Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer Season 5

Main Teri Heer Season 5 – 68

by Story With Sanjana August 16, 2025
written by Story With Sanjana August 16, 2025 3 comments
2

Main Teri Heer Season 5 – 68

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal

वंश सबको लेकर घर पहुंचा। अंजलि ने जब निशि को देखा तो ख़ुशी से उछल पड़ी और उसके गले आ लगी। निशि भी अंजलि से मिलकर बहुत खुश हुई और फिर आई बाबा के साथ साथ सारिका शिवम् के पैर भी छू लिए। शिवम् आई और बाबा को अभी तक निशि और वंश के रिश्ते के बारे में पता नहीं था और सारिका को भी उन्हें बताने का मौका नहीं मिला लेकिन सारिका निशि के आने से ख़ुश थी।


मुरारी के घर पर हल्दी का फंक्शन था इसलिए सभी तैयार होने लगे। नवीन मेघना और निशि के रहने का इंतजाम भी सारिका ने ऊपर के कमरे में ही करवा दिया। चाय नाश्ते के बाद तीनो तैयार होने ऊपर चले गए। सुमित नीचे गेस्ट रूम में रूक गया क्योकि वंश का कमरा तो ऑलरेडी गौरी के घरवालों ने हड़प लिया था वहा तो बेचारा बस अपने कपडे लेने जाता था।
“बड़े भैया आप तैयार हो जाओ फिर हमे मुन्ना के घर जाना है”,वंश ने सुमित का सामान गेस्ट रूम में रखते हुए कहा


“मुन्ना ? ओह्ह्ह हाँ तुम्हारा भाई जिसकी शादी होने वाली है , लेकिन उसका नाम थोड़ा अजीब नहीं है मुन्ना,,,,,,,,,,!”,सुमित ने अपना जैकेट निकालते हुए कहा
“हाहाहाहा नहीं मुन्ना सिर्फ उसे हम लोग प्यार से बुलाते है , वैसे उसका नाम मानवेन्द्र मिश्रा है और अब तो वो बनारस में विधायक भी है”,वंश ने कहा
“वाओ ! तुम तो बहुत ही स्ट्रांग बैकग्राउंड से हो वंश,,,,,,,तुम्हारे डेड का भी शायद बनारस में बिजनेस है”,सुमित ने ख़ुशी भरे स्वर में कहा


“हाँ पापा की बनारस में सीमेंट फैक्ट्री है और माँ मुंबई मे अपना बिजनेस शुरू कर रही है , मेरी जो बहन है काशी जिसकी शादी है वो होटल मैनेजमेंट में है और मेरा होने वाला जीजा इंदौर में DSP है और अब इसलिए मुझे भी अपने पैरों पर खड़े होना है और अपनी पहचान बनानी है”,वंश ने कहा
“बहुत जल्दी बना लोगे , सीरीज के फर्स्ट सीजन पर काम शुरू हो चुका है अब बस तुम तैयार रहना नेम और फेम के लिए,,,,,,,,!!”,सुमित ने वंश के कंधे पर हाथ रखकर कहा

“अरे बिल्कुल बड़े भैया मुंबई में बहुत जल्द मेरे बड़े बड़े बैनर लगेंगे,,,,,,,,अब आप जल्दी से तैयार हो जाईये , मैं जरा बाहर के काम देख लू”,कहते हुए वंश वहा से चला गया। वंश को बहन की शादी की जिम्मेदारियां निभाते देख सुमित मुस्कुरा उठा और फिर नहाने चला गया।

मुरारी का घर , बनारस
हल्दी के फंक्शन की सभी तैयारियां जोरो शोरो पर थी। आज मुरारी के घर का पूरा गार्डन पीले और गुलाबी रंग से सजा हुआ था। पीले गुलाबी रंग के परदे , डेकोरेशन और हल्दी के फंक्शन का पूरा सेटअप , मुरारी ने पीले रंग का कुरता और सफ़ेद पजामा पहना था।

बाजु फोल्ड किये हुए थे , बाल और दाढ़ी भी सेट थी और दाढ़ी में झांकते सफेद बाल मुरारी को और भी आकर्षक बना रहे थे। फोन पर किसी से बात करते हुए मुरारी बंदोबस्त देखने गार्डन मे चला आया। वह फोन पर किसी से बहस कर रहा था कि सामने से आते किशना से टकरा गया और किशना के हाथो में पकडे टोकरे के सारे फूल ऊपर उछलकर मुरारी पर आ गिरे। मुरारी एक तो पहले ही चिढ़ा हुआ था और चिढ गया और किशना से कहा,”अबे आँख है कि बटन , देख के नाही चल सकते ? हल्दी मुन्ना और शक्ति की है हमायी नाही , हमायी तो तभी हो चुकी जब तुमहू पैदा भी नाही हुए थे,,,,,,,,,,जे सब समेटो”


“माफ़ करना मुरारी भैया वो हम देखे नहीं , अभी उठा देते है”,किशना ने कहा
मुरारी एक बार फिर फोन पर किसी से बहस करते हुए आगे बढ़ गया

शक्ति अपने कमरे में बिस्तर पर बैग फैलाये बैठा था तभी अनु कमरे में आयी और कहा,”शक्ति ! ये लो आज हल्दी में तुम ये पहनना मैंने तुम्हारे और मुन्ना के लिए बनवाया है , ये तुम पर बहुत अच्छा लगेगा”
“थैंक्यू अनु मौसी ये बहुत प्यारा है , आपने तो हमारी दुविधा ही ख़त्म कर दी हम अभी यही सोच रहे थे कि आज के फंक्शन में क्या पहने ?”,शक्ति ने कहा
अनु मुस्कुराई और कहा,”मैं मुन्ना को ये देकर आती हूँ तब तक तुम तैयार होकर नीचे आ जाओ मेहमान आने वाले है”


“जी,,,,,,!!”,शक्ति ने कहा और अनु वहा से चली गयी
शक्ति ने अनु के लाये कपडे बिस्तर पर रखे और बिस्तर पर फैले कपड़ो को साइड करने लगा तो उसकी टीशर्ट के जेब से एक लेटर निकलकर नीचे आ गिरा। शक्ति ने उसे उठाया और देखा तो उसे याद आया कि ये वही लेटर था जो गौरी ने उसे दिया था मुन्ना को देने के लिए लेकिन मुन्ना को राजनीति में देखकर शक्ति सब भूल गया। उसने लेटर को टेबल पर रखा और नहाने चला गया। शक्ति नहाकर आया अनु के दिए कपडे पहने और तैयार होकर टेबल की तरफ चला आया उसने वो लेटर उठाया और कमरे से बाहर निकल गया।


शक्ति मुन्ना के कमरे में आया तो देखा मुन्ना भी तैयार हो चूका है , हल्दी का फंक्शन था इसलिए मुन्ना ने भी पीले रंग का कुरता और सफ़ेद पजामा पहन रखा था। शीशे के सामने खड़ा मुन्ना कुर्ते के बाजु फोल्ड कर रहा था कि शक्ति पर उसकी नजर पड़ी और उसने कहा,”आप यहाँ , हम बस नीचे ही आ रहे थे”
शक्ति अंदर आया और लेटर मुन्ना की तरफ बढ़ाकर कहा,”हम तुम्हे ये खत देने आये है , लास्ट टाइम जब बनारस आये थे तब गौरी ने ये हमे तुम्हारे लिए दिया था लेकिन हम तुम्हे देना भूल गए,,,,,,तुम्हे ये पढ़ना चाहिए”


“गौरी ने हमारे लिए खत लिखा है ?”,मुन्ना ने हैरानी से कहा और शक्ति के हाथ से लेटर ले लिया
शक्ति मुस्कुराया और कहा,”लड़किया जब प्यार में होती है तो अपना प्यार जताने के लिए ऐसी छोटी छोटी हरकते करती रहती है,,,,हो सकता है ये गौरी के प्यार जताने का तरिका हो”,शक्ति ने कहा
“हम्म्म्म,,,,,,,,,,!!”,मुन्ना ने कहा उस खत को देखकर वह मुस्कुरा रहा था  
मुन्ना को मुस्कुराते देखकर शक्ति ने कहा,”वैसे आज मौका है तुम्हे भी गौरी के लिए प्यार जता देना चाहिए , अपनी इस मुन्ना गिरी से बाहर निकलिये विधायक जी”


मुन्ना ने सुना तो शर्माकर अपनी ऊँगली चबाने लगा। मुरारी के आवाज लगाने से शक्ति वहा से चला गया और मुन्ना हाथ में पकडे उस खत को देखता रहा। गौरी जैसी मॉर्डन लड़की उसके लिए खत भी लिख सकती है मुन्ना ने कभी ये सोचा नहीं था। मुन्ना ने हमेशा से अपनी भावनाओ को मन में रखा उन्हें कभी खुलकर जाहिर नहीं किया लेकिन आज शक्ति की बात सुनकर मुन्ना का दिल किया कि वह गौरी के लिए अपनी भावनाये जाहिर करे। उसने कुछ सोचकर उस खत को नहीं खोला और उसे तकिये के नीचे रखकर कमरे से बाहर निकल गया।

शिवम् का घर , बनारस
सभी हल्दी के फंक्शन के लिए तैयार हो चुके थे। काशी और गौरी ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना था और साथ में पीले रंग का दुपट्टा लिया था और दोनों सहेलिया बहुत प्यारी लग रही थी। सारिका , नंदिता , मेघना , आई और राधिका ने भी पीले रंग की साडिया पहनी थी। आज तो सबके जिद करने पर शिवम् ने भी पीले रंग का कुर्ता पहना था। मॉर्डन कपडे पहनने वाले जय को भी बाबा ने आज कुर्ता पजामा पहना दिया और गोलू मोलू जय पर वो कुरता पजामा बहुत अच्छा भी लग रहा था।

अंजलि ने तो अपना पीले रंग का क्रॉप टॉप पहना था और सबके साथ सेल्फी ले रही थी। वही सुमित और नवीन ने भी कुरता पजामा पहन लिया और सभी बहुत खुश नजर आ रहे थे।
सभी मुरारी के घर जाने के लिए तैयार खड़े थे बस कमी थी तो वंश और निशि की दोनों ही कही नजर नहीं आ रहे थे। निशि अपने कमरे में थी उसने पीले रंग की झीनी साड़ी पहनी थी। उसका बलाउज सिर्फ दो डोरी से बंधा था और बहुत ही प्यारा लग रहा था जिस से निशि की गोरी दूधिया पीठ दिख रही थी

उसने होंठो पर लिपस्टिक लगाई और कानो में झुमके पहन लिए , आँखों में गहरा काजल और बालों को समेटकर एक मेसी बन बना लिया , बालों की दो लटे निकलकर उसके चेहरे पर झूल रही थी। निशि ने एक नजर खुद को शीशे में देखा और प्यारी सी स्माइल देकर वहा से चली गयी।

वंश ने देखा उसके कमरे में कोई नहीं है तो उसने जल्दी से कबर्ड से कपडे लिए और नहाने चला गया। उसने कपडे पहने लेकिन जैसे ही उसकी नजर कुर्ते पर गयी उसने देखा उसका एक बटन तो टूट चूका है। वंश ने इधर उधर नजर दौड़ाई तो नीचे गिरा बटन उसे दिखाई दिया। वंश ने उसे उठाया और लेकर बड़बड़ाया,”अह्ह्ह इसे भी अभी टूटना था,,,,,,,,नीचे सब तैयार है पापा ने देखा मैं अभी तक तैयार नहीं हुआ तो वो चिल्लायेंगे”
बड़बड़ाते हुए वंश जैसे ही पलटा कमरे के सामने से गुजरती निशि पर उसकी नजर पड़ी और उसने कहा,”ए निशि,,,,,,,,,,!!”


निशि वंश की तरफ पलटी तो वंश बस उसे देखता ही रह गया। निशि उस साड़ी में बहुत ही प्यारी लग रही थी। निशि वंश की तरफ़ आयी और कहा,”क्या है ? जल्दी बोलो मुझे नीचे जाना है,,,,,,,!”
वंश को तो जैसे कुछ सुनाई ही ना दिया हो वह बस एकटक निशि को देखता रहा तो निशि ने फिर कहा,”हेलो ! मैं तुम से बात कर रही हूँ , क्यों बुलाया तुमने मुझे ?”
वंश ने बटन निशि के सामने करके कहा,”क्या तुम ये लगा दोगी ?”


वंश अभी भी एकटक निशि को देख रहा था। निशि ने वंश के हाथ से बटन लिया और देखकर कहा,”कही तुमने इसे जान बुझकर तो नहीं तोडा है ?”
“मैं ऐसा क्यों करूंगा ?”,वंश ने पीछे हटकर कहा निशि से उसकी नजरे अब हट जो चुकी थी
निशि मुस्कुराई और कहा,”वो क्या है न मिस्टर चिरकुट तुम थोड़े से फ़िल्मी जो हो , और ऐसी हरकतें करके लड़कियों के सामने क्यूट बनना तुम्हारी आदत है”


“मैंने लड़कियों के सामने क्यूट बनना छोड़ दिया है , और अगर तुम्हे नहीं लगाना तो मत लगाओ लेकिन मुझसे इस तरह से बात मत करो समझी”,वंश ने चिढ़ते हुए कहा
“सुई धागा”,निशि ने अपना हाथ वंश के सामने करके कठोरता से कहा    
वंश ने ड्रेसिंग से निशि को सुई धागा दे दिया। निशि ने वंश की कोलर पकड़कर उसे अपने करीब किया और कुर्ते का बटन लगाने लगी।

निशि की बात से वंश चिढ गया था इसलिए मुँह फुलाए खड़ा था हालाँकि निशि के करीब आना उसे अभी भी अच्छा लग रहा था। निशि ने कुर्ते का बटन लगाया और धागे को जैसे ही मुंह से तोडा उसके होंठ वंश के सीने से जा लगे और वंश ने मारे सिहरन के अपनी आँखे ही बंद कर ली। निशि वंश से दूर हटी और कहा,”हो गया,,,,,,,!!”
“थैंक्यू,,,,,,,,,,,,,!!”,वंश ने मुश्किल से कहा वह अपनी सांसे रोक के खड़ा था
“हुँह थैंक्यू,,,,,,,,,,चिरकूट”,निशि ने मुंह बनाकर कहा और वहा से जाने के लिए मुड़ गयी


वंश मुस्कुरा उठा और जैसे ही उसने जाती हुई निशि को देखा उसके पीछे भागा और दरवाजे के बीच आकर कहा,”तुम कहा जा रही हो ?”
“नीचे और कहा , हटो मेरे सामने से,,,,,,,,,,,!!”,निशि ने कहा
“हाँ लेकिन ऐसे,,,,,,,,!!”,वंश ने हैरानी से कहा
“ऐसे मतलब ?”,निशि ने कहा
“अरे मतलब ये क्या पहना है तुमने पीछे से सब खुला है”,वंश ने परेशानी भरे स्वर में कहा


“खुला नहीं इट्स अ डीप नेक ब्लाउज और ये काफी कूल लग रहा है,,,,,,,,,,!”,निशि ने अपनी साड़ी का पल्लू लहराकर कहा
“कूल है लेकिन सब देखेंगे,,,,,,,,,,,नहीं नहीं नहीं मैं नहीं चाहता कोई तुम्हे ऐसे देखे,,,,,,,,,तुम मेरे साथ आओ”,वंश निशि का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ वापस अंदर ले आया
“पर इसमें क्या खराबी है ?”,निशि ने कहा


“खराबी कुछ नहीं है मेरे सामने जो पहनना है पहनो सब चलेगा लेकिन नीचे आई बाबा है माँ पापा है रिश्तेदार है उन्होंने तुम्हे ऐसे देखा तो शादी से पहले ही रिजेक्ट कर देंगे,,,,,,!!”,वंश ने कहा
“हाह तुम कितने अजीब हो वंश,,,,,,,,,,,,!!”,निशि ने कहा


“अरे अजीब तो है ही तभी तो हुआ सब मुरारी के घर जाने के लिए निकल गए और जे हिया खड़ा है अभी तक बाल भी नाही बनाये,,,,,,,,,अरे चलो बिटवा हल्दी का फंक्शन सुबह मा है शाम मा नाही , और निशि बिटिया तुमहू हिया का कर रही हो ? तुमहू भी चलो,,,,,,,,जे साड़ी तो बहुते जच रही है तुम पर”,आई ने कहा जो कि वंश के कमरे में आयी थी
आई के मुंह से साड़ी के लिए अच्छा सुनकर निशि ने पलटकर उन्हें अपना ब्लाउज दिखाकर कहा,”है ना आई और ये कह रहा है कि ये बहुत डीप है , सब देखेंगे तो अच्छा नहीं लगेगा”


“अरे जे का जाने फैशन के बारे मा , सब देखेंगे तो का बुराई है बम्बई से आयी है इत्ता तो चलता है हुआ और हमको तो तुम्हरा जे खिड़की वाला बिलाउज बहुते सही लगा निशि , हवा लगती रहेगी गर्मी भी नाही लगेगी,,,,,,,!!”,आई ने निशि की साइड लेकर कहा
वंश ने सुना तो उसका मुंह खुला का खुला रह गया , उसके घरवाले कब से इतना खुले विचारो वाले हो गए।
वंश को हैरान देखकर आई ने कहा,”ए वंश्वा जे मुँह फाड़ना बंद करो और फटाफट नीचे आ जाओ”


वंश को कहकर आई निशि के साथ आगे बढ़ी और कमरे से बाहर जाते हुए कहा,”हमहू अपने लिए बनवाये तो 3 मीटर कपडे मा बन जाएगा का ?”
वंश ने सुना तो हैरानी से कहा,”आई और खिड़की वाले ब्लाउज में,,,,,,,,आई कांट इमेजिन दिस”

  • Continue with Main Teri Heer Season 5 – 69
  • Visit http://sanjanakirodiwal.com
  • Follow Me On http://instagram.com/sanjanakirodiwal/

संजना किरोड़ीवाल   

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal

बाजु फोल्ड किये हुए थे , बाल और दाढ़ी भी सेट थी और दाढ़ी में झांकते सफेद बाल मुरारी को और भी आकर्षक बना रहे थे। फोन पर किसी से बात करते हुए मुरारी बंदोबस्त देखने गार्डन मे चला आया। वह फोन पर किसी से बहस कर रहा था कि सामने से आते किशना से टकरा गया और किशना के हाथो में पकडे टोकरे के सारे फूल ऊपर उछलकर मुरारी पर आ गिरे। मुरारी एक तो पहले ही चिढ़ा हुआ था और चिढ गया और किशना से कहा,”अबे आँख है कि बटन , देख के नाही चल सकते ? हल्दी मुन्ना और शक्ति की है हमायी नाही , हमायी तो तभी हो चुकी जब तुमहू पैदा भी नाही हुए थे,,,,,,,,,,जे सब समेटो”

बाजु फोल्ड किये हुए थे , बाल और दाढ़ी भी सेट थी और दाढ़ी में झांकते सफेद बाल मुरारी को और भी आकर्षक बना रहे थे। फोन पर किसी से बात करते हुए मुरारी बंदोबस्त देखने गार्डन मे चला आया। वह फोन पर किसी से बहस कर रहा था कि सामने से आते किशना से टकरा गया और किशना के हाथो में पकडे टोकरे के सारे फूल ऊपर उछलकर मुरारी पर आ गिरे। मुरारी एक तो पहले ही चिढ़ा हुआ था और चिढ गया और किशना से कहा,”अबे आँख है कि बटन , देख के नाही चल सकते ? हल्दी मुन्ना और शक्ति की है हमायी नाही , हमायी तो तभी हो चुकी जब तुमहू पैदा भी नाही हुए थे,,,,,,,,,,जे सब समेटो”

 

Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68

Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68Main Teri Heer Season 5 – 68

#haanYeMohabbatHai#MainTeriHeer#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Main Teri Heer Season 5 – 67
next post
Main Teri Heer Season 5 – 69

You may also like

Main Teri Heer Season 5 – 90

September 14, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 89

September 13, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 88

September 12, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 87

September 11, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 86

September 10, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 85

September 9, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 84

September 8, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 83

September 6, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 82

September 5, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 81

September 4, 2025

3 comments

Kshmata August 16, 2025 - 2:57 pm

Aai kitni cool hai…aur sabse best hai khidki wala blouse…wha Aai… bechara Vansh…khar aaj to haldi function m Nishi pe ladko ki nazre rhengi…aur Vansh ka dhyan Nishi pe hoga…lakin issi bech Baba Vansh ko apni pasand ki ladki se milwyenge…lakin kya wo ladki aai hogi haldi function m…yeh to next part m pta chalega…lakin itna to taii hai ki wo ladki usko dekhte hee pasand kar legi… Vansh hai hee itna cute aur smart…but Vansh aur Nishi ka dil toot jayega

Reply
Shayna khan August 16, 2025 - 11:18 pm

Hmm ab tak to bahot acha chal raha h bs aage koi gadbad n ho.Par hoga hi baba apni pasand ka rishta jo kra rhe h

Reply
Pooja panjwani August 16, 2025 - 11:53 pm

What a last comment 3meter me aai ka khidki wala blouse hahahaha😂😂😂 sach imagine Karo to AJ sab khubsurat lag lag rahe honge aai baba sivam sarika or baki sab bhi bahut achha bhag h comedy wo sundarta ke sath bhara huaa

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal