Sanjana Kirodiwal
Story

Stop Ruin Writers

by Story With Sanjana June 19, 2021
written by Story With Sanjana June 19, 2021 96 comments
2

Stop Ruin Writers

मैं “संजना किरोड़ीवाल” एक छोटी सी फ्रीलॅन्स राइटर जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अपनी कहनियाँ लिखती है। आज मैं यहाँ एक बहुत ही गंभीर मुद्दे पर लिखने जा रही हूँ इसलिए इसे आखरी तक पढ़ने की कोशिश कीजियेगा और इसे समझने की कोशिश कीजियेगा।
साल 2018 से मैंने एक लेखिका के रूप में प्रतिलिपि पर लिखना शुरू किया था। उस वक्त मुझे कोई नहीं जानता था। धीरे धीरे मैंने ग्रो करना शुरू किया 2019 तक कुछ लोग मुझे जानने लगे थे और मेरी कहानियो को भी काफी अच्छे रीडर्स मिल रहे थे। 2019 में “पॉकेट FM” से “राहुल वाघ” नाम के लड़के का मुझे मैसेज मिला उसने बताया की वह मेरी कहानियो को अपने “पॉकेट FM” पर चलाना चाहता है। उस वक्त मुझे इन सब का कोई खास ज्ञान नहीं था मैं बस इस बात से खुश थी की मेरी कहानियाँ FM पर आएगी। मैंने उन्हें अपनी एक कहानी “पाकीजा – एक नापाक जिंदगी” सुनाने को दी जिसके लिए मैंने उनसे कोई चार्ज भी नहीं लिया था। प्रतिलिपि पर मेरी कहानियाँ फ्री चलती थी और मैं नहीं चाहती थी मेरे रीडर्स से मेरी कहानियो के पैसे चार्ज किये जाये इसलिए “पॉकेट FM” पर अपनी पहली कहानी मैंने बिना किसी चार्ज के दी। उन्होंने कहानी का ऑडियो बनाया और वो चल गया ये देखकर “राहुल वाघ ने एक बार फिर मुझे फोन किया और कहा की वो मेरी सभी कहानियो के ऑडियो बनाना चाहता है। उस वक्त मुझे कोई ऐतराज नहीं था क्योकि वो सभी कहानियाँ मेरे प्रतिलिपि प्रोफाइल पर रायटिंग में आ चुकी थी। इन्होने मेरी 6 कहानियो को सेलेक्ट किया जिन पर 2019 में सबसे ज्यादा व्यूज थे। मैंने इनसे कहा की मैं इन्हे कहानी किस बिहाल्फ पर दू इसमें मेरा क्या फायदा है ?
राहुल ने कहा इसके लिए आपको रॉयल्टी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने और भी कई बड़ी बड़ी बाते की जिनमे उन्होंने ये साफ साफ कहा की मेरी कहानियो पर उनका सिर्फ ऑडियो का अधिकार रहेगा। 6 कहानियों को लेकर उन्होंने 8 पेज का इंग्लिश में लीगल कॉन्ट्रैक्ट बनाया जिसमे उन्होंने वो एक भी बात मेंशन ही नहीं की जो उनकी मुझसे फोन पर डिस्कस हुई थी। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट बिल्कुल विपरीत बनवाया। लीगल लेंग्वेज में होने के कारण मुझे वो कॉन्ट्रैक्ट ठीक से समझ नहीं आ रहा था उसमे मैंने “राहुल वाघ” की मदद ली और ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी शायद,,,,,,,,,,,,,,,,,,,उन्होंने जैसा कहा मैंने उन पर विश्वास करके उस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिए बिना ये जाने की उस कॉन्ट्रक्ट में लिखी अधिकतर बातें मेरे खिलाफ है। ये “पॉकेट FM” की सोची समझी चाल थी या फिर वो सब राइटर्स के साथ ही ऐसा करते थे ये तो वही जानते है लेकिन मैं उनके जाल में फंस चुकी थी।
दो महीने वो मेरे साथ बहुत अच्छे से पेश आये क्योकि उन्हें अभी मेरी बाकि कहानियो को भी लेना था और उन्होंने एक और परमिशन कॉन्ट्रैक्ट भेजा जिसमे 6 कहानियाँ और थी और इन्ही कहानियों में शामिल थी “कितनी मोहब्बत है” उन पर भरोसा करके मैं उन्हें अपनी 12 कहानियों के ऑडियो की परमिशन उन्हें दे चुकी थी जिसके लिए उन्होंने मुझे रॉयलिटी में 24,000 रूपये देने का वादा किया। आधा अमाउंट तुरंत और आधा अमाउंट एक साल बाद देना तय हुआ।
बस यही कीमत थी मेरी कहानियों की और उस वक्त मैंने ज्यादा एफर्ट भी नहीं दिखाया था क्योकि उस वक्त मुझे सिर्फ अपनी कहानियो को लोगो तक पहुँचाना था। मेरी कहानियाँ इनके FM पर चलने लगी थी। अच्छे व्यूज मिलने लगे थे और शायद यही इनका लालच जागने लगा था। इन्हे लगा एक संजना की कहानियो से जब इतना रेटिंग मिल रहा है तो प्रतिलिपि के बाकि राइटर्स से कितना रेटिंग मिलेगा और इन्होने वहा के राइटर्स को FM पर आने के लिए कहा । प्रतिलिपि के राइटर्स मुझसे थोड़े ज्यादा समझदार है उन्होंने इनकी बात नहीं सुनी तो इन्होने एक बहुत गन्दा गेम खेलना शुरू किया। “पॉकेट FM” के “राहुल वाघ” जो खुद को कंटेंट मैनेजर बताते है उन्होंने प्रतिलिपि के राइटर्स को ये कहना शुरू कर दिया “संजना ने हमे अपनी कहानियाँ दी है आप लोग भी उनके भरोसे पर अपनी कहानियाँ दे सकते हो”
कुछ राइटर्स ने इनकी बात मान भी ली और इन्हे कहनियाँ देने लगे तो कुछ ने आकर मुझसे बात की मैंने जब इन्हे कहा की कंटेंट के लिए आप लोग मेरा नाम क्यों इस्तेमाल कर रहे है तो इन्होने बहाने बनाने शुरू कर दिए। मैं अपनी लाइफ में बिजी थी इसलिए मैंने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। जब इन्होने मुझे रॉयलिटी का आधा हिस्सा दिया तब ये कहा की अभी हमारा FM नया है इसलिए हम लोग सभी राइटर्स को रॉयलिटी नहीं दे सकते , इसलिए आपसे कोई पूछे तो आप कह दीजियेगा की आपको कोई रॉयलिटी नहीं मिली है।
मैंने इनकी बात मान ली लेकिन वही इन लोगो ने जाकर दूसरे राइटर्स से ये कहकर कहानी लेना शुरू कर दिया की “हमने संजना को उनकी कहानियों के लिए 25 हजार दिए है”

इनका गेम मुझे समझ नहीं आ रहा था की ये मुझसे क्या चाहते थे ? एक तरफ इन्होने कहा मैं लोगो को ना बताऊ दूसरी तरफ ये खुद लोगो को बता रहे थे। ये बात 2020 में मेरे सामने आयी जब प्रतिलिपि की किसी राइटर ने मुझसे रॉयलिटी के बारे में पूछा और मैंने उन्हें मना कर दिया क्योकि मैं पॉकेट FM के साथ कॉन्ट्रैक्ट में थी लेकिन जब उसी राइटर ने बताया की पॉकेट FM ने खुद उन्हें मेरी रॉयलिटी के बारे में बताया है तब मुझे धक्का लगा।
जिन लोगो पर अब तक मैं भरोसा करते आ रही थी मेरी पीठ पीछे वही लोग मेरे साथ विश्वासघात कर रहे थे। इनकी इस हरकत की वजह से उस राइटर के सामने मेरी इमेज ख़राब हुई तब मैंने जाकर “राहुल वाघ” को मैसेज किये की वो लोग कंटेंट लेने के लिए मेरा नाम क्यों इस्तेमाल कर रहे है ? उनके जवाब से मैं बिल्कुल संतुष्ट नहीं थी और मैंने फैसला किया की मैं भविष्य में उनके साथ काम नहीं करुँगी। उन 12 कहानियों के अलावा मैं उन्हें अपनी किसी और कहानी की परमिशन नहीं दूंगी।
जैसे ही मैंने ये कहा उन्होंने मुझे कॉल मैसेज करना शुरू कर दिया , मुझे कन्विंस करना शुरू कर दिया , वो बार बार मुझे प्रेशर करने लगे की मुझे 5 साल तक उन्ही के साथ काम करना होगा। 6 महीने उन्होंने लगातार मुझे परेशान किया , मेन्टल टॉर्चर किया ये बोल बोल कर की कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक 5 साल तक आप किसी और के साथ काम नहीं कर सकते है !! उस वक्त मैं थोड़ा डर भी गयी थी लेकिन दोस्तों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया और कहा की 5 साल कोई बड़ा समय नहीं है निकल जाएगा।
मैंने “पॉकेट FM” को साफ साफ मना कर दिया की मैं उनके लिए काम नहीं करुँगी। इसी बीच “कितनी मोहब्बत है” कहानी थोड़ी फेमस हो गयी और उसी के साथ प्रतिलिपि पर मेरे साथ एक मेटर हुआ इसी कहानी को लेकर और सामने वाली राइटर ने इस कहानी को 1 महीने के लिए हटवा दिया। यहाँ मौका मिला पॉकेट FM को। जिस कहानी को मैंने उन्हें सिर्फ इसलिए दिया की वो बिना किसी पैसे के लोगो तक पहुंचाए उस कहानी पर उन्होंने पैड ऑप्शन लगा दिया और लोगो से पैसे ऐठने शुरू दिए। जब किसी कहानी को कॉन्ट्रोवर्सी के तहत हटाया जाता है तो लोगो में उसे पढ़ने की इच्छा और ज्यादा बढ़ जाती है लोगो ने पैड ऑप्शन लेना शुरू कर दिया। मेरी 12 कहानियो में से “कितनी मोहब्बत है” उनके FM पर आगे बढ़ी जो की मिलियन व्यूज तक पहुँच गयी और इन्हे अच्छा खासा रेटिंग मिलने लगा। इनका लालच फिर बढ़ा और इन्होने एक बार फिर मुझे फोन/मेसेज करने शुरू कर दिए। इस बार तरिका नया था ये मुझे हजारो / लाखो का ऑफर दे रहे थे और चाहते थे की मैं “कितनी मोहब्बत है” सीजन 2 लिखू और इन्हे दू ताकि ये अपने पॉकेट FM पर चलाये।
बात यहाँ पैसो की नहीं थी बात यहाँ सेल्फ रिस्पेक्ट की थी जो की मेरे लिए सबसे ऊपर है। मैंने इनके लाखो के ऑफर को ठुकरा दिया था और तब “राहुल वाघ” ने मुझसे बड़े ही घमंड के साथ ये कहा था “की तुम्हे क्या लगता है पॉकेट FM तुम्हारी वजह से चलता है”
ये बात सुनने के बाद तो उन्हें कहानी देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। जब “राहुल वाघ” मुझे कन्विंस नहीं कर पाए तो ये काम उन्होंने किसी और को दिया जिनका नाम मुझे अब याद नहीं है लेकिन उन्होंने कहा की “आप नहीं लिखेंगी तो हम किसी और लिखवा लेंगे”
मतलब इतनी हिम्मत हो चुकी थी की मेरी ही कहानी ये मेरी परमिशन के बिना किसी और से लिखवाने की बात कर रहे थे,,,,,,,,,,,शायद मुझे ज्यादा ही बेवकूफ समझ लिया था इन्होने। मैंने इन्हे साफ मना कर दिया था बिना मेरी परमिशन के ये मेरी किसी भी कहानी का सीक्वल नहीं लिखवा सकते ना ही सूना सकते है।
इसके बाद इन्होने अपनी किसी फीमेल मैनेजर से मेरी बात करवाई। उन्होंने भी मुझे “पॉकेट FM” के साथ काम करने के लिए बहुत कन्विंस किया लेकिन मेरा मन इनके टॉर्चर से उस वक्त बहुत खराब हो चूका था और मैंने कहा की मैं फ़िलहाल इनके साथ काम करना नहीं चाहती।

कुछ दिन गुजरे और इन्होने मेरी उन 12 कहानियो में मेरे नाम के आगे से मेरा सरनेम हटा दिया। सिर्फ “संजना” नाम से उन कहानियों को सुनाया जा रहा था ताकि भविष्य में ये “संजना” नाम से कोई भी कहानी निकाले और आप लोगो को लगे वो “संजना किरोड़ीवाल” की कहानी है और आप लोग उसे सुनने पहुँच जाये और इनकी रेटिंग और इनका नाम बना रहे। जब मैंने उनसे इस बारे में पूछा तो उनका जवाब सुनकर शायद आपको भी बुरा लगे
उन्होंने कहा की “App में चेंजिंग की वजह से ऐसा हुआ है , तुम्हारे हिसाब से तो पॉकेट FM घटिया App है तुम्हे क्या फर्क पड़ता है सरनेम हटने से”
मतलब एप्प में कुछ बदलाव होने से सिर्फ संजना का सरनेम क्यों हटा ?
उन्होंने आगे मुझसे बात ही नहीं की और मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया
मैंने “राहुल वाघ” से इस बारे में पूछा तो उनका जवाब था “पॉकेट FM पर लोग कह रहे थे की आप उन्हें जवाब नहीं देती है जबकि दूसरे राइटर्स इस मामले में काफी एक्टिव है इसलिए एक बुरे नाम को नजरअंदाज करने के लिए हमने आपका सरनेम हटा दिया”
सीरियसली ब्रो !!
पहली बात तो ये की किसी भी रीडर , फोल्लोवेर को जवाब देना या ना देना मेरी अपनी मर्जी है। मैं नहीं देती किसी को जवाब तो इसमें मारा सरनेम कैसे बुरा हो गया ? और अगर बुरा है तो क्यों आप और “पॉकेट FM” इस नाम के पीछे पड़ा है। दूसरी बात मैंने अब तक पॉकेट FM इंसटाल तक नहीं किया था मुझे क्या पता किसने क्या कमेंट किया है ? मैंने सिर्फ अपना कंटेंट दिया है मैं अपने कंटेंट और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए जिम्मेदार है आपके FM के लिए नहीं। बिना मेरी परमिशन के , बिना मुझे बताये आप लोगो ने अपने FM पर मेरी प्रोफाइल बनाई नाम से लेकर मेरी तस्वीर और मेरा स्लोगन जो मैं अपने राइटिंग अकाउंट्स में लिखती हूँ वो तो चुरा लिया आपने और बना दी प्रोफाइल जो की पूरी तरह गैर-क़ानूनी है
इस से जुड़े स्क्रीन शार्ट आप सभी नीचे देख सकते है की कैसे इन्होने अपना उल्लू सीधा किया है —-

इन दो लोगो के जवाब से मुझे उस वक्त बहुत गुस्सा भी आ रहा था और बुरा भी लग रहा था की कैसे कोई इंसान अपने लालच के चलते ऐसे हरकते कर सकता है। जिन राइटर्स ने उन्हें काम दिया , अपनी मेहनत से लिखा कंटेंट दिया वो लोग उन्ही राइटर्स के साथ ऐसे पेश आ रहे थे।
इसके बाद मैंने एक मेल इनके को-फाउंडर “सानिध्य नरेन्” को लिखा। उन्हें जब सब बताया तब उन्होंने अपने ही लोगो की साइड ली लेकिन लीगल नोटिस की बात कहने पर उन्होंने मेरे फेक प्रोफाइल को मुझे सौंपा और मेरे नाम के साथ मेरा सरनेम वापस लगाया। इतना सब होने के बाद भी इन लोगो को मुझसे ये उम्मीद थी की मैं इनके साथ फिर से काम शुरू करुँगी।

जिस तरह से “पॉकेट FM” “कितनी मोहब्बत है” कहानी के पीछे पड़ा हुआ था मुझे लगने लगा की ये इसे लेकर कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर करेंगे इसलिए मैंने पब्लिकली अपने सोशल अकाउंट्स पर ये अनाउसमेंट किया की मैं “कितनी मोहब्बत है” सीजन 2 लाऊंगी। उसके बाद ये फिर एक्टिव हो गए क्यों की मैं ये क्लियर कर चुकी थी की सीजन 2 किसी भी हाल में “पॉकेट FM” नहीं आएगा। काफी लोग जो FM पर सुनना पसंद करते है उन्होंने कमेंट्स , मैसेज हर जगह मुझे तंग किया की कहानी पॉकेट FM पर ही आये। मैं अपना काम कर रही थी , मैने सब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छोड़कर अपनी वेबसाइट पर लिखना शुरू किया और इसी बीच मुझे एक उम्मीद की किरण नजर आयी और मैंने यूट्यूब पर अपनी कहानियो को अपनी आवाज देना शुरू किया .काफी लोगो को पसंद नहीं आया लेकिन वो पसंद के लिए नहीं था वो था खुद को सिक्योर करने के लिए।
जैसे हर जगह मिलता है वैसे यूट्यूब पर भी आप सबका प्यार मिल रहा था। मेरे इस कदम पर शायद “पॉकेट FM” समझ चुका था की मैं उनके जाल में अब और फसने वाली नहीं हूँ लेकिन इतनी जल्दी वो एक लड़की से हार कैसे मान सकते थे ? उन्होंने “कितनी मोहब्बत है” को लेकर एक और ऐड निकाला जो की कहानी से बिल्कुल अलग था जब मैंने “पॉकेट FM” को मेल किया और कहा की वो इस तरह गलत ऐड बनाकर लोगो को भर्मित की कर रहे है तो उन्होंने कहा की ऐड बनाना आसान नहीं होता , मेहनत लगती है , पैसा खर्च होता है और भी कई बातें जिन्हे मैंने नकार दिया। अगर उनको ऐड बनाना ही था तो वो कहानी के राइटर से बात कर सकते थे , लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया उलटा जिस कहानी को उनकी आर.जे. सूना चुकी थी उसी कहानी का उन्होंने गलत ऐड बनाया और वो ऐड पीट गया क्योकि तब तक मेरी 2nd बुक आ चुकी थी। 2nd बुक का नाम मैंने जानबूझकर बदला क्योकि मुझे पता था अगर “कितनी मोहब्बत है” नाम से बुक निकाली तो ये लोग फिर उस पर कूद पड़ेंगे।

मई-जून तक आते आते आप सब ये जान चुके थे की संजना किरोड़ीवाल की कहानिया अब “पॉकेट FM” पर नहीं आएगी और ये बात शायद हजम नहीं कर पा रहे थे। एक तरफ इनकी गिरती रेटिंग और दूसरी तरफ मेरा यूट्यूब पर आगे बढ़ना जब इनसे देखा नहीं गया तो 14 जून 2021 दोपहर 2 बजे इन्होने एक साथ मेरे 20 वीडियो पर क्लेम किया जिस से मुझे 4 कॉपीराइट स्ट्राइक मिल गयी और साथ ही 7 दिन में चैनल बंद होने का मेल भी।
उस दिन मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था की आखिर इन्होने ऐसा क्यों किया ? बिना मुझे कोई नोटिस दिए , बिना मुझे बताये , बिना मुझसे इस बारे में बात किये इन्होने मेरे यूट्यूब चैनल को फेक स्ट्राइक दे दी वो उस कहानी पर जिसके राइट्स इनके पास है नहीं। इन्होने अपना ही अग्रीमेंट शायद ठीक से नहीं पढ़ा और अब तक ये मुझे टॉर्चर कर रहे थे बार बार ये कहकर की 5 साल आप पॉकेट FM के अलावा कही और काम नहीं कर सकती , यूट्यूब चैनल इनका कॉन्ट्रक्ट पढ़ने के बाद ही शुरू किया था मैंने और इस बार मैं गलत नहीं थी।
इन्होने फेक स्ट्राइक दिया वो एक साथ 4 ताकि चैनल ही बंद हो जाये। एक यूट्यूब चैनल के बंद हो जाने से मुझे थोड़ा दुःख होगा क्योकि वहा मैंने 4 महीने मेहनत की है लेकिन एक चैनल बंद होने से मेरी जिंदगी नहीं रुक जाती है। मेरे पास करने के और बहुत कुछ है मुझे लिखना होगा मैं वेबसाइट पर लिखूंगी , अपने सोशल मिडिया अकाउंट्स पर लिखूंगी , वो भी बंद हो गए तो by बुक अपनी कहानियाँ निकालूंगी पर रुकूंगी नही लेकिन आप लोग क्या करेंगे ? ज्यादा से ज्यादा दूसरी “संजना किरोड़ीवाल” ढूंढ लेंगे क्योकि दुसरो की मेहनत से अपनी जेब भरने का मजा “पॉकेट FM” से बेहतर कौन जान सकता है ?

जैसा की “राहुल वाघ” ने कहा था की उनका “पॉकेट FM” मेरी वजह से नहीं चलता ,, अगर ऐसा है तो चलाओ ना अपने दम पर क्यों मेरे पीछे पड़े हो ? अगर आपके पॉकेट FM में दम होता तो आज उस पर सुनाई जाने वाली हर कहानी 50 मिलियन्स पार होती जैसे “कितनी मोहब्बत है” ,, वो सारी मेहनत उस राइटर की होती है जो अपनी मेहनत से कहनियाँ लिखते है और आप जैसे गिद्ध उन्हें नोचना शुरू कर देते है ताकि आपका “पॉकेट FM” आगे बढ़ सके

आप लोग राइटरस को काम देने की बात करते है , जैसे मुझसे कहा था की हम आपको लोकडाउन में काम दे रहे है। काम आपका “पॉकेट FM” नहीं बल्कि काम हम जैसे राइटर्स आपके FM को देते है , जिनकी कहानियो की वजह से आपका FM चलता है। जिसे आपने बिजनेस बना लिया है जिसके चलते ना आप किसी राइटर की भावनाओ की कदर करते है ना उनके काम की। आप क्या हम लोगो को काम देंगे जिस दिन हम जैसे राइटर्स ने आप लोगो के लिए लिखना बंद कर दिया ना काम ढूढ़ने की जरूरत आप सबको पड़ेगी हमे नहीं

जैसा की “पॉकेट FM” कहता है वी आर प्रोफेशनल कौनसा प्रोफेशनल को-फाउंडर एक राइटर से ये कहंता है की “हमारे आर जे आपकी कहानियो के लिए इतनी मेहनत करते है आज तक आपने उनकी तारीफ नहीं की”
ये है आपका प्रोफेशनल तरिका बात करने का , आई ऍम अ राइटर एंड आई ऍम नॉट प्रोफेशनल नहीं करुँगी मैं आपके पॉकेट FM और आपके आर जे की तारीफ ,, मेरी चॉइस है। इतना टॉर्चर करने के बाद भी आप लोग मुझसे ये उम्मीद करते है की मै आपकी तारीफ करुँगी जी नहीं मैं कोर्ट जाउंगी , आपके पॉकेट FM के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही करुँगी ताकि भविष्य में आप और आपका पॉकेट FM अपनी जेब भरने के लिए , रेटिंग के लिए किसी राइटर की इमेज और उसके प्रोफेशन के साथ खिलवाड़ ना करे !

बहुत कुछ है कहने के लिए लेकिन इस वक्त कुछ समझ आ रहा है। मेरी तरफ से लीगल एक्शन लिया जा चुका है। यूट्यूब ने अभी के लिए मेरे चैनल को होल्ड पर रखा है पर वो कभी भी बंद हो सकता है। चैनल बंद होने का दुःख बिल्कुल नहीं है क्योकि “संजना किरोड़ीवाल” की किस्मत का
फैसला महज एक चैनल तो बिल्कुल नहीं कर सकता। मैं अपनी रायटिंग जारी रखूंगी , लेकिन ये सब पढ़ने के बाद अगर वाकई आप सबको लगता है की “पॉकेट FM” ने जो किया वो गलत किया तो मेरी आप सबसे रिक्वेस्ट है सपोर्ट कीजिये ,, ऐसे सेल्फिश FM को सपोर्ट करने से अच्छा है आप अपने उन राइटरस को सपोर्ट करे जिनकी कहानियाँ आप लोग पसंद करते है ,,,,,,,,,,,,,!!!
आप रीडर्स जब एक FM को इतना आगे ले जा सकते है तो आप रीडर्स ही अब उन्हें ये अहसास दिलाये की वो गलत है , और वो जो कर रहे है वो भी गलत कर रहे है। अगर आप लोग मुझ पर थोड़ा सा भी भरोसा करते है और ये मानते है की मैं गलत नही हूँ तो कल सुबह 10.00 बजे ट्वीटर पर आईये और मेरे साथ ट्वीट कीजिये।
ट्वीट क्या करना है ये कल सुबह आप सबको मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स ( फेसबुक , इंस्टा , ट्वीटर ) पर मिल जाएगा। आप अपनी तरफ से लिख सकते है आप रीट्वीट कर सकते है। मुझे “पॉकेट FM” से कोई दुश्मनी नहीं है पर जो उन्होंने इस बार किया है उसका उन्हें जवाब मिलना बहुत जरुरी है क्योकि अगर नहीं बोला तो आगे जाकर ना जाने कितनी ही “संजना” ऐसे मदद मांगती नजर आएगी !!

मैं अपने रीडर्स पर बहुत भरोसा करती हूँ , उम्मीद है आप लोग इसे समझेंगे और साथ देंगे। आज इस बुरे वक्त में अगर आप लोग मेरे साथ खड़े होते है तो मैं वादा करती हूँ भविष्य में आप भी मुझे अपने साथ खड़ा पाएंगे। आज शाम 7 से कल शाम 7 बजे तक आप लोगो से जो हो सकता है कीजिये , यूट्यूब को मेल कीजिये , ट्वीट कीजिये पोस्ट कीजिये पर इस बार इनके घिनोने सच को सामने ले आईये !!
पिछले 2 साल से मैं सब झेल रही हूँ , इन्होने मेरा मेन्टल पीस (दिमागी शांति) एकदम खत्म कर दिया है। ये जितना डरा सकते थे इन्होने डराया और अब तो वो डर भी खत्म हो चुका है। मैं ये सब कभी लोगो के सामने लाना नहीं चाहती थी लेकिन “पॉकेट FM” ने मुझे मजबूर कर दिया है। अब बस आप लोगो का साथ और दुआ है जो मुझे इनसे लड़ने की हिम्मत दे सकता है। नए राइटर्स से मेरी यही रिक्वेस्ट है की भले अपनी कहानियो को अपने चैनल पर चला ले लेकिन ऐसे लोगो को बिल्कुल ना दे जिन्हे आपकी मेहनत की कदर ना हो !!

Stop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin WritersStop Ruin Writers

facebook | instagram | twitter
हर हर महादेव !!

संजना किरोड़ीवाल

#SanjanaKirodiwalsanjanakirodiwalStop_Ruin_Writers
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
एक दर्द अपना सा – 5
next post
“मैं तेरी हीर” – 1

You may also like

Manmarjiyan Season 4 – 18

February 18, 2026

Love You जिंदगी – 4

February 5, 2025

Haan Ye Mohabbat Hai – 45

September 25, 2024

मैं तेरी हीर – 8

September 23, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 31 ( Love...

September 3, 2024

हाँ ये मोहब्बत है – 24

August 27, 2024

पाकिजा – एक नापाक जिंदगी 37

June 12, 2024

रांझणा – 40

December 25, 2023

A Woman

September 27, 2023

Who is Next ? – 5

August 11, 2023

96 comments

stephan tazim June 19, 2021 - 5:09 pm

wese kisi legal advisor ki help le sakti h aap or nye writers ko kahe ki in logo ke sath bilkul v story share nhi kre

Reply
Shama Khan June 19, 2021 - 5:21 pm

We are with you always , ek ek bat bilkul shi khi tumne …. Yeah pocket Fm itna cheap niklega pta nhi tha …Ghatiya Fm

Reply
Yashoda Sharma June 19, 2021 - 5:30 pm

Ham jitna ho sakega utni help jarur karenge galat to galat hi hota h Sachi baat ko aage le jane me koi haraji nhi

Reply
Yashoda Sharma June 19, 2021 - 5:30 pm

Bilkul ham tumhare sath h

Reply
Bhanu June 19, 2021 - 5:33 pm

you have a very strong personality mam… hr problem ko aap strongly face krti hai.. aise hi strong bni rhe… jahan tk ho ske aapke sbhi readers aapke saath hai.. # fight # strength…👍👍

Reply
Sameeksha Tanwar June 19, 2021 - 5:37 pm

#we_r_with_sanjanakirodiwal
#Stop_ruin_writers
#we_support_sanjana
#sanjana_kirodiwal_innocent
#we_stand_for_sanjanakirodiwal
#Justice_for_sanjanakirodiwal

Reply
दीपाली सक्सेना (दीपू) June 19, 2021 - 5:40 pm

शायद अगर मुझे इस बारे में जानकारी नही होती तो यकीन करना मुश्किल होता, पहले प्रतिलिपी पर बबाल और अब वो सब, मगर आपके लिखे शब्द सच्चे है आप सही है। क्योंकि मुझे भी राहुल भाग ने कॉन्टेक्ट किया था प्रतिलिपी पर और जब उन्होंने आपका नाम लिया तो मैंने बिना कुछ सोचे सहमति दे दी। हालांकि मै एक प्रोफेशनल हूँ और मुझे कॉन्ट्रैक्ट और कानून की जानकारी है क्योंकि मैं इन सब मे काम करती हूं और यह सब मैने राहुल भाग को भी बता दिया था। मेरा भी पॉकेट एफएम पे एक्सपीरियंस बेकार है खैर। हम आपके साथ है

Reply
Vaishali Singh June 19, 2021 - 5:44 pm

We are with you maam aapke saare fans hmesha aapke sath hai aur aapke sth kch glt nhi hoga ye Mahadev se gujarish hai aap unpr sb chor dijiye aur khud ki koshish kijiye. Har Har Mahadev 🙏🏻❤️

Reply
purti June 19, 2021 - 5:52 pm

vaha story suni nahi mene kavi mam lekin kavi socha ni tha aisa v log krte we always with you mam just do what you have to do and hum apko pdte h yaha kisi v pocket FM se mtlb nahi h hame mam

Reply
swati June 19, 2021 - 5:55 pm

Don’t worry mam..hum aapke saath hai

Reply
Aruandhatee Garg June 19, 2021 - 5:57 pm

हम आपके साथ हैं मैम, गलत जो कर रहा है , भुगतेगा वही । सही इंसान को गलत ठहराना , वो भी अपने मतलब के लिए , गलत है । पॉकेट एफएम जो कर रहा है , वो हम जैसे छोटे राइटर्स के लिए सबक है , कि हम गलती से भी इस एफएम पर भरोसा न करें , वरना कल के दिन ये आपकी तरह हमारी राइटिंग का भी फायदा उठाएंगे । हम आपके साथ हैं , और जब एक लेखक के साथ रीडर्स होते हैं उन्हें सपोर्ट करने के लिए , तो कोई भी एफएम या फिर ऐसे लोग जो आपको इतना टॉर्चर कर रहे हैं , राइटर का कुछ नहीं बिगाड़ सकता । कोई भी पॉकेट एफएम को सपोर्ट नहीं करेगा, बल्कि हम सही का साथ देंगे, आपके साथ खड़े होकर ।

Reply
Ritika June 19, 2021 - 6:09 pm

We always with you mam….

Reply
Rajendra chouhan June 19, 2021 - 6:09 pm

With u ma’am

Reply
anjali bankar June 19, 2021 - 6:15 pm

we are always with you sanjana mam . ☺
jo bhi hoga achachha hi hoga, aap bas umeed mat hariye……

Reply
Dolly Choudhary June 19, 2021 - 6:24 pm

Aap kisi s help lijiye ya phr kuch kro jise image down na ho

Reply
Jyoti Dabade June 19, 2021 - 6:28 pm

Hum apke sath hai ma’am hum sab readers apko hamesha support krege hume aap par pura bharosa hai hume pocket fm se koi matlab nhi hai

Reply
Choclate chandarakr June 19, 2021 - 7:11 pm

Ham apke sath hai ..ap tanson mat lijiye …
Ap kisi ache jaankari se salaah lijiye aur baat kijiye.
Unse ..
Jo galt hota hai unhen saja jaruer milti hai..ap tanson mat lijiye..
Take care

Reply
Sampreet Kaur June 19, 2021 - 7:23 pm

Do take legal action.. Aise logo ko chodna hi nahin chahiye

Reply
Deepika June 19, 2021 - 7:51 pm

Yr ye to bahut galat hua mene kitni mahobbat h ko ad M suna tha or aapko btaya bhi tha

Reply
Garima pandey June 19, 2021 - 8:01 pm

Saki mam we are with you always just do what you want we are always with you

Reply
Swati June 19, 2021 - 8:39 pm

We r with u Sanjana ji …

Reply
Astha Chandra June 19, 2021 - 9:03 pm

Aapko koi bhi story apni website pr hi Dalni chahiye …. And if you have the proofs against them then definitely you should take some legal actions because Jo aaj Aapke sath ho rha hai wo kal Kisi aur ke sath bhi to ho skta hai

Reply
Neena sehgal June 19, 2021 - 9:28 pm

Do take legal action against them. Acche se sabak dikhai inko cheap log.

Reply
Anupam saxena June 19, 2021 - 9:37 pm

Mam Aap pareshaan mtlb ho hum sbhi log aapke sath h or humesha support bhi krege humlog…
Aap Aisi story likhiye or inlogo dikhao ki hum Kisi se km n h…….

Reply
Manisha gupta June 19, 2021 - 9:45 pm

We are with you @sanjanakiroriwal mam
Hm sab ab pocket fm ko unki aukaat dikhayenge aur btayenge ki reader’s agr kisi ko bna skte hai to kisi ka ghatiya wajud mitane me wo sochte bhi nhi
Hm sb apke sath hai aur apke wjh se mai pocket fm se judi thi ab mujhe pocket fm ke khilaf action lena hai. Best of luck mam for the war🔥

Reply
Mital Patel June 19, 2021 - 9:48 pm

We arqe wd you mam I support you.

Reply
Kusum Sharma June 19, 2021 - 10:15 pm

Hum aapke saath hai Sanjana

Aap harne walo mein se nahi hai
Hum aapki is ladai mein aap k saath hai

Reply
Nitutiwari June 19, 2021 - 10:22 pm

Mam hum apke sath h Aap piche mat hatiyega Kyuki aap bilkul sahi h

Reply
Ankita June 19, 2021 - 10:24 pm

I am with you mam….I will you.

Reply
संतोष खंताल June 19, 2021 - 10:46 pm

हम आपके साथ है
मैं टि्वटर पर नहीं हूं

Reply
Bhawana June 19, 2021 - 10:48 pm

We are with you in you….Plz take proper legal action against Pocket FM for disturbing your mental peace as well as misleading you for their benefits.

Reply
Krupali Parmar June 19, 2021 - 11:06 pm

Mam hum aapke sath hai….aapki kahaniya aapse koi chhin nahi Sakta…me Instagram..Facebook…tweeter use to nahi karti but sirf aapko support karne ke liye aur aapke haq ke liye me tweeter mere phone Me download karugi….kyonki mene aapki kahaniyose hi kahaniya padhne ki. Suruat ki he…aur usme meri 1 kahani kitni mohabat hi thi..aur ye sab uske liye ho raha hai…so I am with youuu..Don’t worry mam hamare liye aap hamesha sanjana khirodiwal Ki kahaniya aapke name Ki hai wo usise rahegi love u mam❤

Reply
Himani Setia June 19, 2021 - 11:55 pm

Aapki kahanio ki hmesha se fan rhi hu m, aapke sath jo hua uska afsos hai nhi hona chahie tha… par acha hota ese logo ko aap pehle hi benakab kr deti taki apko itna pareshan na hona padta… anyways aap chinta na kre apke sath hain hum hmesha kal jrur unka khul kar virodh hoga… hum sab apke sath hain.

Reply
Rajendra June 20, 2021 - 12:16 am

Didi hum aapke saath hai me Twitter pr to nhi but fb par aur insta pr hu .sahi kaha aapne ye galat hai .hadd hoti hai . Hum aapke saath hai

Reply
Aarti June 20, 2021 - 8:23 am

hi sanjana

We are with you.

Reply
Shubham pali June 20, 2021 - 10:17 am

I support u mam

Reply
Priya June 20, 2021 - 12:00 pm

We are with u Sanjana ji

Reply
Simmi June 20, 2021 - 12:12 pm

Mam hum aapke sath hai because you are a best writer jiske sath bahut galat hu hai hum apki jessi help hogi karege

Reply
SHUBHM UMESH PATTEBAHADUR June 20, 2021 - 12:44 pm

Mam hum sab aap ke sathe teh sath hai or hamesha sath rahenge,

Reply
कविता वर्मा June 20, 2021 - 12:58 pm

मेरे साथ भी यही हुआ है मैनें। इन लोगों ने मुझे भी चीट किया है। मेरी लिखी “मैं तेरी चाँदनी” भी इस वक़्त पॉकेट की हिट स्टोरी में शामिल है। फोन पर रॉयलटी की बात हुई थी पर कॉन्ट्रेक्ट में रॉयलटी का पॉइंट हटाकर वन टाइम पेमेंट कर दिया। मुझे लगा कि ये मेरी कहानी लेने के लिए मुझे जो अमाउंट देरहे है। उसके लिए इन्होंने वन टाइम पेमेंट लिखा है पर जब इन्होंने कहानी पेड सेगमेंट में डाली तो मैनें इनसे रॉयलटी की बात की तो राहुल वाघ ने अपना असली चेहरा मुझे भी दिखा दिया। मुझे भी ऐसे कानूनी लफड़े में फंसाया और फिर मुझे धमकी भी दी।बहुत मुश्किलों से मैनें इनसे पीछा छुड़ाया है पर तब तक देर हो चुकी थी। मैं अपनी एक और ब्लॉक बोस्टर “तेरे इश्क़ पर जान क़ुर्बान” इन्हें दे चुकी थी। जिंदगी भर अफसोस रहेगा मुझे कि मैं इनकी बातों में आ गई पर अब ऐसी गलती कभी नही करूँगी। इन्हें अपनी पहली कहानी देने से पहले मैनें आपको भी मेसेज किया था। आपसे बात करने के बाद ही मैनें भी इन्हें अपनी कहानी दी थी। मैं भी सभी राइटर्स से यही कहूँगी। प्लीज किसी को कहानी देने से पहले हजार बार सोचे।

Reply
Shweta sinha June 20, 2021 - 1:33 pm

Inki to aisi ki taisi… Ek to chori uspr se sinajori… Dnt worry we all are with u

Reply
Manisha Mishra mech star June 20, 2021 - 1:43 pm

Acha hua Jo Apne sbko sach btaya …isliye sab apke sath bhi rhenge aur new writers aware bhi rhenge

Reply
Femi June 20, 2021 - 2:35 pm

So sad sis ….. Galat kiya fm ne aaapke sath ….. Kese help kr skti hu aaapki batao in Sha Allah krugi

Reply
SUPRIYA MONDAL June 20, 2021 - 3:46 pm

मेंम इस से भी ओर बुरा क्या किया उन्होंने आपको पता है?
में बताती हु, आपकी कितनी मोहबत तो हिन्दी पॉकेट fm में है ही, उन्होंने उसे बेंगली ओर मराठी में ट्रांसलेट किया, अर किसी ओर के नाम से चला रहा है। सब करेक्टर का नाम चेंज कर दिया, अर डायलॉग ओ सेम राख दिया, सिर्फ हिन्दी से बेंगली ओर मराठी कर किया!!
में यहा पर आपको स्क्रीन स्टार्ट नही दिखा सकती, नही तो में दिखती!!
यहां लिंक वी शेयर नही होता, नही तो में कर देती।
अगर पॉसिबल हो सके तो मुझे मेल करना, में लिंक ओर स्क्रीनशॉट से दूंगी।
आ लोक राइटर के नाम पर बिज़नेस स्टार्ट कर दिया है!!

Reply
Neha agarwal neh June 20, 2021 - 5:25 pm

यह सब सच में हद है…हम तुम्हारे साथ है संजना….

Reply
Sushma June 20, 2021 - 6:53 pm

Ye galat bat h aisa nh krni chaiye

Reply
Deepali June 20, 2021 - 7:02 pm

are …ese kese kar liye wo log…Hum apk satg he ma’am…ye log sab apna hi naam chahte he…Sar name kat di…Kaunn karta he esa…Bahat galat kiye FM walon ne

Reply
Summi verma June 20, 2021 - 7:10 pm

Mam mai twetter use ni krti isliye mai jrur unko email krugi itna bura kisi ke sath kaise kr skte hai vo 🙄😒unhone glt kiya hai toh bhugtege wahi hm sb aapke sath hai 👍👍👍mam aap himmt mt hariyega 👍👍

Reply
Amit June 20, 2021 - 7:59 pm

We are with you mam.

Reply
Poonam upadhyay June 20, 2021 - 8:19 pm

Hum aapke saath hain mam

Reply
Ruchi June 20, 2021 - 8:47 pm

Mam we are with you

Reply
Sapna garg June 20, 2021 - 10:14 pm

Plz AP pratilipi pe b apni post daliye ..BHT fans followers h Jo ABI tk b apke sath h ..gila na rakhiye..aj b vha SB apko support krenge..apki starting b vhi se Hui ..kahaniyo ki phchan b vhi se mili…AP BHT strong h SB apko support krenge. .ase kase vo you tube channel bnd kr skte h ..kahani apki likha apne h .. channel apka SB apka right h ..no possibility for copyright…be strong …glt log aj jeet b Gaye to KY gadde m jarur girte h .. selfish hote h ase log….be strong …

Reply
Seerat June 20, 2021 - 10:26 pm

We are with u mam…stay strong…

Reply
Bhavana Gupta June 20, 2021 - 10:32 pm

I know you are right and I support you forever. They all (Poker FM) are cheapest and rude people who ruins writers like you . Sanju (Sanjana kirodiwal) just do what you want.I always with you.

Reply
Kajal Vaswani June 20, 2021 - 11:18 pm

Seriously mam, aap itna kuch suffer kr rhi thi pr phir bhi aap normal rahkar apni stories likh rhi thi. Mam, in logo ne aapke saath bahut galat kiya. I’m fan of your writing. I support you mam. I trust you.

Reply
Kshmata chauhan June 21, 2021 - 12:02 am

Always with you…

Reply
Ananya June 21, 2021 - 2:24 am

We r with u Ma’am.
Pocket FM iska harjana jarur bharega.
U r so brave and always be like like this.
We support you. <3

Reply
Dadasaheb June 21, 2021 - 2:40 am

Muze lagta hai aapne ye legally action lene ka decision liya hai woh pehle hai lena chahiye tha… khair aap ko aur kade saboot jama karne chahiye unke khilaf…dua karta hoon ki case aapko nyay mile

Reply
Mili rai June 21, 2021 - 5:55 am

Maam we r with you

Reply
Mili rai June 21, 2021 - 5:55 am

we r with you

Reply
Pooja singla June 21, 2021 - 7:22 am

Bot hi ghtiyaa kam h fm ka. Writr k hard work ko appreciate ktna chahye na ki harrass krna. Alwys wd u. Big fan of ur stories

Reply
Shalini verma June 21, 2021 - 9:08 am

I’ m with you mam, bt mai twiter pr nhi hu

Reply
Seema June 21, 2021 - 9:37 am

We are with you mam hume pta nhi tha ki pocket fm itna ghatiya app hoga and thankful to God Maine ye story bhale hi pocket fm k through jaane but pratilipi se padhi poori story n now aapki Jo bhi story aage aayegi ya hai wo aapke website ya channel se hi padhungi ya sunungi aap bss apna dridh vishwaas banaye rakhe aap iss ladaai Mai zroor jeetengi bss hausla bnaate rkhe

Reply
Anu shukla June 21, 2021 - 9:51 am

Sister don’t worry we are with you and there should be no wrong with you

Reply
Ekta Saxena June 21, 2021 - 10:31 am

Ap pratilipi pe apni post share kijiye and legal action lijiye vo apke name ko change nai Kar skte h. Pratilipi pe varsha ji h vo kabhi reply nai karte h comments ko but fir bhi followers me koi kami nai h ye writers ke personal choice and space h. TV actors and hero heroines bhi rely nai kar pate h unke name to nai badal payr producers or directors to ye FM vale kaise kise ke mehnat ko barbad Kar skte h

Reply
Ashish Singh June 21, 2021 - 10:58 am

मैंम हम आपके साथ हैं। लेखकों के साथ इस तरह की हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं।

Reply
Sunita karki June 21, 2021 - 11:28 am

Mai hum sb apke sath hai or kuch writer apne social media account pr apki problem ka mazak bana rhe hai . Maine apki sari kahaniyan pratilipi pr padhi thi or ha ye mohabbat hai ki book bhi purchase ki thi . Ek baat apne sahi kahi koi bhi platform apki kismat tay nhi kr skta . Ager aap apni kahaniyan by book bhi publish krte hai to hum wo bhi purchase krege . Or apki website to hai hi . We all love your stories and you .

Reply
Kirti Kiran Sinku June 21, 2021 - 11:29 am

We will support you mam…..❤️❤️🔥
…..jayda Mt sochiye Tabiyat NH toh bigad jaega….ap hi kehte hoo…na …ant me suchai ki Jeet hoti hai🔥

Reply
Suman June 21, 2021 - 11:30 am

Mam apne bilkul thik kiya ham sab apke sath h. Vaise bhi hamare bharat desh me ye khate h ki
जुर्म करने ज्यादा गुनहगर जुर्म सहने वाला होता है।
Mam apko darne ya ghabrane ki koi jarurat nahi h kyoki ap galat nahi h hamesha mahadev ji apke sath
Mam har sikke ke do phalu hote h ik acha ek bura hame hamesha achai par dhyan dena chiye agar apko koi galat comment karta h to use ignore kare.
Mam comment ki feedback bhejna plz
Or mam ap partilipe par post karte raha karo
Feedback jarur karna hame intjar rahega

Reply
Madhavi Prajapati June 21, 2021 - 11:38 am

We are with you mam . Don’t get panic.

Reply
Lalita Madaan June 21, 2021 - 12:28 pm

Tk legal action mam wer always with you every thing will be well soon.end m jeet sachai ki hoti h wove you mam .pls hv faith on Mahadev .

Reply
poonam mishra June 21, 2021 - 2:19 pm

sanjana mam Hm aap K sath hain logo ko aap ki kahani psnd hai to wo aap kahi V likhengi utna hi saport milega. aap bahut achha ki aur maine dekha anuska mam ne V aap K saport K liye post dala hai. sbhi log aap K sath hain

Reply
Vaishali shirke June 21, 2021 - 2:44 pm

We support you or aap is msg or logo ko bhi jagruk kar rahi h jo ki apne aap me badi baat hai.

Reply
Tanushree June 21, 2021 - 3:54 pm

we are always with u mam.sach logo ke saath galat nhi hota..app sacchi h to app ke saath galat ni hoga bilkul..are un fm walo ki aise ki taise krenge kal..ab sanjana ji ke fans ki takat dekhenge ye kal fm wale…🤘🙌

Reply
Devesh tiwari Tiwari June 21, 2021 - 9:50 pm

I will immediately delete pocket FM

Reply
Archana Dhaker June 21, 2021 - 11:31 pm

हम सब आपके साथ है । आप अपना हौसला बनाए रखे और जिस भी प्रकार से हम आपकी सहायता कर सकते है वो बताती जाइए।
है बस आपसे एक शिकायत है कि इतना सब आपने 2 साल से झेला और जब अति हो गई तब हम बताया। पहले बताते तो ये काम पहले कर लेते कम से कम आपको इतना ज्यादा मानसिक तनाव तो नहीं झेलना पड़ता

Reply
Divesh Biloniya June 22, 2021 - 12:05 am

मैं खुद लिखता हु मेने आपको पढ़ा नहीं है पर हां आपके बारे मैं सुना है। साल से प्रतिलिपि पर हूं और अगर इन Fm वालो को लगता है की इनका app बड़ा महान है तो ये बहुत ही गलत सोच रहे है इनके 2 कोड़ी के एप पर लानत है अगर इन्होंने आपके साथ ऐसा किया है ना ही मैं किसी से बात करता हु ना किसी की पोस्ट पर कमेंट मेरी दोस्त ने कहा कि आपके साथ ऐसा हुआ तो आज ये पढ़ा अगर इन pocket वालो को इनकी औकात दिखानी है तो खुद एक app बनाना पड़ेगा और क्यू नही बना सकते हम खुद राइटर है आवाज अच्छी है भगवन है मैं इस project पर काम कर रहा हु पर अभी इतने पैसे नहीं है की खुद का app बना लूं और उसे प्रमोट करू पर हां सोचा जरूर है और हो सकता है भविष्य मैं कर भी लूं शायद ,,मैं सोच रहा था इन pocket वालो के साथ काम करू पर अब ये पढ़कर तो कभी नही करूंगा!!

Reply
अंकित त्यागी June 22, 2021 - 2:50 am

संजना पॉकेट एफ एम गूगल प्ले का ऐप्प है व्हा भी इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। ऐप्प यूज़र को भी पता चले इन्का ये गन्दा खेल।

Reply
Dnyanesh June 22, 2021 - 9:43 am

Please take legal action mam. Ye log aise nahi sudhrenge..we r all with you..

Reply
कशिश शर्मा June 22, 2021 - 11:24 am

हम आपके साथ है संजना जी !

कशिश शर्मा

Reply
Sunil bankar June 22, 2021 - 12:03 pm

हम लोग आपके साथ है संजना किरोड़ीवाल मैडमजी.

Reply
Ritesh lovewanshi June 24, 2021 - 11:43 pm

No problem mam all is well
Aap chinta na kare ham sab aap ke saath h

Reply
JAVED KHAN June 28, 2021 - 4:56 pm

Sanjana G
Ham apke sath hai agar hame kuch krna hai to btaye
Waise ek kaam ho skata hai lakin wo app pocket fm download kiye bina sayad nhi hoga
Wha hame rewiew mai iske baare mai logo ko btane ki zarorat hai ki ye kaise writer’s ki story chroi krke apne lebel lga ko aage show krti hai
May be wha se kuch ho sake or hm apke liye kuch kr sakte hai btaye my no 9717408468

Reply
Sara July 2, 2021 - 4:10 pm

We are always with you Sanjana ma’am. Let’s don’t lose hope and raise voice against this. It’s really a shame for Pocket FM app that they are playing these types of games and being innocent in front of people who believe in them, and also who work with them.
We are supporting you at any cost.

Just don’t lose your hope dear!!!

Reply
Rajeshree Vazare July 11, 2021 - 10:04 pm

Mam I want to say many things but I want to say that you are
But………………………………………
Mam actually as you know if we start listening or reading we get interested in that like that only happen with me and I want delete the pocket fm app but I have started listening some story which interested and good that why I can’t delete but as soon as that story are completed I will uninstall it
I am your biggest fan
I pray to Mahadev in my life I should get one chance to meet you

Reply
Sonal Varma September 5, 2021 - 3:19 pm

Mam aap kahan per hai aap theek to hona main aaj padhaai sab kuchh bhi pata nahin tha uske Rahul Khan ke bare mein mujhe aapke liye bahut bura lag raha hai main aapko bahut pasand karti hun aur aap ki kahaniyon ko unki hun samajhti hun aur se Pyar bhi karti ho kya karun kuchh samajh mein nahin a Raha main to ek mamuli si housewife hun aur main aapke liye kya kar sakti hun agar kuchh bhi kar sakti hun to aap mujhe message kijiega kahaniyon mein chitiyon mein sari kahaniyan Suni Hai badi hai aap ki kahaniyan jiya hi nahin ke liye mujhe aapki kahaniyan aur aap donon hi bahut pasand hai I miss you mam aur main aapse baat karna chahti hun aap ko Janna chahti ho samajh mein janti banna chahti ho ya possible nahin hai mujhe pata hai mujhe message kijiega main aapka sath Dena chahti hun main jo ho sake Ho thank you ma’am apna khyal rakhiye gana by

Reply
Kinjal October 2, 2021 - 11:49 am

Ham aapke sathe hai
And I like it your story
Vo Jo aap banaras ke bare me lakhti he
Uspe bani love story
Or kitni mohbbat hai muje bahot passd hai
Vesi hi dusri love story laye ga mam..

Reply
Ananya Swain October 18, 2021 - 2:16 am

We all are with you mam…. wese to me pocket fm se dhundte hue yahan ayi hun…. per wo mujhe ab pasand nehi… wo sare stories ko ab tv drama bana rahe he or koi reply v nehi karte he mails ka… app bas ese hi achi stories layiye… un gadhon ki parwah mat kiniye…

Reply
Anuradha borkar February 13, 2022 - 10:04 pm

Yes we are with you

Reply
Smayra March 24, 2022 - 8:39 am

MAINE POCKET FM APP KE BAARE ME 2021 KI JAN KO PATA CHLA AUR MAINE PEHLI KAHANI ‘KITNI MOHABAAT HAI’ PDHI AUR AB MUJJE LGTA AHI ISS KAHANI KE BINA MERA DIN KAISE NIKLEGAA… MUJJE YE KAHANI ITNI ITNI ITNI PASAND AAYI. ISILIYE ME POCKET FM SUN NE LAGI DAILY. AUR SAARI KAHANI MAINE AAPKI HI SUNI HAI JAISE KI PAKIZA, AUR PYAAR HO GAYA, RANJHANAA, KALAYANI AUR MERI AKHIRI MOHABBAT. AUR JBB MAINE AJJ POCKET FM KI SCCHHAII JANI MUJJE ITNA ITNA ITNA GUSSA KI ME KYA HI BATAUN MAINE TURANTT POCKET FM DELETE KRR DIYA … !! I HATE U POCKET U DID VERY WORNG WITH OUR FAVOURITE WRITER !! 💔😢😡😡😡😠😠

Reply
Vanshika shah May 11, 2022 - 7:10 pm

Ma’am we are with you
I get to know about pocket fm in nov 2021 through ads
first I listen your pakiza story and it was amazing and than kitni mohabbat hai and I just loved it and now I listened Haan ye mohhobaat hai ham I also thought that why you change the name but now I know the reason and now I will rate zero to pocket fm and I hate it
Although there is an another reason also for hating it , it uploads only one episode per day of any story and mostly the duration of episodes are also low and this is so frustrating
Ma’am I will always support you and I’m proud that you don’t give up and plz never let yourself do that!!!
You are our favourite and we are you listeners who will always support you

Reply
Sanjana Kirodiwal May 12, 2022 - 10:37 am

thankyou Vanshika

Reply
Bhawna September 2, 2022 - 12:23 am

Sanjana dii… Maine apki kahani ‘kitni mohobbat h ‘ 2020 me puri suni h….. Such a brilliant story… And shuruaat me jab pocket FM pe release hui to vo bina paid liye story suna tha Maine vo meri first story thi jo Maine suni thi…. Actually Mujhe Bhot Bhot psand ayi.. Apki or bhi kahaniya suni thi Mene.. Mujhe apki stories nd words bhot psand aye… Lkin jab almost 1 sal bad 2021 me jab pocket FM pe search kiya to stories pe paid lag chuke the.. Mujhe vo story phirse Sunni thi isliy but ye dekhke ajib lga. Phle free me suni thi Lkin phir kuch Time bad wo wha paise lene loge. Phir Mene Apko 2022 me pocket FM pe phir Search kiya but apka namo nishan nhi tha waha. Phir Mene socha akhir apki profile gyi kaha.. Then apse hi inspire hoke me pocket FM ke novel likhne ke liye soch rhi thi… Aur kuch search krte hue apka ye Post pdha. Really I am shocked! Acha hua ki maine ye Post pdhli.. Warna Pta nhi mera kya hota… But kuch bhi Ho Di apki Story Mujhe Bhot psand h or me sunna chahti hu or jyda.. Ham apke full support me h…

Reply
Mansi soni March 1, 2024 - 4:13 pm

Chand rupye k liye logo ki niyat bhrasht ho gai …aise log sirf apna dekhte h …dusro ki din rat mehnat ko nhi …lekin upr vala sb dekhta h……hum aapke sath h ..😊

Reply
Ritika August 14, 2024 - 11:35 pm

Thank you ma’am for writing this, I am so thankful to you. I was about to make a big mistake but you stopped me. Thank you ma’am. I hope you grow so big that they regret doing this to you but that aside, thank-you for writing these books because I was truly suffering through last few months and only managed through your books. I am an avid reader and have found my abode here. I even wanted to ask if you teach writing because from your books, I seriously get inspired to write in hindi. I am an English writer who writes on wattpad and dream me and have parsed many other platforms. Through last few months I have taken a break from everything because my mumma, she got very ill and now that she is fine, I just remembered your books and wanted to thank you. I found your site and finally this note, so I decided that I have to let you know, you reside in so many hearts right now that I think you have already half succeeded. Thank you again ma’am and I would love to learn from you!

Reply
Shubham Singh November 17, 2025 - 3:55 am

I’m sorry ma’am, us time kuch saalo ke liye ye kahaniyo sab se dur ho gaya tha apni padhai ke chalte pata nahi chala ki apke sath kya anyay hua mene aj pocket fm khola kai saal baad to apke kahani dikhe hi nai to fir idhar udhar se yaha aya or dekha, time pe apka support nahi kar paya uske liye sorry….
And apki kahaniyan mujhe bahut achhi lagti hai..

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal