंगी ….हमें फिर से बनारस की गलियों में शिवम और मुरारी जैसे वंश और मुन्ना की शरारतें देखने को मिलेगी…ये तो जस्ट अपोजिट हो गया मुरारी का बेटा शांत मुन्ना और शिवम का बेटा वंश मस्तीखोर पहले शिवम मुरारी को संभालता था अब मुन्ना वंश को संभालेगा…वैसे उस टाइम शिवम बड़ा था लेकिन यहां 25 मिनट का बड़ा है मुन्ना थोड़ा तो बड़ा होने का रोब दिखायेगा…

Reply
Nidhi thakur July 1, 2021 - 7:08 pm

Banaras ki story pdh kr aisa lgta h hm b bnaras phuch gyeee….. Apki story pdh kr bnaras se itna perm ho gya ki…… Ab to soch liya ek bar banaras jana hi pdegaa,.. thnk uh Sanjana Rajhna fir se likhne ke liye…. Thnk uh banaras se milane ke liye….. Thank uh so much….. Madadev ki kripa sda apke upr rhe…..har har mahadev…..🙏🙏🙏🙏

Reply
Renuka verma July 1, 2021 - 7:10 pm

Awesome👍

Reply
Komal mathur July 1, 2021 - 7:40 pm

Wow di superb maja aagaya matlab Maine to socha hi nhi tha ki Shiwam aur Murari ke beto ki kahani ho sakti hai wakayi maja aagaya bas aisa hai ki Shiwam ke yaha dusra murari paida hua hai aur Murari ke yaha dusra Shiwam I like di and thank you so much ❤️❤️❤️❤️❤️❤️

Reply
Praptee July 1, 2021 - 7:49 pm

Par sanjana di kashi aur munna to ek saath hi na paida huye the jab sarika aur anu saath pregnant thi tabhi to Sarika ko kashi aur Anu ko munna urf Manwendra hua tha. Btw, kaafi khushi hui ek baar phir se Banaras mein ji kar.

Reply
Prajapati janvi July 1, 2021 - 7:58 pm

Hume to bus in dono hi bhai oo ki to be wode matlanmb ki is kahani ki heroin dekhni hai eagerly waiting 😀 😄 😊

Reply
Yashoda Sharma July 1, 2021 - 8:08 pm

Oyee murari ka beta or itna sidha or shivam ka masti khor Ye kese ho gya bhai kher jo bhi ho ham to maja hi aane wala h padhne me

Reply
Rachna Aggarwal July 1, 2021 - 8:35 pm

Ohhooo bda bura huaa🤣🤣🤣
Pr yha to ulta hua…munna shivam pr gya hh shant sa or vansh murari pe 🤣🤣🤣
Achaa lgaa pdh k… ❤️❤️

Reply
Aruandhatee Garg July 1, 2021 - 8:45 pm

बढ़िया स्टार्टिंग हैं, मतलब पढ़ने के बाद डबल इंट्रेस्ट बढ़ गया आगे की कहानी रीड करने का ।

Reply
Niharika July 1, 2021 - 9:05 pm

Bahut achi starting hai di ab to kahani me interest bdta hi ja rha hai

Reply
Aruandhatee Garg July 1, 2021 - 9:23 pm

Bahut acha

Reply
Deepika ravi pandit July 1, 2021 - 9:24 pm

Bahut acha

Reply
Sushma July 1, 2021 - 9:36 pm

Nice story bhaut hi besabri se wait tha finally aa gyi thank you so much

Reply
anjali bankar July 1, 2021 - 9:50 pm

एक सच्ची बात कहु ये कहानि पढ़ते हुए लिट्रलि मे राझंना भि याद कर रहि थि जिस वजह से कब आँखों मे आसु जम गए पता हि नहि चला । I love it,,,,😊😊😊☺ I am really very happy for this,,,,😍😘🙏💖

Reply
Ritu Mahajan July 1, 2021 - 10:22 pm

Congratulations mam for ranjhana part 2 very nice story 👏👏👏👏😊😊

Reply
Alisha July 1, 2021 - 11:11 pm

ab kya kahe 😍 vaise ab tak je samaz nhi aaya ki main character munna hai ya vansh promo mein aapne Vansh ka jikr kiya tha par Vansh to Kashi ka bhai hai confusion hai par koi na aage sab solve ho jayega

Reply
Suchi garg July 1, 2021 - 11:14 pm

Bahut mza aaney vala h ek bar fir se bus jyada sad na ho kuch bhi isme sarika or Shivam ko bahut kuch jhelna pada ta season 1 m , thank you mam fir se Banaras k ranjhana se milane k liye

Reply
Smriti Singh Tomar July 1, 2021 - 11:49 pm

Congratulations dii finally Ranjhana part2 aa gya .lovely story dii ♥️🤗

Reply
Smriti Singh Tomar July 1, 2021 - 11:57 pm

Bahot pyari story hai♥️♥️♥️ story ki starting bahot badhiya hai ..🥰🥰🥰 is story ko padhte pashte ♥️♥️Ranjhana♥️♥️ story ki yaad aa gayi ♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️

Reply
Kshmata July 2, 2021 - 12:06 am

इतने समय के बाद मुरारी और शिवम पढ़ने को मिले…बहुत खुशी हो रही है संजना जी…वंश और मुन्ना के साथ अब फिर से बनारस को पढ़ेगे…बाई गाड संजना जी बहुत मजा आने वाला है…बहुत बहुत धन्यवाद संजना जी…मातारानी आपको हमेशा खुश रखे…जय माता दी

Reply
Abha jha July 2, 2021 - 12:16 am

Bahut hi sandar story

Reply
Sona July 2, 2021 - 1:49 am

Yr bda mza aya ye part pd kr sari purani yaade taza ho gai..❤️❤️❤️
But inke bcho ka nature ulta kese ho gya mishra ji k gun vansh me kese aa gae aur shivam k gum mishra ji k bete me🤭🤭🤭
Gazab shuruwat..❤️❤️👍👍

Reply
Jigna July 2, 2021 - 9:09 am

Awesome start. Waiting for next part. Maja anewala he

Reply
Nujamanish July 2, 2021 - 11:42 am

Wow..ab murari ke bete seedhe aur shivam ke bete bhokali ..Maja aaega bahot

Reply
Nujamanish July 2, 2021 - 12:17 pm

Superbbb part mind blowing….

Reply
Jyoti Kaistha July 2, 2021 - 1:10 pm

Is bar kahani me ulta hi hai jese munna ek samjhdar ladka or vansh ek bigada hua ladka

Reply
Rashmi jain July 2, 2021 - 3:00 pm

Mja aayega bahut dekhte h ab kya syory bnti h

Reply
Pooja agnihotri July 2, 2021 - 3:34 pm

Superb

Reply
Sneha verma July 2, 2021 - 3:53 pm

Maza ah gaya fir se shivam murari aur sab ke sath ab bache bhi bade ho gaye aur maza ane wala hai agye ☺️

Reply
Deep July 2, 2021 - 4:34 pm

Wah sanjana ji..fir se nika gaye Banaras nagari….Sach me..itna pyara safar bass apk sath hi ho skata he…😍😍😍😍Munna and Vansh…kya jodi banayi he…kasam se Murari aur Shibam ki yaaaden taxa hogayi….per Ye dono alag he ..per 25mnt ka bada hu…ye Bahat unique he…bass …safar me maja bahat anewalihe😍😍😍😍😍😍

Reply
Hema Dayani July 2, 2021 - 4:34 pm

I am waiting for next part mam
Next part kab aayega mam

Reply
SAMPREET KAUR July 2, 2021 - 4:43 pm

Munna aur Vansh totally Murari aur shivam ke opposite hai.. exchange to nahin ho gaye the.. par superb part mam.. bahut dino se aapki story ka wait kar rahe the.. Mazaa aa gaya

Reply
Rajendra kumar July 2, 2021 - 7:57 pm

Har har mahadev 🙏

Reply
Rajendra kumar July 2, 2021 - 7:59 pm

Har har mahadev 🙏😌

Reply
Rajwant kaur July 7, 2021 - 1:26 pm

Sabse pehle to mam bhte bdia vaala thanks,hme ranjhna ka new season dene k liye, bhte bdia vaala part tha mja aa gya, behtreen story 👌👌👌👌👌

Reply
Aman October 20, 2021 - 2:36 pm

Behad badhiya mam aapki kahani me main sach me Banaras ko mahsoos krne lgta hu esia lgta hai ki main abhi Banaras me baith kr ye sb dekh rha hu. Waha ki language hamre bhojpuri se kafi milati hai to use padne ka alg hi maza hi…Once again Thanku so muchh this type stories…

Reply
Heena October 28, 2021 - 10:34 am

Nice part mem 🥰🥰🥰🥰 super tha.

Reply
Kamini Dargan January 25, 2022 - 8:07 pm

Wow mam kya jabardast starting ki hai Ranjhna ka 2nd season dekh kar hi bahut acha laga or padne mai to or bhi majja ane wala hai👌👌👌👌
Lekin yaha lagta hai wrong no mill gaya Munna Shivam per or Vansh Hamare cute or naughty Murari par gaya hai😂😂😂😂. Lekin kuch bhi hai padne mai to or bhi majja ane wala hai…..🥰🥰🥰🥰❤️❤️❤️❤️

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal