Sanjana Kirodiwal
Story

एक दर्द अपना सा – 5

by Story With Sanjana June 19, 2021
written by Story With Sanjana June 19, 2021 16 comments
2

Ak Dard Apna Sa – 5

Ak Dard Apna Sa – 5

मिस्टर मित्तल ने केस वापस लेकर मुझे छोड़ देने को कहा ..
अवनि मेरे पास आयी और कहा – आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया , उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊँगी .. लेकिन मैं आपकी मौत की जिम्मेदार नहीं बनना चाहती ,, प्लीज़ यहाँ से चले जाईये और दोबारा कभी यहां आने की कोशिश मत करना ..मेरी आजादी आपकी जिंदगी से बढकर नहीं है ,, हमने खुद को उनके हवाले कर दिया है … हमे माफ़ कर देना कहकर अवनि वहा से चली गयी ..
इंस्पेक्टर ने मुझे लॉक-अप से निकालते हुए कहा – आज शाम से पहले ये शहर छोड़कर चला जा वरना लोंडिया के चक्कर में मारा जायेगा … मैं चुपचाप वहा से बाहर आ गया बाहर अंकल आंटी और मम्मी पापा खड़े थे .. माँ मेरी हालत देख रोने लगी पापा और अंकल ने सहारा देकर मुझे गाड़ी में बैठाया और घर ले आये .. माँ मेरे कमरे में जाकर मेरा सामान पैक करने लगी पापा अब भी मेरे सिरहाने बैठे थे ,, पर मुझे किसी की परवाह नहीं थी अभी सिर्फ अवनि को बचाना था ,, मैंने पापा से कहा,”पापा एक आखरी बार मैं अवनि से मिलना चाहता हु प्लीज़
पापा ने मुझे जाने की इजाजत दे दी .. मैं लड़खड़ाते हुए मिस्टर मित्तल के घर पहुंचा लेकिन ना तो मिस्टर मित्तल दिखाई दे रहे थे ना अवनि … मैं रेंगते हुए उसके कमरे तक पहुंचा मिस्टर मित्तल और अवनि वही थे ,, अवनि के हाथ मे चाकू देखकर मैंने उसे रोकते हुए कहा – नहीं अवनि ऐसा मत करना ..
मुझे वहा देख मिस्टर मित्तल आग बबूला हो गए और मेरी तरफ लपके उन्होंने मेरी कोलर पकड़ते हुए कहा – तेरी यहाँ आने की हिम्मत भी कैसे हुयी ..
न जाने उस वक्त कहा से मुझमे इतनी हिम्मत आ गयी मैंने मिस्टर मित्तल को धक्का मारा जिस से उनका सर पास रखी टेबल से जा लगा वो दर्द से कहराने लगे
मैं लड़खड़ाते हुए अवनि के पास पंहुचा और उस से चाकू छीनकर कहा – ये क्या करने जा रही थी तुम ,, पागल हो गयी हो
उसने रोते हुए कहा – हमे मर जाने दीजिये , ये जो कुछ भी हो रहा है सब हमारी वजह से हो रहा है ,, हमारे खातिर आपको इतना सब सहना पड रहा है , हम आपको दर्द में नहीं देख सकते
मैंने उसे खींचकर अपने सीने से लगाते हुए कहा – मैं तुम्हे कुछ नहीं होने दूंगा , भरोसा रखो …
मैं उसे सीने से लगाए हुए था की किसी ने मेरे सर पर जोर से मारा , वार इतना तेज था की मैं वही गिर पड़ा मैंने देखा मिस्टर मित्तल के हाथ में लोहे की रॉड थी उन्होंने ही मुझ पर वार किया था ..
मुझे गिरता देख अवनि बोखला गयी और चाकू उठाकर उसने सीधा मिस्टर मित्तल के सीने पर दे मारा , मिस्टर मित्तल गिर पड़े बदहवास सी अवनि ने मिस्टर मित्तल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया .. मैं अपनी आँखों से ये सब देख रहा था पर कुछ कर नहीं पाया , वो मर चुके थे और अवनि बस उसे देखे जा रही थी ,,,
सहसा उसे कुछ याद आया और वो मेरे पास आयी उसने घबराते हुए कहा – आपको कुछ नहीं होगा ,
वो मेरा हाथ मजबूती से थामे रही तभी बाहर से पुलिस के सायरन की आवाज सुनाई दी , मैंने अवनि से कहा – अवनि तुम जाओ यहाँ से
अवनि – हम आपको इस हाल में छोड़कर कही नहीं जायेंगे ,, उसने कांपते होठो से कहां
“अवनि इस वक्त तुम्हारा यहाँ रुकना सही नहीं है , प्लीज़ जाओ यहाँ से …
अवनि वहा से नहीं गयी इतने में पुलिस वहा आ गयी ,, उन्होंने अवनि को गिरफ्तार कर लिया और ले जाने लगे … मैं बेहोश हो गया जब होश आया तो अस्पताल में था मम्मी पापा , अंकल आंटी सब वही थे होश में आते ही मैंने उनसे अवनि के बारे में पूछा तो अंकल ने बताया
“बेटा तुम्हे 7 दिन बाद होश आया है … इन सात दिनों में बहुत कुछ हो गया …
मैंने उनका हाथ पकड़कर उनसे पूछा – अवनि कहा है अंकल ?
अंकल – वो जेल में है , अदालत में उसने ये कबुल कर लिया की मिस्टर मित्तल का खून उसने ही किया है , एक महीने बाद उसे फांसी दे दी जाएगी .. अंकल ने उदास होते हुए कहा
मुझे उस से मिलना है अभी – मैंने बेड से उठते हुए कहा
पापा और अंकल ने मुझे बहुत रोका लेकिन मैं नहीं रुका तुरंत पुलिस स्टेशन पंहुचा अवनि घुटनो मे सर गड़ाए बैठी थी ..मैं उसके पास गया
“अवनि
मेरी आवाज सुनकर उसने सर उठाया वो मेरे पास आयी और नजरे झुका कर खड़ी हो गयी मैंने उसके हाथो को अपने हाथो में लेकर कहा – क्यों किया ऐसा ?
अवनि – क्योकी हम नहीं चाहते थे आपको कुछ हो …
“अवनि जब तक तुम मेरे साथ हो मुझे कुछ नहीं होगा ,,
अवनि – हम जबसे आपके साथ आये है , मुसीबते आपका पीछा ही नहीं छोड़ रही
“ऐसा तुम सोचती हो मैं नहीं ,, और तुमने कुछ नहीं किया है
अवनि – उनको उनके गुनाहो की सजा मिल गयी ,, और अब हमें हमारे गुनाह की सजा भुगतनी है ..
“मैं तुम्हे कुछ नहीं होने दूंगा
अवनि – आप कब तक बचाओगे हमे एक दीन तो हमे जाना ही ……………
“शशशशशश मैं तुम्हे कही नहीं जाने दूंगा – मैंने उसके मुँह पर हाथ रखते हुए कहा …
अवनि ने मेरे चेहरे को अपने हाथो में लेकर कहा – जाने से पहले एक बार और हमसे मिलने आएंगे आप ,, हम मरने से पहले आपको आखरी बार आपको देखना चाहते है ,,आप आएंगे ना
“ऐसा क्यों ?
अवनि – क्योकि हम आपसे बहुत प्यार करते है ,, दुआ करेंगे अगले जन्म में हम सिर्फ आपके बनकर आये – उसने सिसकते हुए कहा
मैं कुछ कह नहीं पाया मेरी आँखों में नमी तैर आयी ,, उसे खोने का डर मेरी आँखों में साफ नजर आ रहा था … मैंने उसका सर चूमते हुए कहा – मैं जरूर आऊंगा पर तुम्हे यहाँ से ले जाने के लिए
कहकर मैं पुलिस स्टेशन से बाहर आ गया
मैंने पापा को 1 महीने ऊटी में ही रुकने की बात कही तो वो लोग भी मेरे साथ साथ रुक गए … मैं अपने कमरे में बैठा अवनि के बारे में सोच ही रहा था मेरी आखे भर आयी ,, मैं कैसे भी करके उसे बचाना चाहता था ,, पापा कब आकर मेरे सामने बैठ गये मुझे पता ही नहीं चला , उन्होंने मेरे सर पर अपना हाथ रखते हुए कहा – परेशान हो मत हो बेटा सब ठीक हो जायेगा
मैंने पापा को गले लगा लिया और उनके सामने रो पड़ा – मैं क्या करू पापा , कैसे बचाऊ उसे ? उसके साथ बहुत अन्याय हुआ है ,, उसका दर्द कोई नहीं समझ रहा … मैं उसे खोना नहीं चाहता पापा …
पापा ने मुझे चुप कराते हुए कहा – कोई ना कोइ रास्ता निकल आएगा बेटा खुद पर यकींन रख ..
”मुझे कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा पापा
तभी पापा ने कहा – एक ताकत अभी भी तेरे पास है , और वो है तेरे लिखने की ताकत है बेटा … कलम में बहुत ताकत होती है बेटा अगर तुम्हारा प्यार सच्चा है तो अवनि को कुछ नहीं होगा
कहकर पापा चले गए … एक रास्ता वो मुझे दिखा गए थे , मैंने डायरी और पेन उठाया और लिखना शुरू किया अब तक जो कुछ भी हुआ उसे एक कहानी का रूप देने लगा ,,लिखने में मैं इतना खो गया की मुझे कुछ होश नहीं रहा पूरे दो दिन लगातार लिखता रहा , किताब पूरी होते ही मैं उसे लेकर पब्लिकेशन हाउस पहुंचा लेकिन उन्होंने मुझसे 1 महीने का समय मांगा और उसके बाद पब्लिश करने को कहा
मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था .. तब पापा ने कहा – बेटा किताब पब्लिश करने से अच्छा है हम इसकी छोटी बुक के तोर पर इसे सुबह के अख़बार के साथ घरो में फ्री भेजे .. साथ ही सोशल मिडिया पर भी इसे पोस्ट कर सकते है इस से ये जल्द से जल्द लोगो के पास पहुंचेगी …
मुझे पापा का आईडिया बहुत पसंद आया हम अख़बार के दफ्तर पहुंचे और किताब को पेपर के साथ बाटने की बात की लेकिन उन्होंने 5 लाख रुपयों की मांग की .,..
मेरे पास इतने पैसे नहीं थे ,, तभी पापा ने एक पैकेट मेरी तरफ बढ़ाते हुए कहा – ये लो बेटा , पूरे 5 लाख है
“पर पापा ये तो आपकी बचत है भविषय के लिए
पापा – तेरी खुशियों से बढ़कर नहीं है बेटा , और मेरा भविष्य तू है ये कागज के टुकड़े नहीं …
आज पापा ने मेरा दिल जित लिया था , उनमे मुझे अपना हीरो नजर आ रहा था मैंने उनको गले लगा लिए …
अगले दिन अख़बार के साथ साथ मेरी लिखी किताब हर घर में पहुंच गयी ,, जिसने भी पढ़ा उसने अवनि की बेगुनाही के लिए मजिस्ट्रेट को खत लिखना शुरु कर दिया ,, खत सैकड़ो से हजारो की संख्या में आने लगे .. एक बार फिर अवनि का केस रीओपन हुआ ,, पुलिस को सख्त कार्यवाही और जाँच के आदेश मिले .. इस बिच मुझे सोशल मिडीया पर भी लोगो का सपोर्ट मिलने लगा ,, हर कीसी के जबान पर मेरा और अवनि का नाम था ..
पुलिस ने मिस्टर मित्तल की घर की तलाशी ली और जांच शुरू की तो उनके सामने बहुत बड़ा सच आया ,,
“मिस्टर मित्तल एक अय्याश किस्म का इंसान था , उसके घर से पुलिस ने कई अश्लील विडिओ की कैसेट , लड़कियों की तस्वीरें और शराब की बोतले बरामद की , साथ ही ये भी पता चला की मिस्टर मित्तल हथियारों और ड्रग्स का कारोबार भी करता था .. पुलिस ने सब कुछ जब्त कर लिया और उसकी मेड ग्रेनी को भी हिरासत में ले लिया पकडे जाने के बाद ग्रेनी ने सब सच्चाई पुलिस को बता दी ..
सुनवाई के वक्त मैंने दोनों डायरी जज साहब को दे दी जिन्हे पढ़कर वो जान चुके थे की अवनि बेकसूर है उसने जो भी किया अपनी जान बचाने के लिए किया अदालत ने अवनि को बेकसूर मानकर बाइज्जत बरी कर दिया
उस वक्त जो ख़ुशी महसुस हो रही थी वो सिर्फ मैं जानता था .. मेरी आँखे नम हो गयी मैंने आँखों ही आँखों में जज साहब का शुक्रिया अदा किया और बाहर आ गया …

मैं बाहर खड़ा सबके साथ अवनि के आने का इन्तजार का रहा था ,, कुछ ही देर में वो बाहर आयी और मेरे सामने आकर खड़ी हो गयी उसकी आँखों में नमी और होंठो पर मुस्कराहट थी ,, आज पहली बार मैंने उसे मुस्कुराते हुए देखा था .. मैंने उसके हाथो को अपने हाथो में लेकर कहा – मैंने कहा था ना मैं तुम्हे कुछ नही होने दूंगा
वो बस प्यार से मेरी आँखों में देखती रही
तुमसे कुछ मांगू – मैंने उसकी आँखों में देखते हुए कहा
अवनि – ये जिंदगी आपकी दी हुयी अमानत है , आपके मांगने से पहले ही हमारी हाँ है
तो फिर इन हाथो में मेरे नाम की मेहँदी लगा लो .. मैं हमेशा हमेशा के लिए तुम्हे खुद में कैद करना चाहता हु ..
अवनि ने मुझे गले लगा लिया … पापा अंकल मम्मी आंटी सब हमारे पास आ गए , हम दोनों को घर चलने को कहा अगले दिन अंकल आंटी से विदा लेकर मम्मी पापा अवनि और मैं दिल्ली के लिए रवाना हो गए .. मैंने पीछे मुड़कर देखा और ऊटी को थैंक्यू कहा – “क्योकि आज यहाँ से मैं अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा लेकर जा रहा था !!!

Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5Ak Dard Apna Sa – 5

समाप्त

संजना किरोड़ीवाल

New Story “Geetanjali” Coming Soon Tomorrow

Read More – एक दर्द अपना सा – 4

Follow Me On – facebook | instagram | yourquote

#Romantic_novel#romanticLoveStoryak_dard_apna_sasanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
एक दर्द अपना सा – 4
next post
Stop Ruin Writers

You may also like

Manmarjiyan Season 4 – 18

February 18, 2026

Love You जिंदगी – 4

February 5, 2025

Haan Ye Mohabbat Hai – 45

September 25, 2024

मैं तेरी हीर – 8

September 23, 2024

Haan Ye Mohabbat Hai – 31 ( Love...

September 3, 2024

हाँ ये मोहब्बत है – 24

August 27, 2024

पाकिजा – एक नापाक जिंदगी 37

June 12, 2024

रांझणा – 40

December 25, 2023

A Woman

September 27, 2023

Who is Next ? – 5

August 11, 2023

16 comments

Anupam saxena June 19, 2021 - 12:30 pm

Chalo badhiya kiya dono pyaar ko mila hi diya Aur bacha liya avni ko ise kahte h sachcha pyaar krne vale ko Koi aalg n kr skta h……. 🥰🥰😍😍😍😍😍😍😊😊😊😊😊
Mam iske aage Abhi h Story🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Reply
Sweta khanna June 19, 2021 - 12:31 pm

Bahut badiya story hai

Reply
Anu garg June 19, 2021 - 12:43 pm

Oooosssssmmmmm, superb,kaash yeh story bhi baki stories ki trah lambi hoti,mujhe lga bhut kujh padne ko milega

Reply
Trupti June 19, 2021 - 12:52 pm

Wow….. Maja hi aa gaya story padh ke… Ma’am aap asehi likhte rahne… Or hum padhte rahne….

Reply
Hemant Shukla June 19, 2021 - 1:49 pm

Kuch ni kah sakta, shabd nahi h aapki is kabiliyat ki tareef karne ke liye,.

Short story filled with emotions in evey para, unbelievable mam, hats off 2 you, ❤️

Reply
Vaishali shirke June 19, 2021 - 1:58 pm

Bahut hi aachi story thi end bhi acha hua, but hum kya apki story ke lalchi readers me se h to agar ye story thodi badi hoti to or acha lagta.

Reply
Sampreet Kaur June 19, 2021 - 6:22 pm

Bahut hi acha end..

Reply
Lalita Madaan June 19, 2021 - 8:34 pm

Very interesting and heart touching all is well that ends well ossom story

Reply
संतोष खंताल June 19, 2021 - 10:49 pm

बहुत बढ़िया अंत

Reply
Renuka June 19, 2021 - 10:56 pm

Nice part and beautiful story

Reply
Santosh Agarwal June 20, 2021 - 10:39 am

बहुत सुंदर रचना।।

Reply
Kashi June 20, 2021 - 12:51 pm

Short story but very nice it’s amazing I love ur all stories but the best one which I like it’s raanjhana from pocket fm i know the fake strike of pocket fm but still I love thet story
Thank u Sanjana ji for writting the stories for us

Reply
Dhananjay Singh June 20, 2021 - 8:12 pm

हर बार की तरह शानदार।

Reply
Ruchi sharma June 24, 2021 - 7:41 pm

Nice part and beautiful story

Reply
Poonam bahl June 29, 2021 - 3:37 pm

Bahut sundar rachna hai har baar ki tarah

Reply
Mansi soni March 4, 2024 - 8:33 am

❤️❤️❤️

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal